Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 85 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 85

Paytm के बाद अब Google Pay भी बंद होने वाला है? जानिए कहां और कब-से काम नहीं करेगा ये पेमेंट ऐप

0

Google Pay App: टेक कंपनी गूगल ने ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्‍शन के लिए इस्‍तेमाल किए जाने वाले अपने पेमेंट ऐप GPay को बंद करने का ऐलान किया है। गूगल का यह पेमेंट ऐप अमेरिका में 4 जून 2024 को बंद हो जाएगा। कंपनी ने यह फैसला साल 2022 में लॉन्च हुए गूगल वॉलेट ऐप को प्रमोट करने के लिए लिया है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। कंपनी ने यूजर्स को इसके बजाय गूगल वॉलेट (Google Wallet) पर जाने की सलाह दी है। अब इसका पुराना वर्जन काम नहीं करेगा। एंड्रॉइड होमस्क्रीन पर नजर आने वाला ‘GPay’ ऐप पुराना वर्जन है। इसे पेमेंट और फाइनेंस के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

वहीं GPay के भारतीय यूजर्स को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसकी वजह ये है कि ये सिर्फ अमेरिका बंद किया जाएगा। 4 जून के बाद यह ऐप सिर्फ भारत और सिंगापुर में ही काम करेगा। अन्य देशों में GPay का स्टैंडअलोन ऐप अवेलेबल नहीं रहेगा।

गूगल ने Peer-to-Peer पेमेंट किया बंद

ऐप बंद होने जा रहा है। ऐसे में गूगल ने peer-to-peer पेमेंट भी बंद कर दिया है। ब्‍लॉग में बताया गया है कि गूगल पे ऐप अमेरिका में बंद होने के बाद अमेरिकी यूजर अब ऐप के जरिए अन्‍य लोगों को न तो पैसे भेज पाएंगे और न ही ले सकेंगे। कंपनी की ओर से अमेरिका के गूगल पे यूजर्स को गूगल वॉलेट ऐप पर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। इसकी मदद से ही आप पैसे भेज सकते हैं या रिक्वेस्ट कर सकते हैं। अमेरिका में ज्यादा यूजर्स इसी का सहारा लेते थे। गूगल का कहना है कि वो यहां पर यूजर्स को समय समय पर अपडेट जारी करता रहेगा। गूगल ने बताया है कि गूगल पे का इस्तेमाल 180 से अधिक देशों में लाखों लोग कर रहे हैं।

गूगल ने कई बार बंद किए अपने पेमेंट ऐप

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब गूगल ने पेमेंट ऐप को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने साल 2011 में गूगल वॉलेट लॉन्च किया था। इसके बाद गूगल ने 2015 में एंड्रॉइड पे ऐप लॉन्च किया था। जिसमें गूगल वॉलेट को इंटिग्रेट किया गया था। गूगल ने इसके बाद 2016 में गूगल वॉलेट कार्ड बंद कर दिया था। अब कंपनी ने एक बार फिर से अपनी सभी सर्विस को गूगल वॉलेट में इंटिग्रेट करने का फैसला किया है। गूगल ने भारत में पहले Tez ऐप लॉन्च किया था। जिसका नाम बाद में गूगल पे कर दिया गया था। अब यह GPay के नाम से गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। भारत में गूगल पे ऐप के जरिए UPI पेमेंट किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का किया दौरा, तीन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

0

तिरुवंतपुरम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अध्यक्ष एस सोमनाथ के साथ तिरुवंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र (वीएसएससी) का दौरा किया। उन्होंने भारत की पहली अंतरिक्ष यात्रा में जाने वाले चार यात्रियों को सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ने केन्द्र में लगभग 1800 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। परियोजनाओं में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (श्रीहरिकोटा) में एसएलवी एकीकरण सुविधा (पीआईएफ), महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में नई ‘सेमी-क्रायोजेनिक्स इंटीग्रेटेड इंजन और स्टेज टेस्ट सुविधा’ और वीएसएससी, तिरुवनंतपुरम में ‘ट्राइसोनिक विंड टनल’ शामिल है । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए कालचक्र में वैश्विक व्यवस्था में भारत अपना अंतरिक्ष लगातार बड़ा बना रहा है और ये हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम में भी साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारा एकमात्र संकल्प और ध्यान हाथ में तिरंगा, अंतरिक्ष और 140 करोड़ देशवासियों का सपना होना चाहिए।

image 53

मोदी ने गगनयान मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की और नामित चार अंतरिक्ष यात्रियों को ‘अंतरिक्ष यात्री पंख’ प्रदान किये। नामित अंतरिक्ष यात्री में ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को देश की 140 करोड़ जनता की आकांक्षाओं से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब से कुछ देर पहले देश पहली बार अपने 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ। ये 140 करोड़ भारतीयों को अंतरिक्ष में ले जाने वाली 4 शक्तियां हैं। हम सभी आज एक ऐतिहासिक सफर के साक्षी बन रहे हैं। 40 वर्ष के बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाने वाला है लेकिन इस बार टाइम भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है।

वर्तमान पीढ़ी को सौभाग्यशाली बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पीढ़ी ने जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में ऐतिहासिक कार्यों के लिए प्रसिद्धि अर्जित की है। हर देश की विकास यात्रा में कुछ ऐसे क्षण आते हैं जब न केवल वर्तमान बल्कि उसकी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी परिभाषित करते हैं। आज भारत के लिए एक ऐसा ही क्षण है।

भारत की अंतरिक्ष यात्रा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साल भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना झंडा फहराने वाला दुनिया का पहला देश बना था। आज शिव शक्ति पॉइंट पूरी दुनिया को भारत की ताकत से परिचित करा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि गगनयान में प्रयोग होने वाले ज्यादातर उपकरण ‘मेड इन इंडिया’ है। यह भी सुखद संयोग है कि भारत दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी बनने के लिए उड़ान भर रहा है। उसी समय भारत का गगनयान भी हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र को एक नई बुलंदी पर ले जाने वाला है।

शिक्षा मंत्री दिलावर ने ब्रह्मा जी के दर्शन कर की पूजा अर्चना, आसोतरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को भी सुना

0

Mobilenews / बालोतरा । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर एक दिवसीय यात्रा पर बालोतरा पहुंचे। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आसोतरा में जगत पिता ब्रह्मा जी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने खेतेश्वर महाराज जी के समाधि स्थल पहुंच कर पूजा अर्चना की।

साथ ही ब्रह्मधाम गादीपति संत तुलसारामजी महाराज का आशीर्वाद लिया। आसोतरा धाम की यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को सुना। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आसोतरा पहुँचने पर तीर्थ ट्रस्ट की ओर से स्वागत किया गया।

image 51

इसके पश्चात शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खेतेश्वर गुरुकुल संचालन समिति में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम शिरकत की और प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस दौरान आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु, सभापति सुमित्रा जैन, पाटोदी प्रधान ममता प्रजापत, जोगेंद्र सिंह सिलोर, दुर्गसिंह राजपुरोहित मौजूद रहे।

CM अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को खड़े होकर किया सैल्यूट

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली विधानसभा में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को एक साल होने पर उन्हें याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने सदन में ही सिसोदिया को सैल्यूट कर उनके कामों को सराहते हुए उन्हें याद किया। केजरीवाल ने कहा कि आज गरीबों को शिक्षा देने वाला व्यक्ति एक साल से जेल में है। हम उनके संघर्ष को सलाम करते हैं। आज मनीष हर देशभक्त के लिए एक प्रेरणा हैं।

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद संबोधन पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा, ”मैं आज मेरे छोटे भाई मनीष सिसोदिया जी को याद करना चाहूंगा। आज ही के दिन एक साल पहले मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। वो यहीं इस सदन में मेरे बराबर में बैठते थे। उन्होंने कहा कि बिल्कुल झूठा केस है, लेकिन हम इस वक्त इसका दुख नहीं मनाएंगे। हमें उन पर गर्व है। हम उनसे प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत बड़ा काम किया है। गरीबों के बच्चों को शिक्षा और अच्छा भविष्य देने का काम किया है। गरीबों के बच्चों को सपने देखने और उन सपनों को पंख देने का काम किया  है।”

image 50

गिरफ्तारी को हुआ 1 साल, मंत्रियों और विधायकों संग राजघाट पहुंचे केजरीवाल

मुख्यमंत्री ने कहा, ”75 साल में जो काम कोई सरकार नहीं कर पाई, वो काम मनीष सिसोदिया ने किया है। जाहिर तौर पर इस दुनिया में इतिहास गवाह है कि जब-जब इस किस्म के लोग आते हैं और व्यवस्था को ललकारते हैं तो उनके साथ इस तरह का अन्याय होता है। इसलिए मेरा इस सदन से और सभी सदस्यों से निवेदन है कि एक बार खड़े होकर उन्हें सैल्यूट कर दें। मनीष सिसोदिया अच्छा आदमी है।”

1 साल पहले गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया

गौरतलब है, दिल्ली शराब नीति 2021-22 से जुड़े कथित घोटाले के संबंध में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने दिल्ली के एलजी वी.के. सक्सेना द्वारा दिल्ली शराब नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद अगस्त 2022 में सिसोदिया और 14 अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की थी। 

मोर पंख लेकर पीएम मोदी ने भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका को देखने के लिए समुद्र में लगाई डुबकी, पूजा कर बोले-ये दिव्य अनुभव

Mobilenews /द्वारका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। यहां उन्होंने गहरे समुद्र में पानी के अंदर डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने उस स्थान पर प्रार्थना की जहां जलमग्न द्वारका शहर है। आपको बता दें कि भगवान श्री कृष्ण द्वारका के राजा थे। पीएम मोदी ने इस दौरान शहर की भव्यता और समृद्धि को याद करते हुए अपनी श्रदांजलि अर्पित की। डुबकी लगाने से पहले उनकी कमर पर मोर के पंख भी बंधे थे।

उन्होंने कहा, ”पानी में डूबी द्वारका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।’

आपको बता दें कि गुजरात के ओखा में बने सुदर्शन सेतु का लोकार्पण करने के बाद श्री कृष्ण की नगरी द्वारका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को जनसमूह ने ‘जय द्वारकाधीश’ के गगनभेदी जयघोष के साथ भावपूर्ण स्वागत किया।

image 46

द्वारका हेलिपैड से सड़क मार्ग से जगत मंदिर में भगवान श्री द्वारकाधीश के दर्शन करने निकले श्री मोदी का मार्ग में जगह-जगह नागरिकों द्वारा अभिवादन किया गया। ओखा मंडल क्षेत्र की विशेष पहचान को उजागर करने वाले परम्परागत परिधानों से सुसज्जित ग्रामीणों के अलावा नगरजन भी मार्ग पर उनके स्वागत-सत्कार के लिए भारी संख्या में खड़े थे। कई महिलाएं गरबा नृत्य कर रही थीं, जबकि कृष्ण भक्ति के सुगम संगीत, ढोल और शहनाई की धुन के साथ खड़ा जनसमूह उनकी एक झलक देखने को आतुर था।

image 41

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए मंच पर कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। प्रधानमंत्री ने भी नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े जनसमूह ने हर्षनाद के साथ उनका भगवान श्री कृष्ण की नगरी द्वारका में स्वागत किया। उनका काफिला जिन मार्गों से गुजरा वहां ‘जय द्वारकाधीश’ के गगनभेदी जयघोष की गूंज सुनाई दी।

image 43

इससे पहले द्वारका हेलिपैड में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, सांसद सी.आर. पाटिल, रमेशभाई धड़ुक, मुख्य सचिव राज कुमार, पुलिस महानिदेशक विकास सहाय और जिला कलेक्टर जी.टी. पंड्या सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

image 47

खोजबीन में मिले थे यहां हजारों साल पुराने साक्ष्‍य

गुजरात के मौजूदा द्वारका शहर में 1960 में एक आवास को ढहाने के दौरान मंदिर का शिखर पाया गया था। अब तक वहां से भगवान विष्णु के मंदिर के अवशेषों के साथ कई प्राचीन चीजें बरामद की जा चुकी हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व महानिदेशक डॉ. शिकारीपुर रंगनाथ राव ने यहां शोध करने का फैसला किया था।

1989 में खोजकर्ताओं को मिट्टी के बर्तन मिले थे

1989 में समंदर के अंदर खोजबीन के दौरान खोजकर्ताओं को कई ऐसी संरचनाएं मिलीं, जिनसे लगता है कि यहां कोई नगर डूबा होगा. समंदर से कई आयताकार बड़े-बड़े पत्थर पाए गए; कुछ अर्द्धचंद्राकार पत्थर भी मिले। विशेषज्ञों का कहना था कि ये सारे पत्थर इंसानों द्वारा तराशे गए थे। दीवारों के अवशेष पाए गए, जिससे काफी मात्रा में चूना पत्थऱ मिला. ऐसा लगता था कि उसका उपयोग कुछ बनाने में किया गया होगा। यही नहीं, खोजबीन से मिट्टी के बर्तन और सिक्के भी मिले थे।

image 48

इस दौरान सड़क के दोनों और खड़ी भीड़ ने भगवान कृष्ण की जय, मोदी मोदी जैसे नारों के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। द्वारिका हेलीपैड पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल, सांसद सीआर पाटील, रमेश भाई धड़क, मुख्य सचिव राजकुमार, डीजीपी विकास सहाय और जिला कलेक्टर जीटी पांड्या सहित अनेक लोग पहुंचे थे।

गर्मी की दस्तक से पहले सिलिकॉन वैली में पानी के लिए मचा हाहाकार ?

0

बेंगलुरु : आईटी हब और भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाला बेंगलुरु शहर पानी की किल्लत से जूझ रहा है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले ही जल का संकट गहरा गया है। कमजोर दक्षिण-पश्चिम मानसूनी बारिश के कारण भूजल स्तर लगातार कम होता जा रहा है। वहीं, शहर को पानी आपूर्ति करने वाले कावेरी नदी बेसिन जलाशयों में पानी का स्तर कम हो गया है। लिहाजा, 14 मिलियन लोगों, आईटी कंपनियों और स्टार्टअप वाले शहर को अपनी दैनिक पानी की जरूरतों को पूरा करने में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में राज्य के ड‍िप्‍टी सीएम डी के श‍िवकुमार ने सदन को इस भारी समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि 20 फीसदी आबादी को टैंकरों के जर‍िये पानी सप्‍लाई क‍िया जाता है। यह राज्‍य में पानी की बढ़ती कमी की समस्‍या को उजागर करता है। इससे निपटने के लिए हमें उचित और समय से कदम उठाने होंगे।

बेंगलुरु पानी संकट: रोजमर्रा के जीवन पर पड़ रहा प्रभाव

पानी की किल्लत की वजह से टैंकरों की सामान्य कीमत से लगभग दोगुने दाम चुकाने पड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 12,000-लीटर टैंकर की कीमतें बढ़कर 2,000 रुपये तक पहुंच गई हैं, जबकि एक महीने पहले यही कीमत 1,200 रुपये थी। पानी के टैंकर मंगाने के लिए कई दिन पहले बुक करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का यह रोजमर्रा का कार्य बन गया है। उत्तरी बेंगलुरु के होरमावु के एक निवासी ने एक रिपोर्ट में स्थिति की वास्तविकता साझा की है। उन्होंने कहा कि पानी की कमी के कारण पौधों का जीवन खतरे में है। अभी तो अप्रैल भी नहीं आया और स्थिति गंभीर हो चली है। भूजल की कमी के कारण भुगतान के बावजूद टैंकर विक्रेताओं की अनुपलब्धता पर चिंताएं मंडरा रही हैं। शहर में जल आपूर्ति के लिए जिम्मेदार बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) अतिरिक्त पानी की मांग कर रहा है। वहीं, कावेरी बेसिन अपने घटते भंडार को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

बेंगलुरु पानी संकट: टैंकर आपूर्ति पर निर्भर शहर

आमतौर पर शहर गर्मियों के महीनों के दौरान बीडब्ल्यूएसएसबी पानी के लिए भूजल और टैंकर आपूर्ति पर निर्भर रहता है। हालांकि इस वर्ष पानी की कमी शुरुआत में ही देखने को मिल रही है। शहर की तमाम रिहायशी और इलाकों से कमी की खबरें सामने आई हैं, जिससे बड़े आवासीय इमारतों में रह रहे लोगों से पानी का कम उपयोग कम करने का आग्रह किया है। एक समय था जब बेंगलुरु अपनी मध्यम जलवायु और हरी-भरी हरियाली के लिए जाना जाता था, लेकिन गहराते जल संकट की वजह से पर्यावरण पर भारी असर पड़ रहा है।

बेंगलुरु पानी संकट: सदन में गर्माया जल मुद्दा

वहीं, डिप्‍टी सीएम डी के शिवकुमार ने कहा कि साल 2017 से बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) शहर की 103 झुग्गियों में हर माह 10,000 लीटर पानी मुहैया करा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में कावेरी जल आपूर्ति का एरिया बढ़ाने में पानी की कीमतों में संशोधन जैसी समस्याएं बाधा उत्‍पन्‍न कर रही हैं। पानी की दरों में संशोधन में देरी राजनीत‍िक कारण रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि 2013 के बाद यान‍ि 11 सालों में बिजली बिलों और अन्य खर्चों (बीडब्ल्यूएसएसबी के) में बढ़ोतरी के बावजूद पानी की दरों में बढ़ोतरी नहीं कर पाए। वहीं, विपक्ष इस मुद्दे को गर्मजोशी के साथ सदम में उठा रहा है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 25 को बालोतरा आएंगे

0

बालोतरा: भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष बाबु सिंह राजगुरु से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री 24 फरवरी को शाम जोधपुर पहुंच कर रात्रि विश्राम जोधपुर में कर 25 फरवरी को सुबह 10 बजे बालोतरा पहुंचेंगे!

 बालोतरा में भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर ब्रह्मधाम आसोतरा मंदिर दर्शन के पश्चात तुलसारामजी गुरु प्याऊ आश्रम स्थित श्री खेतेश्वर गुरुकुल विद्यापीठ के कार्यक्रम में शामिल होकर 3 बजे बाड़मेर के लिए रवाना होकर रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे।

दवे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बाबु सिंह राजगुरु के नेतृत्व में बालोतरा जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा उसके पश्चात अराबा,कल्याणपूर, सरवड़ी पचपदरा में कार्यकर्ताओं द्वारा भी शिक्षा मंत्री का स्वागत किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे आएंगे मायलावास

ब्रह्मऋषि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुदेव के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में लेंगे भाग, ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति तुलछारामजी महाराज एवं, वेदांताचार्य डॉ ध्यानारामजी महाराज के सानिध्य में होगा कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री के साथ आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित रहेंगे मौजूद

किसानों के प्रदर्शन के बीच X और केंद्र के बीच फिर बढ़ सकता है तनाव, क्या इस आदेश को मानेगी कंपनी?

0

भारत सरकार ने एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) से कुछ अकाउंट और पोस्ट को हटाने के लिए कहा है| एक्स ने यह दावा अपने ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स अकाउंट के जरिए किया है| प्लेटफार्म ने कहा कि हम इससे सहमत नहीं हैं| ये पोस्ट और अकाउंट सिर्फ भारत में नहीं दिखेंगे| एक्स के ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स ने पोस्ट कर लिखा है कि भारत सरकार ने कार्यकारी आदेश जारी कर कहा है कि एक्स कुछ अकाउंट और पोस्ट्स पर कार्रवाई करें, जो कि जुर्माना और कारावास सहित संभावित सजा के अधीन हैं|

इन आरोपों के केंद्र सरकार और सोशल मीडिया के बीच तकरार बढ़ सकती है| एक्स के ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स ने पोस्ट में कहा गया है कि आदेश के तहत हमें भारत में इस तरह के अकाउंट्स और पोस्ट को बंद करना है| हालांकि, हम इन कार्रवाइयों से असहमत हैं और मानते हैं कि इन पोस्टों के लिए भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मान रखा जाना चाहिए|

एक्स ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला दिया

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता यानी फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का हवाला देते हुए एलन मस्क की कंपनी ने लिखा है कि केंद्र सरकार के आदेश मानते हुए कंपनी इन अकाउंट्स और पोस्ट को केवल भारत में ही रोकेगी| हमारी स्थिति के अनुरूप भारत सरकार के रोकने के आदेशों को चुनौती देने वाली एक रिट अपील पेंडिंग है| हमने अपनी नीतियों के अनुसार प्रभावित यूजर्स को इन एक्शन के बारे में बता दिया है|

सरकार के आदेश को सार्वजनिक करना चाहता है प्लेटफॉर्म

ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स ने लिखा है कि कानूनी प्रतिबंधों के कारण हम सरकार के आदेश को प्रकाशित करने में असमर्थ हैं, लेकिन हमारा मानना है कि पारदर्शिता के लिए उन्हें सार्वजनिक करना जरूरी है| खुलासा नहीं करने की कमी के कारण जवाबदेही में कमी आ सकती है| बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब एक्स ने इस तरह के आरोप लगाए हैं| उसका साल 2021 में भी यही कहना था कि भारत की सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है|

Ameen Sayani Passes Away: रेडियो की सबसे दमदार आवाज हुई खामोश, श्रोताओं के दिलों में बसे थे अमीन सयानी

0

आवाज की दुनिया के फनकार अमीन सयानी

आज लोग चेहरे से अपनी पहचान बनाते हैं, लेकिन कुछ शख्सियत ऐसी भी रही हैं जिनका वजूद उनकी आवाज रही है। आजादी के बाद रेडियो सुनने का दौर आया। सत्तर, अस्सी और नब्बे का दशक ऐसा ही रहा, जब लोगों में रेडियो सुनने का क्रेज गजब का था। तब रेडियो सिर्फ आवाज नहीं, एहसास था। यह ना जाने किन-किन लम्हों का साथी भी रहा। आजादी के बाद जिन लोगों ने रेडियो को आम लोगों तक पहुंचाया, इसकी लोकप्रियता बढ़ाई, उनमें सबसे अव्वल नाम अमीन सयानी का आता है। एक दौर था, जब अमीन सयानी रेडियो की आवाज थे। रेडियो की आवाज मतलब अमीन सयानी थे। आज ‘रेडियो किंग’ अमीन सयानी का निधन हो गया। हार्ट अटैक से 91 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।

‘भाईयों और बहनों’ का ताल्लुक

जिस ‘भाईयों और बहनों’ शब्द का प्रयोग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब-करीब अपने सभी भाषणों में करते हैं। यह शब्द तब लोकप्रिय हुआ जब सन 1952 में रेडियो सिलोन से अमीन सयानी ने ‘बिनाका गीतमाला’ प्रस्तुत किया था। रेडियो पर जैसे ही उनका सुपर हिट प्रोग्राम ‘बिनाका गीतमाला’ शुरू होता, तो वक्त जैसे थम जाता था। बेहद जोश-व- खरोश और मेलोडियस अंदाज में रात 8:00 बजे रेडियो पर जब ये आवाज गूंजती “जी हां भाइयों और बहनों, मैं हूं आपका दोस्त अमीन सयानी और आप सुन रहे हैं बिनाका गीतमाला”, तो एक जादू चल जाता था। लोग दिल थाम कर बैठ जाते थे। रेडियो सिलोन से एक भारी और दिलकश आवाज आती। श्रोताओं के साथ मजाक करते, उन्हें छेड़ते, उन्हें दिलचस्प वाकये सुनाते, कलाकारों के इंटरव्यू लेते और इन सब पर हिंदी फिल्मी गानों का तड़का लगाते हुए।

लोग आवाज के दीवाने हो गए 

30 मिनट चलने वाला ‘बिनाका गीतमाला’ प्रोग्राम साल 1952 में हर किसी का पसंदीदा बन गया और करीब आधे दशक तक छाया रहा। पहले इसका नाम था ‘बिनाका गीतमाला’, फिर बना ‘हिट परेड’ और ‘सिबाका गीतमाला’ बना। लोग अमीन सयानी की आवाज के दीवाने बन गए थे और उन्होंने श्रोताओं के साथ एक अपनेपन का रिश्ता बना लिया था। ऑल इंडिया रेडियो से अपना मुकाम बनाने वाले अमीन सयानी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1952 में की थी। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के विविध भारती में 40 सालों से अधिक काम किया। शो प्रेजेंट करने का उनका तरीका और कलाकारों के इंटरव्यू लेने का तरीका, नाटक और एकांकी, संगीत के कार्यक्रम, क्विज, फिल्मों के प्रमोशन और ट्रेलर पेश करने का तरीका काफी अलग था।

सिंगर बनना चाहते थे अमीन सयानी

अमीन सयानी ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अपनी तालीम मुकम्मल की थी। उन्होंने थिएटर भी किया। क्लासिकल म्यूजिक भी सीखा। वे बहुत अच्छा गाया करते थे। अमीन सयानी सिंगर बनना चाहते थे, लेकिन आगे चलकर उनकी आवाज फट गई और गाना मुश्किल हो गया। यही वजह है कि बाद में उन्होंने सिंगर बनने का इरादा छोड़ दिया। अमीन सयानी के बड़े भाई हामिद सयानी की सलाह पर अमीन सयानी ने ऑल इंडिया रेडियो में हिंदी ब्रॉडकास्टर के लिए आवेदन किया, लेकिन उनकी आवाज रेडियो के लिए रिजेक्ट कर दी गई थी। उन्हें यह कहकर रिजेक्ट कर दिया गया, “स्क्रिप्ट पढ़ने का आपका हुनर अच्छा है, लेकिन मिस्टर सयानी आपके तलफ्फुज में बहुत ज्यादा गुजराती और अंग्रेजी की मिलावट है, जो रेडियो के लिए अच्छी नहीं।”

उनकी आवाज रेडियो के लिए हुई रिजेक्ट

रेडियो के लिए रिजेक्ट किए जाने के बाद अमीन सयानी को काफी धक्का लगा। वे निराश हो गए। वो अपने बड़े भाई हामिद सयानी के पास पहुंचे, तो उन्होंने अमीन से रिकॉर्डिंग के दौरान रेडियो स्टेशन के हिंदी कार्यक्रमों को सुनने के लिए कहा। अमीन सयानी ने ब्रॉडकास्टिंग का फन सीखने और उसे फॉलो करने में अपना जी-जान लगा दिया और आगे चलकर वो रेडियो के एक बड़े नाम बन गए।

अमीन सयानी ने 54 हजार प्रोग्राम्स किए 

अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 में एक ऐसे परिवार में हुआ था जिसने भारत की आजादी में बड़ी भूमिका निभाई थी। 14 साल तक वो अपनी मां कुलसुम सयानी को ‘रहबर’ नाम के एक पाक्षिक जर्नल के संपादन में मदद करते थे। उनके भाई हामिद सयानी एक मशहूर ब्रॉडकास्टर थे। उन्होंने ही अमीन सयानी को एक्टिंग, निर्देशन, एंकरिंग और ऑल इंडिया रेडियो से परिचय करवाया था। उनके भाई करीब दस सालों से ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से जुड़े हुए थे। उन्होंने अंग्रेजी में कई कार्यक्रम बनाए थे। 

अमीन सयानी ने भी कई कार्यक्रम बनाए जैसे- एस. कुमार का फ़िल्मी मुकदमा और फिल्मी मुलाकात जो पहले श्रीलंका ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन में और फिर विविध भारती पर बहुत लोकप्रिय हुआ। ऑल इंडिया रेडियो का पहला स्पॉन्सर्ड शो ‘सैरेडॉन के साथी’ उन्होंने 4 सालों तक प्रेजेंट किया। उनके द्वारा प्रेजेंट किए गए कुछ अन्य शो ‘बोर्नविटा क्विज कांटेस्ट’ और ‘शालीमार सुपरलैक जोड़ी’ थे। इनके अलावा उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय रेडियो शो जैसे मिनी इंसर्शन्स ऑफ फिल्मस्टार इंटरव्यूज, म्यूजिक फॉर द मिलियन, गीतमाला की यादें और हंगामे शामिल हैं। आवाज की दुनिया के फनकार अमीन सयानी ने करीब 54 हजार प्रोग्राम्स किए हैं। 

परिवार का महात्मा गांधी से सीधा ताल्लुक

अमीन सयानी का सीधा ताल्लुक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से भी था। अमीन सयानी के पिता के चचा रहमतुल्ला साहनी ने न सिर्फ महात्मा गांधी को वकील बनाने में मदद की, बल्कि वे उन्हें अपने साथ साउथ अफ्रीका भी ले गए थे। यही नहीं अमीन सयानी के नाना तजब अली पटेल, मौलाना आजाद के साथ-साथ गांधी के भी डॉक्टर थे। अमीन सयानी की मां कुलसुम साहनी भी महात्मा गांधी से काफी मुतास्सिर थीं। गांधी जी कुलसुम सयानी को अपनी बेटी की तरह मानते थे। कुलसुम सयानी ने खास तौर से औरतों की साक्षरता के लिए खूब काम किया। महात्मा गांधी उनके काम से बेहद प्रभावित हुए। गांधी जी के कहने पर ही कुलसुम सयानी ने देवनागरी, गुजराती और उर्दू जबान में एक मैगजीन शुरू की, जिसका नाम ‘रहबर’ था। अमीन सयानी उस वक़्त 10-11 साल के थे। वे भी मैगजीन के साथ पूरी तरह जुड़ गए। उस समय अमीन सयानी हिंदी ज्यादा नहीं जानते थे, क्योंकि उनकी शुरुआती तालीम गुजराती में हुई थी। 

BJP चुनाव जीतती नहीं, चोरी करती है, चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर SC के फैसले के बाद बोले केजरीवाल

0

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि, तानाशाही भरे माहौल में सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बहुत मायने हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव केस की सुनवाई के बाद फैसला आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में दिया है। पिछले परिणामों को अवैध बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप कुमार चंडीगढ़ का मेयर घोषित किया। इधर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुलदीप कुमार के घर पर जश्न का माहौल भी देखने को मिला।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, कुलदीप कुमार एक गरीब घर का लड़का है। INDIA गठबंधन की ओर से चंडीगढ़ का मेयर बनने पर बहुत बहुत बधाई। ये केवल भारतीय जनतंत्र और माननीय सुप्रीम कोर्ट की वजह से संभव हुआ। हमें किसी भी हालत में अपने जनतंत्र और स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता को बचाकर रखना है। मुझे लगता है कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। हम सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, यह इंडिया अलायंस की पहली और बड़ी जीत है…हमने उनसे जीत को छीन लिया है। उन्होंने चुनाव में वोट की ‘चोरी’ की थी लेकिन हम अंत तक लड़े और अंततः जीत गए…जो लोग कहते हैं कि, बीजेपी को हराया नहीं जा सकता उनके लिए यह उदहारण है कि, बीजेपी को एकजुटता से, अच्छी योजना और रणनीति से हराया जा सकता है।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “चंडीगढ़ की आबादी महज 14.5 लाख है। देश के लोगों को तो पता भी नहीं होगा कि चंडीगढ़ में हर साल एक मेयर चुना जाता है।” दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी ने इन छोटे स्तर के चुनावों में भी खेल खेलने की कोशिश की और कैमरे में कैद हो गई…आप उम्मीदवार को 20 वोटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिला था…दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी ने दुनिया की सबसे युवा पार्टी पर दांव खेलने की कोशिश की और कैमरे में कैद हो गई…सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें एक अच्छी फटकार लगाई गई।”