Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 24 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 24

चामुण्डा माता मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव 28 मई से, रमणिया में चार दिवसीय धार्मिक आयोजन

देशभर से राजपुरोहित समाज के प्रवासी होंगे शामिल, 31 मई को प्राण-प्रतिष्ठा

सिवाना, रमणिया। बालोतरा जिले के रमणिया गांव स्थित प्राचीन चामुण्डा माता मंदिर में 28 मई से चार दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। 31 मई को शुभ मुहूर्त में प्राण-प्रतिष्ठा का मुख्य आयोजन संपन्न होगा। इस विशेष अवसर पर देशभर से राजपुरोहित समाज के प्रवासी बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।

संतों का दिव्य सान्निध्य, आध्यात्मिक वातावरण से गूंजेगा रमणिया

इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ाने के लिए कई ख्यातिप्राप्त संतगण उपस्थित रहेंगे। इनमें ब्रह्मधाम आसोतरा के संत तुलछारामजी महाराज, सांथू मठ के शंकर स्वरूपजी, आत्मानंद सरस्वती मंदिर जालोर के गादीपति रामानन्दजी, कालन्द्री मठ के देवानन्द सरस्वती, निर्मल कुटीर के निर्मलदासजी, रविधाम थलवाड़ के सत्यानन्द ब्रह्मचारी, भैंसवाड़ा-लेटा के रणछोड़ भारती, धोरोलेश्वर मठ के महाबलवीर गिरि, हल्देश्वर मठ के भीम गिरि, गंगानाथजी, चेतनानन्दजी, ध्यानारामजी, नृत्य गोपालदास समेत कई संतगण रमणिया की भूमि को पवित्र करेंगे।

राजस्थान से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से संत-भक्तों का आगमन

महोत्सव में लुदराड़ा, असाड़ा, परेऊ, खण्डप, चौहटन, तारातरा, शिकारपुरा, सिणधरी, उन्दरा फांटा, कनाना, पुनासा, दादाल, समदड़ी, मोहिवाड़ा, भाद्राजून की ढाणी, मोकलसर, गादेसरा, मांगी धीरा, मायलावास सहित कई स्थानों से संत और भक्त भाग लेंगे।

तीन दिन झांकियां और भजन संध्या, सांस्कृतिक संग धार्मिक रंग

धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक रंग भी भरपूर होंगे। 28 मई को श्याम पालीवाल एंड पार्टी, 29 मई को भवानीसिंह राजपुरोहित एंड पार्टी, (कोलु) व उदयसिंह राजपुरोहित एंड पार्टी (फुलासर), 30 मई को गजेन्द्र राव एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या आयोजित की जाएगी। वहीं दिल्ली से विशेष रूप से आमंत्रित कुनाल राज एंड पार्टी द्वारा तीनों दिन आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। मंच संचालन चंदन सिंह राजपुरोहित धांगड़वास करेंगे।

कर्मकांड संचालन विद्वानों के सान्निध्य में

पूरे आयोजन के धार्मिक अनुष्ठान और कर्मकांडों का संचालन पं. भूपेन्द्र द्विवेदी की अगुवाई में पं. विजय कुमार दवे व पं. महेन्द्र कुमार दवे (मोकलसर) द्वारा संपन्न किया जाएगा।

image 11

इस आयोजन से जुड़े हैं गांव और प्रवासी समाज की आस्था व भावनाएं

यह आयोजन सिर्फ एक मंदिर प्रतिष्ठा नहीं बल्कि पूरे राजपुरोहित समाज की एकता, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बन गया है। रमणिया का यह आयोजन आने वाले वर्षों के लिए एक मिसाल बनेगा।

सिलीगुड़ी-मालदा पैसेंजर ट्रेन में इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

0

गाईसल स्टेशन पर अचानक धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली। बिहार और पश्चिम बंगाल बॉर्डर के पास गाईसल रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। सिलीगुड़ी से मालदा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई। गाईसल स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते आग ने तेजी से डिब्बे को चपेट में ले लिया।

यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग तुरंत ट्रेन से नीचे उतरकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया।

समय रहते शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

रेलवे अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए ट्रेन को खाली कराया और रेलवे ट्रैक पर आवागमन को अस्थायी रूप से रोका। प्रारंभिक जांच में अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बिहार में एक और बर्निंग ट्रेन हादसे से देश बाल-बाल बचा। कटिहार रेल डिवीजन के अंतर्गत गाईसल रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिलीगुड़ी से मालदा टाउन जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया पूरा घटनाक्रम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही इंजन से धुआं निकलता दिखा, स्टेशन परिसर में अलार्म बजा और लोगों में भगदड़ मच गई। रेल प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, ट्रेन को रोका गया और इंजन को बाकी डिब्बों से अलग किया गया। कुछ ही समय में दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि इंजन में तकनीकी खराबी के चलते यह घटना हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल के दमकल विभाग की टीम तेजी से मौके पर पहुंची। उनकी तत्परता की वजह से ही आग को फैलने से रोक लिया गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग इंजन के अंदरूनी हिस्से तक पहुंच चुकी थी, लेकिन समय रहते उसे बुझा लिया गया।

यात्री सुरक्षित, वैकल्पिक व्यवस्था की गई

ट्रेन में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें स्टेशन पर सुरक्षित उतार लिया गया और बाद में वैकल्पिक व्यवस्था से उनके गंतव्यों की ओर भेजा गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को तुरंत सक्रिय कर दिया।

पूर्वोत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। हमने इंजन को जब्त कर लिया है और तकनीकी टीम जांच में जुट गई है। यात्रियों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।”

बेंगलुरु में छह घंटे की रिकॉर्डतोड़ बारिश, करंट से बुजुर्ग और बच्चे समेत तीन की मौत

0

वाइटफ़ील्ड में दीवार गिरी, BTM में करंट लगा;

बेंगलुरु, साल की सबसे भारी बारिश ने सोमवार को बेंगलुरु में तबाही मचा दी, जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। छह घंटे की मूसलधार बारिश ने शहर में कई रिकॉर्ड तोड़े और जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

करंट लगने से बुजुर्ग और बच्चा मौत का शिकार

सबसे दुखद हादसा BTM लेआउट में हुआ, जहां एक अपार्टमेंट परिसर में जमा पानी निकालते समय 63 वर्षीय एक बुजुर्ग और 12 वर्षीय एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मन्मोहन कामत (63) और दिनेश (12) के रूप में हुई है। दिनेश नेपाली मूल के एक कर्मचारी का बेटा था, जो उसी अपार्टमेंट में कार्यरत है।

बारिश से मकान गिरा, महिला की मौत

इससे पहले वाइटफ़ील्ड में भारी बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिर गई, जिसमें 35 वर्षीय महिला हाउसकीपर की मौत हो गई।

बारिश ने शहर को किया जलमग्न

रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात शहर में छह घंटे से अधिक समय तक मूसलधार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों की सड़कें, बेसमेंट और निचले क्षेत्र जलमग्न हो गए।

DCP ने दी जानकारी

DCP साउथ ईस्ट डिवीजन सारा फातिमा ने बताया, “कामत ने बाहर से मोटर मंगवाई थी और उसे बिजली से जोड़कर बेसमेंट में जमा पानी निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से उन्हें करंट लग गया। दिनेश, जो उनकी मदद कर रहा था, उसे भी करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।”
दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सेंट जॉन्स अस्पताल भेजा गया है।

विजय शाह को गिरफ्तारी से मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने SIT गठित करने का आदेश दिया

0

भोपाल, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है और मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने SIT से 28 मई तक स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह की माफी को ठुकराया

सुनवाई के दौरान विजय शाह की तरफ से उनके अधिवक्ता ने माफी मांगने का आग्रह किया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि मंत्री पद पर रहते हुए इस प्रकार के गैरजिम्मेदाराना और शर्मनाक बयान माफी के योग्य नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब कोई पब्लिक फिगर होता है, तो उसे अपने शब्द सोच-समझकर बोलने चाहिए। न्यायालय ने कहा, “पूरे देश के सामने विजय शाह बेनकाब हो चुके हैं।”

SIT गठित करने के आदेश और जांच की प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट ने तीन आईपीएस अधिकारियों की SIT गठित करने का निर्देश दिया है। ये अधिकारी मध्य प्रदेश के बाहर से होंगे, जिनमें एक आईजी रैंक का अधिकारी, एक एसपी रैंक का अधिकारी और एक महिला आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। SIT की रिपोर्ट 28 मई तक कोर्ट में पेश की जाएगी। मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से बताया गया कि इंदौर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कोर्ट ने कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए और विजय शाह को जांच में सहयोग करना होगा। SIT का गठन मध्य प्रदेश के डीजीपी को अगले दिन सुबह 10 बजे तक करने का निर्देश दिया गया है।

विवादित बयान और हाई कोर्ट के आदेश

यह मामला तब उठा जब मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इस पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर डीजीपी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद हाई कोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए नए सिरे से एफआईआर दर्ज करने को कहा था। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने विजय शाह के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया था।

न्यायालय की फटकार और मंत्री से सवाल

सुप्रीम कोर्ट की बेंच में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. के. सिंह शामिल थे। सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने विजय शाह से कहा, “आपकी माफी कहाँ है? कई बार लोग कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए माफी मांग लेते हैं। हमें ऐसी माफी की जरूरत नहीं। आपको अपने पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए था। हमें सेना का अत्यधिक सम्मान है।”

विजय शाह की तरफ से सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह ने कहा कि मंत्री ने अपने बयान के लिए माफी मांगी है और दिल से क्षमा चाहते हैं। कोर्ट ने कहा कि मंत्री का आचरण आदर्श होना चाहिए।

उमरलाई गांव में शोक सभा के दौरान विद्युत करंट से हादसा, दो लोगों की मौत, आठ गंभीर रूप से झुलसे

0

बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के उमरलाई गांव में सोमवार सुबह शोक सभा के दौरान बड़ा हादसा हुआ। टेंट के ऊपर से गुजर रही बिजली की केबल टूटकर गिर गई, जिससे करंट फैल गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

शोक सभा में बिजली तार गिरने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, उमरलाई गांव में सोमवार सुबह 11:15 बजे लाखाराम देवासी के घर पर तीये की शोक सभा चल रही थी। टेंट के नीचे 40 से अधिक ग्रामीण बैठे थे। इसी दौरान टेंट के ऊपर से गुजर रही बिजली की केबल अचानक टूटकर गिर गई। टेंट में लगे पाइपों में करंट दौड़ गया, जिससे दस लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

दो की मौत, आठ गंभीर रूप से झुलसे

करंट की चपेट में आए लोगों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से बालोतरा के राजकीय नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन और ग्रामीण झुलसे लोगों को गोद में उठाकर अस्पताल के वार्ड तक ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद अमराराम (70) पुत्र पूसाराम, निवासी उमरलाई, और हरमलराम (35) पुत्र कोहलाराम, निवासी कनाना गांव, को मृत घोषित किया। बाकी आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज जारी है।

परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गुस्से में हैं। कल्याणपुर के पूर्व प्रधान हरिसिंह ने बताया कि टेंट के ऊपर से गुजर रही बिजली की केबल की मरम्मत को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस हादसे ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को इनाम देने की धमकी, एक के खिलाफ केस दर्ज

0

नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का सिर काटने वाले पोस्ट को लेकर एक शख्स पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल, एक शख्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को इनाम दिया जाएगा। वायरल पोस्ट के बाद मुजफ्फरनगर और मेरठ में किसान नेता के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

मुजफ्फरनगर में केस दर्ज

इस मामले में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाने में अमित चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में आरोपी ने टिकैत का सिर कलम करने पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

हैदराबाद में इमारत में आग लगने से 17 की मौत, PM मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख

0

चारमीनार के पास हादसा, संकरी सीढ़ियों और धुएं से बच नहीं सके लोग

हैदराबाद. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रविवार सुबह ऐतिहासिक चारमीनार के पास एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संकरा रास्ता और सीढ़ियां लोगों के बाहर निकलने में बाधा बनीं, जिससे वे समय रहते सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच सके।

125 वर्षों से रह रहा था पीड़ित परिवार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि यह परिवार 125 वर्षों से यहां रह रहा था और शहर की सबसे पुरानी आभूषण दुकानों में से एक का संचालन कर रहा था। उन्होंने कहा, “अब परिवार के केवल दो सदस्य बचे हैं। मुझे अग्निशमन सेवा महानिदेशक ने बताया कि ज्यादातर मौतें दम घुटने और धुएं के कारण हुईं।”

शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह

गुलजार हाउस के पास स्थित इस इमारत में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। यह इमारत भूतल सहित तीन मंजिला थी। आग की चपेट में आकर आठ बच्चों सहित 17 लोगों की जान चली गई।

तेलंगाना राज्य आपदा प्रतिक्रिया और अग्निशमन सेवा के महानिदेशक वाई नागी रेड्डी ने बताया कि आग बुझाने में 11 दमकल गाड़ियों को दो घंटे लगे। उन्होंने कहा, “इमारत का प्रवेश द्वार केवल दो मीटर का था और सुरंग जैसा था। सीढ़ी महज एक मीटर चौड़ी थी, जिससे लोगों के बाहर निकलने में कठिनाई हुई।”

ऑक्सीजन मास्क पहनकर आग में घुसे दमकलकर्मी

रेड्डी ने बताया कि बचावकर्मियों को ऑक्सीजन मास्क पहनकर इमारत में घुसना पड़ा। आग लगने के समय सभी लोग सो रहे थे। दूसरी मंजिल पर सो रहे चार लोगों को सीढ़ियों के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया दर्दनाक मंजर

चूड़ियों का कारोबार करने वाले स्थानीय निवासी जाहिद ने बताया कि सुबह करीब 6.10 बजे जब वह दोस्तों के साथ वहां से गुजर रहे थे, तो एक महिला ने बताया कि इमारत में आग लगी है और अंदर बच्चे भी फंसे हैं।

उन्होंने बताया, “मुख्य द्वार आग की चपेट में था, इसलिए हमने शटर और दीवार तोड़कर प्रवेश किया। एक कमरे में सात और दूसरे कमरे में छह लोग थे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें नहीं बचा सके। एक महिला अपने बच्चे को गले लगाए हुए मिली, दोनों की मौत हो चुकी थी।”

इमारत में नहीं था वैकल्पिक रास्ता

अग्निशमन विभाग ने बताया कि ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के लिए कोई वैकल्पिक सीढ़ी या रास्ता नहीं था। चूंकि आग भूतल पर लगी थी, इसलिए धुआं और गर्मी जल्दी फैल गई। हवा के लिए सड़क की ओर कोई खिड़की या दरवाजा भी नहीं था।

पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता राशि का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “हैदराबाद में आग की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। मृतकों के परिजनों को PMNRF से ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की अनुग्रह राशि दी जाएगी।”

राहुल गांधी और मुख्यमंत्री रेड्डी ने भी जताया शोक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “तेलंगाना में हुए अग्निकांड की खबर बेहद दुखद है। इस कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 6.16 बजे मिली थी। कई लोग अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

पेपर लीक प्रकरणों में पांच शिक्षक बर्खास्त, चार पहले से ही पुलिस हिरासत में

0

जालोर। जिले में पेपर लीक और नकल से जुड़े मामलों में संलिप्त पाए गए पांच शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश कुमार मीणा ने यह कार्रवाई आरोप सिद्ध होने के बाद की।

बर्खास्त किए गए शिक्षकों में खिरोड़ी करावडी निवासी गणपतराम पुत्र मालाराम विश्नोई, हाल निलंबित अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय वाल्मीकि नगर सांचौर को कनिष्ठ अभियंता परीक्षा 2020 के पेपर लीक प्रकरण में एसओजी द्वारा वांछित पाया गया था। इन्हें 22 मार्च 2025 को निलंबित किया गया था और डीईओ कार्यालय में उपस्थिति के निर्देश दिए गए थे, लेकिन 1 मई 2025 तक अनुपस्थित रहने पर, सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इनकी सेवा समाप्ति की तिथि 11 सितंबर 2013 से प्रभावी मानी गई।

सुनील कुमार बेनीवाल पुत्र धीमाराम विश्नोई, निवासी हालीवाव, हाल निलंबित तृतीय श्रेणी अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाटों का गोलिया विरावा को विभिन्न परीक्षाओं — उप निरीक्षक भर्ती 2012, कनिष्ठ लेखाकार 2013, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2016 — में ब्लूटूथ डिवाइस के ज़रिए नकल और पेपर आउट करने के आरोप प्रमाणित होने पर 19 नवंबर 2012 से सेवा से हटाया गया।

अरविंद कुमार पुत्र जेठाराम विश्नोई, निवासी डीगांव, हाल तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवला नाडी वालेरा ने वर्ष 2023 की तृतीय श्रेणी भर्ती परीक्षा में अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी बैठाया था। एसओजी द्वारा गिरफ्तारी और आरोप प्रमाणित होने पर, 30 सितंबर 2023 से सेवा समाप्त की गई।

दलपतसिंह पुत्र भारमल विश्नोई, निवासी वाडा भाडवी, हाल निलंबित अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चांदाजी का धोरा वाडा भाडवी, पर प्राध्यापक हिंदी स्कूली शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2022 में अपनी बहन के लिए फर्जी एमए हिंदी डिग्री दिलवाने में संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की गई। आरोप सिद्ध होने पर, 20 जुलाई 2019 से उनकी सेवा समाप्त की गई।

राजीव विश्नोई पुत्र भगवानाराम, निवासी सरनाऊ, हाल निलंबित अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पालड़ी देवड़ान पर उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक गिरोह के साथ मिलकर पेपर हल करवाने तथा अन्य परीक्षाओं में संलिप्तता के आरोप सिद्ध हुए। उन्हें 24 दिसंबर 2018 से सेवा से हटा दिया गया।

अधिकारी का कहना

जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश कुमार मीणा के अनुसार, पेपर लीक, नकल, डमी अभ्यर्थी, फर्जी डिग्री और कूटरचित दस्तावेज जैसे मामलों में इन पांच शिक्षकों की संलिप्तता पाई गई। अनुसंधान में आरोप प्रमाणित होने पर इनकी सेवा समाप्त की गई है।

पुलिस या गुंडा? जोधपुर में कॉफी के पैसे को लेकर कांस्टेबल ने दुकानदार को मारा थप्पड़, DCP ने किया सस्पेंड

0

कॉफी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवक को मारा थप्पड़

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में एक हेड कांस्टेबल द्वारा मामूली विवाद में दुकानदार को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई है। यह मामला उस वक्त गरमा गया जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला जोधपुर शहर के पुलिस लाइन के पास स्थित ‘ताऊ की टपरी’ कैफे का है, जहां कांस्टेबल किशन सिंह कॉफी पीने गया था। कैफे के काउंटर पर खड़े युवक ने जब कहा कि कॉफी उपलब्ध नहीं है, तो किशन सिंह ने नाराज होकर पहले उसे गालियां दीं और फिर मालिक का नंबर मांगने लगा। युवक के इंकार करने पर कांस्टेबल ने पहले बाहर से हमला करने की कोशिश की और फिर काउंटर के अंदर घुसकर जोरदार थप्पड़ मार दिया।

वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

यह पूरा घटनाक्रम कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कांस्टेबल की बदतमीजी और हिंसात्मक व्यवहार साफ देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस उपायुक्त (ईस्ट) आलोक श्रीवास्तव ने आरोपी कांस्टेबल किशन सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

पहले भी चर्चित मामलों में रहा है कांस्टेबल

जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल किशन सिंह पहले भी लवली कंडारा एनकाउंटर केस में तत्कालीन रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम के साथ मौजूद था। वर्तमान में इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है, जिसमें किशन सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी आरोपी हैं। आरोपी फिलहाल ईस्ट जिले की डीएसटी टीम में कार्यरत था।

जनता में रोष, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

इस घटना को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। लोग सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं कि जब आम आदमी को पुलिस से ही डर लगने लगे तो वह न्याय के लिए कहां जाए? कई यूजर्स ने इस घटना को ‘गुंडागर्दी’ बताते हुए पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठाए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब कानून के रक्षक ही कानून तोड़ेंगे, तो आम नागरिक किसके भरोसे रहेगा?

डीसीपी ने दी सख्त कार्रवाई की जानकारी

डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए किशन सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही, जांच की जा रही है कि उसने ड्यूटी के दौरान या निजी समय में यह हरकत की थी। एडीसीपी वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने भी पुष्टि की कि वीडियो में जो कांस्टेबल दिख रहा है वह डीएसटी टीम से था और उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

भक्ति के रंग में रंगा सिलोर, श्रीकृष्ण जन्म की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

0

समदड़ी. सिलोर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा वाचक वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम ने श्रीकृष्ण जन्म कथा का वर्णन करते हुए कहा कि कंस के कारागार में भाद्रपद मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में वसुदेव-देवकी के यहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंद के घर हुआ, इसी कारण नंदगांव में जन्मोत्सव विशेष रूप से मनाया जाता है।

कथा स्थल पर श्रीकृष्ण जन्म की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे लगाते हुए नृत्य किया। माखन-मिश्री का प्रसाद चढ़ाया गया और श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम ने कहा कि श्रीकृष्ण चंद्रवंशी हैं, अतः चंद्रदेव को उनका पूर्वज माना जाता है। भक्ति से ही मुक्ति मिलती है। प्रभु की भक्ति, वैराग्य, विचार, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग प्रशस्त करती है।

सत्संग में उठी सनातन संस्कृति व संयुक्त परिवार को बचाने की बात

कथा आयोजक जगदीशसिंह ने बताया कि कथा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होती है। रात्रि में ऋषि सत्संग का आयोजन होता है। गुरुवार रात्रि को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल बाबाजी ने सत्संग किया। उन्होंने संयुक्त परिवार और सनातन संस्कृति को संरक्षित करने पर बल दिया।

श्रद्धालुओं की रही बड़ी भागीदारी

कथा के दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कथा का श्रवण किया। पूरा वातावरण श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास में डूबा रहा।