Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 38 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 38

 तैमूर की नैनी को बनाया था बंधक, मांगे 1 करोड़ रुपए; सैफ अली खान के घर में चाकूबाज ने और क्या क्या किया?

0

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद लगातार नए तथ्य और ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से हमलावर की तस्वीर सार्वजनिक होने के बाद मीडिया रिपोर्ट से दावा कि गया कि वह देर रात करीब एक से दो बजे के बीच सीढ़ियों के रास्ते सैफ-करीना के घर पर दाखिल हुआ और उनके बेटे जेह को बंधक बनाकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि, पुलिस ने इन रिपोर्टों का खारिज कर दिया है। मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर सत्य नारायण चौधरी ने कहा कि यह चोरी की वारदात थी।

बीच-बचाव करने आए सैफ पर अटैक

पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था बेटे को बंधक बनाने का जब एक्टर ने इसका विरोध किया तो हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अज्ञात शख्त सैफ के बांद्रा वेस्ट स्थित फ्लैट में घुसा। इसी दौरान सैफ-करीना के बच्चों की देखभाल करने वाली नैनी एलीयमा फिलिप उसे देखकर शोर मचाने लगी। इतने में सैफ भी जग गए और बीच-बचाव की कोशिश की। इतने में हमलावर ने सैफ पर अटैक कर दिया। दोनों केबीच हाथापाई के दावे भी किए जा रहे हैं। नैनी ने पुलिस को बताया कि हमलावर चाकू के साथ घर में घुसा और उन्हें धमकाने लगा। जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने सैफ पर हमला कर दिया, जिसमें उन्हें गर्दन, हाथ और रीढ़ की हड्डी के पास गहरी चोटें आईं।

इब्राहिम ने ऑटो से पहुंचाया अस्पताल

यह वारदात गुरुवार तड़के बांद्रा वेस्ट के सतगुरु शरण अपार्टमेंट में दो बजे के करीब हुई। सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बच्चों के साथ 12 मंजिला इमारत के चार फ्लोर में फैले अपार्टमेंट में रहते हैं।हमले के तुरंत बाद सैफ के सबसे बड़े बेटे इब्राहिम ने उन्हें ऑटो से मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचाया। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बताया है कि सैफ की स्थिति अब स्थिर है और उन्हें दो दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। पुलिस ने हत्या और गंभीर चोट पहुंचाने के प्रयास के साथ डकैतीका मामला दर्ज किया है।

CCTV में कैद हुआ हमलावर

पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने अपार्टमेंट के पास स्थित एक गली से होकर इमारत में प्रवेश किया। सीसीटीवी फुटेज में उसे सीढ़ियों से घर के अंदर जाते हुए देखा गया। वह सफेद टी-शर्ट, जींस और कंधे पर एक नारंगी गमछा डाले हुए था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि हमलावर अकेला था या उसके साथ कोई और भी शामिल था।

image 69

राजस्थान में सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाया गया वार्ड पंच को मिला बड़ा मौका आदेश जारी

0

जयपुर: प्रदेश की भजनलाल सरकार ने सरपंचों के कार्यकाल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एमपी मॉडल के तहत सरपंचों का कार्यकाल बढ़ेगा, जिसे लेकर सरकार ने आदेश जारी किए हैं। अब ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सरपंचों को दिए गए अधिकार और कार्यकाल के तोहफे पर प्रदेश भर के सरपंचों में खुशी की लहर छा गई है। इसके लिए सभी सरपंचों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर, ग्रामीण विकास मंत्री करोड़ी लाल मीणा सहित सभी मंत्रियों और विधायकों का धन्यवाद किया है।

राजस्थान के 6,759 सरपंचों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। बाकी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल सितंबर 2025 में पूरा होगा। पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन के कारण इन ग्राम पंचायतों के चुनाव नहीं हो पाएंगे। सभी के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। इन ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी प्रशासक की होगी या कोई अन्य विकल्प होगा, इस पर सरकार ने अभी तक निर्णय नहीं लिया है।

210 पंचायत समितियों का भी कार्यकाल पूरा होगा

17 जनवरी को 2,726, 22 जनवरी को 2,333 और 29 जनवरी को 1,700 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके अलावा मार्च 2025 में 704 और सितंबर 2025 में 3,847 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होगा। इस महीने 210 पंचायत समितियों का भी कार्यकाल पूरा हो जाएगा।

सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया

राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर ने मीडिया को बताया कि सरकार को एमपी, उत्तराखंड और झारखंड राज्यों की ओर से अपनाए गए विकल्प दे रखे हैं। सरकार ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायतों में समिति बनाकर उसका अध्यक्ष सरपंच को बनाया गया था।

image 68

झारखंड में विधेयक लाकर कार्यकाल बढ़ाया गया था और उत्तराखंड में सरपंचों को प्रशासक बनाया गया था। इन तीनों में से एक विकल्प पर निर्णय होना तय है। पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने पहले ही कहा है कि मुख्यमंत्री के स्तर पर इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।

मैं साध्‍वी नहीं हूं, सुंदरता की वजह से महाकुंभ में चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने दी सफाई

0

प्रयागराज: मॉडर्न ‘साध्वी’ हैं या फिर या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर। ये हैं हर्षा रिछारिया जो आज कल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 12 सालों बाद आए इस महाकुंभ में जहां श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के दौरान हर्षा रिछारिया ने रथ पर सवार होकर सबका ध्यान अपने ओर आकर्षित कर लिया। उनकी खूबसूरती और पारंपरिक वेशभूषा को लेकर लोगों ने उन्हें ‘सबसे सुंदर साध्वी’ कहना शुरू कर दिया।

महाकुंभ में एक से बढ़कर एक रंग देखने को मिल रहे हैं। इस बीच अपनी सुंदरता की वजह से अचानक चर्चा में आईं मॉडल और एंकर हर्षा रिछारिया ने खुद को साध्‍वी का टैग दिए जाने को गलत ठहराया है। पिछले दो दिन से सोशल मीडिया में हर्षा के वीडियो और फोटो खूब शेयर किए जा रहे हैं। इनमें से कई में उन्‍हें साध्‍वी कहा जाने लगा तो कुछ लोग उन्‍हें ट्रोल भी करने लगे। इस बीच हर्षा रिछारिया ने कुछ टीवी चैनलों से बातचीत में स्‍पष्‍ट किया कि वह साध्‍वी नहीं हैं। हर्षा ने कहा कि प्‍लीज उन्‍हें साध्‍वी का टाइटल न दिया जाए। मैंने साध्‍वी के लिए कोई भी संस्‍कार नहीं किया है, न इसके लिए कोई दीक्षा ली है। मैंने सिर्फ गुरु दीक्षा और मंत्र दीक्षा ली है इसलिए मुझे साध्‍वी कहना गलत है।

आगे की योजना के बारे में पूछे जाने पर हर्षा ने कहा कि मैं आध्‍यात्‍म, सनातन धर्म और संस्‍कृति से और युवाओं से जुड़कर कुछ करना चाहती हूं। यही मेरी प्‍लानिंग है। ग्‍लैमर की दुनिया से आध्‍यात्‍म की ओर बढ़ने के पीछे जीवन के टर्निंग प्‍वाइंट के बारे में पूछे जाने पर हर्षा ने कहा कि मुझे लगता है कि अपने आप ही आपकी लाइफ टर्न हो जाती है। आपको खुद पता नहीं चलता कि आप कहां जा हो। ये चीजें अपने आप हो जाती हैं।

image 102

दुनिया की सबसे खूबसूरत सुनकर अच्‍छा लगता है

हर्षा रिछारिया ने कहा कि दुनिया की सबसे खूबसूरत…सुनकर अच्‍छा लग रहा है लेकिन साध्‍वी का जो टैग दिया जा रहा है वो उचित नहीं होगा क्‍योंकि अभी मैं पूरी तरह उसमें गई नहीं हूं। उन्‍होंने कहा कि मैंने कहीं भी ये स्‍टेटमेंट नहीं दिया कि मैं साध्‍वी हूं।

महाकुंभ से अचानक भगवा कपड़ों में हर्षा रिछारिया का वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा होने लगी थी। उन्‍होंने बताया कि वह निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्‍वर स्‍वामी कैशालानंद गिरी की शिष्‍या हैं। उन्‍होंने गुरु से मंत्र दीक्षा ली है। 30 साल की हर्षा एक मॉडल और ट्रैवलर हैं। वह निरंजनी अखाड़े के साथ पिछले डेढ़ साल से जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन श्री श्रीराधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया

0

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के नवी मुंबई में श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद थे।

12 सालों का इंतजार और विशाल निर्माण:

इस भव्य मंदिर परिसर का निर्माण 12 सालों के लंबे इंतजार के बाद किया गया और यह मंदिर 160 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है। मंदिर परिसर 9 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें कई देवताओं के मंदिर, वैदिक शिक्षा केंद्र, प्रस्तावित संग्रहालय, सभागार और उपचार केंद्र जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

image 65

संगमरमर और चांदी से निर्मित मंदिर:

मंदिर की कलाकृति और वास्तुकला का उद्देश्य वैदिक शिक्षाओं के माध्यम से भाईचारे, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देना है। इस मंदिर को एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर माना जा रहा है। मंदिर का निर्माण संगमरमर और चांदी के दरवाजों से किया गया है और परिसर में सुंदर बगीचा, फव्वारे और अंतरराष्ट्रीय गेस्ट हाउस जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

स्वच्छता और भक्तों के लिए सुविधाएं:

मंदिर में एक शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां, वैदिक शिक्षा कॉलेज और लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, रामायण और महाभारत का म्यूजियम भी मंदिर परिसर में बनाया जा रहा है। मंदिर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे भक्तों को एक अद्वितीय अनुभव मिलेगा।

सिवाना रोड पर कार का हादसा: बाइक चालक को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलटी, यात्री घायल

0

सिवाना: करमावास गांव के सिवाना रोड पर स्थित पानी की टंकी के पास एक कार अनियंत्रित हो गई और बाइक चालक को बचाने के प्रयास में तीन बार लुढ़कते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी के चालक और सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी चालक बाइक चालक को बचाने के लिए तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, जिसके चलते गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। कार के चालक फाटक से बाहर उछलते हुए झाड़ियों में गिर पड़े। हालांकि, गाड़ी में सवार एक छोटी बच्ची सुरक्षित रही।

image 103

गांववासियों ने तुरंत घायलों को नजदीकी समदड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। बाद में, एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह घटना सड़क सुरक्षा के लिए एक गंभीर चेतावनी है और लोगों से अपील की गई है कि वे वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतें ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

महाकुंभ में ठंड से तीन की मौत, तीन हजार से अधिक लोग बीमार

0

प्रयागराज, महाकुंभ 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ मेला शुरू हो चुका है। करोड़ों श्रद्धालु इस पवित्र आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन कड़ाके की ठंड ने इस भव्य मेले को प्रभावित कर दिया है। शाही स्नान के दौरान ठंड के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 3,000 से अधिक लोग बीमार हो गए।

मृतकों की पहचान और विवरण

  1. नेता के मित्र:
    शरद पवार की पार्टी के एक नेता के मित्र की तबीयत बिगड़ने पर सुबह 8:30 बजे झूंसी के सब सेंट्रल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  2. सुदर्शन सिंह पंवार (कोटा, राजस्थान):
    महाकुंभ में स्नान करने आए सुदर्शन सिंह की भी तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई।
  3. 85 वर्षीय अर्जुन गिरी:
    अर्जुन गिरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की जानकारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कौशिक ने बताया कि 13 जनवरी को ओपीडी में 3,000 से अधिक लोग इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से:

  • 262 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
  • 37 मरीजों को गंभीर स्थिति में एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया।

झूंसी और अरैल अस्पतालों में एंबुलेंस लगातार मरीजों को लाने-ले जाने में लगी रही। रात 8 बजे तक सेंट्रल हॉस्पिटल में 20 से अधिक मरीज भर्ती किए गए। इनमें श्रद्धालु और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी शामिल थे।

झूठी खबर पर पुलिस की कार्रवाई

महाकुंभ में 11 श्रद्धालुओं की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाया। जांच में यह खबर झूठी पाई गई, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने भ्रामक पोस्ट हटाने का काम भी शुरू कर दिया है।

स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने की तैयारी

मेला क्षेत्र में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पूरी तरह से तैनात है। एंबुलेंस सेवा भी चौबीसों घंटे सक्रिय है, लेकिन ठंड के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की संभावना बनी हुई है। श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आवारा कुत्तों ने स्कूटी सवार योगा टीचर को दौड़ाया, गिरने से हुई मौत, पति ने कहा- महाकुंभ जाने की थी इच्छा, अब अस्थियां करेंगे प्रवाहित

0

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या ने मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना को जन्म दिया। काकादेव के नवीन नगर क्षेत्र में 52 वर्षीय योग शिक्षिका अन्नपूर्णा सिंह पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले के दौरान उनकी स्कूटी का नियंत्रण बिगड़ गया, और वह सड़क पर गिर गईं। दुर्भाग्यवश, उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर में गहरी चोटें आईं और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

घटना का विवरण

अन्नपूर्णा सिंह, जो काकादेव क्षेत्र में योग कक्षाएं संचालित करती थीं, रात के करीब 10 बजे अपनी स्कूटी से घर लौट रही थीं। नवीन नगर के पास अचानक आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। हमले के कारण वह सड़क पर गिर पड़ीं। स्थानीय निवासियों और छात्रों ने उन्हें तुरंत पास के नर्सिंग होम पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गंभीर चोटें आने से उनकी मौत हुई।

पति की व्यथा और नगर निगम पर सवाल

मृतका के पति ने अपनी पत्नी की मौत पर गहरी पीड़ा व्यक्त की और नगर निगम की लापरवाही पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि कानपुर में करीब डेढ़ लाख आवारा कुत्ते हैं, और इस समस्या के चलते पहले भी 200 से अधिक लोग कुत्तों के काटने की घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

आखिरी इच्छा का सम्मान

अन्नपूर्णा सिंह के पति ने बताया कि उनकी पत्नी की इच्छा थी कि वह उन्हें महाकुंभ ले जाएं। हालांकि, अब उनकी पत्नी के अस्थि विसर्जन के लिए वह प्रयागराज महाकुंभ में जाएंगे। यह उनके लिए एक भावनात्मक क्षण होगा, जिसमें वह अपनी पत्नी की अंतिम इच्छा का सम्मान करेंगे।

image 61

आवारा कुत्तों की समस्या पर चिंतन आवश्यक

यह घटना कानपुर में आवारा कुत्तों की समस्या पर ध्यान देने की जरूरत को रेखांकित करती है। स्थानीय प्रशासन और नगर निगम को इस दिशा में तुरंत प्रभावी कदम उठाने होंगे, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन, खड़गे, राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता रहे मौजूद

0

दिल्ली में कांग्रेस को अपना नया राष्ट्रीय दफ्तर मिल गया है। देश के मुख्य विपक्षी दल के नए दफ्तर का पता अब 9, कोटला रोड है जबकि पिछले 47 साल से पार्टी 24, अकबर रोड से अपना नेशनल हेडक्वार्टर चला रही थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में नए मुख्यालय का उद्घाटन किया गया। इसका नाम इंदिरा भवन रखा गया है।

कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए निश्चित रूप से यह बहुत बड़ा मौका है, जब पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में अपना नया मुख्यालय खोला है। इसलिए इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश भर से पार्टी के नेता दिल्ली पहुंचे।

कार्यक्रम में कांग्रेस वर्किंग कमेटी, कांग्रेस के विशेष और स्थाई आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, एआईसीसी के पदाधिकारी, पार्टी के सभी सांसद, पूर्व सांसद, मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सहित फ्रंटल संगठनों से जुड़े तमाम पदाधिकारी शामिल रहे। कांग्रेस का यह नया दफ्तर पार्टी की जरूरतों को देखते हुए तैयार किया गया है। इसमें तमाम तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

खट्टी-मीठी यादों का गवाह है कांग्रेस मुख्यालय

24, अकबर रोड के पुराने दफ्तर से कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ढेर सारी यादें जुड़ी हैं। इस दफ्तर से ही इंदिरा गांधी ने देश की सत्ता में वापसी की। इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की मौत, इंदिरा गांधी की हत्या, राजीव गांधी का कम उम्र में प्रधानमंत्री का पद संभालना और उनकी हत्या, सोनिया गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना, कांग्रेस का कई सालों तक केंद्र में गठबंधन की सरकार चलाना और फिर पिछले 11 सालों से सत्ता से बाहर होना, ऐसे तमाम उतार-चढ़ावों का गवाह कांग्रेस का यह पुराना दफ्तर रहा है।

image 58

यह दफ्तर कांग्रेस को आपातकाल के बाद मिला था। यह वह वक्त था जब इंदिरा गांधी के पास केवल गिने-चुने नेता बचे थे और कांग्रेस टूट चुकी थी। इंदिरा गांधी ने कांग्रेस में अपने धड़े को अकबर रोड पर स्थित एक सरकारी आवास – टाइप VII बंगले में ट्रांसफर कर दिया था।

24, अकबर रोड का इतिहास करीब 100 साल पुराना है। आजादी से पहले वायसराय लॉर्ड लिनलिथगो की कार्यकारी परिषद के सदस्य सर रेजिनाल्ड मैक्सवेल यहीं रहते थे। 1960 के दशक में इस बंगले में बर्मा के राजदूत रहे और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की ने भी अपनी किशोरावस्था के शुरुआती साल यहां बिताए थे।

image 59

तमिलनाडु भाजपा नेता नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

0

तमिलनाडु के मदुरै ज़िले से BJP नेता एमएस शाह को नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। ये गिरफ़्तारी फ़रवरी, 2024 में POCSO एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में हुई है। बीते साल इस केस को बंद कर दिया गया था। लेकिन नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के नए सबूत के बाद मामले को फिर से खोला गया है। ये नए सबूत आरोपी एमएस शाह के मोबाइल की फ़ॉरेंसिक जांच के बाद सामने आए हैं।

एमएस शाह को मदुरै में 15 वर्षीय छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लड़की की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो कथित तौर पर इस घटना में सहयोगी है। शाह भाजपा की राज्य आर्थिक शाखा के अध्यक्ष हैं। वह मदुरै जिले के थिरुमंगलम के पास आलमपट्टी में एक निजी कला और विज्ञान महाविद्यालय चलाते हैं। वह उस कॉलेज के प्रिंसिपल भी हैं।

कुछ महीने पहले शाह ने कथित तौर पर स्कूली छात्रा को स्कूटर खरीदने के बहाने परेशान किया था। लड़की के पिता ने पिछले साल अप्रैल में मदुरै दक्षिण महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

image 53

इसमें उन्होंने कहा, “एम.एस. शाह अक्सर उनकी बेटी के मोबाइल पर बात करते हैं और अश्लील जानकारी भेजते हैं। ऐसा लगता है कि मेरी पत्नी भी अपनी बेटी को उस जगह ले गई है, जहाँ भाजपा नेता है। उन्होंने बेटी का यौन शोषण भी किया है और वादा किया है कि अगर वह उनके बताए स्थान पर आकर उनके साथ रहेगी तो वह उसे नई स्कूटी खरीद कर देगा। मेरी पत्नी भी इसमें भागीदार है। उन दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।” 

POCSO मामला दर्ज 

पुलिस ने शाह और छात्रा की मां के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, उस दिन अन्नामायिल में ड्यूटी पर मौजूद महिला इंस्पेक्टर ने यह कहते हुए मामला रद्द कर दिया कि यह झूठी शिकायत थी।

image 56

हालाँकि, पुलिस आयुक्त लोगनाथन ने मामले की पुनः जांच के आदेश दिए। जब शाह के मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच की गई तो पता चला कि उसने छात्रा को अश्लील संदेश भेजे थे। यह भी पता चला कि छात्रा की मां भी इस कृत्य में शामिल थी।

इसके बाद छात्रा की मां के खिलाफ फिर से POCSO का मामला दर्ज किया गया और सोमवार 13 जनवरी को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें मदुरै फर्स्ट क्रिमिनल कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को 27 जनवरी तक हिरासत में भेज दिया गया है।

मकर संक्रांति पर प्रधानमंत्री मोदी, खड़गे और अन्य गणमान्यों ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

0

नई दिल्ली। नई दिल्ली। मकर संक्रांति हिंदू धर्म में विशेष स्थान है, जो सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को फसल कटाई के विभिन्न त्योहारों के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और सभी की अच्छी सेहत के साथ जीवन में सुख और समृद्धि की भी कामना की। ज्ञात हो कि देश में आज मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू और उत्तरायण का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘‘सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की अनेकानेक शुभकामनाएं। उत्तरायण सूर्य को समर्पित यह पावन उत्सव आप सबके जीवन में नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।’’ 

मकर संक्रांति एक ऐसा त्योहार है जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम और तरीकों से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इसे तमिलनाडु में पोंगल के नाम से जाना जाता है। असम में इसे माघ बिहू और गुजरात में इसे उत्तरायण कहते हैं। यह त्योहार फसल की कटाई से जुड़ा है। प्रधानमंत्री ने अलग-अलग भाषाओं में किए गए ट्वीट के जरिए देशवासियों को माघ बीहू और उत्तरायण की भी शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने कहा, ‘‘माघ बिहू की हार्दिक शुभकामनाएं! हम प्रकृति की प्रचुरता, फसल की खुशी और एकजुटता की भावना का जश्न मनाते हैं। मेरी कामना है कि यह त्योहार खुशियों और एकजुटता की भावना को आगे बढ़ाए।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘उत्तरायण की शुभकामनाएं! मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सफलता और खुशियां लाए।’’ 

प्रधानमंत्री सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के अपने सहयोगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी के आवास पर संक्रांति समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नारायणा विहार इलाके में लोहड़ी के मौके पर आयोजित एक समारोह में भी हिस्सा लिया।  

https://twitter.com/narendramodi/status/1878999146956501069?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1878999146956501069%7Ctwgr%5E9a9a92d8441c0034df2a45a58084327024edff36%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Findia%2Fpm-modi-wishes-makar-sankranti-infusion-of-new-energy-and-new-enthusiasm-in-life-7468547

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भी देशवासियों को साल के पहले पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, “भारत में फसल के विविध त्यौहारों को मनाने के साथ ही कृतज्ञता और खुशी की भावना हवा में भर जाए। हम सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। मकर संक्रांति, पोंगल, सुग्गी हब्बा, माघी, भोगली बिहू, खिचड़ी, पौष पर्व, उत्तरायण और मकरविलक्कू के त्यौहार सभी के जीवन में अपार खुशियाँ और अपार समृद्धि लेकर आएं।”

https://twitter.com/kharge/status/1879001628046405795?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1879001628046405795%7Ctwgr%5E39f8feeba27b328fdd4bc90e8d56fb7aec4982f6%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Findia%2Fmakar-sankranti-wishes-pm-modi-home-minister-amit-shah-up-cm-yogi-congress-president-kharge-wishes-1200613.html

विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों के लोगों ने इन त्योहारों को उत्साह के साथ मनाया। मकर संक्रांति, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। वहीं, माघ बिहू असम का प्रमुख त्योहार है, जो फसल कटाई के मौसम के समापन का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तिल-गुड़ की मिठास की तरह आपके जीवन में हर दिन सुख, समृद्धि और नई आशाएँ आकार लें।मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य देव से प्रार्थना करते हुए सभी के जीवन में समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियों की कामना की। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का यह पावन पर्व हमें परंपराओं और संस्कृति से जोड़ता है। यह त्योहार न केवल हमारी सामाजिक एकता को मजबूत करता है बल्कि हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने की भी प्रेरणा देता है।