Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 6 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 6

धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर पर ईशा देओल और हेमा मालिनी का पलटवार

0

मुंबई: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर उनकी बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए मीडिया के एक वर्ग पर झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाया और अपने पिता की सेहत को लेकर सच्चाई बताई।

अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र की हालत स्थिर

धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार देर रात से ही सोशल मीडिया और कुछ न्यूज़ पोर्टल्स पर उनके निधन की खबरें वायरल होने लगीं, जिससे प्रशंसकों और शुभचिंतकों में भ्रम फैल गया। इसी बीच, ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि “ऐसा लगता है कि मीडिया अति उत्साह में है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।”

हेमा मालिनी ने फेक न्यूज पर जताई नाराजगी

धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी ‘X’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “जो हो रहा है वह अक्षम्य है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहा है। यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता का सम्मान करें।”

image 4

परिवार ने प्राइवेसी की अपील की

ईशा देओल ने अपने बयान में कहा कि “हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल परिवार के आधिकारिक बयानों और विश्वसनीय समाचार स्रोतों पर ही भरोसा करें।

सनी देओल और बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे अस्पताल

धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने भी मीडिया से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। इस बीच, सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा जैसे सितारे अस्पताल पहुंचकर धर्मेंद्र से मिले। वहीं, उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है।

फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लॉन्च स्थगित

धर्मेंद्र की स्थिति को देखते हुए जियो स्टूडियोज ने 12 नवंबर को होने वाला उनकी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट स्थगित कर दिया है। फिलहाल धर्मेंद्र का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है

फतेहपुर में प्रेमी की हत्या, महिला ने दबाव से तंग आकर रचाई साजिश

0

📍 फतेहपुर : प्रेम संबंध का उलझा रिश्ता आखिर खून में बदल गया। एक महिला ने अपने ही प्रेमी की हत्या करवा दी क्योंकि प्रेमी उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। महिला के इनकार के बाद उसने यह कदम उठाया।

बीकानेर-झुंझुनूं बाइपास पर जली हालत में मिला शव

10 अक्टूबर को बीकानेर-झुंझुनूं बाइपास पर एक बाइक सहित जले युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।

प्रेम और अविश्वास के बीच टूटी डोर

पुलिस के अनुसार मृतक दयाचंद एसी-फ्रिज मैकेनिक था। उसकी जली हुई लाश चित्रकूट बालाजी मंदिर के पीछे सड़क किनारे मिली थी। जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या सीता देवी (33) पत्नी कुलदीप निवासी थूईया, थाना भट्टकला, जिला फतेहाबाद, हाल गारिन्डा (फतेहपुर) ने अपने जीजा पवन निवासी हुडेरा और उसके साथियों की मदद से करवाई थी।

करीब तीन साल पहले हुई थी मुलाकात

सीता देवी ने बताया कि पति से अनबन के कारण वह 8–10 साल से फतेहपुर में किराए के मकान में रह रही थी और प्राइवेट अस्पतालों में खाना बनाकर बच्चों का पालन कर रही थी। करीब तीन साल पहले दयाचंद उसके घर बिजली का काम करने आया था, वहीं से दोनों के बीच बातचीत और नजदीकी बढ़ी।

जीजा पवन ने रची हत्या की साजिश

पवन ने योजना बनाई और दयाचंद को मिलने के बहाने हुडेरा गांव की तरफ बुलाया। 9 अक्टूबर की शाम सीता ने दयाचंद को बहलाकर बाइक से वहां ले गई। अंधेरा होने पर पवन अपने साथियों के साथ कार में पहुंचा और उन्होंने दयाचंद को कार में डालकर सुनसान जगह ले जाकर रातभर पीटा। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे का रूप देने के लिए शव को जलाया गया

दयाचंद की मौत के बाद आरोपियों ने घटना को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। उसकी बाइक और शव को चित्रकूट बालाजी मंदिर के पीछे एनएच 11 पर सुनसान इलाके में ले जाकर आग लगाकर जला दिया।

image 16

तकनीकी जांच ने खोला राज

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सीता देवी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी पवन और उसके साथी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी हुडेरा निवासी पवन कुमार और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

आरोपी पवन के खिलाफ पहले से हैं छह मामले

पुलिस के अनुसार पवन आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ पहले से ही छह प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

सीता नहीं मानी तो शुरू हुआ दबाव

दयाचंद अविवाहित था और सीता से प्रेम करता था। वह बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। सीता ने इनकार किया तो उसने मोहल्ले में उसकी बदनामी शुरू कर दी। वह जहां भी मकान लेती, वहां जाकर उसे बदनाम कर मकान छुड़वा देता था। इसी परेशानी में सीता ने अपने जीजा पवन को पूरी बात बताई, जिसके बाद हत्या की साजिश रची गई।

बाड़मेर–बालोतरा जिला राजपुरोहित युवा मंडल का दीपावली स्नेह मिलन धूमधाम से आयोजित

0

📍 बेंगलुरु: बाड़मेर–बालोतरा जिला राजपुरोहित युवा मंडल, बेंगलुरु का दीपावली स्नेह मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ श्री राजपुरोहित समाज कर्नाटक भवन, न्यू गुडदहल्ली, मैसूर रोड, बेंगलुरु में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत खेतेश्वर दाता के दरबार में पूजा-अर्चना एवं आरती से हुई। पारंपरिक ढोल-थाली की गूंज और राजस्थानी लोकसंस्कृति की सुगंध ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जबकि मंडल के सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही आगामी स्नेह मिलन आयोजन के लिए बोलियाँ भी बोली गईं।

image 14

उद्देश्य और माहौल

इस आयोजन का उद्देश्य बेंगलुरु में निवास कर रहे बाड़मेर–बालोतरा क्षेत्र के समाजबंधुओं को एक मंच पर लाकर आपसी एकता, स्नेह और संस्कृति की निरंतरता को सुदृढ़ करना रहा। ढोल-थाली की धुनों, पारंपरिक वेशभूषा और महिलाओं द्वारा गुरुदेव के हरजस से पूरा परिसर राजस्थान की सुगंध से सराबोर हो गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को भी मंडल की ओर से सम्मानित किया गया।

image 13

नई कार्यकारिणी का गठन

जोधसिंह पांचलोड ने बताया कि इस अवसर पर बाड़मेर–बालोतरा जिला राजपुरोहित युवा मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष शंकरसिंह सिवाना, उपाध्यक्ष भगवानसिंह गोलिया, सचिव छगनसिंह आसोत्रा, सह-सचिव जीवनसिंह अर्थणडी एवं भरतसिंह लुदराडा, कोषाध्यक्ष जोगसिंह पादरू, सह-कोषाध्यक्ष चेनसिंह इंद्राणा शामिल हुए। सलाहकार के रूप में भीमसिंह आराबा, गुमानसिंह जाखड़ा, रघुनाथसिंह राणी देशीपुरा, मालसिंह सिवाना और शैतानसिंह गोलिया को स्थान मिला। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भेरूसिंह मोंगला, रघुवीरसिंह धोक, बालूसिंह रमणिया, ओमसिंह उमरलाई और अशोकसिंह सणतरा को शामिल किया गया।

image 11

संबोधन और सम्मान

भाजपा मंडल अध्यक्ष शैतानसिंह रडावास ने युवाओं से लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। वहीं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गांधीनगर भरतसिंह सिवाना ने सभी उपस्थित समाजबंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि नारायणसिंह, रेवतसिंह, शंकरसिंह आदि का सम्मान भी किया गया।

image 12

समाजबंधुओं की उपस्थिति

इस मौके पर धनसिंह बिचुकलां, बुधसिंह, मेहरसिंह, अशोकसिंह, छगनसिंह, पारससिंह, ठाकुरसिंह, तुलसीसिंह, मनोरसिंह, रघुनाथसिंह, देवीसिंह और धनसिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

GST दर में बदलाव के बाद भी महंगी बिक रही चीजें! सामने आई बड़ी वजह

0

📍 नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 22 सितंबर को सैलून, जिम, फिटनेस सेंटर और योग क्लास जैसी सेवाओं पर GST दर 18% से घटाकर 5% कर दी थी। उम्मीद थी कि इससे आम लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन इसके उलट कई सेवाओं की कीमतें 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गईं। सवाल यह उठ रहा है कि टैक्स घटने के बाद भी सेवाएं महंगी क्यों हो गईं।

इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हटना बनी बड़ी वजह

सरकार ने इन सेवाओं पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की सुविधा खत्म कर दी है। पहले सैलून और जिम संचालक बिजली, किराया या उपकरणों पर दिए गए टैक्स का कुछ हिस्सा वापस ले लेते थे। इससे उनकी लागत कम होती थी। अब ITC न मिलने से पूरा टैक्स खुद चुकाना पड़ रहा है, जिससे कुल लागत बढ़ गई है। बढ़े खर्च का असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ा है।

image 9

कारोबारियों की मजबूरी, ग्राहकों की नाराज़गी

कई सैलून और फिटनेस चेन मालिकों का कहना है कि नई दर लागू होने के बाद उन्हें दाम बढ़ाने पड़े, वरना नुकसान होता। छोटे शहरों और असंगठित क्षेत्रों में तो यह प्रभाव और ज्यादा दिखा, क्योंकि वहाँ मूल्य नियंत्रण की व्यवस्था सीमित है।

सरकार ने मानी समस्या, कार्रवाई की तैयारी

सरकारी अधिकारियों ने माना है कि ITC हटने से कीमतें बढ़ी हैं और ग्राहक टैक्स कटौती का पूरा फायदा नहीं पा रहे। वित्त मंत्रालय के अनुसार, कुछ शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि असंगठित क्षेत्रों में दरों की निगरानी करना चुनौतीपूर्ण है। अधिकारियों ने कहा कि जो भी संस्था अधिक GST वसूलेगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

बढ़ते दामों के बावजूद फिटनेस सेक्टर में तेजी

कीमतें बढ़ने के बावजूद ब्यूटी और फिटनेस इंडस्ट्री की मांग तेजी से बढ़ रही है। टियर-2 और टियर-3 शहरों में लोग अपने स्वास्थ्य और लुक्स पर खर्च करने को तैयार हैं। रिपोर्टों के अनुसार, यह क्षेत्र अब भी दो अंकों की दर से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार और कारोबारी दोनों को मिलकर ऐसा संतुलन बनाना होगा जिससे सेवाएं किफायती रहें और व्यवसाय भी टिके रहें।

भाजपा वालों में गायों के प्रति सच्चा प्रेम और सम्मान है, तो विदेशों में गोमांस निर्यात पर प्रतिबंध लगाएँ: मंत्री रामलिंगा रेड्डी

0

📍 बैंगलोर: कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर सच में गायों के प्रति प्रेम और सम्मान है, तो केंद्र सरकार को विदेशों में गोमांस निर्यात पर तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए।

भाजपा सरकार में बढ़ा गोमांस निर्यात

रेड्डी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद भारत गोमांस निर्यात में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सत्ता में आने से पहले भारत तीसरे स्थान पर था, लेकिन अब यह स्थिति बदल गई है। उन्होंने कहा — “अगर भाजपा और उसके नेता सच में गोरक्षा चाहते हैं, तो पहले विदेशों में गोमांस निर्यात को रोकें। केवल हिंदू धर्म और गोरक्षा के नाम पर राजनीति करने से गायों की रक्षा नहीं हो सकती।”

image 7

भाजपा और हिंदू संगठनों को दी चुनौती

रामलिंगा रेड्डी ने केंद्र सरकार, भाजपा नेताओं, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस से सीधे कहा कि वे इस निर्यात पर रोक लगाएँ, तभी यह सिद्ध होगा कि उनका प्रेम गायों के प्रति सच्चा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ़ नारेबाज़ी और राजनीति करने के बजाय, गायों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाना ज़रूरी है। उन्होंने इसे “कर्म से प्रतिबद्धता दिखाने” का समय बताया।

राज्य में फिर छिड़ी बहस

राज्य में पिछली भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए गोहत्या प्रतिबंध कानून पर चल रही बहस के बीच, मंत्री रामलिंगा रेड्डी का यह बयान एक बार फिर इस मुद्दे को राजनीतिक केंद्र में ले आया है। इससे राज्य और केंद्र सरकारों के बीच राजनीतिक वाकयुद्ध छिड़ने की संभावना बढ़ गई है।

एजाज खान ने प्रेमानंद जी को किडनी दान करने की इच्छा जताई

📍 मुंबई : धार्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्हें पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (PKD) है, जिसका इलाज चल रहा है। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके कारण उनकी पदयात्रा स्थगित कर दी गई थी। हालांकि अब वे धीरे-धीरे ठीक महसूस कर रहे हैं और भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।

एजाज खान की पहल

अभिनेता एजाज खान ने प्रेमानंद महाराज को किडनी डोनेट करने की इच्छा जताई है। एजाज अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने नेक काम की दिशा में कदम बढ़ाया है, जिसके लिए लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

एजाज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा:
“अस्सलाम वकेलुम यारो। प्रेमानंद जी, एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला, कभी किसी को भड़काया नहीं। मेरा जी करता है मैं उन्हें मिलो और अगर मेरी किडनी मैच हो जाए, तो मैं उन्हें अपनी एक किडनी देना चाहता हूं। यारों, उनके लिए दुआ करो के ये शख्सियत 100 साल और जिएं और हिंदुस्तान का और हम सबका भला करे। मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगा सर।”

अन्य दानकर्ताओं की बातें

प्रेमानंद जी के कई भक्तों ने भी उनकी सेहत में सुधार के लिए अपनी किडनी देने की इच्छा जताई है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी उनके दर्शन करने गए और कहा कि वे उनके लिए कुछ करना चाहते हैं।

image 4

राज कुंद्रा ने कहा: “मैं आपको पिछले दो साल से फॉलो कर रहा था। सोशल मीडिया पे तो छाए हो आप और जो मतलब मैं जब आ रहा था यहां पे सोच रहा था कि मैं क्या पूछूं सब एक सवाल पूछते हैं कुछ पूछना चाहिए, तो जो भी सवाल मेरे मन में आ रहा था अगले दिन उसका आंसर मिल रहा था। आपके जरिए इंस्टाग्राम पर।

आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 लोग डूबे, 5 की मौत, 7 लापता

0

📍 आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ क्षेत्र में गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 लोग उटंगन नदी में डूब गए। घटना कुसियापुरा गांव के पास हुई, जहां दो दर्जन से अधिक युवक और किशोर देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी में गए थे। इनमें से विष्णु नामक एक युवक को बचा लिया गया, जबकि तीन युवकों गगन, ओमपाल और मनोज के शव गुरुवार देर शाम तक निकाल लिए गए। शुक्रवार को एनडीआरएफ और सेना की टीमों ने बचाव कार्य में तेजी लाकर भगवती (22) पुत्र मुरारीलाल और दीपक (17) पुत्र सुक्खन सिंह के शव बरामद किए। अब तक मृतकों की संख्या पांच हो गई है और सात लोग अभी भी लापता हैं।

बचाव कार्य में देरी पर ग्रामीणों का गुस्सा

गांववासियों ने बचाव कार्य में देरी का आरोप लगाया। शुक्रवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने ऊंटगिरि और कागारौल चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम खेरागढ़ की गाड़ी पर पथराव किया गया, जिससे उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को काबू किया।

सांसद राजकुमार चाहर का सामना आक्रोश से

फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उन्हें नाराजगी जताई और बचाव कार्य में हुई देरी पर सवाल उठाए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए सभी लापता व्यक्तियों को खोजने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

घटना का विवरण

खेरागढ़ क्षेत्र के कुसियापुरा गांव में दोपहर के समय प्रतिमा विसर्जन के लिए लगभग 25 युवक और किशोर नदी में उतरे थे। घटना स्थल नदी के ढाई किलोमीटर दूर था। नदी में प्रवेश करने के बाद अचानक 13 लोग डूब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव प्रयास शुरू किए, लेकिन पर्याप्त संसाधनों की कमी और प्रशिक्षित बचाव दल के विलंब के कारण कई लोग डूब गए।

बचाव कार्य में शामिल एजेंसियां

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम और सेना को बुलाकर बचाव कार्य में तेजी लाई गई। अधिकारियों ने बताया कि नदी की धार तेज थी और कई लापता युवकों का पता लगाने के लिए रॉड, बोट और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सामाजिक प्रतिक्रिया और जागरूकता

घटना ने स्थानीय समाज में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की जरूरत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मूर्ति विसर्जन जैसी धार्मिक गतिविधियों में उचित सुरक्षा इंतजाम और प्रशिक्षित बचाव दल की व्यवस्था जरूरी है। सामाजिक जागरूकता और नदी सुरक्षा पर अभियान शुरू किए जाने की आवश्यकता बताई जा रही है।

प्रशासनिक कदम और आगे की योजना

स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य को तेज करने के निर्देश दिए हैं। लापता लोगों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने का वादा किया गया है। प्रशासन ने आगाह किया है कि नदी में जाने से पहले सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षित गाइड के साथ ही प्रवेश किया जाए।

त्रिची में राम का चित्र जलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

📍 त्रिची, तमिलनाडु : तमिलनाडु के त्रिची में भगवान राम का चित्र जलाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

घटना का विवरण

रिपोर्ट के अनुसार, 28 सितंबर को नावलपट्टू पुलिस सीमा के अंतर्गत अयानपुथुर गांव में ऐंधम तमिल संगम की ओर से आसिवगा तिरुमल गाइडेंस फेस्टिवल आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ और शाम 6:00 बजे समाप्त हुआ, जिसमें लगभग 100 लोग शामिल हुए।

रिपोर्ट में बताया गया कि उस रात संगठन के लगभग 5-6 सदस्यों ने भगवान राम को दर्शाने वाले फ्लेक्स बैनर को चप्पलों से पीटा और उसे आग के हवाले कर दिया। बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया। वीडियो में समूह के फेसबुक पेज ऐंधम तमिलर संगम का भी उल्लेख है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैनर जलाते समय रावणे पोत्री (रावण की जय) के नारे लगाए जा रहे थे।

आरोपी की गिरफ्तारी

त्रिची के साइबर क्राइम मॉनिटरिंग अधिकारी की शिकायत के आधार पर 2 अक्टूबर को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 192, 196(1)(A), 197, 299, 302, और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 36 वर्षीय अडैक्कलराज को गिरफ्तार किया, जो पुडुक्कोट्टई जिले के विरालिमलई तालुक के कवरपट्टी गांव का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस की चेतावनी

त्रिची जिला पुलिस अधीक्षक सी. सेल्वनागरथिनम ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर ऐसा कंटेंट पोस्ट करने या साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए या सार्वजनिक शांति को भंग करे।

जौनपुर में 75 वर्षीय संगरू राम की शादी के बाद मौत, गांव में सनसनी

0

📍 जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 75 वर्षीय संगरू राम ने 35 वर्षीय महिला मनभावती से शादी की, लेकिन सुहागरात के बाद ही उनकी अचानक मौत हो गई। इस घटना से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

गांव में अकेले रहते थे संगरू राम

जानकारी के अनुसार, संगरू राम की पत्नी का एक साल पहले निधन हो गया था और उनकी कोई संतान नहीं थी। वे खेती करके जीवन यापन कर रहे थे, जबकि उनके भाई और भतीजे दिल्ली में रहते हैं और वहीं व्यवसाय करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि संगरू राम पिछले दिनों दूसरी शादी की बात कर रहे थे। लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने शादी का फैसला लिया।

कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में की शादी

सोमवार को संगरू राम ने जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज की और फिर मंदिर में शादी की रस्म पूरी की। मनभावती की यह दूसरी शादी थी और उनके पहले विवाह से दो बेटियां और एक बेटा हैं। मनभावती ने बताया कि संगरू राम ने उनसे कहा था कि “तुम घर संभाल लेना, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा।” शादी की रात दोनों देर तक बातें करते रहे, लेकिन सुबह संगरू राम की अचानक तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भतीजों ने अंतिम संस्कार करने से लगाई रोक

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। संगरू राम के भतीजों ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। उनका कहना है कि जब तक वे दिल्ली से नहीं आ जाते, अंतिम संस्कार नहीं होगा। इस बीच गांव में इस घटना को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं।

महाराष्ट्र-गुजरात में पश्चिम एक्सप्रेस के डिब्बे दो बार अलग, यात्रियों में दहशत

0

मुंबई: महाराष्ट्र और गुजरात में रविवार को एक घंटे के भीतर बांद्रा टर्मिनल से अमृतसर जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस के डिब्बे दो बार अलग हो गए। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए। पश्चिमी रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है और न ही ट्रेन के संचालन पर गंभीर असर पड़ा।

पहली घटना वनगांव-दहानू के बीच

अधिकारियों के मुताबिक पहली घटना दोपहर 1:19 बजे महाराष्ट्र के वनगांव और दहानू स्टेशनों के बीच हुई। डिब्बों को दोबारा जोड़ने के लिए ट्रेन को लगभग 25 मिनट तक रोका गया। तकनीकी टीम द्वारा मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

दूसरी घटना गुजरात के संजन स्टेशन पर

दूसरी घटना दोपहर 2:10 बजे गुजरात के संजन स्टेशन के पास हुई। इसके बाद वलसाड से कैरिज एंड वैगन कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। दोपहर 3 बजे वलसाड से एक लोकोमोटिव इंजन रवाना किया गया। जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को शाम 4:46 बजे दोबारा रवाना किया गया।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोनों बार वही दो एसी कोच अलग हुए जो ट्रेन में 17वें और 18वें स्थान पर थे। निरीक्षण के बाद इन सेकंड एसी कोचों को दो थर्ड एसी कोचों से बदल दिया गया। इसके बाद ट्रेन लगभग चार घंटे की देरी से संजन से आगे बढ़ी।

यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि कोच बदलने के दौरान सामान स्थानांतरित करने के लिए 15 कर्मचारियों को लगाया गया। इस दौरान वलसाड मेडिकल एसोसिएशन ने करीब 100 यात्रियों के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था की। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि डिब्बों के बार-बार अलग होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।