Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 41 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 41

भाजपा विधायक का आरोप-योगीराज में प्रतिदिन कटती हैं 50 हजार गाय!

0

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शनिवार, 4 जनवरी को राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि योगीराज में प्रतिदिन 50 हजार गायों की हत्या हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब “लूट मचाने” के लिए किया जा रहा है और इसके लिए चीफ सेक्रेटरी जिम्मेदार हैं।

image 16

गुर्जर ने कहा, “हमारी सरकार में प्रतिदिन 50 हजार गायें कट रही हैं, और ये अधिकारी गाय के पैसे खा रहे हैं। पूरी व्यवस्था में लूट मची है। चीफ सेक्रेटरी इस पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड हैं।” विधायक के इस बयान ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

हत्या की साजिश का दावा

इसके अलावा, गुर्जर ने यह भी दावा किया कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, “मेरी हत्या की तैयारी हो चुकी है। इसके लिए 9 एमएम की 25 पिस्टल खरीदी जा चुकी हैं।” उनके इस बयान ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

भाजपा विधायक के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा, “यूपी भाजपा सरकार में दो राजधानियों के बीच आरोपों की तलवारें खिंची हुई हैं। कोई भाजपाई विधायक के कंधे पर बंदूक रखकर, कोई भाजपाई मंत्री निशाना साध रहा है। सत्ता की इस रस्साकशी में जनता और सरकारी कामकाज पिस रहा है। अधिकारी इस घर्षण की आग में अपनी रोटी सेंक रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “दरअसल यह लड़ाई भ्रष्टाचार की कमाई की है, जिस पर सब एकाधिकार जमाना चाहते हैं। अब तो भाजपाई भी कहने लगे हैं, आज का नहीं चाहिए भाजपा।“

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1875533886039715946?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1875533886039715946%7Ctwgr%5E41ea16001f7a71404e374d5a3caad8d817626c1b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnewstrack.com%2Futtar-pradesh%2Fbjp-mla-nand-kishor-gurjar-alleges-cows-slaughtered-under-our-govt-preparation-being-made-to-kill-me-488562

विधायक के बयान से मचा राजनीतिक तूफान

नंद किशोर गुर्जर इससे पहले भी कई बार प्रशासन और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। बीते साल उन्होंने गोमांस से जुड़े एक मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी और आरोपियों पर एनएसए लगाने की भी मांग की थी। उनका यह बयान न केवल प्रशासनिक प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है बल्कि भाजपा के भीतर भी गुटबाजी और भ्रष्टाचार के आरोपों को उजागर करता है।

यह मामला अब राजनीतिक विवाद का केंद्र बन चुका है और विपक्ष इसे भाजपा के खिलाफ बड़ा मुद्दा बना सकता है। वहीं, विधायक के बयान की निष्पक्ष जांच की मांग जोर पकड़ रही है।

कर्नाटक में DSP ने महिला से किया दुर्व्यवहार, यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित

0

mobilenews/ बेंगलुरु: Karnataka DySP Viral  कर्नाटक पुलिस महकमे में एक शर्मनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। मदुगिरी उपखंड के DySP बी रामचंद्रप्पा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह अपने ऑफिस के वॉशरूम में एक महिला के साथ अनुचित हरकत करते नजर आए। वीडियो सामने आते ही राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की और उन्हें सस्पेंड कर दिया। इस घटना ने पुलिस की साख पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

अश्लील हरकत का वीडियो वायरल

मदुगिरी के DySP बी रामचंद्रप्पा का 35 सेकंड का वीडियो गुरुवार रात वायरल हुआ। वीडियो में वह अपने कार्यालय के वॉशरूम में एक महिला के साथ गलत हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो वॉशरूम की खिड़की पर रखे एक मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया था। घटना के बाद राज्य में हड़कंप मच गया। पुलिस विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। 

शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी महिला

जांच में पता चला कि महिला गुरुवार को अपने साथियों के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए मदुगिरी पुलिस स्टेशन पहुंची थी। DySP रामचंद्रप्पा ने महिला से बातचीत शुरू की और उसे वॉशरूम के पास ले गए। इस दौरान डीएसपी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की। ऐसा बताया जा रहा है कि डीएसी महिला को भरोसे में लेकर वॉशरूम तक ले गए। वॉशरूम में महिला के साथ डीएसपी आपत्तजनक हरकतें करते नजर आ रहे हैं।

वॉशरूम की खिड़की से बनाया गया है वीडियो


जांच के दौरान यह पता चला कि किसी ने वॉशरूम की खिड़की पर मोबाइल फोन रखकर पूरी घटना को रिकॉर्ड किया। जब महिला ने मोबाइल देखा, तो वह तुरंत पीछे हट गई और DySP के पीछे छिपने लगी। हालांकि, वीडियो केवल 35 सेकंड का है, लेकिन इससे कर्नाटक पुलिस की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहें हैं।  इस तरह के वीडियो स्कैंडल (Video scandal) और अफसरों का गलत बर्ताव (officer misconduct)  से कर्नाटक पुलिस की साख पर बट्टा लग रहा है।

पुलिस महकमे ने की सख्त कार्रवाई

Tumakuru SP अशोक केवी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में सभी तथ्य शामिल थे, जिनके आधार पर पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक आलोक मोहन ने DySP रामचंद्रप्पा को सस्पेंड कर दिया। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे मामलों में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वायरल वीडियो में नजर आ रहे अफसर को सस्पेंड (Officer suspended) कर दिया गया है। डीएसी से जुड़े स्कैंडल( DySP scandal) की जांच के लिए पुलिस विभाग ने इंटरनल कमेटी का गठन किया है। 

पुलिस की साख पर गहरा असर

पुलिस अधिकारी जो कानून के रक्षक माने जाते हैं, उनके ऐसे आचरण से जनता का विश्वास कमजोर हो रहा है। यह घटना केवल एक अधिकारी की गलती नहीं है, बल्कि पुलिस विभाग की प्रशिक्षण और अनुशासन नीति पर भी सवाल खड़ा करती है। जैसे विषयों पर चर्चा अब जरूरी हो गई है।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ीं

 यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कर्नाटक के बेल्लारी मेडिकल इंस्टीट्यूट में काम करने वाले वीके वेंकटेश पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। महिलाओं के साथ सरकारी दफ्तरों में अश्लील बर्ताव के ऐसे मामलों पर सरकार सख्ती से एक्शन ले रही है। नया मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी के नेताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करने वाले अधिकारियों से ऐसी हरकतें उम्मीद से परे हैं। सरकार को ऐसी हरकतें रोकने के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए। 

“ब्रह्मधाम आसोतरा में उमड़े श्रद्धालु, प्रेमसभा में बांटे गए संधाणे के लड्डू, संतों ने दिया प्रेमभाव और सेहत का संदेश”

0

बालोतरा: प्रदेश के दूसरे बड़े तीर्थ ब्रहमाजी मंदिर प्रसिद्ध श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में शुक्रवार को वार्षिक प्रेम सभा का आयोजन हुआ। यह आयोजन श्री ब्रहमाजी का मंदिर एवं राजपुरोहित विकास न्यास गादीपति संत तुलछारामजी के सानिध्य में हुआ, जिसमें देश-प्रदेश से सैकड़ों संत और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इससे लघु कुंभ सा नजारा नजर आया। श्रद्धालुओं ने ब्रहमाजी मंदिर, बैकुंठ धाम, शिव धूणा के दर्शन पूजन कर और संतों की चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया। पूरे दिन भगवान ब्रहमाजी और तीर्थ संस्थापक संत खेतारामजी के जयकारों से तीर्थ परिसर गुंजाएमान रहा। प्रेम सभा में प्रसाद के रूप में 40 हजार मैथी के लड्डू वितरित किए गए।

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में आयोजित वार्षिक प्रेम सभा में भाग लेने के लिए शुक्रवार सुबह बालोतरा व आस-पास के गांवों से श्रद्धालु भगवान ब्रहमाजी और तीर्थ संस्थापक संत खेतारामजी के जयकारे लगाते हुए पैदल तीर्थ करने पहुंचे। श्रद्धालु ब्रहमाजी मंदिर, बैकुंठ धाम, शिव धूणा के दर्शन पूजन कर मंगला आरती की। दिन निकलने के बाद देश व प्रदेश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु तीर्थ करने पहुंचे। इससे मंदिर परिसर खचाखच भर गया और वहां लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आईं। श्रद्धालुओं ने अपनी बारी पर ब्रहमाजी मंदिर, बैकुंठ धाम और शिव धूणा के दर्शन पूजन किए और प्रसाद चढ़ा कर परिवार में खुशहाली की कामना की।

गाय, गुरु, माता-पिता की सेवा करें

तीर्थ पर आयोजित प्रेम सभा में तीर्थ गादीपति संत तुलछारामजी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय, गुरु और माता-पिता का महत्व ज्यादा है। इस पर इनकी आज्ञा का पालन करें और सदैव इनकी सेवा व सम्मान करें। सभी लोग एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार व मदद करें।

युवा पीढ़ी को संस्कारों और शिक्षा की सलाह

वेदांताचार्य ध्यानारामजी ने कहा कि राजपुरोहित ब्रह्म प्रेमभाव से मिलजुल कर रहें और युवा पीढ़ी नशे से दूर रहें। उच्च शिक्षा और संस्कारों को प्राप्त करें क्योंकि शिक्षा से ही व्यक्ति में विचार करने की शक्ति और समाज में राजनीतिक जागरूकता आती है। शिक्षा से ही व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों से परिचित होता है। समाज के लोग किसी भी क्षेत्र में काम करें तो वह अपनी ऐसी छाप छोड़ें कि आने वाली पीढ़ी उसका अनुसरण कर आगे बढ़े।

gh

प्रेम सभा में 40 हजार मैथी के लड्डू प्रसाद में बांटे

तीर्थ गादीपति ने 37 वर्ष पहले श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में प्रेम सभा की शुरुआत की थी। प्रसाद के रूप में 500 मैथी के लड्डू वितरित किए गए थे। वर्ष दर वर्ष प्रेम सभा में उमड़े श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई और इस साल शुक्रवार को आयोजित प्रेम सभा में गादीपति ने 40 हजार मैथी के लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित किए। 6 क्विंटल मैथी, काजू, बादाम और अन्य खाद्य सामग्री, धूणे की भभूती से लड्डू तैयार किए गए थे।

472461097 9428036217207960 8060794188996992664 n

नेत्र शिविर का आयोजन

इससे पहले तीर्थ पर 31वां श्री खेतेश्वर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। तीर्थ गादीपति के सानिध्य में आयोजित शिविर में डॉ. विकास पालीवाल और उनकी टीम ने 1600 नैत्र मरीजों की जांच की। 48 मरीजों के ऑपरेशन किए गए, जबकि 1201 मरीजों को दवाइयाँ और चश्मे दिए गए। दानदाता भंवरसिंह और रावताराम जसोल ने चश्मे भेंट किए।

प्रेम सभा में ये लोग थे उपस्थित

प्रेम सभा में श्री ब्रह्माजी के मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास आसोतरा ट्रस्ट के महामंत्री बाबुसिंह कालुड़ी, पदाधिकारियों, सदस्यों ने तीर्थ गादीपति संत तुलछारामजी को 51 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। महामंडलेश्वर निर्मलदासजी, तारातरा मठ महंत प्रतापपुरीजी, चौहटन मठ महंत जगदीशपुरीजी, शंकर स्वरूप ब्रह्मचारी बालकनाथजी, परेऊ मठ महंत ऊंकारभारतीजी, संत मोटनाथजी सहित सैकड़ों संत, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिला कलक्टर सुशील यादव सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे। रत्नेशवर युवा मंडल कनोडिया के 800 युवाओं ने इस सेवायज्ञ में भाग लिया। सुरत मित्र मंडल के सेवार्थियों ने सेवाएं दी। संचालन न्यास के कोषाध्यक्ष रामसिंह बोथिया ने किया।

बेंगलुरु में नशे में धुत ड्राइवर से महिला ने चलती ऑटो से कूदकर बचाई अपनी जान

0

mobilenews.info / बेंगलुरु, 3 जनवरी 2025: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पूर्वी बेंगलुरु में एक 30 वर्षीय महिला ने चलती ऑटो-रिक्शा से कूदकर अपनी जान बचाई, जब उसे यह एहसास हुआ कि ड्राइवर नशे में था और उसे अनजानी दिशा में ले जा रहा था। इस घटना ने “नम्मा यात्री” ऐप की सुरक्षा सुविधाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने “नम्मा यात्री” ऐप के जरिए एक ऑटो-रिक्शा बुक किया था, जो उसे होरमावु से थानिसांद्रा के पास उसके घर छोड़ने वाला था। महिला के पति, जो एक व्यवसायी हैं, ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और बेंगलुरु सिटी पुलिस को टैग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्राइवर नशे में था, और उसकी आंखें लाल थी, जो एक संकेत था कि वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।

image 13

महिला ने बताया कि जब ऑटो नागवारा पहुंचा, तो ड्राइवर ने रास्ता बदलते हुए फ्लाईओवर से आगे बढ़ना शुरू किया। महिला ने ड्राइवर से पूछा कि वह गलत रास्ता क्यों ले रहा है, लेकिन ड्राइवर ने कोई जवाब नहीं दिया। महिला ने ड्राइवर से बार-बार वाहन रोकने का अनुरोध किया, लेकिन उसने उसकी बात नहीं मानी।

ऑटो से कूदकर बचाई जान

जैसे ही ऑटो की गति धीमी हुई, महिला ने डर के मारे चलती ऑटो से कूदने का फैसला लिया। महिला को सौभाग्य से कोई गंभीर चोट नहीं आई। महिला ने घटना के बाद ड्राइवर को गाड़ी में बैठने के लिए कहा और उसे छोड़ने का वादा किया, लेकिन उसने मना कर दिया और बाद में दूसरे ऑटो से घर पहुंची।

महिला के पति अजहर खान ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण वह उनसे संपर्क नहीं कर पाए। महिला ने बाद में उन्हें बताया कि जब वह ऑटो से कूदी तो वह बेहद डर गई थीं, लेकिन फिर भी वह किसी तरह सुरक्षित घर पहुंचीं।

‘नम्मा यात्री’ ऐप पर सवाल

अजहर खान ने इस घटना के बाद ऐप की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसी आपातकालीन स्थितियों में “नम्मा यात्री” ऐप से तुरंत मदद नहीं मिल पाई। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने ड्राइवर की जानकारी मांगी, तो ऐप के अधिकारियों ने कहा कि वह 24 घंटे में जानकारी देंगे। अजहर ने कहा, “यह महिलाओं की सुरक्षा का सवाल है। अगर एक महिला रात के समय ऐसी परेशानी से गुजर सकती है, तो देर रात काम करने वाली महिलाओं के लिए यह कितनी खतरनाक हो सकती है?”

महिला के पति ने कहा कि उनकी पत्नी को इस घटना के बाद डर लग रहा था क्योंकि ड्राइवर बहुत खतरनाक लग रहा था। हालांकि, अब पुलिस ने उनसे संपर्क किया है और वह शिकायत दर्ज करने का विचार कर रहे हैं।

महिला की सुरक्षा की चिंता

यह घटना महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में गंभीर सवाल खड़ा करती है, खासकर जब महिलाएं रात के समय अकेले यात्रा कर रही होती हैं। अजहर खान ने सवाल किया कि अगर एक महिला रात 9 बजे इस तरह की परेशानी का सामना कर सकती है, तो देर रात तक काम करने वाली महिलाओं के बारे में क्या?

पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने महिला के पति से संपर्क किया है और वे शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना न केवल “नम्मा यात्री” ऐप की सुरक्षा सुविधाओं को लेकर सवाल उठाती है, बल्कि यह महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यापक रूप से नीति बनाने की आवश्यकता को भी उजागर करती है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी से मिली चादर लेकर निजामुद्दीन औलिया दरगाह पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू चिश्ती का 813वां उर्स

0

पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर दरगाह को भेंट की गई चादर को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी दिल्ली की निजामुद्दीन औलिया दरगाह पहुंचे। दोनों सुबह 10 बजे के करीब दरगाह पहुंचें। पीएम की ओर से भेंट की गई इस चादर को निजामुद्दीन औलिया दरगाह में ले जाने के बाद अजमेर दरगाह पर पेश की जाएगी।

image 10

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर उनकी ओर से चढ़ाई जाने वाली चादर पेश की। यह भाव भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और सद्भाव और करुणा के स्थायी संदेश के प्रति उनके गहरे सम्मान को दर्शाता है।”

दरगाह खादिम ने किया स्वागत
अजमेर दरगाह के खादिम और चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सलमान चिश्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी चादर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से जो चादर भेजी गई है, वो देश के 140 करोड़ देशवासियों को एक तोहफा है, मोहब्बत का… अमन का… एकता का।

बृज भूषण सिंह का बड़ा बयान: “देश को राहुल गांधी की जरूरत है”

0

भाजपा के पूर्व सांसद और अक्सर चर्चाओं में रहने वाले बृज भूषण सिंह ने एक बड़ा बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि देश को राहुल गांधी की जरूरत है और कांग्रेस नेता को अब गंभीर होकर देशहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

राहुल गांधी पर दिया सुझाव

बृज भूषण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को 2025 से पहले “सिर्फ सीरियस” होना चाहिए और अपनी बचकानी हरकतों को छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए।

विपक्ष की भूमिका पर जोर

भाजपा के पूर्व सांसद ने विपक्ष और राहुल गांधी की राजनीति में सक्रियता को जरूरी बताया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को जनता से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए, ताकि देश के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सके।”

कांग्रेस पर निशाना

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक विवाद पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए बृज भूषण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने ही नेताओं के साथ न्याय नहीं करती। उन्होंने नरसिंह राव के अपमान का जिक्र करते हुए कहा कि उनके शव को कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश तक नहीं दिया गया था।

महिला पहलवानों का मामला

बृज भूषण सिंह पर पिछले साल महिला पहलवानों साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और संगीता फोगाट ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थीं और मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है।

भाजपा ने काटा टिकट

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बृज भूषण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे को टिकट दिया था। उनके बेटे ने चुनाव में जीत दर्ज की।

बृज भूषण सिंह के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

हरीश आंजना एज्यूकेशन सोसायटी के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के प्रथम फॉलोअप कैंप का हुआ आयोजन

0

फॉलोअप कैंप में ऑपरेशन करवा चुके नेत्र रोगियों की हुई जांच

निंबाहेड़ा: राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी रजि के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना के सुपुत्र एवं छोटी सादड़ी पंचायत समिति पूर्व प्रधान एवं हरीश आंजना एज्यूकेशन सोसायटी रजि. के मुख्य ट्रस्टी मनोहर लाल आंजना के भतीजे स्वर्गीय श्री हरीश आंजना व मातुश्री स्वर्गीय श्रीमती गोपीबाई आंजना एवम् पिताश्री स्वर्गीय श्री भेरूलाल आंजना व बहिन स्वर्गीय श्रीमती कमला बाई आंजना की पुण्य स्मृति में हरीश आंजना एज्यूकेशन सोसायटी रजि. एवं भ्रमण शील शल्य चिकित्सा ईकाई राजस्थान जयपुर के तत्वावधान में दिनांक 25 दिसंबर को नवम विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया था।

उक्त शिविर में जिन नेत्र मरीजों के ऑपरेशन किए गए थे शिविर के प्रथम फॉलोअप कैंप के दौरान गुरुवार को सुबह ज़िला चिकित्सालय में नेत्र चिकित्सकों व विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को दवा एवं उचित परामर्श दिया गया।

प्रथम फॉलोअप कैंप के दौरान निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय नेत्र सर्जन डॉ महेन्द्र कुमार,नेत्र विशेषज्ञ डॉ हरलाल सिंह,नर्सिंग ऑफिसर नयन सेन,नेत्र सहायक शिवराम सिंह निगम, हाजी मोहम्मद, सहायक कर्मचारी सुरेश मीणा एवं आदित्य यादव इत्यादि द्वारा गुरुवार को सुबह जिला चिकित्सालय में आए समस्त नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी,आंखों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सलाह, दवाइयां तथा उचित परामर्श दिया गया।

प्रथम फॉलोअप कैंप के दौरान यहां निंबाहेड़ा ज़िला चिकित्सालय में पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन, राकेश कुमावत,राहुल सुथार, आशुतोष टांक, विष्णु मीणा, नारायण रेबारी इत्यादि ने अस्पताल पहुंच कर नेत्र मरीजों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और अपनी सेवाएं दी।

ईडी ने सौरभ शर्मा मामले में 23 करोड़ रुपए की नगदी जब्त करने का किया खुलासा

0

 भोपाल। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल ED की तरफ से एक नया बयान जारी किया गया है। इस बयान में ED ने बताया है कि, 27 दिसंबर को सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर सर्च में 23 करोड़ रुपए मूल्य की नगदी बरामद कर जब्त की गई।

ईडी द्वारा जारी नए बयान में कहा गया है कि भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर में सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर पीएमएलए एक्ट के तहत सर्च की गई। इस कार्रवाई में कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।

वहीं, सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर करोड़ रुपए से अधिक की एफडी के रूप में चल संपत्ति, सौरभ शर्मा के परिवार के सदस्यों और कंपनियों के नाम पर बैँक खातों में चार करोड़ रुपए का बैंक बैंलेस और 50 लाख रुपए की अंचल संपत्ति के दस्तावेज मिले। इसके अलावा 23 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी बरामद कर जब्त कर ली गई।

गौरतलब है कि, सौरभ शर्मा के बारे में अब्भी तक लोकायुक्त पता नहीं लगा पाई है। सौरभ शर्मा दुबई में है या भारत में इसको लेकर एजेंसी के अधिकारी ही कोई स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। इस बीच सौरभ शर्मा के घर से लगातार तलाशी ली जा रही है जिसमें करोड़ो रुपए निकल रहे है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ शर्मा के करीबियों की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने उसके ठिकानों पर 19 और 20 दिसंबर को सर्च की थी। इस दौरान सौरभ के भोपाल स्थित घर और कार्यालय से 7.98 करोड़ रुपए की चल संपत्ति बरामद की गई थी। वहीं, आयकर विभाग ने भी एक कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैस जब्त किया था।

कोटपुतली में बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची चेतना, 10 दिनों की मशक्कत के बावजूद बचाई नहीं जा सकी जिंदगी

0

Mobilenews/ कोटपूतली:  राजस्थान के अलवर जिले के कोटपुतली में बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची चेतना को दस दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हालांकि, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार और इलाके में गम का माहौल है। चेतना को 170 फीट गहरे बोरवेल से निकालने के लिए रेस्क्यू टीम ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन अफसोस, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इसके बाद बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए कोटपुतली के बीडीएम अस्पताल भेजा गया है, जहां जांच की प्रक्रिया चल रही है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और बोरवेल सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

image 3

10 दिनों तक लड़ती रही जिंदगी की जंग

कोटपूतली के कीरतपुरा गांव की बडियाली की ढाणी में चेतना 170 फीट के बोरवेल में फंसी थी। 23 दिसंबर की दोपहर वह खेलते समय गिर गई थी। करीब 10 मिनट बाद परिवार ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी और उसे बोरवेल में फंसा पाया। तत्पश्चात, राष्ट्रीय और राज्य आपदा राहत बल एक मेडिकल टीम के साथ तुरंत पहुंचे और उसे बचाने का ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआत में बच्ची को एक पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई, लेकिन जब उसे ऊपर खींचने के प्रयास विफल हो गए, तो बचाव दल ने खुदाई शुरू की। हालांकि, जो सुरंग खोदी गई वह गलत दिशा में निकली। इसके परिणामस्वरूप पिछले कुछ घंटों में न तो उसे खाना मुहैया कराया जा सका और न ही ऑक्सीजन, और उसकी हालत गंभीर हो गई।

image 4

काम बेहद कठिन था

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि बच्ची को निकालने का काम बेहद कठिन था। दरअसल, बोरवेल के अंदर चेतना पत्थरों के बीच फंसी हुई थी, जिसे धीरे-धीरे निकालना पड़ा। जहां बच्ची फंसी थी, वहां बोरवेल थोड़ा टेढ़ा हो गया था, जिससे पत्थरों और चट्टानों को काटना जरूरी हो गया। इसके अलावा, रेस्क्यू टीम के सदस्य लोकेश मीणा ने बताया कि ऑपरेशन के बी प्लान में कई मुश्किलें आईं, खासकर बोरवेल के टिल्ट होने और चट्टानों की मजबूती के कारण। इसके बावजूद, दूसरा बोरवेल बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन बारिश के कारण वेल्डिंग का काम मुश्किल हो गया, जिससे ऑपरेशन में और देरी हुई। इस जटिल ऑपरेशन में अंत तक सफलता पाने के लिए कई बाधाओं को पार करना पड़ा, लेकिन बच्ची को बचाने का प्रयास सफल नहीं हो सका।

image 5

देशभर में मनाया जा रहा नए साल का जश्न, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली : आज देशभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। बीते साल को पीछे छोड़ नए साल 2025 में प्रवेश करने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसके लिए सभी एक दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी भी जाहिर कर रहें हैं। इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को बधाई दी है। और कामना की कि नया साल सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अंतहीन आनंद लेकर आए। सभी को बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी नए साल की शुभकामनाएं

इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने 2025 में सभी के लिए खुशी, सद्भाव और समृद्धि की कामना की और भारत के साथ-साथ दुनिया के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने 2025 में सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने 2025 में सभी के लिए खुशी, सद्भाव और समृद्धि लाने की कामना की। इस अवसर पर, आइए हम भारत और दुनिया के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें।

देश के अलग-अलग स्थानों पर मनाया गया नए साल का जश्न

इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने 2025 में सभी के लिए खुशी, सद्भाव और समृद्धि की कामना की और भारत के साथ-साथ दुनिया के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने 2025 में सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने 2025 में सभी के लिए खुशी, सद्भाव और समृद्धि लाने की कामना की। इस अवसर पर, आइए हम भारत और दुनिया के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें।

भारत के सभी शहरों ने वर्ष 2025 का स्वागत किया क्योंकि विभिन्न शहरों में लोगों ने इस अवसर को खुशी और उत्साह के साथ मनाया। कई शहरों में पार्टियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लाइव संगीत प्रदर्शनों और थीम वाली सजावट के साथ नए साल का जश्न शुरू हुआ। दिल्ली में, हौज खास, कनॉट प्लेस और लाजपत नगर जैसे प्रसिद्ध स्थान नए साल का जश्न मनाने वाली बड़ी भीड़ से भरे हुए थे। सुरक्षित उत्सव सुनिश्चित करने के लिए, दिल्ली पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था की थी।

पंजाब के अमृतसर में लोग नए साल का स्वागत करने के लिए स्वर्ण मंदिर में एकत्र हुए। कई शहरों के होटलों में भी इस अवसर पर विशेष समारोह आयोजित किए गए। मध्य प्रदेश के भोपाल में लोग 2025 का स्वागत करते हुए सड़कों पर नाचते हुए देखे गए। इसी तरह लखनऊ में भी लोगों ने रात 12 बजते ही नाचते हुए जश्न मनाया। नए साल के आगमन पर कई शहरों में शानदार आतिशबाजी देखने को मिली। मुंबई में जुहू बीच, चौपाटी बीच और वर्सोवा बीच जैसे समुद्र तट लोगों से भरे हुए थे। आतिशबाजी देखने के लिए लोग मरीन ड्राइव पर भी एकत्र हुए।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश के मनाली में भीड़ ने सड़कों पर नृत्य किया और जयकारे लगाए। पश्चिम बंगाल में लोगों ने अपने मोबाइल फोन की लाइट जलाकर जश्न मनाया। केरल के तिरुवनंतपुरम में नए साल के आगमन पर आतिशबाजी की गई। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में लोगों ने केक काटकर जश्न मनाया। तमिलनाडु के कोयंबटूर में सड़कों पर ताल-वाद्य बजाए गए, जबकि चेन्नई में इस अवसर पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई।