मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने पुष्टि की है कि वह 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। उन्होंने बताया कि यह एक निजी समारोह होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी उनके घर पर ही आयोजित की जाएगी।
खुद दी शादी की जानकारी
आमिर खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 5 जुलाई उनके लिए बेहद खास दिन है। उन्होंने बताया कि शादी में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी से अपने नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने की अपील की।
तीसरी शादी करेंगे आमिर खान
आमिर खान की पहली शादी वर्ष 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और ईरा खान हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। दोनों का एक बेटा आजाद है और वर्ष 2021 में दोनों अलग हो गए। अब आमिर खान गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं।
गौरी स्प्रैट से कैसे हुई मुलाकात
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात करीब 25 वर्ष पहले हुई थी, लेकिन उस समय दोनों संपर्क में नहीं रहे। वर्षों बाद दोनों की दोबारा मुलाकात हुई और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। पिछले वर्ष अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट का परिचय आमिर खान ने मीडिया से कराया था।
वर्क फ्रंट पर भी व्यस्त हैं आमिर
हाल ही में आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हुई थी। वहीं उनकी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि आमिर खान इसके निर्माता हैं।


Good a blog toper
Great post,Thanks for sharing