Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 46 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 46

जयपुर अग्निकांड में बढ़ सकती है मौत की संख्या, 90 से 60 फीसदी झुलसे लोगों का चल रहा इलाज, रिटायर्ड IAS लापता

0

जयपुर: अजमेर हाईवे पर हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दर्दनाक हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें 28 लोग 80% से ज्यादा जल चुके हैं। ये सभी गंभीर रूप से झुलसे लोग फिलहाल जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। घायलों में से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे की भयावहता ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

डीएनए टेस्ट से होगी शवों की पहचान
हादसे के बाद कई शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान मुश्किल हो गई है। सरकार ने शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट का फैसला किया है। जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल से सैंपल लिए गए हैं। छह शव ऐसे हैं, जिनकी पहचान अब तक संभव नहीं हो पाई है। इस दुर्घटना में शामिल बस का परमिट 16 महीने पहले ही खत्म हो चुका था, जिससे सवाल उठ रहे हैं।

एलपीजी टैंकर और ट्रक की हुई थी टक्कर
20 दिसंबर की सुबह करीब 6 बजे जयपुर-अजमेर हाईवे पर एलपीजी टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि करीब 40 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं स्लीपर बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री बुरी तरह झुलस गए। इस भयावह मंजर के कई वीडियो सामने आए, जिसमें जली हुई लाशें और घायल यात्री दर्द में कराहते नजर आए।

सुप्रीम कोर्ट कमेटी ने मांगी रिपोर्ट
हादसे की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी ने राजस्थान के मुख्य सचिव से 20 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी है। हादसे की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। यह समिति दुर्घटना के हर पहलू की जांच करेगी, जिसमें सड़क निर्माण और परिवहन विभाग की भूमिका भी शामिल होगी। शुरुआती जांच में परिवहन विभाग की लापरवाही सामने आई है।

मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा घोषित
राजस्थान सरकार ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। इस हादसे में 28 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल अनीता मीणा की भी मौत हो गई। कांस्टेबल मीनणा के शव की पहचान पैरों की बिछिया से की गई।

16 महीने पहले ही खत्म हो चुकी थी बस की परमिट
दुर्घटनाग्रस्त बस का परमिट 16 महीने पहले ही खत्म हो चुका था। AITP (ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट) भी 8 जुलाई 2024 को समाप्त हो गया था। आरटीओ की जिम्मेदारी थी कि बस को सड़क पर चलने से रोका जाए। हादसे के बाद बस मालिक अब्दुल सलीम खान ने दावा किया कि बस रोजाना नहीं चलती। लेकिन ऑनलाइन रिकॉर्ड्स से पता चला कि वह नियमित रूप से बुकिंग ले रहे थे।

0eb33b

जयपुर में एलपीजी टैंकर फटने से बड़ा हादसा, 4 की मौत 30 झुलसे, 300 मीटर तक फैली आग, यातायात बाधित

0

जयपुर। जयपुर में शुक्रवार सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने एक ट्रक ने केमिकल से भरे टैंकर को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग जिंदा जल गए और 30 लोग झुलस गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर फट गया और केमिकल चारों ओर फैल गया और आग लग गई। अजमेर हाईवे पर हुए इस हादसे में 20 से ज्यादा वाहन आग की चपेट में आ गए। टैंकर के पीछे चल रही स्लीपर बस भी जलकर खाक हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एसएमएस अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति के बारे में डॉक्टरों से बात की। बता दें, अजमेर रोड पर भांकरोटा के पास पुष्पराज पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रक की टक्कर से केमिकल से भरे टैंकर में आग लग गई। धमाका 10 किलोमीटर दूर तक सुना गया। सूत्रों की मानें तो आग इतनी भीषण थी कि 300 मीटर के दायरे में कई वाहन पूरी तरह जल गए और कई ईंधन टैंक रुक रुक कर फटते रहे। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। घटना में कई चालक झुलस गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

अब तक 10 घायलों को गंभीर हालत में जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। चारों ओर फैलती आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था। अधिकारियों ने आग को और फैलने से रोकने के लिए राजमार्ग के नीचे से गुजरने वाली एलपीजी पाइपलाइन को भी बंद कर दिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। विस्फोट और आग के बाद राजमार्ग बंद है। 30 से अधिक एंबुलेंस और दमकल गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। इलाके में रसायन और आग फैलने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा है। इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक अजमेर राजमार्ग पर वाहनों में लगी आग को बुझाने के प्रयास जारी थे।

सपा सांसद बर्क के घर चला बुलडोजर… बत्ती गुल, बिजली चोरी की FIR और करोड़ों के जुर्माने के बाद नई मुसीबत

0

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जियाउर्रहमान वर्क आवास पर नगर पालिका परिषद ने बुलडोजर चलाकर बाहर निर्मित अवैध सीढ़ियों को तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ कई कठोर कदम उठाए हैं। गुरुवार को उनके खिलाफ बिजली चोरी का मामला सामने आया, जिसके बाद शुक्रवार को उनके घर के आगे प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया।

सांसद पर बिजली चोरी के आरोप में 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि सांसद और पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम पर लगे दो मीटरों की एमआरआई जांच में गड़बड़ी पाई गई। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और कार्रवाई की है।

बिना नक्शे के निर्माण और कड़ी सुरक्षा

प्रशासन का कहना है कि सांसद के घर पर जो निर्माण हुआ था, वह बिना पास किए गए नक्शे के था, जिससे कानून के उल्लंघन का मामला बनता है। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और ड्रोन से निगरानी रखी गई थी। इसके अलावा, सांसद के पिता पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को धमकाने का आरोप भी लगाया गया है और इसके चलते FIR दर्ज की गई है।

कानूनी कार्रवाई और आगे की संभावनाएं

इन कार्रवाईयों से यह साफ है कि जियाउर्रहमान बर्क प्रशासन के निशाने पर हैं। बिजली चोरी के मामले में भारी जुर्माना और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलने से उनके लिए समस्याएं और बढ़ गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमों के अनुसार की जा रही है और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने खनौरी बॉर्डर पर किसानों का समर्थन किया, डल्लेवाल से मिले, MSP गारंटी लागू करने की मांग

0


जींद: सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज यानी गुरुवार को खनौरी बार्डर पर किसानों के बीच पहुंचे और पिछले 24 दिनों से अनशन पर बैठे सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान उनके साथ सांसद जयप्रकाश ‘जेपी’, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सांसद वरुण चौधरी, विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक रामकरण काला, विधायक नरेश सेलवाल, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व विधायक मेवा सिंह मौजूद रहे। 

सांसद दीपेंद्र हुड्डा कहा कि डल्लेवाल जी की हालत बेहद गंभीर है। सरकार तुरंत एमएसपी गारंटी देने की किसानों की मांग माने और डल्लेवाल का अनशन खत्म कराए। दीपेन्द्र हुड्डा ने यह भी कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़े और किसान आंदोलन के बाद 9 दिसंबर 2021 को सरकार और किसान संगठनों के बीच हुए समझौते को तुरंत लागू करें।   


सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 9 दिसंबर 2021 को आंदोलनकारी किसानों और सरकार के बीच हुए समझौते में MSP को अमलीजामा पहनाकर लीगल गारंटी देने का वायदा प्रमुख था। लेकिन इसे आज तक सरकार ने पूरा नहीं किया। सरकार की इस वायदाखिलाफी से पूरे देश के किसानों में बेचैनी है। किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पिछली बार हुए किसान आंदोलन के समय भी केंद्र की बीजेपी सरकार की जिद के चलते 750 किसानों को अपनी कुर्बानी देनी पड़ी थी। किसान अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से खनौरी बॉर्डर, शंभु बॉर्डर के मोर्चे पर बैठे हैं क्योंकि लंबा समय बीतने के बाद भी सरकार समझौते को लागू नहीं कर रही है। 

image 50



दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि सरकार बिना किसी देरी के एमएसपी की गारंटी देने का कानून बनाए। दीपेन्द्र हुड्डा ने यह भी कहा कि अगर 101 किसान दिल्ली आकर अपनी मांगें रखना चाहते हैं तो इसमें सरकार को क्या आपत्ति है? क्या देश के किसान को ये भी अधिकार नहीं कि वो अपनी बात कहने देश की राजधानी में जा सके? 


image 49

कलयुगी भतीजे ने चाकू से बुआ की काटी नाक, गंभीर रूप से घायल मह‍िला अस्‍पताल में भर्ती

0

राजस्थान के जालौर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने ससुराल से मायके जाकर रह रही थी। सायला थाना क्षेत्र के मोकणी गांव में जमीनी व‍िवाद में भतीजे ने बुआ पर हमला कर द‍िया। ( Kaliyuga nephew cuts aunt’s) बुआ की चाकू से नाक काट दी, ज‍िससे वह लहूलुहान हो गई। मह‍िला को गंभीर रूप से रेफर कर द‍िया गया। कुकी देवी का अपने भाई रमेश का जमीनी का व‍िवाद सुलझाने मोकण गांव गई थीं। प्‍लॉट पर कब्‍जे को लेकर था। कुकी देवी का भतीजा ओमप्रकाश ने प्‍लॉट पर कब्‍जा ल‍िया था। बातचीत के दौरान ओमप्रकाश ने गुस्‍से में आकर चाकू से कुकी देवी पर हमला कर द‍िया। 

हमले में कुकी देवी की नाक कट गई 

हमले में कुकी देवी की नाक कट गई। लहूलुहान हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में कुकी देवी को इलाज के ल‍िए अस्‍पताल पहुंचाया। उसका प्राथम‍िक उपचार क‍िया गया। इसके बाद पाली रेफर कर द‍िया।

पुल‍िस ने तीन लोगों को ह‍िरासत में ल‍िया 

पाली में कुकी देवी की नाक जोड़ने के ल‍िए ऑपरेशन क‍िया जाएगा। घटना की सूचना पर पुल‍िस मौके पर पहुंच गई। सायला पुल‍िस मुख्‍य आरोपी ओमप्रकाश सह‍ित 3 लोगों को ह‍िरासत में ले ल‍िया.पुल‍िस मामले की जांच शुरू कर दी है।

image 48

  

लंबे समय से चल रहा था व‍िवाद 

कुकी देवी के भाई रमेश के अनुसार ओमप्रकाश ने उसके प्‍लॉट पर कब्‍जा क‍िया था। इसकी वजह से लंबे समय से व‍िवाद चल रहा था। कुकी देवी व‍िवाद को शांत‍िपूर्वक हल करने के ल‍िए ओम प्रकाश से बात करने गई थीं, लेक‍िन बातचीत के दौरान उन पर जानलेवा हमला कर द‍िया।

रूस ने खोज लिया कैंसर को रोकने का इलाज, पुतिन के वैज्ञानिकों ने तैयार की वैक्सीन, सभी को मुफ्त लगाने का ऐलान

0

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देना बेहद मुश्किल टास्क है। वहीं कैंसर का इलाज भी काफी महंगा होता है। दुनिया भर में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें 50 प्रतिशत मामलों में मरीजों की मौत हो जाती है। खासकर स्टेज 3 कैंसर से लड़ना लगभग नामुमकिन होता है। ऐसे में कैंसर से जूझ रहे लोगों को रूस ने उम्मीद की नई किरण दे दी है।

रूस ने खोज लिया कैंसर को रोकने का इलाज, पुतिन के वैज्ञानिकों ने तैयार की वैक्सीन, सभी को मुफ्त लगाने का ऐलान

रूस ने किया ऐलान

रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कैंसर की नई वैक्सीन बनाने का ऐलान किया है। रूसी मंत्रालय के अनुसार यह वैक्सीन 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगी। खास बात यह है कि कैंसर की यह नई वैक्सीन रूस लोगों को फ्री में देगा। कैंसर के इलाज में यह वैक्सीन काफी कारगर साबित हो सकती है। ऐसे में दुनिया की नजरें अब इस वैक्सीन पर टिकीं हैं।

कब लॉन्च होगी वैक्सीन?

रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय में जनरल डायरेक्टर के पद पर मौजूद एंड्री कैप्रीन ने बताया कि कैंसर से लड़ने के लिए रूस ने अपनी खुद की mRNA वैक्सीन डेवलेप की है। यह वैक्सीन लोगों को फ्री में मुहैया करवाई जाएगी। खबरों की मानें यह वैक्सीन 2025 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। अभी वैक्सीन का प्री क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। यह ट्रायल सफल होने के बाद रूस इस वैक्सीन को दुनियाभर में वितरित कर सकता है।

प्रेजिडेंट पुतिन ने किया था जिक्र

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस वैक्सीन का जिक्र कर चुके हैं। इसी साल फरवरी में एक टीवी शो के दौरान उन्होंने कहा था कि हम कैंसर की वैक्सीन बनाने के बेहद करीब हैं। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि रूसी वैक्सीन किस तरह के कैंसर का इलाज करेगी।

अन्य देशों की कोशिशें जारी

रूस के अलावा भी कई देश कैंसर की वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। इस लिस्ट में ब्रिटेन और जर्मनी का नाम भी शामिल है। ब्रिटिश सरकार ने जर्मनी के साथ मिलकर एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जो साथ मिलकर कैंसर की वैक्सीन बनाने से संबंधित है।

अमित शाह के आंबेडकर वाले विवाद पर बढ़ता जा रहा बवाल, प्रियंका ने ही संभाल लिया मोर्चा

0

नई दिल्लीः संसद में अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान कथित तौर पर विवादित बयान दिया है। इसके बाद कांग्रेस ने गृहमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बुधवार को संसद भवन के सामने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी तमाम सांसदों के साथ जय भीम का नारा लगाते हुए गृहमंत्री अमित शाह से माफी की मांग की है।

इतना ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अमित शाह पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाकर उनसे इस्तीफे की मांग की है। वहीं भाजपा की तरफ से संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री का वीडियो एडिट किया गया है।

गौरतलब है कि बीते रोज संसद के उच्च सदन में गृहमंत्री अमित शाह अपना संबोधन दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से कहा कि “मान्यवर अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर.. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता” जिसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हीं राज्यसभा में गृहमंत्री के इस बयान को कांग्रेस पार्टी संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव का अपमान बता रही है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने अमित शाह के खिलाफ मोर्च खोल दिया है। शाह का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब विपक्ष वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर हमलावर है। इतना ही नहीं इस बिल को संविधान विरोधी बता रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे मुंडारा: राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की मां के निधन पर शोक जताया

0

बाली : पाली जिले के मुंडारा गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने मंत्री ओटाराम देवासी के निवास पर पहुंचकर उनकी माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने मंत्री ओटाराम देवासी (Otaram Devasi ) के साथ समय बिताया और दुख की इस घड़ी में अपने समर्थन का आश्वासन दिया।

image 44

मुख्यमंत्री ने अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि परिवार और समाज में माता की भूमिका हमेशा प्रेरणादायक होती है, और उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर कई स्थानीय नेता, गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बुधवार सुबह 11:51 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इस दौरान बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत साथ रहे। हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री जोराराम ने आगवानी की। सीएम शर्मा ने हेलीपैड पर मौजूद भाजपा पदा​धिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर विधि व संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल व मंत्री कुमावत ने सीएम को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। बाली विधायक राणावत जयपुर से सीएम के साथ पहुंचे।

image 46




इसके बाद सीएम हेलीपैड (Helipad) से मुंडारा गांव में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के निवास स्थान पहुचे। जहां पर राज्यमंत्री देवासी की माताजी दौली बाई के निधन पर शोकसभा में शामिल श्रद्धांजलि अर्पित की। वे यहां करीब 15 मिनट तक रुके। उसके बाद सीएम पुनःहेलीपैड के लिए निकल गए। राज्यमंत्री देवासी के घर से हेलीपैड करीब 1 किलोमीटर दूर था।

इस दौरान मुंडारा हेलीपैड पर संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, डीआईजी प्रदीप मोहन शर्मा, जिला कलक्टर एलएन मंत्री, एडीएम बाली शैलेन्द्र सिंह, देसूरी एसडीएम विवेक व्यास, पुलिस उपाधीक्षक राजेश यादव, जिला प्रमुख सिरोही अर्जुन पुरोहित, पाली जिला प्रमुख रश्मि सिंह, खेमराज देसाई राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा कार्यकारणी सदस्य, उप जिला प्रमुख जगदीश चौधरी, नरेश ओझा सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

उद्धव ने नागपुर में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से की मुलाकात, आदित्य ठाकरे भी रहे मौजूद 

0

नागपुर। शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को यहां विधान भवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात फडणवीस के कक्ष में हुई। इस मुलाकात के दौरान उद्धव के साथ शिवसेना (उबाठा) के विधायक आदित्य ठाकरे, अनिल परब और वरुण सरदेसाई भी मौजूद रहे।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य विधान परिषद के सदस्य हैं। राज्य विधानमंडल के मौजूदा शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए उद्धव मंगलवार को यहां नागपुर पहुंचे। वह शाम को शिवसेना (उबाठा) के विधायक दल की बैठक में भी भाग लेंगे। वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (तब अविभाजित) ने मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर लंबे समय से सहयोगी रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ संबंध तोड़ लिए थे।

भाजपा की डबल इंजन सरकार सुशासन का प्रतीक, पेपर लीक और भर्तियों पर बोले पीएम

0

जयपुर: दादिया में प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार को 1 साल पूरा करने के लिए बहुत बहुत बधाई। 1 साल की यात्रा के बाद आप जब लाखों की तादाद में आशीर्वाद देने आए हैं जितने लोग पंडाल में हैं उससे तीन गुना बाहर नजर आ रहे थे। मेरा भी सौभाग्य है कि मैं आपके आशीर्वाद को प्राप्त कर सका।

1 साल में राजस्थान के विकास को नई गति दिशा देने में भजनलाल और उनकी टीम ने बहुत परिश्रम किया है। पहला साल राजस्थान सरकार के आने वाले अनेक बर्षों की मजबूत नींव बना है। ये सरकार के 1 साल पूरा होने का ही उत्सव नहीं बल्कि राजस्थान के फैलते प्रकाश का उत्सव है।

भाजपा सुशासन की गारंटी है:
अब राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थायी समाधान होगा। इससे राजस्थान में निवेश को बल मिलेगा. रोजगार के अनगिनत अवसर बनेंगे। टूरिज्म को किसानों को नौजवान साथियों को बड़ा लाभ होगा। भाजपा की डबल इंजन की सरकारें सुशासन का प्रतीक बन रही हैं। भाजपा जो संकल्प लेती है उसे पूरा करने का प्रयास करती है। भाजपा सुशासन की गारंटी है। एक के बाद एक राज्यों में भाजपा को इतना भारी जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा को लगातार तीसरी बार देश की सेवा का मौका मिला है। लगातार तीसरी बार देशवासियों की सेवा का अवसर, आशीर्वाद मिला है।

महाराष्ट्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनी:
पीएम मोदी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। राजस्थान के उपचुनाव में भी भाजपा को लोगों ने जबरदस्त समर्थन दिया। भाजपा के काम और कार्यकर्ताओं की मेहनत पर जनता जनार्धन का विश्वास है। लंबे समय से राजस्थान के भाजपा को सेवा का सौभाग्य मिला है।

भैरों सिंह शेखावत का और वसुंधरा राजे का भी जिक्र:
प्रधानमंत्री ने भैरों सिंह शेखावत का और वसुंधरा राजे का जिक्र करते हुए कहा कि अब भजनलाल की सरकार सुशासन को समृद्ध करने में जुटी है। 1 साल में क्या क्या काम हुए उसके बारे में विस्तार से बताया गया है। पिछली कांग्रेस सरकार ने नौजवानों के साथ बहुत अन्याय किया। पेपर लीक और भर्ती घोटाले राजस्थान की पहचान बन चुकी थी। भाजपा सरकार ने जांच की और कई गिरफ्तारियां हुई है। 1 साल में हजारों भर्ती निकली है। पूरी पारदर्शिता से भर्ती भी हुई परीक्षा भी हुई है।

भाजपा सरकार आते ही महंगे पेट्रोल डीजल से भी राहत मिली:
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार आते ही महंगे पेट्रोल डीजल से भी लोगों को राहत मिली। भाजपा की सरकार किसानों को भी मदद कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों को भी तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है। आज का कार्यक्रम भी इसी की एक कड़ी है।