Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 22 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 22

जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर ने पुलिसकर्मी को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश

0

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

जोधपुर : जोधपुर के माता का थान थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस के हेड कांस्टेबल को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। यह घटना उसी दिन सामने आई जब शहर में डंपर से कुचलकर एक अन्य कांस्टेबल की मौत हो गई थी और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।

भदवासिया रोड पर हेड कांस्टेबल को टारगेट किया

माता का थान थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल प्रतापराम किसी मामले की जांच के लिए भदवासिया रोड पहुंचे थे। उसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छवाह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल ने तेज़ी से स्कॉर्पियो चलाते हुए प्रतापराम को टारगेट किया और कई बार वाहन को आगे-पीछे कर उन्हें डराने की कोशिश की। सौभाग्य से कांस्टेबल बाल-बाल बच गए।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ तौर पर रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजकार्य में बाधा और जानलेवा हमले की धाराएं

पीड़ित हेड कांस्टेबल प्रतापराम ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने राजकार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमले का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने राहुल कच्छवाह और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुराने अपराधों में भी लिप्त है आरोपी

जानकारी के अनुसार, राहुल कच्छवाह पर माता का थान थाने में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। उसका नाम पुलिस रिकॉर्ड में लंबे समय से शामिल है।

इलाके में भय और आक्रोश का माहौल

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल है। यह इलाका पहले से ही अपराधों के लिए बदनाम माना जाता रहा है।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बढ़ते अपराध और अपराधियों के हौसले प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

डीएमके ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान

कमल हासन को मिली एक सीट, रुकैया मलिक समेत तीन नाम डीएमके की सूची में शामिल

चेन्नई (तमिलनाडु)। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके ने 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कुल चार सीटों में से तीन पर डीएमके खुद चुनाव लड़ेगी, जबकि एक सीट मक्कल निधि मैयम (MNM) को दी गई है। यह फैसला डीएमके और एमएनएम के बीच बने चुनावी समझौते के तहत किया गया है।

डीएमके की ओर से घोषित उम्मीदवार

एमएनएम के संस्थापक और अभिनेता से नेता बने कमल हासन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि डीएमके ने अपने हिस्से से पी. विल्सन (वर्तमान राज्यसभा सांसद एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता), एस.आर. शिवलिंगम (पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ पार्टी नेता), और रुकैया मलिक उर्फ कविग्नर सलमा (प्रसिद्ध तमिल कवयित्री एवं उपन्यासकार) को मैदान में उतारा है।

गठबंधन की रणनीति और असर

डीएमके की यह सूची अनुभव, कानूनी दक्षता और सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व का संतुलन दर्शाती है। पी. विल्सन की कानूनी विशेषज्ञता, शिवलिंगम का प्रशासनिक अनुभव और रुकैया मलिक की साहित्यिक उपलब्धियां पार्टी के रणनीतिक चयन को दर्शाती हैं।

एमएनएम को एक सीट देना डीएमके की एक रणनीतिक पहल मानी जा रही है, जिससे गठबंधन को मजबूती मिले और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव बढ़े। इस घटनाक्रम के साथ, कमल हासन पहली बार संसद में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो उनके राजनीतिक करियर का अहम पड़ाव होगा। राज्यसभा चुनाव एक औपचारिकता भर हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन के पास तमिलनाडु विधानसभा में सभी चार उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या है।

मायावती ने दिल्ली स्थित सरकारी बंगला खाली किया

सुरक्षा कारणों का हवाला, बसपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने लोधी एस्टेट स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया है। हालांकि, बसपा की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

चुप्पी साधे बसपा के वरिष्ठ नेता

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मायावती ने 20 मई को बंगला खाली कर इसकी चाबियां सीपीडब्ल्यूडी को सौंप दीं। यह बंगला उन्हें एक राष्ट्रीय पार्टी की अध्यक्ष के रूप में आवंटित किया गया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मायावती लगभग एक वर्ष पहले ही इस बंगले में रहने आई थीं। बीएसपी के वरिष्ठ नेता, जैसे सतीश चंद्र मिश्रा और मेवा लाल, इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।

स्कूल की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था में टकराव

बीएसपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि सुरक्षा चिंताओं के चलते यह फैसला किया गया है। लोधी एस्टेट स्थित बंगले के पास एक स्कूल है, जिसकी वैन और अभिभावकों के वाहन अक्सर सड़क पर खड़े रहते हैं। मायावती की जेड प्लस सुरक्षा के तहत तैनात सुरक्षाकर्मियों के वाहन भी वहीं पार्क होते थे, जिससे बच्चों और सुरक्षा बलों दोनों को असुविधा होती थी।

बॉम्ब स्क्वॉड जांच और क्षेत्रीय असुविधा

विद्या भवन महाविद्यालय स्कूल का एक गेट उसी सड़क पर खुलता है जहां बंगला स्थित था। जब मायावती बंगले में मौजूद होती थीं, तो क्षेत्र में बॉम्ब स्क्वॉड द्वारा सुरक्षा जांच की जाती थी। इससे स्कूल और आसपास के आगंतुकों को बार-बार असुविधा होती थी।

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा कवर में बदलाव

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्हें मायावती के वर्तमान आवास पर कोई खास सुरक्षा खतरे की जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें जेड प्लस सुरक्षा देने वाली यूनिट को नए आवास के बारे में सूचित कर दिया गया है। उनका सुरक्षा कवर बरकरार रहेगा।

बसपा की राष्ट्रीय स्थिति पर भी उठे सवाल

यह निर्णय ऐसे समय पर सामने आया है जब 2024 लोकसभा चुनावों में बीएसपी के खराब प्रदर्शन के कारण पार्टी की राष्ट्रीय स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

भाजपा एमएलसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

0

कलबुर्गी उपायुक्त फौजिया तरन्नुम को लेकर ‘पाकिस्तानी’ टिप्पणी का मामला

कलबुर्गी (कर्नाटक)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एन. रविकुमार के खिलाफ कलबुर्गी की उपायुक्त फौजिया तरन्नुम को लेकर कथित ‘पाकिस्तानी’ टिप्पणी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह टिप्पणी भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान 24 मई को की गई थी।

कथित टिप्पणी पर केस दर्ज

स्टेशन बाजार थाने में भाजपा एमएलसी एन. रविकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी कि इस टिप्पणी को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

‘पाकिस्तान से आई हैं’ कहकर दी गई टिप्पणी

एमएलसी रविकुमार ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया था कि फौजिया तरन्नुम कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर काम कर रही हैं। उन्होंने कथित तौर पर कहा था, “ऐसा लगता है कि वह पाकिस्तान से आई हैं।”

आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने जताया विरोध

आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए एन. रविकुमार से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। संगठन ने बयान में कहा कि “फौजिया तरन्नुम एक बेदाग एवं ईमानदार आईएएस अधिकारी हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सराहनीय है और वह जनसेवा तथा राज्य के प्रति गहन समर्पण की भावना रखती हैं।”

मानसिक आघात और लोकसेवकों की गरिमा पर चोट

आईएएस एसोसिएशन के अनुसार, रविकुमार की यह टिप्पणी निराधार, अनुचित और पूरी तरह से तर्कहीन है। ऐसे भड़काऊ और झूठे बयान न केवल प्रतिबद्ध लोकसेवकों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं बल्कि यह मानसिक आघात और ड्यूटी के दौरान उत्पीड़न के समान हैं।

योगी के मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- ‘कूड़े से बनेगा सोना’, अखिलेश यादव ने कर दी ये अपील

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मेरठ में नालों की सफाई के दौरान ‘कूड़े से सोना’ बनाने वाली मशीन लगाने का काम चल रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी पर तंज कसा।

अखिलेश यादव ने पोस्ट में चुटकी ली

यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में चुटकी लेते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश के दुग्ध मंत्री जी से आग्रह है कि वो पहले कन्नौज में बने-बनाए काउ मिल्क प्लांट को ही चलाकर दुध-किसानों के लिए कुछ आमदनी की व्यवस्था कर दें, फिर कूड़े से सोना बनाने की मशीन की बात करें। उन्होंने कहा कि लगता है भाजपा में दूर की फेंकने का ‘कम्पटीशन’ (प्रतियोगिता) चल रहा है। शायद मंत्री जी का तात्पर्य ये है कि भाजपाई भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि अब वो कूड़े के ठेकों से भी सोना ख़रीदने भर का कमीशन निकाल लेने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। ये तो वो भी जानते हैं कि इस बात का अर्थ वो नहीं हो सकता है जो सीधे निकल रहा है, दरअसल वो संकेतों में बात कर रहे हैं।

यादव ने भ्रष्टाचार की छिपी स्वीकृति बताई

सिंह की टिप्पणी भ्रष्टाचार की एक छिपी हुई स्वीकृति बताते हुए यादव ने लिखा कि बेईमानी के लिए इतने शालीन तरीके से बात कहने के लिए उनको और उनके मुखिया दोनों को साधुवाद! संपूर्ण उत्तर प्रदेश आपके ऐसे विचार सुनकर धन्य हुआ।

समाजवादी छात्रसभा ने मंत्री को पत्र लिखा

समाजवादी पार्टी के आनुषांगिक संगठन समाजवादी छात्रसभा ने मंत्री धर्मपाल सिंह के नाम एक पत्र लिखा है। समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान ने मंत्री को मेरठ में हापुड़ रोड पर लोहिया नगर आने के लिए आमंत्रित किया।

पत्र में कहा गया कि चूंकि हमने इस खबर से यह जाना है कि आपने कूड़े को सोने में बदलने की कला में महारत हासिल कर ली है, इसलिए हम आपको लोहिया नगर में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित करते हैं। इस तरह की उपलब्धि से न सिर्फ शहर को फायदा होगा बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा। चौहान ने व्यंग्य से भरे पत्र में लिखा कि कृपया हमें इस कचरे को सोने में बदलने में मदद करें ताकि राज्य और देश की समृद्धि में योगदान हो सके।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकत करने वाले भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ को जमानत

0

एक दिन पहले ही हुई थी गिरफ्तारी, वीडियो वायरल होने पर मचा था हड़कंप

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लड़की के साथ खुलेआम आपत्तिजनक हरकत करने वाले भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ को जमानत मिल गई है। यह मामला तब सामने आया जब उनकी हरकत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद शनिवार को ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

8 लेन एक्सप्रेसवे पर रिकॉर्ड हुआ था वीडियो

मामला मंदसौर जिले के दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे का है, जहां मनोहरलाल धाकड़ एक युवती के साथ कार से उतरकर खुले में अशोभनीय हरकत करते नजर आए थे। सीसीटीवी और मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो को लेकर बाद में ब्लैकमेलिंग की भी जानकारी सामने आई।

ब्लैकमेल के लिए मांगी गई थी 1 लाख की रकम

सूत्रों के अनुसार, वीडियो को वायरल न करने की एवज में मनोहरलाल धाकड़ से एक लाख रुपये की मांग की गई थी। इस दौरान उन्होंने 20 हजार रुपये नकद में दे दिए, लेकिन बाकी 80 हजार नहीं दे पाने पर वीडियो को वायरल कर दिया गया। यह वीडियो 22 मई को तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।

भाजपा ने किया किनारा, पुलिस जुटी जांच में

वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को भाजपा का नेता बताया जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से बयान जारी कर स्पष्ट किया गया है कि मनोहरलाल धाकड़ पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। इस बीच, मंदसौर जिले की भानपुरा पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

वीडियो वायरल करने वालों की तलाश में पुलिस

पुलिस ने इस पूरे मामले में वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ जांच तेज कर दी है। बताया गया है कि एनएचएआई के छह से अधिक कर्मचारियों पर वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग का शक है। पुलिस ने एनएचएआई अधिकारियों को पत्र भेजकर संबंधित कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।

image 43

सोशल मीडिया पर हटाए गए कर्मचारियों की चर्चा

वहीं, सोशल मीडिया पर यह भी खबर फैल रही है कि वीडियो से जुड़े तीन कर्मचारियों को हटा दिया गया है। हालांकि, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि एलईडी स्क्रीन पर चल रहे फुटेज को मोबाइल से रिकॉर्ड कर वायरल किया गया था। पुलिस अब वीडियो की आवाज़ के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है।

बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो केस में बड़ी राहत, कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट को दी मंजूरी

दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पॉक्सो केस को बंद कर दिया है। सोमवार को कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया।

कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट को दी मंजूरी

दिल्ली पुलिस ने 15 जून, 2024 को एक 550 पन्नों की कैंसिलेशन रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी। इस रिपोर्ट में पहलवान द्वारा दायर किए गए मामले को रद्द करने की मांग की गई थी। जांच में पुलिस को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले।

शिकायतकर्ता ने नहीं जताई आपत्ति

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पॉक्सो मामले में कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से रिपोर्ट पर कोई विरोध नहीं किया गया। 1 अगस्त, 2023 को कथित पीड़िता और उसके पिता ने दिल्ली पुलिस की जांच से संतुष्टि जताई थी।

यौन शोषण के लगे थे आरोप

बृजभूषण शरण सिंह पर कुछ महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इनमें से एक शिकायतकर्ता नाबालिग थी, जिसने बाद में अपने आरोप वापस ले लिए। इसी आधार पर दिल्ली पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने अब स्वीकार कर केस बंद कर दिया है।

अन्य केसों की सुनवाई लंबित

फिलहाल बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 6 महिला पहलवानों की ओर से दर्ज कराए गए यौन शोषण के मामले अभी भी बरकरार हैं। उन्होंने इन सभी आरोपों से इनकार किया है और दिल्ली हाईकोर्ट में एफआईआर, चार्जशीट और ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही को चुनौती दी है। इन मामलों की सुनवाई फिलहाल लंबित है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दाहोद में बोले पीएम मोदी – पहलगाम हमला 140 करोड़ भारतीयों को दी गई चुनौती थी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के दौरे के दौरान आतंकवाद और विकास दोनों मुद्दों पर दिया बड़ा संदेश, सेना की कार्रवाई को बताया भावनाओं की अभिव्यक्ति।

रोड शो के बाद दाहोद की जनसभा में प्रधानमंत्री का संबोधन

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दाहोद पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं की अभिव्यक्ति है।

image 40

पीएम मोदी ने कहा, “जब कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाता है, तो उसका मिटना तय होता है। आतंक फैलाने वालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला करना इतना मुश्किल होगा।” उन्होंने आगे कहा कि “मोदी ने सेना को खुली छूट दी और हमारी सेनाओं ने सीमा पार चल रहे आतंक के नौ बड़े ठिकानों को 22 मिनट में मिट्टी में मिला दिया।”

“140 करोड़ भारतीयों को दी गई थी चुनौती”

प्रधानमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि पहलगाम में जो हुआ, उसने देश की आत्मा को झकझोर दिया। “बच्चों के सामने पिता को गोली मारी गई। आज भी वो तस्वीरें देखता हूं तो खून खौल जाता है। ये हमला सिर्फ एक जगह पर नहीं था, ये पूरे देश को चुनौती थी।”

image 41

“जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हें मोदी पूछता है”

आदिवासी समाज की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हें मोदी पूछता है। जो सबसे पीछे रह गए, उनके लिए भी योजना बनाई। लाखों आदिवासी भाई-बहनों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।”

वडोदरा से भुज होते हुए अहमदाबाद तक

पीएम मोदी ने दाहोद पहुंचने से पहले वडोदरा में भी रोड शो किया। दाहोद में रेलवे के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के बाद वे भुज में रोड शो व जनसभा करेंगे और फिर अहमदाबाद में रोड शो करेंगे।

‘जयहिंद सभा’ में डोटासरा ने पूछा – कौन झूठ बोल रहा है, मोदीजी या ट्रंप?

0

जूली बोले- 56 इंच के सीने का दावा खोखला

राजस्थान के बाड़मेर जिले में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में सेना के सम्मान और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार से सवाल पूछे। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे तौर पर घेरते हुए कहा कि सेना के शौर्य के पीछे छिपकर राजनीति करना बंद करें और सीजफायर, अमेरिकी मध्यस्थता व पहलगाम हमले पर देश को जवाब दें।

image 34

डोटासरा के पीएम से सीधे सवाल

डोटासरा ने सभा में प्रधानमंत्री मोदी से सीधे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि ट्रंप की मध्यस्थता की बात में कितनी सच्चाई है? कौन झूठ बोल रहा है, मोदीजी या ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पाक के बीच मध्यस्थता क्यों की? क्या यह भारत की विदेश नीति की कमजोरी का संकेत नहीं है? पहलगाम में मारे गए 26 निर्दोष नागरिकों का हिसाब क्यों नहीं दिया गया? सेना के पीछे छुपकर राजनीतिक फायदे क्यों लिए जा रहे हैं?

सेना पर गर्व, पर सवाल सरकार से हैं – डोटासरा

डोटासरा ने साफ किया कि कांग्रेस सेना का सम्मान करती है और हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ी है, लेकिन सवाल सरकार से हैं। उन्होंने कहा कि हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं – बालाकोट हो या ऑपरेशन सिंदूर। लेकिन यह सरकार का अधिकार नहीं कि वह सेना की वीरता को चुनावी मंच बना ले। सेना के शौर्य को अपना राजनीतिक विज्ञापन बना देना, ये राष्ट्रहित नहीं, स्वार्थ है। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मोदीजी को आदत हो गई है कि जब भी चुनाव आता है, सेना की वीरता के पीछे छुप जाते हैं। कभी बालाकोट तो कभी ऑपरेशन सिंदूर को अपनी उपलब्धि बताकर वोट मांगते हैं, जबकि ये काम सेना ने किया है, सरकार ने नहीं।

image 33

सीजफायर क्यों हुआ, देश को बताओ – डोटासरा

डोटासरा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप ने सीजफायर की बात कैसे की? अगर बातचीत चल रही थी, तो देश को क्यों नहीं बताया गया? किसके कहने पर युद्धविराम हुआ? मोदीजी को देश के नागरिकों को जवाब देना चाहिए। कार्यक्रम में डोटासरा ने सभा के नाम का भी महत्व बताया कि जय हिंद का नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दिया था। इसका मतलब है – भारत की जय, भारतीयों की जय, सेना की जय। आज हम उसी भावना से सेना को सलाम कर रहे हैं।

image 32

टीकाराम जूली ने भी साधा निशाना

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के मंत्री, सांसद और डिप्टी सीएम सेना के बारे में कैसी बातें कर रहे हैं। जूली ने कहा कि पाकिस्तान से आतंकवादी भारत की सीमा में घुसकर पहलगाम और पुलवामा तक कैसे पहुंच गए? वे मारकर चले गए, लेकिन सरकार चुप है। क्या सेना पीएम के सामने नतमस्तक है? जूली ने सरकार पर सेना के हाथ बांधने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई नहीं चाहती। पहले अग्निवीर योजना लाकर सेना के साथ भेदभाव किया। हरियाणा और राजस्थान के लिए अलग-अलग पैकेज क्यों? सेना की वर्दी में फोटो खिंचाने से कुछ नहीं होगा। 56 इंच के सीने का दावा खोखला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे तंज का जिक्र करते हुए कहा कि आजकल लोग कह रहे हैं – अरे नरेंद्र, झुकना नहीं था। जूली ने पीएम मोदी पर विदेश नीति में कमजोरी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने चीन के सामने नहीं झुककर अरुणाचल को देश का हिस्सा बनाया। लेकिन पीएम मोदी ने 89 देशों की यात्राएं कीं, फिर भी आतंकवाद के खिलाफ एक भी देश हमारे साथ नहीं खड़ा। उल्टे पाकिस्तान के साथ चीन, तुर्किए और अजरबैजान खड़े हैं। उन्होंने सीजफायर पर सवाल उठाते हुए कहा कि सेना पीओके में कार्रवाई को तैयार थी, लेकिन फैसला मोदीजी ने नहीं, ट्रंप ने लिया। मोदीजी वर्दी में फोटो लगाकर युद्ध खुद लड़ने का ढोंग कर रहे हैं।

image 35

अन्य वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद

सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांसद रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में सेना की बहादुरी की सराहना की और सरकार से जवाबदेही की मांग की।

image 36

गहलोत ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा कि यह सभा सैनिकों की हौसला अफजाई के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश पर हमला हुआ, सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलवामा, उरी, पहलगाम – हर मोर्चे पर सेना ने साहस दिखाया। हमें उन पर गर्व है। हालांकि, गहलोत ने सरकार से यह भी सवाल किया कि अचानक सीजफायर क्यों किया गया। उन्होंने पूछा कि 22 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति के एक ट्वीट के बाद युद्धविराम की घोषणा कर दी गई। सरकार को देश को बताना चाहिए कि यह किन शर्तों पर हुआ। क्या पहलगाम के आतंकियों को सौंपा गया? क्या पाकिस्तान से आतंकियों को पनाह न देने का वादा लिया गया?

image 39

ट्रंप पंचायती करने वाला कौन है? – गहलोत

गहलोत ने अमेरिका की भूमिका पर भी कटाक्ष किया और कहा कि अमेरिका ने न कभी गोवा में साथ दिया, न सिक्किम में। फिर भी ट्रंप जैसे नेता कहते हैं कि कश्मीर मुद्दा हल करा देंगे। हम तीसरे मुल्क की पंचायती क्यों मानें? गहलोत ने आरएसएस और भाजपा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि RSS ने 80 साल तक नागपुर स्थित मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया। आज जब तिरंगा यात्रा निकालते हैं तो उसका सम्मान नहीं करते। जयपुर में भाजपा नेता तिरंगे से मुंह पोंछते और उसे पैरों से कुचलते देखे गए। गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 1971 में पाकिस्तान को सबक सिखाया और दो टुकड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया भारत के साथ खड़ी थी, तब पाकिस्तान को सबक सिखाने का मौका था। लेकिन आपने केवल नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर संतोष कर लिया।

image 38

सीमा पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

गहलोत ने सीमावर्ती इलाकों की सांप्रदायिक सौहार्द की सराहना करते हुए कहा कि यहां हिंदू और मुस्लिम सदियों से साथ रहते आए हैं। अमीन खान जैसे नेता इसकी मिसाल हैं। सेना के साथ यहां की जनता ने हमेशा मजबूती से खड़ा रहकर देश को मजबूत किया है।

image 37

कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए शामिल

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सांसद रणदीप सुरजेवाला, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के साथ ही प्रदेश के कई सांसद, विधायक और कांग्रेस पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जुबान फिसली: भाजपा विधायक बोले – “प्रधानमंत्री ने माताओं का सिंदूर उखाड़ दिया”

0

सिवाना: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी लगातार विवादों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सख्त हिदायत के बावजूद नेताओं की जुबान फिसल रही है।

सिवाना में विधायक का बयान वायरल

राजस्थान के सिवाना में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा विधायक हमीर सिंह का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने माताओं का सिंदूर उखाड़ दिया, इसलिए इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया।” उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लेकर आलोचना शुरू हो गई है।

पीएम मोदी ने दी थी स्पष्ट चेतावनी

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में साफ तौर पर कहा था कि नेता अनावश्यक बयानबाजी से बचें और वाणी पर संयम रखें। बावजूद इसके भाजपा नेताओं के विवादित बयान सामने आते जा रहे हैं।

पहले भी कई नेता दे चुके हैं विवादित बयान

इससे पहले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी। वहीं हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा था कि “अगर महिलाएं हाथ जोड़कर खड़े होने के बजाय मुकाबला करतीं, तो कम लोग मरते।” यह बयान भी आलोचना का केंद्र बना था।