Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 7 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Wednesday, November 18, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 7

पीएम मोदी ने GST में और कटौती के दिए संकेत, बोले- हम यहीं नहीं रुकेंगे

0

नवरात्रि पर जीएसटी कटौती के बाद भविष्य में और राहत के संकेत

नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) में बड़ी कटौती का तोहफा देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य में और टैक्स कटौती का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, टैक्स का बोझ और कम होता जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ करते हुए कहा कि 2014 में एक लाख रुपये की खरीदारी पर करीब 25 हजार रुपये टैक्स लगता था, जो अब घटकर 5-6 हजार रुपये रह गया है।

पीएम मोदी का जीएसटी सुधार पर बयान

पीएम मोदी ने कहा कि देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है और यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 2017 में जीएसटी लागू कर आर्थिक मजबूती की दिशा में कदम उठाया गया था और 2025 में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी के जरिए टैक्स में और सुधार होंगे।

रोजमर्रा की चीजें और वाहन हुए सस्ते

पीएम मोदी ने उदाहरण देते हुए बताया कि 2014 में एक हजार रुपये की शर्ट पर 117 रुपये टैक्स लगता था, जो 2017 में घटकर 50 रुपये हुआ और 22 सितंबर के बाद अब सिर्फ 35 रुपये देना होगा। टूथपेस्ट, तेल और शैंपू जैसे सामान पर पहले 31% टैक्स लगता था, जो अब घटकर 5% रह गया है।

ट्रैक्टर और वाहनों पर टैक्स में भी बड़ी राहत मिली है। पहले ट्रैक्टर पर 70 हजार रुपये से अधिक टैक्स देना पड़ता था, जो अब 30 हजार रुपये रह गया है। थ्री व्हीलर पर टैक्स 55 हजार रुपये से घटकर 35 हजार रुपये हो गया है। जीएसटी कम होने से स्कूटर 8 हजार और मोटरसाइकिल 9 हजार रुपये सस्ते हो गए हैं।

कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले टैक्स की लूट मची हुई थी और जनता को टैक्स के बोझ तले दबाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 2 लाख रुपये तक की आमदनी इनकम टैक्स से मुक्त थी, जबकि आज 12 लाख रुपये तक टैक्स फ्री है। इनकम टैक्स और जीएसटी में छूट के कारण लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है।

उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे जनता को गुमराह कर रहे हैं और पिछली सरकार की नाकामियों को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार लगातार टैक्स में राहत देने और महंगाई कम करने की दिशा में काम कर रही है

सीरवी समाज ट्रस्ट बेंगलुरु पूर्व में नवरात्रि गरबा और भजन संध्या का आयोजन

0

नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

श्री आई माताजी संस्कृत सेवा मंडल के बैनर तले सीरवी समाज ट्रस्ट बेंगलुरु पूर्व, मारथल्ली द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन सुबह 9:30 बजे घट स्थापना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

image 11

प्रतिदिन गरबा और भजन संध्या का आयोजन

यह आयोजन प्रतिदिन 22 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक होगा। शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे तक माता-बहनों के लिए गरबा का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद रात्रि 9:30 बजे से 11:00 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन प्रसादी की व्यवस्था भी रखी गई है।

image 12

गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस उपलक्ष्य में कालूराम भायल, सूराराम राठौड़, बाबूलाल गेहलोत, प्रकाश भायल, मनाराम राठौड़, विक्रम, नेमाराम आगलेचा, सोनाराम, शेषाराम, चोलाराम, चुतराराम सहित समस्त समाज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इसके साथ ही अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

पीएम मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, क्या जीएसटी सुधारों पर रखेंगे बात?

0

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है जब 22 सितंबर से जीएसटी सुधार लागू होने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम जीएसटी सुधार लागू होने से पहले देश को संबोधित करेंगे और किसी बड़े ऐलान की भी संभावना है।

22 सितंबर से सस्ती होंगी 375 वस्तुएं

माल एवं सेवा कर में कटौती सोमवार यानी 22 सितंबर से लागू होगी। रसोई के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और वाहन तक लगभग 375 वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। जीएसटी परिषद ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए नवरात्रि के पहले दिन से दरें कम करने का निर्णय लिया है।

रोजमर्रा की चीजों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक मिलेगा लाभ

घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, केचप, जैम, सूखे मेवे, कॉफी और आइसक्रीम जैसी आम उपयोग की वस्तुएं सस्ती होंगी। टीवी, एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीन जैसे महंगे उत्पादों पर भी कीमत में कटौती का असर दिखेगा। कई एफएमसीजी कंपनियों ने पहले ही अपने उत्पादों की कीमत घटाने की घोषणा कर दी है।

दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर राहत

अधिकांश दवाओं, फॉर्मूलेशन, ग्लूकोमीटर और डायग्नॉस्टिक किट जैसे मेडिकल उपकरणों पर जीएसटी दर घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई है। इससे आम आदमी को दवाएं सस्ती मिलेंगी। सरकार ने दवा दुकानों को निर्देश दिया है कि वे जीएसटी में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए एमआरपी में बदलाव करें या कम कीमत पर दवाएं बेचें।

सीमेंट पर जीएसटी में कमी से घर बनाने वालों को फायदा

सीमेंट पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। इससे घर बनाने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और निर्माण कार्य की लागत कम होगी।

डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, उपाध्यक्ष पद NSUI के खाते में

0

दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बहुमत से जीत दर्ज की है। एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर कब्जा किया, जबकि उपाध्यक्ष पद भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने अपने नाम किया।

राहुल झांसला ने एबीवीपी को दी मात

उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला ने 29,339 वोट हासिल कर एबीवीपी के गोविंद तंवर को हराया। गोविंद तंवर को 20,547 वोट मिले। वहीं, एबीवीपी के आर्यन मान ने एनएसयूआई की जोश्लिन नंदिता चौधरी को हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम किया।

राहुल झांसला अलवर के रहने वाले हैं और वह एक सक्रिय छात्र नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज से ग्रैजुएशन और बैचलर ऑफ लॉ की पढ़ाई की है। फिलहाल वह पोस्ट ग्रैजुएशन कर रहे हैं। राहुल कैंपस में हॉस्टल की साफ-सफाई, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और छात्र अधिकारों को लेकर कई आंदोलनों का नेतृत्व कर चुके हैं।

एनएसयूआई की प्रतिक्रिया

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह चुनाव एबीवीपी के खिलाफ ही नहीं, बल्कि डीयू प्रशासन, दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, संघ-भाजपा और दिल्ली पुलिस की संयुक्त ताकत के खिलाफ भी था।

उन्होंने कहा कि डीयू के हजारों छात्र एनएसयूआई के साथ मजबूती से खड़े रहे और उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया। वरुण चौधरी ने नवनिर्वाचित डूसू उपाध्यक्ष राहुल झांसला और सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएसयूआई हमेशा विद्यार्थियों और उनके मुद्दों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

भीलवाड़ा में मुस्लिम बेटे ने हिंदू मां को दी मुखाग्नि, लोगों की आंखें नम

0

भीलवाड़ा: आपने अक्सर ‘हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई’ सुना होगा, लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा में इससे भी बढ़कर इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। यहां 67 साल की हिंदू महिला शांति देवी का देहांत हुआ तो 42 साल के मुस्लिम युवक असगर अली ने उन्हें मुखाग्नि दी। हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक अब असगर उनकी अस्थियां भी त्रिवेणी संगम में विसर्जित करेगा।

मां-बेटे जैसे रिश्ते की कहानी

असगर अली मनियारी के जंगी मोहल्ले में छोटी सी दुकान चलाते हैं। उनके पड़ोस में शांति देवी रहती थीं। असगर ने बताया कि शांति देवी और उनके पति मेलों में दुकान लगाते थे, जैसे उनके माता-पिता करते थे। दोनों परिवार पिछले 30 सालों से एक-दूसरे को जानते थे और हमेशा एक परिवार की तरह साथ रहे।

2010 में पति की मौत के बाद शांति देवी अपने बेटे के साथ असगर के मोहल्ले में आकर रहने लगीं। उसी मकान की पहली मंजिल पर असगर का परिवार और नीचे शांति देवी रहती थीं।

बेटे की मौत के बाद बढ़ा अपनापन

2017 में असगर के पिता का निधन हुआ। उस समय शांति देवी ने उनकी मां का पूरा साथ दिया। 2018 में एक जंगली जानवर के हमले में शांति देवी के बेटे की मौत हो गई। इसके बाद शांति देवी का पूरा समय असगर और उसके परिवार के साथ बीतने लगा।

असगर ने कहा, “उन्होंने मुझे मां की तरह प्यार दिया। दो साल पहले मेरी अम्मी का निधन हुआ, लेकिन शांति मां ने कभी मुझे अकेला महसूस नहीं होने दिया।”

image 7

मां की तरह किया ख्याल

असगर ने बताया कि शांति देवी उनके लिए नहाने का पानी गर्म करतीं, कपड़े धोतीं और खाने-पीने का खास ध्यान रखतीं। उन्होंने कहा, “इतना तो मेरी अपनी पत्नी ने भी मेरा ख्याल नहीं रखा होगा जितना शांति मां ने रखा। उनके सम्मान में मैंने घर में नॉनवेज बनाना और खाना बंद कर दिया था।”

दोनों परिवार ईद और दीपावली भी साथ मनाते थे। शांति देवी कुछ समय से बीमार थीं और उनके निधन के बाद असगर ने हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया।

अस्थियां खुद करेगा विसर्जित

शांति देवी की अस्थियां उनकी इच्छा के अनुसार प्रयागराज के त्रिवेणी संगम या चित्तौड़गढ़ के मातृकुंडिया में विसर्जित की जाएंगी। असगर ने कहा,
“मैं खुद उनकी अस्थियां विसर्जित करूंगा। मेरे लिए सब कुछ खत्म हो गया है। मां के बिना मैं बिल्कुल अकेला हो गया हूं। दुआ है कि हर जन्म में मुझे ऐसी ही मां मिले।”

इस अनोखे रिश्ते की कहानी सुनकर लोग भावुक हो रहे हैं और इसे इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल मान रहे हैं

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, 16 सितंबर से लागू होंगी नई कीमतें

0

ताबड़तोड़ महंगाई की मार झेल रही पाकिस्तान की जनता को एक और झटका लगने वाला है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जिससे आम जनता की परेशानी और बढ़ जाएगी।

पेट्रोल 1.54 और डीजल 4.79 रुपए महंगा

सूत्रों के अनुसार, 16 सितंबर से पेट्रोल की कीमत 1.54 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 4.79 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई जाएगी। वहीं, मिट्टी के तेल में 3.06 रुपए और लाइट डीजल में 3.68 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा सकती है। सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना 15 सितंबर की मध्यरात्रि में जारी की जाएगी।

image 5

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें कारण

कच्चे तेल की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों को देखते हुए शहबाज शरीफ सरकार ने यह निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि घरेलू मूल्य निर्धारण में इनलैंड फ्रेट इक्वलाइजेशन मार्जिन (IFEM), पेट्रोलियम लेवी (PL) और क्लाइमेट सपोर्ट लेवी (CSL) जैसे कारक भी शामिल हैं, जो खुदरा ईंधन कीमतों को प्रभावित करते हैं।

पिछले पखवाड़े में डीजल सस्ता हुआ था

1 सितंबर को पाकिस्तान सरकार ने हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी, जबकि पेट्रोल की कीमत को अपरिवर्तित रखा था। यह लगातार दूसरा पखवाड़ा था जब पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए गए, लेकिन अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 12 रुपए प्रति लीटर तक की कमी की गई थी।

नई दरें 16 सितंबर से लागू होंगी और अगले 15 दिनों तक प्रभावी रहेंगी।

बाड़मेर कलेक्ट्रेट में आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, सेना-पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन से बंधक मुक्त

0

बाड़मेर: पश्चिमी राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में काउंटर टेररिज्म डिमॉन्सट्रेशन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस संयुक्त अभ्यास का आयोजन पुलिस, सेना, एयरफोर्स और प्रशासन की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य आतंकी हमले जैसी स्थिति में सुरक्षा बलों की तत्काल प्रतिक्रिया, समन्वय और सामरिक क्षमता का परीक्षण करना था।

आतंकियों के घुसने का काल्पनिक परिदृश्य

ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक परिदृश्य बनाया गया, जिसमें तीन नकली आतंकी कलेक्ट्रेट भवन में घुसकर कुछ लोगों को बंधक बना लेते हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। सेना और एयरफोर्स की टीमें भी हरकत में आईं और संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया।

संयुक्त कार्रवाई और रेस्क्यू ऑपरेशन

करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया, जबकि दो आतंकियों को जिंदा पकड़ लिया। इस दौरान बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि ड्रोन के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की गई। इसके साथ ही केंद्रीय नियंत्रण केंद्र और मोबाइल कमांड पोस्ट सक्रिय किए गए।

image 3

जय हिंद के नारों से गूंजा परिसर

बंधकों को सुरक्षित निकालने के बाद परिसर “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस, सेना के अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, होमगार्ड और आरएसी के जवान मौजूद रहे।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य

पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के बीच समन्वय और तत्काल कार्रवाई की क्षमता को परखना था। यह अभ्यास वास्तविक हमले जैसी संवेदनशील स्थिति से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के लिए किया गया।

थार को शोरूम की पहली मंजिल से कूदाया, 15 फीट नीचे गिरी

0

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार में एक महिला नई थार कार खरीदने पर इतनी उत्साहित थी कि उसने शोरूम की पहली मंजिल से ही कार को नीचे कूदा दिया। यह घटना सोमवार शाम की है। महिला ने 27 लाख रुपये की थार कार खरीदी थी और शोरूम के अंदर ही कार की पूजा की गई थी।

हादसा कैसे हुआ

पूजा के दौरान महिला को कार का पहिया नींबू पर चढ़ाना था। इस दौरान उसने गलती से तेज एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार अचानक शीशे से टकराकर करीब 15 फीट नीचे गिर गई। उस समय नीचे एक कर्मचारी भी बैठा हुआ था।

एयरबैग्स ने बचाई महिला की जान

कार गिरते ही उसके एयरबैग्स खुल गए, जिससे महिला की जान बच गई। हादसे में महिला और कर्मचारी विकास घायल हो गए। दोनों को पास के मलिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

लिस का बयान

जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है क्योंकि किसी भी पक्ष से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई और न ही कोई पुलिस कॉल की गई

image 2

कांग्रेस का आरोप: गडकरी नीति बनाते हैं, बेटे पैसा कमाते हैं, इथेनॉल पर तीखा हमला

0

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार की इथेनॉल मिश्रण नीति को लेकर बड़ा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह नीति आम जनता के बजाय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बेटों समेत कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के इरादे से बनाई गई है।

पवन खेड़ा का आरोप

इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि वोट चोरी के बाद अब मोदी सरकार पेट्रोल चोरी में लिप्त है। उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किए गए उस वादे का जिक्र किया जिसमें कहा गया था कि नगरपालिका के कचरे से इथेनॉल बनाकर पेट्रोल और डीजल में डाला जाएगा।

खेड़ा ने कहा कि उस समय दावा किया गया था कि इसके बाद पेट्रोल 55 रुपये और डीजल 50 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। 2018 में भी गडकरी ने नगरपालिका कचरे और लकड़ी के बूरे से इथेनॉल उत्पादन की बात दोहराई थी। लेकिन आज तक नगरपालिका कचरे या लकड़ी के बूरे से एक बूंद भी इथेनॉल नहीं बना है।

गडकरी के बेटों पर हितों के टकराव का आरोप

पवन खेड़ा ने नितिन गडकरी के पुत्र निखिल गडकरी और सारंग गडकरी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि निखिल गडकरी की कंपनी सियान एग्रो इंडस्ट्रीज इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड एक प्रमुख इथेनॉल आपूर्तिकर्ता है। सारंग गडकरी मानस एग्रो इंडस्ट्रीज में निदेशक हैं।

  • सियान एग्रो का राजस्व 18 करोड़ रुपये से बढ़कर 523 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी के शेयर की कीमत 37.45 रुपये से बढ़कर 638 रुपये तक पहुंच गई। खेड़ा ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि पिता नीतियां बना रहे हैं और पुत्र पैसा बना रहे हैं।

इथेनॉल नीति के नकारात्मक प्रभाव

कांग्रेस नेता ने बताया कि पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट से वाहनों के इंजनों को नुकसान हो रहा है, माइलेज कम हो रहा है और रखरखाव की लागत बढ़ रही है। उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि माइलेज में 6 प्रतिशत गिरावट को स्वीकार किया गया है, जबकि वास्तविकता में यह नुकसान और अधिक है।

खेड़ा ने आरोप लगाया कि इथेनॉल संयंत्र किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज नहीं खरीद रहे, बल्कि सरकारी स्टॉक पर निर्भर हैं। इससे किसानों की आय प्रभावित हो रही है और राष्ट्रीय खाद्य भंडार पर भी असर पड़ रहा है। इसके अलावा प्रति लीटर इथेनॉल उत्पादन के लिए 3000 लीटर पानी की खपत होती है, जिससे पर्यावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

कांग्रेस के सवाल

पवन खेड़ा ने मोदी सरकार से कई सवाल पूछे: 2014 से 2025 के बीच पेट्रोल-डीजल पर सेस के जरिए कमाए गए 40 लाख करोड़ रुपये का हिसाब कब दिया जाएगा?

क्या लोकपाल गडकरी और उनके बेटों पर लगे आरोपों की जांच करेगा?

इस नीति से किसानों और आम जनता को कितना लाभ हुआ?

ईंधन की कीमतें क्यों नहीं घटीं, जबकि रूस से सस्ता तेल आयात किया गया?

खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार की 2030 तक 30 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की योजना से चीनी की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह नीति केवल गडकरी परिवार और उनके सहयोगियों को फायदा पहुंचा रही है।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आधार नागरिकता का सबूत नहीं, बिहार मतदाता सूची विवाद पर टिप्पणी

0

नई दिल्ली। बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत तैयार की गई मतदाता सूची को लेकर मचे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम टिप्पणी की। अदालत ने स्पष्ट कहा कि आधार कार्ड नागरिकता का सबूत नहीं हो सकता और इसकी हैसियत को कानून से परे नहीं बढ़ाया जा सकता।

आधार सिर्फ पहचान का साधन

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि आधार पहचान की पुष्टि करने वाले दस्तावेजों में से एक हो सकता है, लेकिन यह अकेले नागरिकता का प्रमाण नहीं है। अदालत ने दोहराया कि आधार अधिनियम और पूर्व के फैसलों में जो सीमाएं तय हैं, वही इसकी परिभाषा है।

राजनीतिक दलों की दलीलें खारिज

सुनवाई के दौरान RJD की ओर से प्रशांत भूषण ने दलील दी कि चुनाव आयोग (EC) कोर्ट के आदेश के बावजूद 65 लाख नाम हटाने के बाद भी आधार को स्टैंडअलोन दस्तावेज के रूप में स्वीकार नहीं कर रहा। इस पर बेंच ने कहा कि अदालत आधार की स्थिति को न तो बढ़ा सकती है और न ही 2018 के पुट्टास्वामी केस के फैसले से आगे जा सकती है।

कानून और पूर्व फैसलों का हवाला

आधार अधिनियम की धारा 9 साफ कहती है कि सिर्फ आधार नंबर या ऑथेंटिकेशन नागरिकता या निवास का प्रमाण नहीं है। सुप्रीम कोर्ट भी 2018 के पुट्टास्वामी फैसले में यह कह चुका है कि केवल आधार नंबर से नागरिकता या निवास का अधिकार साबित नहीं किया जा सकता।

EC और केंद्र का पक्ष

EC की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी ने अदालत को बताया कि कई जिलों में आधार सैचुरेशन 140% तक पहुंच गया है, जो फर्जी कार्ड्स की ओर इशारा करता है। वहीं, केंद्र ने भी कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या जैसे अवैध प्रवासी फर्जी तरीके से आधार कार्ड बना चुके हैं।

राजनीतिक दलों को नसीहत

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों से कहा कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट्स और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें ताकि जिन लोगों के नाम गलत तरीके से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटे हैं, उन्हें सही प्रक्रिया से वापस जोड़ा जा सके। अदालत ने साफ कहा कि यह काम कानूनी दायरे में ही होना चाहिए।