Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 34 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 34

प्रयागराज संगम में सचिन पायलट ने लगाई आस्था की डुबकी, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

0

जयपुर। प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ में कांग्रेस नेता व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गुरुवार को डुबकी लगाई है। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के अधिकांश विधायक महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं।

राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी

इसके अलावा राजस्थान के राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष सहित कई प्रमुख पार्टियों के नेता प्रयागराज में जाकर महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में इस बार काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। राजस्थान से भी श्रद्धालुओं के जाने का सिलसिला जारी है।

सचिन पायलट का सोशल मीडिया पोस्ट

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ स्नान की अपनी फोटो शेयर की है। उन्होंने पोस्ट किया “आज श्रद्धा और आस्था के प्रतीक महाकुंभ में संगम में स्नान किया। इस पवित्र अवसर पर देश-प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली की कामना करता हूं।”

image 31

प्रमुख नेता महाकुंभ में हो रहे शामिल

महाकुंभ में इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के कई विधायक, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी संगम स्नान कर चुके हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई दिग्गज नेता आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं।

महाकुंभ में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

प्रयागराज में महाकुंभ के चलते संगम तट पर श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ रहा है। देश-विदेश से भक्त यहां आकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। प्रशासन भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।

ग्वालियर में सनसनीखेज अपहरण: मां की आंखों में मिर्ची झोंक बदमाशों ने छीन लिया 6 साल का मासूम

0

ग्वालियर : एमपी के ग्वालियर में दिनदहाड़े 6 साल के मासूम बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही मां की आंखों में मिर्ची झोंकर बाइक सवार दो बदमाशो ने अपहरण कर लिया। बच्चे के अपहरण की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बच्चे के पिता गुड़ शक्कर कारोबारी है। घटना का पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फरार बदमाशों पर आईजी ने 30 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की धर पकड़ शुरू कर दी है।

कैसे हुआ अपहरण?


दरअसल मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी में रहने वाले राहुल गुप्ता गुड़ शक्कर के कारोबारी है। सदर बाजार में उनकी दुकान है। आज सुबह कारोबारी की पत्नी आरती गुप्ता अपने 6 साल के बेटे शिवाय गुप्ता को स्कूल छोड़ने के लिए घर से बाहर निकली थी और स्कूल की गाड़ी का आने का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे एक बदमाश बाइक को स्टार्ट कर बैठा रहा और दूसरा बदमाश उनके पास उतर कर पहुंचा। तभी उसने उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी और बच्चे को छुड़ाकर बाइक पर बिठाया और फरार हो गए। सुबह सुबह दिनदहाड़े अपहरण की वारदात से हंगामा मच गया। कॉलोनी की लोग और व्यापारी इकट्ठा हो गए।

CCTV में कैद हुई वारदात

घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंलागे तो वारदात नजर आई। तत्काल पुलिस ने बदमाशों की धर पकड़ के लिए चारों तरफ नाकाबंदी कर दी है और अलग-अलग टीम लगाकर बदमाशों की घेराबंदी करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। इस घटना को लेकर आईजी अरविंद सक्सेना ने बदमाशो पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।

गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस को दी चेतावनी

इस घटना के बाद से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ व्यापारियों में भी आक्रोश है और उन्होंने आज मुरार क्षेत्र की सभी दुकानो को बंद रखने ऐलान किया है वही पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए चेतावनी दी है कि अगर पुलिस जल्द से जल्द आरोपियो को नहीं पकड़ती तो सभी व्यापारी मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। फिलहाल पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे और बदमाशो के भागने वाले रूटों पर लगे कैमरे को खांगाल कर बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया है।

IG ने किया इनाम का ऐलान

ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए ₹30,000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आसपास के जिलों और राज्यों की सीमाओं पर भी अलर्ट जारी कर दिया है।

AC का शीशा तोड़ ट्रेन में घुसे श्रद्धालु, गेट से सीट तक खचाखच भीड़

0

नतीजा ये हुआ कि मधुबनी स्टेशन पर नहीं चढ़ पाए श्रद्धालुओं ने स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन पर पथराव कर दिया, जिसकी वजह से 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के M1 से लेकर B5 और A1 एसी बोगी का शीशा फूट गया।

ट्रेन के एसी बोगी में जयनगर से यात्रा कर रहे यात्री काफी सहमे नजर आए। यात्री पथराव के बाद पत्थर दिखा रहे थे। पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। रेल पुलिस भीड़ के आगे बौनी साबित हो रही थी। समस्तीपुर स्टेशन पर एसी बोगी की खिड़की से काफी संख्या में श्रद्धालु चढ़ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि मानो जनरल बोगी में चढ़ रहे हों।

लोगों ने ट्रेन पर किया पथराव

बता दें कि माघ पूर्णिमा में प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के लिए काफी संख्या में मिथिलांचल के श्रद्धालुओं की भीड़ मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर स्टेशन पर उमड़ पड़ी। नतीजा ये हुआ कि मधुबनी 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में नहीं चढ़ पाने की वजह से लोगों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में कुछ यात्रियों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। ट्रेन समस्तीपुर से लगभग एक घंटे की देरी से खुली। लोग ट्रेन के गेट पर लटककर सफर करने की कोशिश कर रहे थे। पार्सल वैन भी श्रद्धालुओं से भर गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

एसी कोच में तोड़फोड़ करने का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह से एसी कोच के शीशे को तोड़ा गया है। बता दें कि माघ पूर्णिमा में इस बार श्रद्धालु संगम स्थल प्रयागराज में स्नान करना चाह रहे हैं। इसी सपने को संजोए क्या वृद्ध, क्या युवा, क्या महिलाएं, सभी प्रयागराज की ओर रुख कर रहे हैं।

जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जब मधुबनी स्टेशन पहुंची तो ट्रेन पहले से खचाखच भरी हुई थी। फिर क्या था, ट्रेन में न चढ़ पाने वाले यात्री और श्रद्धालुओं का सब्र का बांध टूट गया और ट्रेन में तोड़फोड़ करने लगे। इस बीच एसी कोच के बाहर से शीशा तोड़ने वालों का एहसास होते ही ट्रेन में सवार एक यात्री ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच की खिड़की का शीशा तोड़ने का दर्दनाक मंजर कैद हो गया।

कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला

इसी तरह ट्रेन के बाहर से एसी कोच का शीशा तोड़ने का भी वीडियो किसी यात्री ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रेलवे पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर ट्रेन का शीशा तोड़ने वाले उपद्रवियों की पहचान करने में जुट गई है। हालांकि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन जब समस्तीपुर पहुंची तब किसी तरह एसी कोच के गेट को आरपीएफ ने खुलवाकर रिजर्वेशन वाले यात्रियों को बारी-बारी से चढ़ाने का प्रयास किया। इस बीच एसी कोच के गेट को पीटने वाले कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

बहरहाल, रेलवे ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव के बाद मंडल के कई स्टेशनों से कानपुर के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है लेकिन ये ट्रेनें भी श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के आगे कम पड़ जाएंगी।

महाकुंभ पर अफजाल अंसारी का विवादित बयान: ‘स्वर्ग हाउसफुल, नरक में कोई जगह नहीं

0

लखनऊ। महाकुंभ इन दिनों सनातन को मानने वालों के लिए आस्था का केंद्र बिंदु बन चुका है। इस महाकुंभ में स्नान करने के लिए देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग लगातार पहुंच रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सनातन की इस आस्था पर बयान देकर सुर्खियां बटोरने में लगे हुए हैं। एक दिन पहले संत रविदास जयंती पर गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने विवादित बयान दिया।

क्या कहा अफजाल अंसारी ने?

माघी पूर्णिमा पर आयोजित महाकुंभ स्नान की भीड़ को देखते हुए महरूम मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने कहा- संगम तट पर नहा कर व्यक्ति का पाप धुल जाएगा। इसका मतलब कि आगे बैकुंठ में जाने का रास्ता खुल जाएगा। भीड़ देखने से ऐसा लग रहा है कि अब नर्क में कोई नहीं बचेगा और स्वर्ग में हाउसफुल हो जाएगा।

संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में दिया बयान

एक दिन पूर्व माघी पूर्णिमा और संत रविदास की जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई। इसी माघी पूर्णिमा के अवसर पर सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने महाकुंभ में जाकर करोड़ों लोगों ने स्नान किया। वहीं, पूरे देश में रविदास जयंती की भी धूम देखने को मिली। इसी रविदास जयंती के कार्यक्रम में गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी शादियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां उन्होंने महाकुंभ में स्नान करने वालों को लेकर अजीबोगरीब बयान दे डाला। इस कार्यक्रम में सुरक्षित जखनिया विधानसभा के विधायक बेदी राम भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

बयान पर बढ़ा विवाद

सांसद अफजाल अंसारी मंच से बोले- मान्यता है कि संगम तट पर नहाकर व्यक्ति का पाप धुल जाएगा। पाप धुल जाएगा इसका मतलब आगे बैकुंठ में जाने का रास्ता खुल जाएगा। ऐसे में जो भीड़ देखने को मिल रही उससे लगता है कि अब नर्क में कोई बचेगा ही नहीं और उधर हाउसफुल हो जाएगा। उन्होंने ट्रेनों से यात्रा करने वालों की भारी भीड़ पर कहा- आलम ये है कि लोग ट्रेनों के शीशे तक तोड़ रहे हैं। इससे ट्रेन में बैठी औरतें कांप रही हैं, वो बच्चों को गोद में छुपाकर बिलख रही हैं। मैंने यह सब अपनी आंखों से देखा है।

अफजाल बोले- ट्रेनों में तोड़फोड़ करने वालों की उम्र 15 से 20 साल की है, जिन्हें मैंने देखा। इतनी भीड़ है कि ट्रेनों में यात्रा करना भी असुरक्षित सा लग रहा है इन दिनों। वहां भी भगदड़ जैसा ही हाल देखने को मिल रहा है। महाकुंभ में जो भगदड़ मची उसमें भी न जाने कितने लोगों की मौत हुई। आज तक मौत का सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। जो लोग भी वहां से आ रहे हैं, मौत का मंजर बयां कर रहे हैं।

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की ट्रेनिंग शुरू, डायरेक्टर सनोज मिश्रा बने टीचर

0

महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों और सादगी भरी मुस्कान से सभी का ध्यान आकर्षित करने वाली मोनालिसा अब मुंबई में एक्टिंग और शिक्षा की ट्रेनिंग ले रही हैं। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनाया है और खुद उन्हें पढ़ाई और लिखाई सिखा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मोनालिसा को क, ख, ग जैसी बुनियादी बातें सीखते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में मोनालिसा एक कमरे में बैठी हैं, जहाँ सनोज मिश्रा उन्हें अक्षर सिखा रहे हैं। वह मोनालिसा को अ, आ, इ, ई जैसे स्वर पढ़ने और लिखने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस दौरान मोनालिसा की चचेरी बहन भी उनके साथ मौजूद है। वीडियो में यह भी दिखता है कि मोनालिसा को कई बार एक-एक अक्षर समझाने की जरूरत पड़ती है, और इस दौरान वे साथ-साथ शब्दों के अर्थ भी समझाती हैं।

मोनालिसा को दिया जा रहा मात्राओं का ज्ञान मोनालिसा को मात्राओं का भी ज्ञान दिया जा रहा है, और वीडियो में वह अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ बोलते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा, सनोज मिश्रा मोनालिसा से यह सवाल करते हुए भी नजर आते हैं कि जब उन्हें पढ़ना और लिखना नहीं आता, तो वह इंस्टाग्राम पर टेक्स्ट कैसे डालती हैं? इस पर मोनालिसा का जवाब था कि वह सिर्फ फोटो डालती हैं और टेक्स्ट नहीं लिखतीं।

रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बनी मोनालिसा मोनालिसा का वायरल होना महाकुंभ के दौरान हुआ था। वह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं और अपने परिवार के साथ महाकुंभ में रुद्राक्ष और मोतियों की माला बेचने गई थीं। उनकी नीली-भूरी आंखों ने रातों-रात उन्हें सोशल मीडिया पर स्टार बना दिया। इसी दौरान उन्हें फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा द्वारा फिल्म में काम करने का ऑफर मिला। हालांकि, वह महाकुंभ में लोगों की भीड़ से परेशान होकर वापस अपने घर लौट आई थीं।

फिल्म में निभाएंगी मुख्य भूमिका फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी आगामी फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” में मुख्य भूमिका के लिए साइन किया है, जिसमें वह एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का रोल निभाएंगी। अब वह मुंबई में अपनी ट्रेनिंग ले रही हैं, जो तीन महीने तक चलेगी।

मोनालिसा का यह सफर न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यदि सही मार्गदर्शन मिले तो कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है।

महंत श्री आयसपीर वख्तावर वन जी महाराज की तपस्या समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब

0

मारवाड़ जं. : मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सारण में स्थित सिद्ध श्री निर्मलापीर जी महाराज के मठ में महंत श्री श्री 1008 आयसपीर वख्तावर वन जी महाराज की तपस्या समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकजुटता और भक्ति का अद्भुत संगम बना।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्ति में डूबा माहौल

इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे और महंत श्री की तपस्या का पुण्य लाभ लिया। भक्तों के जयकारों और मंत्रोच्चारण से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

संतों और गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति

रावत राजपूत महासभा द्वारा आयोजित इस भव्य धर्मसभा में राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री श्री ओटाराम जी देवासी, मारवाड़ जंक्शन विधायक श्री केसाराम जी चौधरी, मारवाड़ जंक्शन प्रधान श्री मंगलाराम जी देवासी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

image 24

समाज में एकता व आध्यात्मिक जागृति का संदेश

समारोह में वक्ताओं ने संत परंपरा और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। महंत श्री की कठोर तपस्या को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया। साथ ही, समाज की एकता, शिक्षा और धार्मिक मूल्यों को बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

image 25

भंडारे और प्रसाद वितरण से भक्तों ने लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

यह आयोजन श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का अनूठा प्रतीक बनकर रहा, जिसने सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा प्रदान की।

श्री यादव माता मंदिर में मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच हुई प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा

0

बेंगलूरु। प्रजापति समाज सेवा संघ, पश्चिम लग्गेरे के तत्वावधान में आयोजित नवनिर्मित मंशापूर्ण श्री यादव माता मंदिर के सात दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सोमवार को मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

मूर्ति स्थापना और पूजा-अर्चना

पुष्कर से आए पंडित जगदीश प्रसाद, पंडित धरणीधर शास्त्री, पंडित इंदु शेखर शास्त्री और पंडित दिनेश उपाध्याय के नेतृत्व में श्री यादव माता की मूर्ति, अमर ध्वजा, कलश (ईण्डा) और सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मूर्तियों की स्थापना की गई।

नवचंडी पंचकुंडीय महायज्ञ हवन

नवचंडी पंचकुंडीय महायज्ञ हवन में मुख्य यजमान ने आहुति दी। गाजे-बाजे की धुन पर पुष्प वर्षा करते हुए श्रद्धालुओं ने श्री यादव माता के जयकारे लगाए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और नृत्य प्रस्तुत किया।

image 21

मूर्ति प्रतिष्ठा में संतों का आशीर्वाद

संत हुक्म भारती, संत किशनगिरी, साध्वी बहुला गोपाल सरस्वती, संत सुरेंद्र दास और कदरी मठ के संत निर्मल नाथ के सानिध्य में पंडितों ने सर्वप्रथम सभी देवी-देवताओं की पूजा करवाई। लाभार्थी परिवार ने मूर्तियों को अभिजीत मुहूर्त में विराजमान किया।

मुख्य चढ़ावे के लाभार्थी

मुख्य चढ़ावे में अमर ध्वजा के लाभार्थी डायाराम बेरा, कलश (ईण्डा) के लाभार्थी अशोक कुमार हाटवा, लाभार्थी परिवार घीसूलाल ब्रांद्रणा, श्री यादव माता के लाभार्थी कानाराम मुलेरा, भेरुजी के लाभार्थी भूपेंद्र कुमार और नरेश कुमार भदेरा ने चढ़ावे का योगदान दिया। महिला मंडल ने शीतला माता का चढ़ावा लिया।

image 22

समाज के पदाधिकारियों को सम्मान

इस कार्यक्रम में राजस्थान और बेंगलूरु सहित राज्य के अन्य हिस्सों से आए समाज की संस्थाओं से पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

image 23

भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम

भजन संध्या की शुरुआत चेतन प्रजापति, टीना प्रजापति और रमेश सेन ने गणपति वंदना से की। गायिका सोनू कंवर के भजनों पर महिलाओं और पुरुषों ने भाव विभोर होकर नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन शैतान सिंह राजपुरोहित और मोहनलाल सीरवी ने किया। महिला मंडल और नवयुवक मंडल का सहयोग रहा।

तालियाणा में प्रतिष्ठा महोत्सव: ब्रह्मऋषि तुलसारामजी महाराज का भव्य स्वागत

0

आज साधु-संतों के सानिध्य में होगी नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

सायला। (MobileNews) उपखंड क्षेत्र के तालियाणा ग्राम में सती माता चुनी देवी राजपुरोहित के नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रविवार को ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति ब्रह्मऋषि तुलसारामजी महाराज ने इस पावन अवसर पर शिरकत की।

गांव में उनके आगमन पर सोथुआ राजपुरोहित समाज और ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया। महाराज ने प्रतिष्ठा महोत्सव की भव्यता और व्यवस्था की सराहना की। इसके बाद उन्होंने मम्मई माता व सती माता उगम कंवर मंदिर के दर्शन भी किए। इस दौरान सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित और नाथूसिंह तालियाणा भी उनके साथ मौजूद रहे।

92c enhanced 1

रविवार को महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए और रात्रि में भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आज होगी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और महाप्रसादी का आयोजन

आज 10 फरवरी को साधु-संतों के सानिध्य में सती माता चुनी देवी राजपुरोहित के नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न होगी। इस अवसर पर विशाल महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

तालियाणा में आस्था और भक्ति के इस महोत्सव का हर कोई साक्षी बनने को उत्सुक है!

परीक्षा पे चर्चा 2025 पीएम मोदी देंगे परीक्षा में सफलता के मंत्र, 3.30 करोड़ छात्रों ने कराया पंजीकरण

0

दिल्ली: परीक्षा पे चर्चा का 8वां संस्करण आज (सोमवार) आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए 3.30 करोड़ से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है, जो दर्शाता है कि छात्र इस कार्यक्रम को लेकर कितने उत्साहित हैं। आज कार्यक्रम में पीएम मोदी बोर्ड परीक्षा से पहले तनाव कम करने और परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने के टिप्स देने वाले हैं। वे छात्रों के सवालों का जवाब भी देंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

सभी प्रतिभागियों को शिक्षा मंत्रालय की ओर से विशेष परीक्षा पे चर्चा किट दी जाएगी। इसके अलावा, शीर्ष 10 ‘दिग्गज परीक्षा योद्धाओं’ को प्रधानमंत्री आवास पर जाने का विशेष अवसर मिलेगा। यह उनके लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक अनुभव होगा।

परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन और तनाव कम करने के लिए देंगे टिप्स

पीएम मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में लगभग 2,500 चयनित छात्रों को व्यक्तिगत रूप से भाग लेने का अवसर मिलेगा। इनमें केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय जैसे सरकारी स्कूलों के छात्र शामिल हैं। पीएम मोदी बोर्ड परीक्षा से पहले तनाव कम करने और परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने के टिप्स देंगे। वे यह भी बताएंगे कि कठिन विषयों को कैसे आसानी से समझा जा सकता है और स्मार्ट स्टडी करने के क्या तरीके हैं।

image 20

सभी प्रतिभागियों को शिक्षा मंत्रालय की ओर से विशेष परीक्षा पे चर्चा किट दी जाएगी, जिसमें परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और मोटिवेशनल मैसेज शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल X (पहले ट्विटर) पर एक टीजर पोस्ट किया, जिसमें वे दिल्ली के सुंदर नर्सरी में छात्रों से परीक्षा के तनाव पर बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,
“आइए हमारे एग्जाम वॉरियर्स को परीक्षा के तनाव से उबरने में मदद करें। कल 10 फरवरी को सुबह 11 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ जरूर देखें।”

प्रधानमंत्री के इस संदेश को लाखों लोगों ने पसंद किया और शेयर किया, जिससे यह कार्यक्रम और भी ज्यादा चर्चाओं में आ गया है।

परीक्षा पे चर्चा 2025 में कौन-कौन शामिल होगा?

यह परीक्षा पे चर्चा पहल का 8वां संस्करण होगा, और इस बार यह पहले से ज्यादा खास होने वाला है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं से पहले परीक्षा संबंधी चिंता से निपटने में मदद करना है।

इस बार के कार्यक्रम में न केवल छात्र और शिक्षक शामिल होंगे, बल्कि कई मशहूर हस्तियां भी इसका हिस्सा बनेंगी। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, भूमि पेडनेकर, अभिनेता विक्रांत मैसी, छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और आध्यात्मिक गुरु सद्गगुरु भी परीक्षा पे चर्चा 2025 में भाग लेंगे। ये हस्तियां छात्रों को प्रेरित करेंगी और परीक्षा के दौरान सकारात्मक रहने की सलाह देंगी।

परीक्षा पे चर्चा के लिए रिकॉर्ड तोड़ पंजीकरण

इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा के लिए 3.15 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है। यह पिछले सभी संस्करणों की तुलना में सबसे अधिक संख्या है। इसके अलावा, 19.80 लाख शिक्षक और 5.20 लाख अभिभावक भी पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

इस साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 36 छात्रों का चयन किया गया है। ये छात्र राज्य/केंद्र शासित शिक्षा बोर्ड के सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, सीबीएसई और नवोदय विद्यालयों में पढ़ते हैं।

कहाँ देख सकते हैं परीक्षा पे चर्चा 2025?

परीक्षा पे चर्चा 2025 का प्रसारण कई प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पीआईबी, शिक्षा मंत्रालय, पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम ऑफिस आदि के सोशल मीडिया अकाउंट पर किया जाएगा।

इसके अलावा, छात्र, शिक्षक और अभिभावक दूरदर्शन समेत कई चैनलों पर भी परीक्षा पे चर्चा 2025 देख सकते हैं। कुछ स्कूलों में भी परीक्षा पे चर्चा 2025 के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकें।

छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर

परीक्षा पे चर्चा 2025 केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इससे उन्हें न केवल परीक्षा की तैयारी के टिप्स मिलेंगे, बल्कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से भी प्रेरणा ले सकेंगे। यह पहल छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और परीक्षा के तनाव से मुक्त होकर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगी।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने परिवार संग महाकुंभ में लगाई पवित्र डुबकी

0

महाकुंभ नगर। संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी रविवार को अपने परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने महाकुंभ के आयोजन के लिए योगी सरकार को बधाई दी।

डीके शिवकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा:

“इस पवित्र आयोजन के लिए सभी आयोजकों को धन्यवाद। यह किसी के भी जीवन का एक ऐतिहासिक क्षण है। सरकार ने यहां आए करोड़ों लोगों के लिए जो व्यवस्था की है, यह कोई छोटा काम नहीं है। उन्होंने (योगी सरकार) अच्छा काम किया है। मैं महाकुंभ का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री मुझसे मिलने बेंगलुरु आए थे और उन्होंने ही मुझे महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मेरे लिए यह एक शानदार अनुभव था।”

image 14

डीके शिवकुमार ने आगे कहा:

“मुझे बहुत खुशी है कि पूरे देश के लोग विभिन्न राज्यों से यहां आए हैं और इस दौरान मैं पूरे देश के बहुत सारे लोगों से मिल पाया। प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी पवित्र नदियां हैं, जिसने इस अनुभव को और भी महान बना दिया है। मुझे आशा है कि शांति और समृद्धि बनी रहे और गंगा तथा भगवान शिव हमारे जीवन में शांति बनाए रखें।”

image 15

“महाकुंभ हमारी सबसे बड़ी विरासत” – डीके शिवकुमार

“हम कर्नाटक में भी यही कह रहे हैं कि महाकुंभ हमारे देश की सबसे बड़ी विरासत और संस्कृति है। यह आज की बात नहीं है बल्कि हजारों साल पहले हमारे इतिहासकारों, दैवीय शक्तियों ने इसे बनाया है और हम सभी इसमें शामिल हुए हैं। यह केवल पानी नहीं है, बल्कि यह मानवता है। हालांकि, यहां कुछ घटनाएं घटी थीं, लेकिन इतना बड़ा आयोजन करना कोई मजाक नहीं है।”

image 18
image 16

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी करेंगी संगम स्नान

सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज जाएंगी। वह आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान, अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।