Deprecated: The predefined locally scoped $http_response_header variable is deprecated, call http_get_last_response_headers() instead in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/index.php on line 2

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 48 Of 127 -
19.1 C
Bengaluru
Saturday, November 21, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 48

जंगल की बुढ़िया और उसकी अद्भुत जादुई छड़ी – एक मजेदार कहानी

0

कहानी: जंगल की जादूगरनी बुढ़िया

बहुत समय पहले की बात है, एक घने जंगल के बीचों-बीच एक छोटी सी झोपड़ी में एक बुढ़िया रहती थी। उसका नाम था माया बाई। माया बाई अकेली थी, लेकिन उसकी छड़ी जादू से भरी हुई थी। जंगल के जानवरों ने उसे “जंगल की जादूगरनी” का नाम दे दिया था।

माया बाई के पास एक जादूई छड़ी थी, जो किसी भी चीज़ को हिलाने-डुलाने और बदलने की ताकत रखती थी। मगर माया बाई का दिल बहुत अच्छा था। वह कभी भी अपना जादू जानवरों के खिलाफ नहीं इस्तेमाल करती थी। बल्कि, जब भी किसी जानवर को मदद की ज़रूरत होती, माया बाई अपनी छड़ी से उसका काम आसान बना देती।

एक दिन जंगल में एक बड़ा तूफान आया। सभी जानवर अपने घरों में छिप गए, लेकिन हाथी और सियार को अपने घरों का रास्ता भूल गया। वे बहुत परेशान हो गए। तभी माया बाई ने अपनी छड़ी से रास्ता बना दिया और दोनों जानवर अपने घर safely वापस पहुँच गए।

वह दिन भी आया जब एक बड़े से बाघ ने जंगल में दहशत फैला दी। सभी जानवर डर के मारे छुपे हुए थे। माया बाई ने अपना जादू प्रयोग किया और बाघ को एक प्यारी सी आवाज़ में बदल दिया, जिससे वह किसी को नुकसान नहीं पहुँचा सका।

कुछ दिनों बाद, जंगल में हर कोई माया बाई की मदद से खुश रहने लगा। जानवरों ने उसे सम्मान देना शुरू किया और उसकी छड़ी को सबसे शक्तिशाली वस्तु मानने लगे। माया बाई का जीवन आराम से बीतने लगा, लेकिन उसने कभी भी अपनी जादूई शक्तियों का गलत इस्तेमाल नहीं किया।

सीख: यह कहानी हमें यह सिखाती है कि ताकत का सही इस्तेमाल ही सच्ची शक्ति होती है। अच्छाई और प्यार से हर समस्या का समाधान निकल सकता है।

सैफ के बेटे तैमूर और जेह के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा खास नोट, करीना कपूर ने शेयर किए मुलाकात

0

सैफ के बेटे तैमूर और जेह के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा खास नोट, करीना कपूर ने शेयर किए मुलाकात

बॉलीवुड के दिग्गज कपूर परिवार की ओर से महान अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की 100वीं जयंती को खास अंदाज में मनाया जाएगा। इसके लिए कई सिनेमाघरों में ‘शो मैन’ राज कपूर की फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। कपूर परिवार 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती मनाएगा। इसके लिए वे जी-जान से जुटे हैं। बुधवार को कपूर परिवार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने दिए ऑटोग्राफ 

इस दौरान करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करिश्मा कपूर समेत कपूर परिवार मौजूद रहा। परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज कपूर से जुड़ी यादें साझा कीं। इस दौरान पीएम मोदी ने पूछा कि मैं तीसरी पीढ़ी को भी देखना चाहता था, तो करीना और सैफ ने कहा कि करीना के बेटों तैमूर और जेह भी आना चाहते थे। हालांकि उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद पीएम मोदी ने उन्हें अपना प्यार भेजा। पीएम ने उनके लिए ऑटोग्राफ दिए।

image 28



करीना कपूर ने शेयर कीं तस्वीरें 

करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस मुलाकात की एक यादगार तस्वीर शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा- “हम अपने दादा, महान राज कपूर के असाधारण जीवन और विरासत को मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आमंत्रित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस उपलब्धि का जश्न मनाने में आपकी गर्मजोशी, ध्यान और समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है।” कपूर परिवार 13-15 दिसंबर, 2024 तक ‘राज कपूर 100 फिल्म महोत्सव’ मनाएगा। इस दौरान 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में उनकी 10 प्रतिष्ठित फिल्में दिखाई जाएंगी।

आलिया ने पूछा ये सवाल 

इस दौरान आलिया भट्ट ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या आप गाने सुन पाते हैं। इस पर पीएम ने कहा कि मैं मौका मिलते ही गाना सुनता हूं। पीएम ने इस दौरान कहा कि एक बार मैं चीन में था। वहां कोई आपके पिताजी का गाना गुनगुना रहा था। मैंने उसे रिकॉर्ड करके ऋषि साहब को भेजा था।

image 29


ओवैसी और गिरिराज की दोस्ताना तस्वीर देख लोग हुए हैरान, सांप्रदायिक आरोपों के बीच नया मोड़, लोग बोले- ये क्या माजरा है

0

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार 10 दिसंबर, 2024 को केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से दिल्ली में उनके ऑफिस में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मालेगांव से विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी और एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष इम्तियाज जलील भी मौजूद रहे।

हमेशा एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने वाले ओवैसी और गिरिराज सिंह जब मिले तो दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी। ओवैसी के गिरिराज सिंह से मिलने पहुंचने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। इस मुलाकात की जानकारी खुद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी और फोटो भी शेयर की। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से दिल्ली में उनके ऑफिस में मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके साथ दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी गिरिराज सिंह से मुलाकात करने पहुंचा था। असल में ये मुलाकात मालेगांव के पावरलूम उद्योग की समस्याओं के बारे में थी। दरअसल, गिरीराज सिंह कपड़ा मंत्री हैं और प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री से मालेगांव दौरे का अनुरोध भी किया। इसके बाद गिरिराज सिंह ने समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिया।

मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा, ’10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की और उन्हें मालेगांव के पावरलूम उद्योग की समस्याओं से अवगत कराया। मालेगांव में 5 लाख इकाइयां हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मालेगांव का दौरा करने का भी अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में मालेगांव के विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी, एआईएमआईएम महाराष्ट्र के अध्यक्ष इम्तियाज जलील और मोमिन मुजीब अहमद शामिल थे। मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे समस्याओं को देखेंगे और उन्हें हल करने का प्रयास करेंगे।

सीलमपुर से आप विधायक अब्दुल रहमान का AAP से इस्तीफा, पार्टी ने नहीं दिया था टिकट

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के सीलमपुर से विधायक अब्दुल रहमान ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा उन्होंने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। अब्दुल रहमान के अनुसार आम आदमी पार्टी ने सत्ता की राजनीति में उलझाकर लगातार मुसलमानों के अधिकारों को नजरअंदाज किया है।

बता दें कि सीलमपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक अब्दुल रहमान का टिकट आम आदमी पार्टी ने पहले ही काट दिया है। उनकी जगह पर चौधरी जुबैर अहमद को प्रत्याशी बनाया है।


एक महीने पहले ही जुबैर अहमद ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके बाद से ही अब्दुल रहमान नाराज चल रहे थे। 29 अक्टूबर को अब्दुल रहमान ने आम आदमी पार्टी की अल्पसंख्यक इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि विचारों में बढ़ते फासलों को देखते हुए यह निर्णय दिया गया है।

AAP पर साधा निशाना

अब्दुल रहमान ने अपने पत्र में लिखा, “पार्टी के नेतृत्व और नीतियों में जिस तरह से मुस्लिमों और अन्य वंचित समुदाय की उपेक्षा की गई है, उसके बाद इस्तीफा देना मेरा नैतिक कर्तव्य बन गया था। पार्टी की स्थापना के समय मैंने इसे अपनी ऐसी पार्टी माना था, जो धर्म, जाति और समुदाय से ऊपर उठकर जनता की सेवा करेगी। लेकिन आम आदमी पार्टी ने बार-बार यह साबित किया कि वह केवल वोट बैंक की राजनीति करती है।

दिल्ली दंगों के दौरान भी आम आदमी पार्टी की सरकार का रवैया बेहद निराशाजनक रहा था। दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए और ना ही कोई सहानुभूति प्रकट की गई।”


जाडन गांव में श्री आई माताजी के धर्म रथ का भव्य बधावा

0

पाली: जाडन में श्री आई माताजी के धर्म रथ का भव्य स्वागत

मारवाड़ जंक्शन की ग्राम पंचायत जाडन में सीरवी समाज और जाडन के कोटवाल जमादारी समस्त पंचों की सहमति से आराध्य देवी श्री आई माताजी के धर्म रथ वैल का गाजा-बाजा और तिलक कर भव्य बधावा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए और भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर श्री आई माताजी के दर्शन किए। भक्तों के चेहरे पर अपार खुशी देखने को मिली।

समाज के बंधुओं ने गर्व से कहा, “आज हम सौभाग्यशाली हैं कि श्री आई माताजी के दर्शन का अवसर हमें प्राप्त हुआ।” धर्म रथ के साथ जती बाबा मंडली के पुनाबाबा, खेता महाराज, जेठाराम सोलंकी, रतनलाल राठौड़ और राजेंद्र पंवार भी पधारे, जिनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

समाज में सुधार और शिक्षा का संदेश

इस कार्यक्रम में गांव के सीनियर हायर सेकेंडरी राजकीय विद्यालय के प्रिंसिपल खिवाराम ने सभा को संबोधित करते हुए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा,
“समाज का विकास तब तक संभव नहीं है जब तक हमारी बेटियां शिक्षित नहीं होंगी। नारी सशक्तिकरण के बिना समाज की प्रगति अधूरी है।”

प्रिंसिपल ने यह भी कहा कि समाज व्यापार में आगे बढ़ा है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी पीछे है। उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा,
“शिक्षा समाज की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को बदल सकती है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को उच्च और बेहतर शिक्षा दिलाने पर ध्यान देना चाहिए।”

उन्होंने समाज के युवाओं को व्यापार के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में भी आगे बढ़ने का संदेश दिया, ताकि समाज को नई दिशा मिल सके।

इस कार्यक्रम ने समाज के लोगों को एकजुटता का संदेश दिया और शिक्षा के महत्व को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी।

कर्नाटक सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की

0

कर्नाटक सरकार ने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा के सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। कृष्णा का मंगलवार को यहां निधन हो गया था।

बुधवार को मांड्या जिले में उनके पैतृक निवास पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 10 से 12 दिसंबर तक तीन दिवसीय राजकीय शोक रहेगा।

इसमें कहा गया है कि इस अवधि के दौरान कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा तथा सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

कृष्णा का आज सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। 92 वर्षीय वरिष्ठ राजनेता काफी समय से बीमार थे।

क्विक कॉमर्स बिजनेस के तेज़ी से बढ़ने के कारण हज़ारों किराना स्टोर हो रहे हैं बंद ,छोटे कारोबारियों की सुरक्षा जरूरी : राहुल गांधी

0

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि पिछले दिनों दिल्ली के एक किराना स्टोर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि किराना स्टोर्स सिर्फ़ सामान बेचने के माध्यम भर नहीं हैं। इनके कस्टमर्स के साथ इमोशनल और कल्चरल कनेक्शन्स होते हैं, लेकिन क्विक कॉमर्स बिजनेस के तेज़ी से बढ़ने के कारण हज़ारों किराना स्टोर बंद हो रहे हैं, जो कि चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में हमें एक बैलेंस बनाने की आवश्यकता है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि एक ऐसा सिस्टम जो टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को प्रोत्साहित करे, लेकिन उनके कारण जो गंभीर रूप से प्रभावित हों, उन्हें सुरक्षा जाल भी प्रदान करे। उन्होंने कहा कि जब हमारी अर्थव्यवस्था में बदलाव हो रहा हो और हम ग्लोबल ट्रेंड्स के हिसाब से आगे बढ़ रहे हों तब यह सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है कि छोटे कारोबारियों का नुक़सान न हो। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने लिखा कि यदि आपके पास कोई सुझाव है या आप कोई कहानी हमारे साथ शेयर करना करना चाहते हैं, तो कृपया यहां भेजें।




मुंबई में ‘मौत की बस’ चलाने वाला ड्राइवर संजय मोरे गिरफ्तार, 36 को कुचला, अबतक 6 की हो चुकी है मौत

0

मुंबई। मुंबई के कुर्ला में बेस्ट बस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल 49 लोगों का इलाज सायन और भाभा अस्पताल में चल रहा है। इनमें 26 की हालत गंभीर हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बस ड्राइवर संजय मोरे (54) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुर्ला पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे बेस्ट उपक्रम की बस (क्रमांक 332) कुर्ला से 60 यात्रियों को लेकर अंधेरी की ओर जा रही थी। एलबीएस मार्ग पर ड्राइवर संजय मोरे ने ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया। इससे बस बेकाबू हो गई और राहगीरों सहित कई वाहनों को रौंदते हुए बाजार में घुसकर एक गेट से टकरा कर रुकी। इस हादसे में विजय विष्णु गायकवाड़ (70), आफरीन अब्दुल सलीम शाह (19), अनम शेख (20), कनीस फातिमा गुलाम कादरी (55), शिवम कश्यप (18) की मौत हो गई ।

गश्त कर रहे चार पुलिसकर्मियों सहित 49 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल भाभा अस्पता, सायन अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इनमें 26 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रवीण चव्हाण की शिकायत पर कुर्ला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। कुर्ला पुलिस स्टेशन की टीम सीसीटीवी के माध्यम से हादसे की जांच कर रही है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने ड्राइवर संजय मोरे की धुनाई भी की। पुलिस के अनुसार, संजय मोरे को एक दिसंबर से बेस्ट उपक्रम में चालक पद पर कांट्रैक्ट पर रखा गया था।

उसे बस चलाने का कोई अनुभव नहीं है। सोमवार को उसे पहली बार बेस्ट बस चलाने को कहा गया। बस में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। स्थानीय विधायक मंगेश कुडालकर और विधायक दिलीप लांडे मंगलवार को घायलों से मिलने से अस्पताल पहुंचे। आज सुबह क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को कुर्ला बस डिपो ले जाया गया।आज कुर्ला बस डिपो को बंद रखने की घोषणा की गई है।

संजय मल्होत्रा होंगे भारतीय रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह 3 साल का होगा कार्यकाल

0

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय में सचिव (राजस्व) संजय मल्होत्रा ​भारतीय रिजर्व बैंक के अगले गवर्नर होंगे। सरकार ने सोमवार को RBI के नए गवर्नर के लिए संजय मल्होत्रा के नाम का ऐलान किया। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। दास को पहली बार दिसंबर 2018 में RBI गवर्नर अपॉइंट किया गया था। उनका कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है। संजय मल्होत्रा 11 दिसंबर को RBI के नए गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल अगले 3 साल के लिए होगा। संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर होंगे।

संजय मल्होत्रा (56) 1990 बैंच के राजस्थान कैडर के IAS अफसर हैं. उन्होंने IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई की है। बीते 33 सालों से मल्होत्रा ने पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस जैसे विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। नवंबर 2020 में वह REC के चेयरमैन और मैनेजिंग एडिटर बने थे। मल्होत्रा ऊर्जा मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं।

संजय मल्होत्रा को राज्य और केंद्र सरकार में फाइनेंस और टैक्सेशन के क्षेत्र में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने वर्तमान कार्यभार के तहत वे डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के संबंध में टैक्स पॉलिसी मेकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संजय मल्होत्रा को फाइनेंस के मामलों में सुधारवादी और मजबूत काम करने वाले अफसरों में गिना जाता है। उन्हें राजस्थान के करीब सभी विभागों में काम करने का अनुभव है। मल्होत्रा की PM मोदी के पसंदीदा अफसरों में गिनती होती है।

बता दें कि उर्जित पटेल के अचानक गवर्नर पद छोड़ने के बाद शक्तिकांत दास को 12 दिसंबर 2018 को RBI का 25वां गवर्नर नियुक्त किया गया था। तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था।

image 20

जोधपुर में BSF ट्रेनिंग कैंप में समारोह, गृह मंत्री अमित शाह ने शहीदों को किया नमन

0

जोधपुर: सीमा सुरक्षा बल (BSF) का 59 वां स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा है। BSF के स्थापना दिवस की गृह मंत्री अमित शाह ने बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान की भूमि BSF के साथ में स्थापना दिन के लिए यहां पर परेड करने का जो निर्णय किया। इसका मैं बहुत-बहुत अभिनंदन देना चाहता हूं। पूरे भारतवर्ष में राजस्थान के अलावा कोई उच्च स्थान नहीं है। जो वीर परंपरा को आज भी सीमा पर लेकर हमारे जवान आगे बढ़ रहे। शौर्य बलिदान इसके बल पर ही अपने देश के फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस का गौरव हासिल किया। आप सीमा पर आने वाली सभी चुनौतियों को पार कर देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति को मजबूत किया। सीमा पार से कोई भी अप्रिय घटना की सूचना आती है। तब मालूम होता है कि वहां BSF का जवान मौजूद है, तो मन में देश के गृह मंत्री को जरा भी चिंता नहीं होती है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 1 दिसंबर 1965 से लेकर आज तक निरंतर देश की पूर्वी और पश्चिमी सीमा को सुरक्षा देने का आपका जो रिकॉर्ड है आपने उसे बहुत बखूबी निभाया। इसके लिए DG BSF से लेकर बल्कि सबसे छोटा जवान तक सभी अभिनंदन के पात्र है। मैं पूरी भारत सरकार और देश के करोड़ों देशवासियों की ओर से बहुत-बहुत अभिनंदन और साधुवाद देता हूं। यहां आने से पहले मैं 1992 शहीद जवान जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनको भी मैं सेल्यूट करके यहां आया।

मैं आज 1992 जवानों के परिवारजनों को बताना चाहता हूं। आपने निश्चित रूप से आपके परिवारजनों को खोया है। आपके परिवारजन की बहादुरी, समर्पण और वीरता अतुलनीय है। आपके कारण BSF ने देश की सुरक्षा के इतिहास में कई स्वर्णिम पुष्ठ पर अपना गौरवपूर्ण अधिकार प्राप्त करने में सफलता की। युगों युगों तक देश की जनता आपके परिवारजनों की ऋणी रहेगी। मैं समग्र राष्ट्र की ओर से कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। आज हमारे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिनसिंह रावत और महान स्वतंत्रता सेनानी भाई परमानंद का पुण्यतिथि है। यह दोनों देशभक्तों को में हृदयपूर्वक श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।