Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 47 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 47

कानून मंत्री ने लोकसभा में पेश किया एक देश एक चुनाव बिल, विपक्ष ने किया विरोध

0

दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार 17 दिसंबर 2024 को एक देश एक चुनाव वाला विधेयक (One Nation One Election Bill) पेश हो गया है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Law Minister Arjun Ram Meghwal) ने यह बिल लोकसभा में पेश किया। इस विधेयक का कांग्रेस, टीएमसी, सपा समेत कई दलों ने विरोध किया है। विपक्ष ने कहा कि, यह तो एक तरह से तानाशाही को थोपने की कोशिश है। हालांकि भाजपा को अपने अहम सहयोगी दल जनता दल युनाइटेड का समर्थन हासिल है।

इस विधेयक को लेकर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव (SP MP Dharmendra Yadav) ने कहा कि आखिर इस बिल को लाने की जरूरत ही क्या है। यह तो एक तरह से तानाशाही को थोपने की कोशिश है। तो वहीं जेडीयू के नेता संजय कुमार झा ने कहा कि यह बिल जरूरी है। हम तो हमेशा कहते रहे हैं कि विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ ही होने चाहिए। पंचायत के चुनाव अलग से होने चाहिए।

संविधान की कुछ विशेषताएं सदन की संशोधन शक्ति से परे

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, मैं संविधान 129वें संशोधन विधेयक 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक 2024 को पेश किए जाने का विरोध करता हूं। संविधान की सातवीं अनुसूची से परे मूल संरचना सिद्धांत है और मूल संरचना सिद्धांत बताता है कि भारतीय संविधान की कुछ विशेषताएं हैं जो इस सदन की संशोधन शक्ति से भी परे हैं।

आवश्यक विशेषताओं में से एक संघवाद और हमारे लोकतंत्र की संरचना है, इसलिए कानून और न्याय मंत्री द्वारा पेश किए गए विधेयक संविधान के मूल ढांचे पर पूरी तरह से हमला करते हैं और इस सदन की विधायी क्षमता से परे हैं और इसलिए उनका विरोध किया जाना चाहिए और उन विधेयकों को पेश किए जाने पर रोक लगाई जानी चाहिए।

एक देश एक चुनाव बिल मूल भावना के खिलाफ

अखिलेश यादव ने भी इसका विरोध किया और कहा कि ‘एक’ की भावना तानाशाही की ओर ले जाने वाली है। उन्होंने कहा कि इससे देश में तानाशाही आएगी और संघीय लोकतंत्र के लिए रास्ता बंद होगा। वहीं धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अभी पिछले सप्ताह ही संविधान बचाने की इस सदन में कसमें खाई गई थीं और आज एक देश एक चुनाव का बिल लाया गया है, जो मूल भावना के ही खिलाफ है।

image 39

कांग्रेस लीडर मनीष तिवारी ने कहा कि यदि लोकसभा चुनाव में बहुमत नहीं मिलता है तो क्या पूरे देश का चुनाव होगा। उनका कहना था कि ऐसे नियम की स्थिति में तो बड़ी संख्या में विधानसभाओं को भंग करना होगा और सरकारें बर्खास्त करनी होंगी।

डिबेट के दौरान अमित शाह ने भी बीच में दखल देते हुए कहा कि कांग्रेस को तो बहस का मतलब सिर्फ विरोध ही पता है। यदि कोई चीज देश हित में है तो फिर उसका समर्थन भी किया जा सकता है। बता दें कि अपना दल, अकाली दल, जनता दल युनाइटेड समेत कई दलों ने एक देश एक चुनाव का समर्थन किया है।

अब बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन वाला बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी,

0

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं जब वह संसद में एक ऐसा बैग लेकर पहुंची, जिस पर बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के समर्थन का संदेश था। इस बैग पर लिखा था, “बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो।” यह बैग कांग्रेस नेता के द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में एक दिन पहले प्रदर्शित किए गए बैग के ठीक उलट था, जिस पर “फिलिस्तीन” लिखा हुआ था और उसमें तरबूज जैसे प्रतीक थे। बीजेपी ने प्रियंका गांधी के इस कदम पर तीखा विरोध जताया है और कहा है कि कांग्रेस को बांग्लादेश के हिंदुओं की परेशानी दिखाई नहीं देती, जबकि फिलिस्तीन का समर्थन करना उनकी प्राथमिकता है।

बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के समर्थन में
प्रियंका गांधी वाड्रा का यह कदम उस वक्त आया है जब बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले की खबरें सामने आई हैं और वहां के धार्मिक अल्पसंख्यकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को जो बैग लिया, उस पर बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के समर्थन में संदेश था, जो एक स्पष्ट संकेत था कि वह इस समुदाय की सुरक्षा और अधिकारों के लिए खड़ी हैं। बैग पर लिखा संदेश न केवल बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों के समर्थन का प्रतीक था, बल्कि यह एक राजनीतिक बयान भी माना जा रहा था, जिसमें प्रियंका गांधी ने अपनी पार्टी के दृष्टिकोण को स्पष्ट किया।

एक दिन पहले था “फिलिस्तीन” का बैग
प्रियंका गांधी ने सोमवार को संसद में एक बैग लिया था, जिस पर “फिलिस्तीन” लिखा हुआ था और उसमें फिलिस्तीन के प्रतीक “तरबूज” का चित्र था। यह प्रतीक फिलिस्तीनी एकता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है और प्रियंका गांधी द्वारा इसे दिखाने का उद्देश्य फिलिस्तीनियों के प्रति समर्थन और एकजुटता को दर्शाना था। फिलिस्तीनी संस्कृति में तरबूज का चित्र काफी महत्वपूर्ण है, और इस प्रतीक का उपयोग फिलिस्तीनी संघर्ष और उनके अधिकारों के प्रति समर्थन के रूप में किया जाता है।

बीजेपी ने किया तीखा विरोध
प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन बैग को लेकर बीजेपी नेताओं ने आलोचना की। बीजेपी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि गांधी परिवार हमेशा से तुष्टीकरण का एजेंडा लेकर चलता है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का यह रवैया ही उनकी चुनावी हार का मुख्य कारण है। संबित पात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी की इस तरह की गतिविधियों से साफ होता है कि कांग्रेस को बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न की कोई चिंता नहीं है, जबकि वे फिलिस्तीनी मुद्दों में अधिक रुचि रखती हैं।

प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं का मुद्दा उठाया, कहा- सरकार बातचीत कर सुरक्षा दे

0

बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रियंका गांधी ने संसद में मोदी सरकार से पड़ोसी मुल्क में हिंदुओं, ईसाइयों समेत अन्य अल्पसंख्यकों को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा आज विजय दिवस है। इसी दिन हमने पाकिस्तान को सबक सिखाया था और बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। इसे इंदिरा गांधी जी की निर्णायक सरकार और जांबाज सैनिकों ने अंजाम दिया था। उन्होंने इंदिरा गांधी की इच्छाशक्ति का जिक्र करते हुए मोदी सरकार से अपील की कि आप भी उसी तरह बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की रक्षा करें।

प्रियंका गांधी ने लोकसभा में अपनी दूसरी स्पीच में सोमवार को कहा, ‘पहला मुद्दा जो मैं उठान चाहती हूं, वह यह है कि इस सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। 1971 की जंग में जिन जांबाजों और शहीदों ने लड़ाई लड़ी, उनको मैं नमन करना चाहती हूं। आज देश की जनता को मैं नमन करना चाहती हूं क्योंकि भारत ने जो जीत पाई थी, वह उनके बिना संभवन नहीं था। हम उस समय अकेले थे और बंगाली भाई बहनों की आवाज कोई नहीं सुन रहा था। उस दौरान भारत की जनता साथ आई और नेतृत्व के साथ खड़ी हुई।’



कांग्रेस की वायनाड सांसद ने कहा कि मैं इंदिरा गांधी को नमन करना चाहती हूं। वह इस देश की महान शहीद हैं। उन्होंने कठिन हालात में भी ऐसा नेतृत्व दिखाया, जिससे यह देश विजयी हुआ। वह लड़ाई उसूलों की थी। पहला मुद्दा है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जो अत्याचार हो रहा है, उस पर सरकार को आवाज उठानी चाहिए। वहां पीड़ित हिंदुओं और ईसाइयों की बात रखनी चाहिए।

आज वह तस्वीर ही उतार ली गई, जिसमें पाकिस्तान का सरेंडर दिखाया गया’

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज सेना मुख्यालय से वह तस्वीर उतारी गई है, जिसमें पाकिस्तान की सेना के सरेंडर को दिखाया गया है। पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने भारत की सैन्य ताकत के आगे हथियार डाल दिए थे। उस आत्मसमर्पण की तस्वीर के जिक्र से आज भी पाकिस्तान चिढ़ता है।

जमकर कर रहे थे खर्च लेकिन नहीं भरा इनकम टैक्स, सरकार ने वसूले 37,000 करोड़ रुपये

0

नई दिल्ली: यदि आपकी इनकम भी टैक्स भरने लायक है, मगर आप भरते नहीं हैं तो अब सावधान हो जाने की जरूरत है. अब तक आपका ‘काम चल गया’ होगा, लेकिन अब और नहीं चलेगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पिछले 20 महीनों में ऐसे लोगों से ₹37,000 करोड़ वसूले हैं, जो टैक्सेबल इनकम होने के बावजूद रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शंस के एनालिसिस के बाद ऐसे लोगों की पहचान की। यह खर्च नकद में किया गया था। इन लोगों ने 2019-20 के दौरान रत्न और आभूषणों की खरीद, प्रॉपर्टी और लग्जरी होलिडेज पर जमकर खर्च किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ईटी को बताया कि ये ऐसे मामले हैं, जहां लोग बड़ी खरीदारी करने के बावजूद टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे थे।


विभाग ने पिछले 20 महीनों में उनसे संपर्क किया था।अधिकारी ने कहा कि व्यापक और अधिक सख्त टैक्स कलेक्शन और स्रोत पर कटौती (TDS) व्यवस्था ने हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन को ट्रैक करने में मदद की है। ये ऐसे ट्रांजैक्शन थे जो किसी तरह टैक्स अधिकारियों की नजरों से छूट गए थे। कई ऐसे भी मामले भी हैं जिनमें लोगों ने जमकर खर्च किया और टैक्स देनदारी के बावजूद जीरो इनकम घोषित करते हुए रिटर्न दाखिल किया। अधिकारी ने कहा कि ₹37,000 करोड़ में से हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन करने वाले लोगों से ₹1,320 करोड़ की वसूली की गई। विभाग उन टैक्सपेयर्स से संपर्क साध रहा है जिनका खर्च पैटर्न और आईटी रिटर्न में गड़बड़ी है।

कैसे पकड़ी गई चोरी

इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी का पता लगाने के लिए डेटा और एनालिटिक्स का उपयोग कर रहा है और ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने के लिए वित्त वर्ष 2021 से गैर-फाइलर मॉनीटरिंग सिस्टम को तैनात किया गया है। अधिकारी ने कहा कि कई स्रोतों से प्राप्त डेटा टैप और सिंक्रोनाइज किया जा रहा है।

इससे विभाग के लिए टैक्स चोरी की पहचान करना और ऐसे लोगों को पकड़ना आसान हो जाता है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-नवंबर में प्रत्यक्ष कर संग्रह 15.4% बढ़कर ₹12.10 लाख करोड़ हो गया। इसमें ₹5.10 लाख करोड़ का कॉर्पोरेट कर और ₹6.61 लाख करोड़ का गैर-कॉर्पोरेट कर शामिल है।


मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन

0

मशहूर तबला वादक और पांच बार ग्रैमी अवार्ड के विजेता उस्ताद जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके परिवार ने दी है। 73 साल के हुसैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस की वजह से उनका निधन हो गया।

सोमवार की सुबह उनके परिवार ने आधिकारिक बयान में पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘दुनिया के सबसे उत्कृष्ट संगीतकारों में से एक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में सैन फ्रांसिस्को में इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से निधन हो गया।’ परिवार ने कहा, ‘वह अपने पीछे एक असाधारण विरासत छोड़ गए हैं, जिसे विश्व भर के असंख्य संगीत प्रेमी संजोकर रखेंगे, जिसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक रहेगा।’

जाकिर हुसैन के परिवार में कितने सदस्य

जाकिर हुसैन के परिवार में उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला, उनकी बेटियां अनीसा कुरैशी (उनके पति टेलर फिलिप्स और उनकी बेटी जारा) और इसाबेला कुरैशी, उनके भाई तौक कुरैशी और फजल कुरैशी व उनकी बहन खुर्शीद औलिया हैं। 1951 में जन्मे हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

फरवरी में हुसैन 66वें एनुअल ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम, बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉरमेंस और बेस्ट कंटेम्पररी इंस्ट्रूमेंटल एल्बम के लिए तीन ग्रैमी पुरस्कार हासिल करने वाले भारत के पहले संगीतकार बन गए। मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन एक जाना-माना नाम थे। उन्होंने अपने छह दशक के करियर में देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई फेमस कलाकारों के साथ में काम किया। तबला वादक जाकिर हुसैन और टी.एच. ‘विक्कू’ विनायकराम के साथ फ्यूजन बैंड ‘शक्ति’ की शुरुआत की थी, लेकिन 1977 के बाद ये बैंड बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहा।

महाराष्ट्र के राज्यपाल और शरद पवार ने दुख जताया

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि देश ने अपने सबसे प्रिय और प्रिय सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक को खो दिया है। हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा, ‘प्रसिद्ध तबला वादक पद्म भूषण उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन की खबर दिल दहला देने वाली है। जाकिर हुसैन भारत के सबसे प्रसिद्ध तबला वादक के रूप में जाने जाते थे और एक बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे।” पवार ने कहा, “उन्होंने भारतीय संगीत के एक वाद्य यंत्र तबले को विश्व मंच पर स्थापित किया… कला जगत के एक दिग्गज का आज निधन हो गया।’


फर्जी ED टीम के मास्टरमाइंड अब्दुल सत्तार का AAP से रिश्ता, गुजरात पुलिस

0

गुजरात पुलिस ने आरोप लगाया है कि इस महीने की शुरुआत में कच्छ जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की फर्जी छापेमारी की घटना का मुख्य आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) का कार्यकर्ता है और अवैध रूप से अर्जित धन से पार्टी की गतिविधियों को वित्तपोषित करता था।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के नेता गोपाल इटालिया ने पुलिस के इन दावों का खंडन किया है और उस पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने इस मामले में चार दिसंबर को अब्दुल सत्तार मजोठी सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों पर दो दिसंबर को गांधीधाम में फिल्मी अंदाज में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर छापा मारने और 22.25 लाख रुपये के आभूषण चुराने का आरोप है।

कच्छ (पूर्व) के पुलिस अधीक्षक सागर बागमर ने बताया कि पुलिस रिमांड में मजोठी ने खुलासा किया कि कुछ महीने पहले भुज सर्किट हाउस में उसकी मुलाकात आप की गुजरात इकाई के वरिष्ठ नेताओं इटालिया और मनोज सोरठिया से हुई थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस वित्तीय लेखा-जोखा सहित मजोठी के धनराशि के लेन-देन की जांच करेगी और यदि आवश्यक हुआ तो जांच अधिकारी अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को भी पूछताछ के लिए बुलाएंगे।

पुलिस अधीक्षक बागमर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आरोपियों की 11 दिन की रिमांड के दौरान खुलासा हुआ है कि कुछ दिन पहले राधिका ज्वैलर्स पर की गई फर्जी ईडी छापेमारी का मास्टरमाइंड अब्दुल सत्तार मजोठी आप का कार्यकर्ता है। वह अवैध रूप से अर्जित धन से पार्टी की गतिविधियों को वित्तपोषित किया करता था। ’’

उन्होंने बताया कि मजोठी का आपराधिक इतिहास है और उस पर जामनगर और भुज में हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फर्जी छापेमारी के दौरान मजोठी लगातार आभूषण की दुकान के पास मौजूद था और अवैध गतिविधि पर नजर रख रहा था।

इस बीच, आप नेता इटालिया ने पुलिस के दावों का खंडन करते हुए उन्हें निराधार बताया है।

इटालिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि हम पुलिस पर कितना भरोसा कर सकते हैं, खासकर तब जब भाजपा सरकार का उन पर पूरा नियंत्रण हो। पुलिस झूठे आरोप लगा रही है और उन्हें अपनी बात साबित करने के लिए उचित विवरण के साथ सामने आना चाहिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

0

 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 58वां जन्मदिन है। मुख्यमंत्री भजनलाल का जन्म 15 दिसंबर 1966 को राजस्थान के नदबई उपखंड स्थित अटारी गांव में हुआ था। इस खास मौके पर उनके समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता और राज्य के अधिकारी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में रक्तदान शिविर, गायों को गुड़ और चारा खिलाने जैसी सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। बीजेपी ने राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया है, जिससे समाज के प्रति सेवा की भावना को बढ़ावा मिले। इसके अलावा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने जन्मदिन पर राजस्थान के डीग क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वह पूछरी का लौठा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे, और इसके बाद मुकुट मुखारविंद तथा श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करने के साथ ही गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने दी शुभकामनाएं

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “विकसित राजस्थान के निर्माता एवं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान ने पिछले एक वर्ष में न केवल आर्थिक विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है, बल्कि सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक समृद्धि के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ रहें और हम सभी को आपका ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।”

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान का विकास

भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके नेतृत्व में राजस्थान में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं, और राज्य में सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक समृद्धि में भी अभूतपूर्व प्रगति देखने को मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं और उनके नेतृत्व में राज्य के विकास की नई दिशा तय हो रही है।

जेल में एक रात बिताने के बाद सुबह रिहा हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन, जेल के बाहर उमड़े प्रशंसकों ने किया स्वागत

0

लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2: द रूल’ प्रीमियर शो के दौरान महिला की मौत मामले में शनिवार सुबह चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। अभिनेता को शुक्रवार शाम को तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दी गई थी, जबकि एक निचली अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया था।

जेल अधिकारियों को जमानत आदेश मिलने में देरी के कारण उन्हें रात जेल में ही बितानी पड़ी। जेल अधिकारियों ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता को जेल के पिछले गेट से रिहा किया। उन्हें एक एस्कॉर्ट वाहन में भेजा गया। अभिनेता सीधे गीता आर्ट्स के कार्यालय पहुंचे। वह बाद में जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे। पुलिस ने उनके आवास के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इससे पहले शुक्रवार रात को उनकी रिहाई को लेकर सस्पेंस बना हुआ था।

जेल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें देर रात जमानत का आदेश मिला और चूंकि जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को रात के समय रिहा नहीं किया जा सकता, इसलिए अभिनेता को अगली सुबह रिहा किया जाएगा। अल्लू अर्जुन ने शुक्रवार को रिमांड पर लिए गए नामपल्ली कोर्ट द्वारा दिए गए विशेष दर्जे के तहत मंजीरा ब्लॉक में रात बिताई। अभिनेता के बड़ी संख्या में प्रशंसक जेल के बाहर उनकी रिहाई का इंतजार करते रहे। अल्लू अर्जुन के वकीलों ने हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जेल अधीक्षक को 50,000 रुपये का निजी मुचलका जमा कराया। चार सप्ताह की अंतरिम जमानत देते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस को जांच जारी रखने का निर्देश दिया था। साथ ही अभिनेता को जांच में सहयोग करने का भी निर्देश दिया था। 4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के प्रीमियर शो के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 118(1) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। अंतरिम जमानत ने दिन भर चले नाटकीय घटनाक्रम को समाप्त कर दिया, जो शुक्रवार सुबह जुबली हिल्स स्थित उनके आवास से अभिनेता की गिरफ्तारी के साथ शुरू हुआ था। शहर की एक अदालत द्वारा अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बमुश्किल एक घंटे बाद शाम को जमानत के आदेश आए। अभिनेता ने कोर्ट की शरण ली। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दी।

पुलिस द्वारा नामपल्ली आपराधिक न्यायालय परिसर से चंचलगुडा जेल में स्थानांतरित किए जाने के दौरान अखिल भारतीय अभिनेता को राहत मिली। उच्च न्यायालय ने मामले में पहले गिरफ्तार किए गए थिएटर प्रबंधन के तीन सदस्यों को भी अंतरिम जमानत दे दी। सरकारी अभियोजक ने अंतरिम जमानत पर आपत्ति जताई। अदालत ने आगे की सुनवाई 21 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। सुनवाई के दौरान, अल्लू अर्जुन के वकील ने तर्क दिया कि बीएनएस धारा 105 उन पर लागू नहीं होती है क्योंकि उनका भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं था। एस. निरंजन रेड्डी ने तर्क दिया कि अभिनेता को भगदड़ के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि थिएटर प्रबंधन और निर्माता ने अल्लू अर्जुन की यात्रा के बारे में पुलिस को पहले ही सूचित कर दिया था। निरंजन रेड्डी ने 2017 में अभिनेता शाहरुख खान की अपनी फिल्म ‘रईस’ के प्रचार के लिए मुंबई से दिल्ली की ट्रेन यात्रा के दौरान वडोदरा रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ का हवाला दिया।

गुजरात उच्च न्यायालय ने भगदड़ के लिए शाहरुख खान के खिलाफ दायर शिकायत को खारिज कर दिया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा था। सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि पुलिस द्वारा भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए न आने के अनुरोध के बावजूद अर्जुन थिएटर में पहुंचे।

अदालत को बताया गया कि अभिनेता एक रैली के साथ थिएटर पहुंचे थे। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता को हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार करने वाली पुलिस ने उन्हें नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट परिसर के मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। उन्हें मामले में आरोपी नंबर 11 बनाया गया था। इससे पहले पुलिस ने चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में अभिनेता का बयान दर्ज किया था। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया था।

संसद भवन पर हमले के 23 साल पूरे, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

0

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के कई अन्य शीर्ष राजनीतिक नेताओं और मंत्रियों ने शुक्रवार को संसद पहुंचकर संसद हमले के 23 साल पूरे होने पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और अन्य ने संसद हमले के 23 साल पूरे होने पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में 13 दिसंबर, 2001 को भारतीय संसद पर हुए भीषण आतंकी हमले की याद दिलाई गई। याद रहे कि 13 दिसंबर, 2001 को ही दिल्ली पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक जगदीश, मतबर, कमलेश कुमारी, नानक चंद और रामपाल, दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश, बिजेंद्र सिंह और घनश्याम तथा सीपीडब्ल्यूडी के माली देशराज ने संसद पर हुए आतंकी हमले में अपनी जान कुर्बान कर दी थी।

इस हमले के अपराधी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े थे – ये दोनों पाकिस्तान में पलने वाले आतंकी संगठन हैं – इन दोनों ने 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर हमला किया था, जिसमें दिल्ली पुलिस के पांच जवान, संसद सुरक्षा सेवा के दो जवान, सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल और एक माली की मौत हो गई थी और भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था, जिसके परिणामस्वरूप 2001-2002 में भारत-पाकिस्तान गतिरोध हुआ था।

13 दिसंबर, 2001 को हुए हमले में कुल पांच आतंकवादी मारे गए थे, जिन्होंने गृह मंत्रालय और संसद के लेबल वाली कार में संसद भवन में घुसपैठ की थी। उस समय संसद भवन के अंदर प्रमुख राजनेताओं सहित 100 से अधिक लोग मौजूद थे। बंदूकधारियों ने अपनी कार पर एक नकली पहचान पत्र का इस्तेमाल किया और इस तरह संसदीय परिसर के चारों ओर तैनात सुरक्षा को आसानी से भेद लिया। आतंकवादियों के पास एके47 राइफल, ग्रेनेड लांचर और पिस्तौल थे। बंदूकधारियों ने अपनी गाड़ी भारतीय उपराष्ट्रपति कृष्णकांत (जो उस समय भवन में थे) की कार में घुसाई, बाहर निकले और गोलीबारी शुरू कर दी। उपराष्ट्रपति के गार्ड और सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादियों पर जवाबी गोलीबारी की और फिर परिसर के द्वार बंद करने शुरू कर दिए। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि बंदूकधारियों को पाकिस्तान से निर्देश मिले थे और यह ऑपरेशन पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) एजेंसी के मार्गदर्शन में किया गया था।

हाथरस रेप पीड़िता के परिवार से मिले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं

0

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी आज एक बार फिर हाथरस पहुंचे। बता दें कि यहां हाथरस के पीड़ित परिवार से राहुल गांधी ने फिर से मुलाकात की। इसे लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर बयान दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज हाथरस जाकर 4 साल पहले हुई शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीड़ित परिवार से मिला। मुलाक़ात के दौरान उन्होंने जो बातें बताई उसने मुझे झकझोर कर रख दिया। पूरा परिवार आज भी डर के साए में जी रहा है। उनके साथ क्रिमिनल्स के जैसा व्यवहार किया जा रहा है। वे स्वतंत्र रूप से कहीं आ-जा नहीं सकते हैं – उन्हें हर समय बंदूक और कैमरों की निगरानी में रखा जाता है।



राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘आज हाथरस जाकर 4 साल पहले हुई शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीड़ित परिवार से मिला। मुलाक़ात के दौरान उन्होंने जो बातें बताई उसने मुझे झकझोर कर रख दिया। गांधी ने कहा कि पूरा परिवार आज भी डर के साए में जी रहा है। उनके साथ क्रिमिनल्स के जैसा व्यवहार किया जा रहा है। वे स्वतंत्र रूप से कहीं आ-जा नहीं सकते हैं – उन्हें हर समय बंदूक और कैमरों की निगरानी में रखा जाता है।’

भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने उनसे जो वादे किए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। न तो सरकारी नौकरी दी गई है और न ही उन्हें किसी दूसरी जगह घर देकर शिफ्ट करने का वादा पूरा किया गया है। पीड़ित परिवार को न्याय देने के बजाय, सरकार उन पर तरह-तरह से अत्याचार कर रही है। दूसरी तरफ़ आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस परिवार की हताशा और निराशा भाजपा द्वारा दलितों के ऊपर किए जा रहे अत्याचार की सच्चाई को दिखाते हैं। लेकिन हम इस परिवार को यूं ही इनके हाल पर रहने को मजबूर नहीं होने देंगे। इन्हें न्याय दिलाने के लिए हम पूरी ताक़त के साथ लड़ेंगे।

बता दें, हाथरस पीड़ित परिवार ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर दावा किया था कि यूपी सरकार द्वारा किए गए वादे आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। ये पत्र राहुल गांधी के नाम दो जुलाई को लिखा गया था। इसके बाद राहुल ने परिवार से मिलने का फैसला किया क्योंकि परिवार ने उनसे मदद मांगी थी।

पीड़िता के परिवार ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा था कि सरकार ने किए हुए वादे पूरे नहीं किए। न घर मिला और न ही नौकरी दी गई। चार साल से हम जेल जैसी स्थिति में रह रहे हैं। घर के चारों तरफ पुलिस बैठी है, कहीं जाते हैं तो पुलिस जाती है। पुलिस नौकरी नहीं करने दे रही। अपराधी खुले में घूम रहे हैं, लेकिन हम घर में चार साल से जेल जैसी स्तिथि में रह रहे हैं।

हाथरस कांड क्या है?

14 सितंबर 2020 को हाथरस के बूलगढ़ी गांव में 19 साल की एक दलित युवती घायल अवस्था में मिली थी। पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ स्थानीय चंदपा थाने पहुंचती है, थाने में पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि गांव के संदीप ने उसकी बहन के साथ गलत काम किया है। बिगड़ती हालत देख पीड़िता सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है।

घटना के अगले दिन 15 सितंबर को रिपोर्टदर्ज करवाई गई, जिसमें लिखा गया कि पीड़िता अपनी मां के साथ चारा काटने गई थी, तभी गांव के युवक संदीप ने आकर उसे घसीटा और गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की है। पुलिस ने भी इसे पारिवारिक विवाद बताया और दावा किया कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। मामला तब तूल पकड़ा, जब घटना के 5 दिन बाद 19 सितंबर को पीड़िता ने बयान दिया कि संदीप के साथ दो अन्य लड़के और थे, उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई और जबान काट दी गई।