Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 83 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 83

‘शराब घोटाले के आरोपी का पैसा बीजेपी के खाते में, नड्डा को गिरफ्तार करें’, आतिशी का ED को चैलेंज

0

नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली समेत पूरे देश में राजनीतिक घमासान तेज है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बीजेपी शासित केंद्र सरकार पर हमला बोला है। आतिशी ने कहा कि अरबिंदो फार्मा के शरद चंद्र रेड्डी को ईडी ने आबकारी नीति मामले में नवंबर में गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केवल शरद चंद्र रेड्डी के बयान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने दावा किया कि रेड्डी ने चुनावी बॉन्ड के जरिए बीजेपी को करोड़ों रुपये दिए हैं। आतिशी ने ईडी को बीजेपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि तथाकथित आबकारी नीति घोटाले में धन का लेन-देन बीजेपी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी को इस मामले में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को गिरफ्तार करना चाहिए।

आतिशी ने कहा है कि दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले में पिछले दो वर्षों से CBI-ED की जांच चल रही है। इन दो वर्षों में एक सवाल बार-बार सामने आया है कि मनी ट्रेल कहां है? पैसा कहां गया? आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता, मंत्री या कार्यकर्ता के पास से अपराध संबंधी कोई भी पैसा बरामद नहीं हुआ। इस केस में दो दिन पहले सिर्फ एक शख्स शरत चंद्र रेड्डी के बयान के आधार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। वे अरबिंदो फार्मा के मालिक हैं। उन्हें 9 नवंबर 2022 को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वो कह चुके हैं कि उनकी अरविंद केजरीवाल से कभी मुलाकात या बात नहीं हुई। उनका AAP से कोई लेना-देना नहीं है। इतना कहते ही उन्हें अगले ही दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया।

रेड्डी की कंपनियों ने बीजेपी को 55 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रोरल बॉन्ड दिए’

उन्होंने कहा कि कई महीनों तक जेल में रहने के बाद उन्होंने अपना बयान बदल दिया। शरत ने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उनसे शराब घोटाले पर बात की। फिर शरत को जमानत मिल गई। मगर, पैसा कहां है? मनी ट्रेल कहां है? आतिशी ने कहा कि शरत चंद्र रेड्डी की कंपनियों ने बीजेपी को 55 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड दिए। ये बॉन्ड शरत की गिरफ्तारी के बाद दिए गए। बीजेपी के खातों में चुनावी चंदा पहुंचा। AAP का दावा है कि यही है वो मनी ट्रेल, जो ED कथित शराब घोटाले में ढूंढ रही है। आतिशी ने चुनौती देते हुए कहा कि अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को ED गिरफ्तार करके दिखाए। शरत रेड्डी दिल्ली शराब नीति केस में आरोपी था। सरकारी गवाह बनने पर जमानत लेकर बाहर है।

अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, आतिशी बोलीं- जेल से चलाएंगे सरकार

दिल्ली शराब घोटाले के आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री रहेंगे। चाहे जेल से सरकार चलानी पड़ी तो चलाएंगे। उन्होंने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल करने की बात कही।

मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। यह केंद्र सरकार व भाजपा की साजिश है। ईडी के पीछे छिपकर भाजपा कार्रवाई कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मालूम है कि उन्हें सिर्फ केजरीवाल ही चुनौती दे सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई की मांगः आतिशी

उन्होंने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील SC पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।”

मंत्री सौरभ भारद्वाज व इमरान हुसैन, दिल्ली की महापौर डॉ. शैली ओबेराय और वहां पहुंचे आप के विधायकों ने ईडी की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल के साथ है। लोकसभा चुनाव भी जनता लड़ेगी और भाजपा को जवाब देगी।

केजरीवाल नहीं देंगे इस्तीफा: AAP नेता

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल सहित अन्य आप नेताओं ने कहा कि केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे। ईडी के पहुचंने से पहले ही मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। आप नेताओ और कार्यकर्ताओं के वहां पहुंचने के बाद वहां सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई थी।

आवास तक पहुंचने के सारे रास्ते थे बंद

मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने वाले रास्ते बंद कर दिए गए, जिससे कि वहां भीड़ नहीं बढ़े। नारेबाजी कर रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर वहां से थाने ले गई। मौके पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। 

राजस्थान में मेथी निकलते हुए थ्रेसर में साड़ी अटकने से महिला की गर्दन धड़ से अलग हुई दर्दनाक मृत्युथ्रेसर

0

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा कस्बे के गांव बांगेड़ा मामादेव में थ्रेसर में आने से एक महिला की गर्दन धड़ से अलग हो गई। हादसा थ्रेसर में साड़ी फंसने के कारण हुआ। निंबाहेड़ा थाने के एएसआई जुल्फिकार ने बताया कि देवीलाल धाकड़ (48) ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहू टीना (26) पत्नी कन्हैयालाल धाकड़ बुधवार को खेत पर मैथी निकलवाने गई थी। दोपहर 12:30 बजे थ्रेसर से मेथी निकलवाना शुरू किया था। वह, उसकी पत्नी, बेटा कन्हैयालाल और टीना के माता-पिता थ्रेसर में मैथी की फसल डाल रहे थे।

टीना मशीन के अंदर से निकल रही मैथी उठा रही थी। उसकी पांच साल की बेटी मशीन के पास बिछाए एक प्लास्टिक के तिरपाल पर बैठी हुई थी। करीब दो बोरी मैथी निकाल चुके थे। इस दौरान जोरदार आवाज आई। कन्हैयालाल भाग कर गया तो उसने देखा कि थ्रेसर को ट्रैक्टर से जोड़ने वाले जॉइंटर में टीना का शरीर फंसा हुआ था। उसने तुरंत ट्रैक्टर को बंद किया। मशीन बंद हुई तो देखा कि टीना की साड़ी और सिर के पूरे बाल जॉइंटर में फंसे हुए थे। उसका धड़ और सिर तिरपाल पर पड़े थे। उसके सिर पर बाल नहीं बचे थे।

पति कन्हैयालाल ने मशीन के रोलर को उल्टा घुमाकर साड़ी और सिर के लिपटे बालों को जॉइंटर से अलग किया। पूरे तिरपाल पर खून ही खून हो गया। मशीन के जॉइंटर पर शरीर की चमड़ी के हिस्से और सिर के बाल चिपके हुए थे। इसके बाद एंबुलेंस से शव को निंबाहेड़ा अस्पताल लेकर आए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

एक करोड़ 84 लाख रुपए की 45960 नशीली प्रतिबंधित टैबलेट जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

जालोरः अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध भीनमाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अवैध नशीली 45,960 टैबलेट बरामद की गई। साथ ही मामले में 1 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर कार्रवाई की। DST टीम भीनमाल मुखबिर की सूचना पर निम्बावास में कार्रवाई की। आरोप है कि अलग-अलग प्रकार की प्रतिबंधित टैबलेट सप्लाई की जा रही थी। ऐसे में आरोपी छगनाराम चौधरी को गिरफ्तार किया गया। और अवैध नशीली 45,960 टैबलेट बरामद की। जिसकी बाजार कीमत नकरीब 1 करोड़ 83 लाख 8400 है। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है कि आखिर ये कहां से लाई जाती थी और कब से सप्लाई की जा रही है।

इस सूचना पर गठित टीम द्वारा छगनलाल के घर दबिश देकर अवैध रूप से भंडारण की गई एनडीपीएस घटक युक्त नशीली प्रतिबंधित दवाइयां जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत छगनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान नशीली दवाइयां के साथ ग्रेसटोप्रो की 240 टैबलेट मिली। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर पुष्पा सोलंकी द्वारा प्रथक से रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है।

ये टेबलेट्स की गई जब्त

मौके से पुलिस ने ट्रामाडोल टेबलेट के 73 पैकेट, एक पैकेट में 50 टेबलेट- कुल 36500 टेबलेट, ऐडनोक टेबलेट के 14 पैकेट, एक पैकेट में 100 टेबलेट कुल 1400 टेबलेट, एडीटेक्स नं. 10 टेबलेट के 71 पैकेट, एक पैकेट में 100 टेबलेट कुल 7100 टेबलेट व निजटोर (NIZTOR) टेबलेट के 3 पैकेट में कुल 960 टेबलेट इस प्रकार कुल 45960 टैबलेट बरामद की।

तरीका वारदात

गिरफतार मुलजिम छगन राम ने बताया कि जोधपुर निवासी व्यक्ति अलग -अलग मोबाईल नम्बरों से कॉल कर टेबलेट का आर्डर लेता हैं। वह पेमेन्ट हवाला के जरिये भेज देता था। जोधपुर से टेबलेट्स बस से उसके पास पहुंचती। जिसे वह भीनमाल क्षेत्र के मेडिकल स्टोर, नशा करने वाले व्यक्तियों के अलावा कुछ टेबलेट अफीम बनाने वालों को भी बेचता था।

कार्रवाई में शामिल टीम के सदस्य

इस कार्रवाई में सीओ अनराज राजपुरोहित, थाना प्रभारी घेवर राम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, दिनेश कुमार देशराज, शेर सिंह, पुनाराम व महिला कांस्टेबल मौसम, डीएसटी से प्रभारी बलदेवाराम, कांस्टेबल ओमकार सिंह, रमेश कुमार तथा एसपीओ से हेड कांस्टेबल छतरपाल व कांस्टेबल किशन लाल शामिल थे।

चार शुभ योग में आ रही इस बार होली, होलिका दहन पर भद्रा काल और चंद्रग्रहण का प्रभाव भी नहीं होगा

0

विशेष स्थान है। पंचांग के आधार पर यह फाल्गुन पूर्णिमा सहित दो दिवसीय त्योहार है। जो बसंत ऋतु की समाप्ति और ग्रीष्म ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है। इस बार यह पर्व चार शुभ योग के संयोग में आ रहा है। भद्रा और चन्द्र ग्रहण की उपस्थिति में 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को धुलंडी पर्व मनाया जाएगा। हालांकि चन्द्र ग्रहण और भद्रा का प्रभाव इस पर्व पर लागू नही होगा। स्वयं को भगवान से भी बड़ा मानकर हरिण्यकश्यप श्री हरि भक्ति में होलिका की सहायता से जलाने चला था। हरि कृपा से प्रहलाद का कुछ नहीं बिगड़ा पर होलिका का स्वयं नाश हो गया। इसीलिए इस दिन होलिका दहन कर होली व अगले दिन धुलंडी पर्व मनाते हैं। प्राचीन मान्यता यह भी है कि सबसे पहले बृज में राधा-कृष्ण ने होली खेलने की शुरुआत की थी। काशी के मणिकर्णिका घाट में भगवान शंकर द्वारा श्मशान में होली खेलने और अवध में भगवान राम और माता सीता के वे होली खेलने का उल्लेख भी शास्त्रों में मिलता है।

image 19

ये चार शुभ योग रहेंगे इस दिन
पंडितों ने बताया कि इस बार होलिका पर्व पर चार शुभ योग बन रहे है, जिसमे वृद्वि योग रात्रि 09:30 तक है। ध्रुव योग 24 मार्च को सम्पूर्ण दिवस रहेगा इस दिन उत्तरा फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का भी निर्माण हो रहा है। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 10:40 बजे तक रहेगा और इसके बाद हस्त नक्षत्र शुरू हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में इन सभी को पूजा-पाठ के लिए श्रेष्ठ समय बताया गया है। • पूर्णिमा तिथि: 24 मार्च 2024 को सुबह 8.13 बजे से 25 मार्च 2024 सुबह 11.44 बजे तक रहेगी। होलिका दहन मुहूर्तः रात्रि 11:13 से प्रातः 12:07 तक • होलिका दहन अवधिः 1 घंटा 20

खेतेश्वर मंदिर के स्थापना दिवस पर किया हवन, बोलियां लगाईं

0

Mobile News / Kheteshwar Data Mandir Bikaner : खेतेश्वर मंदिर के 21वें स्थापना दिवस पर शनिवार को एक कुंडीय विश्वशांति हवन किया गया। हवन सुबह नौ बजे शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। हवन के बाद समाज के लोगों ने वर्षभर तक मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों के लिए बोलियां लगाई गई। संतश्री खेतारामजी राजपुरोहित परमार्थ प्रन्यास की ओर से हुए आयोजन में तुलछाराम महाराज ने समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

परमार्थ प्रन्यास के महासचिव एडवोकेट हनुमानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर राधाकिशन राजपुरोहित किशनासर की तीन साल के लिए नियुक्ति की गई। कार्यक्रम में डॉ. ध्यानाराम महाराज ने संस्कृत और संस्कृति आधारित शिक्षा व संस्कार पर जोर दिया। उन्होंने कहा, गुरु ज्ञान की खान होता है। इसलिए गुरु ही शिष्य को तैयार करने का हक रखता है।


उन्होंने समाज को नशा मुक्त करने का आह्वान किया। मंदिर में आठ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई खेतेश्वर मंदिर में राजपुरोहित समाज ने आठ ऋषि मुनियों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में पीपलादजी, शॉडिल्य, गौतम, पाराशर, भारद्वाज, कश्यप, वशिष्टजी की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा मंदिर में की गई। इसके अलावा महाप्रसादी, इंत्र, केसर, आरती, पौशाक और जनेऊ की बोलियां लगाई गई।

Rajasthan LS Election Dates Live: प्रदेश की 25 सीटों के लिए चुनाव तिथि की घोषणा

0

राजस्थान में दो चरणों को लोकसभा के चुनाव होंगे। 19 अप्रैल को 12 सीट पर वोटिंग होगी। जबकि  26 अप्रैल को 13 सीट पर वोटिंग होगी।  श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, टोंक-सवाई माधोपुर में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। जबकि 26 अप्रैल को 13 सीट पर वोटिंग अजमेर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा –बूंदी, झालावाड़-बारां।

15 लाख वोटर पहली बार करेंगे मतदान

राजस्थान में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 32 लाख से अधिक हैं। जबकि 15 लाख 54 हजार से अधिक नए मतदाता शामिल किये गए हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। इसके अलावा राजस्थान में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है। प्रदेश के सभी जिलों में निर्वाचन विभाग द्वारा गुरुवार को राज्य के 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव- 2024 के लिए प्रदेश में कुल 5 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं।

थर्ड जेंडर के 616 मतदाता पंजीकृत

200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रकाशित अंतिम मतदाता सूचियों में कुल 5,29,68,476 मतदाता हैं, इनमें से 2,74,75,971 पुरुष, 2,53,51,276 महिला एवं 1,41,229 सेवानियोजित मतदाता (Service voters) सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि 18-19 साल के 15,54,604 नव मतदाता वर्ष 2023 में संपन्न विधानसभा आम चुनाव के बाद जोड़े गए हैं, जो आगामी चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन सूचियों में थर्ड जेंडर के 616 मतदाता पंजीकृत हैं। 

सर्व समाज प्रवासी स्नेह मिलन समारोह पटेल समाज भवन मै सम्पन्न हुआ

0

Narayanlal Sainacha / बेंगलूरु. राजाराम आंजणा पटेल संघ के तत्वाधान में गुरुवार को प्रातः 10.00 बजे से मागड़ी रोड़ स्थित कर्नाटक पटेल भवन में सर्व समाज प्रवासी स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जालोर सिरोही से भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी एवं बाड़मेर जैसलमेर के भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी बेंगलूरु में प्रवासरत अपने अपने क्षेत्र के बंधुओं को पिले चावल देकर आगामी चुनाव के लिए आमंत्रित कीया।

संघ के सचिव भीमाराम पटेल ने बताया कि समारोह में बेंगलूरु शहर के समस्त छतीशः कौम के प्रवासी राजस्थानी समाज बंधुओं को आमंत्रित किया गया । समारोह में राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री के. के. बिश्नोई, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खेमराज देसाई, किसान मोर्चा राजस्थान के उपाध्यक्ष गणपतसिंह, किसान मोर्चा भाजपा जालोर जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित, सिरोही के पूर्व चेयरमेन ताराराम माली, भोमिया राजपूत समाज जालोर के जिलाध्यक्ष वरदसिंह परमार, समाजसेवी अशोकसिंह सहित अनेक नेताओं ने भाग लिया।

image 14

इसके अलावा बेंगलूरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या, बेंगलूरु सेन्ट्रल के सांसद पी.सी.मोहन, जयनगर विधायक सी.के. राममूर्ति, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कर्नाटक के महासचिव इन्द्रकुमार नाहर, भाजपा राजस्थान प्रवासी प्रकोष्ठ कर्नाटक के अध्यक्ष रमेशकुमार चौधरी सहित अनेक स्थानीय नेताओं ने भी समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष कलाराम चौधरी, सचिव भीमाराम पटेल एवं जैन समाज के के.के. भंसाली ने भी संबोधित किया और बताया कि लगभग एक हजार से अधिक राजस्थान प्रवासी बंधुओ ने भाग लिया। सभी ने बताया कि हमे कमल के फूल का बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चार सौ से पार से विजय दिलाना है।

image 16

इस कार्यक्रम मे उपाध्यक्ष लक्ष्मण, कोषाध्यक्ष मंगलाराम, सह कोषाध्यक्ष मांगीलाल, खीमाराम, केवलराम, अशोक कुमार, प्रेमराज, पूनमाराम,ठाकराराम, राजुराम, गणेशाराम, मूलाराम, महेश, कूपाराम, रूपाराम, चेलाराम, लीलाराम, पूनाराम, वीरमाराम, जोगाराम, रमेश कुमार, गोविंद, वालाराम, नाथूराम, धनाराम, जगाराम एवं सर्व समाज के अनेक गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मयलसंद्रा धाम में मंदिर की प्रथम वर्षगांठ निकाला वरघोड़ा, किया ध्वजारोहण

0

Mobilenews / बेंगलूरु. कुमावत समाज ट्रस्ट, मयलसंद्रा धाम, बेंगलूरु दक्षिण की ओर से राधाकृष्णा एवं आशापुरा माता शिखरबद्ध मंदिर की प्रथम वर्षगांठ दो दिवसीय महोत्सव के तहत निमाज के संत सोहनराम, संत पुखराज के सानिध्य में कई कार्यक्रम आयोजित। पहले दिन आयोजित रात्रि जागरण में राजस्थान से आए भजन गायक महेंद्र बोयल एवं कालुभाई कुमावत, कैलाश पंवार, ओमप्रकाश कुमावत ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कुमावत समाज के अतिथियों का सम्मान किया गया।

दूसरे दिन प्रात: शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चारों के बीच देवी-देवताओं का पूजन किया गया। हवन कुंड में लाभार्थियों ने आहुतियां दी। राधाकृष्णा एवं आशापुरा माता का भव्य वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़े में सवार संत सोहनराम सभी का अभिवादन कर रहे थे। वरघोड़े में रंग-बिरंगी छतरियां एवं कलर पेपर से सुसज्जित डांडियों के साथ गेर नृत्य कर करते हुई गेर मंडलों ने भाग लिया। चंग की थाप पर फाल्गुन गाते गेर मंडल के घेरे में चल रहे सदस्यों ने माता के गुणों का बखान किया। वरघोड़ा विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य पंडाल में पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुआ।

धार्मिक कार्यों में बच्चों को भी जोड़ें

धर्मसभा में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा को प्रमुखता देने एवं कुरीतियों को मिटाने का आह्वान किया। संत सोहनराम ने कहा कि धर्म के कार्यों में बच्चों को भी जोड़ना चाहिए जिनसे उनमें भी धर्म के संस्कार पनपे। आने वाली पीढ़ी ही समाज की कर्णधार है। संत पुखराज ने शहर की सभी कुमावत समाज के संस्थाओं में बाल संस्कार शिविर आयोजन करने का आहान किया। इससे पूर्व ध्वजा के लाभार्थी संस्था के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धनलाल दुबलदिया परिवार ने मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान पुष्पवर्षा कर उपस्थित समाज के लोगों ने खुशियां प्रकट की। सचिव नारायणलाल गुगवान ने स्वागत किया। इससे पूर्व रविवार को पंडाल में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। भजन संध्या का शुभारंभ गणपति वंदना से हुआ। राजस्थान से आए भजन गायक महेंद्र बोयल एवं कालुभाई कुमावत, कैलाश पंवार, ओमप्रकाश कुमावत हैदराबाद एण्ड पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे। इस कार्यक्रम में पधारे क्षेत्रीय कुमावत समाज के अतिथियों का ट्रस्ट की ओर से माला साफा पहनाकर सम्मान किया गया। वरघोड़े के लाभार्थी संस्था के सचिव नारायणलाल गुगवान रहे। संस्था के पूर्व सचिव कानाराम दुबलदिया ने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष भंवरलाल भदाणीया, गौतमचंद नादिवाल, गेवरचंद चांदोरा, सह-सचिव माणकचंद बाकरेसा, कोषाध्यक्ष चुतराराम इटाड़ा, सह-कोषाध्यक्ष मोतीलाल गुडिया, सलाहकार हस्तीमल गोडावड़, प्रचार मंत्री ओमप्रकाश दुबलदिया, सुखलाल गुगवान, नारायणलाल भदाणीया, मनोहर लाल नादिवाल आदि उपस्थित रहे।

Lok Sabha Election: राजस्थान में कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की, बीकानेर से गोविंदराम, भरतपुर से संजना

0

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। राजस्थान की 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी किया गया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालोर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि, उनकी सीट बदल दी गई है। पिछली बार वैभव को जोधपुर से लड़ाया गया था लेकिन वह गजेंद्र सिंह शेखावत से हार गए थे।

एक दिन पहले ही भाजपा से बगावत करके कांग्रेस में शामिल हुए चुरू सांसद राहुल कस्वां को भी टिकट दिया गया है। उदयपुर से ताराचंद मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है। भरतपुर से संजना जाटव को टिकट दिया गया है। वहीं अलवर से ललित यादव पर भरोसा जताया गया है।

चित्तौरगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने उदयलाल आंजना पर दांव लगाया है। जोधपुर से करण सिंह उचियारड़ा को टिकट दिया गया है। बीकानेर से गोविंदराम मेघवाल को टिकट दिया गया। झुंझनू से बृजेंद्र ओला को उम्मीदवार बनाया गया है। टोंक सवाईमाधोपुर सीट से हरीण मीणा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।

किस सीट से किसे उतारा
बीकानेर- गोविंदराम मेघवाल
चुरू-  राहुल कस्वां
झुंझनू- बृजेंद्र ओला
अलवर- ललित यादव
भरतपुर- संजना जाटव
टोंक-सवाई माधोपुर- हरीश चंद्र मीणा
जोधपुर- करण सिंह उचियारड़ा
जालोर- वैभव गहलोत
उदयपुर- ताराचंद मीणा
चित्तौड़गढ़- उदयलाल अंजना