Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 124 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Wednesday, November 18, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 124

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, साल 2023 के 75 दिनों में भारत ने कितनी उपलब्धियां हासिल कीं

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (18 मार्च) को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे। इस दौरान इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इस दौरान अरुण पुरी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री मोदी से मुखातिब होकर कहा कि वह उनका 7वीं बार यहां आने के लिए स्वागत करते हैं। अपने स्वागत भाषण के दौरान अरुण पुरी ने कई बातें कहीं लेकिन इस दौरान वह मीडिया को लेकर प्रधानमंत्री से कुछ ऐसा कह गए कि उनकी पूरी बात के शुरुआती हिस्से की सिर्फ एक लाइन को सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

अरुण पुरी ने प्रधानमंत्री मोदी मोदी से कहा “सर, आप बुरा ना मानें तो मैं एक बात कहना चाहता हूं, मीडिया आपकी सरकार से बड़ी परेशान है।” यह कहकर वह थोड़ा रुके और फिर बोले, “हाँ, क्योंकि आपकी सरकार से कोई जानकारी लीक नहीं होती, जैसे पहले की सरकारों से होती थी, क्योंकि किसी को पता नहीं होता कि कौन आपका राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनेगा और राज्य में कौन मुख्यमंत्री बनेगा, कोई खबर बाहर नहीं आती।”

आगे क्या बोले अरुण पुरी
इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने आगे कहा “गुस्ताखी माफ, लेकिन मैंने यह भी सोचा कि आप इसका क्या जवाब देंगे, तो शायद आप कहेंगे कि अरुण भाई, मैं आपकी दुकान क्यों चलाऊं?” उन्होंने आगे कहा कि मज़ाक से अलग पर मीडिया और सरकार को आपस में बहुत नरम नहीं होना चाहिए।

पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि आज सारे एक्सपर्ट एक स्वर में कहते हैं कि ये भारत का समय है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि 20 महीने पहले लालकिले से मैंने कहा था कि यही समय है, सही समय है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के बड़े इकोनॉमिस्ट, एनालिसिस्ट, थिंकर, सभी कह रहे हैं कि मीडिया को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “पहले घोटालों की खबरें ज्यादा आती थीं, आज भ्रष्टाचारियों पर एक्शन की न्यूज आती है।” उन्होंने कहा कि भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।

पुरे गाँव ने किया भारत का सर उंजा, पुरे गाँव ने किया लडकी का कन्यादान

0

नरसी के भात के बाद, #मीरा की पुकार सुनी है,
नेठराना, भादरा ( हनुमानगढ़ ) के ग्रामवासियों ने सब का मन जीत लिया व एक नई प्रेरणा, नया आदर्श प्रस्तुत कर दिया।

गाँव की बेटी मीरा हरियाणा में शादीशुदा है । मीरा के पति भी गुजर चुके हैं सिर्फ 2 बेटियां ही है, उनके ना भाई है ना पिता है, अब उसी बेटी की बेटी यानी नेठराना की भांजी की शादी में आज सैंकड़ो ग्रामीणों ने भात भरा !

मीरा के पिता श्री जोराराम बहुत पहले ही गुजर चुके हैं,मीरा भात का न्यौता देने नेठराना पहुंची और अपने स्वर्गीय भाई की छोटी सी कुटिया को तिलक निकालकर कुटिया को भात का न्योता देकर अपने ससुराल चली गई !

यह बात ग्रामवासियों के मन को छू गई फिर क्या था सबने इकट्ठे होकर निर्णय लिया कि गाँव की बेटी हमारी बेटी है, ग्रामीणों ने सैंकड़ो की संख्या में इकट्ठे होकर लगभग 7 लाख रुपए का नगद भात , अन्य बान कन्या दान कपड़े समेत लगभग 10 लाख रुपए का भात भरा है जिसकी चर्चा हर ओर है इस भात ने नरसी भात को चरितार्थ किया है
ऐसे  गाँव और ग्रामवासियों को हमारा कोटि कोटि नमन

बालोतरा को जिला बनाने की मांग पूरी समर्थकों ने बनवाएं , चांदी के जूते पहनेंगे विधायक मदन प्रजापत

0

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा की है। बालोतरा को जिला बनाने के लिए 40 साल से संघर्ष कर रहे पचपदरा विधायक मदन प्रजापत आखिरकार अब जूते पहनेंगे। मदन प्रजापत के इस संघर्ष को सलामी देते हुए बालोतरा की जनता ने उनके लिए एक अनमोल भेंट देगी। बालोतरा की जनता की ओर से मदन प्रजापत को चांदी के जूते भेंट किए जाएंगे। आखिर 40 साल से उस जनता के लिए संघर्ष कर रहे मदन प्रजापत के लिए इससे अच्छा उपहार और क्या हो सकता है।

750 ग्राम चांदी से बने हैं जूते
बता दें कि चांदी के यह जूते बालोतरा के ज्वेलर्स राजू भाई सोनी ने बनाए हैं। ये जूते 750 ग्राम चांदी से बनाए गए हैं। जिसे पूरे बालोतरा वासियों की तरफ से मदन प्रजापत को भेंट किए जाएंगे। आज ही मदन प्रजापत CMR में सीएम अशोक गहलोत को धन्यवाद देेते हुए जूते पहनेंगे।

पिछले बजट सत्र के दौरान उतार दिए जूते
बता दें कि पिछले साल के बजट सत्र के दौरान मदन प्रजापत ने विधानसभा के बाहर जूते उतार दिए थे, क्योंकि उनकी बालोतरा की जिला बनाने की मांग तब तक पूरी नहीं हुई थी। मदन प्रजापत बीते 40 साल से बालोतरा को जिला बनाने की मांग उठा रहे हैं। जब उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो उन्होंने पिछले साल विधानसभा में प्रण लिया कि जब तक बालोतरा को जिला घोषित नहीं किया जाएगा। वे जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे, चाहे कोई भी मौसम हो सर्दी, गर्मी, बरसात, कुछ भी हो वह हमेशा बगैर जूते-चप्पल के ही रहेंगे और ऐसा हुआ भी।

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में नंगे पैर ही चले
मदन प्रजापत जहां कहीं भी जाते वे नंगे पैर ही जाते थे। वे विधानसभा भी आते थे तो नंगे पैर ही आते थे। यहां तक कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर भी कई-कई किलोमीटर तक पैदल चले तो एकाएक राहुल गांधी भी उनके नंगे पैर देखे औऱ चौंक गए। आखिर राहुल ने उनसे पूछ ही डाला कि आप नंगे पैर क्यों हैं तो मदन प्रजापत ने जवाब दिया कि मैं एक सच्चा जनप्रतिनिधि हूं, अपनी जनता की आवाज उठाने के लिए एक प्रण पर हूं। मैंने प्रण लिया है कि जब तक बालोतरा को जिला नहीं बनाया जाएगा, तब तक भी जूते-चप्पल नहीं पहनूंगा। विधायक मदन प्रजापत के इस संघर्ष की तारीफ तो राहुल गांधी ने भी की थी।

Mad

सीएम गहलोत को धन्यवाद देते हुए आज CMR में ही पहनेंगे जूते
अब कल सीएम अशोक गहलोत ने बालोतरा समेत 19 जिलों की घोषणा की तो मदन प्रजापत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहां की मुझे बहुत खुशी है मेरी जनता की आवाज सुनी गई। मैं सीएम साहब के पास जाकर उन्हें धन्यवाद दूंगा, क्योंकि उन्होंने मेरे वचन की लाज रखी है। मैं सीएम हाउस में ही अब जूते पहनूंगा। यह सभी बालोतरा वासियों के लिए एक खुशी का और गर्व का पल है।

बालोतरा के जिला बनने पर विधायक मदन प्रजापत को भेंट किए जाएंगे चांदी के जूते, बालोतरा की जनता की ओर से भेंट किए जाएंगे जूते, बालोतरा के ज्वेलर राजू भाई सोनी ने बनाए चांदी के जूते, 750 ग्राम चांदी से बनाए गए हैं जूते ।

राजस्थान में 19 नए जिले, 3 नए संभाग बनेंगे बांसवाड़ा, पाली, सीकर नए संभाग; जयपुर उत्तर-दक्षिण और जोधपुर

0

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में बड़ा ऐलान किया। जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य में 19 नए जिले बना दिए गए हैं। तीन नए संभाग बनाए गए हैं। अब राजस्थान में 52 जिले होंगे। सरकार नए बने जिलों का 2 हजार करोड़ से विकास करेगी। इसके राजस्थान चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। जिसके चलते कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समीकरण में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। विधानसभा में बोलते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि हमें राज्य में कुछ नए जिलों के गठन की मांगें मिलीं। हमने इन प्रस्तावों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था और हमें अंतिम रिपोर्ट मिल गई है। मैं अब राज्य में नए जिलों के गठन की घोषणा करता हूं।

राजस्थान में बने ये नए जिले

सीएम गहलोत ने विधानसभा में जिन 19 नए जिलों को बनाने की घोषणा की है, उनमें अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, दूदू, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिणस, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, गंगापुर सिटी, केकड़ी, कोटपुतली, बहरोड़, खैरतल, नीमकाथाना , सांचोर, फलोदी, सलुंबर, शाहपुरा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी साल में विधानसभा के फ्लोर पर बोलते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। हरीश चौधरी की मांग, 250 की आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने का ऐलान किया। तो सतीश पूनिया के विधानसभा क्षेत्र आमेर समेत कई जगह कॉलेजों की घोषणा की। 500 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने का फैसला हुआ। तो पुजारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा भी हुई। मदरसा पैराटीचर्स के पद भरे जाएंगे।

राजस्थान हुआ 50 जिलों वाला राज्य
मुख्यमंत्री ने 19 नए जिलों की घोषणा की है, लेकिन कुल जिलों की संख्या 50 ही रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जयपुर से जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण, वहीं जोधपुर को तोड़कर जोधपुर पूर्व और जोधपुर पश्चिम बनाया गया है। ऐसे में पहले 31 जिलों को माना जाए और फॉर्मेशन के बाद 19 नए जिले माने जाएं तो कुल संख्या 50 होती है।

सीकर सहित 3 नए संभाग मुख्यालय
घोषणा में तीन नए संभाग मुख्यालय बनाए गए हैं। सीकर, पाली और बांसवाड़ा। इन मुख्यालयों के अंडर में कौन-कौन से जिले काम करेंगे, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसमें भी अंचल का खास ध्यान रखा गया है। शेखावाटी से सीकर, मारवाड़ से पाली और मेवाड़ के आदिवासी बेल्ट से बांसवाड़ा को संभाग बनाया गया है।

कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिए मिलेंगे सारे पेंशन लाभ
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही सभी पेंशन लाभ दिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। साथ ही 75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनर्स को 10 फीसदी पेंशन बढ़ाने की घोषणा की। सीएम गहलोत ने विनियोग विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए कई घोषणाएं कीं।

मदरसा पैराटीचर्स के 6 हजार पदों पर भर्ती होगी
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मदरसा पैराटीचर्स के 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। गहलोत ने कहा कि अब मदरसों में पढ़ने वाले स्टूडेंट‌‌ को भी दो यूनिफॉर्म दी जाएगी, इस पर 75 करोड़ खर्च होंगे। सीएम ने छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए सार्वजनिक सुविधा केंद्र बनाने की घोषणा की है, इस पर 100 करोड़ खर्च होंगे।

गोविंद देवजी मंदिर का महाकाल की तर्ज पर कॉरिडोर बनेगा
सीएम ने उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर का विकास करवाने की घोषणा की है। इस पर 100 करोड़ रुपए का खर्च होगा। इसी तरह पुष्कर का भी विकास किया जाएगा। चुनावी साल में इस घोषणा को काफी अहम माना जा रहा है। त्रिुपरा सुंदरी, सांवलियाजी, खोले के हनुमानजी, तनोट मातेश्वरी, श्रीनाथजी, कैला देवी, वीर तेजा जी, एकलिंगजी जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के विकास के लिए डीपीआर बनाई जाएगी।

विधायक फंड का दायरा बढ़ाया, अब तारबंदी के काम करवाए जा सकेंगे
विधायकों को विकास के लिए सालाना मिलने वाले फंड विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम(MLALAD) का दायरा बढ़ाया गया है। इसके नियमों में बदलाव कर इसमें करवाए जाने वाले कामों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है। अब तारबंदी भी इससे की जासकेगी।

प्रशासन शहरों के संग ओर गांवों के संग अभियान का समय बढ़ा
प्रशासन गांव के संग अभियान और प्रशासन शहरों के संग अभियान का अगला फेज घोषित हुआ है। इसकी समय सीमा 31 मार्च से आगे बढ़ाई गई है। गांवों और शहरों में कैंप लगाकर सरकारी योजनाओं का फायदा दिया जाएगा।

सीएम की घोषणाएं

  • आरयू, कॉमर्स कॉलेज के अपग्रेडेशन के लिए 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • अगले साल 75 करोड़ की लागत से ब्रिज कोर्स चलाए जाएंगे।
  • 500 प्राइमरी स्कूल को अपर प्राइमरी और 500 अपर प्राइमरी स्कूल को सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा।
  • ट्रासंजेंडर्स को स्टाम्प ड्यूटी से छूट देने की घोषणा। ट्रांसजेंडर्स को प्रॉपर्टी खरीदने में किसी तरह की स्टांप ड्यूटी नहीं देनी पड़ेगी।
  • जनता से जुड़े विभागों के सरकारी कर्मचारियों को लेपटॉप देने की घोषणा।

जीवन की बिगड़ी दशा सुधारने दशा माता पूजन: महिलाओं ने की परिवार के सुख समृद्धि की कामना

0

बेंगलोर: नेलमंगला मे महिला मंडल ने शुक्रवार सुबह दशामाता का पूजन हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने दशा माता का व्रत रखकर पूजा-पाठ की। महिलाओं ने परिवार की दशा सुधारने और परिवार में सुख-समृद्धि के लिए पीपल के वृक्ष की परिक्रमा लगाई और सुहाग की सुरक्षा के लिए कच्चे सूत को वृक्ष पर लपेटकर बांधा। साथ ही महिलाओं ने एकत्र होकर कथा भी सुनी। नेलमंगला स्थित माता शिव मंदिर के पास, सहित अन्य कालोनी और मोहल्लों से महिलाओं ने दशा माता का विधि-विधान से पूजन किया।

महिलाओं ने घर की बिगड़ी दशा सुधारने एवं घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और वैभव से परिपूर्ण रहने की कामना के साथ दशामाता का व्रत रखा। इस दिन व्रतधारी महिलाओं ने स्नान ध्यान के बाद पीपल के वृक्ष की हल्दी, कुंकुम, चने की दाल, दही, नारियल आदि से पूजन किया। इसके बाद पीपल के पेड़ की 10 परिक्रमा कर सूत का लपेटकर लक्ष्मी मैया से सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन करने आई महिलाओं ने बताया की पूजन के बाद सभी महिलाएं सूत के धागे की 10 तार की माला बनाएगी। जिसमें 10 गठानें बांधकर उसे 10 दिनों तक अपने गले मे पहनेंगी।

इसके पीछे यह मान्यता है कि इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं एवं सदा घर में निवास करती हैं। पूजन के पश्चात महिलाओं ने व्रत कथा का श्रवण भी किया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि इस पूजन के दौरान हल्दी के पांच छापे पीपल के पेड़ को लगाने के बाद पांच छापे घर के मुख्य द्वार पर लगाए जाते हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि चैतमास की कृष्ण पक्ष में होली के 10 दिन बाद माता दशा का व्रत किया जाने की परंपरा है। मान्यता है कि दशामाता का पुजन करने से घर में सुख शांति बनी रहती है वही पुराने खराब दिन चले जाते हैं और अच्छे दिनों का आगमन होता है इसीलिए अपने परिवार की सुख समृद्धि धन वृद्धि के लिए महिलाएं बरगत पीपल के पेड़ और झाड़ू की पूजा अर्चना करती हैं। मंदिर परिसर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन किया। नेमाराम सैणचा ने बताया कि इस अवसर पर महिला मंडल समीयादेवी सैणचा, भूरीदेवी, राजदेवी, मैनादेवी, सेमादेवी, चम्पादेवी, नोजीदेवी एवं आस पास की महिलाए मौजूद रही।

9ffba8d

बोर्ड परीक्षा देने गलत सेंटर पर पहुँची 10वीं की निशा, पुलिस की गाड़ी आई और 15 मिनट में मिल गई मंजिल: पिता की भूल, गुजरात के PI ने सुधारी

अहमदाबाद: गुजरात बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन कच्छ जिले में कुछ ऐसा हुआ। बोर्ड की परीक्षाओं के बीच एक घटना इंटरनेट पर सामने आई है। इसने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल, परीक्षा के पहले दिन भूलवश पिता ने अपनी बेटी को दूसरे परीक्षा केंद्र पर उतार दिया। बेटी परीक्षा केंद्र के अंदर गई और अपना रोल नंबर खोजती रही। परीक्षा केंद्र पर तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर की नजर उस लड़की पर पड़ी।

इंस्पेक्टर ने पूछताछ कि तो पता चला कि लड़की परीक्षा देने के गलत केंद्र पर आ गई है। उसके पिता उसे ड्रॉप करके जा चुके हैं तो इंस्पेक्टर ने बिना किसी देरी के छात्र की मदद का फैसला किया। यहां ऑन-ड्यूटी सिपाही ने छात्रा को चिंता में देखा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उससे संपर्क किया। इंस्पेक्टर ने वहां पर 20 किलोमीटर की दूरी को अगले 15 मिनट में तय करके लड़की को उसके सही परीक्षा केंद्र पर पहुंचा दिया।

पुलिस इंस्पेक्टर ने छात्रा का सही समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने के लिए सरकारी गाड़ी और लाइट के साथ हूटर का प्रयोग किया। इस घटना के बाद पुलिस इंस्पेक्टर के छात्रा की मदद करने की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी तक पहुंचा तो उन्होंने भी ट्विवटर पर हैट्स ऑफ लिखकर तारीफ की है।

क्या था पूरा मामला?
कच्छ गुजरात का सबसे बड़ा जिला है। यहां पर एक दूसरे सेंटर और कस्बों की दूरी दूसरे शहरों के मुकाबले काफी ज्यादा है। ऐसे गांधीधाम में रहने वाली 10वीं की छात्र निशा जयंतीभाई सवानी पहले दिन गुजराती का पेपर देने भुज पहुंची थी। निशा के पिता ने उसे भुज के एक मातृछाया स्कूल में उतार दिया लेकिन निशा को बाद में पता चला कि परीक्षा आर डी वरसानी हाई स्कूल में देनी है। वह मातृछाया स्कूल में पहुंच गई है। ऐसे में निशा परेशान हो गई तो उसकी मदद के लिए पीआई जेपी धोला आगे आए और उसे सही परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया। सही परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने के लिए पीआई ने छात्रा को ऑल द बेस्ट भी बोला। इसी के साथ निशा के लिए यह जिंदगी भर नहीं भूलने वाली घटना बन गई।

FrX

पीआई की हो रही प्रशंसा
इस वाकए के फोटो के वायरल होने पर स्थानीय मीडिया से बातचीत में पीआई जेवी धोला ने कहा मुझे खुशी है कि मैं अपनी बेटी को परीक्षा केंद्र लेकर गया। ढोला ने कहा यह पहला वाकया नहीं है मुझे जब भी लोगों की मदद का मौका मिलता मैं करता हूं। अपने जीवन में कई सेवा कार्य किए हैं। इस घटना के फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद ढोला के काम की खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर इस फोटो पर यूजर्स की भी पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वे खाकी वर्दी पहने वाले जेवी धोला की तारीफ कर रहे हैं।

प्रेरणादायक: नौकरी छोड़ी, घर बेच दिया, शुरू किया समोसे का बिज़नेस, आज रोज़ाना कमा रहे हैं 12 लाख!

भारत उद्यमियों का देश है और देश के कई युवा इन दिनों अपना काम शुरू कर नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। बेंगलुरु के एक युवा जोड़े ने साल 2015 में अपनी जॉब छोड़कर फूड स्टार्टअप समोसा सिंह शुरू किया। आज इस युवा का कारोबार इतना बढ़ चुका है कि कंपनी का सालाना टर्नओवर ₹45 करोड़ को पार कर चुका है।

बेंगलुरु का फूड स्टार्टअप समोसा सिंह रोजाना 12 लाख रुपए की बिक्री कर रहा है। देश के कई इलाके में लोगों के शाम का नाश्ता समोसा किसी व्यक्ति को करोड़पति बनाने के लिए काफी है। पेशेवर पढ़ाई कर बढ़िया जॉब कर रहे बेंगलुरु के एक युवा ने नौकरी छोड़कर स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखा और कर्नाटक की राजधानी में समोसा बेचना शुरू किया।

अब यह दोनों युवा किसी अच्छी नौकरी की तुलना में अधिक पैसे कमा रहे हैं। निधि सिंह और उनके पति शिखर वीर सिंह की शादी को 5 साल हो चुके हैं। हरियाणा में बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की पढ़ाई के दौरान दोनों मिले थे। शिखर ने हैदराबाद के इंस्टिट्यूट ऑफ़ लाइफ साइंसेज से एमटेक किया और बायोकॉन में प्रिंसिपल साइंटिस्ट की तरह काम करने लगे।

साल 2015 में अपना काम शुरू करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। निधि गुड़गांव में एक फार्मा कंपनी के साथ जॉब कर रही थी और उसको सालाना ₹30 लाख का वेतन मिलता था। बेंगलुरु में समोसा सिंह की शुरुआत के लिए साल 2015 में इस युवा ने जॉब छोड़ दिया।

samo

निधि और शिखर अच्छे परिवार से आते हैं लेकिन इसके बाद भी बिजनेस करने की उनकी इच्छा की वजह से उन्होंने अपनी बचत से समोसा सिंह की शुरुआत की. एक बड़ा किचन स्पेस बनाने के लिए उन्होंने ₹80 लाख में अपना घर बेच दिया। शिखर को समोसे के बिजनेस का आइडिया पढ़ाई के दौरान ही आया था।

निधि ने उसे सलाह दी कि उसे साइंटिस्ट बनना चाहिए और नौकरी करनी चाहिए। सिंह ने एक दिन एक बच्चे को फूड कोर्ट के बाहर समोसे के लिए रोते हुए देखा था। उसके बाद शिखर को लगा कि समोसा स्टार्टअप शुरू करने के लिए यह सही समय है।

इसके बाद शिखर ने अपना जॉब छोड़कर बेंगलुरु में समोसा सिंह शुरू करने का फैसला किया। अब समोसा सिंह के पास कड़ाही पनीर समोसा जैसे बेहतरीन मीनू वाले समोसे हैं। अब समोसा सिंह देश भर में अपने कारोबार का विस्तार करने के बारे में सोच रही है।

sam

भांजी की शादी में 3.21 करोड़ का मायरा,81 लाख कैश, अनाज से भरा ट्रैक्टर, जमीन, 23 लाख के गहने…जानिए कहां हुआ ऐसा मायरा

0

नागौर : शादी में मायरे के लिए प्रचलित राजस्थान का नागौर जिला एक बार फिर से चर्चा में है। यहां तीन किसान भाइयों ने अपनी भांजी की शादी में 3 करोड़ 21 लाख रुपए का मायरा भरा। ये जब थाली में कैश लेकर पहुंचे तो सभी देखते रह गए। इतना ही नहीं तीनों मामा ने गहने से लेकर अनाज तक इस मायरे में रखा।

मामला जिले के जायल क्षेत्र के झाड़ेली गांव का है। दरअसल, घेवरी देवी और भंवरलाल पोटलिया की बेटी अनुष्का की कल बुधवार को शादी थी। इस दौरान अनुष्का के नाना बुरड़ी गांव निवासी भंवरलाल गरवा अपने तीनों बेटे हरेंद्र, रामेश्वर और राजेंद्र के साथ करोड़ों रुपए का मायरा लेकर पहुंचे पिता के इस सम्मान को देख एक बार के लिए घेवरी देवी और उनके परिवार के आंखों में आंसू आ गए। वहीं पिता का कहना था कि परिवार की इकलौती बेटी है और इसी की किस्मत से मेरे तीनों बेटों को इतना कुछ मिला है

थाली में रखे 81 लाख रुपए कैश

5b2cb

इस दौरान थाली में 81 लाख रुपए कैश रखे गए। इस पर अनुष्का के नाना खुद थाली सिर पर उठाकर शादी में पहुंचे। इस थाली में 500-500 रुपए के नोटों की गडि्डयां रखी हुई थीं। यहां गांव-समाज के पंच-पटेलों के बीच 81 लाख रुपए के अलावा साढ़े 16 बीघा खेती के लिए जमीन, नागौर रिंग रोड पर करीब 30 लाख रुपए की कीमत का प्लॉट, 41 तोला सोना और 3 किलो चांदी के गहने दिए।

इसके अलावा अनाज की बोरियों से भरी नई ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक स्कूटी भी अपनी दोहिती को गिफ्ट की। मायरे में इतना कुछ देख वहां मौजूद हर कोई चौंक गया। बहन को ओढ़ाई 500-500 रुपए नोट से सजी चुनरी

समाज और पंच-पटेलों की मौजूदगी में ननिहाल पक्ष की ओर से जमीन के सारे डॉक्यूमेंट्स बेटी के परिवार को दिए गए। वहीं तीनों भाइयों ने बहन के ससुराल वालों के प्रत्येक सदस्यों को चांदी के सिक्के भी भेंट किए। ये सिक्के भी थाली में सजाकर पहुंचे थे। भाइयों के इस प्यार को देख इकलौती बहन घेवरी देवी के आंख में आंसू आ गए। इतना ही नहीं भाइयों ने बहन को 500-500 रुपए के नोटों से सजी चुनरी भी ओढ़ाई।

घेवरी देवी के पिता भंवरलाल गरवा ने बताया कि उनके पास करीब 350 बीघा खेती की जमीन है। वहीं उनके तीन बेटों हरेंद्र, रामेश्वर और राजेंद्र गरवा के बीच घेवरी इकलौती बेटी है। वो मुझे ईश्वर का दिया हुआ उपहार है। बहन, बेटी और बहू से बड़ा धन भी कुछ नहीं है। पूर्वजों का अभी पुराना इतिहास है कि बहन-बेटी के ससुराल में मायरे को दिल खोल कर भरना चाहिए और उनके संकट में रक्षक की तरह खड़ा होना चाहिए। इसलिए बेटों ने मेरी सहमति से ही अपनी बहन की खुशी के लिए ये मायरा भरा है।

भूल से दवाई के बदले कीटनाशक पीने की आशंका

0

जोधपुर,शहर के प्रतापनगर स्थित महादेव मंदिर के पीछे सूथला में रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। उस पर दवाई के बदले भूल से कीटनाशक पीने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। महिला के पिता की तरफ से सीआरपीसी की धारा 176 में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। जांच एसडीएम की तरफ से की जा रही है। हालांकि इसमें कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। शादी को सात साल से कम ही समय हुआ था। उसने लवमैरिज कर रखी थी। उसके एक बच्चा भी है।

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि रामदेव मंदिर के पीछे सूंथला निवासी भगवानलाल पुत्र हनुमान की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पुत्री ज्योति की शादी पंकज के साथ हुई थी। शादी को सात साल से कम ही समय हुआ था। दो तीन दिन पहले उसकी पुत्री ने भूल से दवाई के बदले में कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिस पर तबीयत बिगडऩे पर मथुरादास माथुर अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। उसकी सोमवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया गया।

बेंगलुरु-मैसूर हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ कांग्रेस का विरोध

रामनगर :  बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे (Bangalore-Mysore Expressway) के उद्घाटन से पहले विभिन्न कारणों से निलंबित टोल संग्रह प्रक्रिया 14 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसकी जानकारी दी है।

इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल संग्रह के लिए अधिसूचना जारी की थी। हालांकि, उद्घाटन से पहले, टोल संग्रह पर सार्वजनिक आपत्तियों के कारण टोल संग्रह को रोक दिया गया था। अब राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल बूथों को फिर से खोलने का फैसला लिया है।

अलग-अलग तरह के वाहनों के लिए अलग-अलग शुल्क लिया जाता है। बिदादी प्रखंड कांग्रेस ने विरोध जताते हुए चेतावनी दी है कि सर्विस रोड का काम पूरा नहीं हुआ है और टोल वसूली शुरू हो गई है. ऐसे में मंगलवार की सुबह हाईवे अथॉरिटी पुलिस सुरक्षा में टोल सेंटर शुरू करेगी. हाइवे प्लानिंग के निदेशक बीटी श्रीधर ने रामनगर जिला कलेक्टर और एसपी से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राजमार्ग के उद्घाटन से पहले एक घोषणा जारी की थी कि 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से टोल बूथों का पहला चरण चालू हो जाएगा। हालांकि, राजमार्ग का काम पूरा किए बिना टोल केंद्र खोलने और महंगा टोल संग्रह करने पर सार्वजनिक क्षेत्र की आपत्ति के कारण टोल संग्रह को स्थगित कर दिया गया था। राजमार्ग प्राधिकरण 12 मार्च को प्रधान मंत्री मोदी द्वारा राजमार्ग के उद्घाटन के मद्देनजर आधिकारिक तौर पर टोल संग्रह शुरू करने की योजना बना रहा है।

करीब 8000 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का काम पहले चरण में पूरा हो चुका है। इसी पृष्ठभूमि में टोल वसूली शुरू की जा रही है। टोल सिर्फ सिक्स लेन एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए लागू होगा, जबकि सर्विस रोड पर यातायात के लिए कोई टोल नहीं होगा। विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए अलग-अलग किराया निर्धारित है और नियमित यात्रियों के लिए मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध है।

बैंगलोर से मैसूर की ओर जाने वाले लोगों से टोल वसूलने के लिए बैंगलोर शहर जिले के कनामिनाकी गाँव के पास एक टोल सेंटर बनाया गया है। मैसूर की ओर से यात्रा करने वालों के लिए रामनगर तालुक में शेषगिरिहल्ली के पास एक टोल प्लाजा का निर्माण किया गया है। इन केंद्रों में प्रत्येक में 11 द्वार हैं।