Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 35 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 35

राजनीतिक दबाव और विधायकों की नाराजगी के बीच मणिपुर CM बीरेन सिंह ने छोड़ा पद

0

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा। इसी दिन उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की थी। राज्य में लंबे समय से जारी हिंसा के कारण वे आलोचनाओं के घेरे में थे। इसके अलावा, पार्टी के कई विधायक भी उनसे नाराज़ चल रहे थे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, करीब 12 विधायक नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे थे।

पार्टी में बढ़ते असंतोष को देखते हुए, बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। उनकी सरकार को कांग्रेस द्वारा संभावित अविश्वास प्रस्ताव और फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ सकता था। इस्तीफे के दौरान उनके साथ राज्य भाजपा अध्यक्ष ए. शारदा, भाजपा सांसद संबित पात्रा और कम से कम 14 विधायक भी मौजूद थे।

राज्यपाल को सौंपे अपने पत्र में बीरेन सिंह ने लिखा कि वे प्रत्येक मणिपुरी नागरिक की रक्षा के लिए केंद्र सरकार के समय पर हस्तक्षेप के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति दी और कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार की निरंतर सहायता और मार्गदर्शन को मणिपुर के विकास और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस्तीफे का कारण

हालांकि कॉनराड संगमा की नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) ने समर्थन वापस ले लिया था, फिर भी भाजपा के पास बहुमत के लिए आवश्यक संख्या मौजूद थी। बावजूद इसके, पार्टी के कुछ असंतुष्ट विधायकों ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठाई। यदि फ्लोर टेस्ट कराया जाता, तो इन विधायकों के पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने की संभावना थी, जिससे सरकार संकट में आ सकती थी। इस स्थिति से बचने के लिए, बीरेन सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के बाद इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में दानदाताओं का सम्मान, भक्त प्रह्लाद जैसी भक्ति पर दिया गया जोर

0

बेंगलूरु। संत कृष्ण गिरी जी के सान्निध्य में प्रजापति समाज सेवा संघ, कर्नाटक, बेंगलूरु पश्चिम, लग्गेरे द्वारा नवनिर्मित मंशापूर्ण श्रीयादे माता मंदिर के सात दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवें दिन शनिवार को समाज के हितैषी दानदाताओं को सम्मानित किया गया।

image 11

समाज की एकता को सराहा

इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्र बाबू ने प्रजापति समाज की एकता की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज के हर सुख-दुख में सदैव तत्पर रहेंगे।

भक्त प्रह्लाद जैसी भक्ति की प्रेरणा

कार्यक्रम में साध्वी बहुला गोपाल सरस्वती ने श्रीयादे माता की कथा सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। उन्होंने माता की जीवन गाथा के माध्यम से भक्त प्रह्लाद की भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा को प्रस्तुत किया और सच्ची भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

image 10

भजन संध्या में भक्ति का रंग

भजन संध्या में अनिल सेन, चेतन प्रजापति, जुगल किशोर और रमेश सेन ने गणेश वंदना के साथ भजनों की शुरुआत की। भक्तों ने श्रीयादे माता, भैरूजी और बाबा रामदेव के भजनों पर झूमते हुए भक्ति रस में सराबोर माहौल बना दिया।

आज निकलेगा भव्य वरघोड़ा

संघ की ओर से बताया गया कि शनिवार को भव्य वरघोड़ा कंटीरवा स्टूडियो से श्रीयादे माता मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ निकलेगा। शाम को भजन संध्या में कलाकार भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देंगे। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा सोमवार को संपन्न होगी।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शैतान सिंह और मोहनलाल सीरवी ने किया।

पति ने लोहे के पाइप से की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

0

जोधपुर: माता के थान इलाके में शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्साए पति ने लोहे के पाइप से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

झगड़े के बाद हुई खौफनाक वारदात

थानाधिकारी भंवरलाल जाखड़ के अनुसार, कीर्ति नगर निवासी मोनिका कलाल और उसके पति गौतम कलाल के बीच रात करीब 11:30 बजे कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि गौतम ने गुस्से में लोहे के पाइप से मोनिका के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

image 7

बच्चों को घर से निकाला, फिर की हत्या

घटना के वक्त दंपती के दो बच्चे घर में मौजूद थे। झगड़ा बढ़ने पर आरोपी पिता ने बेटा-बेटी को डांटकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने पत्नी पर हमला कर दिया। बच्चों ने मां की चीखें सुनीं और पड़ोसियों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

image 8

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

मोनिका के भाई विमल कुमार ने जीजा गौतम, उसके पिता और देवर पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

दिल्ली में भाजपा की धमाकेदार जीत, ‘आप’ का किला ढहा, सत्ता से हुई बाहर!

0

  दिल्ली : दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी यह दोपहर तक साफ हो जाएगा। शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। पिछली बार आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दिल्ली में बड़ा उलटफेर हुआ है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं।

लगभग 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी दिल्लीवासियों का दिल जीतने में कामयाब हो गई है। पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि 10 साल से राज करती आ रही आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्लीवासियों को जो गारंटियां दी थीं, उन पर दिल्ली की जनता ने मुहर लगाई है। अब तक आए 34 सीटों के नतीजों में भाजपा की झोली में 22 सीटें आ गई हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है। सरकार बनाने के लिए भाजपा को 36 सीटों की जरूरत है और इस वक्त वह 48 सीटों पर आगे चल रही है।

इसी के साथ शराब घोटाले में फंसे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हार चुके हैं, जबकि वर्तमान सीएम आतिशी ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को मात दी है। एक समय था जब रमेश बिधूड़ी आतिशी से आगे चल रहे थे, लेकिन अंतिम कुछ राउंड के बाद आतिशी ने बढ़त बना ली। इसके अलावा आप के सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। आईएएस की कोचिंग देने वाले और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा को भाजपा के रिवंद्र सिंह नेगी ने भारी मतों से पराजित किया है।

आप के ये दिग्गज नेता हारे

अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और सोमनाथ भारती चुनाव हार गए हैं। यह आम आदमी पार्टी के वे दिग्गज हैं, जिनका चुनाव हारना नामुमकिन लग रहा था, लेकिन भाजपा ने ऐसी फील्ड सजाई कि सारे दिग्गज औंधे मुंह गिर गए।

भाजपा ने मनाई होली

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत आने के रुझान स्पष्ट होते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर होली और पटाखे चला कर दीवाली मनाई। मध्याह्न में मतगणना रुझानों के अनुसार 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में भाजपा को 46 सीटों पर प्रचंड जीत की ओर अग्रसर दिखने लगी और पिछले चुनावों में 62 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर सिमटती दिखी। इस तरह से दिल्ली की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है जब दिल्ली में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापस करने जा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी 12 साल बाद सत्ता से बेदखल हो रही है।

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के पिता का 84 वर्ष की आयु में निधन, जयपुर में होगा अंतिम संस्कार

0

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर के पिता, कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौर का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस दुखद समाचार को कर्नल राठौड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी 2025 को उनके पिता का अंतिम संस्कार जयपुर के पांच्यावाला क्षेत्र में किया जाएगा।

कर्नल राठौड़ ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा,
“बहुत ही दुःख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिताश्री कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ जी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 7 फरवरी 2025 को पांच्यावाला, जयपुर में किया जाएगा।”

भारतीय सेना में रहा शानदार योगदान

कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ भारतीय सेना के एक वीर और अनुकरणीय अधिकारी थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश की सेवा और रक्षा के लिए समर्पित की। उनके आदर्श, अनुशासन और मार्गदर्शन ने न केवल उनके परिवार बल्कि समाज को भी प्रेरित किया।

राज्यवर्धन राठौड़ ने जताया गहरा शोक

अपने पिता के निधन पर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा,
“उनकी शिक्षा, आदर्श और आशीर्वाद सदैव मुझे कर्तव्यपथ पर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि मेरे पूज्य पिताजी की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जताया शोक

कर्नल राठौड़ के पिता के निधन पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,
“राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता श्री लक्ष्मण सिंह जी के निधन का समाचार दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

इस दुःखद घड़ी में कई राजनेताओं, सेना के अधिकारियों और समाजसेवियों ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मंशापूर्ण श्रीयादे माता मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

0

Mobilenews/बेंगलुरु: प्रजापति समाज सेवा संघ, कर्नाटक, बेंगलुरु पश्चिम, लग्गेरे के तत्वावधान में नवनिर्मित मंशापूर्ण श्रीयादे माता मंदिर में सात दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की भव्य शुरुआत मंगलवार को हुई। पहले दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजनों की रसधारा प्रवाहित हुई और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो गए।

4cc54021 2140795 P 15 mr enhanced

भजन संध्या में गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे और भक्ति में लीन हो गए। समाज के लोगों ने चढ़ावा बोलियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

धार्मिक अनुष्ठान और पूजन कार्यक्रम

बुधवार को मंदिर में देवी-देवता पूजन, गौ पूजन, जाजम स्थापना और गणेश स्थापना जैसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन समिति के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कई महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें कलश यात्रा, हवन, यज्ञ और महाप्रसाद शामिल हैं।

समाज के गणमान्य जनों की उपस्थिति

महोत्सव के पहले दिन समाज के ग्यारह प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल छा गया।

भव्य महोत्सव का समापन

सात दिवसीय यह धार्मिक अनुष्ठान 11 फरवरी को पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।

 बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

0

योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। केरल की अदालत ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक मेडिकल विज्ञापनों से जुड़ा हुआ है। केरल के ड्रग्स इंस्पेक्टर ने दिव्य फार्मेसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह वारंट जारी किया गया। अदालत ने 15 फरवरी को उनकी पेशी सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश दिया है।

पहले भी जारी हुआ था वारंट

इससे पूर्व 1 फरवरी को पलक्कड़ जिला न्यायालय ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। लेकिन उनकी अनुपस्थिति के कारण अब गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।

कई मामलों में मिल चुकी है राहत

बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर पहले से ही कई कानूनी मामले चल रहे हैं, जिनमें भ्रामक विज्ञापन, ट्रेडमार्क उल्लंघन और अवमानना के आरोप शामिल हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कुछ मामलों में बाबा रामदेव को राहत दी है, लेकिन कोर्ट ने उन्हें भविष्य में सभी आदेशों का पालन करने की सख्त चेतावनी भी दी थी।

बॉम्बे HC ने लगाया था 4 करोड़ का जुर्माना

पिछले कुछ समय से पतंजलि आयुर्वेद विवादों में घिरा हुआ है। कोविड-19 के इलाज से जुड़े दावों और विवादित विज्ञापनों को लेकर कोर्ट द्वारा सख्त कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पतंजलि पर 4 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

अयोध्या में दलित युवती की नृशंस हत्या, आंखें निकालीं, बिना कपड़े के भयावह हालत में मिला शव।

0

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में पुलिस ने अनुसूचित जाति (एससी) की लापता युवती का शनिवार को निर्वस्त्र शव बरामद किया। उसकी बेरहमी से हत्या कर आंखें निकाल ली गई थीं और शरीर पर कई जख्म दिए गए थे। पुलिस ने युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है।

अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने बताया, “22 साल की एक युवती की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। शनिवार सुबह युवती का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

सूत्रों के मुताबिक, शव भयावह स्थिति में था। इसे देखकर मृत युवती की बड़ी बहन और गांव की दो महिलाएं बेहोश हो गईं। उन्होंने बताया कि युवती गुरुवार रात 10 बजे किसी धार्मिक आयोजन में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की।

image 2

परिजनों का पुलिस पर आरोप

सूत्रों के अनुसार, परिजनों ने शुक्रवार को अयोध्या थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस युवती की सक्रियता से तलाश करने के बजाय महज खानापूर्ति कर रही थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह युवती के जीजा को उसका शव गांव से आधा किलोमीटर दूर छोटी नहर में मिला। उसने शव मिलने की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

परिजनों के मुताबिक, युवती की आंखें निकाल ली गई थीं और उसके शरीर की कई हड्डियां भी टूटी हुई पाई गईं। उन्होंने युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का संदेह जताया। परिजनों ने बताया कि युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। उसकी आंखें निकाल ली गई थीं, हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए थे और चेहरे व कपाल पर गंभीर जख्म के निशान थे।

पुलिस की प्रतिक्रिया

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।

AAP के आठ बागी विधायक BJP में हुए शामिल, टिकट कटने से नाराज थे सभी

0

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) से शुक्रवार को इस्तीफा देनेवाले आठों विधायक आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। BJP जॉइन करनेवाले नेताओं में भावना गौड़, मदनलाल, गिरीश सोनी, राजेश ऋषि, बीएस जून, पवन शर्मा, रोहित मेहरोलिया और नरेश यादव शामिल हैं। इसके साथ ही पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग, निगम पार्षद अजय राय और सुनील चड्डा भी भाजपा में शामिल हुए।

image 1

BJP में शामिल होनेवाले विधायकों में जनकपुरी के विधायक राजेश ऋषि, पालम से भावना गौड़, बिजवासन से बीएस जून, आदर्श नगर से पवन शर्मा, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया शामिल हैं। सभी विधायक इस चुनाव में टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। इन सभी नेताओं ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

नेताओं ने आपदा से पाया छुटकारा: वैजयंत पांडा

AAP के पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग और कई अन्य नेता भी दिल्ली BJP के प्रभारी बैजयंत पांडा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। BJP में विधायकों और नेताओं का स्वागत करते हुए पांडा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि उन्होंने आपदा से छुटकारा पा लिया है और उम्मीद जताई कि 5 फरवरी के चुनावों के बाद दिल्ली भी इससे मुक्त हो जाएगी।

टिकट मिलने से नाराज: AAP

आठ विधायकों के इस्तीफे के संबंध में AAP ने कहा था कि आम आदमी पार्टी एक व्यापक रूप से पसंद की जाने वाली पार्टी है, जिसमें बहुत से योग्य और सुशिक्षित उम्मीदवार टिकट के लिए इच्छुक हैं। AAP ने कहा कि इस बार कुछ विधायकों को टिकट नहीं दिया गया, जिससे उनमें असंतोष पैदा हुआ और उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। AAP ने यह भी कहा कि केजरीवाल के सच्चे सिपाही अपनी आखिरी सांस तक उनके साथ खड़े रहेंगे, क्योंकि वे विधायक, पार्षद या मंत्री जैसे पदों के लिए राजनीति में नहीं आए हैं।

आम आदमी पार्टी चुनाव हार रही है: कांग्रेस

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने इस्तीफा देकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भीषणतम भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया है और इसके लिए सीधे अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है। यादव ने कहा कि चुनावों से पहले ही AAP पूरी तरह बिखरी नजर आ रही है। इनके नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस बात का आभास हो चुका है कि 5 फरवरी को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आतिशी सहित सभी बड़े नेता चुनाव हारने वाले हैं।

बजट के दिन क्रीम कलर की साड़ी में नजर आईं निर्मला सीतारमण, हाथ में लाल टैब के साथ

0

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी 3.0 का केंद्रीय बजट पेश करने से पहले एक खास तरह की साड़ी पहनी। इस बार उन्होंने बिहार की मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी है, जिसमें क्रीम कलर का आधार है और साड़ी के बॉर्डर पर लाल रंग की झलक दिखाई दे रही है। यह साड़ी खास तौर पर पद्म श्री पुरस्कार विजेता दुलारी देवी द्वारा भेंट की गई थी।

मधुबनी कला की विशेषता:

इस साड़ी में मधुबनी कला को उकेरा गया है, जो बिहार की एक प्रसिद्ध पारंपरिक कला है। वित्त मंत्री ने इस साड़ी को पहनने का चुनाव किया, जो उनके व्यक्तिगत सौंदर्य के साथ-साथ भारतीय कला और संस्कृति के प्रति उनकी श्रद्धा को भी दर्शाता है।

दुलारी देवी से मुलाकात:

वित्त मंत्री ने दुलारी देवी से कुछ समय पहले मधुबनी में मुलाकात की थी, जहां दुलारी देवी ने उन्हें यह साड़ी भेंट दी। दुलारी देवी, जो 2021 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित हुईं, की यह विशेष भेंट वित्त मंत्री के लिए खास रही।

निर्मला सीतारमण की साड़ी स्टाइल:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हमेशा अपने बजट भाषण में अपने कपड़ों के लिए चर्चा में रहती हैं। वह इस बार आठवीं बार केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। पिछली बार, 2024 में, उन्होंने एक ऑफ-व्हाइट चेकर्ड हैंडलूम साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने गुलाबी रंग के ब्लाउज के साथ मैच किया था।

बजट पेश होने से पहले उनके द्वारा पहनी जाने वाली साड़ियों के चयन में भारतीय पारंपरिक और सांस्कृतिक फैशन का संकेत मिलता है, जो भारतीय राजनीति और समाज में उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है।