Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 16 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 16

राहुल गांधी बोले – अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है; BJP-RSS गरीबों को इससे दूर रखना चाहते हैं

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अंग्रेजी बोलने को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नहीं चाहते कि गरीबों के बच्चे अंग्रेजी सीखें और आगे बढ़ें।

राहुल गांधी ने अंग्रेजी को बताया शक्ति का माध्यम

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “अंग्रेजी बांध नहीं, पुल है। अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है। अंग्रेजी जंजीर नहीं – जंजीरें तोड़ने का औजार है।” उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया कि वे नहीं चाहते कि गरीब का बच्चा अंग्रेजी सीखे, पढ़े-लिखे, सवाल पूछे, आगे बढ़े और बराबरी करे।

इस दौरान राहुल गांधी ने यह भी कहा कि आज के समय में अंग्रेजी उतनी ही जरूरी है जितनी मातृभाषा – क्योंकि यही रोजगार दिलाने का जरिया बनेगी और आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

हर बच्चे को अंग्रेजी सिखाना जरूरी: राहुल

राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत की हर भाषा में आत्मा, संस्कृति और ज्ञान है, जिसे हमें संजोकर रखना है। लेकिन इसके साथ ही हर बच्चे को अंग्रेजी भी सिखानी चाहिए, ताकि वह दुनिया से मुकाबला कर सके और बराबरी का अवसर पा सके।

वीडियो में भी रखे विचार

राहुल गांधी ने अपने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि अंग्रेजी एक हथियार है। इसे सीखकर कोई भी व्यक्ति अमेरिका, जापान या कहीं भी जाकर काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी के खिलाफ बोलने वाले लोग नहीं चाहते कि आम बच्चों को करोड़ों रुपये की नौकरी मिले, इसलिए वे उनके लिए दरवाजा बंद करना चाहते हैं।

अमित शाह ने क्या कहा था?

गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा था कि जल्द ही भारत में ऐसा समय आएगा जब अंग्रेजी बोलने वाले खुद को शर्मिंदा महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी विदेशी भाषा में अपनी संस्कृति, धर्म और इतिहास को नहीं समझा जा सकता। यह बयान उन्होंने पूर्व IAS अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री द्वारा लिखित एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में दिया था।

वंदे भारत में सीट नहीं बदली तो भड़के BJP विधायक, समर्थकों ने यात्री को पीटा

0

भोपाल: दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एग्जीक्यूटिव कोच E-2 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीट को लेकर हुए विवाद के बाद झांसी स्टेशन पर एक यात्री के साथ मारपीट की गई। आरोप झांसी जिले की बबीना विधानसभा से भाजपा विधायक राजीव सिंह के समर्थकों पर लगा है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक राजीव सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ कोच E-2 में सवार थे। विधायक की सीट संख्या 8 थी जबकि उनकी पत्नी और बेटे की क्रमशः सीटें 50 और 51 थीं। इसी कोच में सीट नंबर 49 पर राज प्रकाश नामक यात्री बैठे थे। विधायक ने उन्हें अपनी सीट (नंबर 8) पर जाने को कहा, लेकिन राज प्रकाश ने इंकार कर दिया।

इसके बाद जब ट्रेन झांसी स्टेशन पर रुकी तो 7-8 लोग कोच में आए और 49 नंबर सीट पर बैठे यात्री को पीटने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने लात-घूंसे और चप्पलों से हमला किया, जिससे राज प्रकाश की नाक में फ्रैक्चर हो गया और खून बहने लगा।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

घटना के वक्त कोच में सवार पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने सोशल मीडिया पर घटना का जिक्र करते हुए ट्रेन में सुरक्षा की कमी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जो मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने रेल मंत्री से इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है।

विधायक ने दी सफाई

दूसरी ओर, विधायक राजीव सिंह ने एक वीडियो बयान में बताया कि उन्होंने यात्री से केवल ठीक से बैठने को कहा था क्योंकि उनकी पत्नी और अन्य यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। उनका दावा है कि यात्री ने उनके साथ बहस की और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। विधायक ने झांसी जीआरपी थाने में दो यात्रियों के खिलाफ गैर-संज्ञेय रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज कराई है।

बढ़ते सवाल, डर का माहौल

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झांसी स्टेशन से करीब 15-20 लोग ट्रेन में चढ़े और राज प्रकाश के साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। कंपार्टमेंट में मौजूद महिलाएं और बच्चे बुरी तरह डर गए थे।

एक अन्य यात्री ने बताया कि जब मारपीट हो रही थी तब तीन-चार पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। कांग्रेस ने भी इस घटना को लेकर बीजेपी विधायक और उनके समर्थकों पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश में “गुंडा राज” का आरोप लगाया है।

राजस्थान सरकार ने 24 अफसरों के खिलाफ दी मुकदमे की मंजूरी

0

पिंकी मीणा और पुष्कर मित्तल पर फिर बढ़ीं मुश्किलें

जयपुर: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भजनलाल शर्मा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 24 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। ये सभी अधिकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे। इनमें हाई-प्रोफाइल घूसकांड में फंसी पूर्व एसडीएम पिंकी मीणा और तत्कालीन आरएएस अधिकारी पुष्कर मित्तल भी शामिल हैं। अब इन दोनों के खिलाफ 4 साल बाद कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।

चार साल से लटके थे मामले

इन अफसरों में सुशील कुमार सिंह, नवीन माहूर, अख्तर हुसैन सहित 20 अन्य अधिकारी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ एसीबी पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, लेकिन सरकार से अभियोजन स्वीकृति नहीं मिलने के कारण कानूनी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे घोटाला फिर चर्चा में

साल 2021 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया था। इस मामले में एसीबी ने करोड़ों रुपये की रिश्वत डील का पर्दाफाश करते हुए तत्कालीन आरएएस अधिकारी पिंकी मीणा और इंजीनियर पुष्कर मित्तल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जांच पूरी होने के बाद एसीबी ने कोर्ट में चालान पेश किया था, लेकिन सरकार की मंजूरी न मिलने के कारण केस आगे नहीं बढ़ सका था। अब अभियोजन की मंजूरी मिलने के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में है।

शादी से पहले हुई थी गिरफ्तारी

आईएएस बनने का सपना देखने वाली पिंकी मीणा की गिरफ्तारी ने उस वक्त राज्यभर में सनसनी मचा दी थी। बताया जाता है कि रिश्वत लेते वक्त उनकी गिरफ्तारी उनकी शादी से कुछ दिन पहले हुई थी। इसी केस में इंजीनियर पुष्कर मित्तल की भी गिरफ्तारी हुई थी, जिनपर ठेकेदारों से मोटी घूस मांगने के आरोप हैं। एसीबी की जांच में उनकी संलिप्तता सामने आई थी।

निर्मला मीणा पर भी केस, कटारा को राहत

राज्य सरकार ने आरएएस से आईएएस बनीं निर्मला मीणा के खिलाफ भी अभियोजन की अनुमति दी है। उनपर जोधपुर में पदस्थ रहते हुए राजस्व पट्टों में गड़बड़ी करने का आरोप है। रिटायरमेंट के बाद भी अब उनके खिलाफ मुकदमा चलेगा। दूसरी ओर, आरपीएससी पेपर लीक केस में आरोपी रहे निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा को सरकार ने राहत दी है। उनके खिलाफ अभियोजन की अनुमति नहीं दी गई है, जिससे केस पर फिलहाल रोक लग गई है।

इंडिगो की दिल्ली-लेह फ्लाइट में तकनीकी खराबी, टेकऑफ के तुरंत बाद दिल्ली लौटा विमान

नई दिल्ली: गुरुवार सुबह दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भर रही इंडिगो की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के कुछ समय बाद ही वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट संख्या 6E 2006 ने सुबह साढ़े छह बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेह के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ, जिसके चलते विमान को सुरक्षा के लिहाज से वापस दिल्ली लाया गया।

विमान में 180 लोग सवार थे

जानकारी के अनुसार, इस फ्लाइट में चालक दल समेत कुल 180 लोग सवार थे। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों में किसी को भी कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है और एयरपोर्ट पर यात्रियों की देखभाल की जा रही है।

इंडिगो ने दी प्रतिक्रिया

हालांकि, एयरलाइन ने इमरजेंसी लैंडिंग की खबरों को खारिज कर दिया है। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह एक नियमित प्रक्रिया थी और सुरक्षा मानकों के तहत एहतियातन विमान को वापस लाया गया। कंपनी ने बताया कि वह जल्द ही इस पूरी घटना को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करेगी।

13 साल के किशोर ने 8 साल की रिश्तेदार बच्ची से किया दुष्कर्म, मोबाइल पर गंदे वीडियो देखने की लत से हुआ था प्रभावित

0

चूरू: राजस्थान के चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यहां एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपने ही परिवार की 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित बच्ची की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खेत पर गए थे माता-पिता, घर में अकेली थी मासूम

यह घटना 16 जून को उस वक्त हुई जब बच्ची के माता-पिता खेत पर गए हुए थे। बच्ची घर पर अपनी छोटी बहन के साथ अकेली थी। तभी आरोपी किशोर, जो रिश्ते में बच्ची की मां का पोता बताया जा रहा है, घर पहुंचा और मासूम के साथ यह शर्मनाक वारदात की।

डर के मारे चुप रही बच्ची, लौटने पर सुनाई आपबीती

शाम को जब परिजन खेत से घर लौटे तो बच्ची डरी-सहमी थी। जब उससे पूछा गया तो उसने रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे बच्ची को तुरंत महिला थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी नाबालिग ‘मोबाइल एडिक्ट’

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी किशोर मोबाइल का अत्यधिक आदी है। वह अक्सर गंदे वीडियो देखता था, जिससे उसका मानसिक संतुलन और सोच पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। यह इस घटना का एक चौंकाने वाला और गंभीर पहलू है, जो आज के समय में मोबाइल की बच्चों पर पड़ती खतरनाक असर की ओर इशारा करता है।

मेडिकल जांच में परिजनों की अनिच्छा

मामले की जांच के दौरान एक और मोड़ आया जब बच्ची के परिजनों ने मेडिकल जांच करवाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया है, लेकिन परिजनों की अनिच्छा के चलते प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट केस में एक अहम सबूत होगी।

हिरासत में आरोपी, बाल कल्याण समिति के समक्ष पेशी होगी

पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर उसे बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से गहराई से जांच कर रही है।

यह घटना समाज को आईना दिखाती है

इस घटना ने न सिर्फ एक मासूम की ज़िंदगी को हिला दिया है, बल्कि यह समाज के सामने बच्चों में बढ़ती हिंसा, मोबाइल की लत, और परिवारों की जागरूकता की कमी को उजागर करती है। अब समय आ गया है कि हम स्क्रीन टाइम, डिजिटल सामग्री और बच्चों के व्यवहार पर गहरी नजर रखें।

मारवाड़ जंक्शन: बेकाबू बोरवेल मशीन वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

0

घटना में बाइक सवार दोलाराम जाट की मौके पर दर्दनाक मौत

मारवाड़ जंक्शन: पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के दुदोड़-बिजलीयावास गांव के पास सड़क मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया, जहां एक बेकाबू बोरवेल मशीन वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान दोलाराम जाट निवासी बिजलीयावास के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन की मोर्चरी में भिजवाया गया।

पुलिस ने बोरवेल खोदने वाले वाहन को जब्त कर लिया है।

फिलहाल हादसे को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लंबा घूंघट ओढ़े नजर आईं RPS नीरज शर्मा, तस्वीर बनी प्रेरणा

बालोतरा: राजस्थान की सांस्कृतिक गरिमा और प्रशासनिक दायित्व के सुंदर समन्वय की एक मिसाल सोमवार को तब सामने आई, जब सिवाना की सर्कल अधिकारी नीरज शर्मा की एक तस्वीर वायरल हुई। इस तस्वीर में वे पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लंबे घूंघट में नजर आ रही हैं, जिसे देखकर लोगों में संस्कृति और सेवा के प्रति आदर की भावना और भी गहरी हो गई।

परंपरा और सेवा दोनों में अग्रणी बनीं नीरज शर्मा

तस्वीर में नीरज शर्मा पारंपरिक परिधान में गर्व से बैठी दिख रही हैं। यह दृश्य दर्शाता है कि एक महिला अधिकारी किस तरह अपने प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी समान रूप से सम्मान देती हैं। यह दृश्य उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गया है, जो आधुनिकता और संस्कृति के बीच संतुलन बनाए रखना चाहती हैं।

आधुनिक जिम्मेदारियों के बीच संस्कृति का सम्मान

नीरज शर्मा डेलू जैसी अधिकारी यह संदेश देती हैं कि आधुनिकता की दौड़ में हमारी सांस्कृतिक जड़ें नहीं खोनी चाहिए। वे न केवल प्रशासनिक कुशलता में अग्रणी हैं, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव के मामले में भी एक उदाहरण बन चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

“घूंघट में गरिमा, वर्दी में हिम्मत” – इस भावना को दर्शाती उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे राजस्थान की परंपरा और प्रशासन का अद्भुत संगम मान रहे हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर आई तकनीकी खराबी, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

कोलकाता: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-180 में मंगलवार को तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। घटना के दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। फ्लाइट देर रात 12:45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंची थी, लेकिन बाएं इंजन में खराबी के कारण इसे उड़ान भरने से रोक दिया गया।

उड़ान में देरी, यात्रियों को उतारा गया

इस दौरान विमान में मौजूद यात्रियों को सुबह 05:20 बजे फ्लाइट कैप्टन ने सूचित कर विमान से उतरने के लिए कहा। यात्रियों को बताया गया कि तकनीकी जांच पूरी होने तक उड़ान को टाल दिया गया है और यह निर्णय पूरी तरह सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

लगातार सामने आ रही हैं खराबियों की घटनाएं

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को चेन्नई जा रहे ब्रिटिश एयरवेज के बोइंग ड्रीमलाइनर विमान में भी तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे विमान को लंदन लौटना पड़ा। वहीं सोमवार को हांगकांग से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को भी खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा था।

हालिया हादसे में गई थीं कई जानें

पिछले सप्ताह गुजरात से ब्रिटेन जा रहे एयर इंडिया के एक बोइंग ड्रीमलाइनर विमान के अहमदाबाद में हादसे का शिकार होने की खबर भी सामने आई थी। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

इजरायल ने ईरान पर फिर किया हमला, न्यूज स्टूडियो में मचा हड़कंप

0

तेहरान: ईरान और इजरायल के बीच बीते चार दिनों से जारी संघर्ष के बीच इजरायल ने सोमवार को ईरान की राजधानी में स्थित सरकारी न्यूज चैनल के स्टूडियो को निशाना बनाया। यह हमला उस समय हुआ जब चैनल पर लाइव प्रसारण चल रहा था। जैसे ही धमाका हुआ, स्टूडियो में न्यूज पढ़ रही एंकर घबरा गई और भाग खड़ी हुई। कुछ ही सेकंड बाद चैनल का लाइव प्रसारण बंद हो गया और रिकॉर्डेड शो ऑन एयर कर दिया गया।

हमले से पहले दी गई थी चेतावनी

इजरायली सेना के हमले से करीब एक घंटा पहले ही उस इलाके को खाली करने की चेतावनी दी गई थी जहां ईरान का यह सरकारी टीवी स्टूडियो स्थित था। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिपोर्टर देश पर हो रहे हमले की जानकारी दे रही थी, तभी तेज धमाके से स्टूडियो की स्क्रीन टूट गई और धूल का गुबार फैल गया। एंकर घबराकर कैमरे से हट गई और तुरंत बाद ब्रॉडकास्ट रुक गया।

इजरायली रक्षा मंत्री ने दिए थे संकेत

हमले से पहले इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने बयान दिया था कि ईरान का “झूठ फैलाने और उकसाने वाला माउथपीस” अब खुद निशाने पर है। इस बयान को हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमला ईरान के सरकारी न्यूज नेटवर्क IRINN के मुख्यालय पर किया गया।

तेहरान में बड़ा अलर्ट जारी

इजरायल ने हमले के तुरंत बाद तेहरान के मध्य इलाके में बड़े पैमाने पर निकासी अलर्ट जारी किया। इस इलाके में राष्ट्रीय पुलिस मुख्यालय, सरकारी प्रसारण केंद्र और तीन बड़े अस्पताल भी शामिल हैं। इजरायली सेना के प्रवक्ता जनरल एफी डेफ्रिन के मुताबिक, इजरायल ने तेहरान के ऊपर हवाई नियंत्रण स्थापित कर लिया है और अब तक ईरान के 120 से अधिक मिसाइल लॉन्चर तबाह किए जा चुके हैं।

महाराष्‍ट्र के पुणे में ट्रेन में लगी आग, मचा हड़कंप

0

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार सुबह पुणे से दौंड जा रही डीईएमयू ट्रेन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती ट्रेन के शौचालय में अचानक आग लग गई। यह घटना पुणे जिले के यवत इलाके के पास हुई। सुबह करीब 8 बजे डिब्बे से धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

बीड़ी फेंकने से लगी आग, आरोपी यात्री हिरासत में

रेलवे पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मध्यप्रदेश निवासी एक यात्री ने ट्रेन में बीड़ी पीने के बाद जली हुई बीड़ी को शौचालय के पास कूड़ेदान में फेंक दिया। कूड़ेदान में मौजूद कागज और कचरा आग की चपेट में आ गया, जिससे तेजी से धुंआ फैलने लगा। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

image 61

समय रहते बचाव, प्रशासन ने की अपील

रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि जिस कोच में आग लगी, उसमें कम यात्री सवार थे, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए यात्रियों से ट्रेन में धूम्रपान न करने और सुरक्षा नियमों के पालन की सख्त अपील की है।