Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 9 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Wednesday, November 18, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 9

महंत सरजूदास को हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट से तलब किया

0

📍 भीलवाड़ा : राजस्थान हाईकोर्ट की जस्टिस फरजंद अली की बेंच ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक मामले में महंत सरजूदास को गिरफ्तारी वारंट के ज़रिए तलब किया है। पीड़िता की ओर से अधिवक्ता नीरज गुर्जर ने 26 जून 2025 को जिला एवं सत्र न्यायालय, भीलवाड़ा द्वारा दिए गए बरी किए जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट ने किया मामला विचारणीय, गिरफ्तारी वारंट जारी

हाईकोर्ट ने प्रथम दृष्टया इस मामले को विचारणीय मानते हुए सरजूदास को 50,000 रुपये के गिरफ्तारी वारंट से तलब किया है। पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा को वारंट तामील कराने और प्रतिवादी को 6 अक्टूबर 2025 को अदालत में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। कोर्ट ने महंत को नोटिस भी जारी किया है।

FIR से 10 दिन पहले लड़की की मां पर हुआ था एसिड अटैक

दिसंबर 2022 में 17 साल की नाबालिग ने डांग हनुमान मंदिर के महंत सरजूदास पर डेढ़ साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। एफआईआर दर्ज कराने से 10 दिन पहले लड़की की मां पर एसिड अटैक हुआ था, जिसके लिए भी महंत को जिम्मेदार ठहराया गया। यह मामला 18 दिसंबर 2022 को मांडल थाना, भीलवाड़ा में दर्ज हुआ था।

निचली अदालत ने एफआईआर में देरी का हवाला देकर किया था बरी

ट्रायल के दौरान आरोपी की चार बार जमानत अर्जी हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी थी। इसके बावजूद, निचली अदालत ने एफआईआर में देरी का हवाला देते हुए महंत को बरी कर दिया था। पीड़िता की ओर से इस फैसले को चुनौती दी गई और कहा गया कि एफआईआर में देरी, बरी करने का उचित आधार नहीं है। हाईकोर्ट ने इस दलील को गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तारी का आदेश जारी किया।

संत प्रेमानंद महाराज को गला काटने की धमकी

0

फेसबुक पोस्ट में युवक ने दी जान से मारने की धमकी

मथुरा : मथुरा में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के सतना जिले के एक युवक ने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट की है, जिसमें लिखा है — “मेरे घर के बारे में बोलता तो मैं प्रेमानंद की गर्दन उतार लेता।” इस बयान के सामने आने के बाद मथुरा के साधु-संतों में जबरदस्त आक्रोश है।

संत के वायरल वीडियो से जुड़ा है विवाद

दरअसल, संत प्रेमानंद महाराज के उपदेशों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। हाल ही में उनके एक वीडियो में उन्होंने युवाओं को मनमानी, बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड संस्कृति, ब्रेकअप-पैचअप जैसे मामलों से दूर रहने की सलाह दी थी। यही वीडियो विवाद की वजह बना और सतना निवासी युवक ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए धमकी भरा पोस्ट कर दिया।

पत्रकार बताने वाले युवक का नाम शत्रुघ्न सिंह

फेसबुक पर धमकी देने वाले युवक की पहचान शत्रुघ्न सिंह के रूप में हुई है। उसने अपनी प्रोफाइल में खुद को पत्रकार बताया है। शत्रुघ्न सिंह ने फेसबुक पोस्ट में लिखा — “पूरे समाज की बात है, मेरे घर की बात में बोलता तो प्रेमानंद होता या कोई और, मैं उसकी गर्दन उतार लेता।”

धर्म रक्षा संघ ने की गिरफ्तारी की मांग

धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने इस मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि संत प्रेमानंद जी वर्तमान में लाखों लोगों के लिए आस्था का केंद्र हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति द्वारा इस तरह की धमकी देना निंदनीय है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

फलाहारी बाबा बोले — प्रेमानंद बाबा को छूने नहीं देंगे

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी बाबा ने कहा कि अगर कोई प्रेमानंद बाबा की तरफ आंख उठाकर भी देखेगा, तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “यह ब्रजभूमि है, जहां कंस जैसे अत्याचारी का अंत हो गया था। हम प्रेमानंद बाबा की रक्षा के लिए गोली खाने को भी तैयार हैं।”

संत समाज ने जताया रोष

महंत रामदास महाराज ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि गाय, कन्या और साधु की रक्षा धर्म का कर्तव्य है। जो व्यक्ति साधु को धमकी देता है, वह धर्म विरोधी है। उन्होंने चेतावनी दी कि संत समाज ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगा।

15 हजार की नौकरी, 30 करोड़ की संपत्ति: कर्नाटक के पूर्व क्लर्क के पास मिले 24 मकान, 40 एकड़ ज़मीन

0

कोप्पल (कर्नाटक):
कर्नाटक ग्रामीण अवसंरचना विकास लिमिटेड (केआरआईडीएल) के एक पूर्व क्लर्क कलाकप्पा निदागुंडी के पास से 30 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिलने का मामला सामने आया है। महज़ ₹15,000 मासिक वेतन पाने वाले इस दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के पास 24 मकान, 6 प्लॉट और 40 एकड़ कृषि भूमि है। ये संपत्तियां उसकी पत्नी और भाई के नाम पर भी दर्ज हैं।

लोकायुक्त की छापेमारी में खुला मामला

लोकायुक्त अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान 350 ग्राम सोना, 1.5 किलो चांदी के गहने, दो कारें और दो दोपहिया वाहन भी जब्त किए। छानबीन में सामने आया कि निदागुंडी ने यह संपत्ति अपनी सेवा के दौरान या फिर सेवानिवृत्ति के बाद केआरआईडीएल के पूर्व इंजीनियर जेडएम चिंचोलकर के साथ मिलकर फर्जी बिल घोटाले से अर्जित की हो सकती है।

72 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले की जांच

पूर्व इंजीनियर चिंचोलकर पर 96 परियोजनाओं के फर्जी दस्तावेज़ और बिल बनाकर ₹72 करोड़ से अधिक की हेराफेरी का आरोप है। ये परियोजनाएं कभी पूरी नहीं हुईं। कोप्पल के कार्यकारी अधिकारियों ने लोकायुक्त को इसकी शिकायत की थी, जिसके आधार पर कोर्ट के आदेश से छापेमारी की गई।

नौकरी से हटाए गए, फिर हुआ खुलासा

निदागुंडी और चिंचोलकर को हाल ही में नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद संबंधित विभागों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसी आधार पर की गई छापेमारी में करोड़ों की अवैध संपत्ति और घोटाले का पर्दाफाश हुआ। अधिकारियों ने अब इस बात की जांच शुरू की है कि यह संपत्ति भ्रष्टाचार से अर्जित की गई या किसी और स्रोत से।

बेंगलुरु से अलकायदा की महिला आतंकी शमा परवीन गिरफ्तार, गुजरात ATS का बड़ा एक्शन

0

बेंगलुरु: गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने कुछ दिन पहले चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। अब अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) मॉड्यूल से कथित रूप से जुड़ी पांचवीं आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। झारखंड की 30 वर्षीय शमा परवीन को मंगलवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। वह पिछले पांच वर्षों से बेंगलुरु में रह रही थी और सोशल मीडिया के ज़रिए कथित तौर पर चरमपंथी कंटेंट फैला रही थी।

22 जुलाई को 4 की हुई थी गिरफ्तारी

परवीन की गिरफ्तारी 22 जुलाई को चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुई है। अहमदाबाद से मोहम्मद फरदीन, दिल्ली से मोहम्मद फैक, नोएडा से जीशान अली और गुजरात के अरावली जिले के मोडासा से सेफुल्लाह कुरैशी को पहले ही पकड़ा जा चुका है। इन पर इंस्टाग्राम और फेसबुक के ज़रिए AQIS से संबंधित कट्टरपंथी कंटेंट के प्रचार का आरोप है।

डीएसपी परमार की टीम ने की कार्रवाई

गुजरात एटीएस की टीम ने डीएसपी वीरजीतसिंह परमार के नेतृत्व में केंद्रीय एजेंसियों और बेंगलुरु पुलिस की मदद से 29 जुलाई को शमा परवीन को गिरफ्तार किया। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से गुजरात पुलिस को ट्रांजिट वारंट मिल गया।

मोबाइल जांच में सामने आए लिंक

गुजरात एटीएस के अनुसार, परवीन के मोबाइल की शुरुआती जांच में पता चला है कि वह पूर्व आरोपियों से संबंधित इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट्स चला रही थी। उसने AQIS नेताओं के भाषण और लाहौर की लाल मस्जिद से जुड़े वीडियो अपलोड किए थे।

ULFA से जुड़े संपर्कों की जांच

परवीन की सोशल मीडिया गतिविधियों के ज़रिए यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) से जुड़े लोगों से संपर्क में होने की बात सामने आई है। उसके सोशल मीडिया हैंडल और ईमेल अकाउंट की जांच की जा रही है।

शल मीडिया अकाउंट्स से जुड़े सबूत

पिछले आरोपियों की जांच में ‘शरीयतयाशहादत’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया था। परवीन ने ‘strangers_nation02’, ‘Strangers Of The Nation’ और ‘Strangers Of The Nation 2’ जैसे अकाउंट्स से कंटेंट शेयर किया था। उसके भाई के साथ रहने और भाई के प्राइवेट कंपनी में काम करने की पुष्टि हुई है।

झालावाड़ स्कूल हादसे में भावुक हुईं वसुंधरा राजे, परिजनों से मिलकर बांटा दर्द

0

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ में हुए दर्दनाक हादसे से हर कोई आहत है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हादसे वाली जगह पहुंचीं। इस दौरान वसुंधरा राजे मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “मैं आप लोगों का दर्द महसूस कर सकती हूं, क्योंकि मैं भी एक मां हूं। मैं समझ सकती हूं कि एक मां अपनी संतान को कैसे पालकर बड़ा करती है।”

परिवार को न हो किसी भी तरह की दिक्कत

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा दर्द है, जिसकी कोई सीमा नहीं है। माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के सपने देखते हैं कि मेरा बच्चा बड़ा होकर यह बनेगा, वह बनेगा। यह हादसा उन सपनों का अंत है, जो माता-पिता और उन बच्चों ने देखे थे।
परिजनों से मुलाकात के बाद वसुंधरा राजे ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इनके घर कच्चे हैं। इन घरों को किसी भी सरकारी योजना से जल्द से जल्द पक्का कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाए। इन परिवारों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

वसुंधरा राजे नहीं रोक पाईं आंसू

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को पीपलोदी स्थित सरकारी स्कूल में 7 बच्चों की मौत से आहत परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने भरे मन से कहा कि यह ऐसी घटना है जिसने मुझे अंदर तक हिला दिया।
भाई-बहन कान्हा और मीना की असामयिक मौत से आहत परिवार की चीखें सुनकर राजे अपने आंसू नहीं रोक पाईं। इस परिवार में दो बच्चे थे, दोनों इस हादसे में चल बसे।

चिराग बुझ गए, अब जीकर क्या करेंगे?

परिजनों ने कहा—घर के चिराग ही बुझ गए, अब हम जीकर क्या करेंगे? यह सुन पूर्व सीएम ने कहा—दुख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।
इस दौरान उनके साथ सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक गोविंद रानीपुरिया, कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित कुमार, जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा व आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा मौजूद थे।

अस्पताल में घायलों से की मुलाकात

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने जिले के प्रभारी रवि जैन को निर्देश दिए कि मृतक के परिजनों को किसी भी सरकारी योजना में पक्के आवास बनवाए जाएं।
इसके बाद वे मनोहर थाना पहुंचीं, जहां राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में अपना इलाज करवा रहे घायलों से मिलीं।
वसुंधरा राजे ने डॉक्टरों को उनके इलाज में जरा भी कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
बता दें कि स्कूल हादसे में 7 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 27 बच्चे घायल हुए हैं।

जनोपकारी श्री डोड्डण्ण शेट्टार के नाम पर कलासीपल्या बस स्टैंड का नामकरण

0

बेंगलुरु: बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (BMTC) ने कलासीपल्या बस स्टैंड का नाम बदलकर “जनोपकारी श्री डोड्डण्ण शेट्टार कलासीपल्या बस स्टैंड” कर दिया है। यह निर्णय 15 मार्च 2025 को मंडली की बैठक में लिया गया था और राज्य सरकार ने 09 जुलाई 2025 को इसकी अधिसूचना जारी की।

BMTC एक सार्वजनिक सेवा संस्था है, जो बेंगलुरु और उसके उपनगरीय इलाकों में यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और सतत परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए काम करती है। वर्तमान में यह 1,795 रूटों पर 6,187 शेड्यूल्स में लगभग 64,975 चक्कर लगाकर प्रतिदिन 12.79 लाख किलोमीटर की दूरी तय करती है, जिससे औसतन 42 लाख लोग यात्रा करते हैं।

image 60

बीएमटीसी की सेवाएं और विस्तार

बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (BMTC) शहर और उपनगरों में प्रतिदिन 1,795 रूट्स पर 6,187 शेड्यूल्स के तहत 12.79 लाख किलोमीटर तक बस सेवाएं चला रहा है। औसतन 42 लाख यात्री प्रतिदिन इन सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। सेवा क्षेत्र शहर से 25 किमी और केंद्र से 50 किमी तक फैला हुआ है।

BMTC द्वारा अब तक 1,473 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा चुकी हैं। केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत 400 एसी और 4,100 सामान्य इलेक्ट्रिक बसों की योजना पर काम चल रहा है।

कल्लासिपाल्या बस स्टैंड की सुविधाएं

नए रूप में तैयार कल्लासिपाल्या बस स्टैंड को 10 मार्च 2023 को जनता को समर्पित किया गया। इसमें 7 प्लेटफॉर्म, प्रत्येक पर 6 डिपार्चर लेन, वाणिज्यिक दुकानें, पेयजल, शौचालय, टू-व्हीलर और कार पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं।

यहाँ से अब 1,176 शेड्यूल्स के तहत कुल 3,221 बस फेरे चलाए जा रहे हैं — जिसमें कल्लासिपाल्या से 671 शेड्यूल में 2,004 राउंड्स और चंद्रभवन से 505 शेड्यूल में 1,217 राउंड्स शामिल हैं।

image 59

व्यवसायिक क्षेत्र और राजस्व

बस स्टैंड में कुल 1,14,914 वर्ग फीट व्यवसायिक क्षेत्र है, जिसमें से 62,374 वर्ग फीट वाणिज्यिक और 52,180 वर्ग फीट पार्किंग उपयोग में हैं। अनुमानित मासिक परिवहन-गैर-राजस्व ₹42.88 लाख है, जबकि वर्तमान में ₹2.52 लाख राजस्व प्राप्त हो रहा है। परिसर का आवंटन विभिन्न राज्य और केंद्र सरकार के विभागों को लाइसेंस प्रणाली के तहत किया जा रहा है।

छात्रों को प्रोत्साहन

कार्यक्रम में वैश्य समुदाय के उन छात्रों को जिन्होंने SSLC और PUC परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, उन्हें प्रतिभा पुरस्कार और चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष वी.आर. सुदर्शन, समुदाय के वरिष्ठ सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

झालावाड़ में नरेश मीणा की गिरफ्तारी से बिगड़े हालात

0

नरेश मीणा को हिरासत में लेने के बाद समर्थकों का हंगामा, स्कूल हादसे में अब तक 7 बच्चों की मौत

झालावाड़ में नरेश मीणा को हिरासत में लेने के बाद एसआरजी अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। आक्रोशित समर्थकों ने सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए आगजनी की। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। अस्पताल में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस की सख्ती से स्थिति के शांत होने की संभावना जताई जा रही है।

स्कूल की दीवार गिरने से अब तक 7 बच्चों की मौत

झालावाड़ में एक स्कूल की दीवार गिरने से अब तक 7 छात्रों की मौत हो चुकी है जबकि 20 छात्र इलाजरत हैं। मृतकों में पायल, हरीश, प्रियंका, कार्तिक, कुंदन, मीना और कान्हा शामिल हैं। घायल छात्रों में शाहीना, मिलन, विशाल, आरती, मुरली मनोहर, बीरमचंद, राजूबाई, अनुराधा, सोनाबाई, मिथुन, बादल, आरती, राजकुमार, अजय, अंजना, विजय, विक्रम, पिंकी, मनीषा और अरविंद का इलाज जारी है। हादसा सुबह 7:40 बजे प्रार्थना के समय हुआ जब कक्षा की दीवार अचानक ढह गई।

स्कूल में कुल 72 बच्चों का नामांकन था और 5 शिक्षक कार्यरत थे। हादसे के बाद स्कूल प्रिंसिपल समेत सभी 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हादसे को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश के जर्जर स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, अन्य राजकीय भवनों की स्थिति और संभावित दुर्घटनाओं की समीक्षा की जाएगी। सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर्स, संभागीय आयुक्तों और अन्य अधिकारियों को निर्देश देंगे। बैठक में मुख्य सचिव, सभी एसीएस और सचिवगण भी मौजूद रहेंगे।

उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे के पीछे महाभियोग प्रस्ताव? विपक्ष से नजदीकी बन गई कारण

0

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। संसद के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन उनका त्यागपत्र सामने आया, जिससे न सिर्फ़ सत्ता पक्ष बल्कि विपक्षी खेमे में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस्तीफे को लेकर सूत्रों ने जो संकेत दिए हैं, वह सीधे-सीधे एक विपक्ष समर्थित महाभियोग प्रस्ताव से जुड़ते हैं, जिससे सरकार की रणनीति ध्वस्त हो गई।

विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव से बिगड़ी बात

सूत्रों के अनुसार, सरकार की योजना थी कि जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव सबसे पहले लोकसभा में लाया जाए ताकि राजनीतिक लाभ उठाया जा सके। लेकिन उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इस प्रस्ताव को राज्यसभा में विपक्ष के सहयोग से आगे बढ़ाया, जिससे सरकार की योजना को झटका लगा।

बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति ने खुद विपक्ष के नेताओं से संपर्क कर इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करवाए। कुल 63 विपक्षी सांसदों ने इस पर हस्ताक्षर किए, जबकि एनडीए के किसी भी सांसद ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। यह स्पष्ट संकेत था कि यह कदम सरकार की मंशा से हटकर था और स्वतंत्र राजनीतिक सोच का परिणाम था।

बिजनेस एडवाइजरी कमिटी में हुआ खुलासा

धनखड़ ने राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमिटी की बैठक में इस प्रस्ताव की जानकारी दी, जो सरकार के लिए अप्रत्याशित थी। भाजपा नेतृत्व और सरकार दोनों इस पहल से असहज हुए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इसी कारणवश केंद्र और उपराष्ट्रपति के बीच मतभेद गहराते गए और अंततः उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

पीएम मोदी की प्रतिक्रिया ने बढ़ाई अटकलें

धनखड़ ने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ इसे सरकार और उपराष्ट्रपति के बीच तनाव की परिणति मान रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी इस चर्चा को और बल देती है। इस्तीफे के लगभग 15 घंटे बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जगदीप धनखड़ जी को देश की सेवा के कई अवसर मिले, जिनमें भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में सेवा भी शामिल है। उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।” इस औपचारिक और संक्षिप्त बयान से साफ होता है कि संबंधों में तल्खी थी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद एयर इंडिया विमान में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

0

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हॉन्ग-कॉन्ग से आए एयर इंडिया के विमान AI-315 में लैंडिंग के तुरंत बाद आग लग गई। आग विमान के ऑग्जिलरी पावर यूनिट (APU) में लगी, जब यात्री विमान से उतरना शुरू ही कर रहे थे। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और सभी यात्री एवं क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

मंगलवार 22 जुलाई को एयर इंडिया की फ्लाइट AI 315 ने हॉन्ग-कॉन्ग से उड़ान भरी थी और दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर उतरी थी। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि विमान को गेट पर पार्क किए जाने के बाद यह घटना घटी। APU सिस्टम पहले से बंद हो चुका था और तभी उसमें आग लग गई।

image 54

एक महीने में एयर इंडिया की तीसरी बड़ी घटना

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब एक महीने पहले ही अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई थी। इसके अतिरिक्त एक दिन पहले मुंबई में भी एयर इंडिया के विमान के लैंडिंग गियर के टायर फट गए थे, जिससे विमान को नुकसान हुआ था, हालांकि यात्री सुरक्षित रहे।

क्रू और यात्री सुरक्षित, विमान की जांच जारी

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और विमान को जमीन पर जांच के लिए रोक दिया गया है। विमान को मामूली नुकसान हुआ है और घटना की जानकारी डीजीसीए (नागरिक विमानन महानिदेशालय) को दे दी गई है।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार, विमान दोपहर 12:12 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के समय कितने यात्री विमान में थे और कितने पहले ही उतर चुके थे।

शालीमार बाग जैन मंदिर पर बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता को घेरा

0

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शालीमार बाग स्थित जैन मंदिर पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जैन समाज के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है और मुख्यमंत्री को समाज की बात सुननी चाहिए।

दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस तरह के धार्मिक मामलों का समाधान बुलडोजर से नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “ये आपकी विधानसभा शालीमार बाग का जैन मंदिर है और आपको इन लोगों की बात सुननी चाहिए। कुछ दिन पहले भी आपके एक मंत्री ने धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की थी और अब जैन समाज के साथ ये व्यवहार हो रहा है।”

जैन मंदिर पर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध

सौरभ भारद्वाज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शालीमार बाग के जैन मंदिर पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोग विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। जैन समाज के जनरल सेक्रेटरी राजेश जैन ने कहा कि मंदिर परिसर में पहले से एक ग्रिल बनी हुई थी, जिसे विभाग के आग्रह पर हटा दिया गया था, लेकिन फिर भी विभाग बुलडोजर लेकर आ गया।

‘हम जैन मंदिर को तोड़ने नहीं देंगे’

राजेश जैन ने बताया कि “हम हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि हमें चार-पांच दिन का समय दे दिया जाए ताकि हम स्वयं इसे हटा सकें। इसके बावजूद प्रशासन कोई सहयोग नहीं कर रहा है। हमें चाहे गिरफ्तार करें या जान से मारें, हम ये बुलडोजर नहीं चलने देंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर बीजेपी सरकार जैन समाज के मंदिर पर इस तरह अत्याचार करेगी, तो हिंदू और जैन समाज दोनों खामोश नहीं बैठेंगे। हम मंदिर को तोड़ने नहीं देंगे।”

‘प्रशासन से सिर्फ 4 दिन का समय मांगा है’

राजेश जैन ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से केवल चार दिन का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सभी नेता वोट मांगने यहां आते हैं, लेकिन अब कोई सुनवाई नहीं हो रही। “हमने दीवार तोड़कर प्रशासन की मदद की थी, लेकिन अब वे पिलर तोड़ने को कह रहे हैं। लाखों का दान यहां लगा है और प्रशासन कोई सहयोग नहीं कर रहा। हम ये पिलर नहीं तोड़ने देंगे। हमें चाहे गिरफ्तार करो या फांसी दे दो, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे।”