Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 4 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 4

थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

0

चेन्नई : तमिलनाडु में 10 मई 2026 का दिन राजनीतिक रूप से ऐतिहासिक बन गया, जब अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सुबह 10 बजे आयोजित समारोह के बाद विजय अब आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

नेहरू स्टेडियम में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में विजय ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ कैबिनेट के 9 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।

692424836 1673993967282187 4178656523972528537 n

राहुल गांधी सहित कई नेता पहुंचे

समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी रही। प्रोटोकॉल के तहत निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को भी निमंत्रण भेजा गया था।

बहुमत के लिए सहयोगी दलों का समर्थन

विधानसभा चुनाव में टीवीके को भारी समर्थन मिला था, लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या पूरी नहीं हो पा रही थी। बाद में VCK और IUML के समर्थन के बाद विजय की पार्टी को बहुमत मिला और सरकार गठन का रास्ता साफ हुआ।

9 मई को राज्यपाल से की थी मुलाकात

9 मई 2026 को विजय ने लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात कर टीवीके विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र सौंपा था। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।

691784658 1673993890615528 2253543628626728525 n

ज्योतिषीय कारणों से बदला गया समय

सूत्रों के अनुसार पहले शपथ ग्रहण समारोह का समय दोपहर 3:45 बजे तय किया गया था। बाद में इसे बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया। बताया गया कि ज्योतिषीय सलाह और शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव किया गया।

13 मई तक बहुमत साबित करना होगा

नई सरकार को 13 मई 2026 तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर बहुमत साबित करना होगा।

पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने जताई खुशी

विजय के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पिता और निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विजय की सफलता तमिल जनता की उम्मीदों से जुड़ी हुई है।

मोहन भागवत ने अंतरजातीय विवाह का समर्थन किया

0

मैसूरु : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने समाज में भेदभाव खत्म करने के लिए अंतरजातीय विवाहों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल जातिगत भेदभाव का फायदा उठाते हैं और समाज को जाति आधारित सोच से बाहर आना होगा।

JSS महाविद्यापीठ में दिया संबोधन

मोहन भागवत ने मैसूरु में JSS महाविद्यापीठ में आयोजित विशेष व्याख्यान को संबोधित करते हुए लोगों से जाति आधारित भेदभाव को भूलने और संविधान व कानून से आगे बढ़कर सामाजिक सुधार के लिए सक्रिय कदम उठाने का आह्वान किया।

अंतरजातीय विवाह का समर्थन करने की अपील

उन्होंने कहा कि केवल कानूनों पर निर्भर रहने के बजाय समाज को सकारात्मक कदमों का समर्थन करना चाहिए। भागवत ने कहा कि अंतरजातीय विवाह करने वाले लोगों का समर्थन किया जाना चाहिए।

राजनीति और जाति पर टिप्पणी

मोहन भागवत ने कहा, “राजनीतिज्ञ जाति का फायदा उठाते हैं। वे काम के आधार पर वोट नहीं पा सकते लेकिन जाति के जरिए वोट हासिल कर लेते हैं। समाज को जाति को भूलना होगा, तब राजनीति खुद सुधर जाएगी।”

एमएस गोलवलकर का उल्लेख

RSS प्रमुख ने कहा कि संघ के दूसरे सरसंघचालक एमएस गोलवलकर भी अंतरजातीय विवाह के समर्थक थे। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में 1942 में हुए पहले अंतरजातीय विवाह पर डॉ. भीमराव आंबेडकर और एमएस गोलवलकर दोनों ने शुभकामना संदेश भेजे थे।

भाषा और व्यवहार में बदलाव की बात

भागवत ने लोगों से रोजमर्रा की भाषा और व्यवहार में भी बदलाव लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई शब्द और व्यवहार ऐसे होते हैं जो अनजाने में भेदभाव को दर्शाते हैं।

संवेदनशीलता पर जोर

उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके व्यवहार या शब्दों से किसी व्यक्ति को दूरी या भेदभाव महसूस न हो। उन्होंने छोटे-छोटे सामाजिक सुधारात्मक कदमों से शुरुआत करने पर जोर दिया।

अकोला में ASI सस्पेंड, महिला की बेटी से यौन मांग का आरोप

अकोला
महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को हिरासत में ली गई महिला की बेटी से कथित तौर पर यौन संबंध की मांग करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। 54 वर्षीय ASI पर आरोप है कि उसने महिला से उसकी बेटी को अपने पास भेजने के लिए कहा।

क्या है पूरा मामला

महिला को 80 लाख रुपये के वित्तीय धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के लॉकअप में रखा गया था। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद ASI राजेश जाधव ने कथित तौर पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिला से अनुचित मांग की।

महिला से की कथित मांग

पुलिस के अनुसार, ASI ने महिला से कहा कि वह अपनी बेटी को उसके पास भेजे। साथ ही उसने कथित तौर पर पैसे का लालच देते हुए कहा कि इसके बदले वह 10,000 रुपये देगा।

महिला पुलिसकर्मी को दी जानकारी

महिला ने इस घटना की जानकारी थाने में मौजूद एक महिला पुलिस कर्मचारी को दी। इसके बाद यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया गया।

सीनियर अधिकारियों ने की कार्रवाई

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी ASI से पूछताछ की। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अधिकारी आरोपी को डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ASI सस्पेंड, मामला दर्ज

जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांदक ने आरोपी ASI को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी फरार

घटना के बाद आरोपी ASI के फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

दी कर्नाटक जाट समाज द्वारा होली महोत्सव एवं ढूंढ उत्सव गरिमामय वातावरण में संपन्न

1

बेंगलुरु। दी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट (रजि.), बैंगलुरु द्वारा समाज भवन में होली महोत्सव, पारंपरिक ढूंढ उत्सव एवं रंगोत्सव श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक सौहार्द के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रवासी राजस्थानियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम अनुशासित एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ होलिका दहन

कार्यक्रम के अंतर्गत 02 मार्च 2026 को सायंकाल होलिका दहन पंडित राजेंद्र प्रसाद जी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ। समाजबंधुओं ने होलिका पूजन कर धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता की मंगलकामना की।

image 1

चंद्रग्रहण के कारण मंदिर के कपाट रहे बंद

03 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण के कारण मंदिर के कपाट शास्त्रोक्त परंपरा के अनुसार बंद रखे गए। इसके बाद 04 मार्च 2026 को प्रातः 9:25 बजे से समाज भवन परिसर में ढूंढ उत्सव और होली रंगोत्सव का आयोजन किया गया।

नन्हे बालक-बालिकाओं का हुआ पारंपरिक ढूंढ संस्कार

इस अवसर पर नियमित सदस्य परिवारों में जन्मे नन्हे बालक-बालिकाओं का पारंपरिक ढूंढ संस्कार सम्पन्न कराया गया। वरिष्ठजनों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए समाज की परंपराओं, संस्कारों और एकता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।

अनुशासन के साथ मनाया गया रंगोत्सव

रंगोत्सव के दौरान अनुशासन और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा गया। समाज भवन के अंदर किसी भी प्रकार का रंग खेलना पूर्णतः प्रतिबंधित रहा तथा केवल सूखे गुलाल से ही समाज भवन के बाहर रंगोत्सव मनाया गया।

image

आयोजन में पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष गणपतलाल आकोदिया के नेतृत्व में उपाध्यक्ष कालूराम भाना और दयाराम कलवानियां, कोषाध्यक्ष धनराज सारण, सह-कोषाध्यक्ष जगदीश सारण, सचिव रतनलाल भाम्भु, सह-सचिव सम्पत पुनिया, सलाहकार नोरतमल लुमरोड़, तेजाराम गोदारा और दिनेश बेरवाल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विभिन्न मंडलों ने भी दिया सक्रिय सहयोग

गैर मंडल अध्यक्ष माणकचन्द और पुनाराम बेनिवाल, मित्र मंडल अध्यक्ष चेनाराम कासनियां तथा नवयुवक मंडल अध्यक्ष गोविन्द छाबा और नरेंद्र पिचकिया सहित नवयुवक मंडल के सभी सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

image 2

बड़ी संख्या में समाजबंधु रहे उपस्थित

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन भंवरलाल पिचकिया, बाबूलाल भाम्भु, गणेशाराम भाम्भु, भंवरलाल मायला, गणपत धायल, गोदाराम पुनिया, जोधाराम, चेनाराम, कालूराम, हनुमानराम, पुनाराम, अर्जुनराम, ओमप्रकाश, अनिल, नारायणलाल, नेमाराम, जीतुराम तथा येलहंका जाट समाज अध्यक्ष मोतीलाल बाबल सहित अनेक गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में समाज पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एकता और अनुशासन बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

दिल्ली की राजनीति में तूफान: कोर्ट ने AAP नेताओं को बरी किया, केजरीवाल भावुक

0

दिल्ली। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

केजरीवाल ने कही बातें

पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि वह भ्रष्ट नहीं हैं और हमेशा ईमानदारी की राजनीति की है। उन्होंने कहा, “कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं। हमें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।”

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मिलकर AAP को कमजोर करने की “सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश” रची। उन्होंने बताया कि पार्टी के पांच बड़े नेताओं को जेल भेजकर कमजोर किया गया, लेकिन अंत में सच की जीत हुई।

केजरीवाल के आंसू और भावनाएँ

केजरीवाल मीडिया से कहा, “पिछले वर्षों में भाजपा ने शराब घोटाले को लेकर हम पर आरोप लगाए। आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए। हम भ्रष्ट नहीं हैं। मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है। कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं।”

मनीष सिसोदिया का बयान

मनीष सिसोदिया ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, “सत्यमेव जयते। आज एक बार फिर मुझे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और उनके बनाए संविधान पर गर्व है। हमें बेईमान साबित नहीं किया जा सका और हम ईमानदार साबित हुए।”

कोर्ट ने क्या कहा?

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि जांच में आरोप साबित नहीं हो सके। अदालत ने यह भी कहा कि साजिश की थ्योरी न्यायिक जांच में टिक नहीं पाई। मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई आपराधिक इरादा साबित नहीं हुआ। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ पर्याप्त सबूत के बिना साजिश के आरोप नहीं ठहराए जा सकते।

मामला क्या था?

यह मामला दिल्ली की अब रद्द हो चुकी एक्साइज पॉलिसी से जुड़ा था। CBI ने 2022 में पहली चार्जशीट दाखिल की थी। आरोप था कि “साउथ लॉबी” नामक समूह ने शराब नीति को अपने पक्ष में करवाने के लिए 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी। इस मामले में कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट थी, जिसमें केजरीवाल और सिसोदिया भी शामिल थे।

CBI ने कहा था कि यह आपराधिक साजिश का मामला है और आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सामग्री है। केजरीवाल के वकील एन. हरिहरन ने अदालत में कहा कि उनके मुवक्किल को साजिश से जोड़ने वाला कोई ठोस सबूत नहीं है।

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर

0

बेंगलुरु। दी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट (बिन्नी मिल), बैंगलोर के तत्वावधान में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशाल भजन संध्या में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही और पूरा परिसर “हर हर महादेव” एवं “बम बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

भजन संध्या में श्रद्धालु हुए भावविभोर

कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 9:00 बजे विधि-विधानपूर्वक पूजन के साथ हुआ। सुप्रसिद्ध भजन गायक महेंद्र नाथ जी एवं उनकी टीम ने शिव भजनों की ओजस्वी, मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की स्वर लहरियों में उपस्थित श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर होकर झूम उठे।

image 4

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महा अभिषेक सम्पन्न

रात्रि 12:00 बजे पंडित राजेंद्र प्रसाद द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भगवान श्री नीलकंठ महादेव का भव्य महा अभिषेक संपन्न कराया गया। इस दिव्य क्षण में समस्त श्रद्धालु भावविभोर होकर भोलेनाथ की आराधना में लीन रहे।

गरिमामय मंच संचालन

मंच संचालन का दायित्व महेंद्र छाबा ने अत्यंत प्रभावशाली एवं गरिमामय ढंग से निभाया। उनके ओजपूर्ण एवं संयमित संचालन ने पूरे कार्यक्रम को एक सुसंगठित एवं आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया, जिसके लिए उनकी विशेष सराहना की गई।

चढ़ावे में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता

इस अवसर पर मंदिर सेवा एवं चढ़ावे हेतु बोलियाँ भी बोली गईं। चढ़ावे में विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष धर्माराम कड़वासरा सहित भंवरलाल, राणाराम, बुदाराम, बाबूलाल, गणेशराम, पोकरराम, मुकेश, कैलाश, नोरतमल, श्रवण, कमलकुमार, रामेश्वर, मूलाराम, कवराराम, रूपाराम, हीराराम, ओमप्रकाश, प्रकाशचंद, हनुमानराम, पप्पसा, सुरेश, राजूराम एवं धर्मवीर सहित अनेक श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।

image 5

विशिष्ट उपस्थिति

इस अवसर पर यहलंका जाट समाज के अध्यक्ष मोतीराम बाबल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपतलाल आकोदिया के कुशल मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष कालूराम भाना एवं दयाराम कलवानियां, कोषाध्यक्ष धनराज सारण, सह-कोषाध्यक्ष जगदीश सारण, सचिव रतनलाल भाम्भु, सह-सचिव सम्पत पुनिया, सलाहकार नोरतमल लुमरोड़, तेजाराम गोदारा एवं दिनेश बेरवाल ने आयोजन की व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। साथ ही मित्र मंडल अध्यक्ष चेनाराम कासनियां एवं गोविन्द छाबा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

नवयुवक मंडल का सराहनीय योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक मंडल का विशेष, अनुकरणीय एवं सराहनीय योगदान रहा, जिनकी सेवा भावना और समर्पण ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।

समाज की एकता और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक

अंत में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने समस्त समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज की एकता, धार्मिक चेतना और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक बताया।

वृंदावन के होटल में उद्घाटन समारोह के दौरान आग

0

मथुरा: वृंदावन के रुक्मणी विहार इलाके में बुधवार को एक नव-निर्मित होटल में उद्घाटन समारोह के दौरान भीषण आग लग गई। घटना के समय होटल में बड़ी संख्या में मेहमान और रिश्तेदार मौजूद थे। शुरुआती सूचना के अनुसार करीब 30 से 40 लोग अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए थे।

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

ओपनिंग सेरेमनी के बीच मची अफरा-तफरी

बताया गया कि होटल में उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। कार्यक्रम में शामिल लोग बाहर निकलने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। छत पर फंसे लोगों को क्रेन और सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया।

image 1

तीन लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

घटना में दो बच्चे और एक महिला झुलस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन के अनुसार सभी की स्थिति स्थिर है।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि होटल में लगभग 40 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

रिश्तेदारों की मौजूदगी से अधिक भीड़

होटल मालिक के एक रिश्तेदार ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर परिवार और परिचितों को आमंत्रित किया गया था, जिसके कारण सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ थी।

जांच के आदेश

प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। फायर सेफ्टी मानकों के पालन की भी जांच की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

बजट झूठ का पुलिंदा, आमजन के लिए झुनझुना: सुरेश राजपुरोहित

0

पाली/ फालना: सुरेश राजपुरोहित बारवा, प्रदेश महासचिव ने राज्य सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट झूठ का पुलिंदा है और आमजन के लिए केवल झुनझुना साबित होगा। उन्होंने कहा कि बजट में राज्य के विकास को लेकर केवल घोषणाएं की गई हैं, जबकि सरकार की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह एक औपचारिक बजट है। बाली को जिला बनाने और फालना में हवाई पट्टी की मांग पूरी नहीं की गई। बेरोजगारों को रोजगार का भरोसा दिखाया गया, लेकिन ठोस प्रावधान नजर नहीं आते।

राजपुरोहित ने कहा कि सरकार की घोषणाएं कागजों तक सीमित रहती हैं और धरातल पर उनका प्रभाव दिखाई नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वादे करती आई है, लेकिन उन्हें मूर्त रूप देने में सक्षम नहीं रही।

उन्होंने कहा कि आजादी के 79 वर्ष बाद भी कई गांव सरकारी बस सुविधा से वंचित हैं। शिक्षा और चिकित्सा के मुद्दों पर भी सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए हैं। उनके अनुसार यह बजट आम गरीब और किसान के लिए निराशाजनक है।

किन्नर अखाड़े से महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को बाहर किया गया

1

प्रयागराज: किन्नर अखाड़े से महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी उर्फ यमाई ममता गिरि को बाहर कर दिया गया है। इसकी पुष्टि अखाड़े की प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने की है। यह कार्रवाई शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद की गई है।

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने की कार्रवाई की पुष्टि

डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि अब यमाई ममता गिरि का किन्नर अखाड़े से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा किसी भी प्रकार के विवाद में नहीं पड़ना चाहता और अनुशासन व मर्यादा का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। ममता कुलकर्णी के बयान से धार्मिक और सामाजिक स्तर पर विवाद उत्पन्न हुआ, जो अखाड़े की परंपराओं के खिलाफ है।

शंकराचार्य प्रकरण से जुड़ा है विवाद

दरअसल, माघ मेला क्षेत्र में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को पालकी में संगम जाने से रोके जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी मामले में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर यमाई ममतानंद गिरि उर्फ ममता कुलकर्णी का एक बयान सामने आया था, जिसे विवादित माना गया।

अखाड़ा विवाद से दूर रहना चाहता है

मंगलवार को जारी एक वीडियो में डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि वह इस विवाद में नहीं पड़ना चाहतीं। उन्होंने बताया कि वह श्री विद्या में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से दीक्षित हैं और संन्यास परंपरा में उनके गुरु अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरिगिरि हैं। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बीच चल रहे विवाद से वह अवगत हैं, लेकिन इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं।

बार-बार विवादित बयान देने का आरोप

डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि ममता कुलकर्णी लगातार विवादित टिप्पणियां दे रही थीं। बार-बार ऐसे बयानों से स्थिति बिगड़ती है और इसका किन्नर अखाड़े से कोई लेना-देना नहीं है। परंपराओं पर सवाल उठने के कारण सर्वसम्मति से उन्हें अखाड़े से बाहर करने का फैसला लिया गया।

कर्नाटक के DGP सस्पेंड, महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल

0

कर्नाटक: कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव को महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोमवार को निलंबित कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

आरोपों को बताया मनगढ़ंत और झूठा

के. रामचंद्र राव ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए वीडियो को पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठा बताया है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने गृह मंत्री जी. परमेश्वर से मिलने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। गृह मंत्री के आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत में राव ने कहा कि वह इस मामले से स्तब्ध हैं और उन्हें वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वीडियो को बताया फर्जी

राव ने कहा कि यह वीडियो कब और कैसे बनाया गया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि यह किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह पुराना वीडियो है, तो 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी राव ने कहा कि अगर पुराना कहा जाए तो यह आठ साल पहले का हो सकता है, जब वह बेलगावी में तैनात थे।

क्या है वायरल वीडियो का मामला

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पुलिस अधिकारी वर्दी में दफ्तर में बैठा दिखाई देता है। वीडियो में अधिकारी एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पूरे राज्य में चर्चा शुरू हो गई। वायरल वीडियो में दिख रहे अधिकारी की पहचान डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी डॉ. के. रामचंद्र राव के रूप में की गई है।

मुख्यमंत्री ने गृह विभाग से मांगी रिपोर्ट

मामले को गंभीरता से लेते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गृह मंत्रालय से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने वीडियो देखने के बाद विभाग से पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं, डॉ. रामचंद्र राव ने वीडियो को मॉर्फ्ड बताते हुए इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश करार दिया है।