Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 104 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 104

सीरवी समाज कलाम्बाकम्ब वडेर में श्री आईजी फिल्म का प्रदर्शन

0

चेन्नई: सीरवी समाज कलाम्बाकम आईमाता वडेर प्रांगण में श्री आईजी राजस्थानी फिल्म का प्रसारण किया गया। फिल्म प्रसारण को देखने के लिए समाज के बड़ी संख्या में पुरूष महिलाओं बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। इस मौके पर समाज की ओर से फिल्म के निर्माता भँवरलाल चोयल व फिल्म निर्देशक हेमंत सीरवी का शाँल द्वारा स्वागत किया गया। वडेर के अध्यक्ष बाबूलाल गेहलोत ने बताया की आज के समय में लड़कियां व लड़के भी अपनी राह से भटक जाते है।

उनके लिए यह फिल्म एक सीख हैं जो भी भाई प्रवास मे व्यपार कर रहे है। उन्हे भी अपने बच्चों को समय देना चाहिए व अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आजकल हो रही ऐसी घटनाओं से बचा जा सके । इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रमेश कुमार गेहलोत, सचिव धर्मिचंद भायल, सह-सचिव तेजाराम मुलेवा, कोषाध्यक्ष पारस राज मूलेवा सह -कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश काग सहित समाज के गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

दादाजी स्पोर्ट्स ने जीती प्रतियोगिता

0

हैदराबाद :सीरवी स्पोर्ट्स क्लब जीडीमेटला हैदराबाद के तत्वाधान में वॉलीबाल प्रतियोगीता का आयोजन आईमाताजी मैदान जीडीमेटला मै सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। जिसमें विजेता दादाजी स्पोर्ट्स मीरपेट रहे।वही उपविजेता कुकत्पली टीम रही।बेस्ट नेटर नरेश बर्फा, बेस्ट सेंटर नेमाराम काग रहे।

इस प्रतियोगिता में सीरवी स्पोर्ट्स क्लब जीडीमेटला की ओर से भोजन पानी की व्यवस्था की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ आईमाताजी आरती व राष्ट्र गान के पश्च्यात हुआ। विजेता टीमों व बेस्ट खिलाड़ियों को मोमेंटो व कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीरवी समाज वडेर के अध्यक्ष मांगीलाल काग सचिव नारायणलाल बर्फा एवं सोहनलाल, रमेश, गौतम, गोविंद, सुरेश, सोहन, धनराज समेत क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे

पदमसिंह राजकिय शास्त्री संस्कृत विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह एंव हर्षोल्लास के साथ मनाया

0

पाली :मारवाड़ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारवाड़ पाली अंचल में बसे गुढ़ा पदम सिंह गांव में राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय एवं राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशालय संस्कृत शिक्षा जयपुर से महाविद्यालय निरीक्षण दल अधिकारी के रूप में पधारे सहायक आचार्य जितेंद्र कुमार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जोधपुर संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री मोहनलाल गौतम एवं अन्य ग्रामवासी गणमान्य जनों की गरिमामय उपस्थिति में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र कुमार राजपुरोहित ने महाविद्यालय के कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया एवं उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला, इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

भामाशाह कूपाराम चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को 200 बैग बांटे गए ,स्थानीय शिक्षक श्री बाबूलाल द्वारा विद्यालय विकास हेतु ₹50000 की सहयोग राशि भेंट करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी सोहनलाल चौधरी एसडीएमसी अध्यक्ष भैरूसिंह रावत, प्रेम सिंह, चंद्राराम ,रुपाराम, घीसाराम चौधरी, गमनाराम चौधरी, महेंद्र प्रजापत, ढगलाराम आदि भामाशाह ने सहयोग दिया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भगवती, मनोहर लाल प्रकाश, भाग्यवती को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित गया।प्रधानाचार्य श्री श्रवण लाल माली ने अतिथियों एवं ग्राम वासियों का आभार प्रकट किया।

स्थानीय शिक्षक सुमंत कुमार, दिनेश कुमार, हंसराज, बाबूलाल, धर्मेंद्र, विक्टर सैनी, बादरराम, राजकुमारी, संपत लाल और निर्मल कुमार ने व्यवस्थाएं बनाई रखी l कार्यक्रम का संचालन स्थानीय शिक्षक निर्मल कुमार शर्मा ने किया l कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरण की गई l ये जानकारी शोशल मिडिया प्रभारी राजकिय वरिष्ठ उपाध्य संस्कृत विधालय गुडा़ पदमसिह जोजावर सर्व प्रथम छात्र विधार्थी गमनाराम सीरवी पँवार गाँव रामपुरा द्वारा दी गई।

Mobilenews: युवा सेवा संघ के सदस्यों द्वारा बेंगलुरु में निकाली गई भव्य देशभक्ति व संस्कृतिक रक्षा वाहन यात्रा

0

बेंगलुरु: युवा सेवा संघ के सदस्यों द्वारा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में भव्य देशभक्ति व संस्कृति रक्षक वाहन यात्रा निकाली जाती है। इसी कड़ी में आज बेंगलुरु नगर में भव्य देशभक्ति वाहन यात्रा का आयोजन किया गया था। इस यात्रा में देश व संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संत-महापुरुषों व शहीदों के श्रीचित्रों, भारतीय संस्कृति की महिमा को प्रकट करती झांकियों व बैनरों से सुसज्जित वाहन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

संघ के सदस्यों ने टाटा सिल्क फॉर्म पर ध्वजारोहण किया, फिर बनशंकरी के शहीद स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित कर यात्रा का आरम्भ किया। देशभक्ति व संस्कृति की महानता से ओतप्रोत गीतों को गुनगुनाते हुए युवा सेवा संघ के युवकों की यह यात्रा जहां से भी निकली लोगों को सत्पथ पर चलने की प्रेरणा दे गई।

इस दौरान युवा सेवा संघ के अध्यक्ष ने बताया कि- बापूजी चाहते हैं कि, देशवासी विदेशियों का अंधानुकरण करके अपने पूर्वजों-संत-महापुरुषों द्वारा दिखाये गये महानता के मार्ग को न भूलें। देशवासी बौद्धिक व मानसिक गुलामी के शिकार होकर दिन-हीन न बनें बल्कि अपने देश, धर्म, व संस्कृति के ज्ञान प्रकाश से जीवन को प्रकाशित करें। समाज की आध्यात्मिक उन्नति और उसके सर्वांगीण विकास के लिए पूज्य संत श्री आशारामजी बापू ने पिछले पांच दशकों से अथक प्रयास किए हैं तथा विभिन्न प्रकल्प चलाएं हैं और इनके संचालन के लिए कई विभागों की स्थापना की है। इन्हीं विभागों में से एक है ‘युवा सेवा संघ।

आज जब देश के कई युवा अपने आदर्शों और संस्कारों से च्युत होकर, व्यसनों और कई प्रकार की बुराइयों के शिकार होकर परिवार समाज व देश के लिए भाररुप बन रहे हैं। ऐसे में पूज्य बापूजी के मार्गदर्शन में संचालित ‘युवा सेवा संघ’ से जुड़कर देश के लाखों-लाखों युवा सत्पथ पर अग्रसर हो रहे हैं और पूज्य बापूजी जी की प्रेरणा से चल रहे समाजोत्थान के विभिन्न कार्यों से जुड़कर अपना व समाज का जीवन उन्नत कर रहे हैं।

Mobilenews : सीरवी समाज वरतूर वडेर भवन मै झंडा रोहण आयोजित किया

0

बेंगलुरू : सीरवी समाज ट्रस्ट वरतूर वडेर प्रांगण में पन्द्रह अगस्त आजादी के महोत्सव को बङी धुम धाम से मनाया गया । समाज के गणमान्य सदस्यगण उपस्थित होकर राष्ट्र गान के साथ झंडा रोहण कार्यक्रम आयोजित किए।

इस अवसर पर परम्परागत नृत्य-संगीत का आयोजन हुआ। महिलाओ बाल बालिकाए और समाज के गणमान्य सदस्यो ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी ।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष भुण्डाराम राठौङ उपाध्यक्ष जीयाराम पंवार सचिव ज्ञानाराम सातपुरा सहसचिव माँगीलाल बर्फा कोषाध्यक्ष भगाराम काग सलाहकार गोपाराम काग सुजाराम काग सोहनलाल बर्फा कैलाश बर्फा नवयुवक मंडल के दलाराम सोलंकी हरीश महिला मंडल अध्यक्ष दाकु बाई काग सचिव संतोष चोयल, पानी देवी, सायरी देवी ,पिस्ता देवी, प्यारी देवी अन्य उपस्थित हुए समारोह सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सहसचिव माँगीलाल बर्फा के निवास पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ महिलाओ नृत्य-संगीत के साथ भजन-कीर्तन कर सायरी देवी बर्फा ने इस आजादी के पावन पर्व पर विशेष आयोजन रखने के लिए वरतूर महिला भजन मंडली का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

0

मैसूरु. रक्तदान महादान गौभक्त संगठन ट्रस्ट, मैसूरु के तत्वावधान में 77 वां. स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए रक्तदान शिविर लगाया गयाl मुख्य अतिथि चामुंडेश्वरी विधान सभा क्षेत्र के विधायक जीटी देवेगौड़ा ने मां भुवनेश्वरी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कीl बाद में झंडा रोहण किया l भारत माता के जयकारे लगायेl विधायक ने अपने संबोधन में 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण जीत का पर्व बतायाl आगे कहा यह दिन भारत के इतिहास में गौरवपूर्ण स्थान रखता हैl स्वतंत्रता सेनानीयों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणो का बलिदान दियाl 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी प्राप्त कीl यह दिन भारत के लिए गर्व और समर्पण की भावना से भरा हैl

भारतीयों ने अपनी स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए एक देश की जनताआजादी के लिए किस प्रकार से एकजुट होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष कर सकती हैl आज का दिन हमारे देश की महानता और संस्कृति के प्रति गर्व की अनुभूति कराता हैl भारतीय संस्कृति विविधता और समृद्धि से भरी हुई हैl भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है l देश विकास और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए सही दिशा में कदम बढ़ा रहा हैंl ट्रस्ट के संरक्षक व समाजसेवी महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित हो कर आगे बढ़ने की दिशा में प्रतिबद्ध रहना चाहिएl भारत के गौरवपूर्ण इतिहास को आगे बढ़ाते हुए हमें विकास, सामर्थ्य और सभी क्षेत्रों में उन्नति प्राप्त करनी हैंl हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और सशक्त भारत की नींव रख सकेंl


15 अगस्त के इस महत्वपूर्ण दिन पर सभी भारतीयों को गर्व करना चाहिए कि हम एक महान देश के नागरिक हैंl हमें अपने गौरवपूर्ण इतिहास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिएl हम सभी को अपने देश के प्रति प्रेम और समर्पण भाव रखते हुए मजबूती के साथ खड़ा रहना हैl इस खास दिन पर हम सभी को देश विकास हेतु दृढ़ संकल्प लेना चाहिएl शिविर में 60 युनिट रक्त एकत्रित कर जीवधारा रक्त कोष में जमा कराया गयाl भाजपा युवा नेता कवीश गौड़ा ने ट्रस्ट की जनहितेषी गतिविधियां जान कर सराहना कीl ट्रस्ट अध्यक्ष ने कहा हमारा उद्देश्य युवाओं को रक्तदान करने के प्रति जागृति पैदा करना हैंl इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष बगदाराम मावर, उपाध्यक्ष पारस बोराणा व विकास राठोड़,सहसचिव कैलाश राठोड़,संगठन मंत्री महेन्द्र चोयल तथा गुदड़राम सीरवी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहेl

सीरवी समाज ट्रस्ट आनेकल वडेर में उत्साहपूर्ण मनाया स्वतंत्रता दिवस

0

बेंगलुरू: सीरवी समाज ट्रस्ट आनेकल ट्रस्ट आनेकल वडेर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह एवं हर्षोलास के साथ मनाया गया। समाज के सचिव रतनलाल भायल ने बताया कि सुबह 7बजे आई माताजी की आरती के बाद अध्यक्ष बालूराम गहलोत द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रगान गाया ,प्रसाद में लड्डू वितरण किये गये।

जिसमें सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के गण मान्य जन , एवं महिलाओं ने बड़े उत्साह एवं हर्षोलास के साथ भाग लिया। इस पावन अवसर पर विदेश फिल्लीपिंस से सम्पत भायल एवं अमेरिका से अशोक भायल एवं प्रवासी साथियो ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेजकर ख़ुशी जाहिर की।

सीरवी समाज सेवा संघ लिंगराजपुरम में मनाया स्वतंत्रता दिवस

0

बेंगलुरू : सेवा संघ के मंदिर प्रांगण पर आजादी के 76/वा स्वतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष नारायणलाल परिहार ने ध्वजा रोहाण किया, तत्पश्चात सभी सदस्यो ने एक ध्वनि में तालिया बजा कर वंदे मातरम् एवम भारत माता की जय का जयकारा किया फिर राष्ट्र गान गाया गया। महिला मंडल ने रंग बिरंगी फूलो की रंगोली बनाई एवं नन्हे मुन्ने बच्चो एवं बालिकाओं ने राष्ट्र गीत जैसे तेरे मीठी में मील जावा, वंदे मातरम्, ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आंख में भरलो पानी, जैसे अनेक राष्ट्र गीत एवं नृत्य के साथ बच्चों ने सबको राष्ट्र भगति में लीन कर दिया जिसके लिए सेवा संघ की ओर से बच्चो एवं बालिकाओं को पुरस्कार दिया गया।

महिला मंडल की महिलाओं ने आजादी के गीतों की प्रतुतियां दी। इस मौके पर सेवा संघ के उपाध्यक्ष धर्माराम काग, कोषाध्यक्ष मांगीलाल राठौड़, सह सचिव जुगराज चोयल, कमिटी से वालाराम गेहलोत, पेमाराम राठौड़, सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष चोलाराम चोयल,पोकरराम बर्फा, तुलसाराम राठौड़, लक्ष्मणराम पंवार पूर्व सचिव अमरचंद सानपुरा, पूर्व सह सचिव हनुमानराम राठौड़ चेत बंदे संपादक प्रेम किशोर बरफा पूर्व प्रधानाचार्य चिमनाराम पंवार, बाबूलाल राठौड़, बाबूलाल गेहलोत, नवयुवक मंडल से दिनेश राठौड़, सुरेश राठौड़, लक्ष्मण सोलंकी, बाबूलाल भायल ,मांगीलाल परिहार, केसाराम बरफा, महिला मंडल से वनीता देवी राठौड़, पिंकी देवी सानपूरा, सुनीता देवी राठौड़, एवं समाज से अनेक गणमान्य सदस्य एवं। नन्हे मुन्ने बच्चे बालिकाएं व महिलाए मौजूद थे। अंत में सभी सदस्यों को प्रसाद लड्डू वितरण किया गया। ये जानकारी सह सचिव जुगराज चोयल द्वारा दी गई।

सीएम अशोक गहलोत ने किया ध्वजारोहण, बोले- राजस्थान की योजनाओं की देशभर में चर्चा

0

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 15वीं बार ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं और उसकी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि हमारी योजनाओं की चर्चा देशभर में है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जयपुर के रामगढ़ बांध, राजस्थान पुलिस में प्रमोशन और चिरंजीवी रक्षक योजना को लेकर कई घोषाणाएं भी की। उन्होंने कहा कि महिलाओं से छेड़खानी करने वालों से हिस्ट्रीशीटरों की तरह व्यवहार होगा। ऐसे आरोपियों की तस्वीरें थानों में लगाई जाएंगी और उन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। साथ ही सीएम गहलोत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके को और यादगार बनाने के लिए आज प्रदेशवासियों के हित में निम्न फैसले किए हैं। 15 अगस्त पर सीएम अशोक गहलोत ने कई बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने कहा कि जयपुर की पहचान रामगढ़ बांध को ERCP में ईसरदा बांध से भरा जाएगा। साथ ही दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर और अलवर जिले के 53 बांधों को ERCP से जोड़ा जाएगा।

सीएम गहलोत ने 15 अगस्त के उपलक्ष्य में घोषणाएं करते हुए कहा-जयपुर की पहचान का एक अहम हिस्सा रामगढ़ बांध रहा है। समय के साथ बनी परिस्थितियों में रामगढ़ बांध सूख गया और इसके अस्तित्व पर संकट आ गया। अब मैं घोषणा करता हूं कि जयपुर की पहचान रहे रामगढ़ बांध को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के तहत ईसरदा बांध से भरा जाएगा। इस पर 1250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे जयपुर जिले के आंधी, जमवारामगढ़, आमेर, जालसू, गोविन्दगढ़, शाहपुरा, विराटनगर, पावटा, कोटपूतली ब्लॉक और अलवर जिले के थानागाजी, बानसूर ब्लॉक्स के लिए पेयजल योजना बनाई जा सकेगी।

दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, अलवर जिले के 53 बांधों को ERCP से जोड़कर भरा जाएगा

13 जिलों की महत्वपूर्ण पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाई गई DPR में 26 बांध शामिल किए गए थे। ERCP की इस DPR में कई बांध वंचित रह गए थे। मैं घोषणा करता हूं दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर और अलवर जिले के 53 बांधों में को ERCP से जोड़कर उन्हें भरा जाएगा। इससे ERCP की परियोजना लागत 1665 करोड़ रुपये बढ़ जाएगी और 13 विधानसभा क्षेत्रों के 11 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

33 लाख NFSA और नॉन-NFSA परिवारों को भी निःशुल्क राशन किट देगी सरकार

सीएम ने कहा कि वर्तमान में लागू राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) में भारत सरकार द्वारा अधिकतम लाभार्थियों की सीमा निश्चित की हुई है।जिससे कई जरूरतमंद परिवार NFSA के लाभों से वंचित रह जाते हैं। कोविड के दौरान मैंने निराश्रित परिवारों का सर्वे करवाया था और करीब 33 लाख NFSA और नॉन-NFSA परिवारों को 5500 रुपये की आर्थिक सहायता दी। मैं घोषणा करता हूं कि NFSA परिवारों के साथ-साथ जिन नॉन-NFSA परिवारों को कोविड में आर्थिक सहायता दी गई थी, उन्हें भी आज से शुरू हो रही अन्नपूर्णा राशन किट योजना में नि:शुल्क राशन किट उपलब्ध करवाई जाएगी।

सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को सही समय पर अस्पताल पहुंचाने वालों को 10 हजार रुपये ईनाम

सीएम गहलोत ने कहा-राज्य में वर्तमान चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना चल रही है। जिसके माध्यम से सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सही समय पर अस्पताल पहुंचाने वालों को 5000 रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इस योजना से सैकड़ों लोगों की जान बचाई गई है। अब मैं इस योजना में सम्मान राशि को बढ़ाकर 10,000 रुपए करने की घोषणा करता हूं और कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर पुलिस की सहायता करने वाले लोगों के लिए भी इस तरह की योजना लाई जाएगी।

अगले चरण में करीब 1 करोड़ और महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और डिजिटल डिवाइड कम करने के उद्देश्य से इन्दिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत पहले चरण में 40 लाख बालिकाओं और महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं। इस योजना को लेकर महिलाओं में बड़ा उत्साह है। इस योजना के अगले चरण में बजट घोषणा के मुताबिक करीब एक करोड़ और महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिसकी गारंटी के लिए 20 अगस्त से गारंटी कार्ड दिए जाएंगे। जिनको दिखाकर अगले चरण में वो अपना स्मार्टफोन नि:शुल्क ले सकेंगी।

कांस्टेबल से लेकर पुलिस निरीक्षक पद तक प्रमोशन समयबद्ध डीपीसी से होंगे

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर कांस्टेबल से लेकर पुलिस महानिदेशक स्तर तक सभी पुलिसकर्मियों को राजस्थान पुलिस के गठन के 75 वर्ष पूर्ण होने का विशेष राजस्थान पुलिस पंचसती मेडल“ दिया जाएगा। सीएम ने कहा अब मैं पुलिस में वर्षों से चली आ रही प्रमोशन प्रणाली में बदलाव की घोषणा करता हूं। पुलिस विभाग में कांस्टेबल से लेकर निरीक्षक तक के पदों पर पदोन्नति की व्यवस्था वर्तमान में परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाती है। अब मैं इस व्यवस्था में बदलाव कर कांस्टेबल से लेकर पुलिस निरीक्षक पद तक की पदोन्नति भी समयबद्ध डीपीसी के माध्यम से करने की घोषणा करता हूं।

गुरु है शिव का द्वार : संत रामप्रकाश

0

बेंगलुरू : सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट भवन में आयोजित चातुर्मास विराजित संत रामप्रकाश महाराज ने प्रवचन में कहा कि शिव की अनुभूति के लिए जीवन में सदगुरु की आवश्यकता है। इस पृथ्वी पर कभी भी कोई व्यक्ति शिवत्व को उपलब्ध हुआ है तो गुरु कृपा से ही हुआ है। इसलिए व्यक्ति के जीवन में सदगुरु महत्वपूर्ण है।शिवत्व को जानने के लिए सदगुरु ही द्वार है। व्यक्ति के जीवन में अज्ञान बंधन है एवम ज्ञान मुक्ति है। अज्ञान के कारण ही मनुष्य दुखी है और ज्ञान से ही मनुष्य सुखी हो सकता है।

ju 1

इस अवसर पर वडेर के अध्यक्ष हरीराम गेहलोत, सचिव अमराराम चोयल, उपाध्यक्ष अन्नाराम परिहारिया, खेल मंत्री कैलाश भायल, कोषाध्यक्ष मोतीराम लचेटा सहित समाज के अनेक गणमान्य मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में सचिव अमराराम चोयल ने बताया की आज सुबह 8 बजे वडेर में आजादी का अमृत महोत्सव भारत के 76 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में महोत्सव धूम-धाम से मनाया जाएगा।