Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 88 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 88

बजट से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम में हुआ इजाफा, जानें आपके शहर में गैस के नए रेट

फरवरी माह के पहले दिन और बजट आने से कुछ समय पहले ही लोगों को महंगाई का झटका लग गया है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हो गया है। तेल कंपिनयों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को बढ़ा दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 14 रुपये का इजाफा किया है। ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में किया गया है। घरेलू रसोई गैस यानी सब्सिडी वाले 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आगरा में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर  आज से 1817.5 रुपये का हो गया है।  19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब जयपुर में 2046 रुपये , लखनऊ में 1883 रुपये और अहमदाबाद में 1866.5 रुपये का हो गया है। नागपुर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1947.5  रुपये में आज से मिलेगा तो इंदौर में 1876 रुपये में बिकेगा। 

बजट से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम में हुआ इजाफा, जानें आपके शहर में गैस के नए रेट

अभी भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट की कीमत दिल्ली में 903 रुपये है तो कोलकाता में 929 रुपये। आज एक फरवरी को मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये है। बता दें आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे। एक मार्च  2023 को एलपीजी के रेट दिल्ली में 1103 रुपये प्रति सिलेंडर थे। इसके बाद एक ही बार में 200 रुपये सस्ता कर दिया गया। 

आज किस रेट मिलेगा सिलेंडर

आज कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1755.50 रुपये की जगह 1769.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में यह एलपीजी सिलेंडर 1869 की जगह आज से 1887 रुपये में मिलेगा। मुंबई में कॉपर्शियल सिलेंडर का रेट अब 1708.50 से बढ़कर 1723. 50 और चेन्नई में 1924.50 रुपये से बढ़कर 1937 रुपये का हो गया है।

इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2024 को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती की थी। पिछले महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम में की गई कटौती बेहद मामूली रही थी। देश के अलग-अलग शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम जनवरी में केवल एक-डेढ़ रुपये कम हुए थे। 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में जनवरी में भी कोई बदलाव नहीं किया गया था। आखिरी बार घरेलू एलपीजी के रेट में बदलाव 30 अगस्त 2023 को किया गया था।

गौरतलब है कि देश के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट आज पेश होगा और इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे संसद में पेश करेंगी। चुनाव से पहले का बजट होने के कारण ये अंतरिम बजट होगा और इसमें आने वाले कुछ ही महीनों के लिए सरकारी आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। चूंकि ये चुनाव से ठीक पहले का बजट है तो केंद्र सरकार की कोशिश इसमें हर वर्ग की आकांक्षाओं को साधने की रह सकती है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर

गैस वितरक कंपनियों के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। पिछले महीनें भी इसकी कीमतों को स्थिर रखा गया था। समझा जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए पिछले चार महीने से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी दिल्ली में 14 किलो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है। जबकि, चेन्नई में 918.50 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और कोलकाता में 929 रुपये है। बता दें कि इससे पहले 30 अगस्त को केंद्र सरकार के द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये जोड़ा गया था। बता दें कि हर महीनें की पहली तारीख को गैस वितरक कंपनियों के द्वारा एलपीजी की कीमतों को तय किया जाता है। पिछले महीने कमर्शियल रसोई गैस की कीमतों में राहत देने के बाद इस महीनें कंपनियों ने ग्राहकों को झटका दिया है।

कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक जारी

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक जारी है। आज सुबह 8.15 बजे WTI CRUDE OIL 0.80 प्रतिशत यानी 0.61 डॉलर की तेजी के साथ 76.46 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। जबकि, BRENT CRUDE OIL 1.40 प्रतिशत यानी 1.16 डॉलर की गिरावट के साथ 81.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, JMM और कांग्रेस विधायक पहुंचे राजभवन

0

झारखंड की सियासत में बुधवार का दिन बेहद अहम है। कथित जमीन घोटाले में घिरे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रवर्तन निदेशालय से आमना-सामना हो रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर ईडी की छापेमारी और करीब 40 घंटे तक सीएम के ‘लापता’ होने के बाद सियासी पारा तेज हो गया है। ईडी का दावा है कि सोरेन के घर से छापेमारी के दौरान 36 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया है। ईडी के दावे के बाद सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका भी जताई जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार दोपहर और फिर देर शाम गठबंधन दलों के विधायकों के साथ बैठक की। विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

माना जा रहा है कि विषम परिस्थिति उत्पन्न होने पर हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को सीएम बना सकते हैं। हालांकि, ऐसा करना उनके लिए आसान नहीं होगा। हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन कल्पना के नाम पर सहमत नहीं हैं। ऐसे में एक तरफ हेमंत सोरेन को गिरफ्तारी की आशंका सता रही है तो दूसरी तरफ उन्हें परिवार में ही बगावत का भी डर है।

 चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP की जीत, AAP-कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका, किसे मिले कितने वोट?

0

चंडीगढ़ मेयर चुनाव रिजल्ट को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बहुत चिंताजनक है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।

image 35

बीजेपी ने जीत दर्ज की

चंडीगढ़ के मेयर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने जीत दर्ज की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को मात दी। इस चुनाव में आप और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। समझौते के बाद आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए उम्मीदवार खड़ा किया था। कांग्रेस ने वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर पदों के लिए अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे।

8 वोट अवैध घोषित

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर ने 16 वोट हासिल किए। वहीं सिंह को कुल 12 वोट मिले। इस दौरान 8 वोट अवैध घोषित किए गए। अवैध घोषित किए गए वोटों को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने धांधली का आरोप लगाया है। आप की एक पार्षद ने कहा कि हम उच्च न्यायालय जाएंगे। आज भाजपा ने धोखे से जीत दर्ज की है।

सैणचा भगत परिवार का तीसरा वार्षिक स्नेह मिलन समारोह धूम- धाम से मनाया, पारंपरिक वेशभूषा में घूमर नृत्य से सजा स्नेह मिलन

0

बेंगलूरु. तुमकुर रोड स्थित रेजिडेंसी रिसोर्ट में रविवार को सैणचा (भगत) परिवार का तीसरा वार्षिक स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में कर्नाटक होसूर शहर के साथ ही राज्य के अनेक प्रमुख शहरों से प्रवासी सैणचा (भगत ) ग्रामवासी सपरिवार शामिल हुए। सर्वप्रथम श्री जानरायजी की स्तुति पूजा अर्चना, मंगल आरती की गई। संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल सैणचा ने स्वागत किया। सचिव पन्नालाल सैणचा ने समाज से संगठित होकर गांव एवं समाज के विकास संस्थान पिपलाद के लिए काम करने का आहान किया।

समारोह में श्री जानरायजी भगवान विकास संस्थान पीपलाद एम्बुलेंस के लिए समाज बंधुओ ने बोलियों में बढ़ -चढ़कर भाग लिया। राजस्थान से आए बुजुगों और अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। होसूर से पधारे रूपाराम सैणचा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बालिका दो घरों को रोशन करती है। इसलिए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। कोषाध्यक्ष वचनाराम सैणचा ने युवाओ को खेलकूद एंव शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में 5 वीं कक्षा एंव उसके आगे की कक्षा के बालक बालिकाओं ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। दिनभर चले स्नेह- मिलन समारोह में जहां गांव के बड़े- बुजुर्ग सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने में व्यस्त रहे, वहीं युवाओं व बच्चों ने खेलों का लुत्फ उठाया। पुरुषों व महिलाओं ने गीत-संगीत व नृत्य से मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम में महाप्रसादी का आयोजन रखा गया।

इस अवसर पर स्नेह मिलन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर अमराराम सेंणचा मलवली, मांगीलाल सैणचा, शिवलाल सैणचा, वेनाराम सैणचा, अमराराम सैणचा, सुरेश सैणचा, उम्मेद राम सैणचा, शेषाराम सैणचा सहित बड़ी संख्या में सैणचा भगत परिवार के लोग मौजूद रहे।

 राष्ट्रसंत ब्रह्मधाम गादीपति का रियल में स्वागत

0

सायला । उपखण्ड मुख्यालय पर रविवार को अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा के बाद सायला में ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति तुलसाराम महाराज के पहली बार पधारने पर राजपुरोहित समाज बंधुओ ने स्वागत किया।

सायला में पुराना बस स्टेंड पर स्थित प्रतिष्ठान बोम्बे फैंसी सायला में पहुंचे। जहा पर फूल माला, पुष्प वर्षा तथा ढोल ढमाको के साथ स्वागत किया। स्वागत के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गादीपति के चरणों में शीश नवाकर आर्शीवाद लिया।

इस दौरान विप्र फाउंडेशन जिला उपाध्यक्ष व भाजपा मंडल महामंत्री मांगीलाल राजपुरोहित, सुखराज, मोडसिंह, खीमसिंह, नकुलसिंह मिथोड़ा, प्रवीणसिंह, भवरलाल मायलावास, रामसिंह, शंकरलाल रायथल, मंगलसिंह, मोतीसिंह, गोपालसिंह, विक्रमसिंह, दानसिंह, कुलदीपसिंह, केसाराम पुरोहित, जबरसिंह उदेश, विक्रमसिंह गुड़ानाल, अशोक राजपुरोहित, लक्ष्मणसिंह साथूआ, रमेश कुमार, छैलवीरसिंह, चेनसिंह, जगदीश राजपुरोहित, नारायण, मिश्रीमल, ईश्वर राजपुरोहित, किशोरजीसिह राजपुरोहित, शांतिलाल, चेनसिंहजी बावतरा, किशोरसिंह दहिवा सहित भक्तजन मौजूद थे।

ज्ञानवापी के बाद अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा फिर किया गया, महाराणा प्रताप सेवा के अध्यक्ष ने इसे लिखा पत्र, की यह मांग

Mobilenews.info : राजस्थान के अजमेर में महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने अजमेर दरगाह में पवित्र हिंदू मंदिर होने का दावा किया है। सीएम भजन लाल शर्मा को पत्र लिखा है। महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने सीएम को लिखे पत्र में कहा, महाराणा प्रताप सेना लंबे समय से मांग कर रही है की अजमेर में स्थित दरगाह की जांच की जाए क्योंकि वह दरगाह, दरगाह नहीं हमारा पवित्र हिंदू मंदिर है। पिछली बार भी हमने इस विषय पर कांग्रेस सरकार को पत्र भेजे थे लेकिन हिंदू विरोधी कांग्रेस सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

राजस्थान की जनता ने इस मांग का  किया है समर्थन

राजवर्धन सिंह परमार ने कहा, राजस्थान प्रदेश के अनेक जिलों में जन जागरण यात्रा करने के दौरान अनेक लोगों ने हमारी मांगों का समर्थन किया है। लिहाजा आपसे अनुरोध है की जिस तरह आज अयोध्या बाबरी तथा वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी की जांच की गई इसी तरह अजमेर में स्थित दरगाह की जांच कराई जाए।परमार ने अजमेर दरगाह की जांच करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से अजमेर दरगाह की जांच की मांग की है। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि इसकी मांग हमने पिछली कांग्रेस सरकार में भी की थी. लेकिन तब कोई पहल नहीं हुई।

पुरातत्व विभाग से सर्वेक्षण करवाया जाए

भाजपा सरकार से पूर्व महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पुरातत्व विभाग से दरगाह का सर्वे करवाने की मांग की थी। परमार ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि हिंदू मंदिर को तोड़कर अजमेर में दरगाह बनाई गई थी, इसलिए इसका पुरातत्व विभाग से सर्वेक्षण करवाया जाए. इसमें मंदिर होने के पुख्ता सुबूत सामने आएंगे. मगर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होने के चलते परमार के शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
उल्लेखनीय है की दो सफ्ताह पहले बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा ने अजमेर के अढ़ाई दिन के झोपड़े को बनाने के लिए वहां मौजूद संस्कृत विद्यालय को तोड़ने का आरोप लगाया था। बोहरा ने बयान में कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब एक बार फिर से यहां संस्कृत के मंत्र गूंजेंगे।

Bihar: गवर्नर हाउस पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा CM Nitish Kumar reached Governor House

0

Bihar: CM Nitish Kumar reached Governor House

पटना: बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। आज शाम 5 बजे NDA के सीएम के तौर पर नीतीश कुमार बिहार के सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं।  बिहार में कई दिनों से चल रहे राजनीतिक उथल पुथल का अंतिम दौर शुरू हो गया है। लगता है कि पूरे प्रकरण का आज शाम तक पटाक्षेप हो जाएगा। इस बीच खबर मिल रही है कि  नीतीश ने अपने इस्तीफा का फैसला कर लिया  है. मुख्यमंत्री नीतीश इस्तीफा देने के लिए राजभवन निकल चुके हैं। राजभवन जाकर सीएम नीतीश राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अपना इस्तीफा देंगे। 

इससे पहले सीएम आवास पर जदयू के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सभी फैसला लेने के लिए पार्टी की ओर से अधिकृत कर दिया गया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री पहले गवर्नर हाउस जाकर अपने पद से इस्तीफा देंगे और उसके बाद बीजेपी का समर्थन पत्र लेकर नई सरकार बनाने का दावा करेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। सीएम आवास की सुरक्षा बढा दी गई है। राजभवन के पास भी सरगर्मी बढ़ गई है। सीएम आवास पर सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गयी है। वहां से भीड़ को हटाने का काम शुरू हो गया है। 

image 31

जानकारी के मुताबिक पहले नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राजभवन जाकर राज्यपाल को सौंपेंगे। उसके साथ ही बीजेपी के नेता एनडीए का समर्थन पत्र नीतीश कुमार को सौंप देगी। शाम तक नीतीश कुमार नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

इस बीच खबर मिल रही है तो दोपहर तक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना पहुंचने की संभावना है। बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि अगली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज ही होगा। जेपी नड्डा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल भी हो सकते हैं।

जोधपुर की फैक्ट्री में जयपुर पुलिस का छापा, सरस-भारत जैसे ब्रांड के खाली पैकेट मिले, सड़े तेल-क्रीम से बना साढ़े 7 हजार लीटर घी बरामद

0

जोधपुर : जोधपुर शहर के बोरानाड़ा स्थित इंडस्ट्री एरिया में जयपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार देर रात नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई की है। टीम ने धेनुश्री नाम से संचालित फैक्ट्री पर कार्रवाई कर चार हजार लीटर घी और साढ़े तीन हजार लीटर वनस्पति घी बरामद किया है। इसके साथ ही, फैक्ट्री से साड़ा हुआ तेल और क्रीम भी मिला है। इस घी को बाजार में खपाने की तैयारी थी।

जोधपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने यह कार्रवाई गुरुवार रात 9 बजे के करीब शुरू की, जिसमें स्थानीय पुलिस भी सहयोग कर रही थी। कार्रवाई के दौरान नकली घी बनाने का काम चल रहा था, और टीम ने फैक्ट्री में विभिन्न ब्रांडों के खाली पैकेट्स को भी बरामद किया।

बरामद सामग्री: टीम ने फैक्ट्री में चार हजार लीटर नकली घी और साढ़े तीन हजार लीटर वनस्पति घी के साथ ही, साड़ा हुआ तेल और क्रीम भी बरामद किया है। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने इनके बारे में बताया कि इस सामग्री को बाजार में बेचने की तैयारी थी।

फैक्ट्री प्रमुख का नाम: फैक्ट्री का प्रमुख भजनलाल विश्नोई है, जिनके साथ फैक्ट्री मैनेजर ऋषि शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि एक ही नंबर के चार ट्रक और सात ट्रकों में एक ही सीरीज के नंबर पाए गए।

जांच और आगे की कार्रवाई: क्राइम ब्रांच की टीम ने बरामद सामग्री को लेकर विवेक विहार थाना पुलिस को सूचित किया है और सभी ब्रांड के घी के सैंपल लेकर इनको जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों का कहना: जयपुर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में नकली घी बनाने की शक्ति बढ़ती जा रही है और इस तरह की कार्रवाई में सख्त

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा का निधन, सीएम भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर जताया शोक

0

Hari Shankar Bhabhra : जयपुर। राजस्थान के डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष रहे हरिशंकर भाभड़ा का देर रात निधन हो गया। जयपुर के रूंगटा अस्पताल में भाभड़ा ने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि हरिशंकर भाभड़ा काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रूंगटा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। जहां पर देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। भाभड़ा के निधन पर राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ सहित कई बड़े नेताओं ने भाभडा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

हरिशंकर भाभड़ा के निधन पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हरिशंकर भाभड़ा राष्ट्रीयता के विचारों से ओतप्रोत संसदीय परंपराओं में गहरी आस्था रखने वाले विरल राजनीतिज्ञ थे। वह आमजन के प्रति जवाबदेही शासन व्यवस्था और राजनीति में शुचिता के प्रबल पक्षधर थे।

वहीं, सीएम भजनलाल शर्मा ने ट्वीट किया कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री हरि शंकर जी भाभड़ा का निधन प्रदेश की अपूरणीय क्षति है। वह सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

C M भजनलाल, ओम बिरला, देवनानी ने भी जताया दुख

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ट्वीट किया कि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष रहे श्री हरिशंकर भाभड़ा जी का देहावसान दुःखद है। राजस्थान की राजनीति में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

वहीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट किया कि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा जी का निधन दुखद है। वे प्रदेश के विकास तथा वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव मुखर रहे। लोकतांत्रिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण में भी उनका अहम योगदान रहा। असीम पीड़ा की घड़ी में परिजनों के प्रति संवेदनाएं।

कौन है हरिशंकर भाभड़ा?

नागौर जिले के खिड़की दरवाजा, डीडवाना में 6 अगस्त 1928 को जन्मे हरिशंकर भाभड़ा बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक थे। वो 16 मार्च 1990 से 5 अक्टूबर 1994 तक दो बार विधानसभा अध्यक्ष रहे। वहीं, 6 अक्टूबर 1994 से 1 दिसंबर 1998 तक वो राजस्थान के उपमुख्यमंत्री भी रहे। हरिशंकर भाभड़ा 1978 से लेकर 1984 तक राज्यसभा सासंद रहे। उन्होंने 1985, 1990 और 1993 में चूरू जिले के रतनगढ़ से राज्य विधान सभा चुनाव जीता। भाभरा राजस्थान सरकार में आर्थिक नीति और सुधार परिषद के उपाध्यक्ष थे। वह 1978-84 में राज्य सभा के सदस्य थे।

छात्र जीवन से ही आरएसएस से जुड़ गए थे भाभड़ा

हरिशंकर भाभड़ा छात्र जीवन से ही आरएसएस से जुड़ गए थे। सबसे पहले वे 1963 में भारतीय जनसंघ के नागौर जिला सचिव बने। इसके बाद नागौर के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वे 1966 से 1972 तक जनसंघ के कोषाध्यक्ष थे। इसके बाद 1974 में वे उपाध्यक्ष बने। उन्होंने 1981 से 1986 तक राजस्थान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली।

रामलीला में हनुमान बने शख्स की मंच पर मौत, ‘भगवान राम’ के चरणों में तोड़ा दम

भिवानी: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भिवानी में राज तिलक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में हनुमान जी का किरदार निभाने वाले कलाकार हरीश की मौत हो गई| हरीश 25 सालों से हनुमान जी का किरदार निभा रहे थे| अचानक से उन्हे हार्ट अटैक आया और उसी वेशभूषा में उन्होंने प्राण त्याग दिए| दरअसल कार्यक्रम में भजन के माध्यम में श्री राम के राजतिलक की तैयारी चल रही थी|

भजन के बोल के अनुसार हनुमान जी का किरदार निभाने वाले कलाकार हरीश अभिनय कर रहे थे| जैसे ही भजन खत्म हुआ तो श्री राम का किरदार निभा रहे कलाकार के पैर छूते हुए उन्होंने प्राण त्याग दिए| बताया जा रहा है कि मंच पर हरीश को श्री राम के चरणों में नतमस्तक होना था| जैसे ही वो नतमस्तक हुए तो उनको हार्ट अटैक आया और वहीं उन्होंने दम तोड़ दिया|

कुछ देर तो मंच पर मौजूद बाकि कलाकारों और दर्शकों ने सोचा की हनुमान जी बने हरीश अभिनय ही कर रहे हैं, जब मंच पर उपस्थित लोगों उनको उठाने की कोशिश की तो वो नहीं उठे| जिसके बाद उन्हें हनुमान जी की वेशभूषा में ही अस्पताल ले जाया गया| जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया| हरीश बिजली विभाग से जेई के पद से रिटायर अधिकारी थे| वो 25 सालों से रामलीला में हनुमान जी का रोल कर रहे थे|

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जब हरीश राम जी के चरणों में झुके तो सही, लेकिन उठे नहीं| अस्पताल के डॉक्टर विनोद अंचल ने बताया कि हरीश नाम के व्यक्ति को उनके अस्पताल में लाया गया था| अस्पताल में लाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी| आयोजकों ने कहा कि अचानक से उनकी मौत होना पूरे गांव लिए ऐसी क्षति है| जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा|