Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 81 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 81

करौली में बोले पीएम मोदी, कहा- यह चुनाव विकसित भारत को नई ऊर्जा देने का संकल्प है

0

मोदी की तारीफ में सीएम की फिर फिसली जुबान

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के करौली जिले में पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने धौलपुर-करौली लोकसभा सीट की भाजपा प्रत्याशी इंदु जाटव के लिए वोट मांगे। करौली की रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर फिर से हमला बोला। राम-राम सा से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि करौली बता रहा 4 जून 400 पार।

 पीएम मोदी के करौली पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचते ही मोदी-मोदी के नारे लगे। इस दौरान पीएम मोदी ने भी मंच पर हाथ हिलाकर लोगो का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रत्याशी इंदु देवी जाटव और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया।



पीएम मोदी ने कहा कि जनसभा में मौजूद महिलाओं की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति स्वरूपा माता-बहनों का स्नेह देश के लिए बड़ा संदेश है। 4 जून को क्या परिणाम होगा ये आज करौली में स्पष्ट दिख रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि करौली बता रहा है 4 जून 400 पार। 4 जून 400 पार के पीएम मोदी ने नारे भी लगवाएं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पूरा राजस्थान कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 2024 का चुनाव केवल सांसद चुनने का चुनाव नहीं है। यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने का संकल्प है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जो लोग हमारा विरोध करते हैं, ये परिवारवाद और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी कांग्रेस जनता की मजबूरियों में मुनाफा खोजती है। राजस्थान में पानी के संकट को बड़ा बनाने वाली कांग्रेस ही है। केंद्र सरकार ने हर घर जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन की शुरुआत की, लेकिन कांग्रेस में उसमें भी घपला किया।

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना पर पीएम मोदी ने कहा कि जिस ईआरसीपी को कांग्रेस की सरकार ने बरसों से लटकाया था, उसे भजनलाल सरकार ने डेढ़ महीने में ही करवा दिया। इसका बड़ा लाभ करौली-धौलपुर की जनता को भी मिलेगा।

कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने क्या कुछ कहा

कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा देती रही लेकिन मोदी ने 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया। कांग्रेस ने किसानों को भूखे हाल कर दिया। लेकिन भाजपा सरकार किसानों को निरंतन समृद्ध बनाने के लिए काम कर रही है।

राजस्थान में पीएम मोदी की चौथी जनसभा

पीएम मोदी करौली-धौलपुर से इंदु देवी जाटव, टोंक-सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनापुरिया और दौसा लोकसभा सीट से भाजपा के कन्हैया लाल मीणा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर यह पीएम मोदी की चौथी जनसभा है। इससे पहले पीएम मोदी कोटपूतली, चूरू और पुष्कर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर चुके हैं।

मोदी की तारीफ में सीएम की फिर फिसली जुबान

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा गुरुवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अपने संबोधन में मोदी की तारीफ करने के दौरान उनकी जुबान एक बार फिर फिसल गई। मुख्यमंत्री को चंद्रयान-2 की असफलता जिक्र करना था, लेकिन मुख्यमंत्री चंद्रयान-1 का जिक्र कर बैठे। उन्होंने कहा कि मित्रों पीएम मोदी ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री है। जिन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों के साथ बैठकर, जब चंद्रयान प्रथम असफल हो गया था, तब वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई किया था।

बता दें, चंद्रयान प्रथम का प्रक्षेपण 22 अक्टूबर 2008 को किया गया था। तब चंद्रयान प्रथम का प्रक्षेपण सफल रहा था। लेकिन तब नरेंद्र मोदी की जगह मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। इसके अलावा चंद्रयान-2 (22 जुलाई 2019) को असफल रहा था। तब पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई की थी।

6 साल से कम आयु तो नहीं होगा बच्चों का एडमिशन नई उम्र सीमा लागू, पैरेंट्स हुए परेशान

0

लखनऊ: शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्र एवं छात्राओं के नामांकन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से समस्त जिलों के जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को जारी किए गए निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि प्रदेश में परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक में दाखिला बच्चे की आयु छह वर्ष होने पर ही किया जाएगा। छह साल से कम आयु के बच्चों का नामांकन बालवाटिका में कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने नए सत्र में 6 से 14 आयु वर्ग के शत प्रतिशत बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में छात्र एवं छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया को लेकर निर्देश दिए गए हैं।

नामांकन के समय जरूरी होगा आधार कार्ड

शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी पत्र में साफतौर पर कहा गया है कि एक अप्रैल 2024 को छह साल की आयु पूरा करने वाले बच्चों का ही कक्षा एक में नामांकन किया जाएगा। 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नामांकन किसी भी दशा में नहीं किया जाएगा। 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नामांकन बालवाटिका में कराया जाए। इसके अतिरिक्त विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कराकर, आउट ऑफ स्कूल बच्चे, जिनकी आयु 6 वर्ष से अधिक है, उनका आयुसंगत कक्षा में नामांकन किया जाए। नामांकन के समय बच्चों का आधार नंबर भी अंकित किया जाए। बच्चे का आधार कार्ड न होने की दशा में उनके माता-पिता का आधार नंबर अंकित किया जाए। यदि माता-पिता का भी आधार कार्ड नहीं बना है तो नामांकन के दो सप्ताह के अंदर आधार कार्ड अवश्य बनवा लिया जाए। नामांकन पंजिका में बच्चे के माता-पिता दोनों के नाम अंकित किए जाएं। माता तथा पिता दोनों की मृत्यु की दशा में विधिक अभिभावक का नाम अंकित किया जाए।

निदेशालय को हर सप्ताह देनी होगी नामांकित छात्रों की सूचना

बेसिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि नामांकन के समय बच्चे के परिवार का राशन कार्ड नंबर और उसकी श्रेणी को भी दर्ज किया जाएगा। साथ ही बच्चे के वर्ग तथा श्रेणी को भी अंकित किया जाएगा। यही नहीं निदेशक ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या एक से 30 अप्रैल तक नामांकित छात्रों की सूचना हर सप्ताह निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही नए सत्र में कक्षा छह से 14 साल के हर बच्चे का स्कूल में नामांकन कराकर निशुल्क शिक्षा देने के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। छह साल की आयु में ही कक्षा एक में प्रवेश को लेकर पिछले साल ही आदेश जारी किया गया था। पिछले साल इसमें थोड़ी रियायत दी गई थी, लेकिन इस बार निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराने के लिए विभाग संकल्पित नजर आ रहा है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अरेस्ट किये गए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत.. पगड़ी गिराने की वीडियो वायरल

गुजरात पुलिस ने मंगलवार को क्षत्रिय करणी सेना परिवार (Kshatriya Karni Sena Parivar) के राष्ट्रीय संयोजक राज शेखावत को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। राज शेखावत (Raj Shekhawat) को पूछताछ के लिए अहमदाबाद साइबर क्राइम अधिकारियों द्वारा ले जाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, कुछ राजपूत महिलाओं की ओर से हाल ही में दी गई जौहर की धमकियों के संबंध में शेखावत से पूछताछ की गई। 

राज शेखावत ने हाल ही में भाजपा उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला के विवादित बयान को लेकर मोर्चा खोल दिया था। उनका कहना था कि उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि पार्टी ने क्षत्रिय समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणियों को लेकर राजकोट के भाजपा उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला की उम्मीदवारी को रद्द करने से इनकार कर दिया है। हालांकि गुजरात भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि शेखावत कभी भी भाजपा के सदस्य नहीं थे। 

राज शेखावत ने रविवार को चेतावनी दी थी कि क्षत्रीय समाज के सदस्य गांधीनगर में गुजरात भाजपा मुख्यालय श्री कमलम पर धावा बोलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर क्षत्रिय समुदाय के लोगों से 9 अप्रैल को दोपहर 2 बजे भगवा झंडे के साथ भाजपा मुख्यालय पर जुटने की अपील की थी। दरअसल, पूरा बवाल भाजपा उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला के क्षत्रीय समाज पर दिए विवादित बयान को लेकर चल रहा है। राजपूत समुदाय के लोगों ने भाजपा से रूपाला की उम्मीदवारी वापस लेने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि 22 मार्च को राजकोट में एक सभा में बोलते हुए परषोत्तम रूपाला ने कहा था कि पूर्व के महाराजाओं ने विदेशी शासकों के उत्पीड़न के आगे घुटने टेक दिए थे। उन्होंने इन शासकों के साथ भोजन किया और अपनी बेटियों की शादी भी इन शासकों के साथ की। रूपाला के इसी बयान को लेकर क्षत्रीय समाज में भारी आक्रोश है। राज्य भाजपा नेताओं का कहना है कि रूपाला ने अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है जिसके बाद अब यह मामला खत्म हो गया है। 

यहां तक कि गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल (CR Patil) ने भी 2 अप्रैल को क्षत्रीय समाज से रूपाला को माफ कर देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि क्षत्रिय समाज से मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि गलती हो गई है। इस गलती को लेकर तीन बार माफी मांगी जा चुकी है। अब, क्षत्रिय समाज को भी गुस्सा त्याग देना चाहिए। क्षत्रिय समाज के लिए भाजपा के प्रति अपना समर्थन जारी रखने का समय आ गया है। इस वर्ग ने पिछले सभी चुनावों में लगातार भाजपा को अपना समर्थन दिया है। 

चुनाव के पहले ही कांग्रेस और सपा को बड़ा झटका, खजुराहो की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन रद्द

मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। यहां की खजुराहो सीट से गठबंधन प्रत्याशी के रूप में उतरीं सपा नेता मीरा यादव का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मीरा यादव का नामांकन दो कारणों से रद्द किया गया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

खजुराहो संसदीय सीट राज्य की एकमात्र वो सीट थी, जो कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी थी। सपा ने पहले यहां से डॉ. मनोज यादव को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बाद में उसे बदलकर मीरा यादव को यहां से चुनावी मैदान में उतारा था। इसके पहले मीरा यादव के पति दीपक यादव ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उन्हें कलेक्टर सुरेश कुमार ने नामांकन फॉर्म निरस्त किए जाने की सूचना दी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रत्याशी मीरा यादव के पति दीप नारायण यादव ने कहा कि उनका नामांकन दो वजहों से रद्द किया गया है। इसमें एक पेज पर प्रत्याशी के हस्ताक्षर नहीं थे और फॉर्म के साथ पुरानी मतदाता सूची भी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार, गलती की जानकारी प्रत्याशी को दी जानी चाहिए लेकिन उन्हें सीधा नामांकन निरस्त होने की जानकारी दी गई है।

निर्वाचन अधिकारी ने मीरा यादव का नामांकन रद्द करने की वजह भी बताई है। इस बारे में जानकारी देते हुए मीरा यादव के पति ने कहा कि नामांकन में अगर कोई कमी रहती है तो उसे दुरुस्त करने की जिम्मेदारी निर्वाचन अधिकारी की होती है। उन्होंने कहा कि नामांकन में दो कमियां बताई जा रही हैं। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर सुरेश कुमार पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए कहा कि वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

इस क्षेत्र में नामांकन पत्र जमा करने का कल अंतिम दिन था। आज नामांकन पत्रों की जांच हुई। मीरा यादव का नामांकन निरस्त होने के बाद अब यहां से मुख्य तौर पर वीडी शर्मा ही एकमात्र प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वे यहां से वर्तमान में सांसद भी हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव नामांकन रद्द होने के बाद मीरा यादव के कोर्ट का रुख करने की बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है।

क्या बोले अखिलेश यादव
मीरा यादव का खजुराहो सीट से नामांकन रद्द होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा,”खजुराहो सीट से इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। कहा जा रहा है कि हस्ताक्षर नहीं थे तो फिर देखनेवाले अधिकारी ने फार्म लिया ही क्यों। ये सब बहाने हैं और हार चुकी भाजपा की हताशा। जो न्यायालय के कैमरे के सामने छल कर सकते हैं वो फार्म मिलने के बाद पीठ पीछे क्या-क्या साज़िश रचते होंगे। भाजपा बात में ही नहीं काम में भी झूठी है और समस्त प्रशासनिक तंत्र को भ्रष्ट बनाने की दोषी भी। इस घटना की भी न्यायिक जाँच हो, किसी का पर्चा निरस्त करना लोकतांत्रिक अपराध है।”

 अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं रॉबर्ट वाड्रा, सांसद स्मृति ईरानी को लेकर कही बड़ी बात

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज़ है। यह चर्चा तब और ज़ोर पकड़ने लगी जब उनका एक बयान सामने आया कि अमेठी के लोग मुझसे उम्मीद करते हैं कि मैं उनका सांसद बनकर अपनी राजनीति शुरू करूं। फिलहाल कांग्रेस ने कभी अपने गढ़ माने जाने वाले अमेठी और रायबरेली से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। राहुल गांधी भी इस बार अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस किसे यहां से प्रत्याशी बनाएगी, इस सवाल पर कयास लगाए जा रहे हैं।

अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर साधा निशाना

रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी की वर्तमान सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी कटाक्ष किया और कहा–‘जो सांसद यहां से चुनी गई थीं वह सिर्फ गांधी परिवार पर हमला करने को लेकर चिंतित है, उन्हें क्षेत्र के विकास से कोई मतलब नही है। सालों तक गांधी परिवार ने रायबरेली, सुल्तानपुर और अमेठी में कड़ी मेहनत की। लेकिन अब अमेठी के लोग वर्तमान सांसद से परेशान हैं। वह जानते हैं कि सांसद को चुनकर वह गलती कर बैठे हैं।’

image 13

क्या रॉबर्ट वाड्रा लड़ेंगे चुनाव?

यह पहली बार नहीं है जब रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में शामिल होने पर बात की है। अप्रैल 2022 में भी उन्होंने ऐसा संकेत दिया था। तब कहा था–‘अगर लोग चाहते हैं कि मुझे उनका प्रतिनिधित्व करना चाहिए, और अगर मैं कुछ बदलाव ला सकता हूं, तो मैं यह कदम उठाऊंगा।’ अगर बात की जाए अमेठी लोकसभा की तो यहां से मामला काफी फंसा हुआ लग रहा है।

राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने 55 हजार वोटों से हरा दिया था। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और अमेठी भी इनमें से एक है। ऐसा माना जा रहा था कि राहुल गांधी इस बार भी दो सीटों से चुनाव लड़ सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। चर्चा यह भी थी कि प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं लेकिन अभी तक पार्टी की ओर से इस तरह की चर्चा नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ब्रह्मधाम आसोतरा पहुंचने पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत अभिनंदन

आसोतरा ब्रह्मधाम पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने करीब 10 मिनट तक ग बंद कमरे में राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधि मंडल से मंत्रणा कर लोकसभा चुनाव में मजबूत रखने की अपील की। साथ ही समाज की सत्ता व संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने का सकारात्मक आश्वासन दिया। करीब 28 मिनट तक मंदिर में रुके मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सबसे पहले शिव धूणा व ब्रह्माजी मंदिर में दर्शन कर गादीपति तुलसारामजी महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही मन में गुरु महाराज के दर्शन करने का भाव था, आज केवल दर्शन करने व आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं।

image 12

इसके बाद उन्होंने बंद कमरे में राजपुरोहित समाज के जनप्रतिनिधियों सहित 25 प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। तीर्थ ट्रस्ट की ओर से साफा-माला पहनाकर व खेतारामजी महाराज की तस्वीर भेंट कर बहुमान किया गया। मंदिर में दर्शन के बाद राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी, राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के.के. विश्नोई सहित विधायकों व पार्टी पदाधिकारी बाहर ही खड़े रहे। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले व चुनावी सभाओं के दौरे के बीच बुधवार शाम 5.45 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आसोतरा हैलीपेड पर पहुंचे।

image 10

जहां केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, लोकसभा सहप्रभारी शंकरसिंह राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, सभापति सुमित्रा जैन, पूर्व सभापति प्रभा सिंघवी सहित पदाधिकारियों ने हेलीपेड पर अगुवाई कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ब्रह्मधाम तीर्थ पहुंचे, जहां शिव धूणा व ब्रह्माजी मंदिर में दर्शन कर गादीपति तुलसारामजी महाराज से आशीर्वाद लिया। करीब पांच मिनट तक ब्रह्मधाम गादीपति तुलसारामजी महाराज के पास बैठकर चर्चा की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई चर्चा के दौरान कोषाध्यक्ष रामसिंह बोथिया, महामंत्री बाबूलाल कालुड़ी आदि ने सत्ता व संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। इस पर शर्मा ने कहा कि सीएम बनने के बाद अब लोकसभा चुनाव सिर पर आ गए ब हैं, इसमें आप मजबूती रखना।

image 11

आगे क्या प्र करना है, मेरे सब ध्यान में है। इस दौरान ना तीर्थ पदाधिकारियों ने मंदिर के विकास के स्टे लिए प्रदेश सरकार स्तर पर प्रपोजल प्रवे बनाकर विकास करवाने, बालोतरा से पू सिवाना जा रही नहरी पानी की लाइन से मुन मंदिर के कनेक्शन देने, मंदिर के आगे हुए सड़क विस्तारीकरण व बिजली कनेक्शन गो को लेकर बात रखी। सीएम का आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, लोकसभा सह प्रभारी शंकरसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, गोविंदसिंह कालूड़ी, दुर्गसिंह राजपुरोहित, खीमसिंह मूंगड़ा, कानसिंह बीसू, विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, नारायण मालानी, गणपत बांठिया ने साफा-माला व खेतारामजी महाराज की तस्वीर भेंट कर बहुमान किया ।

तिहाड़ से निकलते ही संजय सिंह ने दिखाए तेवर, बोले- तानाशाह सरकार को हटाने का वक्त

 दिल्ली के कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह 6 महीने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। उनके बाहर आने के बाद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस बीच संजय सिंह ने एक कार पर खड़े होकर कहा कि यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष का समय है, क्योंकि पार्टी के कई बड़े नेता जेल में हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और पूरा परिवार भी मौजूद था।

तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद संजय सिंह सीधे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे और सुनीता केजरीवाल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। गौरतलब है कि संजय सिंह को अक्टूबर 2023 में ईडी ने कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। कई बार उनकी बेल भी रिजेक्ट हुईं थी।

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह एक कार पर खड़े हो गए और उन्होंने कहा कि यह समय संघर्ष करने का है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेताओं – अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन – को सलाखों के पीछे रखा गया है। मुझे विश्वास है कि एक दिन इस जेल के ताले टूटेंगे और वे बाहर आएंगे। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि यह जश्न मनाने का समय नहीं है, यह संघर्ष करने का समय है।

जेल में हैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

गौरतलब है संजय सिंह आम आदमी पार्टी के पहले ऐसे नेता हैं जो कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ सके हैं। उनके पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने इसी केस में गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया था।

विवादित आबकारी नीति से जुड़े इसी मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी फरवरी 2023 गिरफ्तार किया गया था। अभी तक उन्हें इस केस में जमानत नहीं मिल सकी है। वहीं संजय सिंह के जमानत पर बाहर आने के बाद उनके समर्थकों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े तक बजाए।

केजरीवाल से मिलने के लिए भगवंत मान ने लिखा पत्र

इस दौरान एक बड़ी खबर यह भी सामने आई कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ में केजरीवाल से मुलाकात के लिए अनुमति मांगी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलने की अनुमति मांगी है। सूत्रों के मुताबिक यह पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा भेजा गया है। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

होली स्नेह मिलन में बाल गेरीयों ने जीता दिल!

बेंगलुरु : फूलों की नगरी बेंगलुरु में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिवांची पट्टी गैर नवयुवक मंडल द्वारा लगातार 13 वर्षों से आयोजित हो रहे स्नेह मिलन का आयोजन रविवार 31 तारीख को अड़कमारन्नाहल्ली मे मनाया गया जिसमें युवाओं द्वारा डांडिया गेर और जत्ता गैर का आयोजन किया गया। वहीं महिलाओं ने लुर, घुमर और फाग गीतों से आयोजन को हमारी सांस्कृति से सराबोर कर दिया।

इसी कङी में बाल गेरीयो ने आयोजन मे चार चांद लगा दिए। आयोजन में भामाशाहों का साफा, हार और स्मृति चिन्ह द्वारा स्वागत किया गया। तो वहीं श्री राजाराम आंजना पटेल संघ बेंगलुरु के अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनका साफा द्वारा स्वागत किया गया। सिवांची पट्टी गैर नवयुवक मंडल के सभी सदस्यों ने परस्पर प्रेमभाव और संस्कृति की अनोखी मिसाल पेश की। वही सिवांची पट्टी गैर नवयुवक मंडल के सभी सदस्य मौजूद रहे।

अब मजबूत होगा आप का चुनावी अभ‍ियान, संजय स‍िंंह को बेल से क्‍यों बढ़ी मनीष स‍िसोद‍िया के बाहर आने की उम्‍मीद?

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद 2 अप्रैल को AAP के लिए राहत भरी खबर आई।आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया।आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार हुए थे और करीब 181 दिन के बाद वे जेल से बाहर आएंगे।

दिल्ली आबकारी घोटाला(Delhi Excise Scam) मामले में आरोपी बनाए गए आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है।शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।हालांकि कोर्ट ने उन्हें बेल देते हुए यह भी कहा कि आदेश को नजीर नहीं माना जाएगा।बेल मिलने से पहले संजय सिंह ने कहा था कि वह छ महीने से जेल में है। अब तक दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में उनकी कोई भूमिका सामने नहीं आई है। ऐसे में उन्हें बेल मिलनी चाहिए।

जमानत से पहले कोर्ट में ये हुई कार्यवाही…

जमानत देने से पहले आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपाकर दत्ता, और जस्टिस पीबी वराल ने ईडी के लिए पेश हुए सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू को बताया कि क्या ईडी को संजय सिंह को और कस्टडी चाहिए। पीठ ने ये भी कहा संजय सिंह 6 महीने से जेल में है तो इसे देखते हुए बताए कि क्या ईडी को उनकी और कस्टडी की जरूरत है।पीठ ने एसवी राजू को ये भी बताया कि संजय सिंह के पास कोई पैसा नहीं मिला।उनके उपर जो 2 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप है से ट्रायल में भी जांचा जा सकता है।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का लगा आरोप

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। यह मामला बीजेपी नेताओं को लेकर कथित तौर पर भड़काऊ और फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट करने से जुड़ा है। डीके शिवकुमार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री है और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। उनके साथ कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रमुख बीआर नायडू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

सोमवार को बेंगलुरु की एक स्पेशल कोर्ट के एक आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया था। जहां भाजपा के कानूनी सेल के पूर्व सचिव योगेंद्र होदघट्टा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कांग्रेस ने भ्रामक खबरों का उपयोग कर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।

पुलिस ने बताया कि यहां हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना), धारा 504 (जानबूझकर अपमान करना), धारा 506 (आपराधिक धमकी) और धारा 464 (झूठे दस्तावेज बनाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह मामला बीजेपी के एक प्रदर्शन से जुड़ा था जब भाजपा ने 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद हुबली में हुई आगजनी और दंगे की घटना पर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी का विरोध किया था। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मैं भी कारसेवक हूं, मुझे भी गिरफ्तार करो’ लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया था।

कांग्रेस सूचना प्रौद्योगिकी सेल ने कथित तौर पर घोटालों पर इकबालिया बयान की तरह दिखने के लिए तख्तियों पर लिखे शब्दों में छेड़छाड़ की और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट डीके शिवकुमार के सोशल मीडिया हैंडल से भी साझा किए गए थे। इसे लेकर बीजेपी ने शिकायत दर्ज कराई और कहा कि यह जनता को गलत तरह से दिखाया गया है।

सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को भी EC ने दी है चेतावनी

आम चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता लग चुकी है और चुनाव आयोग दिशा-निर्देशों के खिलाफ जाने वाले लोगों को पाबंद कर रहा है। चुनाव आयोग ने बीजेपी नेता दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को चेतावनी दी है। दोनों नेताओं से बयानों के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।