Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 93 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 93

सीकर में कार, बाइक और स्कूल बस की भिड़ंत में चार लोगों की दर्दनाक मौत

0

सीकर। नीमकाथाना के रींगस-श्रीमाधोपुर मार्ग पर छिलावाली बस स्टैंड पर रविवार देर शाम स्कूल बस, कार और बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। श्रीमाधोपुर थाने के ड्यूटी ऑफिसर जगरूप सिंह ने बताया कि श्रीमाधोपुर के महात्मा गांधी इंटरनेशनल स्कूल की बच्चों से भरी बस जयपुर के आमेर का टूर कर लौट रही थी। इसी दौरान श्रीमाधोपुर से रींगस की तरफ एक कार आ रही थी। छिलावाली बस स्टैंड हरगुण बालाजी के पास कार एक बाइक से टकराते हुए बस से भिड़ गई। हादसे के बाद मौके पर स्कूली बच्चों और लोगों की चीख पुकार मच गई।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो युवक ने इलाज के लिए जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अभी दो गंभीर घायल जयपुर में भर्ती हैं। कार में चार लोग सवार थे। वहीं बाइक पर तीन लोग थे। कार सवार सगे भाई अनिल जांगिड़ (35) और सुभाष जांगिड़ (38) पुत्र हरफूल जांगिड़ निवासी रींगस तथा बाइक सवार पप्पूराम (45) पुत्र मंगलाराम निवासी बागरियावास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार बागरियावास निवासी बजरंग लाल (20) पुत्र दामोदर वर्मा की जयपुर ले जाते समय रास्ते में चौमूं के पास मौत हाे गई। एक और घायल जीतू वर्मा (32) ने भी जयपुर रेफर करने के दौरान दम तोड़ दिया।

पप्पूराम और बजरंग लाल वर्मा रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। दोनों एसकेएस औद्योगिक क्षेत्र परसरामपुरा सरगोठ की एक कंपनी में काम करते थे। छुट्टी होने के बाद घर जा रहे थे। कार सवार अनिल और सुभाष किसी काम से श्रीमाधोपुर गए थे। वे घर लौट रहे थे। कार सवार घायल अभय जांगिड़ (33) पुत्र प्रहलाद जांगिड़ निवासी रींगस और सोहन लाल जांगिड़ (35) पुत्र बाबूलाल जांगिड़ निवासी रींगस का जयपुर में इलाज किया जा रहा है।

बाइक सवार बजरंग लाल वर्मा की 25 नवंबर को शादी हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक सुभाष मील खंडेला ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करते हुए रेफर करवाने में मदद दी। नगर पालिका अध्यक्ष हरिशंकर निठारवाल और नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने भी सीएचसी पहुंचकर मृतकों के परिजनाें को सांत्वना दी।

JSW ग्रुप के बॉस सज्जन जिंदल पर एक्ट्रेस से बलात्कार का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

0

Mumbai: जेएसडब्ल्यू ग्रुप के प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) के खिलाफ बुधवार को बीकेसी पुलिस स्टेशन में बलात्कार की शिकायत दर्ज की गई। शिकायतकर्ता जोकि एक अभिनेत्री है, ने कहा कि अपराध जनवरी 2022 में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में कंपनी के मुख्य कार्यालय के ऊपर पेंटहाउस में हुआ था। उसने यह भी दावा किया कि बीकेसी पुलिस ने इस साल की शुरुआत में उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया और उसे अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसने पुलिस को शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह पहली बार जिंदल से अक्टूबर 2021 में दुबई में मिली थी, जब दोनों एक स्टेडियम के वीआईपी बॉक्स में आईपीएल मैच देख रहे थे। इसके बाद वे जयपुर में सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी में मिले। अभिनेत्री ने कहा कि मुंबई में उनकी मुलाकात के बाद जिंदल व्यक्तिगत और हैंडसम होने लगे और बार-बार प्रपोज करने के बाद उन्होंने उन पर दबाव डाला।

शिकायतकर्ता ने कहा, “हमने नंबरों का आदान-प्रदान किया और मुंबई में मिले क्योंकि उसने मेरे भाई से संपत्ति खरीदने में रुचि व्यक्त की थी जो दुबई में एक रियल एस्टेट सलाहकार है। उसने मुझे ‘बेब’ और ‘बेबी’ कहकर संबोधित करना शुरू कर दिया और जब हम पहली बार अकेले मिले तो उसने अपनी शादी की सभी समस्याओं का वर्णन किया, जिससे मुझे बहुत अजीब लगा।” उन्होंने कहा कि उनकी ओर से गले मिलने और छेड़खानी जैसी हरकतों ने भी उन्हें असहज महसूस कराया।

image 16

शिकायतकर्ता ने कहा कि टेक्स्ट संदेशों के माध्यम से उनकी बाद की बातचीत के दौरान, जिंदल ने शादीशुदा होने के बावजूद उसके लिए रोमांटिक भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, “उसने मुझे चूमने की भी कोशिश की और शारीरिक रूप से अंतरंग होने के बारे में बात की, जिसे मैंने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ऐसा केवल हमारी शादी के बाद ही हो सकता है।”

जनवरी 2022 में, जब अभिनेत्री एक मीटिंग के लिए कंपनी के मुख्यालय में थी, जिंदल उसे पेंटहाउस में ले गए। उसने कहा कि उसके लगातार विरोध और मना करने के बावजूद जिंदल ने उसके साथ जबरदस्ती की।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने घटना के बाद भी उससे दोस्ती बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन उसने उसे जवाब देना बंद कर दिया और बाद में उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। “जून 2022 में मेरा नंबर ब्लॉक करने से पहले, उसने मुझे पुलिस से संपर्क करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी,” उसने कहा।

फरवरी 2023 में उसने बीकेसी पुलिस से लिखित शिकायत की। पुलिस ने उसकी बार-बार की गई शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसने बीकेसी पुलिस को शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया।

बीकेसी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री के बयानों के आधार पर, आरोपी पर धारा 376 (बलात्कार), 354 (महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग, उसकी शील भंग करने का इरादा) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ”मामले में आगे की जांच जारी है।” जेएसडब्ल्यू समूह के एक प्रवक्ता ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया मांगने के लिए एचटी के कॉल और संदेशों का जवाब नहीं दिया।

राजस्थान में मिला सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार, भारी-भरकम ज्वेलरी देखकर दंग रह गए आयकर अधिकारी

0

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर और पाली में टैक्सटाइल डाइंग और प्रिंटिंग कारोबार से जुड़े गोगड़ समूह, पिपलिया कलां के प्रेम केबल्स और पीजी फाइल्स समूह और जोधपुर के पैकेजिंग मैटेरियल निर्माता उमा पॉलीमर्स समूह के छापे मारे थे। गोगड़ समूह के भारत कुमार और पीयूष गोगड़ व कारोबारी सहयोगियों और पीजी फाइल्स समूह के पंकज शाह और अभय शाह व सहयोगियों व उमा समूह के श्रीपाल राज लोढ़ा और सहयोगी आदित्य सिंघवी के यहां कार्रवाई हुई।

मारवाड़ के तीनों व्यापारिक समूहों पर हुई छापामारी की इस कार्रवाई में अब तक कुल 52 करोड़ रुपये की ज्वेलरी पकड़ी गई है। वहीं छापों में अब तक 400 करोड़ के कारोबार के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में सोना देखकर आयकर विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक पाली के गोगड़ ग्रुप से 226 करोड़ रुपये के कारोबार के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। गोगड़ ग्रुप का डाइंग और प्रिंटिंग के साथ प्रांजल फैशन का कारोबार है। पाली के गोगड़ ग्रुप के मालिक भरत गोगड़ से पूछताछ की जा रही है। वहीं उमा पॉलीमर्स ग्रुप के ठिकानों से 50 करोड़ के कारोबार के दस्तावेज मिले हैं। उमा पॉलीमर्स ग्रुप के संचालक श्रीपाल लोढा से भी पूछताछ की जा रही है।

शाह बंधुओं के पास मिली 30 करोड़ की ज्वेलरी
वहीं पाली और पिपलिया कलां में आयकर छापों में भी कालेधन का खुलासा हुआ है। वहां पंकज शाह और अभय शाह बंधुओं के यहां से बड़ी मात्रा में काला धन मिला है। शाह बंधुओं के ठिकानों से 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की ज्वेलरी मिली है। शाह बंधुओं के ठिकानों से 150 करोड़ रुपये के कारोबार के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। PG Foils ग्रुप के 50 करोड़ रुपये के कारोबार के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इस ग्रुप के संचालक पंकज शाह से पूछताछ जारी है।

13 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी जब्त
पंकज शाह एल्यूमीनियम उत्पाद निर्माण फैक्ट्रियों के मालिक हैं। प्रेम केबल्स समूह से जुड़े ठिकानों से भी करोड़ों रुपये के कारोबार के दस्तावेज मिले हैं। इस समूह के ठिकानों पर 13 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी जब्त की गई है। प्रेम केबल्स ग्रुप संचालक अभय शाह को भी पूछताछ के दायरे में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

MP में चुनावी हार के बाद कमलनाथ की छुट्टी, कांग्रेस ने जीतू पटवारी को बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष

0

मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब उस हार के बाद कांग्रेस ने जीतू पटवारी को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है, यानी कि कमलनाथ की छुट्टी कर दी गई है। लंबे समय से ऐसी अटकलें चल रही थीं कांग्रेस कमलनाथ से उनका पद छीन सकती है। इससे पहले भी ऐसी खबरें आई थीं, लेकिन तब खुद कमलनाथ ने उन्हें खारिज कर दिया था।

कमलनाथ को कांग्रेस ने हटा दिया

लेकिन अब ऐलान कर दिया गया है, जीतू पटवारी को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष अब वे रहने वाले हैं, उनकी देखरेख में ही पार्टी को आगे विस्तार करना है। अभी तक पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस ऐलान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दे दी है। जानकारी के लिए बता दें कि जीतू पटवारी कांग्रेस के एक दिग्गज नेता हैं और वे कमलनाथ सरकार के दौरान मंत्री भी थे।

पटवारी को क्यों जिम्मेदारी?
जीतू पटवारी को कांग्रेस ने इस बार राउ सीट से चुनाव लड़वाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब कांग्रेस ने उनका अनुभव देखते हुए उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। वैसे वर्तमान में पटवारी के पास गुजरात की कमान थी, वे वहां पर प्रभारी की भूमिका में थे। इससे पहले वे एमपी में ही यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

छत्तीसगढ़ में क्या बदलाव?
वैसे पार्टी ने छत्तीसगढ़ में भी नेता प्रतिपक्ष के रूप में चरण दास महंत को चुन लिया है। वहीं दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस बार तो छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को बीजेपी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहां पर जानकारों के मुताबिक कांग्रेस ने जीती हुई बाजी गंवा दी। अभी के लिए बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को सीएम बनाया है, एमपी में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना दिया है और राजस्थान में पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को मौका दिया गया है।

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले वायरल हुई ‘मंत्रियों की सूची’, यहां देखें Rajasthan Cabinet Ministers Viral List

0

जयपुर: Rajasthan Cabinet Ministers Viral List: राजस्थान में सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। भजनलाल के साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों की एक सूची वायरल हो रही है। इस ‘मंत्रियों की सूची’ में 20 कैबिनेट मंत्री और 11 राज्य मंत्रियों के नाम और उनके विभाग दर्शाए गए हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से ऐसी कोई सूची जारी नहीं की गई है।

राजस्थान की नई सरकार की कथित ‘मंत्रियों की सूची’…

कैबिनेट मंत्रियों के नाम वाली सूची

विधायकनिर्वाचन क्षेत्रमंत्रालय/विभाग
भजन लाल शर्मासांगानेरमुख्यमंत्री, वित्त, कार्मिक व डीपीआर
दिया कुमारीविद्याधर नगरउप मुख्यमंत्री, गृहविभाग
प्रेमचंद बैरवादूदूउपमुख्यमंत्री, सार्वजनिक निर्माण
किरोड़ीलाल मीणासवाई माधोपुरचिकित्सा-स्वास्थ्य
मवन विलावररामगंज मंडीसमाज कल्याण
जोगेश्वर गर्गजालौरशिक्षा विभाग
सिद्धी कुमारीबीकानेर पूर्वपर्यटन विभाग
महंत प्रतापपुरीपोकरणदेवस्थान-गौपालन
पुष्पेंद्र राणावतबालीऊर्जा विभाग
अजय किलकडेगानासहकारिता
झाबर सिंह खर्राश्रीमाधोपुरकृषि एवं पशुपालन
भैराराम सियोलओसियाग्रामीण पंचायती राज
संजय शर्माअलवर शहरजलसंसाधन सिंचाई
प्रतापसिंह सिंघवीछबड़ानगरीय विकास विभाग
बाबा बालकनाथतिजारावन एवं पर्यावरण
हीरालाल नागरसांगोदखाद्य-नागरिक आपूर्ति
शत्रुघ्न गौतमकेकड़ीखान एवं पेट्रोलियम
जवाहर सिंह बेडमनगरकानून मंत्री
फूलसिंह मीणाउदयपुर ग्रामीणजनजाति क्षेत्रीय

राजस्थान में 25 नवंबर को 199 सीटों पर मतदान हुआ था और 3 दिसंबर को मतगणा के बाद नतीजे घोषित हुए थे। भारतीय जनता पार्टी को 115 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इसके बाद विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री मनोनित किया गया। उनके साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री मनाेनित किया गया। वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में मनोनित किया गया है।

5 people suicide in Bikaner: बीकानेर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, चार फंदे पर लटके मिले; एक ने खाई जहर

0

Suicide in Bikaner : बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना जिले के मुक्ताप्रसाद थाना इलाके की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना इलाके के अंत्योदयनगर कॉलोनी में गुरुवार शाम को एक परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि चार लोगों की शव फंदे से लटके मिले, जबकि एक ने विषाक्त खाकर अपनी जान दे दी। एक साथ पांच लोगों के सुसाइड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और चारों तरफ सन्नाटा पसरा गया।

इस परिवार ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम मौके पर है। पांचों के शव को पीबीएम अस्पताल में मोर्चरी में रखवाया गया है। माना जा रहा है कि पहले चार जनों ने फंदे से लटकर कर आत्महत्या की इसके बाद पांचवे ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।

मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र का मामला

पुलिस के अनुसार बीकानेर जिले के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र से एक ही परिवार के पांच लोगों के खुदकुशी का मामला सामने आया है। सुसाइड करने वालों में पति-पत्नी के साथ ही उनके तीन बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर एसपी तेजस्विनी गौतम के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस पहुंची है। साथ ही जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। इस घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतकों में पति-पत्नी के अलावा उनके दो बच्चे और एक बच्ची शामिल है। एफएसएल टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है।

image 11

परिवार आर्थिक तंगी से त्रस्त था

बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से त्रस्त था। ऐसे में परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया. यह घटना मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के अंत्योदय नगर की है, जहां परिवार बस्ती इलाके में रहता था। सीओ सिटी हिमांशु ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। साथ ही सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटना की सूचना के बाद एसपी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

CG CM Oath Ceremony : विष्णु ने “देव” पूजन के बाद ली CM पद की शपथ, अरुण और विजय बने डिप्टी सीएम

0

Chhattisgarh CM: भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता विष्णुदेव साय ने बुधवार को यहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साय के साथ ही भाजपा विधायक अरुण साव और विजय शर्मा ने भी राज्य के डेप्युटी सीएम पद की शपथ ली। यह पहला मौका है जब राज्य में मुख्यमंत्री को सहयोग करने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं ।

image 10

विष्णुदेव साय ने सीएम पद की शपथ

भाजपा ने रविवार को प्रमुख आदिवासी नेता साय (59) को छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री साय छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। इस क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर अब भाजपा का कब्जा है।

image 8

दो डेप्युटी सीएम ने ली शपथ

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साइंस कॉलेज मैदान में एक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साय और दोनों डेप्युटी सीएम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। साय के साथ शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव (54) प्रभावशाली साहू (तेली) ओबीसी समुदाय से आते हैं तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अधिवक्ता से नेता बने साव ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी थानेश्वर साहू को लोरमी सीट से 45,891 वोटों से हराया है।

image 7

अन्य उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (50) ब्राह्मण समुदाय से हैं। वह राज्य में भाजपा के महामंत्री हैं। हिंदुत्व के मुखर समर्थक शर्मा ने कवर्धा निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशाली कांग्रेस नेता और निवर्तमान मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों से हराया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

Mumbai Railway Station Fire: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर स्थित पॉड होटल में लगी आग

0

मुंबई: मुंबई के कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (Lokmanya Tilak Terminus Fire) पर बुधवार को दोपहर में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि घटना के वीडियो में धुएं का बड़ा काला बादल नजर आ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह आग बुधवार को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन की कैंटीन में आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बने डिप्टी सीएम

0

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और अन्य विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 29वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली हैं। शपथ ग्रहण समारोह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। सीएम मोहन यादव के साथ दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी पद की शपथ ली।

नये सीएम मोहन यादव का शपथ ग्रहण

सीएम मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर मौजूद रहे। इन सभी विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में मोहन यादव ने सीएम और जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के पुराने सीएम शिवराज सिंह ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया।

मोहन यादव पहली बार विधायक कब बने?

मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए। इसके बाद 2018 और फिर 2023 में उन्होंने विधानसभा सीट जीती। वह शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। बीजेपी आलाकमान ने शिवराज सिंह चौहान के बाद अब उन्हें राज्य की सत्ता सौंप दी है।

बीजेपी की नजर ओबीसी, दलित, ब्राह्मण वोटों पर है

मध्य प्रदेश में मोहन यादव (ओबीसी) का प्रतिनिधित्व करते हैं। जगदीश देवड़ा (दलित) और राजेंद्र शुक्ला (ब्राह्मण) उनके प्रतिनिधि के रूप में समुदाय का नेतृत्व कर रहे हैं। जबकि पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के रूप में एक ठाकुर को भी सरकार में जगह दी गई है। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

 लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर विजिटर गैलरी में कूदे 2 लोग

0

Security breach in Lok Sabha: संसद की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए। इसके कारण लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक एक शख्स का नाम सागर बताया जा रहा है। यह मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा के विजिटर पास पर संसद पहुंचा था। फिलहाल संसद के सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है।

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूकः घेरा तोड़कर लोकसभा में कूद गए व्यक्तियों ने की नारेबाजी, निकाला स्प्रे
संसद की सुरक्षा में बड़ी चूकः घेरा तोड़कर लोकसभा में कूद गए व्यक्तियों ने की नारेबाजी, निकाला स्प्रे

जानकारी के अनुसार लोकसभा के अंदर सुरक्षा उल्लंघन की सूचना मिली| 2 लोग गैलरी से नीचे कूद गए और कथित तौर पर गैस उत्सर्जित करने वाली सामग्री फेंकी| जिसके बाद संसद की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया| इस बीच कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी| उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है| यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है|

वहीं, संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर सांसदों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं| लोकसभा में सुरक्षा चूक पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है| आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था| जो भी लोग यहां आते हैं – चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं| सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए”

टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि यह एक भयानक अनुभव था| कोई अंदाजा नहीं लगा सका कि वो ऐसा क्यों कर रहे थे और इसके पीछे उनका उदेश्य क्या था| हम तुरंत संसद भवन से बाहर आ गए| लेकिन यह एक बड़ी सुरक्षा चूक है| वो संसद में कैसे घुसे और उनके पास गैस संबंधी उपकरण कहां से आए| इसकी जांच होनी चाहिए|