Deprecated: The predefined locally scoped $http_response_header variable is deprecated, call http_get_last_response_headers() instead in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/index.php on line 2

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 33 Of 127 -
26 C
Bengaluru
Saturday, November 21, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 33

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की योग गुरु स्वामी रामदेव से शिष्टाचार भेंट

0

जयपुर: योग गुरु स्वामी रामदेव ने रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान रामदेव ने मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के विकास एवं योग के माध्यम से जन-जन के स्वास्थ्य संवर्धन पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वामी रामदेव को राज्य सरकार द्वारा योग को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

image 47

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है और यह हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा हमें दी गई अमूल्य धरोहर है।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में योग पद्धति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की पहल और प्रयासों से योग पद्धति को अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान मिली है और विश्वभर में प्रति वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 लोगों की मौत

0

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म बदले जाने की घोषणा के कारण अफरातफरी मची, हालांकि रेलवे प्रशासन ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

कैसे मची भगदड़?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 की सीढ़ियों पर अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई। प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के आने के समय स्टेशन पर हजारों यात्री मौजूद थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों का दम घुटने लगा। इसी दौरान एक यात्री का पैर फिसलने से लोगों में अफरातफरी मच गई, जिससे कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

स्टेशन पर मौजूद कुलियों ने बताया कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोगों का दम घुटने लगा। कुली कृष्ण कुमार जोगी ने कहा,
“मैंने अपने पूरे करियर में इतनी भीड़ कभी नहीं देखी। हमने शवों को प्लेटफॉर्म से एंबुलेंस तक पहुंचाया।”

वहीं, कुली बलराम ने बताया,
“हम शवों को ठेले पर ले जा रहे थे, जिन्हें आमतौर पर सामान ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मैंने 15 साल में इतनी बड़ी भगदड़ नहीं देखी।”

रेलवे प्रशासन की प्रतिक्रिया

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि कुछ यात्री प्लेटफॉर्म 14 और 15 की सीढ़ियों पर फिसलकर गिर पड़े, जिससे भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

रेलवे का दावा है कि ट्रेन के प्लेटफॉर्म में कोई बदलाव नहीं किया गया था और अफवाहों के कारण भगदड़ हुई। रेलवे ने कहा कि घटना की गहन जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसमें रेलवे अधिकारी नरसिंह देव और पंकज गंगवार शामिल हैं।

image 46

मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा

रेलवे ने मृतकों के परिवारों को ₹10-10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹2.5 लाख और मामूली रूप से घायलों को ₹1 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।

भगदड़ से जुड़े 5 अहम सवाल

  1. रेलवे स्टेशन पर इतनी भीड़ क्यों थी?
  2. क्राउड मैनेजमेंट के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए?
  3. भारी भीड़ के बावजूद प्लेटफॉर्म बदलने की घोषणा क्यों की गई?
  4. भगदड़ में मारे गए लोगों की जिम्मेदारी कौन लेगा?
  5. भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?

पीड़ितों की सूची

इस भगदड़ में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान इस प्रकार है:

  • सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह, मुजफ्फरपुर, बिहार
  • कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह, समस्तीपुर, बिहार
  • विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह, समस्तीपुर, बिहार
  • नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान, वैशाली, बिहार
  • शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी, नवादा, बिहार
  • पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी, नवादा, बिहार
  • संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक, भिवानी, हरियाणा
  • पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह, महावीर एन्क्लेव, दिल्ली
  • ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा, नांगलोई, दिल्ली
  • रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह, सागरपुर, दिल्ली
  • बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह, बिजवासन, दिल्ली
  • मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह, नांगलोई, दिल्ली
  • आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविंद्र नाथ, बक्सर, बिहार
  • पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेंद्र शर्मा, संगम विहार, दिल्ली
  • शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी, सरिता विहार, दिल्ली
  • व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर, बवाना, दिल्ली
  • पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ, सारण, बिहार
  • ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष, परना, बिहार

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद दिल्ली भाजपा ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा,
“इस हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि घायलों को जल्द से जल्द सहायता दी जाए।”

बाराबंकी में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर जा रही बस से टेंपो ट्रैवलर पीछे से टकराई, 4 की दर्दनाक मौत, 6 घायल

0

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज़ रफ्तार टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़ी एक खराब बस से जा टकराया।

कैसे हुआ हादसा?

हादसा लोनीकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पिलर 21/7 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर वृंदावन और अयोध्या जा रही एक टूरिस्ट बस खराब हो गई थी, जिसे सड़क किनारे खड़ा कर मरम्मत किया जा रहा था। इसी दौरान, महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही टेंपो ट्रैवलर के ड्राइवर को यह खड़ी बस नजर नहीं आई और तेज रफ्तार में सीधी टक्कर हो गई।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में महाराष्ट्र के नांदेड़ निवासी दीपक, सुनील और महिला अनसूईया समेत चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी बस पूरी तरह चकनाचूर हो गई और शवों को निकालने में घंटों लग गए।
घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

ड्राइवर मौके से फरार

हादसे के बाद टेंपो ट्रैवलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस का बयान

मौके पर पहुंचे बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया,
“श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर तेज़ रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है, और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।”

इससे पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

यह पहली बार नहीं है जब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इस तरह का हादसा हुआ हो। इससे पहले भी तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण घातक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

अचानक बेहोश हुआ घोड़ी पर बैठा दूल्हा, फिर नहीं उठा – शादी की खुशियां मातम में बदली

0

श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से दिल दुखाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी के दौरान घोड़ी पर सवार दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हा अचानक अचेत हो गया और फिर उठा ही नहीं। दूल्हे की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी वाले घर से रोने-चीखने की आवाज आने लगीं।

दूल्हा और दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस असमय मौत के बाद दूल्हा और दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, श्योपुर में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। तय कार्यक्रम के अनुसार दूल्हा घोड़े पर सवार होकर दुल्हनिया को ब्याहने आया था। इधर, दुल्हनिया भी सोलह शृंगार कर दूल्हे की राह देख रही थी। हालांकि, दोनों शादी के बंधन में बंधते इससे पहले ही दूल्हे की अचानक मौत हो गई।

तोरण मारने के बाद घोड़ी पर बैठते ही अचेत हुआ दूल्हा

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तोरण मारने के बाद दूल्हा जैसे ही घोड़ी पर बैठकर स्टेज की तरफ जा रहा था तभी अचानक वो घोड़ी पर ही अचेत हो गया। आसपास रहे परिजनों ने उसे संभाला और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, जहां डॉक्टरों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया।

मौत से पहले जमकर किया था डांस

मौत से पहले दूल्हे ने घोड़ी से उतरकर बरातियों के साथ जमकर डांस भी किया था। फिर घोड़ी पर सवार होकर शादी स्थल की ओर चल पड़ा था।

कांग्रेस नेता का भतीजा था दूल्हा

शादी से पहले दूल्हे की मौत की घटना से पूरे श्योपुर शहर में लोग हैरान हैं। मृतक की पहचान प्रदीप जाट के रूप में हुई है, जो कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश जाट का भतीजा था। वो एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुका है।

गौरतलब है कि बीते दिनों मध्य प्रदेश के सागर से भी शादी के दौरान दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया था। यहां शादी की रस्मों के दौरान अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में आनन फानन परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

छत्तीसगढ़: चायवाला बना रायगढ़ का मेयर, BJP के जीवर्धन चौहान की ऐतिहासिक जीत

0

रायगढ़ : राजनीति में कब किसका भाग्य बदल जाए, कोई नहीं जानता। रायगढ़ में सियासी दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए एक साधारण चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान ने मेयर पद पर शानदार जीत दर्ज की। बीजेपी ने जब उन्हें टिकट दिया था, तो कई लोग चौंक गए थे, लेकिन जनता ने उनके पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

चाय की दुकान से मेयर की कुर्सी तक का सफर

जीवर्धन चौहान वर्षों से चाय की दुकान चला रहे थे। जब बीजेपी ने उन्हें रायगढ़ मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया, तो कांग्रेस को अपनी जीत आसान लग रही थी। लेकिन जनता ने बीजेपी के वादों और जीवर्धन के जनसेवा के संकल्प को प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री ने की थी जीवर्धन की दुकान पर चाय की चर्चा

चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीवर्धन चौहान की दुकान पर खुद चाय बनाकर जनता को पिलाई थी। यह चुनावी रणनीति असरदार साबित हुई और जीवर्धन ने 34,000 मतों के भारी अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू को पराजित किया।

रायगढ़ की जनता ने फिर दिखाया बदलाव का जज्बा

यह पहली बार नहीं है जब रायगढ़ की जनता ने बड़ा बदलाव किया हो। 2014 में भी रायगढ़ से किन्नर मधु बाई ने निर्दलीय चुनाव जीतकर इतिहास रचा था। इस बार भी जनता ने परंपरागत नेताओं को छोड़कर एक आम आदमी को चुना।

बीजेपी की रणनीति और चौहान का सफर

भाजपा ने साफ-सुथरी छवि और जमीनी कार्यकर्ता को आगे लाने की रणनीति अपनाई। जीवर्धन चौहान 1998 में वार्ड अध्यक्ष बने, फिर 2004 में भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में शामिल हुए। 2005 में उन्हें नगर मंत्री, 2008 में महामंत्री, और 2011 में नगर अध्यक्ष बनाया गया। 2019-2024 तक वे शक्ति केंद्र कॉर्डिनेटर के रूप में सक्रिय रहे।

अब जिम्मेदारी बड़ी, जनता की उम्मीदें ऊंची

जीवर्धन चौहान ने अपनी जीत को जनता की जीत बताया और कहा कि वे रायगढ़ के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। अब देखना होगा कि एक चाय बेचने वाला व्यक्ति मेयर की कुर्सी पर बैठकर शहर के विकास में क्या बदलाव लाता है।

महाकुंभ जा रही बोलेरो की बस से टक्कर, 10 लोगों की मौत, 19 घायल

0

Prayagraj Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा हुआ है। महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार और बस की भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बोलेरो छत्तीसगढ़ से प्रयागराज में महाकुंभ के लिए जा रही थी।

वहीं, बस महाकुंभ से वाराणसी के लिए लौट रही थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालु हादसे का शिकार हुए हैं। वहीं, बस में सवार 19 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। 

image 40

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को गाड़ी से शवों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले हैं। वह महाकुंभ में संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बस से उनकी गाड़ी टकरा गई।

अपनी दिशा में आ रही थी बस
बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस अपनी साइड से ही जा रही थी कि सामने से तेज गति में आ रही बोलेरो सीधे टकरा गई। बोलेरो में सवार चालक समेत 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।  बस में सवार श्रद्धालु घायल रोडमल ने बताया दुर्घटना के समय बस में सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे, अचानक भीषण टक्कर हुई। दुर्घटना के समय मैं जाग रहा था और बस के केबिन में बैठा था। बोलेरो तेज गति में आकर सामने से भिड़ गई।

हादसे में मृत श्रद्धालुओं की पहचान
बोलेरो में सवार छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाली ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी जायसवाल, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ कुमार सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा, राजू साहू की मौत हो गई।

सभी की मृतकों की शिनाख्त उनकी जेब में मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से हो पाई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन छत्तीसगढ़ से रवाना हो चुके हैं। बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ से सीधे प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे।

झोपड़पट्टी से 7-स्टार होटल तक: मोनालिसा की पहली फ्लाइट यात्रा का वीडियो वायरल

मुंबई, महाकुंभ में माला-मनके बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन किया है और इन दिनों वे उन्हें एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं।

हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें फिल्म के डायरेक्टर उन्हें क, ख, ग पढ़ाते नजर आए थे। अब उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें वे अपनी पहली फ्लाइट यात्रा का अनुभव ले रही हैं।

इंदौर से बेंगलुरु की पहली हवाई यात्रा

आज मोनालिसा ने अपनी जीवन की पहली फ्लाइट यात्रा इंदौर से बेंगलुरु के लिए फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ की। मोनालिसा का यह सफर बेहद खास है, क्योंकि वे झोपड़पट्टी से निकलकर अब 7-स्टार होटल में ठहरेंगी और वहां डिनर भी करेंगी।

अब मोनालिसा बनीं ब्रांड एंबेसडर

मोनालिसा को केरल के एक ज्वेलरी ब्रांड ने अपने प्रमोशन के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कल वे केरल में इस ज्वेलरी फंक्शन में भाग लेंगी।

‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

महाकुंभ में वायरल होने के बाद से मोनालिसा की चर्चा हर जगह हो रही है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म में मौका देकर एक नया जीवन दिया है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है, लेकिन उससे पहले मोनालिसा को एक्टिंग की पूरी ट्रेनिंग दी जा रही है।

फिल्म सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है, जिसके लेखक, निर्माता और निर्देशक खुद सनोज मिश्रा हैं। फिल्म के को-प्रोड्यूसर संजय भूषण पटियाला, यामीन खान, जावेद देवरियावाले हैं। इस फिल्म के जरिए राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

मोनालिसा की यह प्रेरणादायक कहानी उन सभी के लिए एक मिसाल है, जो अपनी मेहनत और लगन से सपनों को हकीकत में बदलने की चाहत रखते हैं।

जैसलमेर: CAA लागू होने के बाद पहली बार 927 पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

0

जैसलमेर: शुक्रवार का दिन सैकड़ों पाक विस्थापित हिंदू परिवारों के लिए ऐतिहासिक और खुशियों से भरा रहा। जैसलमेर जिले के कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीओ भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 927 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे गए। यह पहली बार हुआ है जब जैसलमेर में इतनी बड़ी संख्या में नागरिकता प्रदान की गई है। नागरिकता मिलने के बाद विस्थापितों के चेहरे पर खुशी और सुकून साफ झलक रहा था।

भारत जैसी खुशी और सुकून कहीं और नहीं

12 साल पहले पाकिस्तान से आई सबीरा ने बताया कि भारत में आने के बाद उन्हें हमेशा “पाकिस्तानी” कहकर पुकारा जाता था, लेकिन अब भारत की नागरिक बनकर वे खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हर तरफ परेशानियां थीं, लेकिन भारत जैसी खुशी और सुकून कहीं और नहीं। इसी तरह नेतल नाम की महिला ने भी नागरिकता मिलने पर संतोष जताया और कहा कि अब उनके बच्चों की शिक्षा में कोई रुकावट नहीं होगी और वे सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकेंगे।

image 37

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू होने के बाद जैसलमेर में पहली बार 927 पाकिस्तानी विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीओ भवन में आयोजित किया गया, जहां जिला प्रशासन और जनगणना विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में इन विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे गए।

CAA से आसान हुई नागरिकता प्रक्रिया

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत, 2014 से पहले पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है। पहले इन विस्थापितों को नागरिकता प्राप्त करने के लिए 12 वर्षों तक भारत में निवास जैसी जटिल शर्तों का सामना करना पड़ता था। लेकिन CAA लागू होने के बाद यह प्रक्रिया सरल और तेज हो गई है। अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे नागरिकता प्राप्त करना और सुगम हो गया है।

नागरिकता मिलने से विस्थापितों में खुशी की लहर

नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने के बाद विस्थापित हिंदू परिवारों ने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा क्षण बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने से उन्हें न केवल कानूनी सुरक्षा मिली है, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस कार्यक्रम में मौजूद विस्थापितों ने केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उनके लिए सपने के सच होने जैसा है।

महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में सीमांत लोक संगठन के हिन्दू सिंह सोढ़ा, जिला कलक्टर प्रताप सिंह और जनगणना विभाग के निदेशक विष्णु चरण मल्लिक उपस्थित रहे। उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण को विस्थापितों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान पाक विस्थापितों ने अपने पाकिस्तानी पासपोर्ट भी जमा किए, जिससे वे अब पूर्ण रूप से भारतीय नागरिक बन गए हैं।

image 38

“अब हम भारत में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं”

सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिन्दू सिंह सोढ़ा ने कहा कि पाकिस्तान से आए हिंदू अब भारत में पूरी तरह सुरक्षित हैं। नागरिकता मिलने के बाद उनकी सामाजिक और कानूनी स्थिति मजबूत हो गई है और वे अब बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं। विस्थापितों ने कहा कि उन्हें अब परिवार की स्थिरता मिलेगी और वे अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

पश्चिमी राजस्थान में हजारों विस्थापितों को जरूरत

जोधपुर, जैसलमेर और आसपास के इलाकों में हजारों पाकिस्तानी विस्थापित हिंदू वर्षों से नागरिकता की प्रतीक्षा कर रहे थे। CAA लागू होने के बाद नागरिकता प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। पहले जहां नागरिकता के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया और भारी दस्तावेजी कार्यवाही करनी पड़ती थी, वहीं अब CAA के तहत यह प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है।

इस ऐतिहासिक निर्णय से पश्चिमी राजस्थान में बसे विस्थापित परिवारों को मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर मिला है, जिससे वे भारतीय समाज का अभिन्न अंग बन सकेंगे।

Mahindra BE 6 और XEV 9e की बुकिंग शुरू, 682 किमी तक की रेंज; जानिए कीमत और डिलीवरी डिटेल्स

0

नई दिल्ली: अगर आप एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। महिंद्रा ने अपनी नई BE 6 और XEV 9e इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग भारतीय बाजार में शुरू कर दी है। इन कारों को स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और दमदार बैटरी परफॉर्मेंस के लिए जाना जा रहा है। खासकर, इनकी 556 किमी से 682 किमी तक की जबरदस्त रेंज इन्हें मार्केट में चर्चा का विषय बना रही है।

अगर आप निकट भविष्य में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं Mahindra BE 6 और XEV 9e की बुकिंग, डिलीवरी और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी।

image 34

बुकिंग और डिलीवरी शेड्यूल

कंपनी ने बुकिंग प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुरू किया है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं। महिंद्रा XEV 9e और BE 6 के विभिन्न वेरिएंट की डिलीवरी इस प्रकार की जाएगी:

  • पैक थ्री वेरिएंट: मार्च 2025 के मध्य से
  • पैक थ्री सेलेक्ट और पैक टू: जून और जुलाई 2025 से
  • वन और वन एबव वेरिएंट: अगस्त 2025 से

कीमत और स्पेसिफिकेशन

महिंद्रा ने इन एसयूवी की कीमतों का भी खुलासा कर दिया है:

  • Mahindra XEV 9e: ₹21.90 लाख (एक्स-शोरूम)
  • Mahindra BE 6: ₹18.90 लाख (एक्स-शोरूम)

दोनों एसयूवी एक जैसे प्लेटफॉर्म पर बनी हैं और 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक के साथ आती हैं, जो एक बार चार्ज होने पर 550 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती हैं।

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में महिंद्रा की नई रणनीति

महिंद्रा ने पिछले साल 26 नवंबर को इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया था। कंपनी का कहना है कि XEV 9e और BE 6 ब्रांड की भविष्य की इलेक्ट्रिक रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा, महिंद्रा आने वाले समय में थार, बोलेरो और स्कॉर्पियो के इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी लॉन्च करने की योजना बना रही है।

image 35

तेजी से हो रहा है उत्पादन

कंपनी ने कीमतों की घोषणा के दो महीने के भीतर 1,837 यूनिट्स की डिलीवरी कर दी है, जबकि 2,281 यूनिट्स का उत्पादन पहले ही हो चुका है। आने वाले महीनों में उत्पादन को और तेज़ करने की योजना है।

मणिपुर में केंद्र ने लगाया राष्ट्रपति शासन, हिंसा के बीच सीएम बीरेन सिंह ने दिया था इस्तीफा

0

केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने का फैसला लिया है। यह कदम मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद उठाया गया है। मणिपुर में पिछले दो साल से जातिगत हिंसा और असुरक्षा की स्थिति बनी हुई थी, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि बीजेपी किसी अन्य विधायक को मुख्यमंत्री बनाएगी, लेकिन बाद में राज्यपाल के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्णय लिया गया।

राष्ट्रपति शासन की प्रक्रिया

राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिए राज्यपाल की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाती है। इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल इसकी सिफारिश करता है। राष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने का निर्णय लेते हैं। राष्ट्रपति शासन छह महीने के लिए होता है, जिसे संसद से मंजूरी मिलने के बाद एक साल तक बढ़ाया जा सकता है।

राष्ट्रपति शासन के बाद के बदलाव

राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद विधानसभा के सभी अधिकार राज्यपाल की शक्तियों के तहत आ जाते हैं। यदि विधानसभा निलंबित होती है तो वह केवल नाममात्र रूप से बनी रहती है, और यदि भंग हो जाती है तो नए चुनाव कराए जाते हैं। आमतौर पर हालत में सुधार के बाद चुनाव की तारीख की घोषणा की जाती है।

मणिपुर में हिंसा का कारण

मणिपुर में हिंसा की दो मुख्य वजहें रही हैं। पहली वजह है राज्य सरकार द्वारा मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने का निर्णय, जिसे बाद में हाईकोर्ट ने रोक दिया था। इस निर्णय का विरोध कुकी और नागा समुदायों ने किया था, जिनके पास आदिवासी का दर्जा पहले से था। दूसरी वजह है सरकारी भूमि सर्वेक्षण, जिसमें आदिवासी ग्रामीणों को आरक्षित वन क्षेत्र खाली करने के लिए कहा गया था। इन दोनों मुद्दों के कारण मणिपुर में हिंसा की घटनाएं बढ़ी थीं, और अब तक करीब 200 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

ऑडियो टेप का विवाद

बीरेन सिंह पर मणिपुर हिंसा में शामिल होने के आरोपों को लेकर एक ऑडियो टेप सामने आया था। इसमें बीरेन सिंह को कथित रूप से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने राज्य में हथियारों को लूटने की इजाजत दी थी। इस ऑडियो टेप के लीक होने के बाद विपक्ष ने कई सवाल उठाए थे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस ऑडियो टेप पर फोरेंसिक रिपोर्ट की मांग की थी।

केंद्र सरकार ने यह कदम मणिपुर के अस्थिर हालात को ध्यान में रखते हुए उठाया है, ताकि राज्य में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाया जा सके।