Deprecated: The predefined locally scoped $http_response_header variable is deprecated, call http_get_last_response_headers() instead in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/index.php on line 2

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 45 Of 127 -
19.1 C
Bengaluru
Saturday, November 21, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 45

डीग में दिनदहाड़े 10वीं की छात्रा का अपहरण, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

0

भरतपुर: राजस्थान के डीग में 10वीं क्लास की एक छात्रा का सोमवार को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जानकारी के अनुसार, लड़की स्कूल से अर्धवार्षिक परीक्षा देकर बाहर निकली थी, तभी ससुराल वालों ने तमंचे की नोक पर उसे किडनैप कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर लोगों को डराने की भी कोशिश की।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहाड़ी थाना कस्बे में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर बोलेरो में सवार हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए दिनदहाड़े एक दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया। अपहर्ताओं ने नाबालिग बालिका को बोलेरो में डालकर फरार हो गए।

पुलिस की कोशिशें और ढूंढ़ाई

घटना की सूचना मिलने के बाद, पहाड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोपालगढ़ पुलिस के साथ मिलकर अपहरणकर्ताओं को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन 15 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, और पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। ना तो अपहर्ताओं का कोई सुराग लगा है, और ना ही अपहृत बालिका को मुक्त कराया जा सका है। इस घटना ने पहाड़ी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

घटना का विवरण

सोमवार शाम को पहाड़ी कस्बे में स्थित केसरी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देने के बाद, एक दसवीं कक्षा की छात्रा अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। तभी फिल्मी अंदाज में बोलेरो गाड़ी में सवार आधा दर्जन बदमाश वहां आए और छात्रा को जबरन उठा कर गाड़ी में डाल लिया। जब सहेलियां अपनी सहेली को छुड़ाने का प्रयास कर रही थीं, तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। इससे छात्राएं घबराईं और बदमाश अपहरण की घटना को अंजाम देने में सफल हो गए।

images 1 1

मामले में नया मोड़

घटना के बाद, पहाड़ी पुलिस ने बदमाशों के गोपालगढ़ की ओर भागने की सूचना मिलने पर गोपालगढ़ थाना पुलिस को भी सूचित किया। दोनों थानों की पुलिस ने मिलकर अपहर्ताओं को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। जानकारी के अनुसार, अपहृत छात्रा का एक साल पहले गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में विवाह हुआ था, और दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। छात्रा अपने मायके में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

पुलिस की प्रतिक्रिया

पुलिस ने बताया कि तीन टीमें गठित की गई हैं, और बदमाशों की तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनपुट जुटाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता लोकेशन ट्रेस नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों के चंगुल से छात्रा को मुक्त कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

जम्मू-कश्मीर पुंछ: सेना ट्रक हादसे में 5जवान शहीद, 5 घायल

0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। इंडियन आर्मी का एक ट्रक 300 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें 5 जवानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है। इसने आगे कहा, ‘व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान वाहन दुर्घटना में 5 बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’

पुंछ में सेना ट्रक दुर्घटना

खबरों के मुताबिक, पुंछ जिले में मंगलवार शाम एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। हादसा घरौआ इलाके में उस समय हुआ जब सेना का एक ट्रक जिले के बनोई जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि वाहन करीब 300-350 फीट गहरी खाई में गिर गया। बचाव कार्य के लिए सेना और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि घायल जवानों की संख्या 5 है, जिनका इलाज चल रहा है। मृतक जवानों के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है।

image 83

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताई संवेदना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 5 जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। खड़गे ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सेना के जवानों की शहादत की भयानक खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। हमारे बहादुर सैनिकों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। हम राष्ट्र के लिए उनके बलिदान और निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं। हमारी संवेदनाएं घायलों के साथ हैं और उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’

प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के वाहन के खाई में गिरने से कई जवानों के शहीद होने की खबर बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। हम सभी शहीद जवानों और उनके परिवारों के हमेशा ऋणी रहेंगे। भावभीनी श्रद्धांजलि।’

ट्वीट कर दी जानकारी
जम्मू व कश्मीर के व्हाइट किंग कॉर्प्स के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि “‘#WhiteKnightCorps’ के सभी रैंक के जवान पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान एक वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।” बचाव अभियान जारी है और घायल कर्मियों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है।

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की जांच और चश्मा वितरण

0

राणावास: रड़ावास स्थित सुखालय हॉस्पिटल परिसर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कुल 1560 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 675 नेत्र रोगियों को चश्मे वितरित किए गए।

शिविर का उद्घाटन दीवान माधवसिंहजी और मारवाड़ जंक्शन के विधायक केसाराम चौधरी ने आई माताजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन और आरती के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

image 81



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और नेत्र रोगी उपस्थित रहे। जांच के दौरान 138 मरीजों को गंभीर नेत्र संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए रानी भेजा गया, जहां उनका सफल ऑपरेशन किया गया।

image 69

इस शिविर में मारवाड़ जंक्शन के विधायक केसाराम चौधरी की धर्मपत्नी का भी सफल ऑपरेशन किया गया। विधायक ने इस अवसर पर श्री आई माताजी सेवा संघ बेंगलुरु को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह शिविर समाज के लिए एक बड़ा योगदान है।

image 70

शिविर में कर्नाटक से आए प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ. नरपत सोलंकी और उनकी टीम ने दूर-दराज से आए मरीजों की जांच की। डॉ. सोलंकी ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद, कॉर्निया, दूर और नजदीक देखने की समस्याओं सहित अन्य नेत्र रोगों की अत्याधुनिक मशीनों द्वारा जांच की गई। उन्होंने कहा कि मरीजों का परीक्षण आसान और प्रभावी तरीके से संपन्न हुआ।

image 68

इस अवसर पर अतिथि जिला परिषद सदस्य पुनाराम चौधरी, रड़ावास के सरपंच रतनसिंह राजपूत, श्री आई माताजी सेवा संघ बेंगलुरु के सदस्य डूंगाराम परिहार, जीताराम हाम्बड़, ओखाराम सोलंकी, रूपाराम सोलंकी, कालूराम पंवार, धर्माराम हाम्बड़, दोलाराम सोलंकी, मदनलाल चोयल, और रेवंतराम देवासी मौजूद रहे।

image 71

शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य किया। मंच का संचालन प्रिंसिपल घीसाराम चौधरी ने किया।

image 73
image 74
image 75
image 76
image 77
image 78
image 79
image 80


image 72

सीरवी समाज वॉलीबॉल प्रतियोगिता: 65 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले और अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन

0

बेंगलुरु. मागडी रोड के जोगरनहल्ली स्थित आईधाम मैदान में सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट और माताजी स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय सीरवी समाज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

देशभर की 65 टीमों ने भागीदारी निभाकर प्रतियोगिता को अधिक रोमांचक बना दिया। प्रतियोगिता से पहले देश भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। बालिकाओं के सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया ।अतिथियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने आई माताजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन और आरती के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। संस्था के अध्यक्ष हरिराम गहलोत ने स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता के माध्यम से सीरवी के युवाओं को अपने अंदर अंदर छिपी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है।

image 65

साथ ही युवाओं में आपसी मेलजोल को भी बढ़ावा मिलता है। संस्था के सह-सचिव भंवरलाल गहलोत ने संचालन करते हुए कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। हमेशा खेल में सक्रिय रहने का प्रयास प्रत्येक खिलाड़ी को करना चाहिए। अपनी प्रतिभा क्षमता को खुद से आंकने पर ही सदैव खेल में अव्वल रहा जा सकता है।

मुख्य अतिथि सीरवी महासभा कर्नाटक के अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, महासचिव अमरचंद सातपुरा, कोषाध्यक्ष पोकरराम राठौड़, पूर्व महासभा अध्यक्ष विरमराम सोलंकी, पूर्व महासभा अध्यक्ष झालाराम देवडा, महाराष्ट्र महासभा अध्यक्ष दिनेश गहलोत, युवा अध्यक्ष राजेश ठाकुर गहलोत के साथ ही कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न बडेरों के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अन्नाराम परिहारिया, सह-सचिव भंवरलाल गहलोत, कोषाध्यक्ष मोतीराम लचेटा, सह-कोषाध्यक्ष लक्ष्मणराम पंवार, शेषाराम सैंणचा, शेषाराम भायल, मांगीलाल चोयल, राजूराम बर्फा, रामलाल काग, गोपाल सैंणचा, खेल मंत्री कैलाश बर्फा, खेल मंत्री दुदाराम काग, पूर्व अध्यक्ष हेमाराम पंवार, पूर्व सचिव नारायणलाल लचेटा आदि मौजूद थे।

image 66

हिंदी थोपने का विरोध कन्नड़ साहित्य सम्मेलन में बोले सिद्धारमैया

0

87वें अखिल भारतीय कन्नड़ साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में निर्मलानंदनाथ स्वामी, गो. रु. चन्नबसप्पा, मंत्री चेलुवरायस्वामी, महादेवप्पा, शिवराज तंगड़गी, सभा अध्यक्ष यू.टी. खादर, साहित्यकार चंद्रशेखर कंबार, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

सम्मेलन के मुख्य द्वार, प्रवेश द्वार, पुस्तक मेला और वाणिज्यिक स्टॉल का उद्घाटन विधायकों और मंत्रियों ने किया। इस बार साहित्य सम्मेलन “होम्बाळे अरलिसि कन्नड़ नुड़ी अरलली” (स्वर्णिम भविष्य के साथ कन्नड़ भाषा का उत्थान) के उद्देश्य से आयोजित किया गया। विधायक नरेंद्रस्वामी ने सम्मेलन में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।

सम्मेलन के सम्मानित अध्यक्ष गो. रु. चन्नबसप्पा को मंड्या में सर एम. विश्वेश्वरैया की प्रतिमा के पास से साहित्य सम्मेलन के मंच तक भव्य जुलूस के माध्यम से लाया गया।

हिंदी थोपने का विरोध

87वें अखिल भारतीय कन्नड़ साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हिंदी थोपने के माध्यम से कन्नड़ और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसका विरोध नहीं किया गया, तो हमारी भाषाओं को गंभीर खतरा हो सकता है।

image 64

उन्होंने कहा कि कन्नड़ को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, उन पर चर्चा होनी चाहिए। केंद्र सरकार से कर संग्रह में राज्य को पर्याप्त हिस्सा नहीं मिल रहा है। अमीर कॉर्पोरेट कंपनियों पर कर घटाने से आम लोगों के हाथ में पैसा नहीं बच रहा, जिससे उनकी क्रय शक्ति कमजोर हुई है। इसी कारण हमारी सरकार ने पंचामृत योजनाओं को लागू किया है।

image 63

संविधान की रक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान पर व्यवस्थित हमला हो रहा है। इसका विरोध करना हम सभी की जिम्मेदारी है। मंड्या की भूमि पर कुछ कट्टरपंथी और हिंसक शक्तियां लोगों के मन में नफरत फैलाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन यहां के लोगों ने उन्हें भीतर नहीं आने दिया। इसके लिए मैं बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राज्य की समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कुवेम्पु का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य की बौद्धिक गुलामी के कारणों और उससे उबरने के तरीकों को स्पष्ट किया है। हजारों वर्षों से पुरोहितवाद ने हमें किस तरह गुलामी में धकेला है, इसकी विस्तृत जानकारी कुवेम्पु ने दी है।

कन्नड़ माध्यम की शिक्षा पर जोर

सम्मेलन के अध्यक्ष गो. रु. चन्नबसप्पा ने कहा कि पहली से दसवीं कक्षा तक कन्नड़ माध्यम में शिक्षा अनिवार्य होनी चाहिए। किसी भी स्थिति में अन्य भाषाओं को शिक्षा माध्यम के रूप में थोपना गलत है। उन्होंने सरकार से अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने या निजी स्कूलों को इसकी अनुमति देने पर तुरंत रोक लगाने की मांग की।

पंजाब के मोहाली में बड़ा हादसा, 6 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोगों के दबे होने की आशंका

0

पंजाब के मोहाली(mohali) से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। शनिवार की शाम सोहाना सैनी बाग के पास 6 मंजिला इमारत गिर गई (6-storey building collapsed)। इस हादसे के मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे में करीब 20 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue continues) शुरू कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था। अधिक खुदाई के कारण 6 मंजिला बिल्डिंग देखते ही देखते धराशायी हो गई। बिल्डिंग के पहले और दूसरे फ्लोर पर पीजी था और तीसरे फ्लोर पर जिम चलाया जाता था। रेसिडेंशियल बिल्डिंग में अवैध रूप से जिन चलाया जा रहा था।

image 87


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के अलावे प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। प्रत्यक्षदर्शी मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका जता रह हैं।


श्री आई माताजी सेवा संघ बेंगलुरु द्वारा फ्री आँखों का कैंप का आयोजन कल

0

बेंगलुरु: श्री आई माताजी सेवा संघ बेंगलुरु के तत्वावधान में रडावास में फ्री आँखों के कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष डूंगाराम परिहार ने जानकारी दी कि यह कैंप उन जरूरतमंद लोगों के लिएलबदायक है, जिन्हें आँखों की जांच और इलाज की आवश्यकता है, लेकिन आर्थिक कारणों से वे इसे नहीं करवा पा रहे थे।

कैंप में डॉ. नरपत सोलंकी के साथ अनुभवी डॉक्टरों की टीम जांच करेगी।
कैंप में मरीजों को फ्री चश्मे, दवाइयाँ, और टांका रहित ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही है। जरुरत के हिसाब से फ्री लंच की भी व्यवस्था की गई है।

संघ के सचिव कालूराम पंवार ने बताया, “पिछले 15 सालों से श्री आई माताजी सेवा संघ इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में जुटा हुआ है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण आँखों के इलाज से वंचित न रहे। यह कैंप समाज के प्रति हमारी सेवा और समर्पण को दर्शाता है।”

h 1

जीतराम हाम्बड़, रूपाराम सोलंकी, धर्माराम हाम्बड़ ने लोगों से इस पहल का लाभ उठाने और इसे सफल बनाने की अपील की। स्थानीय भामाशाहों और समाजसेवियों का भी इसआयोजन को लेकर भारी उत्साह है और इसे समाज में एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। कल होने वाले इस कैंप में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

जयपुर में पुलिस का लाठीचार्ज, प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार

0

 राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार (21 दिसंबर) को यूथ कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया। बेरोजगारी और नशे के विरोध में कार्यकर्ताओं ने भजनलाल सरकार के खिलाफ हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए सीएम आवास घेरने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने भीड़ पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें भी की। राजस्‍थान की जयपुर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने शहीद स्मारक पर सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान और देश भर में युवाओं के साथ हो रहे व्यवहार की आलोचना की।

युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज़

यह विरोध प्रदर्शन “नौकरी दो-नशा नहीं अभियान” का हिस्सा है, जो शनिवार को सुबह 11 बजे शुरू हुआ। इस प्रदर्शन के लिए पूरे राज्य से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर में एकत्र हुए। जैसे ही वे सीएम आवास की ओर बढ़े, तनाव बढ़ गया और पुलिस के साथ टकराव की नौबत आ गई।



जयपुर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए शहीद स्मारक के पास सड़कों पर बैरिकेड्स लगा दिए थे। इन उपायों के बावजूद, अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हुई। इस झड़प के दौरान, कुछ पुलिसकर्मी गिर गए और उन्हें चोटें आईं, क्योंकि उन्होंने पानी की बौछारों का उपयोग करके स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया था।

नेताओं ने चिंताओं को संबोधित किया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और किसानों और युवाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इन मामलों से निपटने के लिए सरकार की आलोचना की। इस बीच, पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया को बैरिकेड्स से नीचे खींच लिया, जिससे वे गिर गए।

विरोध प्रदर्शन में युवाओं के बीच रोजगार के अवसरों और नशीली दवाओं से संबंधित मुद्दों के बारे में शिकायतों को उजागर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर इन महत्वपूर्ण चिंताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। अभियान का उद्देश्य राजस्थान और उसके बाहर युवाओं की आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात की ओर ध्यान आकर्षित करना है।

image 60

शहीद स्मारक पर एकत्रित हुई भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी रही। व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों के बावजूद, तनाव उच्च स्तर पर बना रहा क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने अपने निर्धारित गंतव्य की ओर अपना मार्च जारी रखा।

ये कार्यक्रम क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं और मादक द्रव्यों के सेवन की समस्याओं के बारे में युवा समूहों के बीच चल रहे असंतोष को रेखांकित करते हैं। युवा कांग्रेस इन ज्वलंत मुद्दों के खिलाफ अपने राष्ट्रव्यापी अभियान के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।


कुवैत पहुंचे पीएम मोदी, रेड कार्पेट पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

0



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर में कुवैत पहुंचे। कुवैत पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पिछले 43 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि, “इस यात्रा से निस्संदेह विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कुवैत की मित्रता मजबूत होगी। मैं आज और कल के लिए निर्धारित कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं।”

पीएम मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के आमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे हैं। उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी की यह यात्रा खाड़ी देशों के साथ भारत के करीबी रिश्तों को एक नए स्तर पर ले जाएगी।

पीएम मोदी को बयान पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। फिर वे कुवैत के अमीर और कुवैत के क्राउन प्रिंस के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। इसके बाद कुवैत के प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की जाएगी। क्राउन प्रिंस भारतीय प्रधानमंत्री के सम्मान में एक भोज का आयोजन करेंगे।

image 56

पीएम मोदी ने कुवैत में अब्दुल्ला अल बरून और अब्दुल लतीफ अल नेसेफ से मुलाकात की। अब्दुल्ला अल बरून ने रामायण और महाभारत दोनों का अरबी में अनुवाद किया है। अब्दुल लतीफ अल नेसेफ ने रामायण और महाभारत के अरबी संस्करण प्रकाशित किए हैं। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में भी उनके इन प्रयासों का जिक्र किया था।

सोशल मीडिया पर अनुरोध के बाद प्रधानमंत्री ने कुवैत में 101 वर्षीय आईएफएस अधिकारी मंगल सेन हांडा से मुलाकात की। पीएम मोदी कुवैत की यात्रा के दौरान एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों से बातचीत करने के अलावा एक श्रमिक शिविर का भी दौरा करेंगे। वे कुवैत के अमीर के विशेष अतिथि के रूप में 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

image 54

पीएम मोदी ने कुवैत रवाना होने से पहले एक वक्तव्य में कहा, “आज, मैं कुवैत राज्य के अमीर महामहिम शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं। हम कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। हम न केवल मजबूत व्यापारिक और ऊर्जा साझेदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि में भी हमारी साझा रुचि है।”

बयान में कहा गया, “यह यात्रा हमारे लोगों और क्षेत्र के फायदे के लिए भविष्य की साझेदारी के लिए रोडमैप तैयार करने का अवसर होगा। मैं कुवैत में भारतीय प्रवासियों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने दोनों देशों के बीच मैत्री के बंधन को मजबूत करने में बहुत योगदान दिया है।”

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी यात्रा भारत और कुवैत के लोगों के बीच विशेष संबंधों और मैत्री के बंधन को और मजबूत करेगी।

image 55

बेंगलुरु नेलमंगला हाइवे पर भीषण सड़क हादसा 6 की मौत

0

बेंगलुरू: शनिवार सुबह नेलमंगला राष्ट्रीय हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार पर कंटेनर लारी गिरने से उसमें सवार 6 लोग मौके पर ही जान गंवा बैठे।

यह हादसा तूमकुरु-बेंगलुरु राष्ट्रीय हाइवे पर दो कारों, दो लारी और एक स्कूल बस के बीच एक श्रृंखलाबद्ध दुर्घटना के रूप में हुआ। यह घटना नेलमंगला तहसील के टी.बगेरु क्षेत्र में घटी, जहां तेज गति से आ रही लारियों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे के कारण तूमकुरु-बेंगलुरु सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया।

हादसे के बाद नेलमंगला ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। कंटेनर लारी के गिरने से कार पूरी तरह से दब गई और उसमें सवार सभी यात्रियों के शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई।

image 58



लारी के चालक ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया, जिससे लारी कार के ऊपर पलट गई और इसके कारण 6 लोग मारे गए। यह भीषण हादसा नेलमंगला तालुका के तालेकेरे गांव के राष्ट्रीय हाइवे 4 पर हुआ, जिससे एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

ट्रक और एसयूवी दोनों ही बेंगलुरु से तुमकुरु की ओर जा रहे थे

प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना सुबह 11:00 बजे के आसपास हुई। टक्कर के समय ट्रक और एसयूवी दोनों ही बेंगलुरु से तुमकुरु की ओर जा रहे थे। एसयूवी कंटेनर ट्रक के समानांतर चल रही थी, तभी उसकी टक्कर केएमएफ (नंदिनी) के दूसरे ट्रक से हो गई, जिससे दोनों ट्रक पलट गए और एसयूवी कुचल गई।

स्थानीय निवासी और यात्री तुरंत पीड़ितों की सहायता के लिए आ गए। घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया। दुर्घटना में शामिल परिवार वोल्वो XC90 B5 माइल्ड हाइब्रिड अल्ट्रा कार में यात्रा कर रहा था जिसे उन्होंने अक्टूबर में खरीदा था। वे विजयपुरा के रहने वाले थे और सप्ताहांत की छुट्टी के कारण शहर से बाहर जा रहे थे।


पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया, और उनके शव फिलहाल नेलमंगला सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखे गए हैं। जिस एसयूवी में दुर्घटना हुई थी उसका रजिस्ट्रेशन नंबर KA-01-ND-1536 था, जो एक व्यवसायी परिवार की थी जो सप्ताहांत में मौज-मस्ती के लिए बाहर गया था।

बेंगलुरु ग्रामीण एसपी सीके बाबा ने पुष्टि की कि नेलमंगला के टी बेगुर के पास एक कंटेनर कार और दोपहिया वाहन पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना सड़क सुरक्षा के महत्व और परिवारों और समुदायों पर इसके प्रभाव की एक स्पष्ट याद दिलाती है।