Deprecated: The predefined locally scoped $http_response_header variable is deprecated, call http_get_last_response_headers() instead in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/index.php on line 2

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 73 Of 127 -
26 C
Bengaluru
Saturday, November 21, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 73

यूसुफ ने थूक लगाकर किया मसाज तो सैलून पहुंचा बुलडोजर, रील बनाने के शौक ने रातों रात कर दिया ‘फेमस’

0

उत्तर प्रदेश के कन्नौज थूक से मसाज करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद लोगों ने इस वीडियो पर अलोचना शुरू कर दी थी। वीडियो में एक शख्स अपने सैलून में आए ग्राहक का मसाज थूक लगाकर कर रहा था। अब खबर है कि इस मामले मेंं उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक्शन लिया है। दरअसल सैलूनकर्मी यूसुफ को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, साथ ही उसके सैलून पर बाबा का बुलडोजर चला दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि यूसुफ का सैलून एक छोटी सी गुमटी में था, जिसे बुलडोजर द्वारा तोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि यूसुफ की सैलून शॉप (गुमटी) अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बना था। ऐसे में नगर पंचायत प्रशासन ने इस अतिक्रमण को हटवा दिया है।

थूक से मसाज करने वाला वीडियो हुआ था वायरल

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार से सैलूनकर्मी यूसुफ का थूक लगाकर ग्राहक का मसाज करने का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देख भड़क उठे थे। उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत की तो पता चला कि वीडियो कन्नौज जिले का है। इसके बाद पुलिस ने तुंरत कार्यवाही करते हुए यूसुफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद अब नगर पंचायत प्रशासन ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर रखे उसके सैलून को भी बुलडोजर से ढहा दिया गया है।

आपको बता दें कि आरोपी यूसुफ की जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में सैलून की दुकान थी। यूसुफ यहां पर अपने ग्राहक के चेहरे पर मसाज के वक्त थूक का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। इसी के बाद उसका वीडियो वायरल हुआ। जिसे देख लोग भड़क उठे। इस वीडियो पर हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश जताया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्या कहा था कन्नौज एसपी ने?

इस मामले में पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार आनंद ने कहा था – थाना तालग्राम क्षेत्र का एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें सैलूनकर्मी एक व्यक्ति का फेस मसाज कर रहा था, लेकिन इस दौरान वो मसाज करने के लिये थूक का प्रयोग करता दिख रहा था। उक्त प्रकरण को लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। ग्राहक की आंखें बंद थीं, धोखे से इस प्रकार का गलत काम किया गया।

 सलूंबर से BJP विधायक अमृतलाल मीणा का निधन, तीसरी बार बने थे MLA, देर रात हॉस्पिटल में कराया था भर्ती 

0

उदयपुर: सलूंबर से भारतीय जनता पार्टी के ​विधायक अमृतलाल मीणा (65) का देर रात उदयपुर में निधन हो गया। मीणा को तबीयत बिगड़ने पर एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मीणा के निधन की सूचना मिलते ही उदयपुर और सलूंबर के भाजपा नेता और कार्यकर्ता हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी। वे लगातार तीन बार से सलूंबर के विधायक थे। मीणा की आदिवासी नेता के तौर पर भी पहचान थी। मीणा के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संवेदना व्यक्त की है।

सलंबूर जिले के लालपुरिया गांव में साल 1959 में जन्मे अमृतलाल मीणा करीब 20 साल राजनीति में सक्रिय रहे। ​​​​​​मीणा ने साल 2004 में पंचायत समिति सराड़ा के सदस्य के तौर पर राजनीति की शुरुआत की थी। उसके बाद साल 2007-10 तक जिला परिषद उदयपुर के सदस्य और 2010 में पंचायत समिति सराड़ा में ​प्रतिपक्ष नेता बने। वे पहली बार साल 2013 में विधायक चुने गए। उन्होंने कांग्रेस की बसंती देवी मीणा को हराया था। उसके बाद 2018 और 2023 में कांग्रेस दिग्गज नेता रघुवीर सिंह मीणा को हराकर विधानसभा पहुंचे। अमृतलाल राजस्थान विधानसभा में प्राक्कलन समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, विशेषाधिकार समिति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सदस्य रहे।

अमृतलाल मीणा के निधन के बाद भाजपा विधायकों की संख्या 114 रह गई है। विधानसभा में अब कुल 6 सीटें खाली हो गई हैं जिन पर उपचुनाव होंगे। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में 5 विधायक सांसद का चुनाव जीते थे। जिनमें तीन कांग्रेस, एक आरएलपी और एक बीएपी से हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवदेना प्रकट करते हुए कहा कि यह भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमेश्वर से उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सलूंबर से विधायक अमृतलाल मीणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। देवनानी ने कहा है कि स्वर्गीय मीणा जमीनी स्तर के नेता थे। आदिवासी क्षेत्र में उनकी जुझारू नेता के रूप में पहचान थी। देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय मीणा इस बार तीसरी बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। इससे पहले वे 14वीं और 15वीं राजस्थान विधानसभा के भी सदस्य रहे। अपने क्षेत्र के लोगों में उनकी अच्छी छवि थी। वह सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर भागीदारी निभाते थे। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने स्वर्गीय मीणा के सुपुत्र अविनाश मीणा से दूरभाष पर बात कर संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

पेरिस ओलंपिक में भारत का नाम रौशन करने वाली विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए गोल्ड की मजबूत दावेदार रेसलर विनेश फोगाट को लेकर आई खबर ने पूरे देश के सपने तोड़ दिया। बुधवार सुबह पेरिस ओलंपिक 2024 से खबर आई की भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को कुछ ग्राम ज्यादा वजन होने चलते फाइनल के मैच में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इस खबर ने देश के हर एक नागरिक के सपने को चकनाचूर कर दिया। इसको लेकर खेल, मनोरंजन और राजनीति जगत से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

उनके डिसक्वालिफिकेशन को सचिन पायलट ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सचिन पायलट ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “विश्व के श्रेष्ठ पहलवानों को पराजित कर ओलंपिक रेसलिंग के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना चुकीं विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय ओलंपिक संघ मजबूती से विनेश का पक्ष रखेगा और न्याय दिलवाएगा। हर चुनौती का डटकर मुकाबला करना ही एक असली चैंपियन की पहचान होती है। विनेश, आप हौसले को मजबूत रखिए और अपने परिश्रम पर विश्वास रखिए। देश हमेशा आपके साथ है।”

बता दें कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का बुधवार (7 अगस्त) को पेरिस ओलंपिक के कुश्ती के मुकाबले में फाइनल में अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांट से मैच था, लेकिन वह 50 किलोग्राम वर्ग में उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला, जिसकी वजह से ओवरवेट के चलते प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। बता दें कि एक स्तब्ध कर देने वाले घटनाक्रम में विनेश को महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाए जाने के कारण बुधवार को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश ने ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। उन्हें बुधवार देर रात स्वर्ण पदक का मुकाबला खेलना था।

PM मोदी ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर विनेश की हार को लेकर उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही, मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

थोड़ी देर में विनेश फोगट के घर पहुंचेंगे CM भगवंत मान

पेरिस ओलंपिक 2024 से डिस्क्वालिफाई होने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान विनेश के परिवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंचेंगे। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से डिस्क्वालिफाई किया गया है। विनेश का वजन उनकी वेट कैटेगरी से ज्यादा पाया गया था, जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित किया गया था। यानी की उन्हें अब कोई मेडल भी नहीं मिलेगा। माना जा रहा है कि वजन कम करने की कोशिश में उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। विनेश अपने वजन को कम करने के लिए रात में सो नहीं रहीं थी और उन्होंने पानी पीना भी कम कर दिया था। वहीं, डिस्क्वालिफाई होने के बाद पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं ने विनेश के समर्थन में ट्वीट किया ।

पूरा देश आपके साथ खड़ा है: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विनेश फोगाट के लिए लिखा, “विनेश फोगाट जी, आप सभी भारत वासियों के लिए गौरव हैं, विजेता हैं, चैंपियन हैं। पूरा देश आपके साथ खड़ा है”।

यकीन नहीं हो रहा ये तुम्हारे साथ हुआ है: बजरंग पुनिया

भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया ने भी विनेश का हौसला बढ़ाया साथ ही हैरानी भी व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि विनेश तुम हिम्मत और नैतिकता की गोल्ड मेडलिस्ट हो। माटी की बेटी हो इसलिए ये मेडल भी माटी का है। बहुत हौसले से लड़ी हो। कल जब खेलने से पहले ओलंपिक ऑफिशियल्स ने आपका वजन लिया तो आपका वजन एकदम परफेक्ट था। आज सुबह जो हुआ उसपर कोई यकीन नहीं करना चाहता।

हरियाणा में जन्मीं हैं फोगाट
पहलवानी की दुनिया में नाम रौशन करने वाली विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के भिवानी में हुआ। उनका जन्मदिन 25 अगस्त को आने वाला है। उनकी डेट ऑफ बर्थ 25 अगस्त 1994 है। जैसा कि हरियाणा में हर तरफ पहलवानी का माहौल दिखता है, वैसे ही विनेश फोगाट का जन्म भी जिस परिवार में हुआ वह भी कुश्ती से जुड़ा था।

मोदी सरकार के वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर NDA में तकरार? नीतीश कुमार के करीबी ने जताई नाराजगी

0

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार वक्फ कानून में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। संसद में वक्फ अधिनियम संशोधन बिल इसी सप्ताह पेश किए जाने की संभावना है। इस बिल के सदन में आने से पहले सियासत गर्मा गई है। केंद्र की एनडीए सरकार में शामिल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुस्लिम नेताओं ने इस बिल का विरोध किया है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सीएम नीतीश पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने वक्फ बोर्ड को बहुत कुछ दिया, अब चुप क्यों हैं।

जेडीयू के पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने सोमवार को कहा कि वक्फ बोर्ड की तरह ही क्या धार्मिक मठों को लेकर भी केंद्र सरकार कोई बिल लाएगी। उसे मठ की जमीन पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपतियां केंद्र और राज्य सरकारें वापस कर दें। इन्हें सरकारें अगर अल्पसंख्यक कल्याण के हवाले कर दें तो अल्पसंख्यकों में जो शैक्षणिक पिछड़ापन है, उसे खत्म करने के लिए हुकूमत के अनुदान की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर केंद्र सरकार का कब्जा है।

जेडीयू के एक अन्य मुस्लिम नेता एमएलसी गुलाम गौस ने कहा कि केंद्र सरकार को वक्फ से संबंधित प्रस्तावित संशोधन विधेयक को संसद में पेश करने से पहले मुस्लिमों के बीच इस पर चर्चा करानी चाहिए। वक्फ की संपत्ति अंग्रेजों या किसी सरकार द्वारा दिया गया दान या खैरात नहीं है। देश में वक्फ के तहत 8 लाख 70 हजार संपत्तियां हैं। 9 लाख 40 हजार एकड़ भूमि है। इसे मुस्लिम समाज के लोगों ने समाज के गरीब एवं कमजोर वर्ग के विकास के लिए दिया गया था।

पप्पू यादव बोले- नीतीश अब चुप क्यों हैं

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को वक्फ बोर्ड को लेकर लाए जा रहे बिल पर प्रतिक्रिता देते हुए पूछा है कि नीतीश कुमार और चन्द्रबाबू नायडू इसपर चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि हर चीज में जात-पात, हिंदू-मुसलमान की मानसिकता दिख रही है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि एनडीए उपचुनाव में हारने जा रहा है तो यह मुद्दा उठा दिया गया। जो सेकुलर पार्टियां एनडीए सरकार को सपोर्ट कर रही हैं, वे चुप क्यों है? उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड को नीतीश कुमार ने बहुत दिया है। वे अब खामोश क्यों हैं।

बीजेपी देश में शांत माहौल नहीं देखना चाहती है : कांग्रेस

बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने केंद्र सरकार की ओर वक्फ बोर्ड के अधिकारों में संशोधन बिल लाने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी देश में शांत माहौल नहीं देखना चाहती है। जेडीयू हो या लोजपा रामविलास या HAM, सभी पार्टियां खुद को सेकुलर बताती हैं लेकिन इस मुद्दे पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ का मतलब दान होता है। शकील ने आरोप लगाया कि बीजेपी अल्पसंख्यक समाज के पुरखों के दान की जमीन को हड़पना चाहती है। वे अल्पसंख्यक समाज के सहायता के कार्य को रोकना चाहते हैं। ऐसे मुद्दों पर विवाद पैदा करना ही बीजेपी का काम है।

बेंगलुरु में सुबह की सैर के लिए निकली महिला से छेड़छाड़ के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

0

बैंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। 34 वर्षीय एक महिला से छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साउथ बेंगलुरु के डीजीपी बी. जे. लोकेश ने बताया कि, दो अगस्त को छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इसको लेकर चार अगस्त की शाम एफआईआर दर्ज किया गया। एक महिला सुबह करीब पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। उसी दौरान उससे छेड़छाड़ हुई। इस घटना का वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

आरोपी ने महिला से की छेड़छाड़
एक महिला हर दिन की तरह सुबह 5 बजे टहलने के लिए निकली थी और सड़क पर खडे़ होकर अपने अन्य दोस्तों का इंतजार कर रही थी। तभी महिला के पीछे एक आदमी दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला के पीछें एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आ रहा है। महिला भी उससे बचने के लिए दौड़ती हुई दिखाई दे रही है और अचानक सफेद शर्ट पहना हुआ आदमी महिला को दबोच लेता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है। इस दौरान महिला तेज से चिल्लाती है। इतने में वह घटनास्थल से भाग जाता है।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
घटना के बाद महिला ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है। जानकारी मिलते ही कोनानाकुंटे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
डीसीपी साउथ, लोकेश जगलासर ने घटना को लेकर बताया कि कोनानाकुंटे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का अभी पता नहीं चल पाया है। महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई है। बीएनएस 76, 78, 79 (छेड़छाड़, पीछा करना और कपड़े उतारना, यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीसीपी ने कहा, हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जोधपुर के इस रेलवे स्टेशन का बदल गया नाम, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने लगाई मुहर, बड़े आंदोलन से पहले झुकी सरकार

जोधपुर: राजस्थान में पावटा स्थित जोधपुर रेल मंडल के उपनगरीय रेलवे स्टेशन राई का बाग पैलेस जंक्शन के नाम को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसे लेकर देवासी समाज लगातार धरने-प्रदर्शन कर रहा था। समाज मांग कर रहा था कि ‘राई का बाग’ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘राइका बाग’ किया जाए। जिस पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुहर लगा दी है। जिसके बाद अब देवासी समाज में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। उनके आंदोलन का ही नतीजा है कि उनकी मांगो को मानते हुए स्टेशन के नाम को परिवर्तन कर दिया गया है। रेइस रेलवे स्टेशन को लेकर राजस्थान के बड़े नेताओं ने लगातार मांग उठाई।

रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर राईका समाज आंदोलनरत था। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मेरे अनुरोध पर “राई का बाग” रेलवे स्टेशन का नाम संशोधित कर मूल नाम “राईका बाग” किए जाने को स्वीकृति प्रदान की है। 

रेलवे रिकॉर्ड में वर्तनी की त्रुटि की वजह से इस जंक्शन का वास्तविक नाम परिवर्तित हो गया था, जिससे राईका समाज की भावनाएं आहत होती रहीं। निश्चित ही इस संशोधन से केवल राईका समाज ही नहीं, अपितु स्थानीय निवासियों को भी पहचान से जुड़ी प्रसन्नता का अनुभव होगा। शेखावत ने कहा कि मेरे मित्र अश्विनी वैष्णव को साधुवाद कि इस संदर्भ में मेरे पत्र को उन्होंने त्वरित रूप से प्राथमिकता दी।

गौरतलब है कि रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री शेखावत और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राईका बाग नाम संशोधन की मांग रखी थी। उन्होंने फिर विधानसभा में सवाल भी पूछा था। समाज के लोगों ने भी शेखावत से आग्रह किया था। जिस स्थान पर रेलवे स्टेशन है, उसका इतिहास राईका समाज के आसुराम राईका से जुड़ा हुआ है। 

राईका बाग का इतिहास

जिस स्थान पर रेलवे स्टेशन है, उसका इतिहास राईका समाज के आसुराम राईका से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने अपनी जमीन को रानी का बाग बनाने के लिए दिया था। आसुराम ने इस जगह का नाम राईका बाग रखने की मांग की थी। तब से इसे राईका बाग ही कहा जाने लगा। रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर समाज के लोग लंबे समय से आंदोलनरत थे।

दौसा निवासी महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म दो लड़के और दो लड़कियों

0

जयपुर: जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में आज सुबह दौसा निवासी एक गर्भवती महिला ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया। चारों बच्चों को अभी सांस लेने में थोड़ी तकलीफ है, जिसके कारण उनको विशेष निगरानी में रखकर इलाज दिया जा रहा है। पैदा हुए चार बच्चों में 2 लड़के है, जबकि 2 लड़कियां।

हॉस्पिटल की अधीक्षक डॉक्टर आशा वर्मा ने बताया कि दौसा की रहने वाली महिला को 4 अगस्त को हॉस्पिटल की यूनिट-6 में भर्ती किया गया। आज सुबह करीब 8 बजे महिला की डिलीवरी के लिए उसे ऑटी में लेकर गए, जहांनॉर्मल डिलीवरी के जरिए महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया।
जन्मे बच्चे अभी कम वजन के होने के कारण उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। इसमें 2 बच्चे तो एक-एक किलोग्राम वजन के है, जबकि एक बच्चा 700 ग्राम और एक 930 ग्राम का है। डॉक्टर ने बताया कि महिला अभी स्वस्थ्य है, लेकिन बच्चों को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ है। उन्होंने बताया कि महिला को गर्भवती के दौरान एनीमिया की भी शिकायत थी जिसका इलाज इसी हॉस्पिटल में चल रहा है।

बच्चों में सांस लेने में तकलीफ
डॉक्टरों ने बताया कि दौसा निवासी 21 साल संतोष प्रजापति ने इन चारों बच्चों को जन्म दिया है। एनआईसीयू के इंचार्ज और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विष्णु अग्रवाल ने बताया कि चारों बच्चे अभी एनआईसीयू यूनिट में भर्ती है और उनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है। क्योंकि डिलीवरी समय से पहले हुई है, इस कारण बच्चे अभी बहुत छोटे है और उनका वजन भी कम है।
डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि नॉर्मल जो बच्चे जब पैदा होते है तो उनका वजन ढाई किलोग्राम या उससे ज्यादा होता है। इन बच्चों में वजन बहुत कम है।

राजस्थान में जनता को फिर लगेगा बिजली का तगड़ा ‘झटका’, मंत्री ने दिए बिल बढ़ने के संकेत

राजस्थान के लोगों को बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा है। प्रदेशभर में बिजली के फिक्स चार्ज में वृद्धि की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को अब पहले से ज्यादा बिजली बिलों का भुगतान करना होगा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही बिजली यूनिट के दाम भी बढ़ाए जाएंगे, जिससे प्रदेश के उपभोक्ताओं को एक और झटका लग सकता है।

बढ़ती कीमतों का कारण

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बिजली बिलों की बढ़ती कीमतों के पीछे पिछली कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। नागर ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने महंगा और आयातित कोयला खरीदा, जिससे उत्पादन निगम की वैरिबल कोस्ट बढ़ गई। इसके अलावा, गहलोत सरकार के समय रबी की फसल के दौरान ली गई बिजली बैंकिंग का उधार महंगे दामों पर लौटाना पड़ा, जिससे भी कंपनियों की लागत बढ़ी। नागर ने स्पष्ट किया कि इन बढ़ती लागतों का बोझ आम उपभोक्ता पर ही पड़ेगा, और इसके लिए पिछली कांग्रेस सरकार जिम्मेदार होगी।

image 13

नए टैरिफ और फिक्स चार्ज

विद्युत विनियामक आयोग ने साल 2024-25 के लिए बिजली कंपनियों की याचिका पर नए टैरिफ तय किए हैं। बीपीएल और छोटे उपभोक्ताओं को छोड़कर अन्य श्रेणियों में एनर्जी चार्जेज नहीं बढ़ाए गए हैं, लेकिन फिक्स चार्ज में 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी का असर अगस्त महीने के बिलों में दिखाई देगा।

फ्यूल सरचार्ज और बढ़ोतरी का असर

जून महीने में भी बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को 54 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज के रूप में झटका दिया था। इसके अतिरिक्त, पिछले पांच सालों से हर महीने 7 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज भी लगाया जा रहा था, जिससे अब 61 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज के साथ बिल दिए जा रहे हैं।

आगे का रास्ता

नागर ने कहा कि बिजली कंपनियों की फिक्स और वैरिबल कोस्ट को देखते हुए, नियमों के तहत राजस्थान विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर करनी पड़ेगी। आयोग के निर्णय के अनुसार ही आगामी कदम उठाए जाएंगे।

बढ़ती कीमतों और फिक्स चार्ज के बोझ से उपभोक्ताओं की चिंताएं बढ़ गई हैं। सरकार के निर्णय और बिजली कंपनियों के प्रबंधन पर नजर रखी जा रही है ताकि आने वाले समय में उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

नए रजिस्ट्रेशन बंद
ऊर्जा मंत्री ने अपनी प्रेस वार्ता में यह भी स्पष्ट कर दिया कि पुरानी सरकार के जितने भी लोगों को 100 यूनिट मुक्त बिजली देने के लिए रजिस्टर्ड किया गया था, उनकी योजना चालू रहेगी। नये रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं।

बांग्लादेश में तख्तापलट, PM हाउस में घुसे प्रदर्शनकारी, शेख हसीना बहन के साथ देश छोड़कर भागीं

ढाका। बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन और आगजनी के बीच हालात लगातार खराब हो गए हैं। पूरे देश में लगभग हर शहर में लोगों के द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के द्वारा सरकार से संबंधित सभी सामानों सभी लोगों पर हमला किया जा रहा है। हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि 2009 से सत्ता पर काबिज प्रधानमंत्री शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार पीएम हसीना इस्तीफा देकर भारत के लिए रवाना हो चुकी है। उनके साथ उनकी बहन भी भारत के लिए निकल गई है। पीएम हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश के आर्मी चीफ जनरल वकार-उज- जमानी ने एक अंतरिम सरकार के गठन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और वह अंतरिम सरकार को गठित करने में मदद करेंगी।

इससे पहले बांग्लादेश में हजारों प्रदर्शनकारी छात्रों ने देशव्यापी कर्फ्यू को धता बताते हुए लगभग हर शहर में प्रदर्शन करना जारी रखा। रविवार को हुई हिंसा में करीब 100 लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने ढाका के शाहबाग चौहारे पर एकत्रित होकर अपने प्रदर्शन को आगे बढ़ाया। बांग्लादेशी मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार प्रदर्शन कारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री आवास को भी निशाना बनाया और जबरन आवास में घुस गए। प्रदर्शनकारी लगातार आवामी लीग के कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाना बना रहे हैं। शेख हसीना के बेटे ने देश के सुरक्षाबलों से अपील की है कि वह संभावित तख्तापलट के प्रयासों को सफल नहीं होने दें। देश का मुख्य विपक्षी दल बीएनपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होकर तख्तापलट की कोशिश में लगे हुए हैं।

पहले भी भारत में शरण ले चुकी हैं शेख हसीना

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब शेख हसीना को शरण लेने के लिए भारत की तरफ देखना पड़ा हो, इससे पहले भी वह भारत में शरण लेकर लगभग 6 साल गुजार चुकी है।बांग्लादेश की आजादी के बाद शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर्रहमान देश के पीएम बने लेकिन उस समय पाकिस्तान समर्थित सेना की कुछ टुकड़ियों को यह पसंद नहीं आया। 1975 में उन्होंने विद्रोह कर दिया और शेख मुजीब और उनके परिवार के सभी सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बांग्लादेश में मौजूद शेख मुजीब के हर करीबी सहयोगी और रिश्तेदार को मौत के घाट उतार दिया गया।

शेख हसीना उस वक्त अपने पति के साथ जर्मनी में थीं इसलिए उनकी और उनकी बहन की जान बच गई। भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें भारत में शरण दे दी। 1975 से 1981 तक वह भारत की राजधानी दिल्ली में विदेशी मेहमान के तौर पर रहीं। उसके बाद जब बांग्लादेश में हालात स्थिर हुए तो वह वहां अपने देश वापस लौटीं और वहां की पीएम बनीं और अब एक बार फिर यह हालात बन चुके हैं कि उन्हें भारत में शरण लेने की राह देखनी पड़ रही है।

बांग्‍लादेश के संस्‍थापक शेख मुजीब की मूर्ति तोड़ी

शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्‍लादेश में दंगे जैसे हालात हैं। सेना ने प्रदर्शनकारियों को रोकना बंद कर दिया है। गुस्‍साए प्रदर्शनकारियों ने देश के संस्‍थापक शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति को भी हथौड़े से तोड़ दिया है। इसका टीवी पर सीधा प्रसारण किया गया है। बताया जा रहा है कि शेख हसीना दिल्‍ली पहुंचकर अपना अगला कदम उठाएंगी।

देश छोड़कर भागीं शेख हसीना

शेख हसीना अपनी बहन शेख रेहाना के साथ बांग्लादेश छोड़कर किसी विदेशी मुल्क चली गई हैं। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि वह कहां गई हैं। ऐसी आशंका है कि वह भारत या यूएई जा सकती हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

गुरुदेव श्री राजेश्वर भगवान की इतिहास की पुण्यतिथि पर निशुल्क पौधे बांटे

0

राखी : राखी में मानवता के पथ प्रदर्शक गुरूदेव राजेश्वर भगवान की 81वीं पुण्यतिथि निमित्त विशाल वृक्षारोपण महाअभियान एक पेड़ श्री राजेश्वर भगवान के नाम निमित्त रामदेव मित्र मंडल राखी ने गांव में 81 पेड़ फ्री बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया। (Gurudev Shri Rajeshwar Bhagwan 81st death anniversary of Distribute free saplings on the.)

image 11

रामदेव मित्र मंडल सदस्य कृष्णपालसिंह राखी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर चक्रवर्ती सिंह चौहान, रघुनाथराम मारसा ने राजाराम भगवान की तस्वीर पर प्रसाद पुष्पमाला दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

image 10

विशेष अतिथि विक्रमादित्यसिह चौहान, अचलसिंह चौहान, अजातशत्रुसिंह चौहान, बाबूसिंह राव, गणेशाराम चौधरी, लक्ष्मणराम चौधरी, बुधाराम चौधरी, जबरसिंह उपस्थित रहे।

वहीं कार्यक्रम में सभी मेहमानों का मित्र मंडल के साथी उम्मेदराम चौधरी ने धन्यवाद दिया। इस मौके भंवर भाई चौधरी, पोकरराम चौधरी, अशोक चौधरी, दिनेश विश्नोई व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।