Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 21 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 21

जोधपुर में डिस्कॉम का हेल्पर ₹25,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार: एसीबी की कार्रवाई

0

जोधपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जोधपुर शहर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) के सहायक अभियंता कार्यालय, नांदड़ी में कार्यरत हेल्पर द्वितीय तेजाराम को ₹25,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पावटा बस स्टैंड, जोधपुर के पास की गई।

परिवादी से मांगे थे ₹29,000 ‘खर्चे’ के नाम पर

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि 02 जून 2025 को एक परिवादी ने एसीबी जोधपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि उसके कारखाने में 31.5 एचपी का बिजली कनेक्शन है, जिसकी वर्तमान में आवश्यकता नहीं होने के कारण उसने विद्युत विभाग के नांदड़ी कार्यालय में लोड कम कराने के लिए आवेदन किया था।

शिकायत के अनुसार, हेल्पर द्वितीय तेजाराम ने उसे बताया कि इस प्रक्रिया में जो आधिकारिक शुल्क लगेगा, उसके अतिरिक्त ₹29,000 खर्चे के नाम पर देने होंगे, तभी उसका काम किया जाएगा।

शिकायत का सत्यापन कर रची गई ट्रैप योजना

परिवादी की शिकायत पर उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जोधपुर, हरेन्द्र महावर के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया।

इसके पश्चात 03 जून 2025 को ट्रैपकर्ता अधिकारी सुनिता डूडी (निरीक्षक पुलिस) और उनकी टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान तेजाराम को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

एसीबी ने किया प्रकरण दर्ज

आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। एसीबी इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान करेगी।

इटली में माउंट एटना ज्वालामुखी फटा, भीषण विस्फोट से धुआं-धुआं माहौल

0

रोम, इटली: इटली में यूरोप के सबसे सक्रिय और खतरनाक माउंट एटना ज्वालामुखी का अचानक भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के कारण धरती कांप उठी और ज्वालामुखी से गर्म लाल लावा और राख के बादल दूर-दूर तक फैल गए।

ज्वालामुखी फटने की घटना और प्रभाव

माउंट एटना में फटने के बाद लाल लावा दहकती आग के फव्वारे की तरह निकला, जिससे आसपास का क्षेत्र धुएं से घिर गया। इस भीषण विस्फोट के बाद लोग जान बचाकर भागते हुए देखे गए। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

image 8

माउंट एटना: यूरोप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी

माउंट एटना को यूरोप का सबसे सक्रिय और खतरनाक ज्वालामुखी माना जाता है। इस विस्फोट के कारण धरती में तेज कम्पन हुआ, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।

इस विस्फोट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ज्वालामुखी के फटने और लाल लावे के फव्वारे साफ दिखाई दे रहे हैं।

19 वर्षीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी से आश्रम में सामूहिक दुष्कर्म

0

लड़की का आरोप – लड्डू में नशा देकर किया गया बलात्कार, चार पुजारियों के नाम शामिल

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 19 वर्षीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना जनवरी महीने की है, लेकिन इसकी शिकायत चार महीने बाद दर्ज करवाई गई है। पीड़िता के अनुसार उसे नशीला लड्डू खिलाकर बेहोश किया गया और फिर आश्रम में मौजूद लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

गोविंद नगर की रहने वाली है पीड़िता

पीड़िता कानपुर के गोविंद नगर की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह पुराने कपड़े बेचने के लिए जगह तलाश रही थी, तभी उसकी मुलाकात गोविंद महतो नामक व्यक्ति से हुई। महतो ने उसे कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलवाने और जगह दिलवाने का वादा किया तथा आश्रम ले गया।

आश्रम में बेहोश कर किया दुष्कर्म

आश्रम पहुंचने पर उसे एक लड्डू खाने को दिया गया, जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद गोविंद महतो और मंदिर के चार पुजारियों सहित कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

चार महीने बाद दर्ज करवाई गई शिकायत

जब पीड़िता से रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि आरोपी व्यक्तियों के राजनीतिक रसूख के चलते वह डर गई थी। उसे प्रतिशोध का भय था, इसीलिए वह रिपोर्ट नहीं कर पाई।

वीडियो भी सौंपा गया

पीड़िता ने पुलिस को एक वीडियो साक्ष्य भी सौंपा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति आश्रम परिसर में पीड़िता के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है।

मुस्लिम धर्म पर टिप्पणी करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार

0

कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से की गिरफ्तारी, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिए थे विवादित बयान

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम से कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार कर लिया है। शर्मिष्ठा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सोशल मीडिया पर मुस्लिम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर जमकर विरोध हुआ था।

image 4

वारिस पठान ने की थी कार्रवाई की मांग

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने शर्मिष्ठा का वीडियो शेयर करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि शर्मिष्ठा ने बेहद आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया है जो किसी भी मुसलमान के लिए असहनीय है।

image 2

गुरुग्राम से गिरफ्तारी

कोलकाता पुलिस की गार्डन रीच थाना टीम ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-40 क्षेत्र से शर्मिष्ठा को गिरफ्तार किया। आरोपी युवती पुणे के लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है।

image 3

एफआईआर दर्ज और माफी

कोलकाता पुलिस को शिकायत मिलने के बाद, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। विवाद बढ़ने पर शर्मिष्ठा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर सार्वजनिक माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाएं आहत करना नहीं था और आगे से किसी भी टिप्पणी से पहले सावधानी बरतेंगी।

जीवन की जंग – एक अपील दिल से

आज एक छोटी सी घटना ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया। इसीलिए आज आपसे एक ऐसी बात कहना चाहता हूँ, जो सिर्फ़ शब्द न लगे, बल्कि दिल को छू जाए और सोचने पर मजबूर कर दे।

हमारे आसपास, हमारे घरों में, हमारे दोस्तों के बीच एक खतरनाक चुप्पी पसर रही है।
ये चुप्पी है हमारे युवाओं की…
जो बाहर से हँसते हैं, मुस्कराते हैं, इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर ऐसी जंग लड़ रहे हैं, जिसका दर्द वे शब्दों में बयां नहीं कर पाते।

हर दिन किसी युवा की आत्महत्या की खबर पढ़ते हैं।
क्यों?
क्यों हमारे भाई, बहन, दोस्त, बच्चे… जो ज़िंदगी की शुरुआत में हैं, वही ज़िंदगी को अलविदा कह रहे हैं?

क्या हमारा परिवार, हमारी दोस्ती, हमारा समाज उन्हें वो सुकून, वो सहारा नहीं दे पा रहा, जिसकी उन्हें सबसे ज़्यादा ज़रूरत है?

📌 पढ़ाई का दबाव
📌 नौकरी की चिंता
📌 रिश्तों की उलझनें
📌 आर्थिक तंगी
📌 सोशल मीडिया की झूठी चमक

ये सब मिलकर हमारे नौजवानों को इतना अकेला कर रहे हैं कि वे टूट जाते हैं।

हम अब भी डिप्रेशन, चिंता और मानसिक पीड़ा को कमजोरी समझते हैं, जबकि ये बीमारी है, जिसका इलाज है — समझदारी, अपनापन और संवाद।

एक सवाल खुद से पूछिए:

क्या आपने कभी अपने बच्चे, अपने दोस्त, अपने भाई से पूछा —
“तू ठीक है ना?”
“कुछ बात करनी है क्या?”

शायद नहीं… और यही चुप्पी खतरनाक होती है।

🙏 मैं आपसे, खुद से, और पूरे समाज से एक वादा माँगता हूँ —
थोड़ा वक्त दीजिए… सिर्फ मोबाइल स्क्रीन पर नहीं, दिल से।
बात करिए, सुनिए, समझिए।

अगर कोई चुप है, उदास है, तो उसके पास बैठिए।
एक हल्की सी मुस्कान,
एक “मैं हूँ ना” कहना
किसी की ज़िंदगी बचा सकता है।

याद रखिए — कुछ सपनों के मर जाने से जीवन नहीं मरा करता।
जीने के बहाने लाखों हैं — उनमें से एक बहाना चुन लो,
ज़िंदगी बदल जाएगी।

अगर कोई दोस्त, कोई अपना परेशान है, उधेड़बुन में है,

तो उससे कहिए —
“हर मुश्किल का हल होगा,
वो आज नहीं तो कल होगा।”

मर जाना कोई समाधान नहीं —
बोलना, सुनना, समझना — यही ज़िंदगी है।

रिश्तेदार और दोस्त सिर्फ़ श्रद्धांजलि पोस्ट लिखने के लिए नहीं होते —
वे साथ खड़े हों तो जीवन बदल सकता है।

🙏 ये पोस्ट बस एक ‘लाइक’ या ‘कमेंट’ तक सीमित न रहे —
इसे एक आंदोलन बनाइए।
हर उस इंसान तक पहुँचाइए जो शायद अंदर से टूट चुका है पर बोल नहीं पा रहा।

कहिए — “तू अकेला नहीं है… हम साथ हैं।”

और जब भी किसी की आँखें खाली सी लगें —
उसे गले लगाइए और कहिए —
“मैं हूँ ना…”


जय राम जी की 🙏
मानवता जिंदा रहे — रिश्ते निभाइए, भावनाएँ समझिए।

भाजपा नेता के बेटे समेत 3 को उम्रकैद

0

उत्तराखंड में 2 साल 8 महीने बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड का कोर्ट का फैसला, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को हत्या का दोषी माना

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) ने शुक्रवार, 30 मई 2025 को फैसला सुनाया। कोर्ट ने वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

जानिए क्या है पूरा मामला

पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक की रहने वाली अंकिता भंडारी 18 सितंबर 2022 को लापता हो गई थीं। वह ऋषिकेश स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत थीं। एक सप्ताह बाद 24 सितंबर को चीला शक्ति नहर से उनका शव बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर विवाद के बाद अंकिता को नहर में धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

image 53

लोगों में फूटा गुस्सा, रिसॉर्ट में लगाई आग

हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट में आग लगा दी थी। भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की गाड़ी पर हमला किया गया और वाहन के शीशे तोड़ दिए गए। हालात बिगड़ते देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने का आदेश दिया। पुलकित के रिसॉर्ट को प्रशासन द्वारा बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

भाजपा ने आरोपी के परिजनों को पद से हटाया

मामले में आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया। विनोद आर्य पूर्व में मंत्री रह चुके थे और पार्टी की OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। पुलकित के भाई अंकित आर्य, जो उत्तराखंड OBC कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष पद पर थे, उन्हें भी पद से हटा दिया गया।

जांच और सुनवाई की प्रक्रिया

जांच के बाद अभियोजन पक्ष ने करीब 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 97 गवाहों के बयान शामिल थे। इनमें से 47 प्रमुख गवाहों को कोर्ट में पेश किया गया। 30 जनवरी 2023 से कोटद्वार की एडीजे कोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू हुई। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी ने पक्ष रखा। बहस 19 मई 2025 को पूरी हुई और कोर्ट ने 30 मई को फैसला सुनाया।

कोर्ट के फैसले से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फैसले के मद्देनज़र पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया। डेढ़ कंपनी पीएसी और चार मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर में तैनात किए गए। कोर्ट के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई, जिसमें नारेबाजी और समूह प्रवेश पर रोक रही।

फैक्टरी में धमाका: 4 की मौत, 20 से अधिक मजदूर मलबे में दबे

0

पंजाब के मुक्तसर जिले के सिंघेवाला गांव में पटाखा फैक्टरी में हुआ भीषण हादसा

पंजाब के मुक्तसर जिले के सिंघेवाला गांव में गुरुवार देर रात एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 20 मजदूर मलबे के नीचे दबे हुए हैं। फैक्टरी में कुल 40 लोग काम कर रहे थे। राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।

image 52

बड़े स्तर पर बनते थे पटाखे, फैक्टरी में था भारी विस्फोटक

यह फैक्टरी आतिशबाजी के लिए पटाखे बनाने का काम करती थी। डीएसपी जसपाल सिंह ने जानकारी दी कि फैक्टरी में भारी मात्रा में विस्फोटक रखा गया था, जो देर रात हुए धमाके के बाद आग की चपेट में आ गया। धमाके की आवाज़ से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

रात 1.30 बजे हुआ धमाका

प्रत्यक्षदर्शी वर्कर अरुण के अनुसार, रात करीब 1.30 बजे सभी मजदूर सो रहे थे, तभी आग लगने की सूचना मिली। कुछ ही पलों में जोरदार धमाका हो गया। 15 मजदूर किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन 25 के करीब मजदूर अंदर ही फंसे रह गए। रात होने और सीमित संसाधनों के कारण राहत कार्य में देरी हुई।

घायलों को बठिंडा एम्स में किया गया भर्ती

घायलों को तुरंत बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल में भेजा गया है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और लगातार राहत कार्य कर रही है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

“BJP विधायक रणबीर पठानिया ने ऑपरेशन सिंदूर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – ‘एयरफोर्स के जवान सोए हुए थे'”

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर पूर्व से भाजपा विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने भारतीय सेना के हालिया ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान देकर सनसनी फैला दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान वायुसेना के जवान लापरवाह थे और संभवतः सोए हुए थे। पठानिया एयरफोर्स स्टेशन की ओर से जारी एक नोटिस के विरोध में स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।

एयरफोर्स नोटिस के खिलाफ प्रदर्शन में दिया बयान

भाजपा विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने उधमपुर एयरफोर्स स्टेशन द्वारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर जारी नोटिस के खिलाफ चल रहे स्थानीय प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए बयान दिया कि, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी जो हुआ, वह सबके सामने है। नालायकी होगी इनकी, सोए हुए होंगे ये लोग। कसूर इन लोगों का है, हमारा नहीं। हमने तो इन्हें पलकों पर बैठा कर रखा।” एयरफोर्स द्वारा जारी नोटिस में स्टेशन के पास की दुकानों और घरों को हटाने के निर्देश दिए गए थे, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया।

पीएम की सराहना के बीच पार्टी में मतभेद

जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना के शौर्य की सराहना की और इसे आतंकवाद पर भारत की निर्णायक जीत बताया, वहीं भाजपा विधायक रणबीर पठानिया का यह बयान पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे वायुसेना का अपमान बताया और कई पूर्व सैनिकों और राजनीतिक दलों ने विधायक से माफी की मांग की है।

बिना मुआवज़े दी ज़मीन, अब हटाने का आदेश

रणबीर सिंह पठानिया ने कहा कि जब उधमपुर में एयरपोर्ट आया था, तब लोगों ने बिना मुआवज़े के सड़क दी थी। अब उन्हीं लोगों को हटाने के आदेश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय लोगों के साथ अन्याय है और वह उनके साथ खड़े हैं।

ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया सैन्य अभियान था, जिसमें पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया था। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। इस ऑपरेशन को भारत की बड़ी सैन्य सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी

0

राजस्थान का सरकारी कर्मचारी साकुर खान जैसलमेर से गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के जैसलमेर में रोजगार विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मचारी साकुर खान मांगणियार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी और अन्य खुफिया एजेंसियों की संयुक्त टीम ने उसे उसके कार्यालय से पकड़ा और पूछताछ के लिए जयपुर ले गई है।

कांग्रेस नेता से रिश्तों की भी जांच

मांगणियार और सीमावर्ती क्षेत्र के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बीच कथित संबंधों की भी जांच की जा रही है। खुफिया एजेंसियों ने इस राजनीतिक कोण पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सरकार के दौरान वह एक पदाधिकारी का निजी सहायक भी रह चुका है।

image 50

पाकिस्तानी संपर्क और बार-बार पाकिस्तान जाना बना शक का कारण

पुलिस जांच में पाया गया कि मांगणियार के मोबाइल में कई पाकिस्तानी नंबर थे और वह इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसने यह भी कबूल किया कि वह हाल के वर्षों में कम से कम सात बार पाकिस्तान जा चुका है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं और गहरा गईं।

डिजिटल साक्ष्य और बैंक खातों की जांच जारी

SP सुधीर चौधरी ने बताया कि ऊपरी मुख्यालय से अलर्ट मिलने के बाद जांच शुरू हुई। मांगणियार के फोन से कोई सैन्य संबंधी फोटो या वीडियो तो नहीं मिला, लेकिन कई फाइलें डिलीट की गई थीं। उसके नाम पर दो बैंक खाते भी जांच के घेरे में हैं। खुफिया सूत्रों ने दावा किया है कि उसके पाकिस्तान दूतावास के एक अधिकारी से संबंध रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जासूसी के मामलों में बढ़ोतरी

साकुर खान की गिरफ्तारी पंजाब और हरियाणा में हाल में हुए कई ISI जासूसी मामलों की कड़ी में है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद 7 मई से अब तक इन राज्यों में कम से कम सात संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा, मालेरकोटला और हिसार से गिरफ्तार लोग और बठिंडा सैन्य स्टेशन के कर्मी शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर ऐक्शन

0

पाकिस्तान से सटे चार राज्यों में गुरुवार को होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही सप्ताह बाद भारत फिर से अलर्ट मोड में है। गुरुवार को पाकिस्तान की सीमा से लगे चार राज्यों — गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर — में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास देश की नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है।

राष्ट्रव्यापी ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के बाद दूसरा बड़ा अभ्यास

इस महीने की शुरुआत में ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत पूरे देश में मॉक ड्रिल की गई थी। इसमें हवाई हमले, आग की आपात स्थिति और खोज तथा बचाव जैसे कई शत्रुतापूर्ण परिदृश्यों का अनुकरण किया गया था। यह 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर नागरिक सुरक्षा तैयारी की गई।

ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में मॉक ड्रिल

यह मॉक ड्रिल भारत के ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर की जा रही है, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। ड्रिल का उद्देश्य सीमावर्ती राज्यों में नागरिकों और प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखना है।

पीएम मोदी ने बताया आतंक के खिलाफ निर्णायक हमला

27 मई को गुजरात के गांधीनगर में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए और इन हमलों के सबूत रिकॉर्ड किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब यह पाकिस्तान द्वारा छेड़ा गया छद्म युद्ध नहीं रहा, क्योंकि आतंकियों को वहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जा रहा है, जो आतंकवाद को उसकी सैन्य रणनीति का हिस्सा साबित करता है।

पहलगाम हमले के बाद व्यापक तैयारी

नागरिक सुरक्षा की यह तैयारी पहलगाम आतंकी हमले के बाद तेज हुई, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी। इसके बाद सरकार ने ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की घोषणा की थी। अब सीमावर्ती इलाकों में मॉक ड्रिल से नागरिकों और सुरक्षाबलों को संभावित खतरों से निपटने की ट्रेनिंग दी जा रही है।