Deprecated: The predefined locally scoped $http_response_header variable is deprecated, call http_get_last_response_headers() instead in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/index.php on line 2

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 75 Of 127 -
26 C
Bengaluru
Saturday, November 21, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 75

छुट्टी पर गया अग्निवीर बना लुटेरा, भाइयों के साथ मिलकर बना डाला गिरोह, ऐसे आया पकड़ में

0

मोहाली। पंजाब में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां एक अग्निवीर लूटेरा बन गया। उसके द्वारा 2 अन्य साथियों सहित मोहाली में गन प्वांइट पर कार लूटी गई थी। इस मामले को हल करते हुए मोहाली पुलिस ने 3 लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि फाजिल्का से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों की पहचान इशमीत सिंह उर्फ ईशू और उसका सगा भाई प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ व दोस्त बलकर्ण सिंह के रूप में हुई है। तीनों गांव टाहली वाला बंदला, जिला फाजिल्का (पंजाब) के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है। मुख्य आरोपी इशमीत भारतीय सेना में अग्निवीर है।

आरोपियों से पुलिस ने चोरी के तीन वाहन बरामद किए हैं, जिनमें टैक्सी कार (मारुति डिजायर), एक्टिवा व बुलेट शामिल हैं। 315 बोर की पिस्टल, दो कारतूस, एक खाली कारतूस और दो छीने गए फोन भी मिले हैं। तीनों के खिलाफ सदर कुराली थाने में बीएनएस की धारा 303 (2), 307, 308 (3), 317 (2), 341 (2), 3 (5) व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले दो महीने से बलौंगी में पीजी में रहे थे। वारदात कर तीनों फाजिल्का भाग जाते थे। गन पॉइंट पर गाड़ी लूटने के बाद आरोपी उस पर जाली नंबर प्लेट लगाकर दूसरी वारदात करते थे। आरोपियों ने वाहन चोरी की दो वारदात भी कबूली हैं। इनमें एक में एक्टिवा व दूसरे में बुलेट चोरी की थी। इन पर भी जाली नंबर प्लेट लगाकर वह वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने लूटे गए कुछ वाहन बेचे भी हैं।

आरोपी इशमीत भारतीय फौज में बतौर अग्रीवीर सिपाही
मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि मुख्य आरोपी इशमीत सिंह नवंबर 2022 में भारतीय फौज में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती पश्चिम बंगाल में थी। करीब दो महीने पहले ही वह एक माह की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। पश्चिम बंगाल से पंजाब आते समय रास्ते में उसने कानपुर (उत्तर प्रदेश) से अवैध हथियार की खरीद की। पंजाब आकर वह अपने भाई प्रभप्रीत सिंह व दोस्त बलकर्ण सिंह के साथ मिलकर लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। छुट्टी के बाद इशमीत सिंह ड्यूटी पर वापस भी नहीं गया। आरोपियों ने करीब दो महीने पहले मोहाली के बलौंगी क्षेत्र में पीजी पर कमरा लिया और यहां चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे। आरोपी बिना सत्यापन के ही बलौंगी में किराये के घर पर रह रहे थे। इशमीत 12वीं पास है और गिरोह का सरगना है।

शाम को आते थे बलौंगी, रात को वारदात कर भाग जाते थे फाजिल्का
एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी ज्यादातर फाजिल्का में ही रहते थे। सिर्फ वारदात करने मोहाली आते थे। बस या ट्रेन से वह फाजिल्का से यहां शाम को आते थे और रात में कमरे पर रुकते थे। फिर देर रात वारदात को अंजाम देकर लूटे गए वाहन से ही फाजिल्का निकल जाते थे। अब तक इन्होंने मोहाली में तीन वारदातों का अंजाम दिया है। आरोपियों ने बुलेट और एक्टिवा को बलौंगी से ही चुराया था। इशमीत लूटे हुए वाहनों के जाली कागजात तैयार करता था। मास्टरमाइंड इशमीत का भाई प्रभप्रीत पहले मोहाली में टैक्सी चलाता था।

चप्पड़चिड़ी के नजदीक गन प्वाइंट पर लूटी थी कार
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 20-21 जुलाई की दरमियानी रात गन पॉइंट पर चप्पड़चिड़ी के नजदीक टैक्सी कार लूटी थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने पहले इन ड्राइव एप के माध्यम से कैब बुक किया। जिस फोन से कैब बुक करवाई, उसे लुधियाना के एक व्यक्ति से छीना था। कैब चालक मनिंदर ने सुबह चार बजे आरोपियों को इडस्ट्रियल एरिया से पिक किया। चप्पड़चिड़ी के पास एक सुनसान जगह पर आरोपियों ने उसे गन पॉइंट पर लेकर टैक्सी कार और 2500 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। मनिंदर की शिकायत पर बलौंगी थाने में बीएनएस की धारा 307, 308, 125, 61 (2) व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

सीरवी संस्थान उदयपुर छात्रावास का हुआ भूमि पूजन

छात्रावास भूमि पूजन समाज के लिए ऐतिहासिक रहा सोमवार, बोलियों में दश नये कमरो व लाखों की हुई घोषणा

उदयपुर: पर्यटक नगरी उदयपुर बेडवास में स्थित आशापुरा माताजी कोलोनी उदयपुर में सोमवार को सीरवी छात्रावास का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। धर्मगुरु पिरोसा गोपालसिंह परमार बिठुडापिरान एवं सद्गुरु भंवर महाराज नारलाई धाम के पावन सानिध्य व मोहनसिंह वरपा देवली पाबुजी की अध्यक्षता एवं समाज बंधुओं, समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, दानवीर भामाशाहो, माता बहनों, विद्यार्थियों की उपस्थिति में बनने जा रहे सीरवी छात्रावास उदयपुर का भूमि पूजन का कार्यक्रम सीरवी समाज उदयपुर व सम्पूर्ण देश से पधारे 800-900 समाज बंधुओं की उपस्थिति में बहुत ही सफल, उद्देश्यपूर्ण, अकल्पनीय अविश्वसनीय सम्पन्न हुआ। पर्यटन व शैक्षणिक नगरी उदयपुर में शिक्षा मंदिर की नींव संत सानिध्य व भूमि पूजन की शिलाओं के बोलीदाता भामाशाह बंधुओं के कर कमलों से किया गया।

image 41

समारोह की शुरुआत माँ आईजी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माताजी की आरती से हुई। संस्था के सरक्षंक रामलाल सैणचा ने स्वागत किया ।इसके बाद संस्थान के अध्यक्ष खीवराज परमार द्वारा पधारे अतिथियों, समाज बंधुओं के स्वागत भाषण, सचिव दौलाराम सोलंकी द्बारा छात्रावास की महता पर प्रकाश डाला। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में समाज बंधुओ ने बढ़ -चढ़ कर बोलियां में भाग लिया और बोलियां में ही लाखों रुपये की घोषणा हुई, इसके साथ ही करीब 10 नए कमरों की घोषणा और 20 आजीवन सदस्यों ने अपना नाम लिखवाया। इस कार्यक्रम में सभी मेहमानों ने बहुत ही अच्छा सहयोग किया और सब में छात्रावास बनाने के प्रति जोश उत्साह भरपूर देखने को मिला।

image 42

इस कार्यक्रम में कमरों के बोलीदाता और हॉल, किचन के भामाशाहो, समाज की वडेरो, विभिन्न संस्थाओं से पधारे पदाधिकारियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मंच का संचालक घीसाराम सीरवी बिजोवा, प्रेमजी सीरवी नवागुड़ा, भजन गायक भंवरलाल सीरवी हैदराबाद तीनों बहुत ही तालमेल के साथ मंच को संभाला और बोलियों में भामाशाह को प्रेरित किया।


इनकी रही उपस्थिति

image 46

पूनाराम मुलेवा गुड़ा रूपसिंह, रामलाल सैणचा रामपुरा, सीए. चुन्निलाल लच्छेटा धनला, किशोर पंवार बाडसा, टीकमराम पंवार चौधरियो की ढाणी, दिनेश गेहलोत अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रांत, रामलाल सोलंकी गुडा केसरसिंह, गेनाराम सोलंकी गुडाएंदला, खंगारराम देवड़ा राणावास, मांगीलाल मुलेवा पाबूजी देवली, रमेश कुमार सूर्या इलेक्ट्रॉनिक्स पुणे, भरतकुमार चोयल अध्यक्ष बाली नगरपालिका, पूनमराम पंवार बाडसा, नेमीचंद परिहार अध्यक्ष जवाली विद्यापीठ, मध्य प्रदेश से डाॅ. दिनेश सतपुडा, पृथ्वीसिंह,मदनसिंह सिंदरा जयपुर, वरदाराम इटेन्द्रा चारणान एडवोकेट जोधपुर, धन्नाराम गेहलोत बाली, हीरालाल राठौड़ बिबवेवाड़ी अध्यक्ष, हीरालाल पंवार सूरत, ओखाराम सोलंकी ईसाली, भंवरलाल काग मंडिया पाली, भुराराम जाणुदा, केसाराम संगारेड्डी, भूराराम बुसी महासचिव प्रदेश समिति राजस्थान, हिम्तराम सोलंकी देसुरी सहित समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

इनकम टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव, टैक्‍सपेयर्स को बड़ी राहत, स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन बढ़कर 75,000 रुपये

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। तय समय के मुताबिक सुबह 11 बजे वित्त मंत्री ने संसद में बजट पेश करना शुरू किया। बजट में मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स को राहत मिलने की उम्मीद है। जैसे, इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव, स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोतरी समेत कुछ छूट भी शामिल हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बैंक खातों में मिलने वाले ब्याज पर लगने वाले इनकम टैक्स पर छूट का दायरा बढ़ा सकती हैं।

 टैक्स रिजीम में कुछ ऐसा होगा टैक्स रेट स्ट्रक्चर…

– जीरो से 3 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं।

– 3 लाख रुपये से 7 लाख रुपये तक 5% टैक्स रेट।

– 7 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक 10% टैक्स रेट।

– 10 लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक 15% टैक्स रेट।

– 12 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक 20% टैक्स रेट।

– 15 लाख रुपये से ऊपर 30% टैक्स रेट।

सैलरीड एंप्लॉयीज को न्यू टैक्स रिजीम में 17500 रुपये तक की बचत होगी।

माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब यूट्यूब भी हुआ डाउन, वीडियो अपलोड करने में आ रही समस्या

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने के बाद अब यूट्यूब के इस्तेमाल में परेशानी आ गई है। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब यूट्यूब ने भी काम करना बंद कर दिया है। कई यूजर्स यूट्यूब का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

खबर के अनुसार यूट्यूब ऐप और वेबसाइट पर वीडियो देखने में दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही यूट्यूब पर वीडियो अपलोड भी नहीं हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर 1:30 बजे यूट्यूब का सर्वर डाउन होने की शिकायतें आने लगी थीं। वहीं 3:15 तक ये परेशानी और बढ़ गई।

हालांकि यूट्यूब के अचानक से डाउन होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। यूट्यूब ने भी अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट और सपोर्ट पेज पर इससे जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। खबरों की मानें तो यूट्यूब के सर्वर में कोई छोटा ग्लिच होगा, जिसे जल्द ही हल कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि यूट्यूब का इस्तेमाल करने वाले 43 प्रतिशत यूजर्स ने शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं 33 फीसदी यूजर्स को वीडियो अपलोड करने में दिक्कतें आ रही हैं। 23 प्रतिशत यूजर्स यूट्यूब की वेबसाइट का यूज नहीं कर पा रहे हैं।

कांवड़ रूट पर नेम प्लेट के सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक, कहा- दुकानदारों को पहचान बताने की जरूरत नहीं

: योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा के चलते दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने के आदेश जारी किए थे। अब इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि दुकानदारों को अपनी पहचान बताने की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने शुक्रवार तक जवाब मांगा है

विपक्ष ने किया था कड़ा विरोध 
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश की सरकारों ने कांवड़ यात्रा के चलते दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद विपक्ष ने इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। दुकानदारों की धर्म और जाति की पहचान उजागर करने वाले आदेशों को चुनौती देने वाली कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई हैं। इन पर सोमवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। 

जस्टिस भट्टी ने सुनाया किस्सा 
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भट्टी ने केरल यात्रा से जुड़ा किस्सा सुनाया। दरअसल, योगी सरकार ने कांवड़ मार्ग पर दुकान मालिकों के नाम लिखने का आदेश दिया है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स नाम के एनजीओ ने 20 जुलाई को याचिका दायर की थी।

अगली सुनवाई 26 जुलाई 
देशभर में आज से शुरू हुई कांवड़ यात्रा के चलते सरकारों ने नेम प्लेट लगाने के आदेश दिए थे। ताकि यह पहचाना जा सके कि दुकान मुस्लिम की है या हिंदू की। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को करेगा। कोर्ट ने साफ कहा है कि किसी को भी दुकान पर नेम प्लेट लगाने की जरूरत नहीं है।

भाजपा MLA पर डॉक्टर की किडनैपिंग-मारपीट का केस: सोशल मीडिया पर टिप्पणी से नाराज थे; विधायक के समर्थन में श्रीगंगानगर का बाजार बंद

श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के खिलाफ एक डॉक्टर ने किडनैपिंग और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि विधायक सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से नाराज थे। शुक्रवार रात 12 बजे के करीब एसपी गौरव यादव ने FIR दर्ज होने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि डॉ. श्याम सुंदर अरोड़ा ने एफआईआर कराई है। वहीं, विधायक पर मुकदमे से व्यापारियों में नाराजगी है। कई एसोसिएशन ने आज श्रीगंगानगर का बाजार बंद रखने की घोषणा की है।

सुखाडिय़ा सर्किल के पास होम्योपैथिक क्लीनिक संचालक श्यामसुंदर का अपहरण कर मारपीट व गहरी चोटें मारने के आरोप में विधायक जयदीप बिहाणी, उनके निजी सहायक मनीष गर्ग, पूर्व उपसभापति अजय दावड़ा लक्की, पूर्व पार्षद और सभापति के पति हरविन्द्र सिंह पांडे, मनीष प्रजापत, संदीप घोड़ेला, पार्षद संजय बिश्नोई आदि के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


कोतवाली के सीआई पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि क्लीनिक संचालक विनोबा बस्ती निवासी श्यामसुंदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जून को वह अपनी क्लीनिक पर काम कर रहा था। इस दौरान मनीष गर्ग, मनीष प्रजापत आदि लोग आए और उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर स्वामी दयानंद मार्ग पर एक दुकान पर ले गए। वहां इन लोगों ने सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट पर अपनी नाराजगी जताई। जब उसने अपनी गलती नहीं मानी तो इन लोगों ने उससे मारपीट करना शुरू कर दिया।

उसे मरणासन्न कर दिया। पीडि़त को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। इसके बाद वहां से बीकानेर रैफर कर दिया। सीआई ने बताया कि जाति विशेष के खिलाफ कमेंट करने पर मनीष गर्ग और अन्य लोगों ने इस क्लीनिक संचालक पर गहरी चोटें मारी गई। उसकी आंखों पर गहरी चोटें आई हैं। घायल श्याम सुंदर के पर्चा बयान पर पुलिस ने विधायक बिहाणी और अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 382, 365 के तहत मामला दर्ज किया हैं। कोतवाली सीआई ने बताया कि इस मामले में आरोपी विधायक बिहाणी का नाम आया है, ऐसे में इस मामले की जांच सीआईडी सीबी को दी गई है।

कांग्रेस विधायक रतन देवासी ने उठाया मसला, फर्जी आधार कार्ड केस में CBI को जांच की सिफारिश

जयपुरः राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में शनिवार को कांग्रेस विधायक रतन देवासी ने फर्जी आधार कार्ड बनाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 200-200 रुपये देकर बच्चों के फिंगर प्रिंट खरीदे जा रहे हैं। आधार कार्ड बनाते वक्त गड़बड़ियां हो रही हैं। हाथों के निशान की जगह पैरों के निशान लिए जा रहे हैं। स्टिंग ऑपरेशन के बाद सरकार जागी जरूर है, मगर इस मामले में कार्रवाई तेजी से नहीं हो रही है। इस तरह के मामलों में एक टीम बनाकर सर्च ऑपरेशन कराने की जरूरत है।

स्पीकर ने लिया संज्ञान

रानीवाड़ा विधायक की इस मांग को स्पीकर वासुदेव देवनानी ने भी गंभीरता से लिया। उन्होंने राज्य सरकार को निर्देश देते हुए कहा, ‘यह विषय बहुत गंभीर है। यह सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। ऐसे आधार कार्डों की जांच होनी चाहिए। सरकार इसे गंभीरता से ले रही है, लेकिन इस दिशा में कार्रवाई की गति बढ़ाने की जरूरत है, ताकि ऐसे फर्जी आधार कार्ड बना रहे संचालकों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो सके। इससे जनता को राहत मिलेगी, और ऐसे अपराधियों के बढ़ते हौंसले भी पस्त होंगे। सरकार को इस दिशा में कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाना चाहिए।

पूरे साल के रिकॉर्ड होंगे चेक

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, ‘सरकार ने पूर्व में कई आरोपियों को पकड़ा है और जेल में डाला है। मुकदमें दर्ज कराएं हैं, सीबीआई को भेजा है, और 14 मशीनों को डीएक्टिवेट किया है। पूरे बाड़मेर, जालोर, सांचौर में पुलिस और जिला कलेक्टर सक्रिय हैं। पूरे राजस्थान में जल्द ही सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। इस दौरान सभी मशीनों की जांच होगी।पूरे साल में किसने कितने आधार कार्ड बनाए, किसके बनाए, सब जांचा जाएगा। चाहे वे ई-मित्र धारक हों या आधार कार्ड बनाने वाले, सबकी जांच होगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त से सख्त सजा देंगे।

इस दौरान भाजपा विधायक केसाराम चौधरी ने ध्यानाकर्षण के माध्यम मारवाड़ जंक्शन में भूमि पर अवैध कब्जे का मामला उठाया। जिसपर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर को कहा गया है। मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि नक्शों में खसरों का स्थान परिवर्तन कर सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया है। जवाब से असंतुष्ट विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि अधिकारी गलत जानकारी दे रहे है। मंत्री ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करें।

सांसद चौधरी लोकसभा संचालन की सबसे महत्वपूर्ण कमेटी के सदस्य बनें

पाली सांसद और पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी को लोकसभा संचालन की सबसे महत्वपूर्ण कमेटी बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएमसी) का सदस्य बनाया गया है। शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस कमेटी का गठन किया। लोकसभा अध्यक्ष इस समिति के अध्यक्ष है और विभिन्न दलों के 14 सांसदों को मनोनीत किया गया है। यह समिति लोकसभा के कामकाज निर्धारण, चर्चा के समय सिफारिश और सदन में बहस के लिए विषयों का सुझाव देना आदि महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।

बिजनेस एडवाइजरी कमेटी क्या काम करती है?

संसदीय समितियां सांसदों का एक पैनल है जो संसद के तरह-तरह के कामकाज में प्रभावी रूप से मदद करने के लिए सदन द्वारा नियुक्त या निर्वाचित किया जाता है। यह समिति स्पीकर (लोकसभा) या सभापति (राज्यसभा) के निर्देशन में काम करती है। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी संसद की स्टैंडिंग कमेटी यानी स्थायी समिति है, जो एक निश्चित समय के अंतराल पर गठित की जाती है।

बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में कौन-कौन चुने जाते हैं?

लोकसभा की कार्य सलाहकार समिति में सभापति समेत 15 सदस्य होते हैं। अगर इनमें से कोई सदस्य समिति से हटता है, तो अध्यक्ष किसी नए सदस्य को मनोनीत कर सकते हैं। समिति में सदन के लगभग सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होता है। जिन विपक्षी दलों को समिति में जगह नहीं मिल पाती उनके कुछ सदस्यों को अध्यक्ष द्वारा बैठकों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। कार्य सलाहकार समिति का गठन पहली बार 14 जुलाई 1952 को किया गया था।

इस बार की समिति में बीजेपी की ओर से सांसद निशिकांत दुबे, अनुराग सिंह ठाकुर, भर्तृहरि महताब, पीपी चौधरी, बिजयंत पांडा, डॉ. संजय जायसवाल आदि शामिल हैं। वहीं विपक्षी खेमे से कांग्रेस के सांसद के. सुरेश, गौरव गोगोई, टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय, डीएमके के दयानिधि मारन, शिवसेना यूबीटी के अरविंद सावंत को सदस्य के तौर पर मनोनित किया गया है। ओम बिरला की अध्यक्षता वाली कमेटी में सुदीप बंदोपाध्याय (तृणमूल कांग्रेस), पीपी चौधरी (बीजेपी), लवू श्रीकृष्ण देवरायलु (टीडीपी), निशिकांत दुबे (बीजेपी), गौरव गोगोई (कांग्रेस), संजय जायसवाल (बीजेपी), दिलेश्वर कामत (जेडीयू), भर्तृहरि महताब (बीजेपी), दयानिधि मारन (डीएमके), बैजयंत पांडा (बीजेपी), अरविंद सावंत (शिवसेना-यूबीटी), के. सुरेश (कांग्रेस), अनुराग ठाकुर (बीजेपी) और लालजी वर्मा (सपा) सदस्य भी शामिल हैं।

धारणा गाँव के सरकारी स्कूल में चौंकाने वाली घटना सिरफिरे युवक ने चाकू और पेट्रोल से शिक्षकों और विद्यार्थियों पर किया हमला

0

सिवाना: बालोतरा जिले की धारणा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल चूली बेरा में शुक्रवार को एक भयावह घटना घटी जब एक युवक पेट्रोल से भरा जार और चाकू लेकर स्कूल में घुस गया। सरकारी स्कूल के टीचर्स पर चाकू से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश ने एक सरकारी स्कूल में घुसकर स्कूल के प्रधानाचार्य और एक अध्यापक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद स्कूल के अन्य अध्यापकों ने आनन-फानन में दोनों जख्मियों को नाहटा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर जोधपुर रेफर कर दिया गया।

image 31

यह मामला जिले के सिवाना थाना क्षेत्र के धारणा ग्राम स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। शुक्रवार को एक बदमाश अचानक स्कूल में घुस आया और हंगामा करने लगे। इस दौरान उसके हाथों में चाकू और पेट्रोल था। देखते ही देखते उसने उत्पात मचाना शुरू किया। ऐसे में विद्यालय के टीचर्स ने उसे रोकने का प्रयास किया। #siwana

इस पर बदमाश ने चाकू निकलकर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरदयाल सैनी और शिक्षक सुरेश राजपुरोहित पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। वहीं, स्कूल के अन्य अध्यापकों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में नाहटा अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया।

image 30

घटना की सूचना के बाद सिवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धारणा मे एक बदमाश ने स्कूल में घुसकर विद्यालय के टीचर्स पर हमला कर दिया। इस घटना में दो शिक्षक घायल हुए हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने हमलावर को डिटेन कर लिया है। प्रारंभिक जांच यह बात सामने आई है कि हमलावर मानसिक रोगी है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया से लेकर जर्मनी तक माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में शुक्रवार को गड़बड़ी आने से दुनियाभर में इसका असर पड़ा है। सबसे ज्यादा असर एयरपोर्ट और बैंकों में दिखाई दे रहा है। दुनिया के कई बैंकों में लंबी लाइन लग गई है। सर्वर डाउन होने में एयरपोर्ट से विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। स्थिति यह है कि इंडिगो, अकासा एयरलाइंस और स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस को विमान उतारने पड़े और उड़ान संचालन में परेशानी हुई। भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने कहा कि नेटवर्क के सभी सिस्टम Azure के साथ चल रही समस्या से प्रभावित हैं। दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर चेक-इन समेत कई ऑनलाइन सेवाएं काम नहीं कर रही हैं।

सर्वर में खराबी आने के कारण काफी यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रह गए हैं। एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘दुबई एयरपोर्ट पर एक घंटे से अधिक समय से फंसा हुआ हूं। चेक-इन सर्वर डाउन है, कोई हलचल नहीं दिख रही है। यात्रा की शुरुआत निराशाजनक है। @DubaiAirports कोई अपडेट?’ वहीं एयर इंडिया के एक यात्री ने कहा कि पायलट ने उड़ान के दौरान घोषणा की कि एयरलाइन यात्रियों के विवरण और सभी यात्रियों के बोर्ड होने की जानकारी प्राप्त करने में असमर्थ है।

पूरी दुनिया में ‘ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ’

इसे पूरी दुनिया में ‘ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ’ के तौर पर देखा जा रहा है जब माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में कुछ घंटे पहले खराबी शुरू हुई। अधिकांश यूजर्स को उनके कंप्यूटरों पर विंडोज का सिग्नेचर ‘ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ’ (बीएसओडी) एरर देखने को मिला है। इसने कई उद्योगों को प्रभावित किया है, जिसमें एयरपोर्ट, टेलीविजन न्यूज स्टेशन और वित्तीय संस्थान शामिल हैं।

भारत सहित दुनियाभर में बड़े पैमाने पर उड़ानें प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प की क्लाउड सर्विसेज में तकनीकी समस्या आने के चलते शुक्रवार को भारत सहित दुनियाभर में बड़े पैमाने पर उड़ानें प्रभावित हुईं। इसके अलावा दुनिया के अधिकांश देशों में बैंकों की सेवा बाधित हुई है। वही, कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा तो कुछ उड़ानें डिले हुईं हैं, जबकि बुकिंग और चेक-इन भी नहीं हो पा रहा है।

बताना चाहेंगे माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई तकनीकी खराबी के चलते सबसे पहले फ्रंटियर एयरलाइन प्रभावित हुआ। ऐसे में दुनियाभर की तमाम एयरलाइंस को वेब-चेक इन में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।

इस संबंध में इंडिगो ने कहा, “Microsoft Azure के साथ चल रही समस्या के कारण पूरे नेटवर्क में हमारे सिस्टम प्रभावित हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप हमारे संपर्क केंद्रों और हवाई अड्डों पर वेटिंग टाइम बढ़ गया है। ऐसे में यात्रियों को धीमी चेक-इन और लंबी कतारों की समस्या जूझना पड़ सकता है।”

इंडिगो की ओर से यह भी कहा गया कि, “हम सभी डेक पर हैं और स्थिरता और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। हमारी डिजिटल टीम भी इन मुद्दों को तेजी से हल करने के लिए Microsoft Azure के साथ मिलकर काम कर रही हैं।”

यही नहीं, अकासा एयरलाइंस ने कहा कि मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी कुछ ऑनलाइन सर्विसेज अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं हैं। एयरलाइन ने कहा कि बुकिंग, चेक-इन सर्विसेज सहित हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। स्पाइसजेट ने बताया ‍कि हम वर्तमान में उड़ान व्यवधानों पर अपडेट देने में तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं।

Microsoft Azure में चल रही खराबी

इस संबंध में भारत में एयरलाइनों ने शुक्रवार को रिपोर्ट की कि Microsoft Azure में चल रही खराबी के कारण पूरे नेटवर्क में उनके सिस्टम प्रभावित हुए हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ानों के बारे में जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें।

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म ‘Microsoft Azure’

यह माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है। यह व्यक्तियों, कंपनियों और सरकारों को अनुप्रयोगों और सेवाओं का प्रबंधन, पहुंच और विकास सेवा प्रदान करता है।

सर्वर ठीक करने का काम जारी

इस संबंध में माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि सर्वर को ठीक करने का काम जारी है। इस बीच, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वे उपयोगकर्ताओं की विभिन्न माइक्रोसॉफ्ट 365 एप और सेवाओं तक पहुंचने की क्षमता को प्रभावित करने वाली समस्या की जांच कर रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने यह भी कहा कि, “हम प्रभावित ट्रैफिक को वैकल्पिक सिस्टम पर पुनर्निर्देशित करने पर काम कर रहे हैं ताकि प्रभाव को और अधिक तेजी से कम किया जा सके। हमारी सेवाओं में अभी भी निरंतर सुधार हो रहा है और सर्वर ठीक करने का काम जारी है।”

एयरलाइंस ने बंद की कई सेवाएं
अकासा एयरलाइंस ने घोषणा की कि मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। अकासा एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि हमारे सेवा प्रदाता के साथ बुनियादी ढांचे की समस्याओं के कारण, बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग प्रबंधन सेवाओं सहित हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। हालांकि मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया चालू है।