Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 66 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 66

फरीदाबाद में बारिश से रेलवे अंडर पास में 10 फीट तक भरा पानी, कार समेत डूबे बैंक मैनेजर और कर्मचारी, दोनों की मौत

0

फरीदाबाद : हरियाणा के जिले फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे भरे बरसाती पानी में एक्सयूवी 700 गाड़ी के डूबने के चलते उसमें बैठे एचडीएफसी के बैंक मैनेजर और कैशियर की बीती रात दर्दनाक मौत हो गई। 

मृतकों के साथ बैंक में काम करने वाले बैंक कर्मचारी आदित्य ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-31 में एचडीएफसी की शाखा में विराज द्विवेदी बतौर कैशियर के रूप में कार्यरत थे और पुण्यश्रेय शर्मा बैंक के मैनेजर थे और बैंक यूनियन के प्रेसिडेंट भी थे। आदित्य ने बताया की बीते कल पूरे दिन बरसात हुई थी, इसी के चलते विराज द्विवेदी उन्हें बैंक मैनेजर की एक्सयूवी 700 गाड़ी में छोड़ने के लिए आ रहे थे। विराज को बैंक मैनेजर पुण्यश्रेय शर्मा के घर रुकना था। बैंक मैनेजर शर्मा ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स सिटी में रहते थे, जहां पर रात को विराज द्विवेदी को रुकना था और सुबह उन्हें किसी काम से दिल्ली निकलना था, लेकिन जैसे ही वह ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के पास आए तो उसके नीचे काफी पानी भरा हुआ था। जहां पर कोई भी बैरिकेटिंग नहीं लगी हुई थी। 

पानी में डूबने से हुई दोनों की मौत

विराज गुड़गांव में रहते थे जिसके चलते उन्हें यह अनुभव नहीं हुआ कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे इतना पानी है कि उनकी गाड़ी पानी के अंदर डूब जाएगी। विराज ने इस पानी से गाड़ी को निकालने की कोशिश की लेकिन गाड़ी पानी अधिक होने के चलते बंद हो गई और लॉक लग गया। गाड़ी में पानी भर गया, जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई। आदित्य ने बताया कि लगभग 11:30 बजे के आसपास बैंक मैनेजर की पत्नी का फोन उनके पास आया था कि मैनेजर साहब का फोन बंद जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने बैंक के मैनेजर और विराज द्विवेदी के फोन पर फोन मिलाया। दोनों के फोन स्विच ऑफ जा रहे थे जिसके चलते उनकी पत्नी फरीदाबाद से और वह लोग गुड़गांव से खोजने के लिए निकले। फरीदाबाद पहुंचने के बाद उन्हें पुलिस नजर आई जिसके बाद उन्होंने पुलिस से पूछा तो उन्होंने बताया कि एक गाड़ी अंडरब्रिज के नीचे फंस गई थी, इसके चलते उसमें दो लोगों की मौत हुई है। तब जाकर उन्हें पता चला कि उनके साथ बड़ी अनहोनी हो चुकी है। आदित्य ने बताया कि यदि पुलिस की बैरिकेटिंग होती तो शायद वह लोग गाड़ी को रेलवे अंडरब्रिज के नीचे से ले जाने की कोशिश नहीं करते और उनके साथ यह बड़ा हादसा न होता।

image 32

कार के अंदर फंसने से मौत

वहीं इस मामले में सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि घटना लगभग बीती रात 11:30 बजे की है। रेलवे अंडरब्रिज के पास पुलिस की बैरिकेडिंग और सावधान के बोर्ड लगे हुए थे। उन्हे पुलिस ने पीछे भी इस रास्ते से जाने के लिए मना किया था लेकिन यह लोग उसी रास्ते से जबरन निकल रहे थे जिसके चलते उनकी गाड़ी पानी के अंदर फंस गई और पानी के अंदर गाड़ी डूबने के चलते दोनों की गाड़ी के अंदर फंसने के चलते मौत हो गई। फिलहाल दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रधानमंत्री आवास में बछिया का जन्म, नरेंद्र मोदी ने चूम लिया ‘दीपज्योति’ को

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास में एक नन्हा मेहमान आया है। यह नन्हा मेहमान कोई और नहीं बल्कि एक गाय का बछड़ा है। प्रधानमंत्री ने इस बछड़े का नाम दीपज्योति रखा है। इसकी जानकारी PM मोदी ने अपने ‘X’ हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर दी दी। PM मोदी ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है- ‘गाव: सर्वसुख प्रदा’। लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौमाता ने एक नए बछड़े को जन्म दिया है, जिसके माथे पर ज्योति का प्रतीक है। मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।

वहीं, पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट से जारी हुई इन वीडियों में पीएम मोदी नए मेहमान के साथ खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। पीएम दीपज्योति को पहले मंदिर में लेजाकर हार पहनाते हैं और एक शॉल ढकाते हैं। फिर उसे गोद में उठाकर प्यार करते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी के इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

गाजियाबाद में जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहकों को पिलाता था दुकानदार, यूरिन से भरे कंटेनर के साथ गिरफ्तार

0

गाजियाबाद: गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जूस की दुकान पर पेशाब मिलाकर ग्राहकों को पिलाए जाने की घटना हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक आमिर और कैफ को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्होंने आरोपी दुकानदार की पिटाई कर दी और फिर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के दौरान आरोपी की दुकान से एक केन भी बरामद हुई, जिसमें मानव मूत्र भरकर रखा गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी दुकान संचालक का नाम आमिर खान पुत्र साबिर खान है, जो कि ‘खुशी जूस एंड शेक कॉर्नर’ (‘Khushi Juice and Shake Corner’) के नाम से दुकान चला रहा था। पुलिस ने उसके साथ उसके एक नाबालिग सहयोगी को भी पकड़ा है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम इंद्रापुरी के कुछ लोगों ने सूचना दी कि कॉलोनी में खुशी जूस कॉर्नर पर दुकानदार ग्राहकों को जूस में पेशाब मिलाकर पिला रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई, इस दौरान दुकान की जांच में वहां एक प्लास्टिक की कैन में रखा करीब एक लीटर मानव मूत्र बरामद हुआ, जिसे वह ग्राहकों को जूस में मिलाकर दे रहा था। इस बारे में पूछने पर आरोपी दुकानदार पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार आमिर और उसके 15 साल के साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केन को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया।

एसीपी ने बताया कि आरोपी और उसके साथी के खिलाफ पुलिस की तरफ से केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चश्मदीदों का कहना है कि दुकान संचालक आमिर और उसके साथी ने सभी के सामने पेशाब मिलाने की बात स्वीकारते हुए माफी भी मांगी। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आरोपी दुकानदार की हरकत से गुस्साए लोग उसे पीटते नजर आ रहे हैं।

गाजे बाजे से निकला बाबा रामदेव जी का वरघोड़ा भक्तों ने किया स्वागत

0

बेंगलूरु. रामदेव भक्त मंडल, बेंगलूरु पश्चिम अग्रहारा दासरहल्ली की ओर से 14वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा पैदल यात्रा संघ सुबह 7 बजे हनुमान मंदिर दासरहल्ली से प्रारंभ हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए रामदेव मंदिर पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और उसके बाद महाआरती की गई।

रामदेव भक्त मंडल के सदस्य धर्म ध्वज के साथ बाबा रामदेव के जयकारे लगाते चल रहे थे। वरघोड़े में राजस्थान की संस्कृति का मेल भी दिखा। इसमें बाबा रामदेव की झांकी के आगे ढोल नृत्य करते अनेक क्षेत्रों के गेर मंडलों ने भाग लिया। हाथों में रंग-बिरंगी छतरियां एवं रंगीन कागजों से सुसज्जित डांडियों के साथ गैर नृत्य कर रहे गेर मंडल के सदस्य आकर्षण का केंद्र रहे। वरघोड़े में रथ पर सवार संत शीतल राजाराम व संत प्रकाश दास सभी का अभिवादन कर रहे थे। ढोल की थाप पर महिलाएं बाबा के गुणों का बखान किया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।

गाजे बाजे से निकला बाबा रामदेव जी का वरघोड़ा भक्तों ने किया स्वागत

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक इंद्रलाल सोलंकी, राजेश पारीक, सोहन सिंह राजपुरोहित, रमेशचंद चावत, अध्यक्ष चेतन सीरवी, उपाध्यक्ष पर्वत सिंह राजपुरोहित, सचिव पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश सीरवी, चेतन बागरेचा, संगठन मंत्री अनिल कुमार सीरवी, रामनिवास जांगिड, महेंद्र सिंह राजपुरोहित के साथ ही महिला मंडल, रामदेव भक्त मंडल कार्यकारिणी सदस्य आदि मौजूद थे।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, दो घायल

0

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (JCO) समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

छतरू क्षेत्र में हुई मुठभेड़ : सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरू क्षेत्र के नैदघाम इलाके में घेराबंदी करके एक तलाशी अभियान शुरू किया इस दौरान ही मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि छतरू पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में नैदघाम गांव के ऊपरी इलाकों में पिंगनल दुगड्डा वनक्षेत्र में सुरक्षा बलों के तलाशी दलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।

मृत सैनिकों में एक जेसीओ भी : अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सेना के 4 जवान घायल हो गए थे। उनमें से दो जेसीओ नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेना ने भी दो जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है।

‘सीबीआई को पिंजरे में बंद तोते की धारणा को दूर करना चाहिए’, जांच एजेंसी पर जस्टिस भुइंया की तीखी टिप्पणी

0

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसले में  सीबीआई पर एक खास टिप्पणी की है। केजरीवाल को जमानत देते हुए न्यायमूर्ति भुइयां ने कहा कि सीबीआई को ‘पिंजरे में बंद तोते’ की छवि से बाहर आना होगा और दिखाना होगा कि अब वह पिंजरे में बंद तोता नहीं रहा।

उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय तक जेल में रखना स्वतंत्रता से अन्यायपूर्ण तरीके से वंचित करने के समान है।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने CBI को तोते की तरह इस्तेमाल किया, बीजेपी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

11 साल बाद याद दिलाई पिंजरे में बंद तोते की 
केजरीवाल की जमानत का फैसला पढ़ते हुए जस्टिस भुइंया ने कहा कि सीबीआई इस देश की प्रमुख जांच एजेंसी है। इसी में सबकी भलाई है कि सीबीआई को न केवल सबसे ऊपर होना चाहिए, बल्कि ऐसा दिखना भी चाहिए।

सीबीआई को किसी भी धारणा को दूर करने के हर मुमकिन कोशिश की जानी चाहिए कि जांच और गिरफ्तारी निष्पक्ष रूप से की गई थी। कुछ समय पहले इस अदालत ने सीबीआई को फटकार लगाई थी और इसकी तुलना पिंजरे में बंद तोते से की थी, इसलिए अब जरूरी है कि सीबीआई पिंजरे में बंद तोते की धारणा को दूर करे।

CBI की कार्रवाई पर गंभीर टिप्पणी
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि CBI ने अपनी गिरफ्तारी के फैसले को सही ठहराने के लिए कई तर्क दिए, लेकिन इसके बावजूद यह गिरफ्तारी न्यायोचित नहीं लगती। कोर्ट ने यह भी कहा कि CBI को ‘Caesar’s Wife’ की तरह शक से परे होना चाहिए। यानी कि एजेंसी का कामकाज पारदर्शिता के साथ होना चाहिए।

CBI पर अदालत की इस सख्त टिप्पणी से यह स्पष्ट हो गया है कि अदालत जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर पूरा ध्यान दे रही है। जांच एजेंसियों को अपने काम में निष्पक्षता दिखानी चाहिए।
 

11 साल पहले इस मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने कहा
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस आरएम लोढ़ा, जस्टिस मदन बी। लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ की बेंच ने 9 मई 2013 को सीबीआई को पिंजरे में बंद तोता कहा था। सुप्रीम कोर्ट में उस वक्त कोयला घोटाले से जुड़े मामले की सुनवाई हो रही थी। 

सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा था कि सीबीआई वो तोता है जो पिंजरे में कैद है। इस तोते को आजाद करना जरूरी है। सीबीआई स्‍वायत्त संस्‍था है और उसे अपनी स्‍वायत्ता बरकरार रखनी चाहिए। सीबीआई को एक तोते की तरह अपने मास्‍टर की बातें नहीं दोहरानी चाहिए।

CBI निदेशक ने कोर्ट की टिप्पणी से जताई थी सहमति
सीबीआई को तोता कहने वाली सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर तत्कालीन सीबआई निदेशक रंजीत सिन्हा ने सहमति जताई थी। कोर्ट की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सीबीआई निदेशक ने कहा था कि कोर्ट ने जो कहा, सही कहा।

सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा की ओर से दाखिल दूसरे हलफनामे पर आई थी।

मेरठ में हेलीकॉप्टर ही लूट ले गए लोग, ट्रक में लादकर फरार, हवाई पट्टी पर खड़ा चॉपर यूं हो गया गायब

0

उत्तर प्रदेश के मेरठ से चोरी की एक ऐसी घटना का खुलासा हुआ, जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया है। मेरठ हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 10 मई 2024 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर जबरन 10 से 15 लोग घुस गए। इसके बाद उन्होंने हेलीकॉप्टर खोलकर ट्रक पर लाद कर निकल गए। इस दौरान पायलट और अन्य कर्मचारियों ने विरोध करने पर मारपीट की। पीड़ित पायलट ने 11 सितंबर को पुलिस से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिले के पुलिस कप्तान ने बिना कोई देरी किए जांच बैठा दी है और जल्दी ही रिपोर्ट मांगी गई है।

एयर एम्बुलेंस के पायलट रविंद्र सिंह ने एसएसपी मेरठ विपिन ताड़ा इस मामले की शिकायत दी है। पायलट एक प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है। इसके साथ ही इसमें कुछ ईमेल्स की कॉपी भी दी है। इसमें लगातार शिकायत करने की बात कही गई है। लेकिन मेरठ पुलिस हेलिकॉप्टर चोरी की घटना बेखबर थी। एसएसपी मेरठ विपिन ताडा ने इस मामले की जांच एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन को दे दी है।

10 मई 2024 को चोरी हुआ हेलिकॉप्टर

image 24

दरअसल, हेलिकॉप्टर VT TBB डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर खड़ा था। इसमें कुछ तकनीकी खराबी आई थी, जिसे ठीक करना था। कैप्टन रविंदर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी कंपनी मेरठ एयरस्ट्रिप पर हेलिकॉप्टर को मेंटिनेंस के लिए भेजते हैं। कंपनी का एक हेलिकॉप्टर मेरठ आया था। 10 मई 2024 को उसे हवाई पट्‌टी से एक मैकेनिक ने फोन कर बताया कि उनका हेलिकॉप्टर जो उस वक्त परतापुर हवाईपट्‌टी पर खड़ा था कुछ असामाजिक तत्व उसके पार्ट्स खोल रहे हैं। जानकारी मिलते ही पायलट फौरन हवाई पट्टी पहुंचे। इस दौरान 10-15 हेलिकॉप्टर के कल पुर्जे खोल रहे थे। रवींद्र ने रोका तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। पायलट के साथ मारपीट की गई और सामान एक ट्रक में लादकर चले गए।

रविंदर कई बार कर चुके हैं शिकायत

बताया जा रहा है कि रविंदर ने इस मामले की शिकायत पुलिस और एविएशन के अधिकारियों से भी की। लेकिन तब से लेकर अब तक इस मामले में कुछ नहीं हो सका। लेकिन हैरानी की बात यह है कि मेरठ पुलिस की जानकारी में अब से पहले ऐसा कोई मामला था ही नहीं। अचानक 10 मई की वारदात की शिकायत पुलिस को मिली है। इस पर एसएसपी मेरठ ने इस मामले की जांच एएसपी ब्रह्मपुरी को दे दी है। फिलहाल मेरठ में हेलीकॉप्टर लूट की शिकायत सनसनी का विषय बनी हुई है।

सीताराम येचुरी को राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी बोले- वे वामपंथ के अग्रणी प्रकाश थे

0

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया। गंभीर रूप से बीमार होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था जहां आज दोपहर उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। येचुरी ने अपने शव को एम्स को दान देने की इच्छा जताई थी और उनके परिवार ने उनकी इच्छा को पूरा करते हुए येचुरी का शव एम्स को दान कर दिया है। सीताराम येचुरी के निधन के साथ ही देश में वामपंथी राजनीति का बड़ा स्तंभ ढह गया है। वे लगातार तीन बार माकपा के महासचिव चुने गए। वे छात्र जीवन से ही राजनीति के मैदान में सक्रिय हो गए थे। वे स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष रहने के साथ ही जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे। राज्यसभा सदस्य के रूप में भी उन्होंने देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लगातार अपनी बेबाक राय सबके सामने रखी। उनके निधन पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। हैदराबाद में हुई शुरुआती पढ़ाई

सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त, 1952 की तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के तेलुगु भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता एसएस येचुरी आंध्र प्रदेश परिवहन विभाग में इंजीनियर थे और मां कलपक्म येचुरी गर्वमेंट ऑफिसर थीं। सीताराम येचुरी की शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद में हुई थी। उन्होंने हैदराबाद के ऑल सेंट्स हाईस्कूल में दसवीं तक की पढ़ाई की थी।

अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान

सीताराम येचुरी पढ़ाई में काफी होनहार थे और उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली को अपना ठिकाना बनाया उन्होंने दिल्ली के प्रेसिडेंट्स स्कूल दाखिला लिया। वे पढ़ाई में कितने प्रतिभाशाली थे,इसे इस बात से समझा जा सकता है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में येचुरी ने अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया था। इसके बाद येचुरी ने दिल्‍ली के स्‍टीफन कॉलेज से इकोनॉमिक्‍स में बीएम ऑनर्स किया। बाद में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में दाखिला लिया और JNU में अपनी स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। 1975 में येचुरी जेएनयू में ही पीएचडी करने लगे।

छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रियता

येचुरी ने छात्र जीवन से ही राजनीति के मैदान में अपनी सक्रियता बढ़ा दी थी। जेएनयू में दाखिला लेने के बाद वे राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने लगे थे। 1974 में वे स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया में शामिल हुए और बाद में माकपा के सदस्य बने। 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से देश में इमरजेंसी लगाए जाने के बाद वे लोकतंत्र बहाली की लड़ाई लड़ने के लिए अंडरग्राउंड हो गए थे।

संजौली मस्जिद का अवैध निर्माण खुद गिराने की पहल, मुस्लिम पक्ष ने कहा हम हिमाचली हैं, प्यार-भाईचारा और शांति चाहते हैं

0

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली मस्जिद के ‘अवैध’ हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। अब मुस्लिम पक्ष ने बड़ा फैसला लिया है। मुस्लिम पक्ष ने अब खुद शिमला नगर निगम को संजौली मस्जिद के ‘अवैध’ हिस्से को गिराने का प्रस्ताव दिया है। मस्जिद के इमाम शहजाद का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वे लोग शांति से रहना चाहते हैं। जिसके बाद अब ‘अवैध’ हिस्से को खुद गिराने का प्रस्ताव नगर निगम को दिया है। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने गुरुवार को बैठक की। जिसके बाद नगर निगम से इस ‘अवैध’ हिस्से को सील करने और गिराने की पेशकश की गई।

कई दिन से चल रहा था विवाद

इस ‘अवैध’ हिस्से की वजह से कुछ दिन से विवाद हो रहा था। कुछ स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों को ‘अवैध’ हिस्से पर आपत्ति थी। जिसके बाद लगातार प्रदर्शन हो रहे थे। अब मुस्लिम पक्ष ने शांति के लिए बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को यहां हालात खराब हो गए थे। बड़े पैमाने पर लोगों ने इस ‘अवैध’ हिस्से के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया था। पुलिस को पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा था। अब संजौली मस्जिद के इमाम शहजाद का बयान सामने आया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि विवाद सुलझ जाएगा। शहजाद ने कहा कि उन लोगों ने नगर निगम से अनुरोध किया है। अगर नगर निगम को लगता है कि कोई हिस्सा ‘अवैध’ है और इसे गिराने की जरूरत है तो उनके समुदाय को खुद इसे गिराने की अनुमति दी जाए। हम लोग यहां बिना किसी दबाव के दशकों से रह रहे हैं। यह फैसला उन लोगों ने हिमाचली होने के नाते लिया है। वे लोग शांति चाहते हैं और यहां भाईचारा कायम रहना चाहिए। वहीं, मामले को लेकर नगर आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने भी पुष्टि की है। अत्री ने कहा कि उन लोगों को मुस्लिम पक्ष का लेटर मिला है। जिसमें संजौली मस्जिद के ‘अवैध’ हिस्से को सील करने और गिरा देने की अनुमति देने की मांग की गई है। लेकिन अभी जांच की जरूरत है कि कितना हिस्सा अवैध है?

image 21

देवभूमि संघर्ष समिति ने किया स्वागत

वहीं, देवभूमि संघर्ष समिति के सदस्यों ने इस फैसले का स्वागत किया है। जो लगातार इस निर्माण को लेकर विरोध कर रहे थे। समिति सदस्य विजय शर्मा ने कहा कि वे लोग इस फैसले से खुश हैं। मुस्लिम समुदाय के कदम का स्वागत करते हैं। फैसला व्यापक हित में है। जिसका वे लोग अभिवादन करते हैं। वहीं, विरोध को लेकर शिमला व्यापार मंडल ने आज बंद का आह्वान किया था। जिसके कारण सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक दुकानें बंद रखी गईं। वहीं, ये मामला नगर निगम की कोर्ट में भी चला गया है। जिस पर सुनवाई होगी।

कर्नाटक: मांड्या में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव और तोड़फोड़, आगजनी से बिगड़े हालात, एक पुलिसकर्मी घायल

1

मांड्या: कर्नाटक के मांड्या जिले में गणेश विसर्जन दौरान जुलूस पर पथराव के बाद हालात बिगड़ गए। दो गुटों के बीच झगड़े बाद वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई। अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात कर हालात पर काबू पाया गया है। हालांकि इलाके में तनाव बरकरार है।

नागमंगला इलाके की घटना

जानकारी के मुताबिक मांड्या जिले के नागमंगला के इलाके में यह घटना हुई है। बताया जाता है कि बदरीकोप्पलु गांव के युवक गणेश विसर्जन के लिए जुलुस निकाल रहे थे। इसी बीच नागमंगला में जब गणेश विसर्जन का जुलूस एक मस्जिद के पास के मुख्य रास्ते से गुजर रहा था, उसी समय मस्जिद के पास से जुलूस पर पथराव शुरू हो गया।

दुकानों में तोड़फोड़, वाहनों को जलाया

पथराव के बाद धीरे-धीरे हालात बिगड़ने लगे और दो गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई। उपद्रवी तत्वों ने दुकानों में तोड़फोड़ की वाहनों में आग लगी दी। पुलिस ने हालात को काबू में करने की कोशिश की। इस बीच अन्य जिलों से अतिरिक्त फोर्स को बुलाकर हालात को काबू में करने की कोशिश की गई।

हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में 

गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव की घटना के बाद एक गुट के लोगों ने पुलिस स्टेशन पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मंड्या के एसपी मौके पर हैं। इस बीच जिले में अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। फिर भी इलाके में तनाव बना हुआ है।