Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 79 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 79

अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आचार्य पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का 86 की उम्र में निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

वाराणसीः  अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करवाने वाले मुख्य पुजारी आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का आज निधन हो गया। आचार्य ने शनिवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर वाराणसी में आखिरी सांस ली। परिजनों ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आचार्य 86 वर्ष के थे और वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। परिजनों ने ये भी बताया कि आचार्य का दाह संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा।

लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे। इस विश्वविद्यालय की स्थापना काशी नरेश के सहयोग से की गई थी। आचार्य लक्ष्मीकांत की गिनती काशी में यजुर्वेद के बड़े विद्वानों में होती थी। इतना ही नहीं लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा पद्धति में भी सिद्धहस्त माने जाते थे। लक्ष्मीकांत दीक्षित ने वेद और अनुष्ठानों की दीक्षा अपने चाचा गणेश दीक्षित भट्ट से ली थी। मूल रूप से महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के जेऊर के रहने वाले लक्ष्मीकांत दीक्षित का परिवार कई पीढ़ियों पहले काशी में आ कर बस गया था। उनके पूर्वजों ने नागपुर और नासिक रियासतों में भी धार्मिक अनुष्ठान कराए हैं। लक्ष्मीकांत के बेटे इसे पहले सुनील दीक्षित ने बताया था कि उनके पूर्वज पंडित गागा भट्ट ने ही 17वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भी करवाया था।

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 121 पुजारियों की टीम ने किया था। काशी के विद्वान लक्ष्मीकांत दीक्षित इसके मुख्य पुजारी थे। वैसे तो 16 जनवरी से ही प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान आरंभ हो गए थे, लेकिन 22 जनवरी को मंगल अनुष्ठान संपन्न किए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अयोध्या में मुख्य यजमान के रूप में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे। तब पीएम मोदी ने पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित से मुलाकात की थी।

कौन थे आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित?

बता दें कि आचार्य दीक्षित की गिनती काशी के वरिष्ठ विद्वानों में होती है। आचार्य दीक्षित के द्वारा काशी के 121 ब्राह्मणों ने अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई थी। लक्ष्मीकांत दीक्षित मूल रूप से महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के रहने वाले थे, लेकिन कई पीढ़ियों से उनका परिवार काशी में रह रहा है। वे सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे।

योग दिवस कार्यक्रम में लोगों के बीच पहुंच गए पीएम मोदी, कश्मीरियों से की बात

श्रीनगर : आज दुनियाभर में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों से लोग योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। वहीं लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में योग दिवस मनााय। यह कार्यक्रम डल झील के किनारे होना था। हालांकि बारिश की वजह से इसे इनडोर में आयोजित किया गया। इस बार योग दिवस का थीम है, ‘योग स्वयं और समाज के लिए।’ इस मतलब योग खुद की और समाज की भलाई के लिए है। 

श्नीनगर में आयोजित किया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम जमीनी स्तर पर और ग्रामीण इलाकों की प्रतिभागता को सुनिश्चित करने के लिए है। डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में पीएम मोदी इस कार्यक्रम में सात हजार लोग हिस्सा लेने वाले थे। हालांकि मौसम की वजह से कार्यक्रम को शॉर्ट करना पड़ा। बता दें कि 2014 के बाद से ही लागातार पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लीड करते आए हैं।  उन्होंने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर योग किया था। इसके बाद चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर और यूएन हेडक्वार्टर में में भी उन्होंने योग किया। 

image 10

 स्टूडेंट्स संग पीएम मोदी ने ली सेल्फी

प्रधानमंत्री जब लोगों से बातचीत करने के लिए बाहर आए तो बारिश भी रुक गई। जब वे लोगों के बीच से गुजरे तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पंक्तियों के बीच से चलते हुए वो कई बार रुके और लोगों के अभिवादन का मुस्कुरा कर जवाब दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कुछ युवाओं के साथ सेल्फी भी ली। श्रीनगर में सुबह हुई बारिश के बावजूद योग दिवस समारोह शानदार तरीके से मनाया गया।

CRPF ने मनाया योग दिवस

International Yoga Day Live: बिहार में गया शहर के जेल रोड स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 159 बटालियन के प्रांगण में आज विश्व योग दिवस मनाया गया. जहां सीआरपीएफ के अधिकारियों, जवानों के साथ-साथ नारी गुंजन संस्था की महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुये। इस मौके पर सीआरपीएफ बिहार सेक्टर की आईजी एनी अब्राहम ने कहा कि आज विश्व योग दिवस है, जो पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। भारत में भी विभिन्न संस्थाओं में योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गया शहर में स्थित सीआरपीएफ 159 बटालियन के प्रांगण में भी योग दिवस का आयोजन किया गया है, जहां सभी लोगों ने योग किया है। 

पश्चिम बंगाल में राजभवन में मनाया गया योग दिवस

 International Yoga Day Live: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने शुक्रवार को अंतरारष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन में स्कूली छात्रों और कई अधिकारियों के साथ योग सत्र में भाग लिया। विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के परिसर में भी योग सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने भाग लिया। पश्चिम बंगाल के कई शैक्षणिक संस्थानों में अतंरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती में रंगमंच विभाग के ‘नाट्यघर’ में आयोजित एक कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों ने योग किया।

 

image 8

 दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत मिल गई है। कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार केजरीवाल को गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए फैसला सुनाया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी। 2 जून को सरेंडर करके वह दोबारा तिहाड़ जेल गए थे। उन्होंने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी।

स्पेशल जज न्याय बिंदु की अदालत ने एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दी है। ईडी ने कोर्ट से अपील की कि बेल बॉन्ड पर साइन करने के लिए 48 घंटे का समय दिया जाए ताकि आदेश को ऊपरी अदालत में चुनौती दी जा सके। जज ने कहा है कि आदेश पर कोई स्टे नहीं होगा। 

ट्रायल कोर्ट ने कहा कि कल बेल बॉन्ड को ड्यूटी जज के सामने पेश किया जाएगा। केजरीवाल शुक्रवार को जेल से बाहर निकल सकते हैं। माना जा रहा है ईडी केजरीवाल की रिहाई से पहले दिल्ली हाई कोर्ट का रुख कर सकती है और निजली अदालत के आदेश पर रोक की मांग कर सकती है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

लगातार दो दिनों तक दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए गुरुवार को कोर्ट में यह भी दावा किया था कि शराब घोटाले में इस्तेमाल रकम की तस्वीर बरामद की गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया था कि केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी। वहीं, केजरीवाल की ओर से पेश हुए वकील ने कहा था कि पूरा केस सिर्फ सरकारी गवाहों के बयानों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ना पैसों की बरामदगी हुई है और ना मनी ट्रेल मौजूद नहीं है।

केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। आप ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ‘बीजेपी की ईडी की तमाम आपत्तियों को खारिज करते हुए माननीय न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जमानत दे दी है।’

वाराणसी में पीएम मोदी की बुलेट प्रूफ गाड़ी पर फेंकी गई चप्पल, अब सिक्योरिटी पर उठ रहे हैं सवाल

वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी की बुलेटप्रूफ गाड़ी पर चप्पल फेंकी गई। घटना का वीडियो एक्स पर सामने आया और पत्रकारों और नेटिज़न्स ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिन्होंने इसे सुरक्षा उल्लंघन बताया। वीडियो में दिखाया गया है कि सुरक्षाकर्मी ने पीएम मोदी की गाड़ी के बोनट पर गिरी चप्पल को वापस फेंक दिया। कार के पीछे खड़े सुरक्षाकर्मी ने चप्पल को भीड़ में वापस फेंका और गाड़ी को खाली कर दिया। हालांकि, इस घटना से पीएम मोदी के काफिले की आवाजाही नहीं रुकी या कोई रुकावट नहीं आई।

वीडियो में उस व्यक्ति की पृष्ठभूमि की आवाज़ भी सुनाई दी जिसने संभवतः वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, “चप्पल फेंक के मार दिया कोई” जब पीएम मोदी की गाड़ी आती है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई हैंडल द्वारा भी व्यापक रूप से शेयर किया गया। कई कांग्रेस पार्टी हैंडल ने वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया कि पीएम मोदी की गाड़ी पर चप्पल फेंकी गई।

वाराणसी में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (19 जून) को वाराणसी में थे। उन्होंने गंगा नदी के तट पर प्रसिद्ध गंगा आरती भी देखी। वाराणसी 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र रहा है। प्रधानमंत्री इस सीट से लगातार तीन बार (2014, 2019, 2024 लोकसभा चुनाव) जीत चुके हैं।

मामले को लेकर क्या बोली कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत?

अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वाराणसी से नरेंद्र मोदी सांसद है। वहां उनके खिलाफ भारी असंतोष है सिर्फ 1.5 लाख जीत की मार्जिन इसका प्रमाण भी है। वे देश में सबसे कम अंतर से जीतने वाले प्रधानमंत्री हैं उनकी कार पर चप्पल फेंकना ग़लत है, इसका समर्थन कोई नहीं कर रहा लेकिन लोगों के अंदर रोष और प्रतिकार को भी समझना होगा। बेबसी और बदहाली से उपजे इस गुस्से का समाधान करना काशी के सांसद का कर्तव्य है और यही लोकतंत्र की पहचान है!

गुजरात में स्थायी शिक्षकों की भर्ती को लेकर गांधीनगर में युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

अहमदाबाद : गुजरात के गांधीनगर शहर में सरकारी नौकरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे करीब 300 अभ्यर्थियों को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में लिया।पुलिस ने बताया कि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार ये अभ्यर्थी परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, लेकिन अभी तक स्कूल शिक्षक के तौर पर इन्हें नियुक्ति नहीं मिली। गांधीनगर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि गुजरात कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी को भी पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हिरासत में लिया।

एसपी ने कहा, ‘हमने बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करने के लिए मेवाणी और लगभग 300 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को राज्य सचिवालय परिसर के गेट नंबर एक पर इकट्ठा होने के लिए सोशल मीडिया पर आह्वान किया था, जिसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। हमने देर शाम सभी को रिहा कर दिया। महिलाओं समेत इन आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार द्वारा अनिवार्य ‘शिक्षक पात्रता परीक्षा’ (टीईटी) और ‘शिक्षक योग्यता परीक्षा’ (टीएटी) पास की है।

नियमों के अनुसार, सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक की नौकरी पाने के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। दूसरी ओर, इन स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए टीएटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरे ताकि उन्हें नियमित नौकरी मिल सके। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि वे काफी समय से घर पर बेकार बैठे हैं क्योंकि राज्य सरकार टीईटी/टीएटी अभ्यर्थियों को नियमित शिक्षकों के रूप में भर्ती करने को लेकर इच्छुक नहीं है।

मेवाणी के अनुसार, गुजरात भर में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लगभग 17,000 पद खाली पड़े हैं। लगभग 90,000 टीईटी/टीएटी पास अभ्यर्थी बेरोजगार हैं क्योंकि राज्य सरकार ने उनके लिए भर्ती शुरू नहीं की है। कांग्रेस विधायक ने हिरासत में लिए जाने से पहले चेतावनी देते हुए कहा, ‘ये बेरोजगार युवा मांग कर रहे हैं कि उन्हें नौकरी दी जाए, लेकिन सरकार ने उनकी कभी नहीं सुनी। इसलिए वे अपनी मांग उठाने के लिए गांधीनगर में एकत्र हुए। सरकार चाहे तो उन्हें स्थायी नौकरी दे सकती है। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो हम आंदोलन तेज करेंगे।

मुझसे पहले उन्हें संसद पहुंचना चाहिए, प्रियंका के वायनाड से चुनाव लड़ने पर बोले पति रॉबर्ट वाड्रा

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड से मैदान में उतारने के पार्टी के कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘जब भी सही समय होगा, वह संसद में उनके पीछे-पीछे जाएंगे’। प्रियंका गांधी वाड्रा के भाई राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड से लोकसभा चुनाव जीते थे। सोमवार को उन्होंने केरल की सीट छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की, जिससे उनकी बहन के चुनावी राजनीति में उतरने का रास्ता साफ हो गया।

प्रियंका गांधी वाड्रा दशकों से अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर रही थीं। लेकिन आधिकारिक तौर पर 2019 के आम चुनावों से पहले सक्रिय राजनीति में आईं। अपने भाई और मां के विपरीत उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘भारत की जनता का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और बधाई देना चाहता हूँ, जिन्होंने भाजपा को सबक सिखाया है। उन्होंने धर्म आधारित राजनीति की। मुझे खुशी है कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ने जा रही हैं। उन्हें संसद में होना चाहिए। इसलिए नहीं कि वह प्रचार कर रही हैं। बल्कि मैं चाहता हूं कि वह संसद में हों। हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि वह संसद सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, उन्हें मुझसे पहले संसद में होना चाहिए। मैं सही समय आने पर उनका अनुसरण कर सकता हूं। मैं खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि लोग उन्हें अच्छा जनादेश देंगे।’

लोकसभा चुनाव से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने दावा किया था कि देश के कई हिस्सों से मांग की जा रही है कि वह गांधी परिवार के गढ़ अमेठी से चुनाव लड़ें। इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की मांग देश के विभिन्न कोनों से आ रही है। और लोगो के हर तरह की समस्या का समाधान हो सके ताकि विकास और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।

रॉबर्ट वाड्रा भी लड़ेंगे चुनाव!

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के वायनाड से चुनाव लड़ने पर व्यवसायी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि, ‘मुझे बहुत खुशी है कि प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। वह वहां भी कड़ी मेहनत करेंगी। मुझे उम्मीद है कि वायनाड के लोग उन्हें बहुमत से जिताएंगे। जब भी मुझसे सक्रिय राजनीति में आने के बारे में पूछा गया, मैंने हमेशा कहा कि प्रियंका को सांसद की भूमिका में देखने के बाद मैं इस बारे में सोचूंगा।

पहली बार चुनाव लड़ंगी प्रियंका

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली से जीते। जीत के बाद उन्होंने रायबरेली से सांसद रहना पसंद किया। वायनाड सीट उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए खाली की है, जो पहली बार चुनावी राजनीति में एंट्री करेंगी। प्रियंका गांधी राजनीति में पिछले तीन दशक से सक्रिय हैं और अब वह अपना पहला चुनाव दक्षिण भारत के वायनाड से लड़ रही हैं।

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट के आरोप में तीन सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

0

नासिक से महज 30 से 35 किमी दूर स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर को बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। भक्तों का यह भी मानना ​​है कि इस स्थान पर कुशावर्त झील में स्नान करने से पाप धुल जाते हैं। इस मंदिर का भी एक लंबा इतिहास है। मंदिर के बारे में किंवदंतियाँ भी हैं। वहीं त्र्यंबकेश्वर मंदिर में सुरक्षा गार्डों पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने का आरोप है। एक परिवार इस स्थान पर आया था। इस जगह पर उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था। उल्टा दुर्व्यवहार आरोप है कि उन्हें पीटा गया और धक्का दिया गया। यह आरोप सूर्यवंशी परिवार ने लगाया है। हम इस मामले के बारे में क्या जानते हैं?

“हम चारों मंदिर गए। हम सभी इस मंदिर में गए क्योंकि मैंने चारधाम किया था। हमने मंदिर के एक दादा (सुरक्षा गार्ड) से कहा कि हम एक बोतल भरना चाहते हैं। उसने जवाब दिया नहीं। इसके बाद हमने बोतल वापस ले ली. चलो हेलो कहते हैं। मेरा बेटा नमस्ते कहने के लिए नीचे झुका और सुरक्षा गार्डों ने उसे धक्का दे दिया। दो सेकंड में धक्का दे दिया। हमारे दर्शन भी अच्छे से नहीं हुए. मैं अपने पोते के पीछे था। मैंने किसी को कुछ भी धकेलते हुए नहीं देखा। जैसे ही मैं नीचे गिरा, मैंने देखा कि मुझे पीछे से झटका लगा है इससे मेरे सिर पर बहुत चोट लगी। दाहिनी ओर भी दर्द होता है। तो सूर्यवंशी आंटी ने कहा। (Trimbakeshwar Temple )

“मैं बस उन सुरक्षा गार्डों से कह रहा था कि आप चिल्लाओ मत और गाली मत दो। उन्होंने मंदिर में ही हमारे साथ दुर्व्यवहार किया। तब मैंने उसे ये बात बताई। इसके बाद तीन-चार गार्डों ने हमें बाहर बुलाया और मेरे बेटे की पिटाई की। मैं उनसे कह रहा था कि वे इस तरह का व्यवहार न करें। मेरी पत्नी लेटी हुई थी। पोता रोने लगा। वह अन्य भक्तों से भी कह रहे थे कि सभी लोग परेशानी पैदा कर रहे हैं। मेरे बेटे यानी महेंद्र को सुरक्षा गार्डों ने पीटा था।

क्या है महेंद्र सूर्यवंशी का आरोप?
“सुरक्षा गार्ड मेरे साथ हाथापाई कर रहे थे। उन्होंने मुझ से कहा, क्या यह मन्दिर तुम्हारे पिता का है? मैंने कहा ये कोई भाषा नहीं है। लेकिन बहस शुरू हो गई थी। फिर उन्होंने मुझे पीटा। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जानी चाहिए। जब मैं पुलिस स्टेशन गया तो मेरे सामने कई लोग थे। मेरा एकमात्र सवाल यह है कि सुरक्षा गार्डों को भक्तों को मारने का अधिकार किसने दिया? भक्त मार खाने आते हैं या आशीर्वाद लेने आते हैं?” ये सवाल पूछा है महेंद्र सूर्यवंशी ने। सूर्यवंशी परिवार ने ये आरोप ने लगाए हैं। (Trimbakeshwar Temple)

पुलिस और मंदिर प्रशासन ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया है कि घटना रविवार सुबह 11 बजे के बीच की है। उन्होंने यह भी बताया है कि सूर्यवंशी परिवार की ओर से शिकायत की गई थी। इस बारे में मंदिर प्रशासन ने कुछ नहीं कहा है। मंदिर प्रशासन ने कहा कि हमारे पास कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, परिवार पुलिस के पास गया है।

पश्चिम बंगाल में मालगाड़ी से टकराई कोलकाता जा रही कंचनजंघा एक्सप्रेस मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी बोगियां पांच की मौत, 30 घायल

 पश्चिम बंगाल के दार्जिंलिग में कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे की शिकार हुई है। ट्रेन अगरतला से सियालदाह जा रही थी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20-25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। इसके बाद की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें साफ दिख रहा है कि टक्कर के बाद मालगाड़ी का कोच दूसरे कोच के ऊपर चढ़ गया।

दो बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं, जबकि तीन बोगियां डिरेल हो गईं, जो कोच आपस में बुरी तरह टकराकर बुरी तरह फंस गए हैं। उन्हें गैस कटर की मदद से काटा जा रहा है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बचाव और राहत का अभियान जारी है।

Train accident bengal

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें न्यू जलपाईगुड़ी के रंगापानी में हुई दुर्घटना की सूचना मिली है। बयान के मुताबिक, ‘एक मालगाड़ी सियालदह जाने वाली डीएन कंचनजंगा एक्सप्रेस से पीछे से टकरा गई।’ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।’

रक्षामंत्री के घर NDA नेताओं की बड़ी बैठक, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर एनडीए की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा के अलावा अश्विनी वैष्णव, किरण रिजीजू, ललन सिंह और चिराग पासवान मौजूद थे। उस बैठक में लोकसभा स्पीकर के चुनाव को लेकर गहन मंथन हुआ है। असल में 26 जून को लोकसभा स्पीकार का चुनाव होने वाला है, माना जा रहा है कि बीजेपी अपना ही उम्मीदवार उतारने वाली है। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन ने भी खेल करते हुए एनडीए से डिप्टी स्पीकर का पद मांग लिया है। यहां तक कहा गया है कि अगर बात नहीं मानी गई तो स्पीकर पद के लिए भी विपक्ष अपना उम्मीदवार उतार देगा।

अब इस बदली हुई स्थिति में ही तमाम समीकरण साधने के लिए राजनाथ सिंह के घर पर यह बैठक की गई है। बैठक में चिराग पासवान, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव जैसे कई बड़े नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान चर्चा हुई कि आखिर किस तरह से अपने उम्मीदवार के लिए ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटाया जाए। वैसे बीजेपी के लिए राहत की बात यह है कि जेडीयू और टीडीपी ने अपना समर्थन पार्टी को दे दिया है। पहले जरूर कहा जा रहा था कि जेडीयू और टीडीपी स्पीकर पद पर दावा ठोक सकते हैं, लेकिन अब वो दोनों दल भी बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में वहां से बीजेपी के लिए राहत की खबर है।

विपक्ष जरूर अभी भी टीडीपी को कह रहा है कि उन्हें स्पीकर पद पर दावा ठोकना चाहिए। संजय राउत ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर टीडीपी अपना उम्मीदवार उतारेगी, इंडिया गठबंधन उसका समर्थन कर देगा। पूरी कोशिश हो रही है कि स्पीकर चुनाव में बीजेपी को आइसोलेट कर दिया जाए। अब उसी आइसोलेशन से बचने के लिए बीजेपी ने यह बैठक की है। बैठक सदन की कार्यवाही को लेकर भी बातचीत हुई है, कई दूसरे मुद्दों का भी जिक्र रहा है।

भोपाल नगर निगम में जीवित श्रमिकों को मरा बताकर डकार गए अनुग्रह राशि, 17 अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त में मामला दर्ज

0

BHOPAL. इंदौर नगर निगम में बिल घोटाला के बाद अब  भोपाल नगर निगम में 2 करोड़ रुपए घोटाला सामने आया है। यहां निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने जिंदा मजदूरों को मृत बताकर गबन कर डाला। ये लोग मजदूरों के नाम पर संबल योजना के अंतर्गत मिलने वाली अनुग्रह राशि डकार गए। अलग-अलग मद में यह राशि दो से चार लाख रुपए तक मिलती है। अब मामले में भोपाल लोकायुक्त ने प्रकरण दर्ज किया है। जांच के बाद पुलिस ने आठ जोनल अधिकारी, छह वार्ड प्रभारी सहित 17 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। 

क्या है पूरा मामला

19 फरवरी 2024 को अशोका गार्डन में रहने वाले मोहम्मद कमर ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सैय्यद मुस्तफा अली के खाते में अगस्त 2023 में सहायता राशि के नाम पर 2 लाख रुपए निगम की ओर से ट्रांसफर किए गए। इसमें सैय्यद मुस्तफा अली को मृत बताया गया है, जबकि वह जिंदा है। लोकायुक्त ने मामला जांच में लिया। जांच में इसी तरह की गड़बड़ी के 123 मामले सामने आए। इनमें से 95 केस का रिकॉर्ड नगर निगम मुख्यालय, जोनल ऑफिस और वार्ड दफ्तर से गायब मिला।

ऐसे किया गया फर्जीवाड़ा

भोपाल नगर निगम के अलग-अलग जोन में लगभग सवा सौ पंजीकृत मजदूरों की मौत की फाइलें तैयार की गई। इन्हें भवन संनिर्माण एवं कर्मकार मंडल में भेजकर श्रमिकों को मिलने वाली सहायता राशि का भुगतान ले लिया। गड़बड़ी के लिए इन मजदूरों के मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनाकर फाइल में लगाया गया। इसके बाद भ्रष्टाचार कर मिली राशि को अपने किसी परिचित या श्रमिक के खाते में डलवाई।