Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 103 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 103

Factcheck: ‘कल से लागू होंगे व्हाट्सएप और फोन कॉल के नए संचार नियम’ वाला दावा फर्जी, सरकार ने नहीं किया है ऐसा कोई ऐलान

0

Fact- Check: सोशल मीडिया एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया है कि केंद्र सरकार की सोशल साइट्स पर कड़ी नजर है। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर के अलावा सरकार फोन कॉल की भी रिकॉर्डिंग करवा रही है। दावे को तथ्यों की कसौटी पर परखने के बाद हकीकत सामने आई। इसके इसके अलावा प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने एक पोस्ट कर वायरल पोस्ट के दावे का सच बताया है।

सोशल मीडिया पर किए वायरल पोस्ट में दावा किया गया था कि व्हाट्सएप और फोन कॉल्स के लिए कल से नए संचार नियम लागू हो रहे हैं। जिसके तहत सभी कॉल्स को रिकॉर्ड कर उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा। व्हाट्सएप, ट्वीटर और फेसबुक पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पोस्ट में ये भी दावा किया गया कि नए नियम के लागू होने साथ सभी के मोबाइल फोन या फिर अन्य कम्युनिकेशन डिवाइस सीधे केंद्र सरकार के मंत्रालय से जोड़ दिए जाएंगे। धार्मिक विषयों पर टिप्पणी अपराध माना जाएगा। इस तरह के 13 प्वाइंट्स रखे गए। अंत में लोगों की जागरूकता के लिए शेयर करने की अपील की गई।

image 33

इस पोस्ट कोट करत हुए पीआईबी ने एक ट्वीट ने किया। जिसमें कहा कि एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा ‘नए संचार नियम’ के तहत सोशल मीडिया और फोन कॉल की निगरानी की जाएगी। ये दावा फर्जी है। केंद्र सरकार ने ऐसे ऐसे कोई नियम लागू नहीं किए गए हैं। पीआईबी ने लोगों से अपील की ऐसी स्पष्ट और गलत सूचनाएं शेयर ना करें।

https://x.com/PIBFactCheck/status/1678347549613375493?s=20

डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दी भारत को धमकी! कहा- अगर राष्ट्रपति चुनाव जीते, इंडिया के प्रोडक्ट पर लगाऊंगा भारी टैक्स’

0

मेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फ‍िर से कुछ अमेरिकी प्रोडक्‍ट, खासकर हार्ले-डेविडसन बाइक को लेकर भारत पर ज्‍यादा टैक्‍स लगाने का मुद्दा उठाया है| पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक मीडिया को दिए गए अपने इंटरव्‍यू में कहा है कि अगर सत्ता में मेरी दोबारा वापसी होगी तो भारत देश पर पहले जितनी ही टैक्‍स लगाऊंगा| उन्होंने भारत पर अधिक टैक्स लगाने की धमकी दी है|

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर लगाया आरोप


पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के संर्दभ में कहा है कि दूसरी चीज जो मैं चाहता हूं वह है यून‍िफॉर्म टैक्‍स (Uniform Tax)| उन्‍होंने कहा कि भारत ज्‍यादा टैक्‍स लेता है| मैंने हार्ले-डेविडसन (बाइक) के मामले में ऐसा देखा है| इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि व्यापार करने वाले लोग भारत जैसी जगह में कैसे हैं? भारत 100 प्रतिशत, 150 प्रतिशत एवं 200 प्रतिशत तक टैक्स लगाते हैं|

ट्रंप ने बढ़ते टैक्स को लेकर भारत को दी धमकी


इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि मैं बस यही चाहता हूं|||अगर भारत हम पर टैक्‍स लगा रहा है| तो हम भी उन पर अधिक से अधिक टैक्‍स लगाएं| ट्रंप ने भारत के साथ-साथ ब्राजील की टैक्‍स प्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं| ट्रंप ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव लड़ने की इच्छा जाह‍िर करते हुए कहा है कि अगर आने वाले दिनों में दोबारा से सत्ता में मेरी वापसी होगी| तो मैं भारत पर भारी टैक्स लगाऊंगा| क्योंकि वह भी अमेरिकी प्रोडक्‍ट पर बहुत ज्यादा टैक्स लगाता है|

2019 में भी डोनाल्ड ट्रंप ने कही थी ये बात

जब ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे| तब उन्होंने अपने कार्यकाल में मीडिया को दिए गए एक बयान में भारत को ‘टैक्‍स लगाने वाला महाराजा’ बताया था| अमेरिका ने अपने बाजार में मई 2019 में भारत के सामान्यीकृत प्राथमिकता प्रणाली (GSP) को समाप्त कर दिया था| इस दौरान ट्रंप ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत ने अमेरिका को अपने मार्केट तक सही तरीके से नहीं पहुंचने दिया है| ट्रंप ने उस समय अपने एक इंटरव्‍यू के दौरन भारत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत की टैक्‍स दरें बेहद ज्‍यादा हैं|

ट्रंप ने पूछे सवाल

उन्होंने बताया कि मैंने कहा मैं आपसे एक प्रश्न पूछता हूं। यदि भारत हमसे 200 प्रतिशत शुल्क ले रहा है और हम उनसे उत्पादों के लिए कुछ भी शुल्क नहीं ले रहे हैं, तो क्या हम उनसे 100 प्रतिशत शुल्क ले सकते हैं? इस पर उसने कहा, नहीं सर, यह मुक्त व्यापार नहीं है। ट्रंप ने कहा कि मैंने आगे पूछा कि क्या हम उनसे 50 प्रतिशत शुल्क ले सकते हैं? इस पर भी कहा गया नहीं साहब। फिर मैंने कहा पच्चीस, 10 या कुछ भी? इस पर भी एक ही जवाब मिला, नहीं। 

आप इसे प्रतिशोध कहें

ट्रंप ने कहा कि मैंने पूछा कि इसमें गलत क्या है? तो कहा गया कि कुछ गड़बड़ है। आप जानते हैं कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यदि भारत हम पर कर लगा रहा है तो मैं भी यही चाहता हूं। आप लोग इसे प्रतिशोध या जो भी चाहें कह सकते हैं।

20 ग्राम एम. डी पकड़ी, एक तस्कर , गिरफ्तार. एक नाबालिग दस्तयाब

0

समदड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने • उसकी बाइक को भी जब्त किया है।

समदड़ी थाना अधिकारी महेश गोयल ने बताया कि समदड़ी पुलिस ने सुरपूरा सरहद पर गश्त करते हुए रावली ढाणी रोड पर बाइक सवार दो लोगों को रोकने का इशारा किया तो वे बाइक घुमाकर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। पूछताछ में तलाशी ली गई। तो उनके कब्जे में 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी मिली।

जिस पर पुलिस ने सुनील पुत्र ओमप्रकाश निवासी धवा और एक किशोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम में राकेश कुमार, रामकेश, बस्तीराम, सुरेश कुमार, संदीप कुमार, रूगा राम, सुरेंद्र सिंह, राम श्री शामिल रहे।

NH 68 पर सड़क हादसा, निजी बस का फटा टायर

0

बाड़मेर| जिले के खेतसिंह की प्याऊ के पास नेशनल हाइवे 68 पर रविवार सुबह अहमदाबाद से बाड़मेर की तरफ आ रही निजी ट्रैवल्स की बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई| बताया जा रहा है कि बस का आगे वाला टायर फटने से यह हादसा हुआ है| हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे| इस हादसे में बस में सवार महिलाएं एवं पुरुष समेत 20 यात्री घायल हो गए| हादसे की सूचना पर लोकल पुलिस मौके पर पहुंची| आनन फानन में घायलों को आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों से जिला अस्पताल में लाया गया है| जहां पर उनका उपचार चल रहा है| गनीमत रही कि इस हादसे में अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है |

बस का अचानक आगे का टायर फटा

जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से गिड़ा के बीच में चलने वाली गणेश ट्रेवल्स की निजी बस आज सुबह अहमदाबाद से आ रही थी| इस दौरान नेशनल हाईवे 68 खेत सिंह की प्याऊ के पास बस का अचानक आगे का टायर फट गया और उसके बाद असंतुलित होकर पलटी खा गई|
दो दर्जन लोग घायल हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए जिनको बाढ़ में मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस की सहायता से भर्ती करवाया गया है जिनमें से तीन लोगों के फैक्चर होने के कारण गंभीर घायल हो गए| घायलों का बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में सीटी स्कैन एक्स-रे सहित अन्य जांचे करवाकर इलाज जारी है|

image 43

वहीं, हादसे के बाद बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन उपखंड अधिकारी समदरसिंह भाटी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से हादसे की जानकारी लेकर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर बी एल मंसुरिया सहित चिकित्सा अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के दिशा निर्देश दिए|

घायलों में महिला बच्चे भी शामिल है| हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा क्रेन की सहायता से बस को सीधा करवा कर खाने लाया जा रहा है| फिलहाल पुलिस इस पूरे हादसे की जांच में जुट गई है| बताया जा रहा है कि निजी बस की छत पर ओवरलोड समान से भरी हुई थी|

हर विधानसभा सीट का रिपोर्ट कार्ड बनाएंगे दूसरे राज्यों के 200 भाजपा विधायक

0

जयपुर : विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा अब सीट टू सीट और मैन टू मैन मार्किंग करने जा रही हैं। इसकी जिम्मेदारी भाजपा शासित पांच राज्यों के विधायकों को सौंपी गई हैं। प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी अन्य राज्यों के भाजपा विधायकों को दी गई हैं। एक विधायक को एक सीट की जिम्मेदारी मिली है। इस सीट पर यह विधायक सात दिन का कैंप करेंगे। इस दौरान तैयार फीडबैक केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा। माना जा रहा है कि इन विधायकों की रिपोर्ट विधानसभा चुनावों में टिकट देने और टिकट काटने का आधार बन सकती है।

केन्द्रीय नेतृत्व पहले से ही प्रदेश की सभी सीटों का सर्वे करवा चुका है। सर्वे में जिन सीटों पर कांग्रेस को बढ़त बताई गई है। उन सीटों पर बाहर से आने वाले विधायकों को विशेष फोकस करने के निर्देश भी दिए गए हैं। गुजरात, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हिमाचल व दिल्ली से आने वाले यह विधायक चुनावी रणनीति में माहिर माने जाते हैं। इन विधायकों की वर्किंग पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। कौनसा विधायक किस विधानसभा सीट पर जाएगा। यह भी चुनिंदा लोगों को ही पता रहेगा। ये विधायक स्थानीय नेताओं की भी कोई मदद नहीं लेंगे। ये लोग ग्राउंड पर जाकर मौजूदा विधायक अथवा विधानसभा प्रत्याशी से संवाद करेंगे। विधानसभा में उम्मीदवारी जता रहे अन्य नेताओं से भी चर्चा करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि जिन सीटों पर कांग्रेस व अन्य दलों का कब्जा है, उनके लिए भाजपा अलग रणनीति पर काम कर रही है। इन सीटों पर भेजे जाने वाले विधायकों को अपनी रिपोर्ट में बताना होगा कि जीत के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए? खासकर मौजूदा विधायक की ताकत व कमजोरियों की जानकारी जुटाई जाएगी। इनकी रिपोर्ट में ये भी शामिल होगा कि कौन से मुद्दों को उठाया जाए, जिससे भाजपा ये सीट जीत सके।

जिन सीटों पर बीजेपी उप चुनाव हारी, उस पर विशेष फोकस


सूत्रों का कहना है कि जिन सीटों पर कांग्रेस व अन्य दलों का कब्जा है, उनके लिए भाजपा अलग रणनीति पर काम कर रही है। इन सीटों पर भेजे जाने वाले विधायकों को अपनी रिपोर्ट में बताना होगा कि जीत के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए? खासकर मौजूदा विधायक की ताकत व कमजोरियों की जानकारी जुटाई जाएगी।

इनकी रिपोर्ट में ये भी शामिल होगा कि कौन से मुद्दों को उठाया जाए, जिससे भाजपा ये सीट जीत सके। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस व अन्य दलों से आए नेताओ की क्षेत्र में क्या स्थिति है? इस पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। विशेषत: उन सीटों पर जहां उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। अन्य राज्यों के विधायक इन सीटों के हर पहलू को अपनी रिपोर्ट में शामिल करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व इन सीटों को लेकर ज्यादा गंभीर है।

बाड़मेर में अन्नापूर्णा फूड की क्वालिटी को लेकर उठे सवाल, पैकेट वितरण पर रोक, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

पैकेट बांटने के लिए अन्नपूर्णा योजना शुरू की है। इसकी शुरूआत 15 अगस्त को की गई, लेकिन सप्लाई के दौरान मसाले की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सोशल मीडिया पर जगह जगह से मिर्च व अन्य मसाले घटिया क्वालिटी के वितरित किए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसके बाद अब कलेक्टर ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। वहीं मसालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इस बीच कलेक्टर ने खाद्य सामग्री वितरणपर रोक लगा दी है। अब नमूनों की जांच के बाद ही सप्लाई दी जाएगी।


इधर, रसद विभाग के अफसरों का दावा है कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है। विभाग ने खाद्य सामग्री के नमूने योजना शुरू होने से पहले ही लेकर जांच के लिए भेज दिए है, उसकी जांच रिपोर्ट अभी तक आई नहीं है। इसके अलावा योजना की मॉनिटरिंग कर रहे जिला रसद विभाग व उप रजिस्ट्रार कार्यालय भी जांच कर रहा है। दरअसल, सीएम गहलोत ने 15 अगस्त को सीएम निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट का योजना का शुभारंभ किया है। बाड़मेर जिले में हर माह 4 लाख फूड पैकेट योजना के तहत वितरण करने है।

मिर्ची क्वालिटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

जिला कलेक्टर के निर्देश पर जांच कमेटी बाड़मेर के नेशनल हाईवे 68 स्थित अन्नपूर्णा फूड पैकेट ठेकेदार के गोदाम पहुंचे और जहां पर फूड पैकेट के सैंपल लेकर जोधपुर लैब में गुणवत्ता जांच के लिए भेजे गए हैं।

Imah

सैंपल की जांच जोधपुर लैब में 

बाड़मेर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अंजुम ताहिर ने बताया कि अन्नपूर्णा फूड पैकेट क्वालिटी को लेकर दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसकी जांच करवाने पर एक वीडियो बाड़मेर जिले से बाहर का होना सामने आया है। वहीं दूसरा वीडियो बाड़मेर जिले के सरहदी क्षेत्र धनाऊ तहसील का बताया जा रहा है जिसको लेकर तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं. सैंपल लेकर जोधपुर लें में भेजे गए हैं।

राजीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं निभा रहीं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

0

जयपुर:  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीविका जैसे कार्यक्रमों से महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल में अजमेर जिले से स्वयं सहायता समूहों की शुरूआत की गई। आज वह प्रयास इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में वृहत रूप में सबके सामने है।

राजीविका से जुड़कर महिलाएं विभिन्न प्रकार के उद्यमों एवं नवाचारों में भाग ले रही है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्हें अपनी क्षमताओं एवं संविधान प्रदत्त अधिकारों की पहचान हुई है। सहकारिता की भावना से कार्य करते हुए राजीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं आज प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गहलोत शुक्रवार को जयपुर के जेईसीसी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परिषद् (राजीविका) द्वारा आयोजित ‘सखी सम्मेलन’ को सम्बोधित कर रहे थे।

asho

इस सम्मेलन में प्रदेश भर से राजीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया। साथ ही, बड़ी संख्या में महिलाएं वीसी के माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राजीविका के अंतर्गत 3.60 लाख समूहों का गठन कर लगभग 43 लाख महिलाओं को इनसे जोड़ा गया है। राज्य सरकार इन समूहों को 4774 करोड़ का ऋण उपलब्ध करवा रही है। यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार का एक अहम प्रयास है।  मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सौंपे चेक: मुख्यमंत्री ने बैंकों द्वारा दिये जाने वाले 381 करोड़ रुपये की ऋण राशि के चेक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपे।

सीरवी समाज सैलीयुर वडेर में श्री आईजी फिल्म का प्रसारण

0

चेन्नई: सीरवी समाज सैलीयुर आईमाता वडेर प्रांगण में श्री आईजी नामक राजस्थानी फिल्म का प्रसारण किया गया। फिल्म प्रसारण को देखने के लिए समाज के बड़ी संख्या में पुरूष महिलाओं बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। इस मौके पर समाज की ओर से फिल्म के निर्माता भँवरलाल चोयल का शाँल द्वारा स्वागत किया गया।

वडेर के सचिव धनराज आगलेचा ने बताया की आईमाताजी की इस फिल्म को देखते समय कुछ महिलाओं के आखों में आँसू तक आ गये क्योंकि इस चकाचौंध जिन्दगी मे बहुत से लड़कियां व लड़के भी अपनी राह से भटक जाते है। उनके लिए यह फिल्म एक सीख हैं जो भी भाई प्रवास मे व्यपार कर रहे है। उन्हे भी अपने बच्चों को समय देना चाहिए व अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आजकल हो रही ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। समाज के सभी भाईयों ने फिल्म बनाने वाले समाजी भाईयों का आभार जताया।

उन्होने कहा कि हर साल ऐसी एक दो फिल्म आज के इस दौर मे जरुर बननी चाहिए ताकि आज का नौजवान लड़के हो चाहिए लड़कियाँ राह नहीं भटके व अपने आप को अच्छे कार्य में व्यस्त रखें। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गोतम चोयल, सह-सचिव कैलाश हाम्बड़, कोषाध्यक्ष राकेश राठौड़, सलाहकार नेथीराम चोयल, सुरेश सोलंकी एंव सीरवी महासभा तामिलनाडु प्रांत के पदाधिकारी रूपाराम काग, मुन्नाराम सोलंकी सहित समाज के गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

द्वारका एक्सप्रेसवे के 1 किलोमीटर सड़क बनाने की लागत 251 करोड़ रुपये, CAG रिपोर्ट ने उठाए सवाल

0

नई  दिल्ली : मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ‘भारतमाला परियोजना’ नामक राजमार्ग योजना के पहले चरण को लेकर तैयार कैग की रिपोर्ट में इंगित किया गया है कि कैसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा हरियाणा में द्वारका एक्सप्रेस-वे के हिस्से को ऊपरगामी पुल के रूप में बनाने के एक फैसले से, इसकी लागत 18.2 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 251 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर हो गई। 

द्वारका एक्सप्रेसवे को लेकर CAG रिपोर्ट में ‘प्रस्तावित से अधिक लागत’ की बात सामने आने के बाद केंद्र सरकार पर विपक्षी पार्टियां जमकर हमला बोल रही हैं। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी ने बुधवार यानी आज यहां निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेसवे पर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ और रीना गुप्ता सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता द्वारका एक्सप्रेसवे हाईवे के पास एकत्र हुए और परियोजना में घोटाले का आरोप लगाया है।

भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक द्वारा कथित तौर पर एक्सप्रेसवे के निर्माण में भारी लागत वृद्धि को हरी झंडी दिखा दी है। CAG रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रस्तावित लागत 18 करोड़ प्रति किलोमीटर थी लेकिन इसकी लागत 251 करोड़ प्रति करोड़ किलोमीटर आई है। इसके बाद केंद्र सरकार का घेराव हो रहा है।

आप नेता कक्कड़ ने कहा, ”यह इतना बड़ा घोटाला है कि जिस सड़क के लिए 18 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर की मंजूरी दी गई, उसे 251 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया।’ ल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने “भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड” तोड़ दिए हैं। हालांकि, सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस आरोप को खारिज कर दिया है, इसे “तथ्यों की घोर गलत बयानी” कहा है।

आप’ नेता आदिल अहमद खान ने भारतीय जनता पार्टी को सबसे भ्रष्ट राजनीतिक संगठन बताया। उन्होंने दावा किया कि क्या केंद्र इतने पैसों से सोने की सड़कें बनाने की कोशिश कर रहा है? भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है. इस देश के लोगों ने उसे 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करने का फैसला कर लिया है।

अरविंद केजरीवाल ने उठाए थे सवाल


वहीं पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने दावा किया कि कैग की रिपोर्ट ने लोगों की आंखें खोल दी है और वे इसे लेकर आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट ने भाजपा का पर्दाफाश कर दिया है और लोगों की आंखें खोल दी है। वे अपनी तथाकथित उपलब्धियों का कितना भी बखान कर लें, लोग अब जानते हैं कि यह सब झूठ है। पूरी पार्टी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है. इसके पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि नरेन्द्र मोदी नीत सरकार ने ‘‘भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड’’ तोड़ दिए हैं। हालांकि, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है।

सीरवी समाज करमनघाट अलमासगुड़ा वडेर में स्वतंत्रता दिवस मनाया

0

हैदराबाद :सीरवी समाज ट्रस्ट करमनघाट अलमासगुडां वडेर के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी कमेटी के सभी सदस्यों ने वडेर प्रांगण में आज 15 अगस्त को 77 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित समाज के अध्यक्ष हंसाराम आगलेचा सचिव हिरालाल सैणचा एवं सहलाकार व कार्यकारिणी कमेटी के सभी सदस्यों ने झंडा रोहण किया और राष्ट्रीय गान किया गया।

उसके बाद मिठाई लड्डू बांटे गये एवं समाज के हित में राजाराम सेपटा द्वारा कविता बोली गई ।उसके बाद में सचिव हिरालाल सैणचा द्वारा सभी समाज बन्धुओं एवं माताओं बहनों को भारत माता के जय कारा एवं वन्दे मातरम् जय जवान जय किसान नारा के साथ धन्यवाद देकर समाप्त किया।