Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 84 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Wednesday, November 18, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 84

भजनलाल के मंत्री ओटाराम देवासी को आया हार्ट अटैक, एसएसएस अस्पताल के ICU में भर्ती

0

राजस्थान में राजनीतिक गलियारे से बड़ी सामने आ रही है। जहां राजस्थान सरकार में देवस्थान मंत्री ओटाराम देवासी को एसएमएस अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री ओटाराम को हार्ट अटैक आने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सीएम भजन लाल शर्मा ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

बता दें कि मंत्री ओटाराम देवासी आज सुबह अपने निवास पर थे। तभी उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें एसएमएस अस्पताल लाया गया। जहां मालूम चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। अस्पताल में आईसीयू वार्ड में देवासी को भर्ती किया गया है। उनकी जांचे कराई जा रही है।

डॉक्टर्स की देखरेख में देवासी का इलाज हो रहा है। वहीं देवासी के हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में उनके शुभचितंकों की भीड़ लग गई है। जो उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।

image 10

भजनलाल सरकार में मंत्री ओटाराम देवासी सिरोही जिले की शिवगंज विधानसभा सीट से विधायक है। ओटाराम देवासी को एक फिर से प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। 58 वर्षीय ओटाराम देवासी ओबीसी देवासी वर्ग से आते हैं

दो भाईयों की पत्नियां प्रेमी के संग भागी: तीन साल पहले हुई थी शादी, तीन लाख रुपए और जेवरात भी ले गई

0

हरियाणा के अंबाला में रहने वाली एक विवाहिता अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। उसने घर से जाते हुए सास के सोने के झुमके और आठ हजार रुपये भी कैश ले गई। पति से मिली जानकारी के अनुसार, उसकी पत्नी पहले भी एक रात 3 घंटे तक घर से गायब रही थी, लेकिन पत्नी ने बाद में खुद की गलती मानते हुए सही से रहने की बात कही थी। 

पड़ोसी संग भागी विवाहिता 

पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी पर भरोसा कर बैठा था, लेकिन उसे मालूम नहीं था कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है। वह अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट में काम करता है। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी और शादी के करीब डेढ़ साल बाद उसके एक बेटी हुई है। आगे कहा कि 7 मार्च को सुबह 11 बजे के आसपास उसकी पत्नी 20 साल के पड़ोसी के साथ भाग गई और अपने साथ डेढ़ साल की बेटी को भी ले गई। जिसका कहीं भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। पत्नी के तीनों नंबर अभी भी बंद जा रहे हैं। अंबाला पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बेटी को खिलाने के बाहन घर में आया शख्स 

युवक का कहना है कि वह आठ महीने पहले अंबाला सिटी में दूसरी जगह पर एक किराए के मकान

में रहते थे। यहां मूलरूप से सोनीपत का रहने वाला एक शख्स भी किराए पर रहता था। मनदीप खन्ना पीछे से उसकी बेटी को खिलाने के बहाने घर पर आता था। इस बीच, उसकी पत्नी और युवक संबंध में आएं और दोनों के बीच रिश्ता बन गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि दिसंबर महीने में भी उसके सोने के बाद पत्नी रात को गायब थी। जब वह रात को अचानक सोकर उठा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली थी। रात 3 बजे जब उसकी पत्नी घर वापस लौटी, तब उससे पूछा गया, तो वह अलग-अलग बाहने लगे।

लड़ाई के अगले दिन हुई ससुर की मौत 

लड़ाई होने के अगले दिन ही उसके ससुर की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि मारपीट की वजह से उसके पिता की मौत हो गई है। जबकि, ससुर की मौत हार्ट अटैक से हो गई थी। पुलिस ने जांच करने के बाद उसे निर्दोष पाया था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हार्ट अटैक की वजह बताई गई है। 

पिता की मौत के लगाए थे झूठे आरोप

पिता की मौत के बाद उसकी पत्नी अपने मायके यूपी गई थी। जब भी वह उसे कॉल करता था, उसकी पत्नी का नंबर बिजी जाता था। पत्नी फोन पर कहती थी कि मैं उसी लड़के से शादी करूंगी। लेकिन, उसके मायके वाले उसकी पत्नी को समझा कर वापस ससुराल छोड़ गए थे। कुछ दिनों तक अच्छे से रही और उसके बाद 7 मार्च को प्रेमी संग फरार हो गई। 

दी कर्नाटक जाट समाज का भव्य आयोजन

0

जागरण में विश्व प्रसिद्ध अग्नि नृत्य संत पूरनाथ महाराज ने दी भव्य प्रस्तुति

बेंगलूरू: दी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट बिन्नीमिल के भवन में नीलकंठ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का भव्य जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें सभी भक्तजनों ने शिवजी के भजनों का आनंद लिया एवं सत्संग में चढ़ावे की बोलियां बोली गई इसमें समाज के सभी बंधुओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सत्संग में सन्त श्री पुरनाथजी महाराज की गणपति वंदना से भजन संध्या शुरूआत की वह गुरु महिमा एवं छतीष नियमों का पालन करने का और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रात्रि में हजारों की संख्या में भक्तों ने इस भजन संध्या का लाभ लिया।

इस साल 12वीं वर्ष महाकुम्भ के उपलक्ष में अध्यक्ष गणपत लाल आकोदिया ने बाहर से आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष धनराज सारण ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष कालूराम, दयाराम सचिव रतनलाल, पूर्व अध्यक्ष धर्माराम ,भंवरलाल पिचकिया ,भंवरलाल मायला, रामलाल गोदारा, संपत पूनिया दिनेश बेरवाल नवरत्न तेजाराम, सरवन एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे

Paytm के लिए फिर बुरी खबर! RBI कैंसिल कर सकती है पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस

पेटीएम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर सकता है। द हिंदू बिजनेस लाइन की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। अगर ऐसा कुछ हुआ तो पिछले 20 सालों में यह पहली बार होगा जब इस तरह का एक्शन लिया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक के परिचालन के जरूरी पहलुओं को ध्यान में रखने के लिए एक प्रशासक नियुक्त किया जा सकता है। बता दें, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा तय समय सीमा में अब 2 हफ्ते से भी कम का समय बचा है। 

लाइसेंस रद्द करने की आहट ने पेटीएम के शेयरों पर बुरा असर डाला है। सोमवार को 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ एनएसई में 410.80 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। कंपनी के शेयरों का भाव 3.47 प्रतिशत की गिरावट के बाद 400 रुपये के लेवल पर एनएसई में पहुंच गया था। यानी निवेशकों को दुख खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेगुलेटरी ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अधिग्रहण में इच्छुक कंपनियों कहा साफ शब्दों में कह दिया था कि उन्हें किसी प्रकार की कोई छूट ऑपेरशन में मिलेगी। ऐसे में अधिग्रहण उन्हें अपने रिस्क पर लेना होगा।

क्या है मामला? 

रिजर्व बैंक ने कई चेतावनी के बाद 31 जनवरी को पेटीएम पर कठोर फैसला लिया था। सेंट्रल बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक में 15 मार्च 2024 के बाद किसी भी प्रकार के डिपॉजिट्स पर रोक लगाई है। रिजर्व बैंक को बैंक के केवाईसी में कई तरह के समस्याएं दिखी थी। 

1 महीने में 46% लुढ़का शेयर 

मौजूदा समय में पेटीएम के शेयर 52 वीक लो लेवल 318 रुपये से 27 प्रतिशत की बढ़त हासिल करके ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, कंपनी के शेयर 31 जनवरी की कीमत की तुलना में 46 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 

कुमावत समाज बिलाड़ा का तीसरा वार्षिक स्नेह मिलन धूमधाम से मनाया

0

Mobilenews बेंगलुरु : बेंगलुरु बिन्नी मिल रोड कोटनपेट स्थित जांगिड भवन मैं गुरुवार को कुमावत समाज बिलाड़ा का तीसरा स्नेह मिलन समारोह मनाया गया । इसमें समाज के अध्यक्ष और राजनेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद पीसी मोहन ने राजस्थानियों की मेहनत लगन और समर्पित भावना और पार्टी के साथ जुड़ाव को महत्वपूर्ण बताया वहीं उन्होंने कहा कि आपकी जन्म भूमि भले ही राजस्थान रही हो लेकिन कर्म भूमि आपकी कर्नाटक है! इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सप्तगिरि गौड़ा ने भी राजस्थानियों की प्रशंसा करते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका बतायी! इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अनेको पदाधिकारी मौजूद रहे! इन सब का समाज की ओर से भव्य साफा पुष्प और सॉल ओढ़ाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया।

मुख्य वक्ता विनोद प्रांजा व शैतान सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कर्नाटक में समाज के बने संगठनों के अध्यक्ष फतेहचंद कुमावत बैंगलोर, मानक सिंदड, नरेंद्र गोयल, पुखराज मान्दणीया, बगदाराम मांवर मैसूर, बाबुलाल बाकरेचा मैसूर, भेरूलाल रेणवाल, ओम प्रकाश कुमावत मैसूर, पेमाराम चांदोरा, लालाराम कुमावत, अर्जुन राम दुबलदिया, पारसराम दुबलदिया, ओमप्रकाश गुगोण, बाबूलाल कुमावत आदि का सामाजिक संगठन की ओर से स्नेह मिलन के शुभ अवसर पर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर समाज की प्रतिभा पूजा बोराव ने मोबाइल के दुरुपयोग बच्चों के संस्कार एवं बच्चों पर पढ़ने वाले प्रभाव के बारे में उद्बोधन दिया वहीं पर समाज में कुछ रूढ़िवादी परंपराओं को त्याग कर समाज के विकास में क्रांतिकारी परिवर्तन की ओर चलने पर जोर दिया गया। विशेष रूप से सभी वक्ताओं ने व्यापार के साथ शिक्षा पर विशेष जोर दिया और शिक्षा से ही सभी परिवारों का एवं समाज का विकास हो सकता है इस अवसर पर पेमाराम गोडला, कन्हैया लाल मालवीया, चिरंजीलाल सांगर, पन्नालाल बोडावड, तेजाराम तिलायचा, ओमप्रकाश अडाणीया, माणक राम तिलायचा, माधव कारोलिया, महेंद्र सांगर, नरेंद्र मालवीया, मनोहर सांगर, बगदाराम दुबल्दीया, पारसराम धमानिया, दिनेश गुड़िया, अशोक तिलायचा आदि की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पेमाराम घोड़ला को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार घोषणा की कि अगले साल तक महिला मंडल की स्थापना करके महिला संगठन को भी मजबूत बनाया जाएगा। इस अवसर पर महिला भी भारी तादाद में उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल कुमावत ने किया।

प्राकृतिक आपदा बे मौसम बारिश अफीम किसानों के लिए आफत बनी

0

Mobilenews : निंबाहेड़ा : पिछले दो दिनों से जिले में एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बे मौसम बरसात से अफीम किसानों को भारी नुकसान होने का अंदेशा है क्योंकि अभी अफीम किसान लुवाई चिराई का कार्य कर रहा है। क्षेत्र में अफीम काश्तकारों ने अफीम खेती में चीरे लगाए थे जो हुई बरसात से अफीम धुल गई जिससे किसानों को बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अफीम किसानों का कहना है कि अगर यह बरसात ऐसी ही रही तो औसत में कमी हो सकती हैं।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश प्रवक्ता उपाध्यक्ष बिहारी लाल सोलंकी प्रदेश सचिव रामचंद्र बामनिया प्रदेश संगठन सचिव रामचंद्र मीणा वरिष्ठ समाजसेवी यू एस शर्मा ने बे मौसम बरसात पर किसानों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए नारकोटिक्स विभाग एवं राज्य सरकार केंद्र सरकार से मांग अनुरोध किया है कि बरसात को ध्यान में रखते हुए किसानों को अफीम तौल में औसत मे शीतलता बरते जिससे कि किसानों के पट्टे कटे नहीं।

image 5

बारिश-ओलावृष्टि ने बर्बाद की पैदावार

कड़ी मेहनत एवं सुरक्षा के साथ खेतों में तैयार की अफीम की फसल में चीरा लगाने का काम शुरु होने के साथ ही चली तेज हवाओं ने खेतों में फसल के बिछोने लगा दिए। सारी मेहनत को ढेर होता देख काश्तकार पेशोपेश में आ गए। जिन्होंने चीरा लगाया ही था, उनके साथ तो सिर मुंंडाते ही ओले पड़ने वाली कहावत चरितार्थ हो गई।

पौधों को हवा के प्रकोप से बचाने के लिए लकड़ियों के सहारे दिए तो वहीं पक्षियों से बचाने के लिए नेट लगाकर बड़ा खर्चा भी किया लेकिन ऐनवक्त पर प्राकृतिक आपदा ने फिर से सारा औसत बिगाड़ दिया है। सीपीएस के तहत जारी नए काश्त लाइसेंस वाले काश्तकारों को तो डोडो में चीरा नहीं लगाना था लेकिन जिन पुराने काश्तकारों को फसल में चीरा लगाना था, उनकी मुसीबत बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मुश्किल उनकी बढ़ी है, जिन्होंने चीरा लगाया ही था और तेज हवाओं का दौर शुरु हो गया, जिससे ना केवल अफीम के दूध का उत्पादन प्रभावित हुआ बल्कि पौधे तक आड़े पड़ गए, जिससे बची आस भी टूट गई है।

Breaking: BJP Candidate List: 34 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व CM, लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी

0

Mobile News : दिल्ली में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है. 195 सीट का निर्णय लिया गया उसमें प्रधानमंत्री वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। जिसमें पार्टी के बड़े-बड़े मौजूद है. बता दें कि उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए 29 फरवरी को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. यह मीटिंग रात 8 बजे शुरू होकर सुबह करीब 4 बजे तक चली थी, जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दिग्गत भारतीय नेता शामिल हुए थे. बैठक में लगभग 17 राज्यों की लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई थी और 155 से अधिक सीटों को लेकर फैसले किए गए.

भाजपा की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संगठन महासचिव बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, सह-प्रभारी और चुनाव प्रभारी, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, असम, उत्तराखंड और गोवा के मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे. बैठक में उत्तर भारत के सभी राज्यों के अलावा, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु के लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए ‘400 पार’ का नारा दिया है. भाजपा का लक्ष्य अकेले 370 से अधिक सीटें हासिल करना है.

भारतीय जनता पार्टी थोड़ी देर में लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इसमें उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो सकता है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से भी बस्तर, कोरबा, रायगढ़ जैसे हिस्सों से सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा होगी। छत्तीसगढ़ में नमो ऐप पर सर्वे, पार्टी नेताओं से मिले इनपुट और केंद्रीय टीम के सर्वे के जरिए नामों पर चर्चा हुई है। 29 फरवरी को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए थे। केंद्रीय नेताओं ने बस्तर, सरगुजा की सीटों पर फोकस करने का टास्क दिया था।

पहली लिस्ट में 100 से ज्यादा नाम होने की संभावना पार्टी सूत्र जता रहे हैं। कई मौजूदा सांसदों का टिकट कटने की खबर है। बीजेपी नए चेहरों को मौका देगी। छत्तीसगढ़ को लेकर भी लगभग यही स्थिति है। इस वक्त बीजेपी के 11 में से 9 सांसद हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अरुण साव, गोमती साय और रेणुका सिंह ने सांसदी से इस्तीफा दे दिया था। 2019 में कोरबा और बस्तर कांग्रेस ने जीती थी।

 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सांसद के बयान से बढ़ी सियासी हलचल, मेरी गलती की सजा PM मोदी को मत देना

0

बाड़मेर । कुछ ही दिनों के अंदर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। 2024 में जीत के लिए जगह-जगह सभाएं और रेलियां आयोजित की जा रही है। इसी बीच केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद कैलाश चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद कैलाश चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने भाषण में कहा, कि ”आप मेरी किसी गलती की सजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मत देना। कहीं मुझे आने या जाने में देरी हुई हो या कोई काम मैं न करवा पाया हूं तो मेरी गलती की सजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मत देना। उनके जैसा नेतृत्व फिर कभी देश को नहीं मिलेगा।

बता दें कि यह मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले से सामने आया है, जहां केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। वहीं, अब सांसद कैलाश चौधरी के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में हुआ जोरदार धमाका, ग्राहक समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल

0

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast News in Hindi: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार को हुए एक विस्फोट में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। विस्फोट बेंगलुरु के व्हाइटफिल्ड के रामेश्वरम कैफे में हुआ। इसमें तीन लोग केफे के स्टाफ हैं और दो ग्राहक है। पुलिस के मुताबिक कैफे में शुक्रवार को आग लग जाने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए। संदेह है कि एक सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण आग लगी। विस्फोट काफी तेज था। इससे घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर राहत कार्य के लिए पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंच गई है।

शहर के कुन्दनहल्ली इलाके में हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक घायल लोगों की वास्तविक संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है, हालांकि कम से कम पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। यह कैफे शहर के कुन्दनहल्ली इलाके में है। घटना की वजह आग लगना बताई जा रही है। पुलिस और अग्निशमन कर्मी स्थिति पर काबू पाने के लिए वहां पहुंच गए हैं।

घटना के समय लोग लंच करने के लिए वहां बैठे थे

विस्फोट दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। उस वक्त अधिकतर लोग वहां लंच कर रहे थे। कैफे में आस-पास के तमाम कार्यालयों के स्टाफ और अन्य लोग वहां भोजन करने के लिए आया करते हैं। इसी दौरान कैफे में अचानक विस्फोट की घटना के बाद अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। व्हाइटफिल्ड फायर स्टेशन के अधिकारियों ने एएनआई को बताया, “हमें रामेश्वरम कैफे में सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी। इसके बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।”

शहर के बीच इस कैफे में काफी भीड़भाड़ रहती है। घटना के समय भी वहां काफी लोग थे। इससे हादसे में अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। जांच के लिए एचएएल, व्हाइटफील्ड और इंदिरानगर पुलिस स्टेशनों के अधिकारियों सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कैफे के चारों ओर बैरिकेडिंग करके लोगों को वहां से हटाया और विस्फोट की वजह की जांच पड़ताल शुरू कर दी। फोरेंसिक अधिकारियों और खोजी कुत्तों के साथ अग्निशमन कर्मी भी मौके पर हैं।

बेंगलुरु की दुकानों के लिए ‘60% कन्नड़’ नियम की समय सीमा 2 हफ्ते और बढ़ाई गई

0

कर्नाटक में दुकानों पर कन्नड भाषा के 60 प्रतिशत इस्तेमाल वाले आदेश पर विवाद के बीच इसके पालन की समय सीमा 2 हफ्ते और बढ़ा दी गई है। राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आज कहा कि नियम का पालन करने की समय सीमा दो हफ्ते बढ़ा दी गई है। (60% Kannada’ Rule Deadline Extended)

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि कानून का पालन किया जाएगा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “यह ध्यान में रखते हुए कि साइनेज बदलने में समय लगता है, कर्नाटक सरकार ने वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को दी गई समय सीमा को 2 हफ्ते और बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि कन्नड़ में 60% साइनेज के नियम का पालन किया जा सके।

“मातृभाषा का पूरी तरह सम्मान करना जरूरी”

पोस्ट में कहा गया, “यह जरूरी है कि हम अपनी मातृभाषा का पूरी तरह सम्मान करें, इसलिए हम कानून का तरीके से पालन किए जाने की उम्मीद जता रहे हैं। 2 इसकी समय सीमा बढ़ा रहे हैं और इसका कितना पालन हुआ ये अंत में देखेंगे। बेंगलुरु में नागरिक नियमों के मुताबिक दुकानों पर साइनेज का 60 प्रतिशत हिस्सा राज्य की स्थानीय भाषा में लिखा जाना चाहिए। लेकिन कई दुकानों में, विशेष रूप से मॉल में नियम का पालन नहीं किया गया है, जिस पर कन्नड़ समर्थक समूह भड़के हुए हैं. वह लंबे समय से दुकानों के बोर्ड पर स्थानीय भाषा की मांग कर रहे हैं।

image 55

बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका के चीफ कमिश्नर, तुषार गिरिनाथ ने चेतावनी दी थी कि अगर फरवरी के अंत तक नागरिक निकाय के अधिकार क्षेत्र के तहत वाणिज्यिक स्टोर नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा था कि इस कार्रवाई में जुर्माना के साथ-साथ ट्रेड लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। सिद्धारमैया सरकार द्वारा कन्नड़ भाषा व्यापक विकास (संशोधन) विधेयक, 2024 लाने के बाद ’60 प्रतिशत कन्नड़’ साइनेज नियम पूरे राज्य में लागू होने की तैयारी की जा रही है। कानून को विधानसभा ने मंजूरी दे दी है और राज्यपाल की सहमति भी मिल गई है।

60% साइनेज के नियम के पालन की समय सीमा बढ़ी

भाषा विवाद को लेकर बेंगलुरु के बाजारों में नाटकीय दृश्यों के बाद 60 प्रतिशत साइनेज नियम का ऐलान किया गया था। एक वायरल वीडियो में भाषा के मुद्दे को आगे बढ़ाने वाले संगठन कर्नाटक रक्षणा वेदिके के नेताओं को माइक्रोफोन पर दुकानदारों को धमकी देते देखा गया। एक नेता को यह कहते हुए सुना गया, “यह कर्नाटक है, कन्नडिगा इस राज्य का गौरव हैं। आप जाइए और अपने राज्य पर अपना गौरव दिखाइए। मारवाड़ियों, अगली बार जब आप कहेंगे कि आप कन्नड़ नहीं जानते, तो आप निशाने पर होंगे।

बता दें कि कन्नड़ भाषा के प्रचार को पूरे राजनीतिक क्षेत्र का समर्थन मिला हुआ है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहले ही कह चुके हैं कि कर्नाटक में रहने वाले हर व्यक्ति को कन्नड़ सीखनी चाहिए। उन्होंने अक्टूबर में कहा, “हम सभी कन्नड़ है। कर्नाटक के एकीकरण के बाद से अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग इस कन्नड़ भूमि पर बस गए हैं, इस राज्य में रहने वाले हर व्यक्ति को कन्नड़ बोलना सीखना चाहिए।

“स्थानीय भाषा सीखे बिना अस्तित्व असंभव”

उन्होंने कहा, “तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में स्थानीय भाषा सीखे बिना अस्तित्व असंभव है, लेकिन अगर आप कन्नड़ नहीं बोलते हैं तो भी आप कर्नाटक में जिंता रह सकते हैं.। मुख्यमंत्री ने अपने पहले कार्यकाल में भी स्थानीय भाषा के ज्यादा से ज्यादा उपयोग पर जोर दिया था।

कर्नाटक से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी साइनेज वाले नियम का समर्थन किया है। भाषा विवाद को लेकर कन्नड़ समर्थक समूहों के सदस्यों द्वारा बेंगलुरु की कुछ दुकानों में तोड़फोड़ किए जाने के बाद एनडीटीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा था, “हर कोई संकेत पढ़ने में सक्षम होना चाहिए और हर कोई अंग्रेजी नहीं पढ़ सकता। जैसे अंग्रेजी में या किसी अन्य भाषा में लिखा जाता है वैसे ही कन्नड़ में लिखने में क्या नुकसान है, यह इंग्लैंड नहीं है।