Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 23 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 23

फलोदी में युवक के साथ हैवानियत, निर्वस्त्र कर अधमरा होने तक पीटा, पेशाब पिलाने का भी प्रयास

0

फलोदी। राजस्थान के ब्यावर में युवक को डंपर से उल्टा लटकाकर पीटे जाने की घटना के बाद अब फलोदी में एक युवक के साथ अमानवीय बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

लड़की से बातचीत के चलते दी दर्दनाक सजा

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक पर आरोप है कि वह एक लड़की से बातचीत करता था, इसी को लेकर आरोपियों ने उसे किडनैप कर लिया। युवक को सुनसान रेतीले इलाके में ले जाकर पहले उसके कपड़े उतारे गए, फिर हाथ-पैर बांध दिए गए और बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे जबरन पेशाब पिलाने का प्रयास किया।

मतोड़ा थाना क्षेत्र में हुई वारदात

यह दिल दहला देने वाली घटना मतोड़ा थाने के लाखेटा के पास की बताई जा रही है। पीड़ित युवक ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मतोड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

जोधपुर में भर्ती, हालत गंभीर

गंभीर हालत में युवक को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसके जल्द ठीक होने की संभावना कम है।

नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अमित जैन ने संभाला कार्यभार, हरि शंकर को दी गई भावुक विदाई

0

बालोतरा। जिले की कानून व्यवस्था की कमान अब नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अमित जैन के हाथों में आ गई है। गुरुवार को उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व अमित जैन जोधपुर आयुक्तालय में सेवाएं दे रहे थे। सरकार द्वारा उन्हें बालोतरा का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

एसपी जैन ने जताई प्राथमिकताएं

पदभार ग्रहण करते समय बालोतरा पुलिस लाइन और थाने में विशेष तैयारियां की गई थीं। जैसे ही अमित जैन कार्यालय पहुंचे, पुलिसकर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर एसपी जैन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराध पर नियंत्रण और पुलिस की जवाबदेही को मजबूत करना होगा।

पूर्व एसपी हरि शंकर को दी गई सम्मानजनक विदाई

पूर्व पुलिस अधीक्षक हरि शंकर का स्थानांतरण हनुमानगढ़ कर दिया गया है। विदाई समारोह में भावनात्मक दृश्य देखने को मिला जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें कंधों पर उठाकर वाहन तक पहुंचाया। उनके सेवा कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, अनुशासन और जनता से संवाद में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। उन्होंने कई अहम मामलों की सफल जांच कराई और विभाग में पारदर्शिता को बढ़ावा दिया।

जनता में नई उम्मीदों का संचार

नए एसपी अमित जैन के आगमन से पुलिस महकमे और आमजन में नई ऊर्जा देखी जा रही है। लोगों को उम्मीद है कि वे भी अपने पूर्ववर्ती अधिकारी की तरह समर्पण, तत्परता और निष्ठा से कार्य करेंगे। बालोतरा में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर प्रशासन के इस नए नेतृत्व से बड़ी अपेक्षाएं जुड़ी हुई हैं।

हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह ने की मानवता की हद पार — ड्राइवर को जेसीबी से लटकाकर की बर्बर पिटाई

0

पाली-ब्यावर: जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बजरी माफिया और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह उदावत ने डीजल चोरी के शक में एक डंपर चालक को अपने फार्म हाउस पर जेसीबी से उल्टा लटकाकर दो से तीन घंटे तक बर्बर पिटाई की। आरोपी ने पीड़ित पर बार-बार नमक और पानी भी छिड़ककर अमानवीय यातनाएं दीं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में दिखा अत्याचार

वायरल वीडियो में तेजपाल सिंह को डंपर चालक को जंजीरों से उल्टा लटकाए हुए और डंडे से पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में पीड़ित बार-बार छोड़ने की गुहार लगाता है, लेकिन आरोपी लगातार उसे प्रताड़ित करता रहा। यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

MNM

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार तेजपाल सिंह उदावत बजरी और परिवहन का कारोबार करता है। उसे शक था कि उसका चालक डंपर से डीजल चुराकर बेच रहा है। इसी शक के चलते उसने चालक को पकड़कर अपने फार्म हाउस ले गया और उसे जेसीबी से लटकाकर पिटाई की। आरोपी ने मारपीट के दौरान नमक और पानी छिड़ककर शारीरिक कष्ट को और बढ़ाया।

image 24

आरोपी के खिलाफ बोलने से डरते हैं लोग

तेजपाल सिंह का इलाके में इतना आतंक है कि स्थानीय लोग उसके खिलाफ बोलने या शिकायत दर्ज करवाने से डरते हैं। पीड़ित भी पहले शिकायत करने से डर रहा था, लेकिन वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए केस दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस रिकॉर्ड और धाराएं

तेजपाल सिंह उदावत के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ अवैध खनन, मारपीट, धमकी जैसे केस विभिन्न थानों में पंजीबद्ध हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ IPC की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। रायपुर थाना प्रभारी के अनुसार वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है।

विपक्ष ने जताई आपत्ति

इस घटना के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बीजेपी नेता का अश्लील वीडियो वायरल, मंदसौर में मचा सियासी भूचाल

0

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे मनोहरलाल धाकड़, पार्टी से जताया गया किनारा

मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। वीडियो में ग्राम बनी निवासी और जिला पंचायत सदस्य की पति मनोहरलाल धाकड़, एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।

वीडियो के वायरल होते ही बीजेपी में मची खलबली

माना जा रहा है कि यह वीडियो 13 मई का है, जिसमें सफेद रंग की कार से एक महिला और मनोहरलाल धाकड़ हाईवे पर उतरते दिख रहे हैं। महिला वीडियो में बिना कपड़ों के दिख रही है। जिस वाहन से वे दोनों उतरे, वह परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर दर्ज है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद मंदसौर भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया है। जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेताओं ने धाकड़ से किनारा कर लिया है।

भानपुरा थाने में दर्ज हुआ केस

वीडियो के आधार पर भानपुरा थाना क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 285, और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है।

भाजपा ने जताया पल्ला झाड़ने का संकेत

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि, “इस मामले की सत्यता की जांच की जा रही है। पार्टी ऐसे लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर वीडियो सही पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, “धाकड़ भाजपा का प्राथमिक सदस्य नहीं है। उनकी पत्नी सोहन बाई जिला पंचायत सदस्य हैं, जो भाजपा समर्थित हैं। अगर धाकड़ ऑनलाइन माध्यम से पार्टी का सदस्य बना है, तो इसकी जानकारी नहीं है।”

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा – “आपका खून सिर्फ कैमरे के सामने ही क्यों खौलता है?”

0

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर पाकिस्तान के सामने झुकने का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान को लेकर नरमी बरतने का आरोप लगाते हुए कई सवाल दागे। उन्होंने पूछा कि पीएम मोदी का खून सिर्फ कैमरे के सामने ही क्यों खौलता है और उन्होंने आतंकवाद पर पाकिस्तान के भरोसे क्यों विश्वास किया।

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा,
“मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद करें। बस इतना बताएं: आपने आतंकवाद पर पाकिस्तान के बयान पर विश्वास क्यों किया? आपने ट्रंप के सामने झुककर भारत के हितों की बलि क्यों दी? आपका खून केवल कैमरों के सामने ही क्यों खौलता है? आपने भारत की प्रतिष्ठा के साथ समझौता किया है!”

वीडियो साझा कर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो भी साझा किया जिसमें पीएम कहते नजर आ रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान के इस आश्वासन पर ध्यान दिया है कि वह आतंकवाद या सैन्य कार्रवाई को कोई समर्थन नहीं देगा।

विपक्ष के नेता ने बीकानेर में पीएम मोदी की रैली का भी जिक्र किया। रैली में पीएम मोदी ने कहा था, “मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा ही रहता है, लेकिन मोदी का खून गर्म है। और अब मोदी की रगों में खून नहीं, बल्कि गर्म सिंदूर बह रहा है।”

कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जब भारतीय सशस्त्र बल पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रहे थे, उस समय मोदी सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रोक दिया।

पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की, तो प्रधानमंत्री मोदी अब तक इस पर चुप क्यों हैं?

पवन खेड़ा ने मोदी की चुप्पी पर उठाया सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,
“यह आठवीं बार है जब ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को रुकवाया। उन्होंने व्यापार का इस्तेमाल किया। लेकिन मोदी जी ने एक बार भी इस दावे को खारिज नहीं किया। इस चुप्पी का क्या मतलब है?”

समदड़ी में निर्माणाधीन शोरूम की दीवार गिरी, तीन मजदूर मलबे में दबे, प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर

0

गौर का चौक में सुबह हुआ हादसा

समदड़ी: समदड़ी कस्बे के गौर का चौक क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन शोरूम की अंडरग्राउंड खुदाई के दौरान वहां की पुरानी दीवार ढह गई। दीवार गिरते ही काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। करीब 30 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में जेसीबी मशीन की सहायता से तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत समदड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जोधपुर रेफर, जानहानि नहीं

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
समदड़ी थानाधिकारी ओमप्रकाश जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीकानेर के राजघराने से जुड़ा है ये मंदिर जहां प्रधानमंत्री मोदी ने लिया देवी मां का आशीर्वाद, शुभ होते हैं सफेद चूहों के दर्शन

0

बीकानेर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह राजस्थान के बीकानेर में सीमा पर स्थित करणी माता मंदिर पहुंचे। पाकिस्तान ने हाल ही में इस मंदिर पर हमले का प्रयास किया था। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि मां करणी की कृपा से पाकिस्तान की मिसाइलें लक्ष्य से भटक गईं। बीकानेर के देशनोक में स्थित करणी माता मंदिर दुनियाभर में ‘चूहों के एकमात्र मंदिर’ के नाम से भी प्रसिद्ध है।

भारत मंदिरों का देश है

यहां अलग-अलग परंपराओं वाले मंदिर काफी प्रसिद्ध हैं। लेकिन आज हम आपको राजस्थान के एक प्रसिद्ध मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। बीकानेर जिले में मौजूद करणी माता मंदिर अपनी विशेष परंपरा के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में प्रसाद के तौर पर चूहों की जूठन दी जाती है। आज अपने बीकानेर दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस प्राचीन मंदिर के दर्शन किए। आइए जानते हैं करणी माता मंदिर के बारे में विस्तार से…

क्या है करणी माता मंदिर का इतिहास?

20वीं सदी की शुरुआत में हुआ निर्माण

करणी माता मंदिर एक प्राचीन मंदिर है, जिसका निर्माण 20वीं शताब्दी की शुरुआत में बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह द्वारा कराया गया था। सफेद संगमरमर से मुगल वास्तुकला में बना यह मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है।

गर्भगृह में विराजित हैं मां करणी

करणी माता मंदिर के गर्भगृह में देवी की प्रतिमा विराजमान है, जो अपने एक हाथ में त्रिशूल धारण किए हुए हैं। इस प्रतिमा के बराबर में दो और प्रतिमाएं हैं। मान्यता है कि ये प्रतिमाएं देवी की दो बहनों की हैं।

image 17

चूहों से भरा है मंदिर

करणी माता मंदिर को Rat Temple के नाम से भी जाना जाता है। अनुमान है कि करणी माता मंदिर में लगभग 25 हजार चूहे मौजूद हैं। मान्यता है कि ये चूहे करणी माता के वंशज हैं। क्योंकि करणी माता ने यमराज को चुनौती दी थी कि मेरे वंशज कभी यमलोक नहीं जाएंगे। इस मंदिर में मौजूद चूहों को “काबा” कहा जाता है।

सफेद चूहे के दर्शन

इस मंदिर में यदि आपको सफेद चूहे के दर्शन होते हैं, तो इसे देवी की विशेष कृपा माना जाता है। मान्यता है कि सफेद चूहे के रूप में माता करणी देवी खुद भक्तों को दर्शन देती हैं। जब देश के प्रधानमंत्री इस मंदिर के दर्शन कर रहे हैं, तो पूरे देश की निगाह इस मंदिर की ओर टिक जाती है।

बालोतरा में ईमानदारी की मिसाल: सड़क पर मिले 25 मोबाइल सुपुर्द किए SDM कार्यालय को

सड़क पर बिखरे मोबाइल देखे, बिना देर किए पहुंचाया प्रशासन तक

बालोतरा। ईमानदारी की एक मिसाल कायम करते हुए समदड़ी निवासी जीवराज मेघवाल ने एक अनुकरणीय कार्य किया है। वह बालोतरा की ओर आ रहे थे, तभी सराणा के पास सड़क पर बिखरे हुए कई मोबाइल फोन नजर आए। उन्होंने एक-एक कर सभी मोबाइल समेटे और बिना किसी लालच के सीधे उपखंड अधिकारी कार्यालय बालोतरा पहुंचकर सभी मोबाइल सुपुर्द कर दिए।

25 मोबाइल पहुंचे SDM कार्यालय, मालिकों से संपर्क की अपील

जानकारी के अनुसार, जीवराज मेघवाल को सराणा के पास सड़क पर कुल 25 मोबाइल बिखरे हुए मिले थे। उन्होंने किसी भी मोबाइल को छेड़े बिना पूरी ईमानदारी के साथ सभी को बालोतरा उपखंड कार्यालय में जमा करा दिया। अब यह मोबाइल SDM कार्यालय बालोतरा में सुरक्षित रखे गए हैं। प्रशासन ने आग्रह किया है कि जो भी व्यक्ति अपना मोबाइल खोने की पुष्टि कर सके, वह उपखंड कार्यालय बालोतरा से संपर्क कर अपना मोबाइल प्राप्त कर सकता है।

स्थानीय लोगों ने की सराहना

जीवराज मेघवाल के इस ईमानदार कदम की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। आम जन ने इसे समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया है और कहा है कि यदि हर व्यक्ति ऐसा ही आचरण करे तो समाज में भरोसा और मानवीयता और मजबूत होगी।

जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : खाटू श्याम दर्शन को निकले परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, मां और दो बेटों की मौत

0

खाटू श्याम की तीर्थ यात्रा बनी मौत का सफर

जयपुर। खाटू श्याम के दर्शन को निकले एक परिवार की तीर्थयात्रा बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में तब्दील हो गई। जयपुर ग्रामीण के रायसर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे में मां और दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राहुल (36) पुत्र राम बाबू, उसके छोटे भाई पारूल (32) और मां ललिता देवी के रूप में हुई है। सभी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी थे।

परिवार स्विफ्ट कार में सवार होकर दौसा से खाटू श्याम की ओर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे एक ट्रक का टायर अचानक फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर रोड पर घसीटता हुआ कार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह से फंस गए।

घायलों का इलाज जारी, हालत गंभीर

हादसे में राहुल की पत्नी विद्या देवी (29), चार वर्षीय बेटा सात्विक उर्फ कान्हा और एक अन्य रिश्तेदार रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तुरंत निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने निभाई अहम भूमिका

हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बचाव कार्य शुरू हो चुका था।

टायर फटने से हुआ हादसा, ट्रक चालक फरार

एडिशनल एसपी ग्रामीण ट्रैफिक के अनुसार, ट्रक का राइट साइड का टायर फटने से वह बेकाबू होकर सामने से आ रही कार में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खामोशी में बदल गई पुकार

तीर्थयात्रा पर निकले इस परिवार की यह त्रासदी केवल एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े करती है। जयपुर की इस सड़क पर पसरी खामोशी अब एक मां और उसके दो बेटों की आखिरी पुकार में बदल चुकी है।

डीडवाना की नमक रिफाइनरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

0

नावां रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, दो घंटे तक जूझती रही दमकल टीमें

राजस्थान के डीडवाना जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय हुआ, जब नावां रेलवे स्टेशन के पास स्थित दो नमक रिफाइनरियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और धमाकों के साथ आसमान में धुएं का गुबार छा गया। यह दृश्य पूरे शहर में दहशत फैलाने वाला था।

मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

आग की सूचना मिलते ही वहां काम कर रहे सभी मजदूरों को तत्काल बाहर निकाला गया। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात रही। आग लगने के कुछ ही समय बाद पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक रिफाइनरी में रखी लाखों रुपये की मशीनरी और उपकरण जलकर राख हो चुके थे। प्रारंभिक आकलन के अनुसार आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

image 12

बॉयलर फटना माना जा रहा आग का कारण

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, बढ़ते तापमान के कारण नमक पीसने वाली मशीन के बॉयलर में विस्फोट हुआ, जिससे आग लगी। फिलहाल प्रशासन आग के सही कारणों की जांच में जुटा है।

जांच जारी, प्रशासन अलर्ट

प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।