Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 80 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 80

अमित शाह को गृह, गडकरी को ट्रांसपोर्ट और राजनाथ को रक्षा मोदी 3.0 में किसे कौनसी मिनिस्ट्री

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। वरिष्ठ मंत्रियों को पिछली बार की तरह ही जगह दी गई है। अमित शाह गृह मंत्री बने रहेंगे, जबकि वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री रहेंगे। इसके अलावा पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री होंगे। उन्हें अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा के तौर पर दो राज्य मंत्री भी दिए गए हैं। नितिन गडकरी को यह मंत्रालय दोबारा मिलना अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि चर्चा थी कि टीडीपी और जेडीयू भी इस मंत्रालय पर दावा ठोक रहे हैं। अपने 10 सालों के कार्यकाल में नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री के तौर पर चर्चित रहे हैं।  

पूरी लिस्ट पर नजर दौड़ाएं तो मनोहर लाल खट्टर और अश्विनी वैष्णव जैसे नेताओं का कद बढ़ गया है। दोनों ही नेताओं को न सिर्फ कैबिनेट में शामिल किया गया है बल्कि कई अहम मंत्रालय सौंपे गए हैं। रेलवे में बड़े बदलाव करने वाले अश्विनी वैष्ण को तो अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और आईटी मंत्रालय भी सौंपे गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अब कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय संभालेंगे। पिछले कार्यकाल में यह जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के ही नरेंद्र सिंह तोमर को मिली थी।

आइए देखते हैं, किसे मिला कौन सा मंत्रालय- 

राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय

अमित शाह- गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय

नितिन गडकरी- सड़क परिवहन मंत्रालय 

जेपी नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्रालय

शिवराज सिंह चौहान- कृषि मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास

निर्मला सीतारमण- वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्रालय

एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय

मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्रालय

एचडी कुमारस्वामी- भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय

पीयूष गोयल- वाणिज्य मंत्रालय

धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय

जीतन राम मांझी- लघु उद्योग मंत्रालय

राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह- पंचायती राज मंत्रालय, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग

सर्बानंद सोनोवाल- जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय

के. राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्रालय

डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्रालय

जुएनल ओरांव- जनजातीय कार्य मंत्रालय

प्रल्हाद जोशी- उपभोक्ता मंत्रालय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय

अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, आईटी मंत्रालय

गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय

ज्योतिरादित्य सिंधिया- दूरसंचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय

भूपेंद्र यादव- पर्यावरण एवं वन मंत्रालय

गजेंद्र सिंह शेखावत- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय

अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

किरेन रिजिजू- संसदीय कार्य मंत्रालय एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

मनसुख मांडविया- श्रम मंत्रालय, युवा एवं खेल मंत्रालय

हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस

जी. किशन रेड्डी- कोयला एवं खनन मंत्रालय

चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

सीआर पाटिल- जलशक्ति मंत्रालय

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी एवं योजना क्रियान्वयन, संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री

जितेंद्र सिंह- विज्ञान एवं तकनीक और भूविज्ञान मंत्रालय

अर्जुन राम मेघवाल- कानून एवं न्याय मंत्री एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री

प्रतापराव जाधव- आयुष मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री

जयंत चौधरी- स्किल डिवेलपमेंट मंत्रालय, शिक्षा राज्य मंत्री

राज्य मंत्री

जितिन प्रसाद- इस्पात एवं वाणिज्य राज्य मंत्री, आईटी राज्य मंत्री

श्रीपद नाइक- ऊर्जा राज्य मंत्री एवं अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री

पंकज चौधरी- वित्त राज्य मंत्री

कृष्णपाल गुर्जर- सहकारिता राज्य मंत्री

रामदास आठवले- सामाजिक एवं अधिकारिता राज्य मंत्री

रामनाथ ठाकुर- कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

नित्यानंद राय- गृह राज्य मंत्री

अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, केमिकल एवं उर्वरक मंत्रालय

वी. सोमन्ना- जलशक्ति एवं रेल राज्य मंत्री

चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, संचार राज्य मंत्री

एसपी सिंह बघेल- पंचायती राज एवं मत्स्य एवं पशुपालन राज्य मंत्री

शोभा करंदलाजे- लघु उद्योग एवं श्रम राज्य मंत्री

कीर्तिवर्धन सिंह- विदेश राज्य मंत्री, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री

बीएल वर्मा- उपभोक्ता राज्य मंत्री

शांतनु ठाकुर- जहाजरानी एवं जलमार्ग राज मंत्री

कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास राज्य मंत्री

बंडी संजय कुमार- गृह राज्य मंत्री

अजय टम्टा- सड़क परिवहन राज्य मंत्री

डॉ. एल मुरुगन- सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री

सुरेश गोपी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री

रवनीत सिंह बिट्टू- खाद्य प्रसंस्करण एवं रेल राज्य मंत्री

संजय सेठ- रक्षा राज्य मंत्री

रक्षा खडसे- युवा एवं खेल राज्य मंत्री

भगीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

सतीश चंद्र दुबे- कोयला और खनन राज्य मंत्री

दुर्गादास उइके- जनजातीय कार्य राज्य मंत्री

सुकांत मजूमदार- शिक्षा एवं पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री

सावित्री ठाकुर- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री

तोखन साहू- शहरी विकास राज्य मंत्री

राजभूषण चौधरी- जलशक्ति राज्य मंत्री

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा- भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री

हर्ष मल्होत्रा- सड़क परिवहन राज्य मंत्री

निमूबेन बम्भानियाम- उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री

मुरलीधर मोहोल- सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री

जॉर्ज कुरियन- अल्पसंख्यक कल्याण एवं पशुपालन राज्य मंत्री

पबित्र मार्गेरिटा- विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री

मानवेंद्र सिंह बोले-रूपाला माफी मांगें, उनके बयान से आक्रोश:कहा-आक्रोश शांत करना मंत्री की जिम्मेदारी, मुझे दुख और आश्चर्य है कि इतनी ढील कैसे हुई

0

जोधपुर/जयपुर :  केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के बयान पर राजपूत समाज में नाराजगी के मुद्दे पर बीजेपी में डैमेज कंट्रोल की कोशिश की जा रही है। इस बीच, हाल ​ही में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए वरिष्ठ नेता मानवेंद्र सिंह ने पुरुषोत्तम रूपाला के बयान को गलत बताते हुए उन्हें माफी मांगने को कहा है। मानवेंद्र सिंह सिंह के इस बयान को सियासी हलकों में काफी अहम माना जा रहा है।

मानवेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा- सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति चाहे किसी पद पर हो, किसी जगह पर हो, उस व्यक्ति को किसी भी समाज पर ऐसी टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। इतने सीनियर केंद्रीय मंत्री रहकर रूपाला के मुंह से ऐसी बात निकली है, मुझे बड़ा दुख और आश्चर्य हुआ कि इतनी ढील कैसे हो गई? यह चैलेंज हम सबके लिए है कि हम अपनी जुबान पर लगाम रखें और देश में भाईचारे का वातावरण बनाने ऐसी बातें नहीं कहें।

image 28

मानवेंद्र सिंह ने कहा- बयान से लोगों में आक्रोश है और इस आक्रोश को शांत करना रूपाला की जिम्मेदारी है। उन्होंने जो कहा- वो गलत है। वो इतने सीनियर व्यक्ति हैं, पता नहीं उनके मन में क्या बात थी, ऐसी बात करने की आवश्यकता क्या थी? वो हमारे यहां सम्मेलन में आए थे, उस दिन बहुत अच्छा बोले थे, अब पता नहीं क्या हुआ, उनको स्पष्ट करना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।

मानवेंद्र सिंह ने कहा- राजस्थान के लोगों में नाराजगी है। स्वाभाविक है कि उनका बयान माहौल खराब कर रहा है। जिस व्यक्ति का बयान माहौल खराब करे, उस व्यक्ति को ही सुधार करने के लिए आगे आना चाहिए। मैंने सीएम से बात की है, वो यह बात ऊपर तक पहुंचाएंगे। उनके पास स्टेट की जिम्मेदारी है और स्टेट में वातावरण को सुधारना है तो कुछ तो करेंगे।

बयान से राजपूत नेताओं में आक्रोश
पुरुषोत्तम रूपाला ने गुजरात में राजपूत राजाओं और अंग्रेजों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इस बयान को लेकर देशभर में राजपूत संगठन विरोध जता रहे हैं। लोकसभा चुनावों के बीच दिए गए बयान से सियासी लामबंदी शुरू हो गई। गुजरात में राजपूत संगठनों ने बड़े विरोध प्रदर्शन किए और गिरफ्तारियां दी। सोशल मीडिया पर राजपूत समाज के लोग अब भी आक्रोश जता रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने अपने बयान पर माफी भी मांगी, लेकिन राजपूत समाज में उनके खिलाफ नाराजगी है।

रूपाला के बयान पर डैमेज कंट्रोल की कोशिश
रूपाला के बयान से सियासी नुकसान होता देख बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल शुरू किया है। बीजेपी के रणनीतिकारों के पास यह फीडबैक पहुंचा है कि रूपाला के बयान से राजपूत समाज का आक्रोश सियासी नुकसान कर सकता है। राजपूत समाज शुरू से बीजेपी का कमिटेड वोट बैंक रहा है, ऐसे में इस मुद्दे पर नाराजगी का असर लोकसभा चुनावों में हो सकता है। इस फीडबैक के बाद अब डैमेज कंट्रोल शुरू किया है।

रूपाला से माफी की मांग करने वाले मानवेंद्र पहले बीजेपी नेता
मानवेंद्र सिंह का बयान बाकी के बीजेपी नेताओं से अलग माना जा रहा है। अब तक बीजेपी के राजपूत नेता रूपाला का बचाव करते दिख रहे थे, लेकिन मानवेंद्र सिंह ने रूपाला के बयान को साफ शब्दों में गलत करार देकर माफी मांगने को कहा है।

रविंद्र सिंह भाटी के परिवार से तीन पीढ़ी के संबंध हैं वो तो रहेंगे
रविंद्र भाटी के बड़ा भाई बताने पर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि रविंद्र और हमारे तीसरी पीढ़ी के पारिवारिक संबंध हैं, वह भी कहेगा, मैं भी कहूंगा। जो संबंध हैं, वह तीसरी पीढ़ी के संबंध हैं। वो संबंध तो हमेशा रहेंगे,वह कभी जा नहीं सकते।

बाड़मेर-जैसलमेर के चुनाव पर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि नवरात्रि व्रत के दौरान नागाणा में काफी लोगों से मुलाकात हुई। उनमें रविंद्र के भी समर्थक थे और भाजपा कांग्रेस के लोग भी मिले थे। बाड़मेर सीट पर टक्कर है। अभी तो सप्ताह भर है, देखते हैं क्या होता है ।

लड़की ने ठुकराया प्रपोजल तो सिरफिरे आशिक ने चाकू से 7 बार गोदा, मौत

0

कर्नाटक में हुबली धारवाड़ नगर निगम (HDMC) के एक कांग्रेस पार्षद की बेटी की गुरुवार को उसके कॉलेज परिसर में एक साथी सहपाठी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, एचडीएमसी पार्षद निरंजन हिरेमठ की 21 वर्षीय बेटी नेहा हिरेमथ को उसके सहपाठी फैयाज ने चाकू मार दिया। बेलगावी जिले के सावदत्ती का रहने वाला आरोपी सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल से भागने से पहले नेहा को कई बार चाकू मारते देखा गया था। पुलिस के मुताबिक एकतरफा प्यार में फैयाज पागल हो गया था। पुलिस ने फैयाज को हिरासत में ले लिया है।

सरकारी स्कूल का शिक्षक है आरोपी

नेहा केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी, जहां हत्या हुई थी। उसकी बॉडी को केम्पेगौड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) अस्पताल में भेज दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि फैयाज सरकारी स्कूल के शिक्षक का बेटा है और छह महीने पहले एक परीक्षा में फेल होने के बाद उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा, “गुरुवार को वह चाकू लेकर कॉलेज आया और नेहा पर कई बार वार किया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया और फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है।”

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि फैयाज बीते कई महीनों से नेहा का पीछा कर रहा था। वह उससे प्यार का इजहार करता था। उसको प्रपोज भी कर चुका था, हालांकि यह एकतरफा था। नेहा उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। उसने उसका प्रपोजल भी ठुकरा दिया था।

पुलिस के मुताबिक फैयाज ने अपने दोस्तों से इसका जिक्र किया था और कहा था कि नेहा ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया है। उसने अपने दोस्तों से यह भी कहा था कि उसके प्यार का प्रस्ताव ठुकराने वाली नेहा को वह खत्म कर देगा। इसके कुछ दिन बाद ही उसने इस नृशंस घटना को अंजाम दे दिया। कर्नाटक के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसके विरोध में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है।

श्री जैन श्वेताम्बर नाकोडा पार्श्वनाथ तीर्थ में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश

0

बालोतरा : बालोतरा जिले की जसोल पुलिस ने नाकोड़ा मंदिर से तीन दिन पहले चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चुराए गए रुपए बरामद करने का प्रयास कर रही है। साथ ही चोरों से अन्य घटनाओं को लेकर पूछताछ कर रही है। तीन दिन पहले चोरों ने घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार नाकोड़ा ट्रस्ट के मैंनेजर रमेश कुमार पुत्र शेषराज मेहता ने जसोल थाने में 15 अप्रैल को रिपोर्ट दी थी। इसके मुताबिक जैन श्वतेांबर नाकोड़ा, पार्श्वनाथ तीर्थ मंदिर भोजनशाला भंडार पेटी का ताला तोड़कर रुपए चुराकर कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी स्थल का जायजा लिया। साथ ही मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है।

जसोल थानाधिकारी चंद्रसिंह के मुताबिक पुलिस टीम बनाकर जांच शुरू की। वहीं, सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर व तकनीकी मदद से चोरों को नामजद किया। चोर जीगरभाई पुत्र ओधव निवासी बस स्टैंड के पास नाटी भावनगर गुजरात और विराट वसावा पुत्र सहदेव भाई वसावा निवासी अंकलेश्वर राजपिपड़ा बड़ोदारा गुजरात को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी से चुराए रुपए बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी जीगरभाई व विराट वसावा से गहनता से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल मोहनलाल, कांस्टेबल चावंडसिंह, मांगीलाल शामिल रहे।

सिविल सेवा में 50 मुस्लिम उम्मीदवारों ने मारी बाजी, टॉप 20 में यूपी की दो मुस्लिम लड़कियों ने लहराया परचम

0

देश में आईएएस-आईपीएस जैसे उच्च पदों पर अब ज्यादा संख्या में मुसलमान काबिज हो रहे हैं। इससे पहले आम तौर पर यह माना जाता रहा है कि आजादी के 75 साल बाद भी शैक्षिक रूप से मुस्लिम पिछड़े हैं और देश के रसूखदार पदों पर उनकी मौजूदगी न के बराबर है। यह बात 2016 तक काफी हद तक हकीकत के करीब भी रही है, मगर अब ऐसा नहीं है। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की जारी सिविल सर्विसेज मेरिट लिस्ट, 2023 में 50 से ज्यादा मुस्लिम कैंडिडेट्स ने जगह पाई है। इनमें से 5 तो ऐसे हैं, जिन्हें टॉप-100 में जगह मिली है।

उल्लेखनीय है कि शाह फैसल ने 2010 में IAS टॉप करके कश्मीरियों समेत पूरे देश के मुस्लिम युवाओं को प्रेरणा दी थी। इसके बाद 2015 में कश्मीर के अतहर आमिर ने UPSC में दूसरी रैंक हासिल की थी। वहीं, 2017 में मेवात के अब्दुल जब्बार भी चयनित हुए थे। वे इस क्षेत्र से पहले मुसलमान सिविल सर्वेंट हैं। और अब 2023 में दिल्ली से पढ़ाई करने वालीं नौशीन ने सिविल सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की है, जो मुस्लिम समुदाय के लड़के-लड़कियों को देश की सर्वोच्च सेवा में सफल होने के लिए राह दिखाएगा।

52 मुस्लिम कैंडिडेट्स हुए सफल
सिविल सेवा परीक्षा, 2023 में कुल सफल 1,016 अभ्यर्थियों में से 52 मुस्लिम कैंडिडेट्स ने जगह बनाई। इनमें से 5 यानी रूहानी, नौशीन, वारदाह खान, जुफिशान हक और फैबी राशिद ने टॉप-100 में जगह बनाने में कामयाब रहे। टॉप-10 में नौशीन को 9वीं रैंक मिली है।

5 वर्षीय बच्ची के पेट से निकाला बालों का गुच्छा:खुद के बाल खा रही थी, पेट दर्द और भूख नहीं लगने पर अस्पताल लाए थे परिजन

0

डूंगरपुर : ट्राइको बेजार बीमारी से पीड़ित एक बच्ची खुद के बाल खा रही थी। इससे पेट में बालों का गुच्छा बन गया। बार-बार पेट दर्द और भूख नहीं लगने की शिकायत पर परिजन उसे डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए, जहां बुधवार को 9 डॉक्टरों की टीम ने 40 मिनट तक ऑपरेशन कर 5 साल की बच्ची के पेट से 350 से 400 ग्राम बालों का गुच्छा निकालकर उसकी जान बचाई।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर ने बताया- 16 अप्रैल की रात के समय खडगदा गांव की एक 5 साल की बच्ची को लेकर उसके माता-पिता अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुषमा यादव ने बच्ची की जांच की। माता-पिता ने बताया- बच्ची को भूख नहीं लगती है। पेट में सूजन है और खाने-पीने में तकलीफ होती है। डॉक्टर ने बच्ची के जांच करवाई, जिसमें बच्ची के पेट में बालों का गुच्छा होने का पता लगा। इस पर बच्ची को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। वहीं, बच्ची 5 साल की होने से उसकी तबीयत ठीक होने के बाद ऑपरेशन करना तय किया।

पेट से लेकर आंतों तक फैला था बालों का गुच्छा
डॉ. महेंद्र डामोर, डॉ. सुषमा, डॉ. अर्जुन खराड़ी, डॉ. रजत यादव, डॉ. सुहानी गड़िया, डॉ. विनिता गोदा, डॉ. अमित जैन, डॉ. कुश, डॉ. कमला के साथ पुष्पा कटारा, जावेद, माया की टीम बुधवार को ऑपरेशन में जुट गई। पेट में चीरा लगाकर करीब 350 से 400 ग्राम बालों का गुच्छा निकाला। बालों का ये गुच्छा पेट से लेकर आंतों तक फैला था। खाने की बजाय पेट में बाल थे। इससे बच्ची को खाने-पीने से लेकर कई तकलीफ हो रही थी। 40 मिनट तक ऑपरेशन चला।

image 24

ट्राइको बेजार बीमारी के कारण खा रही थी खुद के बाल
डॉ. सुषमा ने बताया- बाल खाने की आदत खासकर यूथ महिलाओं में होती है। छोटे बच्चों में ये आदत बहुत कम होती है। इसे ट्राइकोबेजार बीमारी कहते हैं, जिससे खुद के बाल खाते हैं। इसके बाद पेट में ये बाल गुच्छे की तरह जमा हो जाते हैं। इससे खाने-पीने की क्षमता खत्म हो जाती है। ऑपरेशन के बाद बच्ची की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है।

अस्पताल में पहले भी आया था ऐसा मामला
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर ने बताया- साल 2019 में एक महिला के पेट से इसी तरह का बालों का गुच्छा निकाला था। महिला को भी बाल खाने की आदत थी। डॉ. महेंद्र डामोर ने बताया की बाल खाने की आदत से बच्चों में शारीरिक विकास रुक जाता है। भूख नहीं लगती है, जिससे ग्रोथ नहीं होती है। कई बार बाल पेट और आंतों तक भर जाने से मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ज्यादा समय तक यही स्थिति रहने पर जान का खतरा हो सकता है।

पटना में मेट्रो के काम में लगे JCB ने ऑटो को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

0

Mobilenews-पटना। बिहार के पटना में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां जेसीबी और अनियंत्रित ऑटो की टक्कर में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। ये घटना मंगलवार को पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ पर हुई। इस हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच में जुटी है

हादसा इतना भयावह था कि 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक शख्स इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच जारी है। पटना में हुए सड़क हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बिहार में राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को ऑटो रिक्शा और क्रेन के बीच हुई टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग जा रहे थे तभी राम लखन पथ पर ऑटो रिक्शा पटना मेट्रो के निर्माण कार्य में लगे क्रेन से टकरा गयी।

इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। मृतक रोहतास, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और वैशाली के रहने वाले हैं। मृतकों की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और ईश्वर से मृतकों के परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। 

 

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, 2 बाइक सवारों ने गोलियां चलाईं, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की गई है। जानकारी के अनुसार, दो हमलवार बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह 4.50 बजे दो अनजान लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की. दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था, जिसकी वजह से फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है. मामले की जांच के लिए सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है।

घटना के बाद क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया। सलमान खान के बंगले के बाहर गोली किसने चलाई ये अभी जांच का विषय है, लेकिन सलमान खान पर खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इससे पहले सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। एक टेलिवजन इंटरव्यू में उसने खुलेआम कहा था कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है। उसने अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी हमला किया था और कहा था कि सलमान खान के साथ उनके करीबी संबंधों के कारण हमला किया गया था। लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा की समीक्षा की थी।

सलमान खान के पास फिलहाल वाई प्लस सुरक्षा है। पिछले साल सलमान खान के ऑफिस में एक धमकी भरा ईमेल भी भेजा गया था। सलमान के करीबी प्रशांत गुंजालकर को रोहित गर्ग से धमकी भरा मेल मिला था। ईमेल के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और रोहित गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

 बीजेपी कल जारी करेगी संकल्प पत्र, PM Modi रहेंगे मौजूद, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान कुछ ही दिनों बाद होने वाला है। वहीं भारतीय जनता पार्टी रविवार (14 अप्रैल) को पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में चुनावी मेनिफेस्टो जारी करने के दौरान प्रधानमंत्री के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। भाजपा अपने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र’ का नाम देती रही है।

पार्टी ने बनाई घोषणा पत्र समिति

घोषणा पत्र का मसौदा तैयार करने के लिए पार्टी ने पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। समिति ने कई बैठकों के बाद संकल्प पत्र को अंतिम रूप दिया है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरण रीजीजू और अर्जुन राम मेघवाल के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित इस कुल 27 नेता इस समिति के सदस्य हैं। सीतारमण इस समिति की संयोजक हैं।

‘विकसित भारत’ एजेंडे पर होगा घोषणा पत्र

घोषणा पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ एजेंडे पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। मोदी लगातार गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए अपनी सरकार की प्राथमिकता को रेखांकित करते रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा अपने घोषणा पत्र में इनसे संबंधित मुद्दों को प्रमुखता दे सकती है।

बीजेपी ने रखा 400 पार का लक्ष्य

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां सभी दल जनता को लुभाने के भरसक प्रयास में जुटे हुए हैं, तो वहीं भाजपा भी अपनी पूरी तैयारी में है और जल्द ही अपना घोषणा पत्र भी जारी कर सकती है। इस बार भाजपा ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।

मोदी की गारंटी पर राहुल ने चला ये दांव, राजस्थान में महिलाओं को लेकर कर दी ये बड़ी घोषणा

0

राजस्थान के अनूपगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना पर साधा। वहीं महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा भी कर दी है। राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने पर हिंदुस्तान के हर गरीब परिवार की महिलाओं के बैंक खाते में एक लाख रुपए सालाना दिए जाएंगे और यह राशि उन्हें तब तक मिलती रहेगी। जब तक वह परिवार गरीबी रेखा से बाहर नहीं आ जाता है।  वे बोले, नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था. जो जुमला निकला। आज देश में अमीर घरों के बच्चे अप्रेंटशिप करते हैं। हमारी सरकार आने पर हर शिक्षित युवा को अप्रेंटशिप का मौका मिलेगा। इसके बदले उन्हें एक लाख रुपए सालाना मिलेंगे और अच्छा काम करने पर नौकरी भी मिल सकती है।

राहुल गांधी ने कहा कि आज केंद्र सरकार के विभागों में 30 लाख पद खाली पड़े हैं। नरेंद्र मोदी ने इन पदों को खाली रखा है ताकि अपने 20-25 मित्रों की मदद कर सके। हम 30 लाख रोजगार आपके हवाले करेंगे और सरकारी विभागों में ठेकेदारी प्रथा (कॉन्ट्रैक्ट लैबर) की व्यवस्था खत्म करेंगे। हिंदुस्तान में अगर कोई सरकारी विभाग में काम करेगा तो नियमित नौकरी से करेगा। कॉन्ट्रैक्ट या ठेकेदारी से नहीं। इससे उसे पेंशन मिलेगी और उसके परिवार के हितों की रक्षा की जाएगी।

राहुल गांधी बोले, नरेंद्र मोदी ने किसानों से साफ कह दिया है कि आपका कर्जा माफ नहीं होगा। हमारी सरकार आने पर हम किसानों का कर्जमाफ करके दिखा देंगे और किसानों के लिए एमएसपी का कानून लेकर आएंगे। जितना उन्होंने 20-25 लोगों को दिया। उतना हम हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों को देंगे। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में बीकानेर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल और गंगानगर से कुलदीप इंदौरा के समर्थन में आयोजित रैली में कहा कि ‘किसान कह रहे हैं हमें एमएसपी दो, युवा कह रहे हैं हमें रोजगार दो, महिलाएं कह रही हैं हमें महंगाई से बचाओ, लेकिन कोई नहीं सुन रहा।’ उन्होंने कहा कि देश में इस समय दो सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई हैं, लेकिन मीडिया इन्हें नहीं उठा रहा है।