Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 82 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 82

राजपुरोहित समाज ने किया विरोध-प्रदर्शन:शेरगढ़ में भाजपा की रैली में सतीश राजपुरोहित को मंच पर दिया था धक्का

जोधपुर के शेरगढ में हाल ही भाजपा की चुनावी रैली में सतीश राजपुरोहित को बीजेपी के मंच से धक्का देकर नीचे उतारने से जालोर का राजपुरोहित समाज आक्रोशित है। समाज की ओर से जालोर जिला कलेक्ट्रेट पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। राजपुरोहित एकता मंच के नेतृत्व में भाजपा का पुतला जलाया गया।

राजपुरोहित एकता मंच व शिव सेना जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित ने बताया- प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से राजपुरोहित समाज भाजपा से जुड़ा है। इसके बाद भी शेरगढ़ में कुछ दिन पहले हुई भाजपा की चुनावी रैली में सतीश राजपुरोहित को बीजेपी के मंच से धक्का देकर उतार दिया गया। राजपुरोहित समाज इसकी निन्दा करता है।

image 3

सोमवार को नाराज राजपुरोहित समाज ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने भाजपा का पुतला दहन कर विरोध जताया। राजपुरोहित एकता मंच ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग की गई कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ सतीश राजपुरोहित व समाज से माफी मांगें।

image 4

इस दौरान राजवीर सिंह राजपुरोहित, अर्जुन सिंह राजपुरोहित, जबराराम, राजेन्द्रपुरी, कुशाल सिंह राजपुरोहित, भगवान सिंह, विक्रम सिंह, इन्द्र सिंह, अशोक राजपुरोहित, विकास राजपुरोहित, भरत सिंह राजपुरोहित, रतन सिंह राजपुरोहित, राहुल सिंह राजपुरोहित व पदम सिंह राजपुरोहित सहित राजपुरोहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

BJP में आओ या फिर जेल जाओ’, आतिशी का दावा- भाजपा ने भिजवाया ऑफर, 4 और नेता होंगे अरेस्ट

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मेरे एक करीबी सहयोगी के माध्यम से मेरे राजनीतिक करियर को बचाने के लिए उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए मुझसे संपर्क किया और अगर मैं बीजेपी में शामिल नहीं हुई तो आने वाले एक महीने में मुझे ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आतिशी ने कहा कि पीएम और बीजेपी ने अपना मन बना लिया है कि आम आदमी पार्टी और उसके सभी नेताओं को कुचल दिया जाए और खत्म कर दिया जाए।

दिल्ली की मंत्री ने कहा कि आप की सीनियर लीडरशिप हिरासत में है लेकिन रविवार को रामलीला मैदान पर लाखों लोगों के आने के बाद सड़क पर आम आदमी पार्टी के संघर्ष के बाद भारतीय जनता पार्टी को लगता है कि आने वाले समय में अगले चार बड़े नेताओं को जेल में डाला जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले कुछ दिनों में मेंरे निजी आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की रेड होगी। इतना ही नहीं मेरे परिवार और रिश्तेदारों के आवास पर भी छापेमारी की जाएगी। हम सबको पहले समन भेजे जाएंगे और फिर अरेस्ट कर लिया जाएगा।

चार नेता होंगे अरेस्ट

आतिशी ने बीजेपी को टारगेट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इरादा आने वाले 2 महीने में लोकसभा चुनाव से पहले आप के चार और नेताओं को गिरफ्तार करना है। आतिशी ने कहा कि वह मुझे, दुर्गेश पाठक, राघव चड्ढा और सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार करेंगे। हम सबको जेल में डालने की प्लानिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी को यह बताना चाहती हूं कि हम किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता अपनी आखिरी सांस तक देश को बचाने का काम करते रहेंगे। आम आदमी पार्टी के हर विधायक को हर आदमी को जेल में डाल दो। उसकी जगह 10 और लोग इस लड़ाई को लड़ने के लिए सामने आएंगे।

image 2

आतिशी ने कोर्ट में अपना नाम लिए जाने पर क्या कहा

आतिशी ने आगे कहा कि कल ईडी ने एक बयान के आधार पर सौरभ भारद्वाज और मेरा नाम कोर्ट में लिया, जो डेढ़ साल से ईडी और सीबीआई के पास मौजूद है। ये बयान उनकी चार्जशीट में है। ​​ये बयान सीबीआई की चार्जशीट में भी है तो फिर इस बयान को उछालने की वजह क्या थी? इस बयान को उठाने की वजह ये थी कि अब बीजेपी को लगता है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येन्द्र जैन के जेल में होते हुए भी, आम आदमी पार्टी अभी एकजुट और मजबूत है। अब वे आम आदमी पार्टी के नेतृत्व की अगली पंक्ति को जेल में डालने की योजना बना रहे हैं।

योग गुरु रामदेव के वकील ने हाथ जोड़कर कहा- हमें माफी दीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की खिंचाई की और कहा-आंखें बंद करके बैठे हैं

 पतंजलि के झूठे विज्ञापन मामले में आज (2 अप्रैल 2024) को सुनवाई के दौरान बाबा रामदेव पेश हुए। इसके अलावा पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण भी देश की शीर्ष अदालत में हाजिर हुए। और कोर्ट ने दोनों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कोर्ट को गंभीरता से लें। कानून की महिमा सबसे ऊपर है और आपने सारी सीमाएं लांघ दीं। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में दोनों को अवमानना नोटिस जारी करते हुए कोर्ट में पेश होने को कहा था। बता दें कि पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापनों के मामले में दायर याचिका पर नवंबर 2023 से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने की।

कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से भी पूछा कि केंद्र की सलाह के बाद क्या कदम उठाया गया? सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव को हलफनामा दाखिल करने के लिए आखिरी मौका दिया। सुप्रीम कोर्ट 10 अप्रैल को मामले की सुनवाई करेगा। अगली सुनवाई पर बालकृष्ण और रामदेव को पेश होना होगा। सुप्रीम कोर्ट, पतंजलि की तरफ से दिए गए जवाब से संतुष्ट नहीं दिखा और कंपनी के रवैये पर नाराजगी जताई। बता दें कि रामदेव के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से हाथ जोड़कर माफी मांगी। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि हमें हैरानी है कि इतना सब कुछ होने के बावजूद केंद्र सरकार ने अपनी आंखें क्यों बंद रखीं।

सुप्रीम कोर्ट में क्या-कुछ हुआ?

सबसे पहले कोर्ट ने पूछा कि क्या रामदेव और पतंजलि दोनों कोर्ट में आए हैं? इसके बाद कोर्ट ने कहा कि अगर हां, तो हम जरूरत के मुताबिक उन्हें बुलाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि रामदेव का हलफनामा कहां है? कोर्ट ने कहा कि पतंजलि और बालकृष्ण की तरफ से हलफनामा दाखिल हुआ है।कोर्ट ने आगे कहा कि इनको दो हलफनामे दाखिल करने चाहिए थे। लेकिन एक ही किया गया है और दूसरा हलफनामा दाखिल नहीं हुआ है। अवमानना नोटिस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने पहले कंपनी और एमडी को जवाब दाखिल करने को कहा था। जब जवाब नहीं दाखिल किया गया तब अवमानना नोटिस जारी किया। बालकृष्ण के वकील से उनका एफिडेविट पढ़ने को कहा।

इसके बाद कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि आपकी माफी काफी नहीं है। जब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और पतंजलि विज्ञापन छापे जा रही थी। सुप्रीम कोर्ट -अदालत के आदेशों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। देश सेवा का बहाना मत बनाइये, अदालत को गंभीरता से लें। सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि आपकी ओर से आश्वासन दिया गया और उसके बाद उल्लंघन किया गया। यह देश की सबसे बड़ी अदालत की तौहीन है और अब आप माफी मांग रहे हैं। यह हमें स्वीकार नहीं है। आपने एक्ट का उलंघन कैसे किया? आपने कोर्ट को अंडरटेकिंग देने के बाद भी उल्लंघन किया। आप परिणाम के लिए तैयार हो जाएं।

सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप चाहें कितने ऊंचे हों, क्या आप कानून से ऊपर हैं? कानून की महिमा सबसे ऊपर है। बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण दर्शक दीर्घा से आकर कोर्ट के सामने खड़े हुए। कोर्ट ने कहा कि जिस हलफनामे के जरिए माफी मांगने या खेद जताने की बात कही जा रही है वो अब तक हमे नहीं मिला है। SC ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण को चेतावनी दी की वो गलत हलफनामे दाखिल करने को लेकर कोर्ट की कार्रवाई का समाना करने को लेकर भी तैयार रहें। सुप्रीम कोर्ट ने हलफनामे में गलती बताते हुए कहा कि ये परजूरी केस है। रामदेव के वकील को कहा कि आपने हलफनामे में सही तथ्य नहीं रखे। अवमानना के अलावा कोर्ट में झूठा हलफनामा देने का केस भी चलाएंगे।

जोधपुर में अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर बोला हमला, कितने भी दल इकट्ठे हो जाएं, आएगा तो मोदी ही

राजस्थान के जोधपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब लोकतंत्र के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था। उस दौरान लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया था और राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

भाजपा नेता शाह ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली को लेकर इंडिया गठबंधन की पार्टियों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चाहे आप कितनी भी पार्टियां इकट्ठा कर लें, चुनाव के बाद प्रधानमंत्री के रूप में केवल मोदी ही आने वाले हैं। गृह मंत्री ने जोधपुर में अपनी चुनावी रैली में कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा वह सलाखों के पीछे जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। उनके अगले कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
 
अमित शाह की यह प्रतिक्रिया भारत के शीर्ष नेताओं द्वारा लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए तथा भाजपा को हराने के लिए लोगों से आह्वान करने के एक दिन बाद आई है। विपक्ष के शीर्ष नेताओं द्वारा आरोप लगाया गया है कि सरकार के ‘तानाशाही’ कार्यों के कारण विपक्ष लोकसभा चुनावों में समान अवसर से वंचित हो गया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकसभा चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर बीजेपी इस प्रयास से चुनाव जीतती है और संविधान में ‘बदलाव’ करती है, तो पूरा देश खत्म हो जाएगा।
 
सार्वजनिक बैठक (लोकतंत्र बचाओ) का उद्देश्य आप प्रमुख सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झामुमो नेता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और विपक्षी पार्टियों को आयकर नोटिस के बाद उनके नेताओं के खिलाफ एजेंसियों के कथित दुरुपयोग सहित ‘लोकतंत्र पर हमले’ के मुद्दे को उजागर करना था।

लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति, चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव; कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे।

इससे पहले शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मरणोपरांत प्रदान किया। राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन को दिए गए पुरस्कार उनके परिवार के सदस्यों ने लिए। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए मुर्मू से यह सम्मान उनके पुत्र पी वी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया।

image 29

सरकार ने इस साल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री एल के आडवाणी को भी भारत रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

बहुभाषाविद्, राजनेता और विद्वान, पी. वी. नरसिम्हा राव को भारतीय राजनीति के चाणक्य के रूप में जाना जाता है, जिनके प्रधानमंत्री रहने के दौरान देश में दूरगामी आर्थिक सुधारों की शुरुआत हुई थी। वह 1991 से 1996 तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे थे। वह किसी दक्षिणी राज्य से देश के पहले प्रधानमंत्री थे। वह नेहरू-गांधी परिवार से बाहर के ऐसे पहले कांग्रेस नेता थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के पद पर पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। उन्होंने 1990 के दशक की शुरूआत में भारत को आर्थिक भंवर से निकाला।

नेहरू-गांधी परिवार के विश्वस्त राव ने 1980 के दशक में अलग-अलग अवधि के दौरान केंद्र में महत्वपूर्ण गैर-आर्थिक विभाग–विदेश मंत्रालय, रक्षा और गृह मंत्रालय-संभाला था। उनका 23 दिसंबर 2004 को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

टिकट को लेकर इतना बढ़ गया विवाद कि कंडक्टर ने जड़ दिया महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल

0

बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (BMTC) ने उस कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है जिसने बस में टिकट को लेकर हुए विवाद में एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल, बुधवार से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर BMTC ने कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की और कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया। जानकारी यह भी है कि पुलिस ने उस कंडक्टर को अरेस्ट भी कर लिया है।

पुलिस ने दी अहम जानकारी

एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस ने टिकट विवाद को लेकर कथित तौर पर एक महिला यात्री को थप्पड़ जड़ने वाले बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुई। कमर्शियल स्ट्रीट पर एक खुदरा दुकान में काम करने वाली 24 वर्षीय महिला बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क से शिवाजी नगर रूट पर चलने वाली बस में चढ़ी।

टिकट को लेकर हुआ था विवाद

बस में कंडक्टर ने महिला को टिकट जारी नहीं किया। इसको लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच तगड़ी बहसबाजी के बीच नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। वीडियो में दिख रहा है कि महिला पहले कंडक्टर को कह रही कि उसने उसे छूआ कैसे और यह कहते-कहते महिला ने कंडक्टर को मारने की कोशिश की। इसके बाद कंडक्टर ने भी महिला पर हाथ छोड़ दिया और बुरी तरह उसे पीटा। बस में सवार एक यात्री ने इसका वीडियो बना लिया।

मामला बढ़ जाने के बाद बस में सवार और लोगों ने कंडक्टर को शांत कराया। उसके बाद महिला ने सिद्दापुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी। बीएमटीसी ने एक बयान में कहा कि बस कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

माली सैनी समाज की महिला पुलिस कांस्टेबल का जोरदार स्वागत

0

जैतारण : माली सैनी समाज आनंदपुर कालू की पहली महिला पुलिस कांस्टेबल सपना भाटी जब अपने ननिहाल गांव निंबोल बेरा बड़लावाला मालीयाली अपनी नानीसा से मिलने अचानक पहुंची तो आसपास के सभी लोग अचंभै में पड़ गए क्योंकि एक छोटे से गांव आनंदपुर कालू के बेरा थलीयावाला से सपना भाटी सुपुत्री शांतिलाल भाटी ने आनंदपुर कालू में माली सैनी समाज की पहली महिला पुलिस बनकर अपने परिवार का नाम रोशन किया।

उसका ननिहाल में माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर कर जोरदार स्वागत किया स्वागत में नानोसा चेनाराम सांखला नानिसा चंद्राईबाई, मामोसा रुपाराम, गोविंदलाल सहित अनेक मौजूद रहे। बेंगलुरु से मामोसा रामप्रकाश सांखला हैदराबाद से छोटूलाल सांखला और जोधपुर से गोविंदलाल सांखला ने भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

दुबई कब और कैसे विकसित हुई है

दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का एक राज्य है, जो पर्सियाई खाड़ी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। यह एक सुगम बंदरगाह के रूप में विख्यात है और एक प्रमुख ग्राहक और पर्यटन गंभीर निधि है।

दुबई का विकास मुख्य रूप से तेजी से 20वीं सदी के मध्य से आरंभ हुआ जब पेट्रोलियम और गैस के उत्पादन की शुरुआत हुई। इसके बाद, दुबई ने अपने अर्थव्यवस्था को विस्तारित किया और अन्य क्षेत्रों में निवेश किया, जैसे कि पर्यटन, वित्त, और विपणन।

यहाँ कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ हैं, जो दुबई के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं:

  1. 1971 में संयुक्त अरब अमीरात का गठन: दुबई का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शामिल होना दुबई के विकास के लिए महत्वपूर्ण था। यह उसे अन्य अमीरातों के साथ एक मजबूत इकाई बनाने में मदद की।
  2. उच्चतम इमारतें और भव्य परियोजनाएं: दुबई ने अपने निर्माणाधीन परियोजनाओं के माध्यम से विश्वभर में अपनी पहचान बनाई है। बुर्ज खलीफा, दुनिया की उच्चतम इमारत, इसका एक उदाहरण है।
  3. पर्यटन के विकास: दुबई ने पर्यटन को एक प्रमुख अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाया है। यहाँ प्रमुख होटल, बाजार, महल, और पर्यटक स्थल हैं जो विश्वभर में प्रसिद्ध हैं।
  4. वित्तीय सेंटर के रूप में विकास: दुबई ने अपने वित्तीय सेंटर के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यहाँ अन्यान्य वित्तीय सेवाएँ, जैसे कि बैंकिंग, वित्तीय निवेश और संचार, उपलब्ध हैं।

इस प्रकार, दुबई का विकास एक मिश्रित प्रकार का है, जो पेट्रोलियम उत्पादन के स्थिरता के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में निवेश की सामर्थ्य और परियोजनाओं के माध्यम से हुआ है।

दुबई 20वीं सदी की शुरुआत से ही क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र रहा है, और इसकी अर्थव्यवस्था व्यापार, पर्यटन, विमानन, रियल एस्टेट और वित्तीय सेवाओं से होने वाले राजस्व पर निर्भर करती है। 2018 में अमीरात की जीडीपी में तेल उत्पादन का योगदान 1 प्रतिशत से भी कम था। शहर की आबादी लगभग 3.60 मिलियन है (2022 तक)।

दुबई और संयुक्त अरब अमीरात में अन्य धर्मों में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है। कुल जनसंख्या का लगभग 6-10% हिंदू हैं।


दुबई में सबसे ज्यादा कौन सा धर्म है? इस्लाम संयुक्त अरब अमीरात का आधिकारिक धर्म है। संविधान इस्लाम को आधिकारिक धर्म के रूप में नामित करता है, अमीरात की 90% से अधिक आबादी सुन्नी इस्लाम है।

पूर्णिमा पर हुए दाता खेतेश्वर दाता के गुणगान

0

बेंगलूरु. राजपुरोहित समाज मैसूर रोड़, कर्नाटक की ओर से समाज के आराध्य संत खेतेश्वर दाता के भक्ति पूजा अर्चना के साथ होली पर्व धूमधाम से मनाई गई। उदेश राजपुरोहित परिवार के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में गायकों ने दाता खेतेश्वर के भजन प्रस्तुत किए तो पूरा सभागार जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

गीतों व मस्तीभरे त्योहारी फागण के साथ होली खेली। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लहरसिंह सिरोया का गौ माता की तस्वीर देकर बहुमान किया गया।

JNU छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट की जीत, दलित चेहरा बना अध्यक्ष; ABVP को करारी शिकस्त

0

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ का चुनाव इस बार काफी रोचक रहा। सभी प्रमुख सियासी दलों के छात्र संगठन ने इस चुनाव में भाग लिया था। खास बात यह है कि सभी सीटों पर लेफ्ट का झंडा लहराया है। बता दें कि पहले एबीवीपी सभी सीटों पर आगे चल रही थी, लेकिन बाद में जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी वैसे-वैसे लेफ्ट का पलड़ा भारी हो गया। अंत में नतीजा 4-0 रहा।

बता दें कि इस बार जेएनयूएसयू के चुनाव में करीब 73 प्रतिशत मतदान हुआ था और खास बात यह है कि पिछले 12 साल में पहली बार इतना ज्यादा मतदान हुआ है, जिसका नतीजा ये है कि ABVP और लेफ्ट के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा था लेकिन अब एक बार फिर स्थिति लेफ्ट के ही फेवर में चली गई है।

प्रेसिंडेंट से लेकर वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी की सीट पर लेफ्ट और जॉइंट सेक्रेटरी सभी पर लेफ्ट आगे चल रहा है। कांटे की टक्कर सरीखे लग रहे मुकाबले में अब लेफ्ट पूरी तरह से एबीवीपी पर हावी हो गया था और एबीवीपी का जेएनयू में भगवा लहराने का सपना बस सपना ही रह गया है।