Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8
Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10 - Page 126 Of 127 -
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आखिरकार लंबे समय बाद अलग लुक में नजर आए हैं। उन्होंने अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी ट्रिम करवा ली है। राहुल इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। यहां वो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने आए हैं।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने राहुल गांधी की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। इस तस्वीर में राहुल गांधी ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनका हेयर कट भी बदला हुआ दिखाई दे रहा है और उन्होंने अपनी दाढ़ी को भी ट्रिम करा लिया है। इमरान प्रतापगढ़ी ने फोटो को ट्वीट कर लिखा ‘राहुल का ये नया लुक शानदार है।’ दरअसल राहुल गांधी सात दिनों तक ब्रिटेन में रहेंगे। राहुल गांधी के दौरे की शुरुआत कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर के साथ होगी। कैम्ब्रिज के बिजनेस स्कूल के छात्र रह चुके राहुल गांधी ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी’ विषय पर छात्रों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह भारत और चीन के संबंधों पर भी बात करेंगे।
बता दें कि 7 सितंबर 2022 से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के बाद से राहुल गांधी कई राज्यों से गुजरे। इस दौरान राहुल गांधी पूरी यात्रा के दौरान शेव नहीं की थी और न ही बाल कटवाए थे। ऐसे में वह बेहद अलग दिखने लगे थे। इस लुक में लोगों ने उन्हें काफी नहीं देखा था। ऐसे में कई विपक्षी नेताओं ने उनकी तुलना सद्दाम हुसैन से कर दी थी।
जयपुर : राजस्थान में रोडवेज की साधारण बसों के किराए में महिलाओं को अब 50 प्रतिशत की छूट 1 अप्रैल 2023 से मिलेगी। 1 अप्रैल से महिलाओं को 50 प्रतिशत ही किराया देना होगा।मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 1 अप्रैल से राजस्थान रोडवेड की बसों में महिलाओं को सिर्फ 50 प्रतिशत किराया ही देना होगा। सीएम अशोक गहलोत ने महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में राज्य की सीमा में किराए में छूट सीमा में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राजस्थान रोडवेज की साधारण बसों में छूट 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की गई है। यह छूट 1 अप्रैल 2023 से लागू की जाएगी। साथ ही निगम की साधारण बसों के अतिरिक्त शेष श्रेणी की बसों महिलाओं को 30 प्रतिशत की छूट यथावत रहेगी। इस निर्णय राज्य सरकार को करीब 3.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार पड़ेगा। बता दें, सीएम गहलोत ने बजट में घोषणा की थी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस फ्री यात्रा का तोहफा
राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को रोडवेज की बसों में महिलाओं के निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2023 पर महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। सीएम गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार, यह यात्रा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा यात्रा करने का अनुमान है। इस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपये का वित्तीय भार अनुमानित है।
बालिकाएं भी उठा सकेंगी लाभ
सरकार के फैसले के मुताबिक 8 मार्च को एयर कंडीशंड और वॉल्वो के अलावा रोडवेज की सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में राजस्थान बॉर्डर तक महिलाएं फ्री यात्रा फैसिलिटी का फायदा उठा सकेंगी। इस दिन वातानुकूलित और वॉल्वो बसों को छोड़कर निगम की सभी साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राजस्थान की सीमा तक यात्रा करने वाली सभी महिलाएं और बालिकाएं इसका लाभ उठा सकेंगी।
बेंगलुरुः कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को राज्य में बड़ा झटका लगा है। राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरे और बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने बुधवार (1 मार्च, 2023) को आप का दामन छोड़ दिया। वे राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। 11 महीने पहले ही राव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए थे। भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रमुख नलिन कुमार कटील की उपस्थिति में वे पार्टी में शामिल हो गए।
देश को सिर्फ भाजपा ही मजबूत कर सकती है: भास्कर राव
भाजपा में शामिल होने के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही भारत को मजबूत कर सकती है और उसकी खोई हुई गरिमा वापस लौटा सकती है। राव ने यहां संवाददाताओं से कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक भारत, समृद्ध भारत’ के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं और हम सभी को इसमें मदद के लिए हाथ मिलाना चाहिए। मैं भाजपा में युवाओं और महिलाओं को दिए जा रहे महत्व से भी प्रभावित हूं।”
उन्होंने कहा कि वह कटील, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेंगे। राव का इस्तीफा 4 मार्च को अरविंद केजरीवाल के कर्नाटक के प्रस्तावित दावणगेरे दौरे से पहले आया है। इस मौके पर कटील ने कहा कि राव ने आप में एक साल का राजनीतिक अनुभव हासिल करने के बाद भाजपा की विचारधारा और दर्शन को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी राष्ट्रीय स्तर पर मोदी के नेतृत्व में और राज्य स्तर पर बोम्मई के नेतृत्व में पार्टी के कामकाज से प्रभावित हैं।
पिछले साल अप्रैल में आप में शामिल हुए थे भास्कर राव राव ने पिछले साल अप्रैल में आप में शामिल होने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी,उन्हें राज्य में पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। राव ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि आप में कोई विकास नहीं था और इसे बदलने के लिए उन्होंने जो प्रयास किए वे असफल रहे। उन्होंने कहा, “मैं जनवरी से पार्टी बदलने के बारे में सोच रहा था और बहुत चर्चा के बाद, भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। मैंने कोई पद या कुछ भी नहीं मांगा है। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में काम करूंगा।”
माना जाता है कि राव आप के टिकट पर बसवनगुड़ी या मल्लेश्वरम विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरना चाहते थे। इन दोनों सीटों पर राव के ब्राह्मण समुदाय के सदस्यों की अच्छी संख्या है। आप सूत्रों ने कहा कि उन्हें पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने की भी उम्मीद थी। कई नेताओं ने स्वीकार किया कि जैसा कि पार्टी कर्नाटक में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है, ऐसे में राव का पार्टी छोड़ना बड़ा झटका है।
देश की राजधानी दिल्ली में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ( Manish Sisodia ) और सत्येंद्र जैन ( Satyendra Jain ) के मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद अब आम आदमी पार्टी ने अब उनकी जगह दो नेताओं का चुनाव कर लिया है। इन दोनों नेताओं को जल्द ही मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया जाएगा। इन दोनों नेताओं को नाम कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद हैं। इससे पहले आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने क्लियर कर दिया था कि सरकार के काम में किसी तरह की बाधा न आए, इसलिए दो मंत्रियों को तुरंत ही नियुक्त किया जाएगा।
किसको मिलेगा कौन सा मंत्रालय
सूत्रों के अनुसार कैलाश गहलोत के वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जबकि शिक्षा विभाग राजकुमार आनंद संभालेंगे। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी ने कैलाश गहलोत को वित्त मंत्रालय के साथ-साथ योजना विभाग, लोक निर्माण विभाग, शक्ति, आवास, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण और जल जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी दी है। जबकि राज कुमार आनंद शिक्षा विभाग के अलावा भूमि और भवन, विजिलेंस, सेवाएं, पर्यटन, कला संस्कृति और भाषा, श्रम, रोजगार, स्वास्थ्य और इंडस्ट्रीज विभाग को संभालेंगे।
दोनों नेताओं के इस्तीफों में फंसा पेंच
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे तो जरूर स्वीकार कर लिए है। इन इस्तीफों को अभी दिल्ली के एलजी यानी उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद ये होम मिनिस्ट्री से होते हुए राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए जाएंगे। राष्ट्रपति के अप्रूवल के बाद ये फाइल एलजी के माध्यम से होते हुए फिर से सीएम केजरीवाल के पास आएगी और तब इस्तीफों पर फाइनल मुहर लगेगी।
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सीबीआई के शिकंजे में आए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने भी अपना पद छोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि दिल्ली में कोई नया मंत्री नहीं बनेगा। कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को दिए इन दोनों मंत्रियों के विभाग सौंपे जा सकते हैं।
अरविंद केजरीवाल सरकार के दो बड़े मंत्रियों पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कस चुका है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष पहले से ही दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर हमलावर था। बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से लगातार यह तंज कसा जा रहा था कि केजरीवाल सरकार के मंत्री अब जेल ही सरकार चलाएंगे। जिसके बाद अब यह खबर सामने आई है कि उप मुख्यमंत्री सिसोदिया और दिल्ली के कारागार मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
अभी से बस थोड़ी देर पहले ही सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गये मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। उच्चतम न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा था, ‘हम मौजूदा स्थिति में अनुच्छेद 32 के तहत याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं।’
अरविंद केजरीवाल सरकार के दो बड़े मंत्रियों पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कस चुका है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष पहले से ही दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर हमलावर था। बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से लगातार यह तंज कसा जा रहा था कि केजरीवाल सरकार के मंत्री अब जेल ही सरकार चलाएंगे। जिसके बाद अब यह खबर सामने आई है कि उप मुख्यमंत्री सिसोदिया और दिल्ली के कारागार मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
अभी से बस थोड़ी देर पहले ही सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गये मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। उच्चतम न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा था, ‘हम मौजूदा स्थिति में अनुच्छेद 32 के तहत याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं।’
पीठ ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि घटना दिल्ली में हुई है, सिसोदिया सीधे शीर्ष अदालत में नहीं आ सकते हैं। पीठ ने कहा कि उनके पास संबंधित निचली अदालत के साथ-साथ दिल्ली उच्च न्यायालय के पास जाने के भी उपाय हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास 18 विभाग थे। इनमें शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, वित्त विभाग, आबकारी विभाग, ऊर्जा, जल और स्वास्थ्य विभाग जैसे अहम मंत्रालय शामिल थे।
केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से ही भ्रष्टाचार के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में सत्येंद्र जैन और उनकी पत्नी पूनम और अन्य पर केस दर्ज किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी कार्रवाई के दौरान सत्येंद्र जैन के परिवार से जुड़ी करीब 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त भी की थी। लंबे समय से जेल में बंद सत्येंद्र जैन को लेकर विपक्ष लगातार केजरीवाल सरकार पर व्यंग्य कस रहा था।
लखनऊ। यूपी की योगी सरकार में मंत्री और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर (JPS Rathore) ने प्रयागराज में हुए गोलीकांड को लेकर मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से अपराधियों को खुली चेतावनी दी है। राठौर ने कहा कि मैं अपराधियों से कहना चाहता हूं कि अगर पकड़े जाएं तो बहुत हाय-तौबा न करें, क्योंकि गाड़ी पलट भी सकती है। बता दें कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड को लेकर उनका बयान सामने आया है।
मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने सदन में ही कहा था कि मिट्टी में मिला देंगे। अब इसकी शुरुआत हो चुकी है। मंत्री राठौर ने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह के अपराध और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। वे बोले कि आपने देखा प्रयागराज में क्या हुआ? सभी अपराधी डरे हुए हैं। विपक्ष के आरोपों पर जेपीएस राठौर ने कहा कि विपक्ष का काम आरोप लगाना है। मैं कहता हूं कि हर तरह का अपराध कम हुआ है।
इस घटना को अंजाम देने वालों में शामिल सदाकत खान की भाजपा नेता के पति के साथ फोटो को लेकर मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सख्त से सख्त सजा मिलेगी। उन्होंने कहा, दोषी किसी भी पार्टी का होगा, वो भी बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि सदाकत खान एलएलबी का स्टूडेंट है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल में रहता है। सदाकत के कमरे में ही शूटरों की मीटिंग हुई थी। प्लानिंग की एक-एक डिटेल यहीं तैयार हुई थी। सदाकत को गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में सदाकत ने बताया कि साबरमती जेल में बंद अतीक ने उमेश पाल की हत्या की साजिश रची। उसके कहने पर दो लोग बरेली जेल में बंद अशरफ से मिलने पहुंचे थे। जहां शूटरों का नाम और हत्या का पूरा प्लान तैयार हुआ। बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ ने बरेली जेल में अशरफ से मिलने वालों का ब्यौरा मांगा है।
यलहंका स्पोर्ट्स क्लब की ओर से शूटिंग वालीबॉल टूनोमेंट का आयोजन तावरेकेरे स्थित आईजी वाटिका मैदान में किया गया जिसमें कुल 28 टीमों ने भाग लिया इसमें फाइनल में राममूर्ति नगर आर्जणा पटेल के बिच खेला गया जिसमें विजेता राममूर्ति नगर उपविजेता आजणा पटेल रही मैन ऑफ द सीरीज अब्बाराम सीरवी बेस्ट अटैकर माथुराम सीरवी, बेस्ट डिफेंडर करण पटेल बेस्ट सेंटर जीतू मैन ऑद द मैच विजय इमेजिंग प्लेयर किशोर बेस्ट उभरता खिलाड़ी पंकज रहा।
विजेता टीम को कप प्रदान कर स्वागत किया गया । अन्य बेस्ट खिलाड़ीयों को मोमेंटो द्वारा सम्मान किया गया । इस अवसर पर यलहंका स्पोर्ट्स क्लब की ओर से यलहंका बडेर के अध्यक्ष मोहनलाल सैणचा, कोषाध्यक्ष भुण्डाराम राठौड़, कदकट्टे बडेर के अध्यक्ष रूगाराम चोयल, सचिव हनुमान बर्फा सह सचिव भंवरलाल गेहलोत का माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर चौथाराम पंवार प्रतापमल पंवार, नेमाराम देवड़ा, रूगनाथराम पटेल दिनेश जैन, चिमनाराम सोलंकी बाबूलाल गेहलोत का सम्मान किया गया ।
राममूर्ति नगर ने जीता खिताब
यलहंका स्पोट्र्स क्लब ए. टीम के कप्तान मुलाराम पंवार बी. टीम के कप्तान अमराराम पंवार, सी. टीम के कप्तान किशन पटेल, डी. टीम के कप्तान दिनेश जैन मौजूद रहे। मुलाराम पंवार ने बताया की यलहंका स्पोर्ट्स क्लब के सभी खिलाड़ीयों ने तन मन धन से सहयोग देकर टूनोमेंट आयोजन को सफल बनाया । और उन्होनें कहा की कार्यक्रम बिना वाद विवाद शानदार सम्पन्न हुआ । सभी खिलाड़ीयों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ीयो को धन्यवाद ज्ञापित किया । टूनोमेंट में खिलाड़ीयों के लिए खाने पिने व खेल समन्धित हर विषयों में बेहतरीन तरीके से व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में आयोजकों का माला साफा द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुंकदकट्टे वडेर के सह-सचिव भंवरलाल गेहलोत ने किया ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल सोमवार को चुनावी राज्य कर्नाटक की अपनी पांचवीं यात्रा पर जाएंगे। चुनावी राज्य कर्नाटक की किस्मत खुल गई है। 27 फरवरी को कर्नाटक की जनता को पीएम नरेंद्र मोदी तोहफों से नवाज देंगे। पीएम मोदी 27 फरवरी केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट शिवमोग्गा हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 11.45 मिनट पर शिवमोग्गा हवाई अड्डे जनता के लिए खोल देंगे। शिवमोग्गा हवाई अड्डे की लागत करीब 450 करोड़ रुपए है। हवाई अड्डा मलनाड क्षेत्र में शिवमोग्गा और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों के लिए कनेक्टिविटी को आसान करेगा। इसके साथ ही पीएम मोदी एक रेलवे लाइन और एक रेलवे कोचिंग डिपो सहित कई विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। यह सभी तोहफे इसलिए हैं कि, कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 को समाप्त होने वाला है। कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं। चुनाव संभवत: मई 2023 में होगा।
100 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा कोटेंगुरु रेलवे कोचिंग डिपोशिवमोग्गा में प्रधानमंत्री मोदी दो रेलवे परियोजनाओं- शिवमोग्गा-शिकारीपुरा-रानेबेन्नूर नई रेलवे लाइन और कोटेंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो की आधारशिला भी रखेंगे। शिवमोग्गा शहर में कोटेंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो को 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा, ताकि शिवमोग्गा से नई ट्रेनें शुरू करने और बेंगलुरू और मैसूरु के मध्य सुविधाओं में मदद मिल सके। पीएम मोदी 215 करोड़ रुपए से अधिक लागत से विकसित कई सड़क विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। उनमें राष्ट्रीय राजमार्ग 766C पर शिकारीपुरा शहर के लिए एक नई बाईपास सड़क का निर्माण शामिल है। यह ब्यंदूर और रानेबेन्नूर को जोड़ती है। मेगारावल्ली से अगुम्बे तक NH 169A का चौड़ीकरण, और एनएच 169 पर तीर्थहाली तालुक में भारतीपुरा में एक नए पुल का निर्माण भी शामिल है।
44 स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी जल जीवन मिशन के तहत 950 करोड़ रुपए से अधिक की बहु-ग्रामीण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। शिवमोग्गा में 895 करोड़ रुपए से अधिक की 44 स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।
ग्रामीण योजनाओं का अनावरण वह जल जीवन मिशन के तहत 950 करोड़ रुपये से अधिक की बहु-ग्रामीण योजनाओं का अनावरण और शिलान्यास भी करेंगे। इसमें गौतमपुरा और 127 अन्य गांवों के लिए एक योजना का उद्घाटन और 860 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से विकसित की जाने वाली तीन अन्य योजनाओं की आधारशिला रखना शामिल है।
कुल 4.4 लाख से अधिक लोगों को लाभ होने की उम्मीद चार योजनाओं का उद्देश्य चालू स्थिति में घरेलू पाइप युक्त पानी का कनेक्शन प्रदान करना है, जिससे कुल 4.4 लाख से अधिक लोगों को लाभ होने की उम्मीद है। शिवमोगा में 895 करोड़ रुपये से अधिक की 44 स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा।
सीरवी समाज (गुजरात) सूरत का पर्वत पाटिया स्थित नवनिर्मित सीरवी समाज भवन व आईजी वाटिका का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान माधवसिंहजी व भामाशाह रामलाल पूनाराम सोलंकी परिवार व अखिल भारतीय सीरवी महासभा एंव पाली के सांसद पी. पी. चौधरी के कर कमलों द्वारा उद्धघाटन किया गया। तीन दिवसीय महोत्सव में देशभर से सीरवी समाज के हजारों लोगों ने शिरकत की, शुक्रवार को अंतिम बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि घनश्याम सोनी, कानाराम सीरवी, केसाराम काग, दर्शनी कोठिया, जनक बगदाणा, दिनेश राजपुरोहित, किशोर विंदल सहित अन्य बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नेता व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष हेमाराम पंवार एंव समाज के पदाधिकारियों ने महोत्सव में पधारे अतिथियों का स्वागत किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ आई माता आरती से हुआ । उसके बाद अतिथियों व लोगों ने अपने विचार रखे। सज्जाराम भायल परिवार की ओर से महाप्रसादी की व्यवस्था की गई। महिला मंडल से जुडी समाज की बेटीयों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारम्परिक परिध्जनों में सज-धज कर आई बेटियों ने मंगल वेला में गीत पर शानदार नृत्य किया । धर्मगुरू दीवान साहब ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की ईमानदारी एंव कर्त्तव्य सत्यता के पथ पर चलने की बात कही। उन्होंने परिवार को अच्छे संस्कार दिलाने व समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने पर जोर दिया।
मारवाड़ जंक्शन के पूर्व विधायक केसाराम काग ने बालिका शिक्षा व राजस्थान में पढ़ रहे प्रतिभाशाली बच्चों को सहयोग देने की अपील की । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सभी संगठनों सीरवी महिला मडल सीरवी स्पोट्र्स क्लब, आईजी गैर मंडल एंव पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों समेत समाज के सभी संगठनों का सहयोग रहा। सीरवी समाज नवनिर्मित भवन व आईजी वाटिका के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान आसमान से पुष्प वर्षा की गई।
इस लिए प्रवीण दिनेश गणेशराम सोलंकी परिवार द्वारा व्यवस्था की गई। हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर कई बार पुष्प वर्षा की गई। संस्था के सचिव भंवरलाल भायल ने सभी का आभार व्यक्त किया । मिडिया प्रभारी पेमाराम चोयल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।इस महोत्सव में राजस्थान एवं देश वर्ष के अन्य शहरों से बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।
आईमाता चौक पर बनेगा आई माता द्वार, भूमि पूजन किया
समाज के मीडिया प्रभारी पेमाराम चोयल ने बताया कि धर्मगुरु दीवान माधवसिंह ने समाज को ईमानदारी एवं कर्त्तव्यपरायणता के पथ पर चलने की बात कही एवं परिवार को अच्छे संस्कार दिलाने, समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने पर जोर दिया। इस उद्घाटन समारोह को सफल बनाने हेतु सीरवी महिला मण्डल, सीरवी नवयुवक मण्डल, सीरवी स्पोर्ट्स क्लब, आईजी गैर मण्डल, पूर्व कार्यकारिणी सदस्यगण, सहयोगी सदस्यों का समाज के सचिव भंवरलाल भायल ने आभार व्यक्त किया।
समाज के अध्यक्ष हेमाराम पंवार ने बताया कि इस आयोजन में समस्त कार्यकारिणी, एरिया मेम्बरों एवं सहयोगी मण्डलों ने बहुत अच्छा सहयोग दिया। समाज हमेशा उनका आभारी रहेगा। समाज को चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। व्यवस्था समितियों ने अपना कर्त्तव्य बखूबी निभाकर इस भगीरथ कार्य को अच्छे से पूर्ण किया।
बेंगलूरु: यहां के सीरवी समाज हेब्बाल ट्रस्ट का वार्षिक व चौहदवां ध्वजारोहण समारोह धूमधाम से मनाया गया। सुबह हवन पूजा के बाद भजन कीर्तन किए गए। भजन गायक कैलाश पंवार एंड प्रार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी। शुभ मुहूर्त में कायमी ध्वजा के लाभार्थी पुनाराम, मंगलाराम, प्रकाशचंद बर्फा परिवार ने मंदिर के शिखर पर विधि-विधान से ध्वजारोहण किया। इस मौके पर आयोजित वार्षिक सभा में संस्था के अध्यक्ष पुनाराम बर्फा ने आंगतुकों का स्वागत किया।
सचिव सोहनलाल राठौड़ ने आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कट्टा सुब्रमण्यम नायडू मौजूद रहे। महोत्सव में गैर मंडल के सदस्यों ने पारम्परिक गैर नृत्य व फाल्गुन गीत पेश किए। इस अवसर पर महिला मंडल नवयुवक मंडल सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।