Saturday, July 27, 2024
HomePoliticalCM अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को खड़े होकर किया सैल्यूट

CM अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को खड़े होकर किया सैल्यूट

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली विधानसभा में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को एक साल होने पर उन्हें याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने सदन में ही सिसोदिया को सैल्यूट कर उनके कामों को सराहते हुए उन्हें याद किया। केजरीवाल ने कहा कि आज गरीबों को शिक्षा देने वाला व्यक्ति एक साल से जेल में है। हम उनके संघर्ष को सलाम करते हैं। आज मनीष हर देशभक्त के लिए एक प्रेरणा हैं।

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद संबोधन पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा, ”मैं आज मेरे छोटे भाई मनीष सिसोदिया जी को याद करना चाहूंगा। आज ही के दिन एक साल पहले मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। वो यहीं इस सदन में मेरे बराबर में बैठते थे। उन्होंने कहा कि बिल्कुल झूठा केस है, लेकिन हम इस वक्त इसका दुख नहीं मनाएंगे। हमें उन पर गर्व है। हम उनसे प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत बड़ा काम किया है। गरीबों के बच्चों को शिक्षा और अच्छा भविष्य देने का काम किया है। गरीबों के बच्चों को सपने देखने और उन सपनों को पंख देने का काम किया  है।”

image 50

गिरफ्तारी को हुआ 1 साल, मंत्रियों और विधायकों संग राजघाट पहुंचे केजरीवाल

मुख्यमंत्री ने कहा, ”75 साल में जो काम कोई सरकार नहीं कर पाई, वो काम मनीष सिसोदिया ने किया है। जाहिर तौर पर इस दुनिया में इतिहास गवाह है कि जब-जब इस किस्म के लोग आते हैं और व्यवस्था को ललकारते हैं तो उनके साथ इस तरह का अन्याय होता है। इसलिए मेरा इस सदन से और सभी सदस्यों से निवेदन है कि एक बार खड़े होकर उन्हें सैल्यूट कर दें। मनीष सिसोदिया अच्छा आदमी है।”

1 साल पहले गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया

गौरतलब है, दिल्ली शराब नीति 2021-22 से जुड़े कथित घोटाले के संबंध में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने दिल्ली के एलजी वी.के. सक्सेना द्वारा दिल्ली शराब नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद अगस्त 2022 में सिसोदिया और 14 अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की थी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments