Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 57 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 57

पीएम मोदी ने कच्छ में जवानों संग मनाई दिवाली, खिलाई मिठाई, आर्मी की यूनिफॉर्म में आए नजर

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिवाली मनाने के लिए गुजरात के कच्छ पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई और उनको अपने हाथों से मिठाई खिलाई। इसके बाद जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का अवसर मिलना सबसे बड़ी खुशी है।

पीएम मोदी ने कहा कि मातृभूमि की सेवा का अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है। ये सेवा आसान काम नहीं है। ये मातृभूमि को सर्वस्व मानने वालों की साधना है। ये मां भारती के लाडलों और लाडलियों की तप और तपस्या है।

पीएम मोदी ने कहा, “मैं आप सभी को और मां भारती की सेवा में तैनात देश के हर जवान को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेरी इन शुभकामनाओं में आपके प्रति 140 करोड़ देशवासियों का कृतज्ञ भाव भी शामिल है और उनका आभार भी शामिल है।”

आपकी दहाड़ से आंतक के आका कांप जाते हैं
पीएम मोदी ने जवानों से कहा, “देश जब आपको देखता है, तो उसे सुरक्षा और शांति की गारंटी दिखाई देती है। दुनिया जब आपको देखती है, तो उसे भारत की ताकत दिखाई देती है और दुश्मन जब आपको देखता है, तो उसे बुरे मंसूबों का अंत दिखाई देता है। जब आप जोश में दहाड़ते हैं, तो आतंक के आका कांप जाते हैं।”

आज भारत डिफेंस उपकरण निर्यातक देश बन गया है
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत में अपनी सबमरीन का निर्माण किया जा रहा है। हमारा तेजस फाइटर प्लेन वायु सेना की ताकत बन रहा है। पहले भारत की पहचान हथियार मंगाने वाले देश की थी। आज भारत दुनिया के कितने ही देशों को डिफेंस उपकरण एक्सपोर्ट कर रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि आज देश में एक ऐसी सरकार है जो देश की सीमा के एक इंच से भी समझौता नहीं कर सकती है। इसलिए आज जब हमें ये जिम्मेदारी मिली है, तो हमारी नीतियां हमारी सेनाओं के संकल्पों के हिसाब से बनती हैं। हम दुश्मन की बातों पर नहीं, हमारी सेनाओं के संकल्पों पर भरोसा करते हैं।

धनतेरस के मौके पर भारत ‘वापस’ आया 102 टन सोना, RBI ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला 

0

धनतेरस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ब्रिटेन से 102 टन सोना भारत वापस शिफ्ट कर लिया है। सितंबर के अंत में आरबीआई के पास कुल 855 टन सोने का भंडार था, जिसमें से 510.5 टन सोना देश में रखा गया है। रिजर्व बैंक की विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर जारी हालिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

बैंक नियामक ने एक बयान में कहा है कि आरबीआई ने चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही मार्च-सितंबर 2024 के बीच बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) में सुरक्षित रखे गए 102 टन सोने को भारत वापस लाया है। आरबीआई के पास अब उसके कुल 854.73 टन सोने के भंडार का 60 फीसदी हिस्‍सा (510.5 टन सोना) घरेलू स्तर पर है।

आरबीआई ने सितंबर 2022 के बाद से 214 टन सोना देश में लाया है। इससे पहले बैंक नियामक ने 31 मई को 100 टन सोना वापस भारत लाया था। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि यूके से 100 टन सोना भारत लाया गया है। दरअसल 1990 के दशक की शुरुआत में भारत की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से उसे सोना गिरवी रखना पड़ा था। यह पहली बार था, जब इतनी मात्रा में सोना भारत में वापस आया था। पिछली बार की तरह आरबीआई और सरकार ने सोने को देश में लाने के लिए स्पेशल एयरक्राफ्ट और सिक्योरिटी अरेंजमेंट के साथ एक सीक्रेट मिशन चलाया।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सोना रखता है। दुनिया के सभी देशों के केंद्रीय बैंक सोना को अलग-अलग जगहों पर सुरक्षित रखना चाहते हैं ताकि जोखिम कम हो सके। अगर देश में आपदा या राजनीतिक अस्थिरता से आर्थिक स्थिति खराब होती है तो इससे उबरने में विदेशों में रखा सोना ही काम आता है। प्राकृतिक आपदाओं से भी सोने के भंडार को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में अलग-अलग जगह सोना रखने से यह जोखिम कम होता है।

कई केंद्रीय बैंकों के लिए सोने का भंडारगृह है ब्रिटेन

ब्रिटेन का बैंक ऑफ इंग्लैंड परंपरागत रूप से दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों के लिए सोने का भंडारगृह रहा है। भारत की आजादी से पहले से ही कुछ मात्रा में सोना लंदन में जमा है, क्योंकि आजादी से पहले ब्रिटेन बैंक ऑफ इंग्लैंड में भारत का सोना रखता था। इसलिए आजादी के बाद भी, भारत ने कुछ सोना लंदन में ही रखा हुआ है। आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अब 324 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स की सेफ कस्टडी में रखा गया है। दरअसल बैंक ऑफ इंग्लैंड में कई देश भी अपना सोना रखते हैं। ये न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व के बाद दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कस्टोडियन है। ब्रिटेन का बुलियन वेयरहाउस 1697 में बनाया गया था। इसमें लगभग 4 लाख गोल्ड बार हैं। सितंबर में इन तिजोरियों में करीब 5,350 टन सोना था।

यूपी में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म कर रेलवे ट्रैक पर फेंका, हालत गंभीर

0

चित्रकूट।  यूपी के चित्रकूट में चार युवकों ने घर से अस्पताल जा रही नर्स से (23) सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसके हाथ बांधकर प्रयागराज-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पटरी की देखरेख कर रहे कर्मचारियों ने ट्रैक पर युवती को बेहोश देख पुलिस को सूचना दी।

हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवती की हालत सामान्य होने पर पुलिस के सामने उसके बयान लिए जाएंगे।

आरोपियों की पहचान के लिए सभी स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कई अहम सुराग मिले हैं। कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है। युवती ने बताया है कि वह एक युवक को पहचानती है, जो बरगढ़ का है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

युवती के शरीर पर चोट व खरोंच के निशान मिले हैं। युवती के पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। युवती की साइकिल और कान की एक बाली ट्रैक के पास मिली है।

युवती प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। पिता ने बताया कि शनिवार की सुबह साइकिल से अस्पताल जा रही थी। बोझ-कोलमजरा के बीच अंडरपास के पास एक युवक बाइक से आया और उसकी साइकिल रोक ली।

इसी दौरान तीन और युवक आ गए और उसे पीटकर दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए। रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मरणासन्न हालत में उसे ट्रैक पर फेंककर भाग गए। दो रेल प्वाइंटमैन वहां से गुजरे तब घटना का पता चला।

बिहार में नीतीश और कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार ने दिवाली में पटाखे फोड़ने पर लगाया प्रतिबंध, सिर्फ ग्रीन क्रैकर्स की अनुमति

0

बेंगलुरु : देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। 31 अक्टूबर को देशभर में दिवाली मनाई जाएगी। इसी बीच कर्नाटक के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्नाटक की जनता इस साल दिवाली नहीं मना सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस साल दिवाली के दौरान केवल हरे पटाखों (ग्रीन क्रैकर्स) के उपयोग की अनुमति दी है।

उन्होंने जिला कलेक्टर्स और जिला पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पटाखों की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऐसे पटाखों की अनुमति किसी भी हाल में नहीं दी जानी चाहिए, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। मुख्यमंत्री ने पटाखों की भंडारण और बिक्री प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पर जोर दिया और निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

बिहार के कौन से शहर प्रतिबंध से रहेंगे मुक्त?
हालांकि, पटना, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और गया के अतिरिक्त बिहार के अन्य शहरों में दीपावली पर केवल हरित या पर्यावरण के अनुकूल पटाखे ही जलाने की अनुमति होगी। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इसलिए, एनजीटी के आदेश के अनुपालन के लिए इन शहरों को पटाखों की बिक्री का लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा।

पटना जिला प्रशासन ने बताया नियम
पटना जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पटना, गया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर को ‘गैर-प्राप्ति शहर’ माना गया है, जहां केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता निर्धारित राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों से अधिक प्रदूषित है। ऐसे में अगर प्रतिबंधों का उल्लंघन किया जाएगा तो सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

पद्मश्री अवॉर्डी डांसर कनक राजू का निधन, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम रेड्डी ने जताया शोक

0

आदिवासी लोक नृत्य कनक राजू जिन्हें जातीय नृत्य गुसाडी को लोकप्रिय बनाने के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, अब उन्होंने इस दुनिया को लविदा कह दिया है। वह 83 वर्ष के थे। कनक राजू के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने दुख व्यक्त किया। कुमारम भीम आसिफाबाद जिले के जैनूर मंडल में कनक राजू के पैतृक गांव मरलावई में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है कि एक विपुल नर्तक और सांस्कृतिक प्रतीक श्री कनक राजू जी के निधन से दुखी हूं। गुसाडी नृत्य को संरक्षित करने में उनका समृद्ध योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करेगा। प्रधानमंत्री ने कनक राजू के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, नर्तक के काम के स्थायी प्रभाव पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके समर्पण और जुनून ने यह सुनिश्चित किया कि सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण पहलू अपने प्रामाणिक रूप में फल-फूल सकें। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भी प्रसिद्ध गुसाडी नर्तक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुसाडी को दुनिया से परिचित कराने और तेलंगाना की कला और सांस्कृतिक परंपरा को संरक्षित करने के लिए कनक राजू को एक असाधारण कलाकार के रूप में पहचाना जाता है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार रेड्डी ने कहा कि प्रसिद्ध नर्तक का निधन लोक कला के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को कनक राजू का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का आदेश दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजू का शुक्रवार रात वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार शनिवार को जिले के मरलावई गांव में किया जाएगा। राजू एक स्कूल चलाते थे, जिसमें वह तेलंगाना के प्रसिद्ध लोक नृत्य गुसाडी का प्रशिक्षण देते थे। उन्हें 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्देश दिया।केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव और अन्य नेताओं ने भी राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

लखनऊ में बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश मलिहाबाद में ट्रैक पर रखी डाली

0

लखनऊ। कानपुर के बाद लखनऊ में भी ट्रेन पलटाने की साजिश रची गई। मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को ट्रैक पर रखी पेड़ की डाल बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में फंस गई। इससे ट्रेन का एक्सल काउंटर टूट गया। चालक ने ट्रेन रोककर अधिकारियों को सूचना दी। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो ट्रैक पर लकड़ी और पत्थर रखे मिले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रेलवे की ओर से साजिश की आशंका जताते हुए मलिहाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक महिलाबाद स्टेशन के पास बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस के इंजन में लकड़ी फंस गई। घटनास्थल की जांच में ट्रैक पर लकड़ी और पत्थर डाले जाने का पता चला। ताजा टूटा एक्सल काउंटर भी पड़ा मिला। इस आपराधिक साजिश के चलते बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना की वजह से काफी देर तक रूट प्रभावित रहा।

लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता
कुछ वक्त पहले ही कानपुर में इसी तरह रेलवे ट्रैक को बाधित करने की साजिश के कई मामले सामने आए थे। जांच एजेंसियां उस मामले की तफ्तीश कर रही हैं। इसके बाद ऊंचाहार, बिजनौर में भी घटनाएं हुईं। ऐसे में राजधानी में हुई इस घटना को अफसरों ने गंभीरता से लिया है।
तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। जो सुबूत मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी पश्चिम

प्रौद्योगिकी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले लोग: विशेषताएं और योगदान

प्रौद्योगिकी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले लोग वे होते हैं जो नई तकनीकों को सहजता से अपनाते हैं और उनका उपयोग अपने जीवन को सुविधाजनक और उन्नत बनाने के लिए करते हैं। ये लोग अपने आसपास के लोगों और समाज में भी डिजिटलाइजेशन के प्रति जागरूकता लाने का कार्य करते हैं। उनके कुछ प्रमुख गुण निम्नलिखित हैं:

प्रौद्योगिकी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले लोग: विशेषताएं और योगदान
  1. 1 स्मार्ट उपकरणों का व्यापक उपयोग – आधुनिक तकनीक का उपयोग इनके जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, और स्मार्ट होम उपकरणों का नियमित उपयोग करके ये अपने रोज़मर्रा के कार्यों को अधिक प्रभावी और सरल बनाते हैं। उदाहरण के लिए, स्मार्टवॉच का उपयोग स्वास्थ्य और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए, स्मार्ट लाइटिंग का उपयोग ऊर्जा बचाने के लिए, और स्मार्टफोन का उपयोग सामाजिक संपर्क, इंटरनेट ब्राउज़िंग, तथा मनोरंजन के लिए करते हैं।
  2. 2 सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म पर सक्रियता – ये लोग विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, और लिंक्डइन पर जुड़े रहते हैं। सोशल मीडिया पर अपनी रुचियों, विचारों और अनुभवों को साझा करना इनकी आदत बन गई है। साथ ही, ये विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों पर नए ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं, जिससे उन्हें समाज में हो रहे नए बदलावों और घटनाओं की जानकारी मिलती रहती है। इससे वे न केवल अपडेटेड रहते हैं, बल्कि दूसरों के साथ भी विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।
  3. 3 नई तकनीकों और आविष्कारों के प्रति उत्साह – इन लोगों में नई तकनीकों के प्रति विशेष उत्साह होता है। चाहे वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), ब्लॉकचेन, या नई मोबाइल एप्स हों, ये हमेशा जानना चाहते हैं कि नई तकनीकें कैसे काम करती हैं और उनका उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है। नई तकनीकों के प्रति इस उत्सुकता के कारण ये लोग नए आविष्कारों और तकनीकी समाधानों को भी जल्दी समझते और अपनाते हैं।
  4. 4 जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव – प्रौद्योगिकी के प्रयोग से इनकी जीवनशैली में भी बड़े बदलाव आए हैं। ये लोग अपने समय और ऊर्जा को प्रभावी रूप से उपयोग करने के लिए डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, और फिटनेस ट्रैकिंग जैसे डिजिटल साधनों का सहारा लेते हैं। उदाहरण के लिए, मोबाइल बैंकिंग ऐप्स से इनका वित्तीय लेनदेन सुरक्षित और तेज़ होता है, और फिटनेस ऐप्स की मदद से ये अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य प्रौद्योगिकी का उपयोग करके अपने दैनिक कार्यों में समय की बचत करना और उन्हें सुविधाजनक बनाना है।
  5. 5 ज्ञान और कौशल में वृद्धि की इच्छा – तकनीकी ज्ञान और कौशल को बढ़ाने की चाह इनकी एक प्रमुख विशेषता है। ये लोग विभिन्न ऑनलाइन कोर्स, वेबिनार, और वर्कशॉप के माध्यम से अपनी जानकारी को अद्यतन करते रहते हैं। इस प्रकार की शिक्षा से उन्हें नई तकनीकों को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनका आत्मविश्वास और कुशलता बढ़ती है।
  6. 6 डिजिटलाइजेशन के प्रति जागरूकता – ये लोग समाज में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने और दूसरों को भी नई तकनीकों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करते हैं। ये अपने परिवार, मित्रों, और सहकर्मियों को नई तकनीकों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें इसके लाभों के बारे में समझाते हैं। इनके प्रयासों से समाज में तकनीकी जागरूकता का प्रसार होता है, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ भी नई तकनीकों के साथ सहजता से जुड़ पाती हैं।

प्रौद्योगिकी के साथ चलने वाले ये लोग समाज में डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व करते हैं और प्रगति की दिशा में एक प्रेरणा स्रोत बनते हैं। इनकी जीवनशैली न केवल उन्हें, बल्कि उनके आसपास के लोगों को भी नई तकनीकों से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है।

रीवा में पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से गैंगरेप, नशे में धुत आरोपियों ने बनाया रेप का वीडियो, वायरल करने की दी धमकी

0

रीवा। मध्‍य प्रदेश (MP) के रीवा (Rewa) में एक नवविवाहित महिला (newly married woman) के साथ पति (husband) के सामने गैंगरेप की घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए दंपति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ आरोपियों ने रेप किया है। घटना सोमवार की है। पुलिस शिकायत के बाद मामले को दबाए बैठी थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पति को पेड़ से बांध दिया और पत्नी से गैंगरेप किया है। दोनों भैरवनाथ मंदिर के पास घूमने आए गए थे। घटना सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरम हो गई है। कांग्रेस ने संगीन आरोप लगाए हैं।

वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

दरअसल, नवदंपति पिकनिक के उद्देश्य से भैरवनाथ मंदिर गए हुए थे, अचानक वहां पांच की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने पति को पेड़ में बांध दिया। इसके बाद पत्नी के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही पीड़िता का वीडियो भी बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में कई संदेहियों को राउंडअप करके पूछताछ कर रही है। अभी तक दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसी साल हुई थी दोनों की शादी

जानकारी के मुताबिक कॉलेज में पढ़ने वाले नवदंपति की शादी इसी साल हुई थी। वह पिकनिक करने के उद्देश्य से गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरवनाथ मंदिर गए हुए थे। अचानक पांच की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने पहले तो पति के साथ मारपीट की। इसके बाद पेड़ में बांधकर उनके सामने ही सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

कांग्रेस ने लगाए आरोप

बताया जा रहा है कि पुलिस शिकायत मिलने के बाद इस मामले को दबाए बैठी रही है। आरोपियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि रीवा में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव था। सीएम समेत देश के बड़े उद्योगपति वहां पहुंचने वाले थे। इससे प्रदेश की छवि पर असर पड़ता। इसलिए पुलिस ने मामने को सामने नहीं आने दिया।

वहीं, महिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कविता पांडेय ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रीवा विंध्य इन्वेस्टर समिट होने के कारण पुलिस ने मामले को दबा कर रखा था। प्रदेश के मुखिया उद्योगपतियों के साथ यहां व्यंजनों का आनंद ले रहे थे। वहीं, बच्ची न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी।

भीलवाड़ा में पार्षद पति को मारा चाकू , आगजनी और पत्थरबाजी भीड़ ने एंबुलेंस सहित तीन कारों को फूंका

0

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में 30-40 लोगों ने कहासुनी होने पर पार्षद पति पर जानलेवा हमला कर दिया। चाय की दुकान में घुसकर उन्हें चाकू मार दिया और तोड़फोड़ की। चाकूबाजी में पार्षद पति सहित 3 लोग घायल हो गए।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माणिक्य नगर चौराहे के आसपास बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जमा हो गए। चाकू बाजी में घायल भाजपा नेता सहित तीनों युवकों को एमजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी ओर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मंगला चौक इलाके में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, माणिक्य नगर चौराहे पर भाजपा नेता देवेंद्र हाडा उनके भतीजे बबलू और एक अन्य युवक के साथ मोमिन मोहल्ला क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने और चाकूबाजी की घटना करने का हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उनका कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद मुस्लिम पक्ष के युवकों ने भाजपा नेता हाडा और अन्य दो युवकों के साथ मारपीट करते हुए चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें तीनों घायल हो गए है।

घायलों को एमजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी उनके कुशल से पूछने पहुंचे तो वहीं दूसरी ओर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगला चौक क्षेत्र में जमकर प्रदर्शन किया। क्षेत्र में दोनों पक्षों की और से हुई पत्थर बाजी की घटना से क्षेत्र में खड़े वाहनों के शीशे टूट गए। आक्रोशित भीड़ और पुलिस के बीच हुई गहमागहमी के बीच हुड़दंगियों ने एक कर को आग के हवाले करने की कोशिश की।

महाराष्ट्र चुनाव: 85-85 सीटों पर लड़ेंगे MVA के तीनों दल… सहयोगी पार्टियों के लिए भी छोड़ी इतनी सीटें

0

मुंबई: कांग्रेस, राकांपा (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) के गठबंधन ‘महा विकास आघाडी’ (एमवीए) ने बुधवार को महाराष्ट्र में 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। हालांकि सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने को लेकर विचार-विमर्श अब भी जारी है। तीनों सहयोगी दल कुल 288 में से शेष 33 सीट को आपस में तथा छोटी पार्टियों के साथ बांटने पर चर्चा कर रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 20 नवंबर को होने वाले ‍‍विधानसभा चुनाव के लिए कुल 288 सीट में से 270 पर सहमति बन गई है।

राउत ने कहा, “हम समाजवादी पार्टी, पीडब्ल्यूपी, माकपा, भाकपा और ‘आप’ को शामिल करेंगे। शेष सीट के लिए अब भी चर्चा चल रही है। हम सौहार्दपूर्ण ढंग से 270 सीट पर सहमति पर पहुंचे हैं। महायुति सरकार को हराने के लिए एमवीए एकजुट है।” महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि बाकी सीट छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी जाएंगी। शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल देसाई ने संवाददाताओं से अलग से बातचीत में सीट बंटवारे के बारे में बताया।

देसाई ने कहा, “एमवीए के तीनों घटक दल 85-85 सीट (कुल 255) पर सहमति पर पहुंच गए हैं। शेष 33 सीट में से सहयोगी दल आपस में 18 सीट पर चर्चा कर रहे हैं, जबकि शेष (15 सीट) छोटे दलों को आवंटित की जाएंगी।” कुछ सीटों, विशेषकर विदर्भ क्षेत्र और मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच विवाद के कारण विपक्षी सदस्यों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत कई सप्ताह तक चलती रही।

हाल के लोकसभा चुनावों में अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण कांग्रेस विदर्भ में अपनी जमीन खोने को इच्छुक नहीं है। सीट बंटवारे पर गतिरोध जारी रहने के कारण, विपक्षी खेमे में समाजवादी पार्टी (सपा), आम आदमी पार्टी (आप), वामपंथी दल और पीजेंट एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) सहित छोटी पार्टियों में बेचैनी बढ़ रही थी। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा ने एमवीए से 12 सीट की मांग की थी और पांच निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

विभिन्न दलों के उम्मीदवार टिकट पाने के लिए एमवीए शामिल दलों के कार्यालयों में उमड़ रहे हैं, क्योंकि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है – जिसकी अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। सीट आवंटन में लगातार हो रही देरी उनकी चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। इस साल हुए आम चुनाव में महाराष्ट्र में एमवीए को 48 लोकसभा सीट में से 31 सीट मिली थीं, इसलिए छोटी पार्टियां ‘इंडिया’ गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मात्र 17 सीट मिली थीं।