Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 28 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Wednesday, November 18, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 28

सीरवी समाज ट्रस्ट माचोहल्ली का हुआ गठन, प्रतापराम गेहलोत बने अध्यक्ष, वेनाराम राठौड़ को मिली सचिव की जिम्मेदारी

0

बेंगलुरु: सीरवी समाज ट्रस्ट माचोहल्ली का भव्य गठन समारोह सामाजिक उत्साह और एकता के माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आईमाता जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर माचोहल्ली क्षेत्र के समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में नवीन संस्था एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया।

समिति में संरक्षक पद की जिम्मेदारी लिखमाराम लेरचा, चन्दुलाल चोयल एवं केसाराम मुलेवा को दी गई। प्रतापराम गेहलोत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि सोहनलाल सैणचा और रतनलाल परिहारिया उपाध्यक्ष बनाए गए। सचिव पद की जिम्मेदारी वेनाराम राठौड़ को मिली, और सहसचिव के रूप में खेमाराम राठौड़ व हिम्मताराम चोयल का चयन हुआ।

कोषाध्यक्ष बने ओमप्रकाश बर्फा, जबकि धर्मीचन्द चोयल और भंवरलाल चोयल को सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन को सशक्त बनाने हेतु तेजाराम हाम्बड़ को संगठन मंत्री और रमेश बर्फा व गोविन्दराम बर्फा को सहसंगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

image 19

समारोह में उपस्थित सभी नवगठित पदाधिकारियों ने समाज सेवा, समर्पण और “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। नए नेतृत्व से समाजजनों को संगठन में मजबूती और नई दिशा की अपेक्षा है।

दलित छात्र ने छुई पानी की बोतल, गुस्साए शिक्षक ने तोड़ीं दो उंगलियां

0

मैनपुरी: जिले के एक स्कूल में पानी की बोतल छूने पर एक दलित छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। शिक्षक ने छात्र को जातिसूचक गालियां दीं और लकड़ी की फंटी से पीटकर उसकी दो उंगलियां तोड़ दीं। आरोप है कि पुलिस ने पहले सुनवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़ित परिवार एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचा। अब शिक्षक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित 8 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक फरार है।

छात्र को कमरे में बंद कर पीटा

मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम सकरामपुर निवासी निशांत (पुत्र दशरथ सिंह कठेरिया) ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। उसने बताया कि वह नरेंद्र प्रताप सिंह मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरीपुर में कक्षा 12 का छात्र है।

29 मार्च को वह स्कूल में पढ़ने गया था। प्यास लगने पर उसने मेज पर रखी पानी की बोतल उठा ली। इसी बात पर शिक्षक मंगल सिंह शाक्य (पुत्र रामबहादुर, निवासी नबलपुर फुलैया) गुस्से में आ गया। उसने जातिसूचक गालियां दीं और छुट्टी के समय कमरे में बंद कर लकड़ी की फंटी से बुरी तरह पीटा। इस पिटाई में छात्र की दो उंगलियां टूट गईं।

image 17

शिक्षक फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़ित परिवार ने पहले किशनी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो वे एसपी के पास पहुंचे। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित 8 गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल आरोपी शिक्षक फरार है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मैसूर: SBI के 500 से अधिक खातों से पैसे गायब, ग्राहक परेशान

0

मैसूर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। कई ग्राहकों ने शिकायत की है कि उनके बैंक खातों से अचानक पैसे गायब हो रहे हैं और बैलेंस माइनस दिख रहा है। यह समस्या एक या दो खातों तक सीमित नहीं है, बल्कि 500 से अधिक खातों में ऐसा मामला सामने आया है।

बैंक बैलेंस अचानक माइनस में जा रहा

ग्राहकों के अनुसार, उनके खातों में सुबह जो रकम होती है, वह रात तक गायब हो जाती है। कई मामलों में बैलेंस माइनस में दिखने लगा है। जब ग्राहक बैंक कर्मचारियों से इस समस्या के बारे में पूछताछ कर रहे हैं, तो उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा।

किन शाखाओं में है यह समस्या?

यह समस्या मैसूर के यादवगिरी, कुवेम्पुनगर और विवेकानंद सर्कल स्थित SBI शाखाओं में अधिक देखने को मिल रही है।

ग्राहकों को हो रहा नुकसान

  • यादवगिरी शाखा के ग्राहक किरण के खाते में 25 मार्च को अचानक ₹9,484 का माइनस बैलेंस दिखा।
  • स्वामी विवेकानंद सर्कल शाखा के ग्राहक रवि को भी इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।

SBI अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यादवगिरी शाखा के 500 से अधिक खातों में यह समस्या दर्ज की गई है। इससे ग्राहक घबराए हुए हैं और बैंक से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

👉 अगर आपके SBI खाते में भी इस तरह की समस्या हुई है, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

सुप्रीम कोर्ट में पटाखा बैन पर सुनवाई: IIT इंजीनियर की दलील पर भड़के जज, दी चेतावनी

0

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली-NCR में पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर सुनवाई हुई, जहां अदालत ने साफ कर दिया कि बैन जारी रहेगा। कोर्ट ने NCR राज्यों को निर्देश दिया कि वे इस प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ठोस कदम उठाएं और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान कोर्ट में एक दिलचस्प वाकया भी सामने आया, जब एक व्यक्ति ने पटाखों को प्रदूषण का कारण मानने से इनकार कर दिया और अपनी अनोखी दलीलें पेश कीं।

IIT इंजीनियर की दलील और कोर्ट की प्रतिक्रिया

सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हुआ और पटाखों पर बैन का विरोध किया। उसने दावा किया कि पटाखे पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं बल्कि फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, उसने इसे एक “अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र” करार दिया और कहा कि पटाखों पर पाबंदी का फैसला गलत है।

इस पर जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका ने उससे पूछा कि क्या वह विशेषज्ञ है? इस पर व्यक्ति ने जवाब दिया, “हां, मैं IIT से पढ़ा हुआ इंजीनियर हूं।” इस व्यक्ति की पहचान मुकेश जैन के रूप में हुई, जिसने अदालत में जाने-माने पर्यावरणविद् एम. सी. मेहता पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वे देश विरोधी संस्थाओं से फंड लेते हैं।

जजों की कड़ी प्रतिक्रिया, लग सकता था जुर्माना

मुकेश जैन की इन दलीलों पर सुप्रीम कोर्ट के जज भड़क गए और कहा कि इस व्यक्ति को यह भी नहीं पता कि एम. सी. मेहता कौन हैं और उन्होंने पर्यावरण के लिए कितना काम किया है। कोर्ट ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार उसे छोड़ रहे हैं, लेकिन भविष्य में इस तरह की गलत और भ्रामक दलीलों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि मुकेश जैन पहले भी विवादों में रह चुका है और सुप्रीम कोर्ट उस पर पहले भी जुर्माना लगा चुका है।

पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट का रुख स्पष्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में दोहराया कि जब तक यह साबित नहीं हो जाता कि ग्रीन पटाखों से नगण्य प्रदूषण होता है, तब तक बैन जारी रहेगा। कोर्ट ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में जीने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत नागरिकों का मौलिक अधिकार है।

अदालत ने यह भी कहा कि प्रदूषण से सबसे अधिक प्रभावित वे लोग होते हैं जो सड़कों पर या खुले इलाकों में काम करते हैं और जो महंगे एयर प्यूरिफायर नहीं खरीद सकते। यही वजह है कि दिल्ली-NCR में प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए पटाखों पर बैन जारी रखने का फैसला लिया गया था।

“क्या भगवान कृष्ण से पहले इस्लाम धर्म आ गया था?” – बेट द्वारका के 2 द्वीपों पर वक्फ के दावे पर अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर हंगामा

दिल्ली: सोमवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया गया, जिसे अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरन रिजिजू ने प्रस्तुत किया। इस पर विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस, ने तीखा विरोध किया। वहीं, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

“खाता ना बही, जो वक्फ कहे वही सही”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि वक्फ कानून में व्यापक सुधार की जरूरत है, क्योंकि यह भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। उन्होंने कहा कि वक्फ की आड़ में देशभर में जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है, जहां पीड़ित को खुद साबित करना पड़ता है कि जमीन उसकी है, जबकि वक्फ को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं होती।

“कांग्रेस ने वक्फ को वोट बैंक का एटीएम बना दिया”

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वक्फ की संपत्तियों का उपयोग मुस्लिम समाज के कल्याण के लिए होना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने इसे सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि यह बिल कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करने वाला है।

image 12

“क्या भगवान कृष्ण से पहले इस्लाम आ गया था?”

गुजरात के बेट द्वारका के दो द्वीपों पर वक्फ बोर्ड के दावे को लेकर अनुराग ठाकुर ने बड़ा सवाल उठाया – “क्या भगवान श्रीकृष्ण से पहले इस्लाम धर्म आ गया था?” उन्होंने कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी और वक्फ के दावों की पारदर्शी जांच जरूरी है।

“वक्फ संपत्तियों का हिसाब जरूरी”

ठाकुर ने कहा कि देश में 9 लाख एकड़ जमीन वक्फ बोर्ड के पास है, जिसकी अनुमानित आय 12,000 करोड़ रुपये सालाना होनी चाहिए थी, लेकिन यह 1.3 करोड़ तक सिमट गई। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का बेजा इस्तेमाल और घोटाले किए गए हैं।

“मोदी सरकार तुष्टिकरण की दुकानें बंद करेगी”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह कानून किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और धार्मिक सामंतवाद के खिलाफ है। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक मोदी सरकार है, तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी और देश में एक संविधान ही लागू रहेगा।

वक्फ बिल पर कांग्रेस का पलटवार, बीजेपी पर मुस्लिम समुदाय की जमीन पर नजर रखने का आरोप

0

गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार को घेरा

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने वक्फ बिल को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू के बयानों को झूठा बताते हुए कहा कि सरकार समाज को बांटने और भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

संविधान के मूल ढांचे पर हमला – गोगोई

गौरव गोगोई ने वक्फ बिल को संविधान के मूल ढांचे पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के प्रति संवेदना जताने का दिखावा कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि डबल इंजन सरकारों ने ईद की नमाज तक नहीं पढ़ने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब भाजपा मुस्लिम समुदाय की जमीन पर नजर गड़ाए हुए है, और जल्द ही यह सिलसिला अन्य अल्पसंख्यकों तक भी पहुंचेगा।

धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप का आरोप

कांग्रेस नेता ने कहा कि वक्फ एक धार्मिक प्रक्रिया है और कोई भी व्यक्ति इसे कर सकता है। लेकिन सरकार धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप कर रही है और वक्फ बोर्ड को कमजोर करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि बिल में संशोधन की जरूरत से कांग्रेस इनकार नहीं करती, लेकिन सरकार जो संशोधन ला रही है, उससे समस्याएं और बढ़ेंगी।

सरकार फैला रही भ्रम – गोगोई

गोगोई ने कहा कि सरकार भ्रम फैला रही है कि पुराने कानून में हाईकोर्ट की कोई भूमिका नहीं थी। जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार के पास सेक्शन 96 के तहत आदेश जारी करने की शक्ति थी। उन्होंने पूछा कि पिछले 10 साल में सरकार ने इस शक्ति का कितनी बार इस्तेमाल किया?

image 9

इतिहास का जिक्र, सरकार पर हमला

गौरव गोगोई ने कहा कि भाजपा उस कौम पर दाग लगाना चाहती है, जिसने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया और ब्रिटिश हुकूमत की ‘डिवाइड एंड रूल’ नीति का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के विचारधारा से जुड़े लोग भारत छोड़ो आंदोलन का समर्थन नहीं कर रहे थे, तब मुस्लिम समुदाय के लोग आजादी की लड़ाई में आगे थे।

image 10

तेलंगाना, तमिलनाडु के कानूनों का दिया हवाला

गोगोई ने जेपीसी की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि तेलंगाना और तमिलनाडु में आईटी एक्ट में ओवरराइटिंग प्रिंसिपल लागू है, लेकिन सरकार उसे हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के कानून में भी यह प्रावधान है, लेकिन अब टीडीपी को जनता को जवाब देना पड़ेगा।

वक्फ बिल पर विपक्ष और सरकार के बीच तकरार जारी है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।

पीएम मोदी ने चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक का किया स्वागत

0

भारत-चिली के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर, आर्थिक साझेदारी पर चर्चा

नई दिल्ली, चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट मंगलवार को पांच दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और चिली के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक का किया स्वागत

भारत-चिली के बीच आर्थिक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

बैठक के दौरान भारत और चिली के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देश व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) की दिशा में बातचीत शुरू करने पर सहमत हुए हैं। इस समझौते से व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को नई गति मिलेगी।

image 4

रक्षा, ऊर्जा, कृषि और स्वास्थ्य पर हुई विस्तृत चर्चा

भारत और चिली ने महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी दोनों देशों के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि चिली में योग और आयुर्वेद की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे।

राष्ट्रपति बोरिक ने की साझेदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता जाहिर

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत के साथ आर्थिक साझेदारी को लेकर पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के समकक्ष एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते की दिशा में बातचीत शुरू हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह समझौता चिली की अर्थव्यवस्था को विविधता प्रदान करेगा और निवेश तथा रोजगार के नए अवसर खोलेगा।

image 5

अशोक चक्र पर रुके चिली के राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी जानकारी

बैठक के दौरान एक दिलचस्प घटना तब घटी जब चिली के राष्ट्रपति भारतीय ध्वज में अशोक चक्र के बारे में पूछने के लिए रुक गए। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें अशोक चक्र के 24 तीलियों का महत्व समझाया, जो गति में जीवन और ठहराव में मृत्यु का संदेश देता है।

संयुक्त बयान में वैश्विक सहयोग को लेकर जताई प्रतिबद्धता

बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति बोरिक ने व्यापार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, कृषि और जलवायु परिवर्तन जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की। दोनों देशों ने सीईपीए वार्ता शुरू करने का स्वागत किया और वैश्विक चुनौतियों पर एक-दूसरे के साथ सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

राजस्थान की IAS ने अपनाया Ghibli ट्रेंड, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैमिली फोटो

सोशल मीडिया पर इन दिनों Ghibli ट्रेंड छाया हुआ है। इस ट्रेंड में लोग अपनी तस्वीरों को Ghibli स्टूडियो की एनीमेशन आर्ट में बदल रहे हैं और अपने फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इस ट्रेंड का क्रेज इतना बढ़ गया है कि आम लोगों के साथ-साथ कई हस्तियों ने भी इसे अपनाया है। हाल ही में राजस्थान की एक IAS अधिकारी ने भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी फैमिली फोटो शेयर की है।

IAS परी बिश्नोई ने Ghibli आर्ट में शेयर की फैमली फोटो
IAS परी बिश्नोई हाल ही में मां बनी हैं। इस समय वह अपनी मदरहुड जर्नी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। साथ ही वह अपनी बेटी के साथ भी क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी फैमिली फोटो को Ghibli आर्ट में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो में IAS परी बिश्नोई अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में उनके साथ उनके पति भव्य बिश्नोई और उनकी बेटी भी हैं।

फोटो को खूब किया जा रहा है पसंद
IAS परी बिश्नोई ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “blessed & obsessed।” इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग IAS परी की फैमिली फोटो की तारीफ कर रहे हैं।

क्या है Ghibli ट्रेंड?
Ghibli ट्रेंड में लोग अपनी तस्वीरों को Ghibli स्टूडियो की एनीमेशन आर्ट में बदल रहे हैं। यह एक जापानी एनीमेशन स्टूडियो है, जो अपनी खूबसूरत एनीमेशन फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस ट्रेंड में लोग अपनी तस्वीरों को Ghibli फिल्मों के किरदारों की तरह बना रहे हैं।

कैसे करें Ghibli ट्रेंड को फॉलो?
Ghibli ट्रेंड को फॉलो करने के लिए कई ऑनलाइन टूल्स और ऐप्स उपलब्ध हैं। इन टूल्स और ऐप्स की मदद से आप अपनी तस्वीरों को आसानी से Ghibli आर्ट में बदल सकते हैं।

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार, कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा को दिया था फिल्म का ऑफर

0

दिल्ली पुलिस ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद हिरासत में लिया गया। मिश्रा पर एक युवती के साथ बार-बार दुष्कर्म करने और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप है।

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का नाम विवाद में आया

सनोज मिश्रा वही निर्देशक हैं जिन्होंने हाल ही में महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था। इस विवाद के बाद मोनालिसा और उनका परिवार भी सुर्खियों में आ गया है।

मोनालिसा के परिवार की प्रतिक्रिया

मोनालिसा के ताऊ विजय भोंसले ने कहा कि उनकी भतीजी पूरी तरह सुरक्षित है और इस विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि मोनालिसा इस समय इंदौर में रहकर अपनी पढ़ाई और एक्टिंग की ट्रेनिंग कर रही है। परिवार का कहना है कि वे इस मामले में किसी भी तरह की धोखाधड़ी से अंजान थे।

फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। फिल्म जगत में यह घटना युवा कलाकारों के लिए एक बड़ा सबक बनी है, जो बिना किसी जांच-पड़ताल के इंडस्ट्री में काम पाने के लिए आगे बढ़ जाते हैं।

image 1

मोनालिसा के करियर पर असर?

परिवार ने स्पष्ट किया कि मोनालिसा इस विवाद से प्रभावित नहीं होगी, क्योंकि वह अभी किसी फिल्म प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है। वे चाहते हैं कि यह मामला उनकी बेटी के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव न डाले।

क्या होगा आगे?

फिलहाल, पुलिस इस केस में और सबूत जुटा रही है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। सनोज मिश्रा पर लगे आरोपों की गहन जांच की जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास गणगौर पूजा के दौरान आग से झुलसीं, अहमदाबाद रेफर

0

उदयपुर, राजस्थान: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास सोमवार को गणगौर पूजा के दौरान आग से झुलस गईं। जानकारी के अनुसार, डॉ. व्यास पूजा के दौरान आरती कर रही थीं और इस दौरान दीपक की लौ से उनकी चुन्नी में आग लग गई। आग लगने के बाद गिरिजा व्यास ने मदद के लिए चिल्लाया, जिसके बाद घर में मौजूद सर्वेंट और परिजनों ने उन्हें तुरंत संभाला और उन्हें उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

image 44

अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज जारी
घटना के बाद, डॉक्टरों ने गिरिजा व्यास को बेहतर उपचार के लिए अहमदाबाद रेफर कर दिया। उनके भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है, और यदि आवश्यकता पड़ी तो उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी की जाएगी। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कांग्रेस के नेताओं ने व्यक्त की चिंता
घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. गिरिजा व्यास के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर उनके जल्दी स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. गिरिजा व्यास के समर्थकों ने भी उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंता जताई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का राजनीतिक करियर
डॉ. गिरिजा व्यास कांग्रेस पार्टी की एक प्रमुख नेता रही हैं। वे यूपीए-2 सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा, वे 1991 में उदयपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची और नरसिम्हा राव सरकार में मंत्री रही। वे कांग्रेस पार्टी में कई वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रही हैं और वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य हैं।