Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 114 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 114

कोप्पल के एक युवक ने पश्चिम बंगाल की एक नेत्रहीन युवती से शादी की

कोप्पला: कोप्पला के एच मंजूनाथ शेट्टी ने बंगाल की नेत्रहीन युवती पूजा घोष से शादी की। डिग्री की पढ़ाई के दौरान स्वास्थ्य समस्याओं के कारण युवती की आंखों की रोशनी चली गई। युवती की आंखों की रोशनी चली जाने के बाद कोई उससे शादी करने के लिए आगे नहीं आया। अब कोप्पल का युवक नेत्रहीन की ज्योति बन गया है।

मंजूनाथ एक विकलांग व्यक्ति के साथ जीवन साझा करने की इच्छा वाले साथी की तलाश कर रहे थे। यह संबंध अब ऑनलाइन के माध्यम से एक परिचय के कारण स्थापित हुआ है। मंजूनाथ ने एक युवती से विवाह बंधन में बंधने की इच्छा जताई, उसके परिजनों ने युवक की पारिवारिक पृष्ठभूमि, आर्थिक स्थिति की जांच की और शादी के लिए राजी हो गए। बाद में इस जोड़ी ने गुरुवार को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में वैवाहिक जीवन का जश्न मनाया।

वह एक खूबसूरत युवती है, लेकिन अंधी है। वह एक सुंदर युवक भी है। युवती कन्नड़ भूमि से नहीं है। हालांकि, इसने उन्हें शादी करने से नहीं रोका। भाषा और संस्कृति भिन्न होने पर भी भाव एक ही था। यह अनोखी शादी कोप्पल के वासवी कल्याण मंतपा में हुई। दोस्त, रिश्तेदार और शुभचिंतक शादी के गवाह बने।

पूजा घोष मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। उसके पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया। उसकी मां और भाई है, भाई को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। इसी बीच चार साल पहले ट्यूमर के कारण पूजा घोष की आंखों की रोशनी चली गई। इस मौके पर वह इलाज के लिए बेंगलुरु आई थीं और यहीं रुकी थीं। उस वक्त उनकी शादी की उम्र हो चुकी थी पूजा से शादी करने के लिए कोई आगे नहीं आया क्योंकि वह नेत्रहीन थी।

गुड़ा मेहराम गांव में गाजे बाजे संग हुई प्रतिष्ठा

दिनभरा रहा मेले सा माहौल, मंदिर में विराजीं आईमाता

पाली : निकटवर्ती गुडा मेहराम गांव में नवनिर्मित श्री आई माताजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूम-धाम से संपन्न हुआ । पंचदिवसीय महोत्सव के तहत दिनभर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। जिसमें बड्री संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई ।ग्राम में दिनभर मेले सा माहौल रहा। आस -पास गांवों के अलावा प्रवासीबंधुओं ने भी आयोजन में शिरकत की। आईमाता जयकारे से गुड़ा मेहराम गांव गूंज उठा। महोत्सव के तहत आयोजित यज्ञ में मुख्य यजमानों सहित श्रद्धालुओं ने यज्ञ में सपत्नीक पूर्णाहुति देकर धर्मलाभ अर्जित किया।

पुष्प वर्षा के साथ मंदिर में आईमाता सहित विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पाट स्थापना, अखंड ज्योत स्थापना के साथ मंदिर पर कलश व अमर ध्वजा की स्थापना की गई। इस मौके आईमाता के जयकारों से वातावरण धर्ममयी बन गया । इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने कहा कि परोपकार की जड़ सदैव हरी होती है। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्मों का फल अच्छा ही मिलता है। समय समय ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहते है।जिससे मन बेहद प्रसन्न होता है।

diw

दीवान ने कहा की गुड़ा मेहराम गांव के लिए गौरव की बात है ।श्रद्धालुओं ने आई माता मंदिर का निर्माण कर अपने धर्म एंव संस्कृति को आगे बढ़ाने का बहुत अच्छा कार्य किया है। समाज के बंधुओं को धर्म के साथ-साथ शिक्षा पर जोर देने के लिए कहा, शिक्षा इसमें भी बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया की शिक्षित समाज ही विकसित समाज हो सकता है। साथ ही युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इसके बाद विभिन्न वडेरो से पधारे हुए पदाधिकारियों,जमादारो, कोटवालो का स्वागत सत्कार किया गया। इस महोत्सव में समाज के अनेक गणमान्य बंधुओं ने भाग लिया। मंच संचालन प्रेम सीरवी ने किया

राजस्थान में 100 यूनिट बिजली फ्री देगी सरकार, CM गहलोत का बड़ा ऐलान

जयपुर : राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए हर महीने राज्‍य में 100 यूनिट प्रति माह तक बिजली उपभोग करने वालों का बिजली बिल फ्री करने की घोषणा की। इसके साथ ही 100 यूनिट से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करने वाले परिवारों को भी पहली 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान किया। सीएम गहलोत ने बुधवार (31 मई) रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

200 यूनिट तक फिक्स चार्ज माफ

अशोक गहलोत ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हर महीने 100 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहली 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।’’ मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट किया ‘‘’खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली निशुल्क देने के साथ 200 यूनिट तक के फिक्स चार्ज, फ्यूल सरचार्ज और तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे, इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी।’’

100 यूनिट बिजली फ्री देगी गहलोत सरकार

सीएम ने आगे लिखा, ‘‘महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन और जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए। मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है।” इससे पहले, गहलोत ने ट्वीट कर कहा था कि वह रात में प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा करेंगे।

गौरतलब है कि अशोक गहलोत ने 2023-24 के बजट में मुख्‍यमंत्री निशुल्‍क बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्‍ताओं को 100 यूनिट तक उपभोग करने पर बिजली निशुल्क करने की घोषणा की थी। यह योजना एक जून से प्रभावी होगी। राजस्थान सरकार के इस फैसले से 1.10 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होगा।

क्या है सरकार की घोषणा?
100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा। उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा।
100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा।
खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली फ्री के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे और इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी।

PM मोदी ने अजमेर से किया मिशन 2024 का शंखनाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (31 मई 2023) को राजस्थान के पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अजमेर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म-जयंती पर उनका स्मरण करते अपने संबोधन में कहा, कि राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए देश के लोगों को कर्तव्य-पथ की दिशा दिखाने के लिए देवी अहिल्याबाई होल्कर को राष्ट्र सदैव याद रखेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि शास्त्रों में ब्रह्मा जी को सृष्टि का रचयिता कहा गया है, उनके आशीर्वाद से ही आज भारत में नव-निर्माण का दौर चल रहा है। पीएम मोदी ने कहा, कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के नौ साल भी पूरे हो गए है और ये 9 साल देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कि 2014 से पहले देश की क्या स्थिति थी, जैसे – पूरे देश में जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर उतरी हुई थी, कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़कें बनाने से भी डरती थी, बड़े-बड़े शहरों में आए दिन आतंकी हमले होते थे, प्रधानमंत्री के ऊपर सुपरपावर थी और कांग्रेस सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी। उन्होंने कहा, कि कैसे कांग्रेस की नीति रही है, “गरीबों को भरमाओ, गरीबों को तरसा” जिसका राजस्थान के लोगों ने भी बहुत बड़ा नुकसान उठाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज देखिए, पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है। दुनिया के बड़े एक्सपर्ट्स ये बोल रहे है, कि भारत अति गरीबी को समाप्त करने के बहुत निकट है। कांग्रेस ने वीरों के साथ भी हमेशा धोखा किया है। ये कांग्रेस ही है, जो ‘वन रैंक वन पेंशन’ के नाम पर हमारे पूर्व सैनिकों से विश्वासघात करती रही। भाजपा सरकार ने ना सिर्फ ‘वन रैंक वन पेंशन’ को लागू किया बल्कि पूर्व सैनिकों को एरियर भी दिया।”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, कि हमारे देश में विकास के काम के लिए पैसे की कमी कभी भी नहीं रही है, लेकिन ये बहुत जरूरी होता है, कि जो पैसा सरकार भेजे वो पूरा का पूरा विकास के कार्यों में लगे। प्रधानमंत्री ने कहा, कि इन सबके बावजूद कांग्रेस ने अपने शासन में देश का खून चूसने वाली ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था बना दी थी, जो देश के विकास को खाए जा रही थी। उन्होंने याद किया, कि कैसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने भी माना था, कि कांग्रेस सरकार एक रुपये भेजती थी, तो उसमें से 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को हर योजना में 85 प्रतिशत कमीशन खाने वाली पार्टी बताते हुए कहा, कि जब लूट की बात होती है, तो कांग्रेस किसी में भेदभाव नहीं करती है और इस पार्टी ने देश के हर नागरिक को – गरीब, शोषित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, महिला और दिव्यांग सबको समान भाव से लूटती है। उन्होंने कहा, कि देश की हर सफलता के पीछे भारत के लोगों की मेहनत है, भारत के लोगों का पसीना है। ये भारत के लोग ही है, जिन्होंने महामारी के बाद देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाई पर पहुँचाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ये भारत के लोग ही है, जिनकी वजह से आज दुनिया कह रही है, कि ये दशक भारत का दशक है, ये सदी भारत की सदी है। भारत को नया संसद भवन मिला है, लेकिन कांग्रेस ने भारत के गौरव के इस क्षण को भी अपने स्वार्थी अंधविरोध की भेंट चढ़ा दिया। इस पार्टी ने 60 हजार श्रमिकों के परिश्रम का, देश की भावनाओं और आकांक्षाओं का अपमान किया है।

PM मोदी के दौरे से पहले पुष्कर में मिली परिवार की पोथी, 44 साल पुराने दस्तावेज में चाय बेचने का भी जिक्र

पुष्कर : पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले उनके पूर्वजों के इतिहास से जुडी एक पोथी (मैन्युस्क्रिप्ट) पुष्कर से प्राप्त हुई है, ये पोथी करीब 44 साल पुरानी बताई जा रही है। इसमें उनके पूर्वजों के साथ, माता पिता, और स्वयं पीएम मोदी की भी जानकारी दर्ज है। इस पोथी के अनुसार 1979 में प्रधानमंत्री मोदी के पूर्वज राजस्थान में आए थे। बता कि प्रधानमंत्री मोदी आज करीब 3 बजे के आस पास राजस्थान के किशनगढ़ पहुंचेगे। इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर से पुष्कर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3:35 बजे पुष्कर पहुंचकर ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना और अभिषेक करने वाले हैं। पुष्कर के दर्शन करने के बाद कायड़ विश्रामस्थली में सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नौ साल के कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाने के साथ नई योजना की घोषणा भी कर सकते हैं। इसके साथ ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी बीजेपी की तैयारियों को भी शुरू कर देंगे।

modi pothi

पीएम मोदी के चाय बेचने जिक्र

इस पोथी से पीएम मोदी के पूर्वजों के बारे में जो जानकारी निकलकर सामने आती है उसके मुताबिक पीएम मोदी के बुजुर्ग संवत 2036 में वहां गए थे। पोथी इस रिकॉर्ड के साथ यह भी बताती है कि जिस चाय की दुकान (स्टेशन होटल) पर मोदी काम करते थे, वह गुजरात के वडनगर में उस समय मौजूद हुआ करती थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिस तरह पीएम मोदी की पोथी मिली है, वैसे ही हिंदुओं में इसको वंशावली के इतिहास की तरह देखा जाता है। इसमें भी भी राजस्थान और इलाहबाद के पंडा सबसे आगे रहते हैं। ये लोग शताब्दियों से वंशावलियों का लेखन करते आए हैं। वहीं अगर बात करें पुष्कर की तो हिंदू सनातन धर्म में पुष्कर तीर्थ में पूर्वजों का श्राद्ध करने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

mothi poithi

पुष्कर का हिन्दू धर्म में एक खास स्थान है, क्योंकि इसको भगवान राम से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने भी पुष्कर में अपने 7 कुल और 5 पीढ़ियों के पूर्वजों का उद्धार यहां श्राद्ध करके किया था। पुष्कर एकमात्र ऐसा तीर्थ है जहां पर 7 कुल और 5 पीढ़ियों तक के पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध कर्म किया जाता है। जबकि देश में अन्य किसी भी तीर्थ स्थलों पर एक या दो पीढ़ी तक के पूर्वजों के लिए श्राद्ध किए जाते हैं। पुष्कर जगत पिता ब्रम्हा की नगरी है, वहीं पवित्र पुष्कर सरोवर के जल को नारायण के रूप में पूजा जाता है। पुष्कर के विषय में कहा जाता है कि यहां पर श्रद्धा के साथ पूर्वजों का श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष धाम की प्राप्ति होती है।

महेश नवमी रंगारंग झांकियों से गुलजार हुआ जोधपुर शहर

संवाददाता हनुमान सिंह राजपुरोहित जोधपुर।

जोधपुर: माहेश्वरी समाज की ओर से महेश नवमी कार्यक्रम सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाज की ओर से शोभायात्रा सहित समाज के प्रमुख मंदिरों में कार्यक्रम, जालोरी गेट स्थित महालक्ष्मी न्याति नोहरा में यज्ञ- हवन हुए। यात्रा प्रभारी अरूण बंग ने बताया कि सुबह 10 बजे माहेश्वरी जनोपयोगी भवन रातानाड़ा से महेश नवमी शोभायात्रा रवाना हुई जो कि नई सड़क से होते हुए घण्टाघर पहुंची। यहां पर शोभायात्रा का दूसरा भाग लालसागर, खेतानाडी, महावीर नगर, महामन्दिर, राम मोहल्ला, नागौरी गेट होते हुए मुख्य शोभायात्रा में सम्मिलित हुआ ।

jodh

घंटाघर से कटला बाजार, कपड़ा बाजार, राखी हाउस, सर्राफा बाजार, आडा बाजार, खाण्डा फलसा होते हुए माहेश्वरी समाज, जोधपुर जालोरी गेट पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में तरह-तरह की झांकियां, भक्तिमय गीत, भजन गायन हुए। माहेश्वरी समाज के मंत्री नन्दकिशोर शाह ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को बढ चढ़कर भाग लेने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पहले महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत रविवार को माहेश्वरी समाज व महेश नवमी संयोजक विनीत राठी वासु की ओर से सेवा का कार्यक्रम रखा गया।

3deb81f9

मीडिया प्रवक्ता मनीष बागड़ी ने बताया गायों के लिए सब्जी- चारा, मोरों के लिए मक्की दाना, कबूतरों के लिए ज्वार, चिड़िया व अन्य पक्षियों के लिए बाजरी, श्वान व कौवा के लिए रोटी दी गई। साथ ही, शंकर मठ गौशाला, जोगी तीरथ, श्री कृष्ण गौशाला रलावास, राम तलाई मगरा, बेरीगंगा, निंबा नीमड़ी, दईजर और कई जगह सेवा दी गई। इस अवसर पर महेश नवमी महोत्सव कोषाध्यक्ष राजेश राठी, धर्म गोसेवा प्रभारी मुरलीधर नावंधर, नीरज कॉलानी, राम तापड़िया, राधेश्याम करवा, डॉ रमेश चांडक, दिनेश नावंधर, चंदू पनपालिया, दिनेश जाजू सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

c9ac7b

दिल्ली से विदा हुए पहलवान, पूर्व IPS ने की गोली मारने की बात

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर पुलिस और पहलवानों के बीच रविवार के दिन झड़प हई। पहलवान नए संसद भवन के बाहर धरना देने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका और बजरंग पूनिया, विनेश-संगीता फोगाट, साक्षी मलिक सहित अन्य को हिरासत में ले लिया। इस बीच पहलवान बजरंग पुनिया और केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एनसी अस्थाना के बीच सोमवार को ऑनलाइन तीखी नोक-झोंक हो गई। जिसके बाद अस्थाना ने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो पुलिस प्रदर्शनकारी पहलवानों पर गोलियां चलायेगी। अस्थाना के ट्वीट का जवाब देते हुए पुनिया ने कहा कि वह अपने सीने में गोली खाने के लिए तैयार हैं।

‘ज़रूरत हुई तो गोली भी मारेंगे’

पहलवानों और अन्य प्रदर्शनकारियों को बसों में डालकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाने के तुरंत बाद, पुलिस कर्मियों ने पहलवानों के अन्य सामानों के साथ चारपाई, गद्दे, कूलर, पंखे और तिरपाल की छत को हटाकर विरोध स्थल को साफ करना शुरू कर दिया। रविवार रात अस्थाना ने एक न्यूज रिपोर्ट को रीट्वीट करते हुए हिंदी में लिखा, ‘ज़रूरत हुई तो गोली भी मारेंगे। मगर, तुम्हारे कहने से नहीं। अभी तो सिर्फ कचरे के बोरे की तरह घसीट कर फेंका है। दफ़ा 129 में पुलिस को गोली मारने का अधिकार है। उचित परिस्थितियों में वो हसरत भी पूरी होगी। मगर वह जानने के लिये पढ़ालिखा होना आवश्यक है। फिर मिलेंगे पोस्टमॉर्टम टेबल पर।

बजरंग ने पूर्व आईपीएस अधिकारी को ललकारा

पूर्व आईपीएस अधिकारी के ट्वीट पर पुनिया ने अपना रिएक्शन दिया। पुनियी ने लिखा, ये IPS ऑफिसर हमें गोली मारने की बात कर रहा है। भाई सामने खड़े हैं, बता कहाँ आना है गोली खाने… क़सम है पीठ नहीं दिखाएँगे, सीने पे खाएँगे तेरी गोली। यही ही रह गया है अब हमारे साथ करना तो यो भी सही।

पुलिस ने जंतर मंतर को कराया खाली

दरअसल पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान रविवार को नई संसद के सामने महिला महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस महापंचायत की अनुमति नहीं दी थी। पहलवानों ने इसके बावजूद महापंचायत का आयोजन किया और संसद की तरफ जाने लगे। इस पर उनका पुलिस के साथ टकराव हो गया। पुलिस ने विनेश-साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत तमाम पहलवानों और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया और जंतर मंतर को खाली करा दिया।

Mobilenews: राहुल बोले- MP में कांग्रेस 150 सीटें जीतेगी

MOBILE NEWS/ नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस की नजर मध्य प्रदेश पर है। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कमलनाथ और राहुल गांधी का बयान आया है। इसमें उन्होंने 2023 में पार्टी की बंपर जीत का दावा किया है।

मध्य प्रदेश में हम 150 सीटें जीतेंगे : राहुल गांधी

बैठक के बाद राहुल गांधी ने दावा किया कि, हम कर्नाटक की तरह एमपी में रिपीट करेंगे। कर्नाटक में हमें 136 सीटें मिली थी, अब मध्य प्रदेश में हम 150 सीटें जीतेंगे। राहुल के दावे पर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि ख्याली पुलाव पकाते रहिए।

वहीं बैठक के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- कमलनाथ ने बताया कि मध्य प्रदेश के चुनाव में करीब 4 महीने बचे हैं। बैठक में मध्य प्रदेश के भविष्य और राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। हम जनता के मुद्दों को ध्यान में रखकर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

शिवराज का पलटवार

राहुल गांधी के बयान को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि, मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। भाजपा मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। अब उनको ख्याली पुलाव पकाने हैं तो पकाते रहें।

पहले 2 बार स्थगित हुई थी बैठक

प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक इससे पहले दो बार स्थगित की जा चुकी थी। पहले इस बैठक के लिए एक सप्कताह पहले समय तय किया गया था, जिसे बदलकर 27 मई कर दिया गया था। 26 की रात को ही प्रदेश कांग्रेस के तमाम अहम नेता दिल्ली पहुंच गए थे लेकिन राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार में व्यस्त होने के कारण बैठक को टाल दिया गय़ा था। इज संपन्न हुई बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ ही चुनावी जिम्मेदारियां तय करने पर भी मंथन हुआ है। इधर. कांग्रेस की इस बैठक पर बीजेपी निशाना साध रही है।

इस साल MP में होंगे चुनाव

इस साल के आखिरी में 230 विधानसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश में चुनाव होने हैं। एमपी के साथ छत्तीसगढ़ में भी चुनाव होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीनों राज्यों में सरकार बनाई थी। हालांकि, 2020 में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों ने बगावत कर दी थी। जिसके बाद राज्य में बीजेपी ने सरकार बनाई थी।

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मर्डर: युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से किए 30 वार, हत्यारा बुलंदशहर से गिरफ्तार

0

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की को उसके घर के बाहर एक युवक ने 40 बार चाकू से हमला कर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हत्यारे को यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) से गिरफ्तार कर लिया है । इसके लिए दिल्ली पुलिस ने 6 टीमों का गठन किया था।

दिल दहला देने वाली यह घटना राजधानी के शाहबाद डेरी इलाके में हुई. यहां एक सिरफिरे ने नाबालिग लड़की की हत्या कर दी। सिरफिरे ने 16 साल की युवती पर चाकू से 40 वार किए. इसके बाद भी उसका जी नहीं भरा तो उसने एक भारी-भरकम पत्थर से कुचलकर युवती की हत्या कर दी. आरोपी ने कई बार उस पत्थर को उठाया और युवती पर फेंका। हालांकि, चाकुओं के कुछ वार में ही युवती की मौत हो गई, लेकिन इस सिरफिरे का जी नहीं भरा। वह लगातार युवती पर चाकू से वार करता रहा और बाद में पत्थर से उसे कुचलता रहा। यही नहीं एक बार वहां से चले जाने के बाद वह फिर लौटा और फिर से युवती को पत्थर से कुचल।

कौन है साक्षी पर 40 बार चाकू मरने वाला साहिल
साक्षी और साहिल दोनों एक दूसरे को जानते थे। बताते हैं कि किसी बात को लेकर कल दोनों में झगड़ा हुआ था। साहिल AC रिपेयरिंग का काम करता है और कल शाम उसने चाकू से घोंपकर साक्षी को मार डाला। इसके बाद गली में मौजूद भीड़ के बीच सीना चौड़ा करते हुए आरोपी साहिल निकल गया। इसके बाद फिर लौटा और लाश बन चुकी साक्षी पर को पत्थर को कुचलने लगा. हैवान बन चुके साहिल का जब साक्षी के शरीर में कोई हरकत नहीं दिखी तो फिर चीखते चिल्लाते हुए मौके से फरार हो गया।

DCW का बयान
इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्र और दिल्ली पुलिस को घेर लिया है। डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने कहा कि एक 16 साल की लड़की को 40-50 बार चाकू मारा गया और फिर पत्थर से कई बार वार किया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। यह सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया ह। कई लोग यह घटना देखते रहे, लेकिन बीच बचाव नहीं किया. दिल्ली महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद असुरक्षित हो गई है। अब मालीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की अपील की है।

महाकाल लोक आंधी से खंडित हुईं सप्तऋषि की 6 मूर्तियां, 7 माह पहले ही PM मोदी ने किया था लोकार्पण; ₹856 करोड़ का है प्रोजेक्ट

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बने ‘श्री महाकाल लोक’ गलियारे की छह मूर्तियां रविवार दोपहर आई तेज आंधी के चलते गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद एमपी में सियासी पारा चढ़ गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आठ महीने पहले ‘श्री महाकाल लोक’ गलियारे के पहले चरण का लोकार्पण किया था। कुल 856 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना के पहले चरण में ‘श्री महाकाल लोक’ को 351 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। अब इसके निर्माण पर सवाल उठ रहे हैं।

महाकाल लोक में 150 मूर्तियां

देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर का मंदिर उज्जैन में स्थित है। यहां देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उज्जैन के कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि श्री महाकाल लोक गलियारे में 150 से अधिक मूर्तियां हैं, जिनमें से रविवार दोपहर आई तेज आंधी से छह मूर्तियां गिरकर टूट गईं। ये टूटी मूर्तियां वहां स्थापित किए गए सात सप्त ऋषियों में से हैं। ठेकेदार नयी मूर्तियां लगाएंगे, क्योंकि पांच साल तक की देखरेख का जिम्मा भी उनका ही है। हम आगे के लिए भी नियम और सख्त कर रहे हैं और उनकी जवाबदारी तय करने वाले हैं।

कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने स्पष्ट किया कि ये गिरकर टूटी हुई मूर्तियां महाकाल मंदिर के अंदर नहीं थीं। वे ‘श्री महाकाल लोक’ गलियारे में थीं। उन्होंने कहा कि रविवार की तेज आंधी से उज्जैन जिले में दो लोगों की मौत भी हुई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, जिले में तूफान से कुछ घर भी गिरने की सूचना मिली है।

अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था लोकार्पण

दरअसल, महाकाल लोक में एक हिस्से का काम अभी पूरा हुआ है। दूसरे चरण का काम वहां चल रहा है। अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। इसके बाद बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। महाकाल लोक की सुंदरता रात में दिव्य हो जाती थी।

जनहानि नहीं हुई

वहीं, मूर्तियां जब परिसर में गिरी तो वहां कोई मौजूद नहीं था। आमतौर पर रविवार को यहां सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। आंधी-तूफान की वजह से कॉरिडोर में श्रद्धालु नहीं थे। इसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया है। मुख्यमंत्री ने भी मामले में संज्ञान लिया है। अब देखना होगा कि निर्माण करने वाले कॉन्ट्रैक्टर क्या कार्रवाई होती है।

maha

निर्माण में गड़बड़ी के लगे हैं आरोप

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। इसके बाद इसमें गड़बड़ी के आरोप लगा था। लोकायुक्त ने इस मामले में केस भी दर्ज किया है। साथ ही तत्कालीन उज्जैन कलेक्टर को नोटिस भी जारी किया था। उनके साथ कुछ अन्य अधिकारियों को भी नोटिस दिया गया था। हालांकि अभी तक इस मामले में कुछ कार्रवाई नहीं हुई है।