Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8
Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10 - Page 78 Of 127 -
पाली। सनातन धर्म के अनुसार गुरुदेव मनष्य रुप में भगवान के प्रतिनिधि के रुप में होते है जो अपना पुरा जीवन समाज सेवा और भगवान की भक्ति में समर्पित कर देते है मानव समाज को भगवान से जोड़कर सही दिशा में संचालन करने का काम करते है। समाजसेवी हडमतसिंहजी खुंडावास ने बताया की शास्त्रों के अनुसार आषाढ़ मास की गुरु पुर्णिमा से भगवान विष्णु क्षीर सागर में शयन करने चले जाते हैं और कार्तिक मास की पुर्णिमा के दिन भगवान पुनः निद्रा से जागते हैं। इस चार महिनो को चातुर्मास कहा जाता है।
इस अवधि में की गई साधना का अनन्त फल मिलता है रामानंदी पंथ खाकी अखाड़ा के 110 वर्षीय वयोवृद्ध महान तपस्वी प्रातः स्मरणीय परम् पूज्य सतगुरुदेव श्री श्री 1008 श्री बालकदासजी महाराज इस साल चातुर्मास की दिव्य साधना उन्दरा चौराया आश्रम में 20 जुलाई से प्रारंभ होगा। दुदावत परिवार खुंडावास की अगुवाई में अपने गांव से उंदरा चौराहा आश्रम तक सभी भक्तो के साथ जय गुरुदेव के जयकारे लगाते हुऐ रथ द्वारा वरघोड़ा शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय भक्त भाविको के साथ गुजरात महाराष्ट्र कर्नाटक के हजारों प्रवासी भक्तगण आकर गुरूजी के दिव्य दर्शन कर आशिर्वाद लाभ प्राप्त करेंगे।
बारबेडोस। भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीत लिया है। रोमांचक मुकाबले में फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर टी 20 में तिरंगा लहराया। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए। टी 20 क्रिकेट के फाइनल में यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। फाइनल में विराट कोहली का बल्ला गरजा। विराट नें 56 गेंदों में शानदार 76 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा के जल्द आउट हो जाने के बाद कोहली ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अक्षर पटेल ने स्कोर को 170 के पार ले जाने में सहयोग किया। बाद में भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में साउथ अफ्रीका को दबाव में ला दिया, लेकिन आखिरी ओवरों में हाइनरिक क्लासन ने अफ्रीका को गेम में ला दिया। उन्होंने धुंआधार पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 169 रन ही बना सकी।
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। रोहित शर्मा ने पांच गेंदों पर दो चौके जड़कर नौ रन बनाए। इसके बाद वह आउट हो गए। ऋषभ पंत भी बिना खाता खोले केशव महाराज की गेंद पर डिकॉक को कैच दे बैठे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 3 रन बनाए। विराट कोहली एक तरफ से मोर्चा संभाले रहे। अक्षर पटेल ने उनका साथ दिया। अक्षर ने 31 गेंदों पर 47 रन कूटे। इस दौरान उन्होंने चार छक्के जड़े। शिवम दुबे 27 रन और रवींद्र जडेजा 2 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके जड़े। उन्हें यानसन ने रबाडा के हाथों कैच कराया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों ने छकाया। रीजा हेंड्रिक्स 4 रन पर बुमराह ने बोल्ड किया। एडम मारक्रम को 4 रन पर अर्शदीप ने पंत के हाथों कैच कराया। स्टब्स को अक्षर पटेल ने 31 रन पर बोल्ड किया। क्विंटन डिकॉक ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाला, लेकिन दूसरे छोर से विकेट की झड़ी लगती रही। बाद में डिकॉक 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्लासन ने अपनी टीम को एक बार फिर खेल में ला दिया। उन्होंने धुंआधार पारी खेली। 23 गेंदों में 5 छक्कों की बदौलत उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। क्लासन को पांड्या ने आउट किया।
महाराष्ट्र में विपक्ष के महाविकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में शामिल कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और एनसीपी शरद पवार गुट ने भले ही लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा भी साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है मगर उनके बीच में अभी से खटपट की खबरें सामने आने लगी हैं। तीनों पार्टियों के बीच अब चुनाव में सीएम पद के चेहरे को लेकर भी एकराय नहीं बन पा रही है।
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे को विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने भी इस बारे में भी किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया था। महाविकास अघाड़ी महागठबंधन की इन दोनों सहयोगी पार्टियों का बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करने की वकालत करते हुए कहा था कि बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव में उतराना खतरनाक साबित हो सकता है। राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ने अच्छा काम किया था और तभी लोकसभा चुनाव में हम पर लोगों ने भरोसा जताया। वहीं एनसीपी शरद पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम के बजाय सत्ता वापसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
आपको बता दें कि हाल ही में विधानसभा चुनाव के लिए सीट को लेकर भी एमवीए दलों के विरोधाभासी बयान आए थे। शरद पवार ने एक बैठक के दौरान कहा था कि लोकसभा चुनाव में तो हमने कम सीटों पर समझौता कर लिया मगर अब बात बराबरी की होगी। इस दौरान उन्होंने विधानसभा की 288 सीटों में100 सीटों पर दावेदारी की बात की। वहीं, संजय राऊत का कहना है कि अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर कोई बात नहीं हुई है, इसलिए अभी से यह नहीं कहा जा सकता कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा।
एमवीए में सभी वामपंथी दलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने वालों को शामिल करने का आह्वान करते हुए पवार ने कहा, “हाल के लोकसभा चुनावों के दौरान, पीडब्ल्यूपी (भारतीय किसान और श्रमिक पार्टी), आप और कम्युनिस्ट पार्टियों ने हमारी मदद की। हालांकि एमवीए में हम तीन भागीदार हैं, लेकिन हमें इन सभी दलों को शामिल करना चाहिए। मोदी का विरोध करने वाले सभी लोगों को एमवीए का हिस्सा बनना चाहिए। मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में जो भी निर्णय लिया जाना है, वह चर्चा के माध्यम से और सभी को विश्वास में लेने के बाद लिया जाएगा।”
इस बीच, राउत ने शनिवार को फिर कहा कि एमवीए को सीएम का चेहरा पेश करने की जरूरत है। राउत ने पहले कहा था, “मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बिना महाराष्ट्र में चुनाव लड़ना एमवीए के लिए खतरनाक होगा। महाराष्ट्र ने देखा है कि उद्धव ठाकरे ने राज्य को कैसे संभाला, खासकर कोविड-19 के महत्वपूर्ण दौर में। लोगों ने उद्धव ठाकरे की लोकप्रियता के कारण एमवीए को वोट दिया… एक चेहराविहीन गठबंधन चुनाव जीतने में हमारी मदद नहीं करेगा।
शनिवार को राउत ने अपनी बात को पुख्ता करने के लिए इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन और प्रधानमंत्री पद के चेहरे की अनुपस्थिति का हवाला दिया। उन्होंने कहा, “अगर इंडिया ब्लॉक ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के चेहरे के तौर पर पेश किया होता, तो हमें 25-30 सीटें और मिल जातीं… लोगों को पता होना चाहिए कि वे किसके लिए वोट कर रहे हैं। लोगों ने इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी को वोट दिया। वे चेहरा जानना चाहते हैं। हमारे बीच इस बात को लेकर कोई मतभेद नहीं है कि हमारा मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होना चाहिए। हम एकजुट होकर चुनाव लड़ने के लिए दृढ़ हैं। हम 175 से 180 विधानसभा सीटें जीतेंगे।”
अहमदाबाद। देश में तीन दिन के भीतर तीन अलग-अलग एयरपोर्ट पर छत गिरने से हड़कंप मच गया है। जबलपुर-दिल्ली के बाद अब गुजरात के राजकोट में एयरपोर्ट की छत गिरने के मामला सामने आया है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पिछले साल जुलाई महीने में पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था। पीएम मोदी ने जुलाई 2023 में राजकोट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया था। इस एयरपोर्ट का 1400 करोड़ से ज्यादा की लागत से विस्तार हुआ था।
इससे एक दिन पहले दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल 1 पर इसी तरह की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई थी और कुछ अन्य घायल हो गए थे। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आईएमडी ने साउथ गुजरात के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
जबलपुर में डुमना हवाई अड्डे के नव विस्तारित टर्मिनल की कैनोपी का भी एक हिस्सा गुरुवार को भारी बारिश के कारण टूट गया था। इस घटना में कैनोपी के नीचे खड़ी एक सरकारी अधिकारी की कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। तीन महीने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हवाईअड्डे का उद्घाटन किया था। जबलपुर एयरपोर्ट के मैनेजमेंट ने बताया कि कैनोपी पर भारी मात्रा में बारिश का पानी जमा होने के कारण यह हादसा हुआ।
VIDEO | Canopy collapses at the passenger pickup and drop area outside #Rajkot airport terminal amid heavy rains.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया। जिसकी चपेट में आकर कई कारें दब गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे का निरिक्षण करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू एयरपोर्ट पहुंचे। निरिक्षण के बाद उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया। मंत्री ने कहा कि मृतक के परिवार को 20 लाख जबकि घायलों को तीन लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां पर भारी बारिश के कारण आज सुबह आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक बड़ा हादसा हुआ। आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरने से यहा ंपर एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस की तरफ से इस प्रकार की जानकारी दी गई है। इस हाससे 6 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की चपेट में कई गाडिय़ां भी आ गईं।
हादसे में जान गंवाने वाले वाले व्यक्ति के परिजनों को मिलेंगे 20 लाख रुपए बारिश के कारण हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले वाले व्यक्ति के परिजनों को सरकार की ओर से 20 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 3-3 लाख रुपए दिए जाएंगे।
नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने ली जानकारी खबरों के अनुसार, तेज हवाओं और बरसात के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 के प्रस्थान गेट के बाहर ड्रॉपिंग एरिया में छत का एक हिस्सा ढह गया। जानकारी मिलने पर नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना एवं नुकसान की जानकारी ली।
हादसे के बाद हवाई अड्डे पर मच गई अफरा-तफरी सूत्रों के अनुसार, आज करीब छह बजे ड्रॉपिंग एरिया में छत को संभालने के लिए लगाया गया लोहे का एक विशाल खंभा एवं छत का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया इसके कारण कुछ टैक्सी चालक और अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायलों को करीब अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को संविधान के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता जताते हुए आपातकाल की निंदा की और इसे संविधान पर सीधे हमले का सबसे बड़ा और काला अध्याय बताया। उन्होंने परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की हालिया घटनाओं की जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि आगामी आम बजट में कई ऐतिहासिक कदम उठाये जाएंगे एवं प्रमुख आर्थिक निर्णय लिए जाएंगे।
अठारहवीं लोकसभा में पहली बार संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि उनकी सरकार देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने में सक्षम बनाने के लिए माहौल तैयार करने का काम कर रही है। जिस वक्त वह शिक्षा के मोर्चे पर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र कर रही थीं, उस वक्त विपक्ष के कुछ सदस्यों को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं को लेकर नारे लगाते सुना गया। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अगर किसी कारण से परीक्षाओं में बाधा आती है तो यह उचित नहीं है। सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता बहुत जरूरी है।”
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार पेपर लीक होने की हालिया घटनाओं की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।” राष्ट्रपति ने कहा कि पहले भी कुछ राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने इस संदर्भ में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय स्तर पर कड़े कदम उठाने की आवश्यकता भी जताई। राष्ट्रपति ने कहा कि संसद ने भी पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए काम कर रही है। अभिभाषण के समय राष्ट्रपति के दाएं और बाएं ओर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बैठे हुए थे।
लोगों ने हमेशा लोकतंत्र के प्रति विश्वास प्रकट किया
इस अवसर पर सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राज्यसभा के नेता सदन जे पी नड्डा तथा विभिन्न दलों के नेता एवं सदस्य मौजूद थे। देश में हाल में हुए आम चुनाव के दौरान कश्मीर में हुए मतदान में कई रिकॉर्ड टूटने की ओर ध्यान दिलाते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि इन चुनाव के माध्यम से घाटी ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए निर्वाचन आयोग को बधाई देते हुए मुर्मू ने कहा कि भारत के लोगों ने हमेशा लोकतंत्र के प्रति अपना पूर्ण विश्वास प्रकट किया है, चुनाव से जुड़ी संस्थाओं पर पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए ‘‘हमें इस विश्वास को सहेज कर रखना है, इसकी रक्षा करनी है।”
मुर्मू ने कहा, ‘‘हमारे लोकतंत्र की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाने की हर कोशिश की सामूहिक आलोचना होनी चाहिए।” उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को वो दौर याद है जब मतपत्रों को छीन लिया जाता था, लूट लिया जाता था। मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए ईवीएम को अपनाने का फैसला किया गया था।” मुर्मू ने कहा कि पिछले कई दशकों में ईवीएम ने उच्चतम न्यायालय से लेकर जनता की अदालत तक हर कसौटी को पार किया है। उन्होंने कहा कि अगले संसद सत्र में सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला बजट भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘बजट में प्रमुख आर्थिक एवं सामाजिक निर्णय लिए जाएंगे और कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सुधारों की गति बढ़ायी जाएगी।”
राष्ट्रपति के अनुसार सरकार का मानना है कि निवेश के लिए राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धी सहकारी संघवाद की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, पिछले दस साल में आठ प्रतिशत की दर से औसत विकास हुआ है जबकि यह कोई सामान्य काल नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘यह विकास दर विश्व के विभिन्न हिस्सों में वैश्विक महामारी और संघर्ष के बीच हासिल की गयी है। यह पिछले दस वर्ष में सुधारों का परिणाम है। अकेले भारत ने वैश्विक विकास में 15 प्रतिशत का योगदान दिया है। मेरी सरकार भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही है।”
संविधान पर कई बार हुए हमले
उन्होंने देश में 1975 में लागू आपातकाल को ‘संविधान पर सीधे हमले का सबसे बड़ा और काला अध्याय’ बताते हुए कहा कि ऐसे अनेक हमलों के बावजूद देश ने असंवैधानिक ताकतों पर विजय प्राप्त करके दिखाई। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान, बीते दशकों में हर चुनौती, हर कसौटी पर खरा उतरा है और जब संविधान बन रहा था, तब भी दुनिया में ऐसी ताकतें थीं, जो भारत के असफल होने की कामना कर रही थीं। राष्ट्रपति ने अपने 55 मिनट के अभिभाषण में कहा कि देश में संविधान लागू होने के बाद भी संविधान पर अनेक बार हमले हुए।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार भी भारत के संविधान को सिर्फ राजकाज का माध्यम भर नहीं मानती, बल्कि हमारा संविधान जन-चेतना का हिस्सा हो, इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। इसी ध्येय के साथ मेरी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है।” राष्ट्रपति ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर में भी संविधान पूरी तरह लागू हो गया है, जहां (पहले) अनुच्छेद 370 की वजह से स्थितियां कुछ और थीं। राष्ट्रपति ने सदस्यों को आगाह करते हुए कहा कि आज की संचार क्रांति के युग में विघटनकारी ताकतें, लोकतंत्र को कमजोर करने और समाज में दरार डालने की साजिश रच रही हैं। मुर्मू ने कहा कि ये ताकतें देश के भीतर भी हैं और देश के बाहर से भी संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा अफवाह फैलाने का, जनता को भ्रम में डालने का, गलत सूचनाओं का सहारा लिया जा रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इस स्थिति को ऐसे ही बेरोक-टोक नहीं चलने दिया जा सकता। आज के समय में प्रौद्योगिकी हर दिन और उन्नत हो रही है। ऐसे में मानवता के विरुद्ध इनका गलत उपयोग बहुत घातक है। भारत ने विश्व मंच पर भी इन चिंताओं को प्रकट किया है और एक वैश्विक रूपरेखा की वकालत की है। हम सभी का दायित्व है कि इस प्रवृत्ति को रोकें, इस चुनौती से निपटने के लिए नए रास्ते खोजें।” सशक्त भारत के लिए सैन्यबलों में आधुनिकता एवं आत्मनिर्भरता की जरूरत पर बल देते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश का रक्षा निर्यात 18 गुना अधिक हुआ है तथा फिलीपीन के साथ ब्रह्मोस मिसाइल का रक्षा सौदा, रक्षा निर्यात के क्षेत्र में भारत की पहचान मज़बूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि सशक्त भारत के लिए ‘‘हमारे सैन्यबलों में आधुनिकता जरूरी है। युद्ध की स्थिति में हम सर्वश्रेष्ठ रहें, इसके लिए सेनाओं में सुधार की प्रक्रिया निरंतर जारी रहनी चाहिए।”
पेपर लीक पर राष्ट्रपति की विपक्षी दलों से अपील
राष्ट्रपति ने पेपर लीक का जिक्र करते हुए अपने अभिभाषण में विपक्षी दलों से इस मामले में राजनीति से ऊपर उठकर ठोस उपाय करने की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘इससे पहले भी हमने देखा है कि कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं होती रही हैं। इसमें दलीय राजनीति से ऊपर उठकर देशव्यापी ठोस उपाय करने की जरूरत है। संसद ने भी परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों के विरुध एक सख्त कानून बनाया है। मेरी सरकार परीक्षा से जुड़ी संस्थाओं, उनके कामकाज के तरीके और परीक्षा प्रक्रिया सभी में बड़े सुधार के लिए काम कर रही है।
सेनाओं में सुधार की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “एक सशक्त भारत के लिए हमारी सेनाओं में आधुनिकता जरूरी है। युद्ध की स्थिति में हम सर्वश्रेष्ठ बनें-इसके लिए सेनाओं में सुधार की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए। इसी सोच के साथ मेरी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पिछले एक दशक में हमारा रक्षा निर्यात 18 गुना बढ़कर 21,000 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
राष्ट्रपति ने CAA का जिक्र किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जिन परिवारों को CAA के तहत नागरिकता मिली है, मैं उनके बेहतर भविष्य की कामना करती हूं। मेरी सरकार ने CAA कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू कर दिया है। इससे बंटवारे से पीड़ित अनेक परिवारों के लिए सम्मान का जीवन जीना तय हुआ है।
विभाजनकारी ताकतें लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रच रही’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में कहा कि विभाजनकारी ताकतें लोकतंत्र को कमजोर करने, देश के भीतर और बाहर से समाज में खाई पैदा करने की साजिश रच रही हैं। हमारे लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के हर प्रयास की सभी को निंदा करनी चाहिए।
नई दिल्ली: ओम बिरला एक बार फिर लोकसभा अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। पीएम मोदी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और एनडीए के सभी सांसदों ने इसका सपोर्ट किया। ध्वनि मत से प्रस्ताव पर वोटिंग हुई, जिसमें ओम बिरला एक बार फिर लोकसभा स्पीकर चुन लिए गए। इस दौरान बेहद खास तस्वीर सामने आई जब पीएम मोदी खुद ओम बिरला के पास पहुंचे और हाथ मिलाया। विपक्ष की ओर से राहुल गांधी को भी बुलाया और हाथ मिलाया। फिर राहुल गांधी ओम बिरला को स्पीकर चुने जाने पर बधाई देने पहुंचे। कांग्रेस सांसद ने भी ओम बिरला से हाथ मिलाया। इसके बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ओम बिरला को स्पीकर पद के आसन तक लेकर गए।
ओम बिरला चुने गए स्पीकर तो लोकसभा में दिखी बेहद खास तस्वीर, पीएम मोदी और राहुल आए साथ
बिरला को ध्वनिमत से 18वीं लोकसभा का नया स्पीकर चुना गया। ध्वनिमत पर विपक्ष ने डिविजन की मांग नहीं की। ओम बिरला के नाम पर विपक्ष का विरोध न करना मोदी सरकार के लिए भी किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा। उम्मीद यही की जा रही थी कि विपक्ष वोटिंग की मांग करेगा और फिर पूरी प्रक्रिया के तहत मतदान होगा। लेकिन अचानक ट्विस्ट तब आया जब ध्वनिमत से बिरला को अध्यक्ष चुने जाने पर विपक्ष ने वोटिंग की मांग ही नहीं रखी और इसे मान लिया।
दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने ओम बिरला
पीएम मोदी ने दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर ओम बिरला को बधाई दी। कोटा से तीसरी बार के सांसद ओम बिरला ने दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष का बनकर इतिहास रच दिया है। लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने वाले वह तीसरे शख्स हैं। उनसे पहले बलराम जाखड़ 9 सालों तक स्पीकर रहे थे।अगर बिरला पूरे 5 सालों तक स्पीकर बने रहते है,तो यह एक रिकॉर्ड बनेगा। अब तक कोई भी 10 सालों तक स्पीकर नहीं रहा है।
ध्वनिमत से स्पीकर चुने गए ओम बिरला
ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हमारा विश्वास है कि आप आने वाले पांच साल तक हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अनुमोदन किया। इस प्रस्ताव को प्रोटेम स्पीकर (कार्यवाहक अध्यक्ष) भर्तृहरि महताब ने सदन में मतदान के लिए रखा और इसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। इसके बाद कार्यवाहक अध्यक्ष महताब ने बिरला को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। पीएम मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू बिरला को अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। जब बिरला ने अध्यक्षीय आसन ग्रहण किया तो मोदी, राहुल गांधी और रीजीजू ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी।
विपक्ष ने ओम बिरला के सामने के सुरेश को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन जब चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तो विपक्ष ने डिविजन की मांग नहीं की। जिसके बाद ध्वनिमत से ही बिरला को अध्यक्ष चुन लिया गया। बता दें कि सूत्रों के हवाले से ये जानकारी पहले ही सामने आई थी कि विपक्ष संभवतः वोटिंग के लिए दबाव नहीं बनाएगा। अगर ध्वनिमत से चुनाव परिणाम आ जाता है तो उसे मान लिया जाएगा। कल रात मल्लिकार्जुन खरगे के घर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी। बैठक में रामगोपाल यादव और कुछ अन्य नेताओं ने ये प्रस्ताव रखा था। नेताओं का कहना था कि इंडिया गठबंधन के पास संख्या बल नहीं है। वहीं इंडिया गठबंधन के कुछ सांसद गैर हाज़िर भी रहेंगे। ऐसे में अगर वोटिंग हुई तो इंडिया गठबंधन की संख्या और कम दिखेगी, जबकि एनडीए संख्याबल में बेहद मज़बूत दिखेगा।
राहुल गांधी ने दी बधाई
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर निर्वाचित होने पर ओम बिरला को बधाई देते हुए कहा कि विपक्ष सरकार के साथ सहयोग करना चाहता है. सरकार के पास पॉलिटिकल पावर ज्यादा है लेकिन विपक्ष भी भारत का प्रतिनिधित्व करता है. हमें भरोसा है कि आप हमारी आवाज हमें उठाने देंगे. विपक्ष की आवाज दबाना अलोकतांत्रिक है. विपक्ष आपकी पूरी मदद करेगा.
सदन आपके इशारे पर चले, इसका उल्टा न हो: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने स्पीकर चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई देते हुए कहा कि निष्पक्षता इस महान पद की महान जिम्मेदारी है. लोकसभा स्पीकर के रूप में आप सबको बराबर मौका देंगे. आपका अंकुश विपक्ष पर तो रहता ही है, आपका अंकुश सत्तापक्ष पर भी रहे. आपके इशारे पर सदन चले, इसका उल्टा न हो। किसी भी जनप्रतिनिधि का निष्कासन जैसा न हो।
राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधा है। टोंक से कोटा जाते समय पीसी चीफ मीडिया से रूबरू हुए, जहां उन्होंने शिक्षा मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि, बीजेपी और आरएसएस ने अपनी मानसिकता दिखाते हुए ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बना दिया है, जिसके खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं। जिसने अपनी गिरफ्तारी रोकने के लिए हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। उस पर बोलने का क्या फायदा? लेकिन कांग्रेस आगे भी कोशिश करेगी कि जल्द ही हाईकोर्ट का स्टे हटे और मदन दिलावर सलाखों के पीछे हों. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी उनके साथ थे। टोंक पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसी चीफ डोटासरा का स्वागत किया।
बिजली, पानी, नीट को लेकर भजनलाल सरकार को भी लिया आड़े हाथ
इसके साथ ही गोविंद सिंह डोटासरा ने बिजली, पानी, नीट में धांधली समेत कई मुद्दों पर भी भजनलाल सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिजली-पानी संकट को लेकर जनता में खलबली मची हुई है। हाल ही में नीट का पेपर आउट हुआ। पूरे देश के युवा आज गुस्से में हैं. भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि दौरे और भाषण देने के अलावा सरकार ने 6 महीने में प्रदेश में एक भी काम नहीं किया। सरकार में मुख्यमंत्री के पास जाओ तो कहा जाता है, सीएस के पास जाओ। बस यही चलता रहता है इसके साथ ही उन्होंने बिजली और पानी के संकट को लेकर आगे कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी है। हम समस्याओं के समाधान के लिए सड़क से विधानसभा तक सरकार को जगाने का काम करेंगे। वहीं, प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर डोटासरा ने कहा कि पांचों सीटें भारत गठबंधन की हैं और हम पांचों सीटों पर जीतेंगे, इन सीटों पर हमने कमेटियां बना दी हैं।
राजस्थान का दुर्भाग्य है कि शिक्षा मंत्री अपराधी प्रवर्ति का है- टीकाराम जुली
इसके साथ ही कोटा में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने प्रदेशाध्यक्ष के साथ मौजूद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस दौरान मीडिया से बात की। साथ ही कहा कि राजस्थान का दुर्भाग्य है कि सबसे महत्वपूर्ण विषय शिक्षा मंत्री का है। यह एक ऐसे व्यक्ति को बनाया है जो आपराधिक प्रवृत्ति का है। जो हर दिन अपना बयान बदलता है और कुछ भी बोल देता है। वही टीकाराम जूली ने प्रदेश में बिजली और पानी के संकट पर सरकार पर विफलता का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है। जूली ने उपचुनाव में प्रदेश की सभी पांचों सीटों पर जीत का दावा किया है।
राजस्थान की 5 सीटों पर होगा उपचुनाव
बता दें कि इस बार का लोकसभा चुनाव 5 विधायकों ने लड़ा था। लोकसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल, हरीश मीणा, राजकुमार रोत, मुरारी लाल मीणा, बृजेंद्र ओला की जीत हुई। हनुमान बेनीवाल खींवसर से, हरीश मीणा देवली से, राजकुमार रोत चौरासी से, मुरारी लाल मीणा दौसा से और झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला अब जनता की आवाज लोकसभा में पहुंचाएंगे।
दिलावर ने आदिवासी समुदाय पर यह दिया था बयान
बता दें कि बीते दिनों बांसवाड़ा के नवनिर्वाचित सांसद राजकुमार रोत ने एक मीडिया को इंटरव्यू देते हुए बड़ा बयान दिया। इसमें उन्होंने कहा कि आदिवासी जाति हिंदू नहीं हैं। इस बयान को लेकर राजकुमार रोत सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए। इधर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से इस मामले को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने तंज कसते हुए राजकुमार रोत से कहा कि यदि वह हिंदू नहीं है, तो उनका डीएनए टेस्ट करवा लेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान दिलावर ने कहा कि BAP नेता खुद को हिंदू नहीं मानते हैं। इस पर आपत्ति जताते हुए दिलावर ने कहा कि जो पार्टी देश, समाज को तोड़ने की गतिविधियां शुरू करें। उन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते हैं, हमारे यहां कुछ लोग वंशावली देखते हैं, उनसे भी चेक करवाया जाएगा।
सांसद रोत ने भी कहा मंत्री को मानसिक जांच की जरुरत है
इधर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के डीएनए टेस्ट कराने के बयान के बाद सांसद राजकुमार रोत ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को अपनी मानसिक जांच की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे राजस्थान के शिक्षा मंत्री को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती है। इस दौरान राजकुमार रोत ने शिक्षा मंत्री से पूछते हुए कहा कि पहले यह बताइए 6 महीनों में शिक्षा मंत्री रहते हुए अपने आदिवासी इलाके में शिक्षा को लेकर क्या-क्या काम किया? आप जिस समाज से आते हैं उसके लिए और आदिवासियों के लिए आपने कुछ नहीं किया है। सांसद रोत ने निशाना साधते हुए कहा कि आपको आदिवासी समाज आने वाले समय में करारा जवाब देगा।
शिक्षा मंत्री दिलावर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल
आदिवासी समुदाय के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के बाद दिलावर का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया जा रहा हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स शिक्षा मंत्री दिलावर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उनके खिलाफ #मदन_दिलावर_मुर्दाबाद शीर्षक जमकर पोस्ट की जा रही हैं। इन पोस्ट में सोशल मीडिया यूजर्स दिलावर पर तरह-तरह की कड़ी प्रक्रिया देते हुए अपना विरोध जता रहे हैं। इस दौरान ट्राइबल आर्मी आईडी ने लिखा कि ‘राजस्थान के शिक्षामंत्री @madandilawar ने संघी घृणित मानसिकता रखकर जिस प्रकार का शर्मनाक बयान दिया है। इससे आदिवासियों में भयंकर आक्रोश है। मंत्री जी, ने अगर माफी नहीं मांगी, तो समाज ईट का जबाव पत्थर से देगा।#मदन_दिलावर_मुर्दाबाद, #मदन_दिलावर_माफी_मांगों, #आदिवासी_हिंदू_नहीं_हैं
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जमीनी विवाद सुलझाने गए तहसीलदार को किसान ने थप्पड़ जड़ दिया. किसान ने तहसीलदार को दो थप्पड़ मारे. जिससे तहसीलदार जमीन पर गिर पड़े. घटना के वक्त पुलिस व राजस्व विभाग के कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे. फिलहाल पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है. लेखपाल के लिखित शिकायत के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर पूरा वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक थाना जसराना अंतर्गत नगला तुर्सी गांव में दो पक्षों में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. उसी में एक पक्ष ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी. शनिवार, 22 जून को विवाद को सुलझाने के लिए जसराना के तहसीलदार लालता प्रसाद गांव पहुंचे थे. उसके साथ पुलिस फोर्स के साथ राजस्व की टीम भी मौजूद थी. तहसीलदार ने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया और उनसे बातचीत शुरू की. इस दौरान दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र एवं वीरेश्वर भी मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे.
तहसीलदार और राजस्व टीम ने विवाद करने से रोका तो दोनों ने तहसीलदार के साथ ही धक्का मुक्की और अभद्रता शुरू कर दी. इतने में तहसीलदार ने जैसे ही वीरेश्वर को डराने के लिए हाथ बढ़ाया इतने में उसने तहसीलदार को दो थप्पड़ जड़ दिए.
#Firozabad में तहसीलदार किसान को धमका रहे थे मारने के लिए थप्पड़ दिखा रहे थे.. फिर क्या था नाराज किसान ने एक धर दिया तो तुरंत ढमिला के गिरे धड़ाम 👇🏻👇🏻 pic.twitter.com/4g1C3nLIOL
तुरंत मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें उठाया. इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत दोनों आरोपियों धर्मेंद्र और वीरेश्वर को गिरफ्तार कर लिया. लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए SDM के सामने पेश किया. जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया.
अयोध्या। एक हजार करोड़ की लागत से बने राम मंदिर के गर्भगृह में एक तकनीकी कमी ने पुजारियों की परेशानी बढ़ा दी है। गर्भगृह में रामलला को स्नान, अभिषेक कराने के बाद जो पानी फर्श पर गिरता है, उसकी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। राममंदिर के एक पुजारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रामलला के श्रृंगार से पहले रोजाना उन्हें स्नान कराया जाता है।
सरयू जल के अलावा उन्हें मधु पर्क से भी स्नान कराया जाता है। मधु पर्क में दूध, दही, घी, शहद मिला होता है। इससे स्नान कराने के बाद उन्हें फिर से सरयू जल से नहलाया जाता है। स्नान के बाद जो पानी फर्श पर गिरता है उसे कहां ले जाएं, क्योंकि पानी निकासी की कोई व्यवस्था ही नहीं है। स्नान के लिए एक बड़ी थाल नीचे रखते हैं ताकि पानी उसी में गिरे, बाद में इसे पौधों में अर्पित कर दिया जाता है। जो थोड़ा बहुत पानी बचता है, उसे सुखा लिया जाता है। रामलला को गर्मी से बचाने के लिए दो टॉवर एसी लगाये गये हैं, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहे हैं।
पुजारी का कहना है कि राममंदिर के इंजीनियर इसको लेकर मंथन करने में जुटे हुए हैं। इस संबंध में राममंदिर ट्रस्ट ने कुछ भी कहने से इन्कार किया है।इसी तकनीकी कमी के चलते भीषण गर्मी के बावजूद गर्भगृह में एसी भी नहीं लग पा रहा। गर्भगृह का निर्माण पत्थरों से किया गया है। एसी लगाने के लिए पत्थरों को तोड़ना पड़ेगा। जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए भी तोड़फोड़ करनी पड़ेगी।
पत्थरों पर भव्य नक्काशी की गई है, ऐसे में तोड़फोड़ से गर्भगृह की सुंदरता बिगड़ जाएगी। यह तकनीकी रूप से भी आसान नहीं है, क्योंकि राममंदिर में एक पत्थर के ऊपर दूसरे पत्थर को जोड़ा गया है। जरा-सी छेड़छाड़ भी संभव नहीं है।
गर्भगृह में तोड़फोड़ समाधान नहीं
जल निकासी की व्यवस्था को सही करने के लिए गर्भगृह में तोड़फोड़ करना एक उपाय है लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। ऐसा करने से गर्भगृह की सुंदरता बिगड़ जाएगी। मंदिर का निर्माण पत्थरों से हुआ है। मंदिर एक पत्थर के ऊपर दूसरे पत्थर को रखकर बनाया गया है। ऐसे में इनके साथ छेड़छाड़ करना संभव नहीं है।
मंदिर ट्रस्ट के सदस्य ने कमी को नकारा
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने इस तकनीकी कमी को नकारा है। उनका कहना है कि भगवान राम के अभिषेक का जल पानी नहीं है। वह चरणामृत है ऐसे में इसका सरंक्षण करना चाहिए। ट्रस्ट इसे जल नहीं मानता है।