Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 54 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Wednesday, November 18, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 54

यूपी के झांसी में मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 नवजात बच्चों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताई गहरी संवेदना

0

झांसी: झांसी के मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एनआईसीसीयू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) वार्ड में भीषण आग लगने से 10 नवजात बच्चों की झुलकर मौत हो गई। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में शुक्रवार रात लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया। इस दर्दनाक घटना में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई और जबकि 45 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस संकट के दौरान कृपाल नाम के व्यक्ति ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए 20 नवजात शिशुओं की जान बचाई। 

कैसे हुआ झांसी अग्निकांड
यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे हुई। जब NICU से धुआं निकलते देखा गया। आग की लपटों ने तेजी से पूरे वार्ड को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर में आग लगने से यह हादसा हुआ। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं। हादसे के समय न तो कोई अग्निशमन उपकरण प्रभावी रूप से काम कर रहे थे और ना ही बचाव दल को वार्ड तक पहुंचने में मदद मिली।

image 42

पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “यह घटना हृदय विदारक है। जिन परिवारों ने अपने मासूमों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।” उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को झांसी भेजा। सीएम ने घटना की जांच के लिए दो समितियां गठित की हैं। बृजेश पाठक ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।  

योगी आदित्यनाथ ने 12 घंटे में मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने जांच रिपोर्ट 12 घंटे के भीतर प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता अपने बच्चों को खोने के गम और प्रशासन की लापरवाही पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस हादसे ने न केवल झांसी बल्कि पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।

गुजरात में 3500 करोड़ का ड्रग्स बरामद, ईरानी नागरिकों से 700 किलो मेथामफेटामाइन जब्त

0

गुजरात अंतर्गत पोरबंदर के समंदर में गुजरात ATS और NCB ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है बताया जा रहा है कि टीम रात से ही समंदर के बीचो-बीच ऑपरेशन चल रहा था वही उक्त कार्रवाई में 700 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई है। जानकारी है कि उक्त ड्रग्स ईरानी बोट से लाई जा रही थी जहा IMBL की रडार पर आने के बाद ड्रग्स को पकड़ने में सफलता मिली है, एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस के एटीएस द्वारा किए गए संयुक्त अभियान में भारतीय जलक्षेत्र में करीब 700 किलोग्राम मेथ की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। उक्त अभियान के दौरान 8 विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो ईरानी होने का दावा करते हैं।

ईरानी बोट से 700 किलो नशीला पदार्थ बरामद

एटीएस और एनसीबी की टीम ने बोट की जांच की तो उसमें करीब 700 किलो नशीले पदार्थ मिले। एजेंसियों ने नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया और बोट में मौजूद 8 ईरानी नागरिकों को भी गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी ने नौसेना और गुजरात एटीएस के साथ मिलकर इस अभियान को अंजाम दिया।

‘सागर मंथन-4’ अभियान में मिली सफलता

इसे लेकर एनसीबी ने एक बयान जारी कर कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर ‘सागर मंथन-4’ कोड नाम से यह अभियान शुरू किया गया। नौसेना ने अपने समुद्री गश्ती उपकरणों को तैनात करके एक बोट की पहचान की और उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि यह बोट ईरान से भारत आ रहा था। अमित शाह ने जांच एजेंसियों को दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करते हुए जांच एजेंसियों ने आज गुजरात में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और लगभग 700 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित मेथ जब्त किया। NCB, भारतीय नौसेना और गुजरात पुलिस द्वारा किया गया संयुक्त अभियान इस सपने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और इसे प्राप्त करने में जांच एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय का एक शानदार उदाहरण है। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए एजेंसियों को हार्दिक बधाई।

एसडीएम की गाड़ी के बोनट पर बैठकर काटा केक, सोशल मीडिया पर वीडियो भी किया गया अपलोड

0

हमीरपुर: एसडीएम लिखी कार के बोनट पर बैठकर जन्मदिन का केक काटकर जश्न मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो मौदहा कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज ग्राउंड का बताया जा रहा है। जिसमें युवक बोनट पर पांच-पांच केक रखकर काट रहे हैं और गानों पर ठुमके लगा रहे हैं। प्रशासन ने अफसरों के लिए प्राइवेट वाहनों को किराए पर ले रखा है, जिनमें पीले नंबर की प्लेट लगी होती है।

अफसरों के कार से उतरते ही इन्हें चलाने वाले अपने निजी कार्यों में प्रयोग करना शुरू कर देते हैं। एक ऐसा ही एसडीएम लिखी और हूटर के साथ-साथ लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ी के बोनट पर बर्थडे मनाते कुछ युवकों का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो मौदहा कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। जहां लाल नीली बत्ती के साथ हूटर बजाकर एक नहीं बल्कि पांच केक काटते हुए युवक दिख रहे हैं। केक काटने के बाद युवकों का ग्रुप गाड़ी के बोनट में बैठकर फोटो भी खिंचवाता है।

बोलेरो पर चढ़कर कांटा केक:
इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में लगभग एक दर्जन लोग मौजूद दिखाई पड़ रहे हैं। जहां एक युवक बर्थडे केक के साथ बोलेरो के बोनट पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान एसडीएम लिखी गाड़ी पर नीली बत्ती स्ट्रोब लाइट बाकायदा चल रही है। रात के अंधेरे में बर्थडे केक काटकर जश्न मनाया जा रहा है।

सेल्फी लेते दिखा युवक:
वायरल हो रहे वीडियो में वीडियो शूट करने के दौरान एक व्यक्ति सेल्फी लेता हुआ भी दिखाई पड़ रहा है, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि सोशल मीडिया पर भौकाल जमाने के उद्देश्य से एसडीएम लिखी गाड़ी का दुरुपयोग करते हुए बोनट पर बैठकर केक काटा गया है।

प्रशासन की हो रही किरकिरी:
प्रशासनिक अधिकारी का पद लिखा, नीली बत्ती लगी हुई गाड़ी पर केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशासन की खिंचाई हो रही है, लोगों का कहना है कि लोग सोशल मीडिया पर जल्दी फेमस होने के चक्कर में इस तरीके के हरकतें कर रहे हैं, जिससे लोग कानून के दायरे में आ जाते हैं।

लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनें भिड़ी, कोच के ऊपर चढ़ गया दूसरा कोच

0

कोच में रेलवे इलेक्ट्रिक का स्टाफ़ और ठेकेदार के कुछ मज़दूर घायल हुए हैं। इस हादसे में कुल 40 लोग घायल हुए हैं। सूचना आग की तरह फैल गई और एसडीआरएफ़ और एनडीआरएफ़ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।

रेलवे की टीमों ने कटर से कोच काटकर घायलों को बाहर निकाला। थोड़ी ही देर में लगभग आधा दर्जन एम्बुलेंस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। मॉकड्रिल लगभग डेढ़ -दो घण्टे तक चली और इसमें सम्बंधित विभागों का रिस्पॉन्स टाइम जांचा गया।

अपर मण्डल रेल प्रबंधक रुपेश यादव ने बताया कि एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन यानी एआरटी को आधुनिक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मॉकड्रिल के दौरान की गई त्रुटियों को सुधारा जाएगा।

‘थप्पड़बाज’ नरेश मीणा पर पहले से दर्ज हैं 23 मुकदमे, आगजनी-तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने खोले पुराने केस

0

राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने के आरोपी निर्दलीय विधायक नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। समरावता गांव से नरेश मीणा को गिरफ्तार किया है। इससे पहले नरेश मीणा ने आरोप लगाया है कि टोंक-सवाई माधोपुर से कांग्रेस सांसद हरीश मीणा एनकाउंटर करवा सकते है। इसलिए वह सरेंडर करने के लिए तैयार है।

नरेश मीणा आज समरालत गांव पहुंचे और खुद के सरेंडर करने का ऐलान किया। नरेश मीणा ने कहा कि मैं सरेंडर नहीं करूंगा तो सांसद हरीश मीणा मेरा एनकाउंटर करवा सकते है। दूसरी तरफ नरेश मीणा ने पूरे मामले में टोंक की जिला कलेक्टर सौम्या झा पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बता दें नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर आरएएस एसोसिएशन ने कामकाज के बहिष्कार की घोषणा कर दी।

बुधवार को जब पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को गिरफ्तार करने का प्रयास शुरू किया तो मीणा समर्थकों और वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस पर समर्थकों ने पत्थरबाजी कर दी। जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ कर भीड़ तीतर बितर करनी पड़ी। इससे गुस्साई भीड़ ने पुलिस के कुछ वाहनों में आग लगा दी और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

समरावता गांव में हालात बिगड़ने की सूचना पर एसपी विकास सांगवान भी मौके पर पहुंचे। उनसे पहले एडिशनल एसपी ब्रजेन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और अर्ध सैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया था। समरावता में पहले बहिष्कार और एसडीएम के थप्पड़ मारने के बाद पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा चुका था।

उल्लेखनीय है कि टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने मालपुरा के एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मार दिया दरअसल, नरेश मीणा लगातार चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे थे कि उनकी ईवीएम मशीन पर चुनाव चिन्ह ठीक से नजर नहीं आ रहा और वह हल्का दिखाई दे रहा था। इस मुद्दे को लेकर एसडीएम और मीणा के बीच तीखी कहासुनी भी हुई, जिसके बाद नरेश मीणा ने अपना आपा खो दिया और एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया।

गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया सरपंच और बीच चौराहे पर उसकी पत्नी ने की जमकर धुलाई की

0

उज्जैन: नीमच जिले के एक सरपंच और उसकी महिला मित्र कार से कहीं जा रहे थे, तभी सरपंच की पत्नी ने उन्हें देख लिया। हुआ यूं कि पत्नी ने बिना सोचे-समझे दोनों की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद पत्नी ने खूब हंगामा भी किया। सरेआम हुई इस पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तीनों को थाने ले आई। थाने में तीनों के बीच बहस का दौर चला। हालांकि अंत में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का लिखित आवेदन पुलिस को दिया। यहां पता चला कि मारपीट करने वाली महिला सरपंच की दूसरी पत्नी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नीमच जिले के सावन ग्राम पंचायत के सरपंच जितेंद्र माली अपनी महिला मित्र के साथ उज्जैन आए थे। वे इंदौर रोड स्थित लालगेट के पास प्रकाश होटल में रुके थे। बुधवार सुबह सरपंच अपनी महिला मित्र के साथ कार में होटल से निकले ही थे कि उनकी पत्नी ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। सरपंच की पत्नी ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जिसमें सरपंच की पत्नी कार में अपने पति के बगल में बैठी अपनी महिला मित्र की पिटाई कर रही है।

सरपंच की दो पत्नियां हैं, दोनों से उसके दो बच्चे हैं

सरपंच जितेंद्र माली की पहली शादी करीब 20 साल पहले सपना माली से हुई थी। इसके बाद सरपंच ने करीब 15 साल पहले स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली उषा आर्य से शादी कर ली और उसके साथ रहने लगा। जितेंद्र माली के दोनों पत्नियों से दो बच्चे हैं। सरपंच की दूसरी पत्नी उषा का आरोप है कि जितेंद्र अब तीसरी बार आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिला से शादी करना चाहता है। उषा ने कहा कि मेरे हाथ दोनों के कई फोटो और वीडियो भी लग गए। मैंने उसके पति को समझाने की कोशिश की तो वह पैर पकड़कर माफी मांगने लगा और अपने बच्चों की खातिर गिड़गिड़ाने लगा। मुझे पता चला कि दोनों उज्जैन चले गए हैं, जिसके बाद मैंने पीछा करके दोनों को पकड़ लिया।

इस मामले में नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि सरपंच की पत्नी उज्जैन के प्रकाश होटल पहुंची थी और उसने सरपंच को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। ये सभी नीमच जिले की सावन ग्राम पंचायत के निवासी हैं। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, लेकिन आपसी मामला होने के कारण समझौते के लिए लिखित में आवेदन दिया गया है। कोई भी पक्ष कार्रवाई नहीं चाहता है।

UP ATS में तैनात महिला के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, पहले कपड़े फाड़े फिर जान से मारने की दी धमकी 

0

लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी और मारपीट की गई। आरोप है कि इलाके के दबंगों ने सिपाही के घर में घुसकर उसकी और उसके पति की बुरी तरह से पिटाई की। इन दबंगों ने सिपाही का कपड़ा तक फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी ने घर में घुसकर की मारपीट 
दरअसल, यह घटना 11 नवंबर को लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में हुई। महिला सिपाही और उसका पति, जो यूपी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) में तैनात हैं, घर पर थे। आरोप है कि दबंग अंकित यादव और उसके कुछ साथियों ने उनके घर में घुसकर महिला को गाली दी और मारपीट शुरू कर दी। जब पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। इसके बाद आरोपी ने महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की और उसका कपड़ा फाड़ डाला। इस दौरान कॉलोनी के लोग आ गए, जिससे आरोपी भाग गए।

image 35

आरोपियों ने पुलिस हेल्पलाइन को नकारा 
पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करने की कोशिश के बावजूद, आरोपियों ने पीड़ित दंपत्ति को धमकाया और दरवाजे पर बैठकर उन्हें डराया। वे लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे। जब आरोपियों ने वहां से जाने का संकेत दिया, तब पीड़ित दंपत्ति कृष्णा नगर थाने पहुंचे और अपनी तहरीर दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें छेड़खानी, मारपीट, धमकी देने और सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

राजस्थान उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच निर्दलीय उम्मीदवार ने एसडीएम को जड़ा थप्पड़

0

राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। 7 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस बीच, टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मारने की खबर है। मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है। राजस्थान में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने एसडीएम को थप्पड़ मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रहे मतदान के दौरान देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी एसडीएम को थप्पड़ मार दिया।

यह वाकया कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा से जुड़ा है। उन्होंने चुनाव ड्यूटी पर तैनात मालपुरा के उपखंड अधिकारी अमित चौधरी का कॉलर पकड़ लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी और टोंक कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि समरावता गांव के मतदाताओं ने अपनी एक मांग के समर्थन में मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की थी, लेकिन मतदान केंद्र और बूथ तक पहुंचने वाला रास्ता खुला था।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जब एसडीएम चौधरी जब लोगों को वोट डालने के लिए मनाने वहां गए तो निर्दलीय प्रत्याशी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। नरेश उन ग्रामीणों का समर्थन कर रहे थे जिन्होंने मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। जिला कलेक्टर ने बताया, “यह गांव वर्तमान में नगर फोर्ट तहसील में आता है और ग्रामीण गांव को उनियारा तहसील के अंतर्गत लाने की मांग कर रहे हैं जो उनके गांव के पास है।उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले यह मांग उठाई थी और उन्हें 30 अक्टूबर को आश्वासन दिया गया था कि आदर्श आचार संहिता हटने के बाद इस मामले पर विचार किया जाएगा।

https://twitter.com/Jitendraitawa/status/1856636311756825081?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1856636311756825081%7Ctwgr%5Ed7efe2a4c590fe82d416c07cb41b2c1a48d3bf8b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jansatta.com%2Frajya%2Frajasthan-news-independent-candidate-slapped-sdm%2F3679421%2F

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के आज वोटिंग

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। 7 विधानसभा सीटों दौसा, झुंझुनूं, देवली उनियारा, रामगढ़, खींवसर, सलूंबर और चौरासी में कुल 69 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। दौसा विधानसभा सीट किरोड़ी लाल मीणा और सचिन पायलट की वजह से हॉट सीट बन गई है. बीजेपी से मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगन मोहन मीणा मैदान में हैं। वहीं, पायलट परिवार के नजदीकी माने जाने वाले दीनदयाल बैरवा कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। खींवसर विधानसभा सीट से आरएलपी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल चुनावी मैदान में हैं। आदिवासी बेल्ट की चौरासी सीट में भी तेजी से उभरने वाली भारत आदिवासी पार्टी के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है।

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, लेकिन इन जगहों पर लागू नहीं होगा फैसला

0

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी सामने आई है। कोर्ट ने कहा है कि दोषी या आरोपी के निर्माण पर बिना कानूनी प्रक्रिया के बुलडोजर नहीं चला सकते। साथ ही कोर्ट ने उन अफसरों को भी फटकार लगाई है, जो कानून हाथ में लेकर बुलडोज़र कार्रवाई को अंजाम दे रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि अब बिना उचित नोटिस घरों को गिरा सकते। 15 दिन का नोटिस पहले नोटिस देना जरूरी होगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन को लेकर लक्ष्मण रेखा खींच दी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या-क्या गाइडलाइन दिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की हैं गाइडलाइंस

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल में चलन में आए ‘बुलडोजर न्याय’ पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संपत्तियों को ध्वस्त करने के संबंध में बुधवार को अखिल भारतीय स्तर पर दिशानिर्देश जारी किए और कहा कि कार्यपालक अधिकारी न्यायाधीश नहीं बन सकते, आरोपी को दोषी करार नहीं दे सकते और उसका घर नहीं गिरा सकते। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि लोगों के घर सिर्फ इसलिए ध्वस्त कर दिए जाएं कि वे आरोपी या दोषी हैं, तो यह पूरी तरह असंवैधानिक होगा।

महिलाएं और बच्चे रातभर सड़कों पर रहें अच्छी बात नहीं

न्यायमूर्ति गवई ने फैसला सुनाते हुए कहा कि महिलाएं और बच्चे रातभर सड़कों पर रहें, यह अच्छी बात नहीं है। पीठ ने निर्देश दिया कि कारण बताओ नोटिस दिए बिना कोई तोड़फोड़ नहीं की जाए और नोटिस जारी किए जाने के 15 दिनों के भीतर भी कोई तोड़फोड़ नहीं की जाए। पीठ ने निर्देश दिया कि ढहाने की कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई जाए। पीठ ने यह स्पष्ट किया कि यदि सार्वजनिक भूमि पर अनधिकृत निर्माण हो या अदालत द्वारा विध्वंस का आदेश दिया गया हो तो वहां उसके निर्देश लागू नहीं होंगे। इसने कहा कि संविधान और आपराधिक कानून के आलोक में अभियुक्तों और दोषियों को कुछ अधिकार और सुरक्षा उपाय प्राप्त हैं। उच्चतम न्यायालय ने देश में संपत्तियों को ढहाने के लिए दिशा-निर्देश तय करने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर यह व्यवस्था दी।

बालोतरा के पचपदरा में ओसवाल समाज भवन का छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत

0

बालोतरा : पचपदरा में ओसवाल समाज भवन का छज्जा गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में भवन के बाहर बैठे दो लोगों की दबने से मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, जिनमें बालोतरा ASP गोपाल सिंह भाटी, DSP अनिल पुरोहित और तहसीलदार शामिल हैं, तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को राजकीय जिला नाहटा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। अस्पताल के पीएमओ संदीप देवांत ने घायलों की स्थिति की जानकारी दी और उचित इलाज की व्यवस्था की।मौके पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने घटना को लेकर विरोध जताया और शव उठाने से इनकार कर दिया। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने समझाइश की। लेकिन देर शाम तक गतिरोध नहीं टूटा।

image 30

छज्जा भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गया

पुलिस के अनुसार कस्बे के श्रीरामसिंह राजपुरोहित (78) मंगलवार दोपहर घर से किसी काम से बाजार गए थे। इस दौरान पचपदरा के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित जैन समाज की भोजनशाला के छज्जे के नीचे विश्राम के लिए खड़े हो गए। इस बीच खेत से लौट रहे मिठूसिंह राजपुरोहित (48) जो आपस में रिश्तेदार थे, उन्हेंं देखकर रुक गए। दोनों वहां पर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जर्जरहाल छज्जा भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गया। गंभीर घायल श्रीरामसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आस पास खड़े लोगों ने मीठूसिंह को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

image 31

लोग वाहन के आगे खड़े हो गए

घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाज के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हुए। पुलिस जब मृतक श्रीरामसिंह का शव गाड़ी में डालकर ले जाने लगी तो लोग वाहन के आगे खड़े हो गए। घटना को लेकर कड़ा रोष व विरोध जताया।

समझाइश के बाद भी नहीं माने परिजन व ग्रामीण

मौहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले दो महीने से अधिक समय से भवन के जर्जर छज्जे की मरम्मत करवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन मरम्मत नहीं करवाई। अब हादसे में दो जनों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने उचित कार्रवाई करने व मृतकों के परिजनों को मदद की मांग की। घटना की जानकारी पर तहसीलदार गोपी किशन पालीवाल, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह भाटी, पुलिस उप अधीक्षक अनिल पुरोहित आदि ने लोगों से समझाइश की। कुछ समय बाद पहुंचे पूर्व विधायक मदन प्रजापत, मंडापुरा सरपंच डालूराम प्रजापत, पूर्व सरपंच विजय सिंह खारवाल आदि ने प्रशासन के अधिकारियों से उचित कार्रवाई करने व मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। प्रशासन व पुलिस ने दुबारा ग्रामीणों व परिजनों से वार्ता की, लेकिन प्रशासन के प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुए। देर शाम के बाद भी ओसवाल भवन में ग्रामीणों, समाज के लोगों के बीच वार्ता जारी रही।