Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 125 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 125

आंजना कलबी गैर नवयुवक मंडल सिवांची पट्टी बेंगलुरु का होली स्नेह मिलान संम्पन्न

रविवार दिनांक 12 मार्च को फूलों की नगरी बेंगलुरु में श्री राजारामजी महाराज आंजना कलबी गैर नवयुवक मंडल सिवांची पट्टी बेंगलुरु द्वारा भिक्षु धाम अङकमारनहल्ली में एक विशाल भूभाग पर सभी सुविधाओं से पूर्ण होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया, स्नेह मिलन समारोह के दौरान उपस्थित सभी ने एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए फाग गीतों, डांडीया गैर, और चंग की थाप पर थिरकते नजर आए। युवाओं ने जो

jj

श के साथ संस्कृती का अनोखा उदाहरण पेश कीया। आयोजन मे आंजणा समाज बैंगलोर के अध्यक्ष श्रीमान नाथूराम फक, भाजपा कर्नाटक प्रदेश के प्रवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमान रमेश कोटङा, आस पङोस के गाॅव, शहरो से पधारे हुए अतिथि एवं सिवांची पट्टी के समस्त गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

एसी रिपेयर की दुकान में लगी भयंकर आग-3 फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, दुकान में रखे कई एसी कंप्रेसर फटे

0

बालोतरा : शहर में मंगलवार को द्वितीय रेलवे क्रॉसिंग के समीप अचानक एसी रिपेयर करते हुए एक दुकान में सिलेंडर फटने से भयंकर आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आग की लपटें बहुत दूर-दूर तक आग के गोलों की तरह दिखाई देने लगी। वहीं भयंकर आग ने बाहर खड़ी बाइक को भी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार बालोतरा शहर के सेकेंड रेलवे क्रॉसिंग के समीप दोपहर 3:00 बजे एसी रिपेयर करने दौरान गैस सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर फटने से भयंकर आग लग गई।

आग इतनी तेज थी कि बाहर खड़ी बाइक को भी साथ में चपेट में ले लिया तथा दुकान में रखे दो सिलेंडर फटने की सूचना बताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। वहीं आसपास के लोगों ने तुरंत प्रभाव से फायर ब्रिगेड को सूचना दी और करीब आधे घंटे देरी से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और जब तक आग ने बहुत ही विकराल रूप ले लिया था। फायरब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची होती तो इतना नुकसान नहीं होता। वहीं सूचना मिलते ही बालोतरा डीएसपी नीरज कुमारी शर्मा, बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचा। वहीं इस घटना में गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

दुकान के बाहर पड़ी मोटरसाइकिल को भी लिया चपेट में

आग इतनी तेज थी कि दुकान में लगी आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दी। वहीं दुकान के बाहर पड़ी मोटरसाइकिल को भी आग ने चपेट में ले लिया। कोई आसपास के लोगों ने मोटरसाइकिल को दूर हटाने का प्रयास किया जब तक मोटरसाइकिल में आग पकड़ दी थी। वही पास में दो-तीन और मोटरसाइकिल खड़ी थी पर गनीमत यह रही कि लोगों की सूझबूझ से उन तीनों मोटरसाइकिल को दूर हटा दिया गया।

IMG

3 फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

जानकारी के अनुसार द्वितीय रेलवे क्रासिंग के समीप आग लगने की सूचना मिलते ही दो फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी। परंतु आग ने विकराल रूप ले लिया इस दौरान दो फायरब्रिगेड से आग पर काबू नहीं पाया गया था। वहीं तीसरी फायरब्रिगेड ने भी आग बुझाने का प्रयास तब जाकर आग पर काबू पाया गया।

सवराड में कृषि भूमि पर अड़चन डालने वालों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग

0

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन के सवराड ग्राम के सरपंच पति कैलाश सावलोत द्वारा निजी खरीद सुदा कृषि भूमि पर अड़चने करने वालो के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मीडिया को बताया कि यह मेरा निजी खरीद सुधा भूमि एवं कब्जा सुदा कृषि भूमि है जिसे मैंने 6 साल पहले खरीदा था। उक्त भूमि खरीदने के बाद बंटवारा के लिए आपसी सहमति से तहसीलदार की उपस्थिति में एवं राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में पीडी जारी की गई थी।

मारवाड़ जंक्शन तहसीलदार रामलाल मीणा द्वारा उक्त भूमि का सीमांकन कर खसरा नंबर 276 पर उनका कब्जा दर्शाया गया। उक्त भूमि मेरी पत्नी सरपंच ममता सावलोत के नाम की कृषि भूमि है। इस भूमि में अमरती देवी पत्नी ढगलाराम एवं इंदिरा देवी पत्नी चेनाराम द्वारा कई बार मेरे खातेदारी और कब्जा सुदा जमीन में प्रवेश किया और निर्माण कार्य करवाने की कोशिश की है और उनके द्वारा मुझ पर झूठे मुकदमे किए जा रहे हैं ।

सरपंच ने कहा ये मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र
बीते 7 मार्च को अमरति देवी पत्नी ढगलाराम ,एवं ढगलाराम पुत्र वेना राम सहित इन चार लोगों ने द्वारा एक राय होकर मेरे कब्जा शुदा कृषि भूमि में प्रवेश किया और मेरे साथ मारपीट की और मेरी तारबंदी को नुकसान पहुंचाया। सरपंच पति कैलास सावलोत एवं सरपंच ममता सावलोत ने बताया कि इन लोगों द्वारा बार-बार जान से मारने की धमकियां दी जा रही। सरपंच पति ने बताया कि मैं लगातार 20 वर्षों से इस गांव का सरपंच हूं और इन लोगों द्वारा राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा और मुझे मेरी संपत्ति से बेदखल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सरपंच पति ने जिला कलेक्टर एवं पाली पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई
यह संपत्ति मैंने खुद खरीदी है और मेरे पास पूरे राजस्व रिकॉर्ड मौजूद है आज उक्त सरपंच पति ने जिला कलेक्टर एवं पाली पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई एवं षड्यंत्र कार्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. विरोधी पक्ष के लोगों द्वारा उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा और उसकी कृषि भूमि को हड़पने और उस को नुकसान पहुंचाने के लिए बार-बार प्रयास किया जा रहा।

करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का हार्ट अटैक से निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

0

राजस्थान में श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी का जयपुर के एस. एम. एस. अस्पताल में सोमवार देर रात निधन हो गया। कालवी का निधन हृदयाघात (कॉर्डियक अरेस्ट) के कारण हुआ बताया जा रहा है। वैसे उनका जून 2022 से लम्बे समय से अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण इलाज चल रहा था। कालवी का अंतिम संस्कार नागौर जिले के उनके पैतृक कालवी गांव मे आज (मंगलवार) 14 मार्च को दोपहर 2:15  किया जाएगा।लोकेंद्र सिंह कालवी अपने समाज के मुद्दों को लेकर कालवी पिछले डेढ़ दशक से काफी मुखर रहे हैं। भड़काऊ मुद्दे उन तक चले आते हैं या वो खुद ऐसे मुद्दों तक चले जाते हैं। वह जोधा अकबर फ़िल्म के ख़िलाफ़ अभियान चलाकर सुर्खियों में आए थे। मगर फिल्म पद्मावत मुद्दे ने उनकी सुर्खियों का फलक बड़ा कर दिया। मध्य राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में जन्मे लोकेन्द्र सिंह कालवी को यह सब विरासत में मिला है। उनके पिता कल्याण सिंह कालवी थोड़े-थोड़े वक्त के लिए राज्य और केंद्र में मंत्री रहे हैं। 

सामाजिक न्याय मंच बनाया 

लोकेंद्र सिंह कालवी नागौर से लोकसभा के लिए चुनाव मैदान में उतरे और हार गए। फिर 1998 में कालवी ने बीजेपी उम्मीदवार के रूप में बाड़मेर से संसद में जाने की कोशिश की पर शिकस्त मिली। कालवी ने साल 2003 में कालवी ने कुछ राजपूत नेताओं के साथ मिलकर सामाजिक न्याय मंच बनाया और ऊंची जातियों के लिए आरक्षण की मुहिम शुरू की थी। 

लोकेन्द्र के पिता चंद्रशेखर सरकार में थे मंत्री

उल्लेखनीय है कि लोकेंद्र सिंह के पिता कल्याण सिंह कालवी चंद्रशेखर सरकार में मंत्री रहे थे और वह चंद्रशेखर के भरोसेमंद साथी भी थे। इसलिए अपने पिता के असमय चले जाने के बाद लोकेन्द्र सिंह कालवी को पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थकों ने हाथोहाथ लिया। वे अजमेर के मेयो कॉलेज में पढ़े हैं। मेयो कॉलेज तालीम के लिहाज़ से पूर्व राजपरिवारों का पसंदीदा स्थान रहा है। 

बिहार के किशनगंज में 2 मंदिरों में लगी आग, असामाजिक तत्वों पर आरोप; पुलिस फोर्स तैनात

0

बिहार में किशनगंज जिले के मस्तान चौक के पास शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई दुकानों के साथ-साथ दो मंदिर भी जल गए। घटना के बाद से इलाके में तनाव है, जिसे देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं, मंदिर जल जाने से नाराजगी दिखाते हुए लोगों ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ घंटों के बाद लोगों ने शांत होने पर सड़क को खाली कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कोचाधामन थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के पास बीती देर रात्रि भीषण आग लग गई। ऊंची लपटों को देख स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की। मगर आग की लपटें और तेज होती गईं। उसके बाद लोगों ने आनन-फानन में दमकल विभाग और पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। मगर तबतक आग ने कई दुकानों और हनुमान मंदिर तथा दुर्गा मंदिर को जलाकर राख कर दिया।

आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया
उक्त घटना पर कोचाधामन थाना अध्यक्ष आरिज अहकाम ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया है। लेकिन अब तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Untitle

लोगों ने की जांच की मांग
आग की घटना में दोनों मंदिरों के जल जाने पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई है। साथ ही लोगों ने प्रशासन से उक्त घटना की उचित जांच की मांग की है। मंदिर जलने से भड़के लोगों ने सड़क को घंटों तक जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन ने यहां पुलिस बल की तैनाती बरकरार रखी। वहीं, अब लोगों ने शांत होने पर सड़क को खोल दिया है।

सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार 

स्थानीय लोगों के आक्रोश और हंगामा के बीच सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का हंगामा और आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस और वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने 24 घंटे में दोषियों की गिरफ्तारी करने, प्रशासन की देखरेख में सरकारी खर्च से मंदिर का पुनर्निर्माण कराने, मूर्ति स्थापित कराने, मंदिर में सीसीटीवी कैमरा एवं लाइट लगाने की मांग की।

आई माता मंदिर मंगल मोबन स्थापना के साथ आज से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन

0

बिलाड़ा: सीरवी समाज जीजी माता पाल विकास समिति के तत्वाधान में शुक्रवार से चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारम्भ धर्मगुरु दीवान माधवसिंह के पावन सानिध्य में होगा। संस्था के सदस्य गोविंद सिंह पवार ने बताया कि श्री आईमाता मंदिर पर भव्य शेखर एवं मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, अखंड ज्योत स्थापित की जाएगी।

शुक्रवार को मंगल मोबण स्थापना, जाजम स्थापना के साथ यज्ञ वैदियों में आहुतियां दी जाएगी एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। शनिवार को यज्ञ, अनुष्ठान भजन संध्या एवं मंदिर विकास के लिए बोलियां ली जाएगी तथा रविवार को मंगल कलश यात्रा के बीच श्री आई माता की बेल एवं धर्मगुरू दीवान साहब का बधावणा होगा ।


सोमवार को अतिथि एवं भामाशाह सम्मान के साथ मूर्ति स्थापना, ध्वज स्थापना, कलश स्थापना एवं यज्ञ वैदियों में पूर्णाहुति देने के साथ ही महाप्रसादी के पश्चात धार्मिक आयोजन सम्पन्न होगा। समारोह को यादगार बनाने के लिए सीरवी समाज परगना समिति, नवयुवक मंडल पगरना समिति एवं सीरवी समाज के गणमान्य लोगों द्वारा सांसद पीपी चौधरी, सेवानिवृत्त आईजी पुखराज चोयल, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बी. आर. बर्फा, आईएएस कानाराम चोयल, आईआरएस विनोद चौधरी, धर्मेंद्र सीरवी, प्रकाश चौधरी, सुनील सोलंकी के अलावा कई जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सीरवी समाज परगना समिति के विभिन्न घटकों के प्रमुखों एवं सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

होली पर वरतूर बडेर में दिखी राजस्थान की संस्कृति

सीरवी समाज वरतूर बडेर प्रागंण में होलिका दहन बड़े ही धूम-धाम से मनाया। होली महापर्व के दूसरे दिन गैर मंडल द्वारा मन्त्रोचार के साथ ढूंढोस्तव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गैर नृत्यकारों ने पारंपरिक वेषभूषा धारण कर पांवों में बंधे घुंघरू की झंकार पर तथा चंग की थाप पर राजस्थानी लोक कला व संस्कृति को दर्शाते हुए फाल्गुण के गीत गाते हुए नृत्य किया। महिलाओं ने भी समूह में गैर नृत्य की प्रस्तुति दी।

परम्परागत नृत्य-संगीत के साथ घुमर का मनमोहक डांस किए। इस अवसर पर सीरवी समाज महासभा कर्नाटक के मीडिया प्रभारी कैलाश बर्फा और बडेर के अध्यक्ष भुण्डाराम राठौड़, सचिव ज्ञानाराम सातपुरा, सहसचिव माँगीलाल बर्फा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमित चोयल, सचिव सूरज राठौड़, महिला मंडल अध्यक्षा दाकु बाई काग, सचिव संतोष चोयल एवं चोलाराम भायल, प्रकाश गहलोत, मोहनलाल परिहारिया, सोहनलाल बर्फा, गैर मंडल के दलाराम सोलंकी, रमेश नारायण, मुकेश, चेतन, कुशाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

होसकोटे बडेर में धूमधाम से मनाई होली

सीरवी समाज होसकोटे बडेर में बड़े ही धूम-धाम से होली मनाई गई। जिसमें सभी सदस्यों ने इस पर्व में भाग लिया। होली के महापर्व के दूसरे दिन गैर मंडल द्वारा मन्त्रोचार के साथ ढूंढोस्तव का आयोजन रखा गया। गैर नृत्यकारों ने पारंपरिक वेषभूषा धारण कर पांवों में बंधे घुंघरू की झंकार पर तथा चंग की थाप पर राजस्थानी लोक कला व संस्कृति को दर्शाते हुए फाल्गुण के गीत गाते हुए नृत्य किया। महिलाओं ने भी समूह में गैर नृत्य की प्रस्तुति दी। परम्- – संगीत के साथ परागत नृत्य- घुमर का मनमोहक डांस किए।

बडेर परिसर में एक दूसरे को फूलों के द्वारा होली खेली गई। इस अवसर पर संस्था के सचिव शेराराम, सहसचिव भीयाराम, उपाध्यक्ष चेनाराम, कोषाध्यक्ष लक्खाराम, सहकोषाध्यक्ष भंवरलाल, सूचना मंत्री रमेश परिहारिया विंजाराम पवार, गोपाल पवार, रतनलाल, गोपाल राठौड़, रमेश राठौड़, हीराराम वेमगल, करनाराम राठौड़, मांगीलाल, विंजाराम अवलल्ली, मेघाराम, जगदीश काग, बाबूलाल काग सहित समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्यगण ने इस होली के पावन पर्व को मनाया। होली फूलों के द्वारा खेली गई।

40 लाख की घूसखोरी में अग्रिम जमानत मिलने के बाद कर्नाटक के BJP विधायक का गृहनगर में हुआ हीरो जैसा स्‍वागत

दावणगेरे : कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को रिश्वत मामले में चन्नागिरी के भाजपा विधायक के मदल विरुपक्षप्पा को पांच लाख रुपये के बॉन्ड और मुचलके पर अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी। जमानत के बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरुपक्षप्पा का जोरदार स्वागत किया। उन्हें 48 घंटे के अंदर लोकायुक्त के सामने पेश होने का आदेश भी दिया गया है।

कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बाद बेंगलुरु एडवोकेट्स एसोसिएशन ने मदल विरुपक्षप्पा की अंतरिम अग्रिम जमानत अर्जी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को पत्र लिखा है। एसोसिएशन का कहना है कि अग्रिम जमानत जैसे मामलों की मंजूरी मिलने में कई दिन, हफ्ते लग जाते हैं लेकिन वीआईपी मामलों पर रातोंरात विचार कर लिया जाता है।

बेंगलुरु एडवोकेट्स एसोसिएशन का कहना है कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि एक विधायक को भी एक आम आदमी के रूप में माना जाना चाहिए। हम कर्नाटक के मुख्य न्यायाधीश से अपील करते हैं कि रजिस्ट्री को सभी अग्रिम जमानत मामलों को एक दिन में पोस्ट करने का निर्देश दें ताकि आम आदमी के साथ भी एक वीआईपी के रूप में व्यवहार किया जा सके।

मैं लोकायुक्त को जवाब दूंगा: विरुपक्षप्पा
विधायक मदल विरुपक्षप्पा ने लोकायुक्त की कार्रवाई पर जवाब देते हुए कहा कि सुपारी की धरती कहे जाने वाले चन्नागिरी में आम आदमी के घर में भी 4-5 करोड़ रुपये होंगे। मेरे और भी बिजनेस हैं। मेरे घर में जो नकदी मिली है वह भ्रष्टाचार से नहीं कमाई गई है। मैं लोकायुक्त को जवाब दूंगा।

गौरतलब है कि लोकायुक्त की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने हाल ही में उनके बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसके बाद पांच दिन से विरुपक्षप्पा फरार थे। प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। करप्शन विंग को भाजपा विधायक के कार्यालय से 1.7 और घर से करीब छह करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। लोकायुक्त को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

लगातार दो बार विधायक चुने जा चुके हैं मदल 
मदल विरुपक्षप्पा लगातार दो बार दावणगेरे जिले के चन्नागिरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने हलफनामे में 5.73 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था। 2013 के चुनावों में, उन्होंने 1.79 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। 

इसी साल होना है विधानसभा चुनाव
कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में लोकायुक्त की ये कार्रवाई चर्चा विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ हुई ये कार्रवाई चुनावी मुद्दा भी बन सकती है।

सीरवी समाज टी दासरहल्ली में आई माता भेल रथ का बाधवा व होली पर्व मनाया।

सीरवी समाज टी दासरहल्ली बैंगलोर में आई माता भेल रथ का बाधवा बड़ी धूमधाम से किया गया। भेल बाधवा उदाराम पंवार परिवार ने लिया। वही इस अवसर पर महाप्रसादी एम.एस. पाल्य मार्केट ग्रुप की ओर से की गई। भेल का बाधवा के मोके पर गाजे बाजे व गैरनृत्य से बड़ी धूमधाम से किया गया। मधुर भजनो की प्रस्तुति श्रवण माली व राजूराम चोयल & पार्टी द्वारा दी गई। वही इस मोके पर अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष धर्मीचंदजी सोलंकी व सचिव उदारामजी पंवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र सानपुरा द्वारा किया गया। इस धार्मिक अवसर पर महाप्रसादी की व्यवस्था नवयुवक मण्डल और महिला मण्डल द्वारा की गई।

वही होली दहन व धुलेड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गय। इस धार्मिक कार्यक्रम पर समस्त कार्यकारिणी व नवयुवक मण्डल ,महिला मण्डल. गैर मण्डल. समस्त सदस्यगण का पूर्ण सहयोग रहा अध्यक्ष धर्मीचंद सोलंकी ने अपने संबोधन में समाज की खुशहाली भाईचारा समृद्धि प्रेमभाव की कामना की। प्रचार मंत्री दलपतसिंह बर्फ़ा व मिडिया प्रभारी पेमारामजी चोयल ने बताया की होली पर गैर नृत्य का भी आयोजन रखा गया।