Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 20 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 20

भारत लौटने के लिए विजय माल्या ने रखी शर्त

0

पॉडकास्ट में बोले- निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा मिला तो गंभीरता से करूंगा विचार

नई दिल्ली। भगोड़े कारोबारी विजय माल्या भारत लौटने के बारे में विचार कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने सरकार के सामने एक शर्त रखी है। हाल ही में माल्या एक पॉडकास्ट में शामिल हुए, जहां उन्होंने फ्रॉड के आरोपों, भगोड़ा कहे जाने सहित कई मुद्दों पर खुलकर बात की। बता दें कि माल्या वर्ष 2016 में भारत से चले गए थे और फिलहाल उन्हें भारत लाने की कानूनी कोशिशें जारी हैं।

भारत आने की शर्त बताई

राज शमानी के पॉडकास्ट में विजय माल्या से पूछा गया कि यदि उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा दिया जाए, तो क्या वे भारत लौटना चाहेंगे? इस पर माल्या ने कहा, “अगर मुझे भरोसा दिया जाता है, तो निश्चित ही मैं इस पर गंभीरता से विचार करूंगा।”

माल्या ने यह भी कहा कि, “कुछ अन्य लोग भी हैं जिन्हें भारत प्रत्यर्पित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अपीलीय हाईकोर्ट ने उनके मामलों में यह कहा है कि भारत में हिरासत की स्थिति यूरोपियन कन्वेंशन ऑन ह्यूमन राइट्स (ECHR) के अनुच्छेद 3 का उल्लंघन करती है और इसलिए उन्हें वापस नहीं भेजा जा सकता।”

खुद को चोर कहे जाने पर जताई आपत्ति

विजय माल्या ने खुद को चोर कहे जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, “मार्च 2016 के बाद भारत नहीं जाने के कारण मुझे भगोड़ा कह सकते हैं। लेकिन मैं भागा नहीं था, मेरी यात्रा पहले से तय थी। मैं उन कारणों से वापस नहीं लौटा जो मुझे वैध लगे। ऐसे में अगर आप मुझे भगोड़ा कहना चाहते हैं, तो कहिए। लेकिन चोर क्यों? कहां हुई है चोरी?”

अप्रैल में भारतीय बैंकों के पक्ष में आया फैसला

इस साल अप्रैल में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नेतृत्व में बैंकों के एक समूह ने लंदन की अदालत में विजय माल्या के खिलाफ दिवाला कार्यवाही को बनाए रखने की अपील जीत ली थी। यह मामला माल्या की अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस पर बकाया ऋण को लेकर चल रहा है।

लंदन हाईकोर्ट के न्यायाधीश एंथनी मान ने भारतीय बैंकों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए विजय माल्या की ओर से दायर दोनों अपीलों को खारिज कर दिया था। यह फैसला माल्या के लिए एक बड़ा कानूनी झटका माना गया था।

न्याय की राह पर नया आंदोलन: ‘न्यायपथ पार्टी’ ने रखा पहला कदम!

जयपुर। राजस्थान की सरज़मीं से एक नई राजनीतिक सोच का उदय हुआ है। देश के युवाओं, किसानों और संविधान की रक्षा के लिए समर्पित ‘न्यायपथ पार्टी’ ने आज अपने पहले जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर की।

पार्टी का स्पष्ट उद्देश्य है — सत्ता नहीं, सेवा। यह पार्टी उन लोगों की आवाज़ बनकर उभर रही है, जो यथास्थिति से थक चुके हैं और व्यवस्था परिवर्तन की उम्मीद रखते हैं।


🎯 पार्टी के प्रमुख उद्देश्य:

  • ✅ युवा न्याय और बेरोज़गारी का समाधान
  • ✅ शिक्षा और रोज़गार की गारंटी
  • ✅ संविधान और आरक्षण की सुरक्षा
  • ✅ किसानों के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार का विरोध

🗣️ पार्टी प्रवक्ता ने कहा:

“हम किसी जाति, धर्म या विचारधारा से नहीं, केवल संविधान से चलते हैं। यह आंदोलन हर उस युवा का है जो बदलाव चाहता है, जो न्याय चाहता है।”


📍 राजस्थान से शुरुआत

पार्टी की शुरुआत राजस्थान से हुई है, इसके अंतर्गत —

  • 🔹 डिजिटल कैम्पेन
  • 🔹 युवा न्याय यात्राएं
  • 🔹 जनसंवाद सभाएं
    लॉन्च की जाएंगी।

📲 सोशल मीडिया पर सक्रिय उपस्थिति:


🧭 बिना बड़े चेहरे, जनता के भरोसे

‘न्यायपथ पार्टी’ ने साफ किया है कि इसमें कोई बड़ा चेहरा नहीं, सिर्फ़ जनता का आत्मबल और लोकतंत्र में विश्वास है। यह पार्टी हर उस नागरिक का मंच बनेगी, जो संविधान के मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा में भागीदार बनना चाहता है।


📌 रिपोर्ट: न्याय संवाद डेस्क
📢 अगर आप भी इस बदलाव की राह पर साथ आना चाहते हैं, तो जुड़िए — न्यायपथ पर।

मस्जिदों में बकरीद तक लाउडस्पीकर पर नहीं होगी सख्त कार्रवाई

0

अबू आजमी ने बेंगलुरु भगदड़ को बताया सरकार की नाकामी, मानसून सत्र को लेकर INDIA गठबंधन का समर्थन दोहराया

मुंबई : समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर चल रहे विवाद और बेंगलुरु में हुई भगदड़ की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को लेकर फिलहाल बकरीद तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह जानकारी उन्हें हाल ही में मुंबई पुलिस कमिश्नर से हुई मुलाकात में मिली।

कोर्ट और सरकार के आदेशों का दबाव, लेकिन कार्रवाई टली

आजमी ने कहा कि कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि लाउडस्पीकर को लेकर कोर्ट और सरकार के आदेशों का दबाव जरूर है, लेकिन धार्मिक भावनाओं को देखते हुए फिलहाल कार्रवाई टाल दी गई है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी इस विषय में संतुलित और सम्मानजनक समाधान चाहती है।

बेंगलुरु भगदड़ पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु में आरसीबी की जीत के बाद हुए जश्न में भगदड़ की घटना को लेकर अबू आजमी ने सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जहां भी भीड़ एकत्र होती है, वहां प्रशासन को सख्ती से प्रबंधन करना चाहिए। उन्होंने इसे एक प्रशासनिक विफलता बताया, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई।

यूपी कुंभ और चिन्नास्वामी स्टेडियम की तुलना

अबू आजमी ने उत्तर प्रदेश के कुंभ मेले का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां करोड़ों लोग शामिल हुए लेकिन बेहतर प्रबंधन के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उन्होंने बेंगलुरु की घटना की तुलना करते हुए कहा कि जब हादसा हुआ, उस वक्त मुख्यमंत्री और राज्यपाल स्टेडियम में मौजूद थे लेकिन भीड़ नियंत्रण पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

मानसून सत्र में INDIA गठबंधन के साथ खड़े रहने की बात

अबू आजमी ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी आगामी मानसून सत्र में INDIA गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और जनता के तमाम मुद्दों को संसद में उठाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए संसद में हर जरूरी आवाज उठाएगी और संघर्ष करती रहेगी।

राज ठाकरे ने स्कूली भाषा नीति पर उठाए सवाल

0

पहली कक्षा से केवल मराठी और अंग्रेजी पढ़ाने की मांग, शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

मुंबई,: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य की स्कूली भाषा नीति पर आपत्ति जताते हुए बुधवार को स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे को पत्र लिखा। ठाकरे ने पत्र में मांग की कि राज्य के सभी स्कूलों में पहली कक्षा से केवल मराठी और अंग्रेजी भाषा ही पढ़ाई जाए।

हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाए जाने पर जताई आपत्ति

राज ठाकरे ने राज्य सरकार की हालिया घोषणा का हवाला देते हुए कहा कि सरकार पहली कक्षा से तीन भाषाएं पढ़ाने की योजना बना रही थी, जिसमें हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा के रूप में जोड़ा जाना था। हालांकि, जनभावनाओं और विरोध के चलते सरकार ने यह स्पष्ट किया कि हिंदी को अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा। फिर भी ठाकरे ने चिंता व्यक्त की कि इस विषय में अभी तक कोई स्पष्ट लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है, जिससे स्कूलों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

सरकार की नीति पर उठाए सवाल

राज ठाकरे ने पत्र में लिखा कि पिछले दो महीनों से राज्य सरकार ने पहली कक्षा से हिंदी पढ़ाने की बात कर शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि हिंदी कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है, बल्कि देश के अन्य राज्यों की भाषाओं के समान एक भाषा है, और इसे अनिवार्य क्यों किया जा रहा है, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने यह भी पूछा कि यदि सरकार अब दो भाषा नीति को अपना रही है, तो इस पर अभी तक लिखित आदेश क्यों नहीं जारी हुआ है।

image 20

आंदोलन की चेतावनी भी दी

राज ठाकरे ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि पहले के फैसले के आधार पर हिंदी की किताबों की छपाई शुरू हो चुकी है। यदि सरकार अपने फैसले से पीछे हटती है और हिंदी को फिर से थोपने की कोशिश करती है, तो मनसे आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए स्पष्ट आदेश की मांग

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्य कक्षा 1 से केवल दो भाषाओं की नीति को अपना चुके हैं, जो उनकी भाषाई पहचान को मजबूत करती है। महाराष्ट्र को भी इसी राह पर चलना चाहिए। ठाकरे ने शिक्षा विभाग से आग्रह किया कि वह एक स्पष्ट और आधिकारिक आदेश जारी करे जिसमें कहा गया हो कि पहली कक्षा से केवल मराठी और अंग्रेजी ही अनिवार्य भाषाएं हों।

मधुमक्खी हमले में इंस्पेक्टर की मौत, 5 जवान घायल

0

मधुमक्खी के हमले में उज्जैन में बुधवार 4 जून 2025 को गंभीर हादसा हो गया।

मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (Ujjain PTS) में दोपहर करीब 3 बजे पुलिसकर्मियों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई और पांच अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं। घायलों को उज्जैन के चरक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज आंधी के कारण बेकाबू हुई मधुमक्खियां

उज्जैन में बुधवार दोपहर 3 बजे मौसम बारिश का हो गया था और तेज आंधी चलने लगी। इससे मधुमक्खी का छत्ता टूट गया और मधुमक्खियां बेकाबू होकर पीटीएस के पार्किंग एरिया में खड़े पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ी। मधुमक्खियों के काटने से पुलिसकर्मियों के हाथ-पैरों और मुंह पर बुरी तरह सूजन आ गई। हमले में पुलिस इंस्पेक्टर रमेश धुर्वे गंभीर रूप से घायल हुए। उनके पूरे शरीर पर मधुमक्खियां चिपक गई थीं। जैसे-तैसे वे बचकर दूर तक आए लेकिन बेसुध होकर गिर गए थे। अन्य पुलिसकर्मी भी मधुमक्खियों के हमले से खुद को बचाने में लगे थे। पीटीएस के अंदर जब अन्य पुलिसकर्मियों को हमले की जानकारी लगी तो वे बाहर आए और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान टीआई रमेश धुर्वे की मौत हो गई।

पहले से बीमार थे धुर्वे

उज्जैन पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की एसपी अंजना तिवारी ने मीडिया को बताया कि मृतक रमेश कुमार धुर्वे बीमार थे। उनके पैरों में सूजन आ रही थी और चलने-फिरने में भी परेशानी थी। वे इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाने वाले थे। वे उपचार के लिए निकलने ही वाले थे कि मधुमक्खियों का हमला हो गया। उनके पैरों में सूजन थी, संभवत: इसीलिए वे अपना बचाव नहीं कर पाए और मधुमक्खियां उन पर टूट पड़ीं।

अचानक तेज दर्द हुआ तब पता चला

अस्पताल में भर्ती पीटीएस के पुलिसकर्मियों ने बताया कि तेज हवा चलने पर वे पार्किंग एरिया में खड़े थे। मौसम काफी सुहावना था इसलिए खुले में अच्छा लग रहा था। अचानक गर्दन पर मधुमक्खी ने काटा, जिससे तेज दर्द हुआ तब पता चला कि मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है। मधुमक्खियों ने सिर, मुंह, गर्दन और कंधे पर काटा है।

ये पुलिसकर्मी हुए घायल

मधुमक्खियों के हमले में टीआई दिनेश पटेल, एसआई बलराम चड़ार, एएसआई कैलाश चौहान, राधेश्याम गोयल और अखिलेश सूर्यवंशी घायल हुए हैं। इनका चरक जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे के बाहर है।

मंडला के मृतक धुर्वे, कई जगह रह चुके हैं टीआई

टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि टीआई रमेश धुर्वे उज्जैन सहित मक्सी और देवास के थानों में भी पदस्थ रहे। इसी दौरान उनका प्रमोशन हुआ और वे पीटीएस में पदस्थ हुए। धुर्वे मूल रूप से मंडला के रहने वाले हैं लेकिन लंबे समय से परिवार भी उज्जैन में ही है और उन्होंने अपना घर भी उज्जैन में ही बनाया। वे कहते थे कि रिटायरमेंट के बाद उज्जैन में ही रहकर बाकी जीवन गुजारेंगे।

भाजपा का राजस्थान में नया प्रयोग, इस निर्दलीय विधायक को दी बड़ी जिम्मेदारी

पार्टी नेताओं ने कहा- आज तक ऐसा नहीं हुआ

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत राजस्थान भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लेकिन इस बार पार्टी ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने राजस्थान की सियासत में हलचल पैदा कर दी है।

image 16

भाजपा ने इस अभियान की जिला स्तरीय तैयारियों के लिए संयोजक और तीन सदस्यों की समितियां गठित की हैं। इन समितियों की नियुक्तियों में उदयपुर देहात जिले की जिम्मेदारी निर्दलीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या को सौंपी गई है। आक्या वही विधायक हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी को हराकर जीत दर्ज की थी।

यह निर्णय कई मायनों में असाधारण है। भाजपा ने पहली बार किसी संगठनात्मक कार्य के लिए ऐसे व्यक्ति को ज़िम्मेदारी दी है, जो न सिर्फ पार्टी से बाहर है बल्कि जिसने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार को हराया हो। इससे पार्टी की रणनीति और बदलते सियासी समीकरणों का संकेत मिल रहा है।

राजनीतिक संदेश और रणनीति

चन्द्रभान सिंह आक्या भाजपा से जुड़े रहे हैं, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अब पार्टी ने उन्हें ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान में शामिल कर साफ कर दिया है कि भाजपा जमीनी प्रभाव और जनाधार रखने वाले नेताओं को साथ लेने से नहीं हिचक रही।

यह फैसला एक तात्कालिक रणनीति से ज्यादा दीर्घकालिक सियासी योजना का हिस्सा माना जा रहा है। भाजपा के इस कदम से साफ है कि वह 2028 की तैयारी में अभी से जुट गई है और ऐसे प्रभावशाली चेहरों को अपने पाले में बनाए रखने या दोबारा जोड़ने की कोशिश कर रही है जो संगठन से नाराज होकर बाहर हो गए थे।

राजवी की हार और आक्या की जीत: एक बड़ा संकेत

उदयपुर देहात सीट पर 2023 में पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को टिकट दिया था। लेकिन राजवी आक्या के सामने चुनाव हार गए। यह पराजय पार्टी के लिए बड़ा झटका थी, क्योंकि आक्या का स्थानीय जनाधार राजवी की राजनैतिक विरासत पर भारी पड़ा।

अब जब पार्टी ने उसी आक्या को संगठनात्मक जिम्मेदारी दी है, तो यह संकेत है कि भाजपा भविष्य में राजवी जैसे नेताओं की जगह ज़मीनी स्तर पर मजबूत चेहरे तैयार करने पर ज़ोर दे रही है।

पार्टी में भीतरघात बनाम व्यवहारिक राजनीति

हालांकि पार्टी के कुछ पुराने नेताओं ने इस फैसले को लेकर नाराजगी भी जताई है। उनका कहना है कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जगह एक बागी विधायक को जिम्मेदारी देना संगठन के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। लेकिन भाजपा नेतृत्व इसे व्यवहारिक राजनीति मान रहा है – जहां जीतने की क्षमता और जनसंपर्क को प्राथमिकता दी जा रही है।

चन्द्रभान सिंह आक्या को जिम्मेदारी देकर भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठन अब लकीर का फकीर नहीं रहेगा। वह समय, परिस्थितियों और जनमत के अनुसार अपने फैसलों में लचीलापन दिखाएगा – भले ही उसमें कुछ परंपराएं तोड़नी क्यों न पड़ें। राजस्थान की राजनीति में यह एक साहसिक प्रयोग है, जो आने वाले चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का निधन

0

साइलेंट हार्ट अटैक से हुई दुर्भाग्यपूर्ण मौत

जयपुर | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का आज सुबह साइलेंट हार्ट अटैक से अकाल निधन हो गया।

सूत्रों के अनुसार, रात में भोजन के बाद वे सो गई थीं, लेकिन सुबह उठने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजन उन्हें एसएमएस अस्पताल ले जाने वाले थे, लेकिन रास्ते में दुर्लभजी अस्पताल पास पड़ने पर उन्हें वहीं ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया साइलेंट हार्ट अटैक को कारण

डॉक्टरों के अनुसार, साइलेंट हार्ट अटैक के चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। बताया जा रहा है कि सुबह डॉक्टरों की एक टीम मंत्री के निवास स्थान पर भी पहुंची थी और मौके पर ही प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक

प्रीति कुमारी और गजेन्द्र सिंह खींवसर का विवाह फरवरी 1982 में हुआ था। उनके पुत्र धनंजय सिंह खींवसर हाल ही में जोधपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। परिवार में एक पुत्री भी है।

उनके असामयिक निधन से पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

बेंगलुरु में शुरू हुआ आईमाता मंदिर का चार दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

0

दीवान माधव सिंह के सान्निध्य में हुआ शुभारंभ, प्रथम दिन हुए धार्मिक अनुष्ठान

बेंगलुरु। सीरवी समाज ट्रस्ट, लग्गेरे की ओर से नव निर्मित आईमाता मंदिर के चार दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को समाज के धर्मगुरु दीवान माधव सिंह के सान्निध्य में हुआ। प्रातः विभिन्न पूजन के साथ महिलाओं के मंगल गीतों से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इससे पूर्व आईमाता के जयकारों के साथ शुभ मुहूर्त में विधि-विधानपूर्वक प्रतिष्ठा चढ़ावों की जाजम बिछाई गई। लाभार्थी नेमाराम, माधुराम, भेराराम लेरचा परिवार ने जाजम बिछाई, जिस पर प्रतिदिन विभिन्न चढ़ावे बोले जाएंगे। इसके पश्चात एल.ए. कृष्णप्पा ग्राउंड, लग्गेरे में बनाए गए पंडाल में प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।

प्रथम दिन रात्रि जागरण में महादेव भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे। लग्गेरे क्षेत्र के मुख्य मार्गों को केसरिया ध्वजों से सजाया गया है, साथ ही पूरे मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्र को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

सामाजिक पदाधिकारियों की सहभागिता

इस अवसर पर सीरवी महासभा कर्नाटक के महासचिव अमरचंद सानपुरा, कोषाध्यक्ष पोकरराम राठौड़, महासभा के पूर्व अध्यक्ष वीरमराम सोलंकी, सीरवी समाज सुकदंकट्टे बडेर के सचिव अशोक परिहार, कोषाध्यक्ष देवाराम गहलोत, महालक्ष्मी लेआउट बडेर के अध्यक्ष प्रतापराम गहलोत, सचिव जगदीश सिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने संभाली व्यवस्था

संस्था के अध्यक्ष बाबूलाल चोयल, सचिव चैनाराम चोयल, सह-सचिव शोभाराम हाम्बड़, उपाध्यक्ष बाबूलाल सोलंकी, कोषाध्यक्ष कुकाराम आगलेचा, सह-कोषाध्यक्ष बगदाराम सिंदड़ा के नेतृत्व में नवयुवक मंडल, महिला मंडल, गेर मंडल, सेवा संघ, सांस्कृतिक समिति व कार्यकारिणी सदस्यों ने जिम्मेदारी संभाली। साथ ही बलेपेट वडेर सेवा संघ के अध्यक्ष राजूराम बर्फा, सचिव सुरेश बर्फा व अन्य सदस्यों ने भी आयोजन व्यवस्था में भागीदारी निभाई।

बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल

0

आरसीबी के सम्मान समारोह में मची अफरा-तफरी

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सम्मान समारोह के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ बेकाबू हो गई और एक प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बड़ी संख्या में जुटे थे प्रशंसक

सुबह से ही एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों प्रशंसक आरसीबी की जीत का जश्न मनाने और खिलाड़ियों को देखने के लिए जमा होने लगे। कार्यक्रम अपराह्न में आयोजित किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही स्टेडियम के बाहर भीड़ बहुत अधिक हो चुकी थी।

स्टेडियम गेट बंद होने से मची भगदड़

पुलिस सूत्रों के अनुसार, भारी भीड़ के बावजूद जब स्टेडियम के गेट बंद रहे, तो एक द्वार पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भगदड़ के दौरान कई लोग जमीन पर गिर गए और कुचल गए। कई लोग घायल अवस्था में सड़कों पर पड़े दिखाई दिए।

image 14

वरिष्ठ नेता भी थे मौजूद

समारोह के पहले चरण में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल थावर चंद गहलौत और उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी मंच पर उपस्थित थे।

यातायात बाधित, घायलों की हालत गंभीर

भगदड़ के कारण स्टेडियम के आसपास का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मेट्रो स्टेशन और मुख्य सड़कों पर भी भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को व्यवस्था बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घायल लोगों को शिवाजीनगर के बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की है कि कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

image 12

आरसीबी का कार्यक्रम स्थगित

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए आरसीबी के आगामी कार्यक्रम को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है।

चित्तौड़गढ़ में बजरी माफिया ने की युवक की हत्या, पुरानी रंजिश आई सामने

0

चित्तौड़गढ़: राजस्थान में बजरी माफिया का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जोधपुर में कांस्टेबल की हत्या के बाद अब चित्तौड़गढ़ के सेमलपुरा इलाके में सोमवार को होटल के बाहर हुई फायरिंग में एक रिटायर्ड एएसआई के बेटे अजय राज सिंह की मौत हो गई।

हमलावरों ने मौके पर 50 से ज्यादा राउंड फायर किए और मृतक की कार को आग के हवाले कर दिया। शुरुआती जांच में बजरी से जुड़ी पुरानी रंजिश को इस हत्याकांड का कारण बताया जा रहा है।

15 लोगों के खिलाफ हत्या व षड्यंत्र का मामला दर्ज

मृतक अजय राज सिंह के मित्र ओमकार शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने हत्या, आगजनी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के लिए चार थानों की पुलिस टीमें गठित कर कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

मौके से सात खाली कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।

हमला सुनियोजित, जल्द होगी गिरफ्तारी: डिप्टी विनय चौधरी

चित्तौड़गढ़ डिप्टी विनय चौधरी ने NDTV को बताया कि यह हमला पूरी तरह सुनियोजित था और मृतक को निशाना बनाकर किया गया। कुछ महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

image 11

पूर्व राज्यमंत्री ने जताया रोष, ठोस कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कहा कि बजरी माफिया बेलगाम हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ईमानदार युवक की सरेआम हत्या कर दी गई और अब सरकार को इस पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

जोधपुर में भी माफिया ने ली कांस्टेबल की जान

कुछ दिन पहले जोधपुर में बजरी माफिया ने कार्रवाई कर रहे कांस्टेबल पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी मौके से फरार हो गए और पुलिस महकमे में इस वारदात से खलबली मच गई थी।

सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद खुलेआम अवैध खनन

राजस्थान में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जोधपुर, जयपुर और करौली जैसे जिलों में अवैध बजरी खनन बदस्तूर जारी है।

राजनीतिक संरक्षण और सिस्टम की चुप्पी पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी माफिया द्वारा हमले किए जा चुके हैं।