Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 77 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 77

जयपुर में रोडवेज बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के पति-पत्नी और बेटे की मौत, 20 से ज्यादा यात्री घायल

0

जयपुर : जिले में सोमवार तड़के करीब चार बजे राजस्थान (Rajasthan) रोडवेज की एक बेकाबू बस ट्रेलर में जा घुसी जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति, पत्नी उनका एक बेटा शामिल है। हादसे में बीस लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें से गयारह लोगों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दोनों वाहनों में भिड़ंत के बाद तेज धमक हुआ जिसकी आवाज सुनकर लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी।  

हादसा शाहपुरा थाना इलाके के जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अलवर पुलिया पर हुआ। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना पर शाहपुरा थाना प्रभारी रामलाल मीणा मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर शाहपुरा के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से 11 लोगों को गम्भीर हालत होने पर जयपुर रेफर किया गया। हादसे के वक्त बस में करीब 40 सवारियां थी, जिनमें से अधिकतर गहरी नींद में सो रहे थे। तभी बेकाबू बस के ट्रेलर में घुसते ही तेज धमाका हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

राजस्थान रोडवेज की बस दिल्ली से सवारियां लेकर जयपुर जा रही थी। अलवर तिराहा पुलिया पर बस ओवरटेक करते समय आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 35 वर्षीय टीना अग्रवाल पत्नी विजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल पुत्र महेंद्र अग्रवाल निवासी वैशाली दिल्ली व पुत्र 16 वर्षीय प्रीतम अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटवाया।

राजस्थान फिर शर्मसार, चलती गाड़ी में नाबालिग से गैंगरेप, पता पूछने के बहाने घर से किया था अगवा

0

राजस्थान के सिरोही जिले में 17 साल की लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। बताया जाता है कि आरोपियों ने लड़की को उसके घर के पास से अगवा किया और कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट ने भी दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। 

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के सिरोही जिले में 17 साल की एक लड़की का दो लोगों द्वारा कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने तीन जुलाई की रात लड़की को उसके घर से अगवा कर चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बाद में उसे गांव में छोड़ दिया। पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह ने कहा कि सम्बद्ध थाने में आरोपी वन्ना राम और दशरथ के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया- तीन जुलाई को एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तत्काल मामला दर्ज किया गया और अगले दिन नियमानुसार लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। मजिस्ट्रेट द्वारा पीड़िता का बयान लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बताते चलें कि पिछले महीने अलवर जिले के एक गांव में एक छात्रा के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी। इस मामले आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार था। उसने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।

इतना ही नहीं आरोपी पीड़िता का अपहरण करके उसे अपने साथ दिल्ली, गाजियाबाद और जयपुर लेकर गया। वहां अलग-अलग होटल में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान किसी तरह से पीड़िता ने फोन करके मामले की सूचना परिजनों को दी। पीड़िता रैणी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

थाना प्रभारी प्रेमलता वर्मा ने बताया था कि युवती के घर 22 अप्रैल 2022 को शादी थी। इसमें आरोपी रिश्तेदार भी शामिल हुआ था। घर पर नहाते समय आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार पीड़िता के घर पर ही रेप किया।

आरोपी ने घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता 9 अप्रैल 2024 को अपने घर से कॉलेज जा रही थी, तब आरोपी अपने साथियों के संग मिलकर रास्ते में से उसका जबरदस्ती अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे हवस का शिकार बनाता रहा।

 सूरत के सचिन पाली गांव में बड़ा हादसा , बहुमंजिला इमारत गिरने से 7 लोगों की गई जान

0

mobilenews सूरत : गुजरात के सूरत में एक छह मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें 15 लोगों से ज्यादा घायल हो गए, जबकि अभी भी कई के फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे में दबे कई लोगों को निकाल लिया गया है, जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिल्डिंग कुल 8 साल पुरानी बताई जा रही है। इतने कम समय में कोई मंजिल जमींदोज हो जाए तो इससे निर्माण की सामग्री पर सवाल खड़े हो रहे हैं। माना जा रहा है कि बिल्डिंग बनाने के लिए सही सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया था। जांच में जुटी टीम को 6 परिवार बिल्डिंग में रहने की सूचना मिली है। सूरत के जिस इलाके में यह घटना हुई है वह सूरत महानगरपालिका में आता है।

जानिए कब हुआ हादसा

शनिवार दोपहर तीन बजे सूरत के सचिन क्षेत्र के पाली गांव में अचानक बहुमंजिला इमारत गिर गई, जिसके मलबे में कई लोग दब गए। बिल्डिंग गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग भी इकट्ठटा हो गए। मौजूद लोगों ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद सरकारी अमला मौके पर पहुंचा। अग्निशम की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, चोर्यासी से बीजेपी विधायक संदीप देसाई, सूरत पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलौत, जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी और नगर निगम के कर्मचारी सभी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों और ड्रिलिंग उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं दृश्यता कम होने के चलते शाम को फ्लड लाइट का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

एक महिला को सुरक्षित निकाला

सूरत के जिलाधिकारी सौरभ पारधी ने के मुताबिक, हमें बहुमंजिला इमारत गिरने की जानकारी प्राप्त हुई। इसमें 4-5 फ्लैटों में लोग रह रहे हैं। एक महिला को बचा लिया गया है, लेकिन 3-4 लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ दोनों टीमें उन्हें बचाने के लिए काम कर रही हैं।

सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलौत ने कहा कि पाली गांव में 2016-17 में बनी एक इमारत ढह गई है। एक महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी भी राहत-बचाव कार्य जारी है। कुछ और भी लोग मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी में भर्ती, 7 दिन में दूसरी बार हुए एडमिट

Mobilenews : पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) को बुधवार रात ( 3 जुलाई ) 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें डॉ. विनीत सूरी की ऑब्जर्वेशन में एडमिट कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। जानकारी के मुताबिक आडवाणी को 7 दिन में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिक्कत महसूस होने की वजह से दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया। यहां उनका इलाज जारी है।

26 जून को भी एम्स में थे भर्ती 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की 26 जून को भी तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उन्हें उम्र संबंधित दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट (बुजुर्गों का इलाज करने वाला विभाग) के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। 

दरअसल, 96 वर्षीय आडवाणी उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसलिए उनका समय-समय पर घर पर ही चेकअप किया जाता है। 26 जून को उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद तुरंत उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में भर्ती कर लिया।

आडवाणी भारत रत्न से सम्मानित

आडवाणी को इसी साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। आडवाणी तबीयत के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 30 मार्च को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया. औपचारिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और लालकृष्ण आडवाणी के परिवार के सदस्य शामिल हुए।

सबसे ज्यादा समय तक अध्यक्ष रहे

लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के एकमात्र ऐसे नेता रहे हैं जो 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद से ही सबसे ज्यादा समय तक पार्टी में अध्यक्ष पद पर बने रहे हैं। पहली बार वह 1986 से 1990 तक अध्यक्ष रहे और उसके बाद 1993 से 1998 और फिर 2004 से 2005 तक पार्टी अध्यक्ष रहे। बतौर सांसद 3 दशक की लंबी पारी खेलने के बाद आडवाणी पहले गृह मंत्री रहे, बाद में अटल जी की कैबिनट में (1999-2004) उप-प्रधानमंत्री बने। 

मानसून शुरू होते ही वंदे भारत का हाल हुआ बेहाल, पैसेंजर ने टपकती छत का वीडियो किया शेयर तो रेलवे ने दिया ये जवाब

दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री उस समय हैरान रह गए जब ट्रेन की छत से पानी टपकने लगा। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उत्तर रेलवे को टैग कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। वीडियो ट्रेन में यात्रा कर रह एक यात्री ने बनाया है। इसमें ट्रेन की छत से पानी टपकते और सीटों पर गिरते हुए देखा जा सकता है। 

वायरल वीडियो  में एक यात्री द्वारा छत से पानी टपकने और सीटें भीगने का वीडियो दिखाती है। वीडियो में एक महिला कहती है, अपने कॉलेज में सबको बताओ! किसी को भी यात्रा नहीं करनी चाहिए…” । एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “वंदेभारत ट्रेन का हाल देखिए, यह ट्रेन दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलती है, वंदे भारत की संख्या 22416 है।”

वीडियो के ध्यान खींचने के तुरंत बाद, उत्तर रेलवे के आधिकारिक हैंडल ने एक अपडेट साझा किया और बताया कि रिसाव के पीछे का कारण “पाइपों की अस्थायी रुकावट” बताया। “पाइपों की अस्थायी रुकावट के कारण कोच में थोड़ा पानी का रिसाव देखा गया! ट्रेन में मौजूद स्टाफ द्वारा इसे अटेंड किया गया और ठीक किया गया। इससे हुई असुविधा के लिए खेद है।”

2 जुलाई को साझा किए गए इस वीडियो कोसोशल मीडिया पर लोगों ने तेजी से वायरल किया। जिसमें सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने ट्रेनों के खराब प्रबंधन के लिए रेल मंत्रालय की आलोचना की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “जब आप टिकट का पूरा पैसा चुकाएंगे तो रेलवे आपको एसी के साथ-साथ झरना भी देगा।”

पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए टीम इंडिया ने पहनी स्पेशल जर्सी, इसमें क्या है खास

नई दिल्ली। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर आज यानी 4 जुलाई को बारबाडोस से दिल्ली पहुंच चुकी है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम रखा गया। सभी खिलाड़ी जब यहां पहुंचे तो एयरपोर्ट से सीधे होटल गए, जहां उनके स्वागत के लिए खास इंतजार किए गए थे। इसके बाद खिलाड़ी सीधे प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हो गए। इस दौरान करीब दो घंटे तक मुलाकात चली। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों की जमकर सराहना की और उनके साथ काफी देर तब बातचीत चलती रही। खिलाड़ियों और कोच के अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष और सचिव भी मौजूद रहे। इन दोनों ने पीएम मोदी को एक खास तोहफा भी दिया।

भारतीय टीम एयर इंडिया का विशेष विमान एआईसी24डब्ल्यूसी ‘एयर इंडिया चैम्पियंस 24 विश्व कप’ बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट पर बारबाडोस से रवाना हुआ और 16 घंटे बिना रुके यात्रा करने के बाद गुरुवार सुबह भारतीय समयानुसार छह बजे दिल्ली पहुंचा। करीब 11 बजे सभी खिलाड़ी और हेड कोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास के लिए रवाना हो गए। भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर करीब दो घंटे बिताए। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजन बिन्नी और सचिव जय शाह ने पीएम मोदी को टीम इंडिया की एक खास जर्सी दी। जिसमें नाम में नमो लिखा था, जो कि पीएम नरेंद्र मोदी के नाम को ही बता रहा है। वहीं इस जर्सी पर नंबर वन पड़ा हुआ है। इस जर्सी को पाकर पीएम मोदी भी काफी खुश नजर आए।

image 9

इससे पहले एयर पोर्ट से सभी खिलाड़ी एक-एक करके बाहर निकले। खिलाड़ी थके हुए थे, लेकिन उत्साहित खिलाड़ियों ने प्रतीक्षा कर रहे प्रशंसकों का हाथ हिलाकर और गर्मजोशी से मुस्कुराते हुए अभिवादन किया। फाइनल में डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार नारों का जवाब देने में सबसे अधिक उत्साहित थे। भयानक कार दुर्घटना में घायल होने के बाद टी20 विश्व कप के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने प्रशंसकों को सलाम किया जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उनकी ओर ‘फ्लाइंग किस’ दिए। रोहित और फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली वीआईपी निकास से बाहर आने वाले अंतिम लोगों में शामिल रहे। इन दोनों ने खिताब जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की थी।

image 11

भारतीय टीम का जीत का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ है। टीम अब मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है, जहां बीसीसीआई का हेड क्वार्टर भी है। टीम का एक खुल बस में रोड शो भी आयोजन किया जाना है, जो वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में टीम का स्वागत समारोह होगा। इस दौरान मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पहले ही ऐलान किया जा चुका है कि फैंस की एंट्री का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। जो भी लोग 6 बजे से पहले स्टेडियम में एंट्री कर जाएंगे, वे अंदर आकर पूरे कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। यानी सुबह छह बजे रात करीब आठ बजे तक लगातार एक के बाद एक प्रोग्राम लगे हुए हैं।

पीएम मोदी ने ट्रॉफी को टच नहीं किया

दरअसल, कहा जाता है कि केवल कुछ चुनिंदा लोगों को ही आधिकारिक तौर पर नंगे हाथों से ट्रॉफी को छूने की अनुमति होती है जिसमें प्रतियोगिता जीतने वाले खिलाड़ी और प्रबंधक या फिर कुछ अधिकारी शामिल हो सकते हैं। शायद इसी को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने अपने हाथों से विश्व कप की ट्रॉफी को नहीं छुआ हो।

बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी एक के बाद एक 3 पुल टूटे,200 गांव प्रभावित

बिहार में बारिश के मौसम में पुलों के ढहने का सिलसिला जारी है। सीवान जिले में एक ही दिन में 3 पुल ढह गए। जिसके चलते गंडक और धमही नदी के किनारों के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। महाराजगंज प्रखंड में नदी की सफाई के बाद पुल – पुलिया ध्वस्त होने लगे हैं। जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पुल- पुलिया के ध्वस्त होने का ताजा मामला देवरिया, तेवथा, व टेघड़ा पंचायत का है। जहां एक या दो नहीं एक साथ अलग-अलग जगहों पर तीन पुलिया धंस गई हैं। पुलिया के धंस जाने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन ठप हो गया। पुल – पुलिया के ध्वस्त होने से जो जहां था, वहीं रुक गया है।

image 6

पुलिया के ध्वस्त होने का पहला मामला देवरिया पंचायत के पराईन टोला का है। जहां महाराजगंज-दरौंदा प्रखंड के साथ देवरिया व रामगाढ़ा पंचायत को जोड़ने वाला गंडकी नदी पर 2004 में बनी पुलिया ध्वस्त हो गई। वहीं, तेवथा पंचायत में नौतन व सिकंदरपुर गांव के बीच धमई नदी पर 90 के दशक में बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे सिकंदरपुर गांव का संपर्क प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालय से पूरी तरह टूट हो गया है। जबकि, टेघड़ा पंचायत में टेघड़ा व तेवथा पंचायत को जोड़ने वाली धमई नदी पर बनी पुलिया भी धंस गई है।

एक साथ तीन पुलियों के धंसने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लाखों की आबादी पर असर पड़ा है। इन पंचायतों के सक्षम लोग शहरों में पलायन कर रहें है। पाराइन टोला के संत कुमार पांडेय व सिकंदरपुर के भुआल सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि स्थिति सामान्य होने तक शहरों में जाकर रहेंगे। लोगों ने पुलिया के ध्वस्त या क्षतिग्रस्त होने का मुख्य वजह लापरवाही पूर्ण नदी की सफाई को बताया है।

image 7

आपको बता दें राज्य सरकार ने विभिन्न हिस्सों में पुल ढहने की तमाम घटनाओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। जो तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के निर्देश पर विभाग ने विभिन्न हिस्सों में पुल ढहने की कई घटनाओं की जांच के लिए मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति पुल ढहने के कारणों का पता लगाएगी और आवश्यक कदम उठाने के उपाय भी सुझाएगी। समिति विभाग के निर्माणाधीन और बनाए जा चुके पुलों के गिरने की घटनाओं की जांच करेगी।

बीते दो हफ्तों में पुल ढहने की छह घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा घटना रविवार को किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के खौसी डांगी गांव की है, जहां वर्ष 2009-10 में बूंद नदी पर बनाया गया छोटा पुल ढह गया।

दर्जनों गांव का लाइफलाइन पुल जर्जर
बेतिया के बावड़ नदी पर बना पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता हैं। यह पुल नरकटियागंज के मुरली गांव में हैं जो दर्जनों गांवों का लाइफलाइन पुल हैं। पुल के पाए में दरार आ गई है। रेलिंग टूट गए हैं पुल काफी जर्जर हो गया हैं कभी भी पुल गिर सकता हैं और बड़ा हादसा हो सकता हैं। बरसात में ग्रामीणों को आशंका हैं कि यह पुल बाढ़ में अबकी बार गिर जायेगा। इसके लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों से लेकर नेताओं तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक पुल की मरम्मत नहीं हुई है। पाए में दरार हैं, रेलिंग टूट गई है ग्रामीणों को भय सताने लगा है की इस बार पुल बचने की उम्मीद बहुत कम हैं।

यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ से मरने वाली लाशों का अंबार, चीख-पुकार, बेबसी संख्या बढ़कर 116 हुई

0

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 116 से अधिक लोगों की मौत हुई हौ जबकि सैकड़ों जख्मी हैं। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा हाथरस जिले से 47 किलोमिटर दूर फुलरई गांव में हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को हुई भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस घटना में घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इसकी जानकारी दी। हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई, जिसमें 116 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। यह घटना पुलराई गांव में सत्संग में हुई, जिसमें शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में लोग आए थे।

image 4

अनुग्रह राशि की घोषणा करते हुए पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस में हुई दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से दो लाख रुपये की अनुग्रह-राशि देने की घोषणा की है। दुर्घटना में घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

पीएम मोदी ने इससे पहले लोकसभा से इस दु:खद घटना की सूचना दी थी। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें हाथरस में एक कार्यक्रम में भगदड़ की दुखद सूचना मिली है, जिसमें कुछ लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने अपनी ओर से और सदन की ओर से घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

image 3

हाथरस हादसे को लेकर मोदी ने योगी को किया फोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और राहत एवं बचाव कार्यो की जानकारी हासिल की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की। उन्होने लिखा, “यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी हुयी है। मेरी संवेदनाये उन लोगों के साथ है जिन्होने इस हादसे में अपने प्रियजनो का खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ”

हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य पर मुख्यमंत्री पैनी नजर बनाए हुये हैं। उनके बुधवार को घटनास्थल का दौरा किये जाने की संभावना है। योगी ने हादसे के तुरंत बाद मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को सक्रिय करते हुये उन्हे मौके पर जाकर पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया। सीएम योगी के निर्देश पर राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार हाथरस के लिये रवाना हो गए। वहीं प्रदेश सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री भी हाथरस में मौजूद हैं। हादसे के बाद पीड़ितों की पहचान और उन्हे मदद पहुंचाने की गरज से हेल्पलाइन नंबर 0572-2227041,42 जारी किया गया है।

image 5

क्या है पूरा मामला? 

हाथरस के फुलरई में एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी ख़बर है।प्राप्त  जानकारी के अनुसार, रतिभानपुर में एक बाबा के सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इसमें कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए. प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर रहा  है। भगदड़ में लोग एक दूसरे को रौंदते चले गए । इस हादसे में घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है।

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेरा

हाथरस में हुई भगदड़ को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह जानकारी हमें तब मिली जब हम संसद में थे, सवाल यह है कि जब ऐसी घटना हुई तो सरकार क्या कर रही थी? इतने सारे लोगों की जान चली गई है। यह दुखद है कि अगर सरकार को पता था कि किसी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे, तो उन्होंने उनकी सुरक्षा के लिए क्या किया? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस हादसे के लिए सरकार जिम्मेदार है। मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान की जाए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ के कारण कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर बेहद दुखद है।” मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं सरकार और प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि घायलों को हर संभव उपचार और राहत प्रदान करें।”

गुजरात में बारिश के कारण सड़के हुई कमजोर, गांधीनगर में सड़क में धंसी कार

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद स्मार्ट सिटी के शेला में भारी बारिश के दौरान सड़क का एक हिस्सा धंसने से एक बड़ा गड्ढा बन गया। यह गड्ढा ऐसा दिख रहा है मानो उल्कापिंड के गिरने से बने गड्ढे जैसा दिखता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही विडियो सामने आया है, जिसमें सड़क के बीचों-बीच धंसने से पानी बड़ी गड्ढी में बहता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस बीच, पथिक आश्रम के पास अंडरपास में जमा बारिश के पानी को वॉटर बॉसर की मदद से बाहर निकाला गया। विडियो में पथिक आश्रम के पास अंडरपास में बारिश का पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। न्यूज एजेंसी ANI ने वीडियो शेयर करते हुए बताया, ‘शहर में भारी बारिश के बीच अहमदाबाद शहर के शेला इलाके में एक सड़क धंस गई।’

भारी बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव

गुजरात में भारी बारिश के कारण कई शहरों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। अहमदाबाद और गांधीनगर जैसे शहरों की हालत भी खराब दिखी। सोशल मीडिया पर अहमदाबाद का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क धंसी हुई नजर आ रही है। बारिश के चलते आवागमन भी काफी बाधित रहा। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि प्रदेश में अगले पांच दिन तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी है।

हमारी टीम एक्शन मोड में’

गांधीनगर की मेयर मीराबेन पटेल ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि जनता को परेशानी न हो। हमारी टीम एक्शन मोड में है…।

इस बीच, अहमदाबाद शहर में भारी बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव की खबरें आईं। वीडियो में कारों और दोपहिया वाहनों को प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी से गुजरते हुए दिखाया गया। अहमदाबाद के केके नगर में पेड़ उखड़कर गिरने की खबरें हैं, जिससे दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

पांच दिनों तक गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश 

30 जून को अपने मौसम बुलेटिन में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक गुजरात के सभी हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आईएमडी के वैज्ञानिक प्रदीप शर्मा ने कहा, “अगले 5 दिनों में गुजरात के सभी हिस्सों में बारिश होगी।’ 

शहर में कई जगह अंडर पास किए गए बंद

वहीं, अहमदाबाद शहर के नारायणपुरा इलाके में साइंस सिटी रोड पर भी हर जगह पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। शहर में कई जगह अंडर पास बंद किए गए हैं। कई जगह सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। मौसम विभाग ने आगामी कुछ घंटे में तेज हवाओं के साथ शहर में बारिश होने की संभावना जताई है।

राईका बाग रेलवे स्टेशन का नाम सुधार करने की मांग को लेकर देवासी समाज का विरोध

पहचान बचाने को जोधपुर पहुंचे हजारों राईका समाज बंधु

मोबाइल न्यूज़/ जोधपुर: राईका समाज सोमवार को प्रशासन की लापरवाही से अपने नाम की खोई पहचान को वापस कायम करने के लिये सडक़ों पर उतरा। राईका समाज का आरोप है कि राईका बाग रेलवे स्टेशन जो कि उनके समाज के आसूराम राईका के कारण मिला नाम था लेकिन वर्तमान सरकार ने राईका बाग रेलवे स्टेशन का नाम राई का बाग कर दिया। आज समाज के हजारों लोगों ने मेडिकल कालेज चौराहे पर महात्मा गांधी की मूर्ति के पास इक्कठा होकर रैली निकाल कर अपनी पीड़ा आमजन और सरकार तक पहुंचाने का काम किया। समय रहते सरकार नहीं चेती तो वो अहिंसा का मार्ग भी त्यागने को मजबूर हो सकते है। राई का बाग रेलवे स्टेशन का नाम सुधारने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में देवासी समाज के लोग सड़कों पर उतर आए है। और राज्य व केंद्रीय सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।

दो साल से आंदोलनरत समाज के लोग :

राईका बाग रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के बाद से ही करीब दो साल से राईका समाज आंदोलनरत है लेकिन न तो जिला प्रशासन, रेलवे प्रशासन और राज्य सरकार तथा केन्द्रीय सरकार इस समाज की कोई सुनवाई कर रही है। समाज के वीर रिडमल राईका इतिहास एवं संस्कृति संरक्षण संस्था के सचिव सुखाराम, कर्पूराराम और लालसिंह ने राईका ने बताया कि अब समाज पत्र व्यवहार करने की बजाए आंदोलन की राह अपनायेगा जिससे की गूंगी बहरी सरकार इतिहास के साथ हो रहे इस खिलवाड़ पर जागक र अपनी गलती को सुधार करेगी।

image 1

आसूराम राईका को सम्मानित किया गया था :

राईका समाज के नेताओं ने कहा कि राजकालीन व्यवस्था के दौरान आसूराम राईका की सेवा भावना के कारण उसको उक्त जमीन देकर सम्मानित किया था। बाद में उक्त स्थान जसवंतसिंह की रानी ने जमीन पसंद आने पर आसूराम राईका से जमीन ली और उस पर बनाये बाग का नाम राईकाबाग रखा। बरसों से चल रही परम्परा को कुछ साल पहले न जाने किसी के इशारे पर या मानवीय भूल से राईका बाग रेलवे स्टेशन जंक्शन की बजाये राई का बाग स्टेशन कर दिया जबकि टिकट और रेलवे की आन लाइन पर अभी भी राईकाबाग जंक्शन शो किया जा रहा है।

वहीं आंदोलन समिति के अध्यक्ष कपूर राईका ने जानकारी दी कि हमारे समाज के 80 फीसदी से अधिक लोग भाजपा का समर्थन करते हैं लेकिन दुर्भाग्य है कि हमारी ही अब सुनवाई नहीं हो रही है। समाज के लोगों ने कहा कि हम हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। बता दें कि राईका बाग पैलेस का निर्माण सन् 1663-64 में महाराजा जसवंत सिंह प्रथम की हाडी रानी ‘जसरंग दे’ ने करवाया था जिसके बाद रेलवे ने इस स्टेशन का नाम राईका बाग पैलेस जंक्शन रखा था। अब समाज का दावा है कि रेलवे की ओर से धीरे-धीरे इस नाम को राई का बाग कर दिया गया।

राई का बाग को राईका बाग बनाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश से हजारों राईका समाजबंधुओं ने आज अपने परम्परागत वेशभूषा में शामिल होकर अपना प्रदर्शन इस रैली में शक्ति प्रदर्शन किया।