Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 25 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 25

“सीमा से विकास का उद्घोष: बीकानेर से PM मोदी देश के 103 वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों को देंगे अमृत सौगात”

0

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर रहेंगे, जहां वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में विकसित किए गए 103 वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम बीकानेर के निकट पाकिस्तान सीमा से सटे देशनोक रेलवे स्टेशन से शुरू होगा, जहां से प्रधानमंत्री अन्य सभी स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

रेल मंत्रालय के प्रवक्ता दिलीप कुमार के अनुसार, इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत विकसित स्टेशनों में भारतीय संस्कृति, विरासत और आधुनिकता का समावेश करते हुए उच्चस्तरीय सुविधाएं प्रदान की गई हैं। उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय सांसदों, विधायकों, गणमान्य नागरिकों और छात्रों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। बिजनौर, सहारनपुर, बैजनाथ पपरौला सहित देश के कई स्टेशनों को इस योजना के तहत नया स्वरूप दिया गया है।

अमृत भारत योजना का उद्देश्य और महत्व

रेलवे मंत्रालय की यह योजना देश के 1300 से अधिक स्टेशनों के पुनर्विकास से जुड़ी है, जिनमें अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे वातानुकूलित वेटिंग हॉल, हाईटेक टिकट काउंटर, फूड प्लाजा, लिफ्ट, एस्केलेटर, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, स्वच्छ टॉयलेट्स और बेहतर रोशनी की व्यवस्था की गई है। इन स्टेशनों का डिज़ाइन स्थानीय कला और संस्कृति को दर्शाते हुए तैयार किया गया है।

सीमावर्ती इलाकों में विशेष रणनीतिक महत्व

बीकानेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर जैसे पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह कार्यक्रम ऐसे समय पर हो रहा है जब हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री की सीमावर्ती क्षेत्र में उपस्थिति राष्ट्र को यह संदेश दे रही है कि अब सीमाएं सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, विकास की भी प्रतीक बनेंगी।

रेलवे का बदलेगा चेहरा, बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार

अमृत भारत योजना से जुड़े स्टेशन न सिर्फ यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाएंगे बल्कि स्थानीय पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी नई रफ्तार देंगे। यह योजना भारत की रेलवे प्रणाली को वर्ल्ड क्लास स्तर पर पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

श्रीमद्भागवत कथा सभी इच्छाओं को करती है पूर्ण : संत ध्यानारामजी

0

समदड़ी: सिलोर गांव में शुक्रवार को चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाली है। यह कल्पवृक्ष के समान है। भक्ति के संकल्प से ईश्वर की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कहा कि कलियुग में केवल ईश्वर का नाम लेने से संकटों से मुक्ति मिल जाती है।

ध्रुव कथा से मिला संकल्प और तपस्या का संदेश

ध्रुव कथा का उदाहरण देते हुए संत ध्यानारामजी ने बताया कि संकल्प और तपस्या से ही ईश्वर के दर्शन संभव हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य क्रोध को प्रेम, पाप को सदाचार, लोभ को दान और झूठ को सत्य से जीत सकता है।

संत का आयोजकों ने किया स्वागत

कार्यक्रम में कथा आयोजक गोमसिंह राजपुरोहित, जगदीश सिंह, मदनसिंह, हीरसिंह राजगुरु ने संत का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बालोतरा को मिला यूआईटी, जिले में विकास को मिलेगी नई रफ्तार

0

कलेक्टर सुशील कुमार यादव होंगे पहले अध्यक्ष, 121 गांव होंगे क्षेत्र में शामिल

बालोतरा। जिले में पचपदरा रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल जोन होने के कारण राज्य सरकार ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर बालोतरा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए नगर विकास न्यास (यूआईटी) का गठन किया है। जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव को यूआईटी का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शहर और परिधि क्षेत्र में होंगे आधारभूत विकास कार्य

यूआईटी के गठन से बालोतरा शहर सहित आसपास के परिधीय क्षेत्र (पेराफेरी बेल्ट) में विकास कार्यों को गति मिलेगी। शहरी तर्ज पर सड़क, नाली, रोडलाइट जैसे कार्य करवाए जाएंगे। नगर परिषद के साथ-साथ अब यूआईटी के माध्यम से भी शहर का नियोजित विकास होगा। कपड़ा उद्योगों के बाद रिफाइनरी के आने से जनसंख्या और क्षेत्रफल में वृद्धि हुई है। ऐसे में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए यूआईटी जरूरी था।

यूआईटी अध्यक्ष ने साझा किया विकास का विजन

यूआईटी अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप बालोतरा के शहरी स्वरूप को निखारने के लिए ठोस कार्य योजना बनाई जाएगी। रिफाइनरी, औद्योगिक इकाइयों और कमर्शियल क्षेत्रों के साथ-साथ प्रमुख चौराहों और मार्गों को चिन्हित कर प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जाएंगे।

स्मार्ट सिटी की दिशा में कदम

यादव ने बताया कि आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर काम किया जाएगा। यूआईटी बनने से विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

इतने गांव होंगे यूआईटी क्षेत्र में शामिल

यूआईटी क्षेत्र में बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र, शनिधाम जेरला, आवासन मंडल माजीवाला, माजीसा नगर जसोल, जसवंतसिंह नगर, जसोल, तेमावास, पचपदरा, मंडापुरा, वेजाजी की ढाणी, सिंधिया की ढाणी, चीरढाणी, रूपादे नगर, गोपड़ी, गोदारों की ढाणी, मल्लीनाथ नगर, चांदियों की ढाणी, शिवनाथपुरा, रेवाड़ा जेतमाल, रेवाड़ा बारठान सहित कुल 121 गांव शामिल किए गए हैं। इनमें पचपदरा तहसील के 95, कल्याणपुर के 7 और पाटोदी तहसील के 17 गांव शामिल हैं।

भारत-पाकिस्तान तनाव चरम पर, भारतीय सेना का करारा जवाब

0

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के हाईटेक फाइटर जेट F-16 और JF-17 को मार गिराया है। इसके अलावा, पाकिस्तान के 8 मिसाइलों और दर्जनों ड्रोन को भी निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया गया है।

सीमावर्ती राज्यों में हाई अलर्ट
भारत के सरहदी इलाकों — विशेषकर राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर — में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सेना के साथ-साथ पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्कता से निगरानी कर रही हैं।

अरब सागर में नौसेना की बड़ी कार्रवाई
तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने अरब सागर में भी बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के कई ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाते हुए भारी नुकसान पहुंचाया गया है। नौसेना की इस कार्रवाई ने पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा दिया है।

गृहमंत्री ने संभाला मोर्चा
देश के आंतरिक हालात को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (DGPs) से बातचीत की है। इसके साथ ही एयरपोर्ट्स की सुरक्षा को लेकर CISF के डीजी से भी समीक्षा बैठक की गई है।

पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को किया ध्वस्त
भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और कई मिसाइल ठिकानों को भी तबाह कर दिया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर भी पाकिस्तान की भारी गोलाबारी का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

दिल्ली में कूटनीतिक हलचल तेज
बढ़ते तनाव के बीच दिल्ली में भी उच्चस्तरीय बैठकें जारी हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के साथ विस्तृत चर्चा की है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

पाकिस्तान की चीनी वायु रक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल, ड्रोन हमलों में हुई भारी क्षति

0

पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। हाल ही में हुए ड्रोन हमलों में पाकिस्तान की चीनी निर्मित एयर डिफेंस प्रणाली एचक्यू-9 को भारी नुकसान हुआ है। भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच यह घटना पाकिस्तान के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है। रिपोर्टों के अनुसार, एचक्यू-9 सिस्टम पाकिस्तान के संवेदनशील ठिकानों पर ड्रोन हमलों को रोकने में पूरी तरह विफल रहा है, जिससे पाकिस्तान की सेना को एक और बड़ा झटका लगा है।

सिस्टम की नाकामी पर उठे सवाल
पाकिस्तान की सैन्य शक्ति का एक बड़ा हिस्सा चीन पर आधारित है, और इसके 80% से अधिक हथियार चीनी मूल के हैं। अगर चीन का यह हाई-टेक एयर डिफेंस सिस्टम असफल हो गया है, तो इससे पाकिस्तान की संप्रभु रक्षा क्षमताओं पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

ड्रोन हमलों में ध्वस्त हुआ ‘चीनी कवच’

पाकिस्तान के संवेदनशील ठिकानों पर ड्रोन हमलों में HQ-9 सिस्टम को भारी नुकसान हुआ है। चीनी निर्मित इस प्रणाली का दावा था कि यह रडार से लैस और मल्टी-टारगेट एंगेजमेंट करने में सक्षम है, लेकिन ड्रोन हमलों के दौरान यह सिस्टम पूरी तरह से विफल रहा।

HQ-9 की खासियत और दावा

HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम चीन द्वारा विकसित किया गया है, और इसे रूसी S-300 और अमेरिकी Patriot सिस्टम से प्रेरित बताया जाता है। चीन ने इस सिस्टम की मारक क्षमता 120 से 250 किलोमीटर तक होने का दावा किया था, लेकिन वास्तविक युद्ध स्थितियों में इसका प्रदर्शन संदिग्ध रहा है।

AESA रडार और मल्टी-ट्रैकिंग भी हुए फेल

HQ-9 प्रणाली को AESA रडार, मल्टी-ट्रैकिंग और मल्टी-टारगेट इंगेजमेंट की सुविधाओं से लैस बताया गया था। इस सिस्टम का दावा था कि यह क्रूज मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल और एयरक्राफ्ट को इंटरसेप्ट कर सकता है, लेकिन हालिया घटनाओं ने इस प्रणाली की कारगरता पर सवाल खड़ा कर दिया है।

2021 से पाकिस्तान की उम्मीद, अब सिरदर्द

पाकिस्तान ने 2021 से अपनी वायु रक्षा रणनीति में HQ-9B सिस्टम को शामिल किया था। इसे कराची, ग्वादर और इस्लामाबाद जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था, लेकिन अब यह प्रणाली पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बन गई है।

चीनी दबाव में हुआ था सौदा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन ने पाकिस्तान पर इस सिस्टम को खरीदने के लिए भारी दबाव बनाया था, हालांकि कई रिपोर्टों में इसके प्रभावी होने पर पहले ही सवाल उठ चुके थे। इसके बावजूद, पाकिस्तान ने इस चीनी सिस्टम पर भरोसा किया और अब यही भरोसा उसकी सैन्य प्रतिष्ठा पर भारी पड़ रहा है।

युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान की चिंता बढ़ी

यदि ड्रोन हमलों में HQ-9 जैसी प्रणालियां नष्ट हो रही हैं, तो यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली भविष्य में किसी बड़े संघर्ष का जवाब देने में सक्षम नहीं होगी। यह स्थिति पाकिस्तान के लिए रणनीतिक दृष्टि से बेहद चिंताजनक है, खासकर जब भारत के पास राफेल, ब्रह्मोस और अन्य उन्नत तकनीकी हथियार पहले से ही मौजूद हैं।

ऑपरेशन सिंदूर : भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकाने तबाह किए, पहलगाम हमले का लिया बदला,

0

नई दिल्ली। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर जोरदार स्ट्राइक की है। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। सेना ने दहशतगर्दों और उनके मददगारों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।

भारतीय सेनाओं ने मिलकर दिया करारा जवाब

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त अभियान चलाते हुए सटीक हमला करने वाले हथियारों का उपयोग किया। ऑपरेशन के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने भारत की सीमा के भीतर से ही आतंकियों को सबक सिखाया। भारत ने पाकिस्तान में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट में स्थित आतंकी ठिकानों पर भी निशाना साधा। नौ ठिकानों में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे।

जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को बनाया निशाना

भारतीय सेना ने आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के उद्देश्य से ठिकानों का चयन किया था। आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। तीनों सेनाओं ने पूरी तरह समन्वयित तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद लिया बदला

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बायसरन घाटी के घास के मैदान में छुट्टियां मना रहे 26 पर्यटकों की आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश था। पाकिस्तान की तरफ से मिल रही गीदड़भभकियों के बीच भारत ने दृढ़ता दिखाते हुए निर्णायक कार्रवाई की है। देशभर में आज मॉक ड्रिल की योजना के साथ सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी स्ट्राइक को अंजाम दिया।

बालाकोट के छह साल बाद फिर दहला पाकिस्तान

छह साल पहले, 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। अब एक बार फिर भारत ने पड़ोसी को उसकी करतूतों का करारा जवाब दिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि आतंक का समर्थन करना उसे भारी पड़ेगा।

पाकिस्तान ने शुरू किए मगरमच्छ के आंसू बहाना

भारत के जवाबी प्रहार के बाद पाकिस्तान ने दुनिया के सामने मगरमच्छ के आंसू बहाना शुरू कर दिया है। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत पर मिसाइल हमले का आरोप लगाया। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद समेत छह इलाकों में विभिन्न हथियारों से 24 ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें आठ पाकिस्तानी मारे गए, 35 घायल हुए और दो लापता हैं।

पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित नहीं करेंगे, वायरल मैसेज फेक

नई दिल्ली। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे उस संदेश का सरकार ने खंडन किया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि पीएम मोदी का आज कोई राष्ट्र के नाम संदेश देने का कार्यक्रम नहीं है। वायरल हो रहे ऐसे सभी मैसेज पूरी तरह फर्जी और अफवाह हैं। जनता से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

अफवाह की असली वजह

गौरतलब है कि 5 मई को गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 7 मई को देशव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए थे। यह ड्रिल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर कराई जा रही है। इसी सूचना को गलत तरीके से जोड़कर प्रधानमंत्री के संबोधन की अफवाह फैलाई गई।

क्या होगा मॉक ड्रिल में

7 मई को आयोजित होने वाली इस मॉक ड्रिल के तहत कई शहरों में एयर रेड सायरन बजाए जाएंगे, बिजली बंदी (ब्लैकआउट) की जाएगी और नागरिकों को आपात स्थिति से निपटने के लिए निकासी अभ्यास कराया जाएगा। यह अभ्यास 1971 के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर किया जा रहा है।

सरकार की अपील

सरकार ने स्पष्ट किया है कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल नागरिकों को किसी भी आकस्मिक आपदा से निपटने के लिए तैयार करना है। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जनता से आग्रह किया गया है कि वे सिर्फ अधिकृत स्रोतों से मिली सूचना पर ही विश्वास करें और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें।

हमने पूरे देश में कैंपेन चलाया, तब हो रही जाति जनगणना’, राहुल गांधी बोले- तोड़ी जाए 50 फीसदी आरक्षण की दीवार

राहुल गांधी का केंद्र के फैसले पर स्वागत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से देश में जाति जनगणना कराने के फैसले का स्वागत किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “जाति जनगणना को डिजाइन करने में हमारा सरकार को समर्थन है। इसके लिए बेहतर ब्लू प्रिंट की जरूरत है। हम इसका डिजाइन बनाकर देंगे। हमारे पास बिहार और तेलंगाना के दो उदाहरण हैं, जिसमें आसमान और जमीन का फर्क है। सरकार जाति जनगणना के तौर तरीके बताए।” उन्होंने पूछा कि सरकार तारीख बताए कि कब जाति जनगणना होगी।

50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ने का संकल्प

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “संसद में हमने कहा था कि जातीय जनगणना करवाकर छोड़ेंगे। 50 फीसदी के जो दीवार है, उसे भी तोड़कर रखेंगे। पता नहीं ऐसा क्या हुआ अचानक 11 साल बाद जाति जनगणना की घोषणा कर दी।” उन्होंने कहा कि हम बीजेपी पर इसका भी दबाव डालेंगे कि 50 फीसदी आरक्षण के कैप को भी तोड़ा जाए।

राहुल गांधी ने चलाया देशव्यापी कैंपेन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना को लेकर हमने सिर्फ दबाव ही नहीं डाला, बल्कि पूरे देश में व्यापक कैंपेन भी चलाया है, जिसके बाद ये हो पाया है। उन्होंने कहा, “पहले तो नरेंद्र मोदी कहते थे कि सिर्फ चार जातियां हैं, लेकिन अचानक से उन्होंने जातिगत जनगणना कराने की घोषणा कर दी। हम देश में जातिगत जनगणना के माध्यम से एक नए तरीके का विकास लाना चाहते हैं।”

संस्थानों और पावर स्ट्रक्चर में भागीदारी जरूरी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “चाहे ओबीसी हों, दलित हों या आदिवासी — इनकी देश में कितनी भागीदारी है, यह सिर्फ जातिगत जनगणना से पता चलेगा। लेकिन हमें और आगे जाना है। हमें पता लगाना है कि देश की संस्थाओं और पावर स्ट्रक्चर में इन लोगों की कितनी भागीदारी है।”

प्राइवेट संस्थानों में लागू हो आरक्षण: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने अपने मैनिफेस्टो में लिखा था कि आर्टिकल 15(5) के तहत निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू किया जाए और हमारी मांग है कि सरकार इसे तत्काल लागू करे। ये हमारा विजन है, लेकिन सरकार ने इसे स्वीकार किया, इसलिए हम उनका धन्यवाद देते हैं। हमें पूरी टाइमलाइन चाहिए कि कब तक जातिगत जनगणना का काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा डेवलपमेंटल विजन भी हमारे सामने रखा जाना चाहिए।”

बिहार की धरती से पीएम मोदी की कसम- पूरी दुनिया को बताना चाहता हूं

0

मधुबनी / दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पहलगाम हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही खुले मंच से आतंकियों और उनके आकाओं को साफ शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस हमले के पीड़ितों के साथ है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।

बिहार की धरती से दिया पाकिस्तान को कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी के झंझारपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को मासूम और निहत्थे लोगों को बेरहमी से मारा गया, जिससे देश व्यथित है।

हमला पर्यटकों पर नहीं, भारत की आत्मा पर: पीएम

पीएम ने कहा, ‘‘इस हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई, किसी ने जीवनसाथी। कोई बांग्ला बोलता था, कोई तमिल, पर सबके लिए हमारा दुख एक है। ये हमला केवल पर्यटकों पर नहीं, भारत की आत्मा पर हुआ है। आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।’’

‘‘मिट्टी में मिलाएंगे आतंकियों को’’

प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति आतंकवादियों की कमर तोड़कर रहेगी। न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। भारत हर आतंकी, उसके आका और समर्थकों की पहचान कर उन्हें दंडित करेगा।

भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी

उन्होंने कहा कि आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। प्रधानमंत्री ने विभिन्न देशों के लोगों और नेताओं को धन्यवाद भी दिया जो इस मुश्किल समय में भारत के साथ खड़े हैं।

दिल्ली में हुए बड़े फैसले

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 28 लोगों की जान गई। मारे गए अधिकतर लोग पर्यटक थे। इसके बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। बुधवार शाम दिल्ली में CCS की बैठक हुई, जिसमें पाकिस्तान पर कड़े फैसले लिए गए। इसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना और पाकिस्तान के सैन्य अताशे को निष्कासित करना शामिल है।

मधुबनी में प्रधानमंत्री मोदी की रैली आज

0

पंचायती राज दिवस पर झंझारपुर में होगा संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह रैली पहलगाम हमले के बाद उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति होगी।

पूरे बिहार में हाई अलर्ट घोषित

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे बिहार में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्य के सभी जिलों, एयरपोर्ट, पर्यटन स्थलों और नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों को चप्पे-चप्पे पर सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

डीजीपी ने जारी किए निर्देश

डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि राज्य में गश्त और सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे राज्य में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विशेष चौकसी

राजगीर, पटना और बोधगया जैसे पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाबोधि मंदिर, विश्व शांति स्तूप, महावीर मंदिर और तख्त श्री हरिमंदिर साहिब जैसे स्थलों पर पुलिस बल तैनात है।

नेपाल सीमा पर संयुक्त तलाशी अभियान

नेपाल सीमा से सटे जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान संयुक्त रूप से गश्त कर रहे हैं। नेपाल के साथ खुले बॉर्डर को देखते हुए घुसपैठ की संभावनाओं को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है।

कानपुर दौरा रद्द, मधुबनी कार्यक्रम तय

प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले के बाद कानपुर का दौरा रद्द कर दिया है, लेकिन मधुबनी का कार्यक्रम यथावत रखा गया है। प्रशासन ने झंझारपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।