Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8
Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10 - Page 74 Of 127 -
राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के सुरपगला के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट ट्रेवल्स बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 40 लोग घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया, यह हादसा सुरपगला के पास, अंबाजी सुरपगला नदी के पास हुआ, जहां बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बस में सवार सभी 40 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का काम शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों के माध्यम से घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है। सभी घायलों को इलाज के लिए आबू रोड स्थित राजकीय अस्पताल आकराभट्टा भेजा गया। जानकारी के अनुसार, रामदेवरा से गुजरात जाने के दौरान यह हादसा हुआ। गंभीर घायल 15 यात्रियों को एंबुलेंस की सहायता से ट्रामा सेंटर रेफर किया जा रहा है।
सीओ पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि, बस मोड़ते समय बैलेंस बिगड़ने से बस नदी में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सिरोही रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे में घायल एक यात्री ने बताया कि, शुक्रवार को हम सभी ने रामदेवरा दर्शन किए थे, और वहां से जालौर में सुड़ा माता के दर्शन किए। यात्री ने बताया कि आज सुबह 11 बजे हम सब वहां से निकले थे और चार घंटे के सफर के बाद अचानक एक जोर से झटका लगा और बस नदी में गिर गई। हादसे वाली जगह पर मौजूद लोगों ने हमें बचाया। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कहा कि परिवर्तित राज्य बजट 2024-25 में की गई घोषणाओं से विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। प्रदेश की 8 करोड़ जनता की आकांक्षाएं एवं उम्मीदें इस बजट से पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि किसान, पशुपालक, युवा, महिला सहित सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
शर्मा शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर सिरोही एवं बाली सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से राज्य बजट में की गई घोषणाओं के लिए धन्यवाद देने आए देवासी समाज के प्रतिनिधिमण्डल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के सभी वादों को हमारी सरकार पूरा कर रही है।
मुख्यमंत्री पशुपालन विकास कोष का किया जाएगा गठन मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान है और राज्य की अर्थव्यवस्था में पशुपालकों का अहम योगदान है। इसी को ध्यान में रखते हुए बजट में पशुपालकों के सशक्तिकरण के लिए ढेरों सौगातें दी गई हैं। पशुपालन संवर्द्धन, संरक्षण एवं विकास हेतु 250 करोड़ रुपये से मुख्यमंत्री पशुपालन विकास कोष का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुधारू पशुओं के नस्ल विकास एवं नर गौवंश की समस्या के समाधान के लिए अनुदान राशि 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत की जाएगी। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पशु चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए 125 पशु चिकित्सकों तथा 525 पशुधन सहायकों के नये पदों के सृजन, ग्राम पंचायतों में इस वर्ष 500 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले जाने सहित विभिन्न घोषणाएं राज्य बजट में की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में चरणबद्ध रूप से आधारभूत सुविधाओं के विकास, भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्य व उपकरण आदि के लिए 200 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना प्रारम्भ की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऊँटपालकों को दी जाने वाली सहायता राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष किया जाएगा एवं पंजीकृत गौशालाओं को देय अनुदान में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जायेगी।
हमारा ध्येय मंत्र – 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास'
आज मुख्यमंत्री आवास पर देवासी समाज के प्रबुद्धजनों से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश के विकासोन्मुख बजट 2024-25 में समाज के कल्याण हेतु समर्पित विभिन्न सौगातों हेतु देवासी समाज के प्रबुद्ध जनों ने प्रदेश सरकार का… pic.twitter.com/81wvLFeMEE
दुग्ध उत्पादकों के लिए किया जाएगा सुविधाओं का विस्तार शर्मा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए भी बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से सरदारशहर-चूरू, रानीवाड़ा-सांचौर, झालावाड़, भरतपुर, नागौर तथा बीकानेर में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांटस का सुदृढ़ीकरण, 95 करोड़ रुपये की लागत से पाली में 30 मीट्रिक टन क्षमता का अत्याधुनिक मिल्क पाउडर प्लांट तथा 25 करोड़ रुपये से कोटा में केटल फीड प्लांट स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 हजार नये डेयरी बूथ खोले जाएंगे। इस वर्ष शहरी क्षेत्रों में एक हजार सरस मित्र बनाएंगे, 2 वर्षों में 1 हजार 500 नई दुग्ध सहकारी समितियां तथा किसानों को दूध का उचित मूल्य दिलाने हेतु 2 हजार दुग्ध संकलन केन्द्र खोले जायेंगे।
बुनियादी ढांचे का तेजी से हो रहा सुदृढीकरण मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे के सुदृढीकरण के लिए भी राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य बजट में 18.90 करोड़ रुपये की लागत से रानी, बाली, फालना तथा 50 गांवों हेतु पेयजल (पाली) आपूर्ति व पाइप लाइन सम्बन्धी कार्य करवाये जाने की घोषणा की गई है। साथ ही, बाली विधानसभा क्षेत्र में 176 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से विभिन्न सड़कों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण के कार्य करवाए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि 15.50 करोड़ रुपये की लागत से फुटिया बांध (बाली)-पाली के जीर्णाेद्धार एवं बांध की ऊँचाई बढ़ाये जाने सम्बन्धी कार्य कराएंगे। उन्होंने कहा कि बाली में देवनारायण आवासीय विद्यालय की स्थापना, बाली उपजिला चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत, साण्डेराव, देसूरी-पाली में नये ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने, सादड़ी-पाली में फल-फूल मण्डी स्थापित करने, बाली में एकलव्य आवासीय विद्यालय की स्थापना एवं बाली में खेल स्टेडियम की स्थापना जैसी अहम घोषणाएं बजट में की गई हैं।
इस दौरान पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, समाराम एवं गोपीचंद मीणा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में देवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।
कांवड़िये राजस्थान बॉर्डर में डीजे नहीं बजा सकेंगे। धौलपुर कलेक्टर ने कांवड़ की ऊंचाई भी तय कर दी है। साथ ही तलवार-डंडे साथ रखने पर भी बैन लगा दिया है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीनिधि बी टी ने जिले के कांवड़ यात्रियों से राज्य सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी की पालना करने का आह्वान किया है।वाहन में बैठे कांवड़ यात्रियों की सूची एवं यात्रा विवरण अपने वाहन में अवश्य लगाए। निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें। अन्यत्र स्नान करने पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। यात्रा के दौरान अपने साथ हॉकी, बेसबॉल, स्टिक, तलवार, नुकीले भाले, लाठी, डंडे इत्यादि लेकर न आए। कांवड़ यात्रा को लेकर धौलपुर कलेक्टर के आदेश के बाद राजस्थान में नया विवाद शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की ओर से जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले कांवड़िये अब डीजे नहीं बजा सकेंगे। कांवड़ की ऊंचाई और हथियार रखने को लेकर भी गाइडलाइन जारी की है।
यात्रा के समय मादक पदार्थों का सेवन न करें। कांवड़ की ऊंचाई 7 फीट से अधिक न रखें। रेलगाड़ी एवं अन्य वाहनों की छतों पर यात्रा न करें। पुलों से छलांग लगाकर स्नान न करें। कांवड़ में डीजे एवं लाउडस्पीकर आदि का प्रयोग न करें। संदिग्ध या लावारिस वस्तुओं को न छुएं, इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही फैलाएं। प्लास्टिक व प्लास्टिक से बने उत्पादों का प्रयोग न करें।
यात्रा के दौरान अपनी मोटर साइकिल का साइलेंसर उतारकर न चलाए। उल्लेखनीय है कि राज्य के गृह विभाग की ओर से कांवड़ यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी की है। हरिद्वार आने वाले पैदल कांवड़ यात्री कांवड़ पटरी का ही प्रयोग करें। कांवड़ यात्री अपना पहचान-पत्र अथवा आधार कार्ड अथवा ड्राइविंग लाइसेंस अवश्य साथ रखें। यात्री अपना वाहन निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करें अन्यथा एमवी एक्ट के अंतर्गत की जाएगी। यात्री अराजकतत्वों से सावधान रहें।
अंकारा। तुर्की ने अचानक ही पूरे देश में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर रोक लगा दी है। देश के सूचना प्रौद्योगिकी नियामक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी, लेकिन बैन का कोई कारण या अवधि नहीं बताई गई। इस बैन की वजह से इंस्टाग्राम (Instagram) का मोबाइल ऐप भी काम नहीं कर रहा है।
यह कदम तुर्की के संचार अधिकारी फहरेटिन अल्तुन की बुधवार को की गई टिप्पणी के बाद आया है। अल्तुन ने इंस्टाग्राम की आलोचना करते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म ने हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या पर शोक संदेशों को ब्लॉक कर दिया है।
अल्तुन ने एक्स पर लिखा कि यह सेंसरशिप है, पूरी तरह से। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम ने अपने इस कदम के लिए कोई नीतिगत उल्लंघन का हवाला नहीं दिया है। इंस्टाग्राम के पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक (META.O) की ओर से अभी तक इस बैन या अल्तुन की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
तुर्की में अब नहीं कर सकेंगे इंस्टाग्राम यूज
बता दें कि देश के सूचना प्रौद्योगिकी नियामक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी, लेकिन बैन का कोई कारण या अवधि नहीं बताई गई। इस बैन की वजह से इंस्टाग्राम का मोबाइल ऐप भी काम नहीं कर रहा है। यह कदम तुर्की के संचार अधिकारी फहरेटिन अल्तुन की बुधवार को की गई टिप्पणी के बाद आया है। अल्तुन ने इंस्टाग्राम की आलोचना करते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म ने हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या पर शोक संदेशों को ब्लॉक कर दिया है।
फहरेटिन अल्तुन ने किया ट्वीट
अल्तुन ने एक्स पर लिखा कि यह सेंसरशिप है, पूरी तरह से। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम ने अपने इस कदम के लिए कोई नीतिगत उल्लंघन का हवाला नहीं दिया है। इंस्टाग्राम के पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक (META.O) की ओर से अभी तक इस बैन या अल्तुन की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
हुबली : एक बड़ी कार्रवाई में, हुबली-धारवाड़ पुलिस ने हुबली में एक अंतरराज्यीय गांजा नेटवर्क सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम ओमप्रकाश वीरमाराम बाड़मेर राजस्थान है। हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ओमप्रकाश हुबली रेलवे स्टेशन के निकट एक होटल के पास गांजा बेचने आ रहा है।
आयुक्त ने बताया, “गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी एमएम तहसीलदार और टाउन पुलिस निरीक्षक मारुति के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।”
पुलिस ने उसके पास से 85 हजार रुपये कीमत का गांजा, नौ लाख रुपये कीमत की राजस्थान की किआ सोनेट कार और एक आईफोन जब्त किया है।
उनके घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 96,50,000 रुपये नकद, 30 एटीएम कार्ड, 36 चेक बुक, चार पासबुक, सात रबर स्टांप और छह स्टांपिंग मशीनें जब्त कीं।
पुलिस हुबली-धारवाड़ में ऐसे और गांजा तस्करों की तलाश कर रही है।
सूरत: गुजरात के सूरत में निर्माणाधीन मेट्रो पुल के खंभों पर रखे जाने के तुरंत बाद कंक्रीट गर्डर या ‘सेक्शन’ में दरार आ गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एहतियात के तौर पर यातायात को डायवर्ट किया गया है। जिस हिस्से में दरार आई है उसे बदला जाएगा। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएमआरसी) की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दरार वाला हिस्सा खंभा संख्या -747 और 748 के बीच का है, जो सरोली को कपोदरा से जोड़ने वाली मेट्रो परियोजना के पूर्व-पश्चिम गलियारे का हिस्सा है।
हटाया जाएगा दरार वाला हिस्सा कंक्रीट गर्डर या ‘सेक्शन’ की अंतिम स्ट्रेसिंग रात 1:30 बजे पूरी की गई और इसे नियमानुसार 24 घंटे तक निगरानी में रखा गया। दोपहर करीब 2:00 बजे एक सेक्शन में दरार आ गई है। बयान में कहा गया है कि पुल की दरार की लगातार निगरानी की जा रही है और यह स्थिर स्थिति में है। कंपनी ने कहा चूंकि पुल का भार अभी भी लॉन्चिंग गर्डर पर है। इसलिए दरार वाले हिस्से को हटाया जा सकता है। जीएमआरसी के महाप्रबंधक (सिविल) योगेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे पुलों में हजारों खंड होते हैं और उनमें से किसी एक में ऐसी छोटी-मोटी समस्याएं होना सामान्य बात है। उन्होंने कहा, हम केबलों को हटा देंगे (जो सभी स्पैन खंडों को एक साथ रखते हैं) और उस दरार वाले हिस्से को बदल देंगे।
दो चरणों में हो रहा है निर्माण सूरत शहर में दो फेज में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का कार्य पूरा होना है। इसमें से भैंसाण से सारोली तक 18.74 किमी का काम दूसरे फेज में किया जा रहा है। जिसमें 18 स्टेशन बनने हैं। इसमें से 10.559 किमी का काम दिलीप बिल्डकोन और रणजीत बिल्डकोन कंपनी को संयुक्त रूप से सौंपा गया है। मंगलवार को जो स्पान क्षतिग्रस्त हुआ है वह दिलीप बिल्डकोन बना रही है। सामने आया है कि राजकोट के हिरासर एयरपोर्ट की जो केनॉपी टूटी थी, उसका निर्माण भी इसी कंपनी ने किया था। सूरत मेट्रो का पहला चरण 22.77 किमी का है। यह सरथाणा – ड्रीम सिटी को जोड़ेगा। इस रूट पर कुल 20 स्टेशन हैं।
वाहनों को दूसरे रूट पर किया डायवर्ट मेट्रो पुल के एक हिस्से में दरार के बाद किसी भी हादसे की संभावना को देखते इस इलाके में ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी गई। वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट किया गया। अग्निशमन विभाग की एक टीम को भी वहां तैनात किया गया है। घटना की सूचना पर सरोली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। वहीं मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक प्रशांत कुलकर्णी ने कहा कि टीम मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच के बाद ही इसका कारण पता चल सकेगा।
यूपी की योगी सरकार ने राज्य में लव जिहाद को रोकने और इसको बढ़ावा देने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है। विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत में ही सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक विधेयक लाकर साफ कर दिया कि सरकार इसके प्रति बेहद गंभीर है। विधानसभा में मंगलवार को यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक पेश करके सरकार ने कहा कि अब ‘लव जिहाद’ पर उम्रकैद की सजा होगी। संशोधित अधिनियम में छल कपट या जबर्दस्ती कराये गये धर्मांतरण के मामलों में कानून को पहले से कड़ा बनाते हुए अधिकतम आजीवन कारावास या पांच लाख रुपये के जुर्माने की सजा का प्रावधान किया गया है।
इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय के कुछ बोलने पर मुख्यमंत्री ने कहा. “यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में आपका स्वागत है।” सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, “… मैं आपको विपक्ष के नेता के रूप में चयन के लिए बधाई देता हूं… यह एक अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया। चाचा बेचारा हमेशा ऐसा ही मार खाता है। उनकी नियति ही ऐसी है…”
सीएम ने कहा- समाजवादी पार्टी को इस विषय पर बोलने का हक नहीं है
यूपी विधानसभा में इस पर बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “महिला सुरक्षा को लेकर यह सरकार बहुत गंभीर है। इस सरकार के बनते ही हमने एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाए… जब हमने एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाए तो सबसे पहले इसका विरोध समाजवादी पार्टी ने किया। महिलाओं के खिलाफ अपराध के ज्यादातर मामलों में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग किसी न किसी तरह से जुड़े हुए हैं… वे उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं जो कहती थी ‘लड़के हैं, गलती कर देते हैं’… वे महिला सुरक्षा पर कैसे बोल सकते हैं, समाजवादी पार्टी खुद महिला सुरक्षा के लिए खतरा है… सरकार सजग है, और हर बेटी और व्यापारी को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है…”
संशोधित विधेयक में किसी महिला को धोखे से जाल में फंसाकर धर्मांतरण या लव जिहाद कर अवैध तरीके से विवाह करने और उत्पीड़न के दोषियों को अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है। पहले इसमें अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान था। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में पहले दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम, 2024 को सदन में रखा था। इसमें प्रस्ताव किया गया है कि कोई व्यक्ति धर्मांतरण कराने के इरादे से किसी को अगर धमकी देता है, हमला करता है, विवाह करता या करने का वादा करता है या इसके लिए साजिश रचता है, महिला, नाबालिग या किसी की तस्करी करता है तो उसके अपराध को सबसे गंभीर श्रेणी में रखा जाएगा।
संशोधित अधिनियम में ऐसे मामलों में 20 वर्ष कारावास या आजीवन कारावास का प्रावधान किया गया है। जब यह विधेयक के रूप में पहली बार पारित करने के बाद कानून बना तब इसके तहत अधिकतम 10 साल की सजा और 50 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया था। संशोधित प्रावधान के तहत यह व्यवस्था दी गयी है कि धर्मांतरण मामलों में अब कोई भी व्यक्ति प्राथमिकी दर्ज करा सकेगा। इससे पहले मामले की सूचना या शिकायत देने के लिए पीड़ित व्यक्ति, उसके माता-पिता, भाई-बहन का होना जरूरी था, लेकिन अब दायरा बढ़ा दिया गया है। अब कोई भी इसकी सूचना लिखित तौर पर पुलिस को दे सकता है।
खरसावां: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत बड़ाबंबो-राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटोबेड़ा गांव के समीप हावड़ा-मुंबई रेलखंड पर मंगलवार तड़के हुए रेल हादसे में मारे गये यात्रियों के आश्रितों को राज्य सरकार ने दो-दो लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे का जायजा लेने पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसकी घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ और स्थानीय विधायक दशरथ गागराई भी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर रेल हादसे में मारे गये यात्रियों एवं घायलों को हरसंभव सहयोग करने की घोषणा की गयी है। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। रेलवे को हर तरह की मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रेलवे को हाइटेक बनाने और बुलेट ट्रेन चलाने की बात करते हैं, लेकिन रेलवे का जो हाल है, वह बेहद ही चिंताजनक है। लगातार हो रहे रेल हादसों के बाद भी रेल मंत्रालय सजग नहीं है, यह चिंता का विषय है।
दुर्घटना में दो की मौत, आठ घायल मृतकोें के परिजनों को रेलवे देगा 10-10 लाख और घायलों को पचास-पचास हजार की सहायता इससे पूर्व दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने रेलवे की ओर से मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख और गंभीर रूप से घायल यात्रियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। जीएम ने बताया कि थर्ड लाइन को युद्ध स्तर पर दुरुस्त किया जा रहा है। मार्ग पर परिचालन सामान्य होने में 18 से 24 घंटे का वक्त लग सकता है। लापरवाही के सवाल पर जीएम ने बताया कि इसकी जांच चल रही है।
जीएम ने बताया कि तड़के 3:40 बजे यह हादसा हुआ। राजखरसावां रेलवे स्टेशन से हावड़ा मुंबई मेल 3:34 बजे क्रॉस की थी। राजखरसावां और बड़ाबम्बो रेलवे स्टेशन के बीच जिस जगह घटना हुई, वहां मालगाड़ी बेपटरी हुई थी। इसकी जानकारी गैंगमैन को स्टेशन मास्टर को देनी चाहिए थी। उसने दी या नहीं इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, हमारा फोकस राहत और बचाव के साथ आवागमन सुनिश्चित करना है। सभी घायल यात्रियों को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेलवे के अनुसार, दो यात्रियों की मौत हुई हैं, जबकि आठ यात्री घायल हुए हैं। ट्रेन के शेष यात्रियों को विशेष ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है। चक्रधरपुर रेलखंड पर मंगलवार को चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। घटना के बाद कोल्हान के तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और रेलवे को सहयोग कर रहे हैं। इसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनसीसी, स्काउट गाइड का भी सहयोग लिया जा रहा है।
कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आज सुबह एक गाय ने बुजुर्ग महिला को इतना कुचला कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का है, जहां 62 वर्षीय महिला पर गाय ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे पहले कि बुजुर्ग महिला संभल पाती गाय ने अपने पैरों के नीचे उसको इतना कुचला की उसकी मौत हो गई।
दरअसल धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति अकेले रहते हैं। उनका बेटा विदेश में है और कुछ दिनों के बाद बुजुर्ग दंपत्ति भी अपने बेटे के पास जाने वाले थे लेकिन इससे पहले यह दर्दनाक घटना घट गई।
अब बुजुर्ग महिला के पति का रो-रो कर बुरा हाल है। उसका कहना है कि गाय ने ही उसकी जिंदगी को तबाह कर दिया। परिजनों और पड़ोसियों का गुस्सा प्रशासन पर फूट रहा है। उनका कहना है कि गलियों में पशु आते है और अपनी क्रूरता दिखाते हैं। इससे कई लोग आए दिन जख्मी हो रहे है। आज की घटना में तो महिला की जान ही चली गई।
वाराणसी : ज्योतिर्मय मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने एक बार फिर बड़ा दावा किया। दिल्ली में उन्होंने कहा- सिर्फ बाबा केदारनाथ धाम से ही नहीं, बाबा विश्वनाथ समेत देश के और कई मंदिरों से भी सोना घोटाला हुआ है। भगवान के साथ अगर छल हुआ है, तो सामने आना चाहिए। 10 दिन पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने केदारनाथ से 228 किलो सोना चोरी होने का खुलासा किया था। वे अपने उस दावे पर आज भी कायम हैं। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री ने अभी नहीं बोला है, मगर एक वक्त आएगा, बोलना ही पड़ेगा।
पुष्टि के लिए कहा-मढ़ा सोना तो पीतल नहीं हुआ
बात सिर्फ केदारनाथ की नहीं, बात तो विश्वनाथ मंदिर की भी है। उनके गर्भगृह में भी सोना ऐसे ही लगाया गया है। और भी कई मंदिरों में इस तरह से सोना लगाया गया है। अब तो बात आगे बढ़ गई है। स्वामी एक निजी मीडिया से बात कर रहे थे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- ये क्या है, कोई व्यक्ति अचानक सामने आता है, वो सभी मंदिरों में जाकर सोना मढ़ देता है। हमारे राजा रणजीत सिंह ने काशी विश्वनाथ के ऊपर सोना मढ़वाया था। कितने साल हो गए? धूप लग रही है, ताप लग रही है। सोने की चमक कम नहीं हो रही है। लेकिन, गर्भगृह का सोना है, जो 6 महीने में पीतल हुआ जा रहा है। हम इसकी जांच की मांग कर रहे हैं। लेकिन, हमें ही आरोपी बनाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
सीईओ ने कहा-झूठे आरोप
काशी विश्वनाथ धाम मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने कहा- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद हाल में मंदिर नहीं आए हैं। वह सनातन धर्म के श्रेष्ठ गुरु हैं, हो सकता है कि उनको दिव्य दृष्टि से पता चला हो। 5 टाइम की आरती में इन दीवारों पर कालिख भी लगती है। साफ करने पर पहले की तरह सोना चमकने लगता है। चादर में कोई क्षरण नहीं आया है। अभी तक कोई शिकायत भी नहीं आई है। ये पहली बार है, जब कोई ऐसा कह रहा है।
एक दिन प्रधानमंत्री को जवाब देना ही होगा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने आगे कहा कि वे अपने सभी दावे पर कायम हैं। एक दिन आएगा जब प्रधानमंत्री मोदी को इन सभी घोटालों पर जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि अब बात सिर्फ केदारनाथ की नहीं है, देश के बहुत सारे मंदिरों में सोना घोटाला हुआ है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हमारे राजा रणजीत सिंह ने कितने सालों पहले काशी विश्वनाथ के ऊपर सोना मढ़वाया था। तबसे मंदिर पर धूप लग रही है, ताप लग रही है लेकिन सोने की चमक कम नहीं हो रही है। वहीं, हाल ही में मंदिर के गर्भगृह में लगाए गए सोने की चमक इतनी जल्दी कम हो गई है।