Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 53 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 53

चिता पर जिंदा होने वाले शख्स की मौत, डॉक्टरों की लापरवाही देख दुनिया हैरान

0

झुंझुनूं में एक आश्चर्यजनक घटना ने दुनिया को हैरान कर दिया है। यहां एक शख्स चिता पर अचानक जिंदा हो गया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। खास बात यह है कि इस शख्स को दो घंटे तक मोर्चरी में डीप फ्रीजर में भी रखा गया था। साथ ही डॉक्टर्स ने बिना पोस्टमार्टम किए ही उसकी रिपोर्ट बना दी थी। जब ये शख्स चिता पर जिंदा हुआ तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसे पहले बीडीके भर्ती किया गया, फिर जयपुर रेफर किया। जहां करीब 12 घंटे बाद उसकी आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित 

जानकारी के अनुसार, इस शख्स का नाम रोहिताश था। उसकी उम्र 47 साल थी। रोहिताश मूक-बधिर था और बगड़ स्थित मां सेवा संस्थान के आश्रय गृह में रहता था। गुरुवार दोपहर को उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे झुंझुनूं के सरकारी बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

सामने आई डॉक्टर्स की लापरवाही 

इस मामले में डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिंदा शख्स को मृत बताने, मोर्चरी भेजने, पंचनामा और झूठी रिपोर्ट बनाने के आरोप में जिला कलेक्टर ने तीन डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। इनके नाम डॉ. योगेश जाखड़, डॉ. नवनीत मील और डॉ. संदीप पचार हैं।

इस तरह की लापरवाही 

बताया जा रहा है कि बीडीके अस्पताल में रोहिताश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. नवनीत ने बनाई थी। जबकि योगेश जाखड़ ने ही सबसे पहले मरीज को देखा था। उन्होंने ही रोहिताश को मृत घोषित किया। वहीं डॉ. संदीप पचार हॉस्पिटल के पीएमओ हैं। इन्होंने मामले को दबाकर रखा था। जिला कलेक्टर रामवतार मीणा का कहना है कि इतनी बड़ी घटना पर पीएमओ ने कोई जानकारी नहीं दी। देर रात को ही तीनों को सस्पेंड कर दिया गया।

बनाई गई डॉक्टरों की हाई लेवल कमेटी 

इस मामले में अब चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बड़ा एक्शन लिया है। उनके निर्देश पर डॉक्टरों की हाई लेवल कमेटी बनाई गई है। इसमें जयपुर जोन के जेडी डॉ. नरोत्तम शर्मा, डॉ. हिम्मत सिंह, डॉ. धीरज वर्मा मामले की जांच कर अगले 7 दिन में रिपोर्ट देंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू का दावा, नींबू पानी, कच्ची हल्दी और नीम के पत्तों से ठीक किया स्टेज-4 कैंसर, डॉक्टरों ने कर दिए थे हाथ खड़े

0

लखनऊ : पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कैंसर को मात दे दी है। वह लंबे समय से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहीं थीं। नवजोत कौर के ठीक होने की जानकारी सिद्धू ने गुरुवार को दी है। उन्होंने बताया है कि उनकी पत्नी अब पूरी तरह से कैंसर से ठीक हो चुकी हैं।

image 53

मीडिया से बात करते हुये सिद्धू ने यह भी दावा किया है कि नवजोत कौर को स्टेज 4 इनवेसिव कैंसर था, डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिये थे, लेकिन हौसले के दम पर उन्होंने (नवजोत कौर) ने इस घातक बीमारी को ही खत्म कर दिया। दावा किया जा रहा है कि इस बीमारी को मात देने के लिए नवजोत कौर ने लाइफ स्टाइल और डाइट में बदलाव किया और महज 40 दिन में इस बीमारी से जंग जीत ली।

सिद्धू ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी पत्नी को रेयरेस्ट मेटास्टेसिस के लिए ब्रेस्ट सर्जरी भी करानी पड़ी, लेकिन हिम्मत के दम पर उन्होंने इस बीमारी का सामना किया और लाइफ स्टाइल व खानपान में बदलाव कर कैंसर को मात दी। यह एक बड़ा उदाहरण है कि कैंसर से भी जिंदगी की जंग जीती जा सकती है। उन्होंने कहा कि कच्ची हल्दी,नीम के पत्ते, नीबू पानी, एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया। जिससे 40 दिन में ही कैंसर ठीक हो गया।

जानिये कैसे करतीं थी नवजोत दिन की शुरूआत

सिद्धू ने बताया कि पटियाला के अस्पताल में उनकी पत्नी नवजोत कौर का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था, लेकिन वह दिन की शुरूआत अखरोट, चुकंदर, आंवला, अनार और विटामिन सी से भरपूर फल से किया करतीं हैं। इसके अलावा खाना पकाने के लिए नारियल,मूंगफली के तेलों का इस्तेमाल भी काफी लाभदायक रहा है। वहीं लौंग,इलायची ओर गुड़ वाली चाय भी उनके सेहत के लिए लाभदायक साबित हुई है। उन्होंने बताया कि कैंसर बीमारी से जीतने के लिए कार्बोहाइड्रेट और मीठा न खायें, इससे कैंसर सेल्स अपने आप मरने लगते हैं, इसके अलावा भोजन करने में अंतराल रखें। शाम 6 बजे के बाद भोजन न करें, अगले दिन की शुरूआत नींबू पानी से करें। इसके बाद नीम के पत्ते चबाकर खायें। इसका फायदा जरूर मिलता है।

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने की सीएम आतिशी की जमकर तारीफ, बताया केजरीवाल से हजार गुना बेहतर

0

नई दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच तकरार कोई नई बात नहीं है। लेकिन शुक्रवार को एलजी ने सीएम आतिशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में खुलकर सीएम आतिशी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पूर्व सीएम से हजार गुना बेहतर हैं। इस तरह बातों-बातों में उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कस दिया। यानी एलजी ने एक बयान के जरिए एक तीर से दो निशाने लगाए हैं।

इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री आतिशी, दोनों पहुंचे थे। वहां मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए एलजी ने आतिशी की प्रशंसा की। उपराज्यपाल ने कहा कि आतिशी अपने पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल से हजार गुना बेहतर हैं।

उपराज्यपाल ने कहा, “मुझे आज खुशी है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह अपनी पूर्ववर्ती से हजार गुना बेहतर हैं।” यह टिप्पणी करते समय उपराज्यपाल ने आतिशी पर नजर भी डाली।

अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने छात्राओं से कहा, “जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपके पास चार जिम्मेदारियां होती हैं। पहली आपकी खुद के प्रति जिम्मेदारी है, दूसरी आपके माता-पिता और परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी है जबकि तीसरी जिम्मेदारी समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति है।”

उन्होंने कहा कि चौथी जिम्मेदारी खुद को ऐसी महिला के रूप में साबित करना है, जिसने लिंग के बंधन को तोड़ दिया है। एक ऐसी महिला जो सभी क्षेत्रों में दूसरों के बराबर खड़ी हो गई है।

दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल और आप सरकार के बीच अक्सर विवाद सामने आते रहते हैं। ऐसे में उपराज्यपाल द्वारा आतिशी की प्रशंसा करना किसी हैरानी से कम नहीं है। केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आप सरकार और उपराज्यपाल कई मुद्दों पर एक-दूसरे केआमने-सामने हैं।

केजरीवाल ने कहा था कि वह अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर जनता से ईमानदारी का प्रमाण पत्र मांगेंगे। अगर जनता उन्हें ईमानदार घोषित करेगी तभी वह दोबारा मुख्यमंत्री के पद पर बैठेंगे। केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी का नाम प्रस्तावित किया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया था।

विनोद तावड़े ने 5 करोड़ वाले आरोप पर राहुल गांधी और खरगे को भेजा 100 करोड़ का नोटिस

0

 महाराष्ट्र चुनाव नतीजों से ठीक एक दिन पहले बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने कथित कैश फॉर वोट मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सुप्रिया श्रीनेत को मानहानि का नोटिस भेजा है। दरअसल, तीनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ पोस्ट की थी। जिसके आधार पर बीजेपी नेता ने तीनों को उनसे माफी मांगने की अपील की है।

इस लीगल नोटिस के बारे में बीजेपी नेता ने खुद अपने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सूचना दी। उन्होंने नोटिस की कॉपी शेयर करते हुए लिखा कि कांग्रेस का एक ही काम है झूठ फैलाना। उन्होंने आगे लिखा कि नालासोपारा वाले झूठे मामले में मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को मानहानि का नोटिस भेजा है।

चुनाव आयोग की जांच में नहीं मिले 5 करोड़

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में झूठ फैलाकर मेरी और भारतीय जनता पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। सत्य सबके समक्ष है कि चुनाव आयोग और पुलिस की जांच में कथित 5 करोड़ की राशि प्राप्त नहीं हुई है। यह मामला पूरी तरह से कांग्रेस की निम्नस्तरीय राजनीति का प्रमाण है।

100 करोड़ की मानहानि का दावा 

तावड़े की तरफ से कांग्रेस नेताओं को भेजे नोटिस में उन्होंने तीनों नेताओं से माफी मांगने को कहा है। नोटिस में आगे ये कहा गया है कि अगर वे तीनों ऐसा नहीं करते तो वह तीनों के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज करेंगे।

19 नवंबर को वायरल हुआ था वीडियो 

दरअसल, 19 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस विडियो में BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर कथित तौर पर महाराष्ट्र के विवांता होटल में पैसे बांटने का आरोप लगा था। बता दें ये वीडियो कांग्रेस अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया था। जिस पर कांग्रेस नेताओं ने कमेंट किए थे।

अडानी को शाम होते-होते दूसरा बड़ा झटका, केन्या में कई सौदे रद्द, रिश्‍वतखोरी के आरोपों का असर

0

भारत के दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अडानी को एक और बड़ा झटका लगा है। केन्या ने अडानी ग्रुप के साथ सभी समझौतों को रद्द कर दिया है। केन्या के राष्ट्रपति वियियम रूटो ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप के साथ एयरपोर्ट विस्तार और बिजली ट्रांसमिशन जैसी डील को हम खत्म कर रहे हैं। केन्या ने यह फैसला अमेरिका द्वारा अडानी पर 2,029 करोड़ रुपये (265 मिलियन डॉलर) की रिश्वतखोरी के लगाए गए आरोपों के बाद लिया है।

केन्या के राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सरकार भारत की अडानी कंपनी के साथ एयरपोर्ट विस्तार और पावर ट्रांसमिशन की दोनों डील को रद्द कर रही है। अडानी ग्रुप को बिजली के ट्रांसमिशन ढांचे को तैयार करना था। इतना ही नहीं पिछले महीने 30 साल के लिए हुई पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप समझौते को भी समाप्त कर दिया है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए अडानी ग्रुप की 1.8 बिलियन डॉलर की डील हुई थी।

बता दें कि अमेरिकी अभियोजकों ने गौतम अडानी पर भारत में सोलर एनर्जी अनुबंध हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को कथित रूप से 26.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है।

अमेरिकी अभियोजकों के दस्तावेज के अनुसार, देश में रिन्यूएबल ऊर्जा के इम्प्लीमेंटेशन के लिए नोडल एजेंसी सोलर एनर्जी कॉरपोरेश ऑफ इंडिया ने जुलाई, 2021 और दिसंबर, 2021 के बीच आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के साथ बिजली बिक्री समझौते किए थे।

यह रचना समाज का आईना है और हर शब्द सच्चाई बयां करता है।

0

निर्जीव पत्थरों पर
लाखों के गहने
सजते देखे हैं मैंने।

और मंदिर की सीढ़ियों पर
एक रुपये के लिए तरसता
देश का भविष्य
देखा है मैंने।

छप्पन भोग और
मीठे पकवान
एक मूर्ति के आगे सजाए जाते हैं।

पर वहीं मंदिर के बाहर
एक भूखा इंसान
तड़पता देखा है मैंने।

मजार पर ओढ़ाई जाती हैं
रेशमी चादरें।

और उसी के बाहर
ठंड से कांपती
एक वृद्ध मां को
देखा है मैंने।

लाखों रुपये मंदिर निर्माण में
दान कर दिए जाते हैं।

और अपने घर में
500 रुपये के लिए
कामवाली बाई को
बदलते देखा है मैंने।

सुना है, वह अपने दुखों का
हल ढूंढने
मंदिर की सीढ़ियां चढ़ गया।

लेकिन अपने ही माता-पिता को
वृद्धाश्रम में
रोते देखा है मैंने।

सच्चे देसी घी से
अखंड ज्योति जलाते रहे।

और गरीब भूखे-प्यासे
बचे हुए रोटियों के लिए
झगड़ते देखे हैं मैंने।

जिसने अपने माता-पिता को
कभी भरपेट रोटी नहीं दी।

आज वही
समाज में भंडारा कराते
देखा है मैंने।

अब कहने के लिए
शब्द भी कम पड़ते हैं।

इंसानों के हजारों
रूप बदलते देखे हैं मैंने।

होसुर में कोर्ट परिसर के पास तमिलनाडु के वकील की हत्या

0

होसुर कोर्ट परिसर में एक चौंकाने वाली घटना में, एक जूनियर वकील कन्नन को कोर्ट क्लर्क आनंद कुमार ने बुधवार दोपहर चाकू घोंप दिया। दिनदहाड़े हुए इस हमले में कन्नन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और कानूनी बिरादरी में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, घटना उस समय हुई जब कन्नन, जो एक वरिष्ठ वकील के अधीन प्रैक्टिस करते हैं, कोर्ट परिसर से बाहर निकल रहे थे। 32 वर्षीय क्लर्क आनंद कुमार ने कथित तौर पर कन्नन का पीछा किया, पहले झगड़ा किया और फिर चाकू निकालकर उस पर वार कर दिया। कन्नन मौके पर ही बेहोश हो गए और उन्हें आसपास के लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि यह हमला पहले के किसी विवाद से जुड़ा हो सकता है। कन्नन पर कथित तौर पर कोर्ट में साथी वकील आनंद कुमार की पत्नी का पीछा करने का आरोप लगाया गया था। जून में, उन्होंने होसुर के ऑल विमेन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, वकीलों के संगठन के हस्तक्षेप के बाद कन्नन को चेतावनी देकर मामले को सुलझाया गया।

हमले के दिन, आनंद कुमार ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत II में जाकर कन्नन पर चाकू से हमला करने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना की वकीलों ने व्यापक निंदा की है, जिन्होंने अदालत परिसर में हुई हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कानूनी समुदाय ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कृष्णागिरी के पुलिस अधीक्षक पी. थंगादुरई ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रदर्शनकारी वकीलों से उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए चर्चा की। जांच जारी है, जिसमें अधिकारी हमले की परिस्थितियों और सुरक्षा चूक पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसके कारण न्यायिक माहौल में ऐसी घटना घटी।

महाराष्ट्र में फिर एक बार ‘महायुति’ की सरकार! मिल सकती हैं 152 से 160 सीटें

0

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आज राज्य की सभी 288 सीटों पर वोटिंग हुई है। इसके तहत सभी राजनीतिक दलों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो गया है। इस चुनाव में जहां एक तरफ बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी (एससीपी) हैं। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत होगी या फिर महाविकास अघाड़ी गठबंधन। लोकसभा चुनावों की तरह एक बार फिर एनडीए पर भारी पड़ेगा। ऐसे में अब महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच एग्जिट पोल्स में कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले चुनाव के बाद बदले थे समीकरण

5 साल के उठापटक वाले सियासी घटनाक्रम के बाद आज महाराष्ट्र की जनता अपना फैसला ईवीएम में कैद करने वाली है। वैसे तो नतीजे 23 नवंबर को आएंगे लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल्स नतीजों को लेकर अनुमान जता सकते हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स के आंकड़े राज्य में महायुति गठबंधन के एक बार फिर सरकार में आने का अनुमान जता रहे हैं। हालांकि चुनाव का असल नतीजा शनिवार को मतगणना के साथ जनता के सामने आएगा।

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर आए अलग-अलग सर्वे एजेंसी के एग्जिट पोल्स

एजेसीमहायुतिMVAअन्य
मैट्रिज150-170110-13008-10
P-MRQ137-157126-14602-08
चाणक्य152-160130-13806-08
पीपुल्स पोल्स175-19585-11207-12
पोल डायरी122-18669-12112-29
लोकशाही रुद्र128-142125-14018-23
इलेक्टोरल एज11815020

32लाख सालाना का पैकेज छोड़ साध्वी बनेंगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सकल जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा

0

राजस्थान के ब्यावर की रहने वाली 28 वर्षीय हर्षाली कोठारी ने सांसारिक जीवन और 32 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज को त्यागकर जैन साध्वी बनने का फैसला लिया है। बेंगलुरु की एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में काम करते हुए हर्षाली को सालाना 32 लाख रुपये का पैकेज मिलता था। लेकिन अब वह 2 दिसंबर, 2024 को जैन धर्म की दीक्षा लेंगी।

जीवन का नया अध्याय
हर्षाली का झुकाव बचपन से ही धर्म और अध्यात्म की ओर था। अपने व्यस्त करियर के बावजूद, वे आंतरिक शांति और मोक्ष की तलाश में थीं। उनका कहना है कि जीवन का असली उद्देश्य सांसारिक मोह-माया से परे है।

लाख सालाना का पैकेज छोड़ साध्वी बनेंगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सकल जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा
लाख सालाना का पैकेज छोड़ साध्वी बनेंगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सकल जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा

दीक्षा समारोह
दीक्षा का कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें जैन मुनियों और साध्वियों की उपस्थिति होगी। इस दौरान हर्षाली सांसारिक संपत्ति, रिश्ते और भौतिक सुखों का त्याग करेंगी।

हर्षाली 2 दिसंबर को ब्यावर में आचार्य रामलाल जी महाराज के सानिध्य में दीक्षा ग्रहण करेंगी। दीक्षा से पहले अजमेर में उनकी बुआ के घर से वरघोड़ा निकाला गया, जिसमें जैन समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और हर्षाली का अभिनंदन किया।

कोविड-19 के दौरान मिली प्रेरणा
हर्षाली ने बताया कि चार साल पहले, कोविड-19 महामारी के दौरान, वह आचार्य रामलाल जी महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान जैन परंपराओं और संयमित जीवन से वह इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने सांसारिक मोह-माया को त्यागने का निश्चय किया।

Infinix Note 40S 5G कनेक्टिविटी के साथ एक सस्ता और दमदार स्मार्टफोन

0

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता Infinix ने अपनी लेटेस्ट डिवाइस Infinix Note 40S 5G लॉन्च की है, जो अपने धांसू फीचर्स और किफायती दाम के साथ बाजार में धमाल मचाने के लिए तैयार है। यह फोन हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस जैसे 250MP कैमरा, 7100mAh की पावरफुल बैटरी, और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है, जो इसे गेम-चेंजर बना देता है।

Infinix Note 40S 5G के शानदार फीचर्स

1. 250MP का जबरदस्त कैमरा

Infinix Note 40S 5G का कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इस फोन में 250MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन फोटो और वीडियो क्वालिटी देता है। लो-लाइट फोटोग्राफी से लेकर अल्ट्रा-डिटेल्ड पिक्चर्स तक, यह कैमरा हर मोमेंट को शानदार बनाता है।

2. 7100mAh की दमदार बैटरी

फोन में 7100mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक उपयोग के लिए परफेक्ट है। फुल चार्ज पर यह बैटरी दिनभर का बैकअप देती है। साथ ही, इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिससे आपको घंटों चार्जिंग का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

3. 5G कनेक्टिविटी और पावरफुल प्रोसेसर

यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है, जो आपको सुपर-फास्ट इंटरनेट का अनुभव देता है। इसके साथ, फोन में लेटेस्ट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो गेमिंग और मल्टी-टास्किंग को बेहद स्मूथ बनाता है।

4. आकर्षक डिजाइन और डिस्प्ले

Infinix Note 40S 5G में 6.8 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो हर वीडियो और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। फोन का डिजाइन स्लिम और प्रीमियम है, जो इसे हाथ में पकड़ने पर शानदार अहसास देता है।

Infinix Note 40S 5G की कीमत और उपलब्धता

इस धमाकेदार स्मार्टफोन की कीमत ₹15,000 से ₹20,000 के बीच हो सकती है। Infinix ने इसे बजट फ्रेंडली रखते हुए हर वर्ग के ग्राहकों तक पहुंचाने की योजना बनाई है। फोन जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

निष्कर्ष

Infinix Note 40S 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है, जो बजट में हाई-एंड फीचर्स लाने का वादा करता है। इसकी शानदार कैमरा क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ, और 5G सपोर्ट इसे खास बनाते हैं। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं, जो परफॉर्मेंस और कीमत का बेहतरीन संतुलन हो, तो यह डिवाइस आपके लिए परफेक्ट चॉइस है।

हाइलाइट्स:

  • 250MP कैमरा
  • 7100mAh बैटरी
  • 5G कनेक्टिविटी
  • किफायती कीमत

क्या आप इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए तैयार हैं? अपने विचार कमेंट में जरूर बताएं!