Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 31 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 31

BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने रचाई शादी, कर्नाटक की प्रसिद्ध गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद बनीं जीवनसंगिनी

बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने कर्नाटक की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद संग बेंगलुरु में एक पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह किया। शादी समारोह में परिवार, करीबी दोस्त और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

शादी की पहली तस्वीरें वायरल

शादी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें तेजस्वी सूर्या पारंपरिक सफेद और सुनहरे रंग का परिधान पहने दिख रहे हैं, जबकि शिवश्री स्कंदप्रसाद ने खूबसूरत पीले रंग की कांचीपुरम सिल्क साड़ी और सोने के आभूषण पहने हुए हैं। इसके अलावा, एक अन्य तस्वीर में शिवश्री लाल-मैरून रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं और तेजस्वी सूर्या ऑफ-व्हाइट रंग की पोशाक में दिख रहे हैं।

image 9

कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद?

शिवश्री स्कंदप्रसाद एक बहुमुखी कलाकार हैं, जो कर्नाटक संगीत, भरतनाट्यम और दृश्य कलाओं में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने गुरु एएस मुरली के अधीन कर्नाटक संगीत का प्रशिक्षण लिया और ब्रह्म गण सभा और कार्तिक ललित कला जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुति दी है।

उन्होंने डेनमार्क और दक्षिण कोरिया में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों में भी भाग लिया है। शैक्षणिक रूप से, उनके पास सस्त्र विश्वविद्यालय से बायोइंजीनियरिंग की डिग्री और मद्रास विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम में मास्टर डिग्री है।

image 10

समारोह में कौन-कौन शामिल हुआ?

इस भव्य विवाह समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना, अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा नेता अन्नामलाई, प्रताप सिम्हा और अमित मालवीय समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। शादी से पहले, तेजस्वी सूर्या और शिवश्री स्कंदप्रसाद ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के आश्रम जाकर उनका आशीर्वाद भी लिया था।

इस साल की शुरुआत में ही यह खबर आई थी कि तेजस्वी सूर्या और शिवश्री स्कंदप्रसाद विवाह करेंगे, जिसे अब उन्होंने आधिकारिक रूप दे दिया है।

वनतारा में दिखा PM मोदी का अनोखा अंदाज, कभी शेर तो कभी तेंदुए के बच्चों को दुलारा

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के जामनगर जिले में स्थित पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया और उसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, उनके बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट भी मौजूद थे।

image 3

वनतारा का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वनतारा का दौरा किया, जो 2000 से अधिक प्रजातियों और 1.5 लाख से ज्यादा बचाए गए, संकटग्रस्त और विलुप्तप्राय पशुओं का घर है। उन्होंने यहां विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया और पुनर्वास किए गए कई जानवरों के साथ समय बिताया। इसके अलावा, पीएम मोदी ने वनतारा के वन्यजीव अस्पताल का भी दौरा किया, जहां एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अस्पताल में वाइल्डलाइफ एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी, डेंटिस्ट्री और इंटरनल मेडिसिन जैसे कई विभाग भी हैं।

जानवरों को खिलाया खाना

पीएम मोदी ने कई दुर्लभ और खास जानवरों को खाना खिलाया और उनके साथ खेला। इनमें एशियाई शेर के शावक, सफेद शेर का शावक, दुर्लभ बादलों वाला तेंदुआ (क्लाउडेड लेपर्ड) और कराकल के बच्चे शामिल थे। कराकल, जो कभी भारत में बड़ी संख्या में पाए जाते थे, अब बहुत दुर्लभ हो गए हैं। वनतारा में इन्हें कैप्टिव ब्रीडिंग प्रोग्राम के तहत पाला जाता है और बाद में जंगल में छोड़ा जाता है।

image 8

अस्पताल में भी गए पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एमआरआई कक्ष में एशियाई शेर का एमआरआई होते हुए देखा और ऑपरेशन थिएटर में भी गए, जहां एक तेंदुए की जान बचाने के लिए ऑपरेशन किया जा रहा था। यह तेंदुआ एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और बचाव के बाद यहां लाया गया था।

वनतारा में जानवरों को प्राकृतिक आवास जैसा माहौल दिया जाता है। यहां एशियाई शेर, हिम तेंदुआ और एक सींग वाला गैंडा समेत कई वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम चलाए जाते हैं।

image 5

खतरनाक जानवरों से नज़दीकी मुलाकात

पीएम मोदी ने कई खतरनाक जानवरों से नज़दीकी मुलाकात की। उन्होंने गोल्डन टाइगर, चार बर्फीले टाइगर (जो पहले सर्कस में जबरन करतब सिखाए जाते थे), सफेद शेर और हिम तेंदुए का सामना किया।

उन्होंने ओकापी को प्यार से थपथपाया, खुले वातावरण में चिंपांजी से मिले (जो पहले पालतू जानवर के रूप में रखे गए थे), लंगूरों के साथ खेला, पानी के अंदर दरियाई घोड़े को नजदीक से देखा, ज़ेब्रा के बीच चले, जिराफ और गैंडे के बच्चे को खाना खिलाया।

उन्होंने एक विशाल अजगर, अनोखे दो-मुंहे सांप, दो सिर वाले कछुए, तेंदुए के शावक, विशाल ओटर, बोनगो (एक प्रकार का हिरण) और सील भी देखे।

image 6

हाथियों के लिए जैकुज़ी भी देखा

पीएम मोदी ने हाथियों के लिए बने जैकुज़ी को भी देखा, जहां पानी की चिकित्सा (हाइड्रोथैरेपी) से उनके गठिया और पैरों की समस्याओं का इलाज किया जाता है। यह उन्हें चलने-फिरने में मदद करता है।

image 7

यहां पीएम मोदी को तोते उड़ाते हुए भी देखा गया। ये वही तोते थे जिन्हें यहां बचाया गया था। अंत में प्रधानमंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की।

महाकुंभ वाले IITian बाबा को जयपुर पुलिस ने पकड़ा: सुसाइड की धमकी दी थी; उसके पास गांजा मिला, कुछ देर में जमानत पर छोड़ा

0

जयपुर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में IIT बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह काफी चर्चा में रहे। लेकिन अब अभय सिंह जयपुर पुलिस की पकड़ में आ गए। हालांकि कुछ देर बाद ही उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस को उनके बैग से गांजा मिला है और NDPS एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि एक होटल में अभय सिंह नाम का व्यक्ति सुसाइड करने की कोशिश कर रहा है। जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि वह कोई और नहीं बल्कि IIT बाबा थे।

image 2

IIT बाबा सुसाइड करने वाले?

दरअसल, अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर सुसाइड करने की धमकी दी थी। पुलिस ने तुरंत लोकेशन ट्रेस करके जयपुर के एक होटल से उन्हें पकड़ा और पूछताछ की। उन्होंने बताया कि नशे की हालत में उन्होंने ऐसा किया था।

अब इस पूरे मामले में अभय सिंह ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि “मेरे पास से थोड़ा सा प्रसाद (गांजा) मिला है। किसी ने बोल दिया कि बाबा सुसाइड करने वाले हैं। कोई अजीब केस का बहाना लेकर आए थे। मैंने उनसे कहा—अब इस प्रसाद पर केस करोगे तो कुंभ में इतने सारे लोग पीते हैं, उन सभी को गिरफ्तार कीजिए। भारत में यह अंडरस्टूड है।” फिलहाल, पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जयपुर पुलिस ने किया IIT बाबा का खुलासा

जयपुर पुलिस के दक्षिण उपायुक्त दिगंत आनंद ने बताया कि शिप्रा पथ थाना पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि होटल पार्क क्लासिक में अभय सिंह नाम का एक व्यक्ति सुसाइड करने का प्रयास कर रहा है।

ऐसे में जांच के लिए थाना अधिकारी राजेंद्र गोदारा टीम के साथ होटल पहुंचे। जब पुलिस टीम ने होटल पर पहुंचकर अभय सिंह से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने गांजे का नशा किया था।

द्वारका के इस पार्क में DDA ने लगाया एंट्री शुल्क, फैसले के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

0

दिल्ली : दिल्ली के एक फेमस पार्क को लेकर डीडीए ने बड़ा फैसला किया है। इस पार्क में कोई भी एंट्री फी नहीं लगती थी, जिससे प्रतिदिन यहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाती थी। अब डीडीए ने इस पार्क में एंट्री के लिए चार्ज लगा दिया है। ऐसे में अब अगर आप इस पार्क में घूमने के लिए आते हैं, तो आपको शुल्क देना होगा। डीडीए के इस फैसले से लोग नाराज हो गए हैं और प्रदर्शन भी कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

कहां स्थित है यह पार्क?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पार्क डीडीए का है, जो कि दिल्ली के द्वारका में स्थित है। द्वारका सेक्टर 16डी का यह पार्क 36 एकड़ में फैला है। स्थानीय लोग इस पार्क में टहलने के लिए जाया करते थे, लेकिन फ्री एंट्री पर रोक लगने के बाद लोगों ने डीडीए के इस फैसले का विरोध कर दिया है और पार्क में फिर से फ्री एंट्री की मांग कर रहे हैं। इस पार्क में अब इक्का-दुक्का लोग ही नजर आते हैं।

कितना लगेगा एंट्री शुल्क?

DDA द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, अब पार्क में एंट्री के लिए शुल्क लगाया गया है। एक व्यक्ति के लिए एक दिन का टिकट ₹20 होगा, जबकि मासिक पास ₹200 में उपलब्ध होगा। विदेशी नागरिकों के लिए एक दिन की एंट्री फीस ₹100 तय की गई है।

बच्चों और बुजुर्गों को मिली राहत

DDA ने बुजुर्गों और बच्चों के लिए कुछ छूट देने का फैसला किया है। बुजुर्गों के लिए एक दिन का टिकट ₹10 होगा, जबकि पूरे महीने का पास ₹100 में मिलेगा। वहीं, 13 साल से कम उम्र के बच्चों को यदि वैलिड आईडी दिखाते हैं, तो उन्हें मुफ्त प्रवेश की सुविधा मिलेगी।

डीडीए ने क्या दी सफाई?

डीडीए अधिकारियों का कहना है कि फ्री एंट्री देने से पार्क की देखभाल में दिक्कत हो रही थी, और पार्क की खूबसूरती बरकरार नहीं रह पा रही थी। इसलिए, पार्क में एंट्री शुल्क लगाने का फैसला लिया गया है ताकि इसकी मेंटेनेंस और सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।

AAP ने बीजेपी पर साधा निशाना

इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला है। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा का कहना है कि “बीजेपी को दिल्ली में बदनाम होने के लिए विपक्ष की भी जरूरत नहीं है। जब से डीडीए पार्क में 20 रुपये की एंट्री फीस लगी है, तब से बीजेपी को वोट देने वाले उनकी (बीजेपी) की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।”

 अशोक गहलोत ने अब फ्री स्मार्टफोन योजना को लेकर बोल दी है ये बड़ी बात, भजनलाल सरकार से कर डाली ये मांग

0

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार दोपहर भजनलाल सरकार से चिरंजीवी परिवार की महिला मुखियाओं को फ्री स्मार्टफोन देने की योजना फिर से शुरू करने की मांग की है।

इस संबंध में अशोक गहलोत ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें योजना के फायदे गिनाने के साथ-साथ इसे बंद करने के फैसले को संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करार दिया गया है।

‘कांग्रेस ने शुरू की टैबलेट बांटने की योजना’

गहलोत ने एक्स पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अपने सवा साल के कार्यकाल में बार-बार 88,000 टैबलेट बांटने का उदाहरण देते हैं। शायद उन्हें यह जानकारी नहीं है कि टैबलेट वितरण की घोषणा हमारी सरकार ने अपने अंतिम वर्ष में की थी, जिसे नई सरकार ने लागू किया, लेकिन वे यह छिपाते हैं कि महिलाओं को स्मार्टफोन देने की योजना को उन्होंने बंद कर दिया।’

‘स्मार्टफोन का इंतजार कर रही हैं लाखों महिलाएं’

पूर्व सीएम गहलोत ने आगे कहा, ‘महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से हमारी सरकार ने प्रदेश के सभी 1 करोड़ 19 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को 3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन देना शुरू किया था। योजना के पहले चरण में लगभग 35 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए गए। लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही इस योजना को बंद कर दिया, जबकि यह एक बजट घोषणा थी और इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया था। सवा साल में भाजपा सरकार एक भी स्मार्टफोन नहीं बांट सकी।’

‘यह योजना रिसर्च और एविडेंस बेस्ड थी’

गहलोत ने कहा, ‘भाजपा ने दुष्प्रचार किया कि मोबाइल फोन रेवड़ी की तरह बांटे जा रहे थे, जबकि यह योजना पूरी तरह से रिसर्च और एविडेंस बेस्ड थी। ये स्मार्टफोन 3 साल के फ्री इंटरनेट के साथ दिए जा रहे थे। इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकॉनमिक रिलेशन, दी इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और भारत सरकार के आईटी मंत्रालय की रिपोर्ट कहती है कि इंटरनेट यूजर्स की संख्या में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी से GDP में 1.08% की वृद्धि होती है। अगर प्रदेश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती, तो इससे राज्य की जीडीपी को भी फायदा होता।’

‘प्रधानमंत्री ने चुनाव में वादा किया था’

गहलोत ने आगे कहा, ‘भाजपा सरकार का यह कदम संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है, जो सभी नागरिकों को सरकार और कानून के समक्ष समानता का अधिकार देता है। यदि सरकार ने सभी महिलाओं को स्मार्टफोन देने की योजना शुरू की थी, तो उसे रोकना उचित नहीं है। प्रदेश की बाकी महिलाएं आज भी अपने स्मार्टफोन का इंतजार कर रही हैं। उन्हें यह भी याद है कि प्रधानमंत्री ने चुनाव में कांग्रेस सरकार की किसी भी योजना को बंद न करने का वादा किया था। अब भाजपा सरकार को इस योजना को जल्द पुनः शुरू करना चाहिए।’

सूरत: शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग, 500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान

0

सूरत। गुजरात के सूरत स्थित शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने के लिए सूरत, नवसारी और बारडोली फायर ब्रिगेड टीम के अलावा हजीरा इंडस्ट्रियल एरिया से ओएनजीसी, कृभको, एएमएनएस, एनटीपीसी, रिलायंस और कलर टैक्स कंपनियों की फायर सेफ्टी टीमें भी जुटी हुई हैं।

16 घंटे से ज्यादा समय बीता, आग पर काबू नहीं

सूरत फायर ब्रिगेड के चीफ फायर ऑफिसर बसंत परीख ने बताया कि मार्केट की दुकानों में सिंथेटिक कपड़े होने के कारण आग तेजी से फैल रही है। इसके चलते फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। लगातार 16 घंटे तक जलने से बिल्डिंग गर्म हो गई है और धुआं पूरी तरह भर चुका है।

834 दुकानों वाला मार्केट जलकर खाक

शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में कुल 834 दुकानें हैं। मंगलवार को मार्केट की बेसमेंट में आग लगी थी, जिसे बुझा लिया गया था, लेकिन बुधवार को जब मार्केट खुलने से पहले अंदर से धुआं निकलता दिखा, तो आग दोबारा फैल गई। इस आग ने पहली मंजिल से लेकर चौथी मंजिल तक कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

500 करोड़ रुपये तक के नुकसान का अनुमान

सूरत शहर के कपड़ा बाजार संगठन के प्रमुख कैलाश हाकिम ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि इस मार्केट में 500 से ज्यादा दुकानें हैं। अनुमान है कि एक दुकान में 50 लाख से 1.5 करोड़ रुपये तक का माल होता है। इस हिसाब से इस भीषण आग से अब तक करीब 500 करोड़ रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आग पर काबू पाने में 8 से 10 घंटे और लग सकते हैं। जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, तो दुकानें बंद थीं, जिससे उन्हें शटर और खिड़कियां तोड़कर अंदर घुसना पड़ा।

image 82

दुकानदारों के लिए भारी नुकसान

कैलाश हाकिम ने बताया कि इतनी भीषण आग लगने के कारण पूरा बाजार स्ट्रक्चरल डैमेज का शिकार हो गया है। आग बुझाने में कठिनाई इसलिए हुई क्योंकि शटर बंद होने से दमकलकर्मियों को अंदर पहुंचने में वक्त लगा।

एक व्यक्ति की मौत, कई लोग निकाले गए बाहर

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हालांकि, उस समय आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन बुधवार शाम को आग दोबारा भड़क उठी और अब तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका है।

फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए इसे पूरी तरह बुझाने में अभी और समय लग सकता है।

नीलकंठ महादेव मंदिर बिन्नी मिल में सजा भगवान शिव का दरबार

0

बेंगलुरु। दी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट बिन्नी मिल में बुधवार की शाम महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भजन कलाकार रमेश सेन एंड पार्टी ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर देर रात तक झूमते रहे और भक्तों ने बढ़-चढ़कर चढ़ावे में भाग लिया।

पूजा-अर्चना एवं भजन संध्या

बुधवार रात्रि में पंडित राजेंद्र प्रसाद ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं अभिषेक संपन्न करवाया। इस भजन संध्या के दौरान योगी श्री लक्ष्मण नाथ जी (लकड़नाथ धुना) ने युवाओं को नशे से दूर रहने, शिक्षा पर ध्यान देने एवं समाज को संगठित रहकर कार्य करने का संदेश दिया।

समाज के गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर दी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपतलाल अकोदिया, सचिन रतनलाल भांभु, कोषाध्यक्ष धनराज सारण, उपाध्यक्ष कालूराम भाना व दयाराम कलवानिया, सह-सचिव सम्पत पुनिया, सलाहकार दिनेश बेरवाल, नौरतमल, तेजाराम गोदारा, खेलमंत्री तुलछाराम जानी, गोविन्द, नरेंद्र, माणक दुकतावा, पूर्व अध्यक्ष धर्माराम कड़वासरा, मुकेश जाखड़, भंवरलाल पिचकिया, छोटूराम कुड़िया, गोदाराम पुनिया, शेषाराम पुनिया, रामलाल गोदारा, मूलाराम लुमरोड, चंदाराम धतरवाल, ताजाराम एवं श्रवण सेवर इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजन की सफलता पर धन्यवाद

कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष गणपतलाल अकोदिया ने समाज के सभी भामाशाहों, भक्तों और समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समस्त कार्यकारिणी एवं समाज के युवा सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भजनों पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

0

बेंगलूरु। अखिल भारतीय जाट समाज, बेंगलूरु का वार्षिक महासम्मेलन समारोह एवं महाशिवरात्रि महोत्सव मागड़ी रोड माचोहल्ली स्थित जाट समाज भवन में सम्पन्न हुआ। भवन में भगवान शिव का दरबार सजाया गया। रात्रि जागरण में जीतू बंजारा एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर देर रात तक झूमते रहे।

गुरुवार को शिव पूजन के बाद आमसभा में समाज विकास पर चर्चा हुई। मंदिर की वार्षिक पूजा-पाठ एवं अन्य गतिविधियों की बोलियों में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

संस्था के सचिव रामनिवास ककड़ावा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष कानाराम भडियार ने समाज की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।

image 78

समाज के अध्यक्ष कालूराम लामरोड़, पूर्व अध्यक्ष हनुमानराम जणावा, रवि कालेर, थानाराम करेशिया, श्यामलाल भंवाल, समाज के पूर्व सचिव एवं आसरलाई के पूर्व सरपंच थानाराम ककड़ावा, उपाध्यक्ष तेजाराम ढ़ाडिया, सह-सचिव रामलाल चांगल एवं ट्रस्टी भीकाराम ढ़ाडीया, मांगीलाल नारदणियां, मुकेश गारू, मनमोहन सिंह धायल, मदनलाल खिचड़, राजूराम ढ़ाका, सूभास भाड़िया, राकेश नारदणियां एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

राजस्थान से पधारे बद्री प्रसाद ढ़ाका, डॉ. ओमप्रकाश चौधरी, मांगीलाल काणिया, भुण्डाराम रोज, राजेंद्र चांगल, पारस ककड़ावा भी इस पावन अवसर पर मौजूद रहे।

image 79

इस दौरान समाज के उत्थान एवं नए प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने जाट समाज की एकता और मजबूती के लिए नई योजनाओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष कालूराम लामरोड़ ने सभी समाज के भामाशाहों को धन्यवाद दिया और इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

पाली सवराड में दिल दहलाने वाली घटना, दो बच्चों को सड़क पर छोड़कर फरार हुए अज्ञात लोग, पुलिस जांच में जुटी

0

पाली। मारवाड़ उपखंड के ग्राम सवराड़ में एक दिल दहलाने वाली और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रिसानिया रोड पर दो मासूम बच्चों को सड़क पर छोड़कर अज्ञात लोग फरार हो गए।

लीले रंग के टेंपो में आए थे दो संदिग्ध व्यक्ति

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे एक लीले रंग का सवारी टेंपो मौके पर आया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। ये टेंपो बच्चों को सड़क पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो या तो सोजत रोड की ओर गया या मांडा साइड की तरफ बढ़ा।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही सोजत रोड थाना अधिकारी जबर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र कुमार प्रजापत द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को सोजत रोड के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

वहीं, ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस ने अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों में आक्रोश

इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मासूम बच्चों को इस तरह बेसहारा छोड़ना बेहद अमानवीय कृत्य है। पुलिस प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का किया शिलान्यास, बोले- कुछ नेता हिंदू से नफरत करते हैं

0

छतरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में एक महत्वपूर्ण संबोधन देते हुए कुछ नेताओं के धर्म और परंपराओं के प्रति नजरिए पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक समूह ऐसा है जो हिंदू आस्था का अपमान करता है और हमारी सांस्कृतिक धरोहरों को नकारता है। ये लोग हमारी पर्व-परंपराओं का मखौल उड़ाते हैं और हमेशा हमारी मान्यताओं, संस्कृति और मंदिरों पर आक्रमण करते रहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट और रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री को बालाजी का विग्रह भेंट किया और सनातन धर्म पर लिखी अपनी किताब व स्मृति चिह्न भी सौंपा। इसके अलावा, पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी के दर्शन भी किए।

image 71

ऋषियों का ज्ञान पूरी दुनिया में व्याप्त है

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय ऋषियों द्वारा दी गई आयुर्वेद और योग की महानता की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे मंदिर केवल पूजा के केंद्र नहीं रहे हैं, बल्कि सामाजिक चेतना के केंद्र भी रहे हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि हमारे ऋषियों द्वारा दिया गया ज्ञान आज पूरी दुनिया में व्याप्त है। उन्होंने “परहित सरिस धर्म नहीं भाई” उद्धरण का उल्लेख करते हुए कहा कि दूसरों की सेवा और मदद करना ही असली धर्म है।

image 72

पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम के चिकित्सा केंद्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यह धार्मिक स्थल अब स्वास्थ्य सेवा का भी केंद्र बनने जा रहा है। यहां 10 एकड़ भूमि पर बालाजी के आशीर्वाद से एक बड़ा मेडिकल सेंटर बनेगा, जिसमें पहले चरण में 100 बेड की सुविधा होगी। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए धीरेंद्र शास्त्री की सराहना की और बुंदेलखंड के लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

शास्त्री ने उद्घाटन में शामिल होने की अपील की

धीरेंद्र शास्त्री ने भी प्रधानमंत्री से अपील की कि वे अस्पताल के उद्घाटन समारोह में जरूर शामिल हों, भले ही वे उनकी शादी में न आ पाएं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के नाम पर अस्पताल में एक विशेष वार्ड बनाया जाएगा। शास्त्री ने शुभकामनाओं के साथ प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे सत्ता में बने रहें ताकि इस तरह के सेवा कार्य जारी रहें।

image 73

पीएम मोदी ने किया डिजिटल शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले बागेश्वर धाम सरकार में पूजा-अर्चना की और बालाजी सरकार के दरबार में विशेष हाजिरी लगाई। इसके बाद कैंसर हॉस्पिटल के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बीच, पीएम ने बुंदेलखंड को एक और बड़ी सौगात देते हुए कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखी। उन्होंने रिमोट का बटन प्रेस करके अस्पताल का डिजिटल शिलान्यास किया।

image 75

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच पर सीएम मोहन यादव, सांसद वीडी शर्मा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा, “अब यहां भजन, भोजन और इलाज सब मिलेगा। नर सेवा ही नारायण सेवा है। मेरे भाई धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लंबे समय से देश को एकजुट करने का काम कर रहे हैं।”

‘इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है’

पीएम मोदी ने कहा, “बहुत ही कम दिनों में मुझे दूसरी बार वीरों की इस धरती बुंदेलखंड आने का सौभाग्य मिला है। और इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है। यह हनुमान जी की कृपा है कि आस्था का यह केंद्र अब आरोग्य का भी केंद्र बनने जा रहा है। अभी मैंने यहां श्री बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान का भूमिपूजन किया है।”

image 76

उन्होंने कहा कि यह संस्थान 10 एकड़ में बनेगा और पहले चरण में 100 बेड की सुविधा तैयार होगी। प्रधानमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए श्री धीरेंद्र शास्त्री का अभिनंदन किया और बुंदेलखंड के लोगों को बधाई दी।

image 74

‘ये लोग हमारे पर्व, परंपराओं और प्रथाओं को गाली देते हैं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आजकल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है, जो धर्म का मखौल उड़ाता है, उपहास उड़ाता है और लोगों को तोड़ने में जुटा है। कई बार विदेशी ताकतें भी इनका साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती हैं।”

उन्होंने कहा, “हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी न किसी भेष में रहे हैं। गुलामी की मानसिकता से घिरे लोग हमारे मत, मान्यताओं और मंदिरों पर, हमारे संतों, संस्कृति और सिद्धांतों पर हमला करते रहते हैं। ये लोग हमारे पर्व, परंपराओं और प्रथाओं को गाली देते हैं।”