Deprecated: The predefined locally scoped $http_response_header variable is deprecated, call http_get_last_response_headers() instead in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/index.php on line 2

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 8 Of 127 -
26 C
Bengaluru
Saturday, November 21, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 8

चंद्रबाबू नायडू बने देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री, ADR रिपोर्ट में 931 करोड़ की संपत्ति

0

आंध्र प्रदेश। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की सूची में भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बने हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी घोषित कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये है। यह संपत्ति मुख्य रूप से परिवार की डेयरी रिटेल कंपनी हेरिटेज फूड्स लिमिटेड से जुड़ी हिस्सेदारी से आई है।

कैसे बनी इतनी संपत्ति

रिपोर्ट विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्रियों द्वारा दायर हलफनामों पर आधारित है। नायडू के पास कंपनी में प्रत्यक्ष हिस्सेदारी नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी भुवनेश्वरी नारा के पास 24.37% शेयर हैं। नारा परिवार के पास कुल 41.3% हिस्सेदारी है। कंपनी की पूंजीगत बाजार कीमत 1995 में 25 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 में 4,381 करोड़ रुपये हो गई है।

image 20

शेयरधारकों का रिकॉर्ड

जून 2024 में कंपनी का बाजार मूल्य 6,755 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस दौरान 1.81 लाख से अधिक शेयरधारक जुड़े। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक हेरिटेज पूरी तरह खुदरा डेयरी कंपनी है, जिसे किसी भी प्रकार की सरकारी सब्सिडी या मदद नहीं मिली। इसकी शुरुआत 1992 में महज 7,000 रुपये की पूंजी से हुई थी।

कैसे हुई ग्रोथ

हेरिटेज फूड्स ने 1993 में संचालन शुरू किया और अगले साल IPO लाया, जो 54 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ। पहले वर्ष में कंपनी ने 4.36 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। 2000 तक कारोबार 100 करोड़, 2008 तक 500 करोड़ और 2025 तक 4000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया। कंपनी की कुल संपत्ति अब 972 करोड़ रुपये है।

कंपनी का विस्तार

भुवनेश्वरी नारा के नेतृत्व में कंपनी ने लगातार विस्तार किया। आज 9 राज्यों के करीब 3 लाख डेयरी किसान हेरिटेज से जुड़े हैं और इसके उत्पाद 17 राज्यों में उपलब्ध हैं। भारत पहले से ही दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है और हेरिटेज फूड्स इसमें महत्वपूर्ण योगदान कर रही है।

राज्यसभा में पारित हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025, मनी गेम्स पर लगेगी रोक

0

नई दिल्ली। राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025 पारित हो गया। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को सदन में यह विधेयक पेश किया। नारेबाजी के चलते बिना चर्चा के ही यह बिल पारित हो गया।

मंत्री का बयान

अश्विनी वैष्णव ने सदन को बताया कि इस बिल के जरिए ऑनलाइन सोशल गेम को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें ऑनलाइन गेमिंग के दो-तिहाई सेगमेंट को बढ़ावा देने का प्रावधान है, लेकिन ऑनलाइन मनी गेमिंग पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि मनी गेमिंग ने मध्यम वर्गीय परिवारों को बुरी तरह प्रभावित किया है। 45 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत बर्बाद हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि कई लोग ऑनलाइन मनी गेम्स की वजह से आत्महत्या तक कर चुके हैं। यह समस्या आज ड्रग्स जैसी गंभीर स्थिति बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता युवाओं और मध्यम वर्गीय परिवारों को इस खतरे से बचाना है।

image 19

लोकसभा से भी पारित

बुधवार को यह विधेयक लोकसभा से भी पारित हो चुका है। इसका मुख्य उद्देश्य ई-स्पोर्ट्स, शैक्षणिक खेल और सामाजिक खेलों को बढ़ावा देना है। साथ ही पारदर्शिता और उद्योगों के विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी।

मनी गेमिंग पर सख्त प्रावधान

बिल के अनुसार, किसी भी प्रकार के सट्टेबाजी वाले ऑनलाइन खेल की पेशकश, संचालन, विज्ञापन, प्रचार या भागीदारी पर रोक होगी। विशेषकर ऐसे खेल जो राज्यों की सीमाओं के पार या विदेशी क्षेत्रों से संचालित होते हैं।

विधेयक का महत्व

यह विधेयक समाज और युवाओं को ऑनलाइन मनी गेम्स से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और मानसिक दुष्प्रभावों से बचाने का प्रावधान करता है। इसके साथ ही डिजिटल प्रौद्योगिकी का जिम्मेदारी से उपयोग सुनिश्चित होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा, वित्तीय अखंडता और एक समान कानूनी ढांचा स्थापित करना भी इसका लक्ष्य है।

क्या होगा असर

बिल के लागू होने के बाद पूरे देश में ऑनलाइन गेमिंग के लिए एकसमान और राष्ट्रीय स्तर का कानूनी ढांचा उपलब्ध होगा। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और विदेशी वेबसाइटों से चलने वाले गेम्स पर रोक लगेगी। वहीं ई-स्पोर्ट्स और शैक्षणिक खेलों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। इसका मकसद भारत में ऑनलाइन गेमिंग को अवसर और नवाचार का माध्यम बनाना है, लेकिन गैर-कानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाना भी उतना ही जरूरी है।

भिवानी में महिला टीचर मनीषा का अंतिम संस्कार, भाई नितेश ने मुखाग्नि

0

भिवानी। हरियाणा के भिवानी में आज सुबह 8 बजे महिला टीचर मनीषा का नौ दिन बाद अंतिम संस्कार किया गया। मनीषा को उनके छोटे भाई नितेश ने मुखाग्नि दी। शव को सिविल अस्पताल से सीधे गांव ढाणी लक्ष्मण के श्मशान घाट लाया गया। पिता संजय सहित ग्रामीण श्मशान घाट पहुंचे।

image 16

परिवार की मांग पर CBI जांच

बीते दिन बुधवार को दिल्ली AIIMS में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया था। मनीषा के अंतिम संस्कार के लिए परिवार बुधवार शाम करीब 6 बजे राज़ी हुआ। परिवार ने सरकार से दो मांगें रखी थीं – केस की जांच CBI से कराने और दिल्ली AIIMS में पोस्टमॉर्टम करवाना। मनीषा के दादा राम किशन ने कहा कि अब हमारी मांगें पूरी हो गई हैं और हम बेटी का संस्कार करना चाहते हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म किया।

image 17

मुख्यमंत्री का बयान

इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार अलसुबह अपने अधिकारिक फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि परिवार की मांग के आधार पर सरकार निष्पक्ष जांच के लिए केस CBI को सौंप रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बेटी मनीषा और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरा न्याय किया जाएगा।

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला

0

नई दिल्ली। बुधवार सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान हमला हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त (नार्थ) राजा बंठिया के अनुसार, आरोपी पर पहले से 5 मामले दर्ज हैं जिनमें 3 शराब तस्करी और 2 मारपीट के मामले शामिल हैं।

घटना का विवरण

41 वर्षीय आरोपी राजकोट के रहने वाले राजेशभाई खिमजीभाई सकारिया को हिरासत में लिया गया है। हमले से पहले सुबह करीब 8:15 बजे पुलिस ने सीएम आवास पर उसकी चेकिंग की, लेकिन उसके पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। आरोपी ऑटो चलाता है, शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।

आरोपी का रूटीन और जनसुनवाई

आरोपी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने पैतृक आवास शालीमार बाग गया और जन सुनवाई की पर्ची ली। इसके बाद सिविल लाइंस गुजराती समाज भवन में रुका और सुबह 8 बजे सीएम आवास पहुंचा। पुलिस ने उसके हमले के कारण पर संदेह जताया है और कोर्ट से 5-7 दिन की रिमांड मांगकर पूछताछ करेगी।

राजेशभाई का आपराधिक इतिहास

राजकोट के विभिन्न न्यायालयों में आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं:

  • भक्तिनगर पी.ओ.एस. आईपीसी धारा 326, 504, 114 के तहत 25/11/2019 को बरी।
  • भक्तिनगर पी.ओ.एस. प्रोहि अधिनियम धारा 65एए, 116बी के अनुसार 03/11/2023 को बरी।
  • भक्तिनगर पी.ओ.एस. प्रोहि अधिनियम धारा 65एए, 116बी के अनुसार 25/10/2023 को बरी।
  • भक्तिनगर पी.ओ.एस. धारा 6पीआई, 116बी के अनुसार 29/09/2025 को सुनवाई लंबित।
  • भक्तिनगर पी.ओ.एस. आईपीसी धारा 324, 323, 504, 114 एवं जी.पी. एक्ट धारा 135(1) के तहत 07/12/2024 को बरी।

आरोपी को हिरासत में लेकर अब तीस हजारी कोर्ट, कोर्ट नंबर-247 में पेश किया जाएगा।

जोधपुर में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और मौके पर मौजूद पुलिस

0

जोधपुर : भारी वाहन की टक्कर से हादसा शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल के छात्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरकतुल्लाह खान स्टेडियम की ओर जा रहे थे। वीसी हाउस के पास एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से सड़क को साफ करवाया। सड़क पर पसरा खून और क्षतिग्रस्त बाइक के अवशेष हटा दिए गए। थानाधिकारी राम कृष्ण टाडा ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

घायल छात्रों का इलाज
चार छात्रों में से एक को महात्मा गांधी अस्पताल और दो को एमडीएम अस्पताल लाया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के अनुसार, एक घायल को छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक छात्र का ऑपरेशन किया जा रहा है। मृतक छात्र लोकेंद्र का शव मोर्चरी में रखा गया है।

घटना से गुस्साए परिजन
घटना के बाद मौके पर परिजन पुलिस से उलझ गए। डीसीपी अमित जैन और एडीसीपी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि टक्कर मारने वाला वाहन बजरी डंपर था या बस। मुख्यमंत्री के शहर में मौजूद होने के बावजूद यह हादसा पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बेंगलूरु में नानी बाई को मायरो की भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ

0

बेंगलूरु। माडिबाई रायंचंद राठौड़ चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय नानी बाई को मायरो का शुभारंभ सीरवी समाज हेब्बाल वडेर में कलश यात्रा के साथ हुआ।

कलश यात्रा का भव्य स्वागत

कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए आईमाता वडेर, हेब्बाल स्थित कथा स्थल तक पहुंची। सबसे आगे भक्त सिर पर भगवान नरसिंह की कथा पुस्तक लिए चल रहे थे, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं कलश धारण कर भजन-कीर्तन और भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए शामिल हुईं। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भक्तों ने हाथों में भगवान की ध्वजा थामकर नरसिंह भगवान के जयकारे लगाए।

संत कृपाराम का स्वागत और कथा

कथा वाचक संत कृपाराम के स्वागत में भव्य वरघोड़ा निकाला गया, जिसमें पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में गैर नृत्य प्रस्तुत किया। कथा के दौरान अनेक भव्य झांकियां सजाई गईं। संत कृपाराम ने नरसी भगत और कृष्ण की जीवंत कथाओं का वर्णन करते हुए बताया कि भक्त नरसी ने भक्ति से महादेव को प्रकट किया और वरदान में धन-दौलत की जगह राधा-कृष्ण को मांगा। उन्होंने कहा कि सच्चे भक्त का मोह भक्ति में होता है, धन में नहीं।

भक्ति और विश्वास का संदेश


नरसी के पास जब संपत्ति थी, तो सभी समान करते थे, लेकिन जैसे ही सब कुछ चला गया, अपने भी दूर हो गए और मायरे के लिए साथ जाने से मना कर दिया। यह कथा भक्त और भगवान के बीच अटूट विश्वास का प्रतीक है।

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोग

आयोजन में रूपाराम, देवाराम, मोहनलाल राठौड़ परिवार ने स्वागत किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मांगीलाल राठौड़, किशोर चोयल, ओमप्रकाश राठौड़, तुलसाराम चवाडियां, ओमप्रकाश सोलंकी, रामलाल गेहलोत, हदाराम गहलोत, रमेश गहलोत समेत सीरवी समाज हेब्बाल वडेर के अध्यक्ष पुनाराम बर्फा, सचिव भोलाराम सोलंकी, कोषाध्यक्ष चिमनाराम सीरवी, सह-कोषाध्यक्ष विरमाराम राठौड़ और सह-सचिव सोहनलाल राठौड़ उपस्थित रहे

दौसा में भीषण सड़क हादसा: खाटूश्याम जी दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की 12 मौत

0

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में खाटूश्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। हादसा एक पिकअप वैन और ट्रेलर के बीच हुआ।

हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, सालासर बालाजी मंदिर से लौटते समय पिकअप वैन पीछे से ट्रेलर से टकरा गई। पिकअप में 20 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हुई, जिनमें 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। 8 गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया, जबकि 2 को दौसा हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों और नेताओं की प्रतिक्रिया

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस हादसे पर संवेदना व्यक्त की।

प्रशासन की जानकारी

दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक श्रद्धालु यूपी के एटा जिले के असरौला के रहने वाले थे। ये सभी खाटूश्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसा वापी थाना क्षेत्र में रात 3:30 से 4 बजे के बीच हुआ और इसमें एक पैसेंजर ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हुई।

महाराजगंज ऑनलाइन मीटिंग में पोर्न वीडियो चलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने की गिरफ्तारी

0

महाराजगंज : जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अचानक स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलने लगा। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं, कुछ ने मजाक उड़ाया तो कुछ ने नाराजगी जताई।

मीटिंग के दौरान अश्लील वीडियो का प्ले होना

प्राइमरी और सरकारी जूनियर स्कूलों के लिए आयोजित इस ऑनलाइन मीटिंग में जिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार शर्मा, शिक्षा विभाग के अधिकारी और कई स्कूल टीचर्स मौजूद थे। महिला अधिकारी भी बैठक में शामिल थीं। अचानक एक यूजर ने स्क्रीन शेयर की और पोर्न वीडियो चलाना शुरू कर दिया, जिससे बैठक का माहौल बिगड़ गया और महिलाएं असहज होकर उठकर चली गईं। महिला BSA के आदेश पर BEO ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। यह घटना 7 अगस्त 2025 को हुई।

मीटिंग का उद्देश्य और तकनीकी गड़बड़ी

इस बैठक का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की समस्याओं को जानना और समाधान निकालना था। जिला सूचना अधिकारी ने जूम लिंक ग्रुप्स में शेयर किया था। लेकिन तकनीकी गड़बड़ी या जानबूझकर की गई हरकत के चलते स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने लगे।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधिकारी सत्येंद्र राय ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई है और 9 अगस्त को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है क्योंकि यह मामला साइबर क्राइम के तहत आता है। जिला प्रशासन ने तत्काल सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

बांदा में स्कूल टीचर का वीडियो वायरल

बांदा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जसपुर में एक महिला टीचर का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह स्कूल परिसर में बच्चों को पढ़ाने के बजाय इंस्टाग्राम पर डांस रील बनाती नजर आईं। वह “सांची कहो” गाने पर डांस कर रही थीं। इस मामले पर शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

बेंगलुरु में 20 रुपये के गुटखे पर झगड़ा, बिहार के मजदूर की हथौड़े से हत्या

0

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 20 रुपये के गुटखे को लेकर दो बिहार के मजदूरों के बीच हुए विवाद में एक मजदूर की हथौड़े से हत्या कर दी गई। यह घटना वरथुर थाना क्षेत्र के रामगोंदनहल्लि इलाके में 28 जुलाई की रात हुई, जहां एक निजी स्कूल की इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था।

सीताराम ने किया बबलू पर हमला

मृतक की पहचान बबलू और आरोपी की पहचान सीताराम के रूप में हुई है। दोनों बिहार के बेगूसराय जिले के निवासी थे और टाइल्स लगाने का कार्य कर रहे थे।

शराब के नशे में हुआ विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना की रात दोनों ने शराब पी थी। उसी दौरान बबलू ने सीताराम को 20 रुपये देकर विमल गुटखा लाने को कहा। यह बात सीताराम को अपमानजनक लगी, क्योंकि मृतक उम्र में उससे छोटा था।

सोते समय किया गया हमला

गुस्से और अहंकार में आकर सीताराम ने बबलू पर उस समय हथौड़े से हमला कर दिया जब वह सो रहा था। बबलू को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अगले दिन हुआ खुलासा

29 जुलाई की सुबह जब अन्य मजदूर निर्माण स्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने बबलू को मृत अवस्था में पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

आरोपी गिरफ्तार

वरथुर पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मजदूरों से पूछताछ के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोएडा युवक की मृत मां के खाते में आई 36 डिजिट की रकम, बैंक खाता फ्रीज

0

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की मृत मां के बैंक खाते में 36 अंकों की हैरान कर देने वाली राशि क्रेडिट हो गई। यह रकम है – ₹10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299। यानी लगभग एक अनडेसिलियन रुपये, जो किसी के भी समझ से परे है।

मृत महिला के खाते में ट्रांसफर हुई भारी रकम

यह खाता कोटक महिंद्रा बैंक का है और महिला का नाम गायत्री देवी बताया गया है, जिनकी दो महीने पहले मृत्यु हो चुकी है। अब उनके बेटे दीपक द्वारा यह खाता संचालित किया जा रहा है। दीपक को 3 अगस्त की रात इस राशि का SMS अलर्ट मिला, जिसके बाद उसने इसे दोस्तों को दिखाया और अगले दिन बैंक पहुंचा।

बैंक ने खाता किया फ्रीज, जांच जारी

बैंक अधिकारियों ने इस एंट्री की पुष्टि की और तुरंत खाते को फ्रीज कर दिया गया। पूरा मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। अधिकारियों का अनुमान है कि यह तकनीकी गड़बड़ी, सॉफ्टवेयर एरर, या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हो सकता है।

सोशल मीडिया पर बना मज़ाक और बहस का विषय

पत्रकार सचिन गुप्ता ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी साझा की, जिसके बाद यह खबर वायरल हो गई। उन्होंने लिखा कि ये राशि लगभग 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपए बैठती है, हालांकि सटीक गणना कोई नहीं कर पा रहा।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

कुछ यूजर्स ने इस घटना को सॉफ्टवेयर की गलती बताया तो कुछ ने इसे फेक ट्रांजैक्शन मानते हुए जांच की मांग की। वहीं दीपक को लोगों ने मजाक में “देश का सबसे अमीर आदमी” भी कह दिया।

image 5

फिलहाल जांच जारी

अधिकारियों द्वारा एफएसएल व बैंक डेटा की मदद से जांच की जा रही है। यह साफ नहीं है कि यह एक इंसानी त्रुटि, साइबर एरर, या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।