Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 123 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 123

तेलंगाना BJP अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SSC पेपर लीक मामला, आधी रात को घर से उठाकर ले जाया गया था थाना

हैदराबाद: तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को भाजपा विधायकों रघुनंदन राव और एटाला राजेंदर और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया, जबकि भाजपा ने पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। रघुनंदन राव को यदाद्री भुवनगिरी जिले के बोम्माला रामाराम पुलिस थाने के पास हिरासत में लिया गया था, जहां उन्हें करीमनगर में आधी रात की गिरफ्तारी के बाद रखा गया था।

संजय की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने के पास पहुंच गए, जिससे थाने के आसपास तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को क्षेत्र में भेजा गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए थाने से करीब दो किमी दूर पुलिस बेरिकेड्स लगा दिए गए थे। रघुनंदन राव और उनके समर्थकों को भी पुलिस ने रोक लिया। विधायक, जो पुलिस अधिकारियों से मिलना चाहते थे, को हिरासत में लिया गया और एक वाहन में ले जाया गया। महिलाओं सहित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और वाहन को रोकने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस घेरा तोड़कर थाने की ओर बढ़ने का प्रयास किया तो हंगामा शुरू हो गया। कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। रघुनंदन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने संजय की गिरफ्तारी में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि बीआरएस सरकार तेलंगाना में “बिहार जैसी अराजकता” पैदा कर रही है। एक अन्य भाजपा विधायक एटाला राजेंदर को हैदराबाद के बाहरी इलाके शमीरपेट में पुलिस ने हिरासत में लिया। विधायक को एहतियातन हिरासत में लिया गया।

बेंगलुरू में भारी बारिश खराब मौसम के चलते केम्पगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की 14 फ्लाइट्स डायवर्ट, आधा दर्जन से अधिक के डिपार्चर में लेट

0

बेंगलुरू में अचानक हुई तेज बारिश और खराब मौसम के कारण बेंगलुरू हवाईअड्डे पर 14 उड़ानें डायवर्ट कर दी गई हैं। कनार्टक मौसम विभाग के अनुसार केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में एक घंटे से लगातार बारिश हो रही है। एयरपोर्ट के एक अधिकारी के अनुसार उड़ान संचालन शाम चार बजकर पांच मिनट से प्रभावित हुआ। इसके बाद 4.51 बजे तक तेज हवाओं, भारी बारिश और गरज और बिजली की चमक के कारण बेंगलुरू आने वाली फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा।

बेंगलुरु मौसम विभाग के एक पूर्वानुमान के अनुसार बेंगलुरू में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेगे। मौसम विभाग ने 4 अप्रैल और 5 अप्रैल के आस-पास गरज के साथ बारिश होने की संभावना के साथ 5 अप्रैल तक शहर में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। बता दे बेंगलुरू में पड़ रही भीषण गर्मी हो रही थी हालांकि 3 अप्रैल की रात में हुई हल्‍की बारिश के बाद मौसम कुछ ठंडा हो गया।

वहीं मंगलवार को जहां बेंगलुरू के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बूंदा-बादी हुई वहीं बेंगलुरू एयरपोर्ट समेत अन्‍य इलाकों में काफी देर तक भर भारी बारिश हुई जिसके कारण बेंगलुरू आने वाली 14 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में शाम/रात में हल्की बारिश/गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे कोरोना पॉजिटिव, दोनों ने ट्वीट कर दी जानकारी

0

राजस्थान के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों ही कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी। मंगलवार को सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। बतादें कि सीएम अशोक गहलोत की तबीयत सुबह से ही खराब थी, जिसके बाद उन्होंने अमृतसर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। आने वाले कुछ दिन तक सीएम अपने निवास से ही सरकारी काम काज करेंगे और वीडियो कांफ्रेस के जरिए विभागी बैठकों में शामिल होंगे। 

सियासी गलियारों में बढ़ी चिंता 
सीएम गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के कोरोना पॉजिटिव होने से सियासी गलियारों में चिताएं बढ़ गई हैं। दोनों के समर्थक और शुभचिंतक जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। गहलोत और राजे दोनों राजनेता और पब्लिक फिगर हैं। सैकड़ों लोगों ने इनका रोजाना मिलना होता है। ऐसे में इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करना भी बहुत चुनौतीपूर्ण है।

राजे रविवार को बीजेपी विधायक दल और कोर कमेटी में शामिल हुईं थीं
राजे दो दिन पहले रविवार को ही प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में हुई बीजेपी विधायक दल और कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुई थीं। राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष और सतीश पूनिया को उप नेता प्रतिपक्ष घोषित किए जाने के दौरान राजे मंच पर ही मौजूद थीं। वसुंधरा राजे ने राठौड़ और पूनिया को बधाई और गुलदस्ता भी दिया था। साथ ही प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओमप्रकाश माथुर, प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर समेत कई सांसद, विधायकों से राजे की मुलाकात हुई थी। विधायक दल की बैठक में बीजेपी के तमाम विधायक मौजूद रहे। इसी तरह कोर कमेटी की बैठक में भी ज्यादातर सीनियर नेता मौजूद थे। 

राजे ने खुद की संपर्क में आने वालों से जांच कराने को कहा
वसुंधरा राजे पॉलिटिकल लीडर और पब्लिक फिगर हैं। सैकड़ों की तादाद में रोजाना लोगों का उनसे कार्यक्रमों में मिलना होता है। ऐसे में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर पाना भी बहुत चुनौतीपूर्ण है।  राजे के कोविड पॉजिटिव होने के बाद माना जा रहा है उनके निवास पर रहने और निकट सम्पर्क में रहने वाले स्टाफ के सदस्य, साथ ही वसुंधरा राजे का हाल ही में जिन लोगों से सम्पर्क हुआ है, वह भी अपनी जांच करवाएंगे। राजे ने खुद अपनी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट का हवाला देते हुए अपने सम्पर्क में रहे लोगों को अपनी जांच करवाने और सावधानी बरतने की अपील सोशल मीडिया ट्वीटर के माध्यम से की है। जो राजे की गम्भीरता को दिखाता है। वह चाहती हैं कि यह संक्रमण और लोगों में न फैले।

राजस्थान में तेजी से फिर फैल रहा कोरोना संक्रमण
राजस्थान में कोरोना संक्रमित एक्टिव केसों की संख्या 189 हो गई है। सोमवार को 17 कोविड पॉजिटिव केस मिले थे। जबकि रविवार को 42 कोविड संक्रमित केस सामने आए थे। लगातार कोविड के केस सामने आने से मेडिकल एंड हेल्थ डिपार्टमेंट भी सतर्क हो गया है। 

देश  में 9 लोगों की मौत, 3000 से ज्यादा संक्रमित 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रण के चलते 9 लोगों की देश में मौत हुई है। इनमें पंजाब, दिल्ली और केरल में 2-2 लोगों ने जानें गवाई हैं। जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और उत्तराखण्ड में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा है। देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। ये आंकड़े डराने वाले हैं। क्योंकि लगातार तीसरे दिन 24 घंटे के अंदर 3 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को कुल 1 लाख 64 हजार 740 लोगों की जांच हुई। इनमें 3,038 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हजार से ज्यादा हो गई। मतलब अब देश में 21,179 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।

उदयपुर में तीन दिन पहले कोरोना से हुई थीं दो मौतें
शनिवार को उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र की निचली सुबरी निवासी 62 साल के बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। शनिवार शाम को ही कोरोना संक्रमित 37 साल के एक और शख्स ने दम तोड़ दिया था। युवक जुनावास मावली का निवासी और घुमंतु जाति का था। जो डबोक के बामनिया खेत में हमाली का काम कर रहा था। महाराणा भूपाल हॉस्पिटल उदयपुर में हुई जांच में उसमें टि्पिकल निमोनिया के लक्षण मिले थे। फिर आरटी-पीसीआर जांच में वह कोरोना पोजिटिव पाया गया। शनिवार शाम करीब 6 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

कनोडिया पुरोहितान में संत श्री ने किया नलकूल का लोकार्पण

सार्वजनिक पानी का नलकूप गांव आबादी का लोकार्पण श्री श्री 1008 बह्मसावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री तुलछाराम जी महाराज के पावन सानिध्य में कनोडिया गांव में एवम् सुमेर सिंह कनोडिया उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।

d2d23371

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में बवाल, दो गुटों में जमकर मारपीट-पत्थरबाजी, पुलिस की गाड़ियां फूंकीं

संभाजी नगर: महाराष्ट्र के संभाजी नगर में एक मंदिर के बाहर बुधवार की देर रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई. देखते ही देखते बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से मारपीट और पथराव शुरू हो गया. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ कर शांति कायम की. यह वारदात संभाजी नगर में किराडपुरा के मंदिर के बाहर रात साढ़े 12 बजे का है.

यह बवाल मंदिर के बाहर दो युवकों के आपसी झगड़े से शुरू हुआ और फिर दोनों युवकों ने अपने अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया. इसके बाद यह मामला सामुदायिक हिंसा में बदल गया. मौके पर पहुंचे दोनों पक्ष के लोगों ने पहले एक दूसरे से हाथापायी की और फिर देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया.

इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने कई वाहनों में आग लगा दी. यहां तक कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ियों में भी उपद्रवियों ने आग लगा दी. दावा किया जा रहा है कि इस हिंसा के दौरान एक पक्ष के लोगों ने बमबारी भी की है. फिलहाल पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है. वहीं सुरक्षा के लिए पूरे शहर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है.

पुलिस के मुताबिक उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए किराडपुरा इलाके में आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. वहीं वाहनों में लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां मंगानी पड़ी. फिलहाल मौके पर तनाव पूर्ण शांति है. पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच लोगों को शांत करने के लिए धर्मगुरुओं को भेजा गया है.

उधर, सूचना मिलने पर स्थानीय सांसद इम्तियाज जलील ने भी खुद मौके पर आकर लोगों से बात की और सभी पक्षों को शांति बनाए रखने को कहा. इस दौरान उन्होंने बताया कि इस घटना का राम मंदिर से कोई संबंध नहीं है. दो लोगों के बीच हुए झगड़े को कुछ लोगों ने धार्मिक बवाल बनाने की कोशिश की है.

पीएम मोदी की तस्वीर फाड़ने का मामला: कांग्रेस विधायक पर लगा 99 रुपये का जुर्माना।

गुजरात के नवसारी की एक अदालत ने कांग्रेस विधायक अनंत पटेल को सजा सुनाई है। अनंत पटेल पर यह मामला साल 2017 के एक प्रदर्शन से जुड़ा है। उन पर एक कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के कक्ष में प्रवेश करने और छात्रों के विरोध के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर फाड़ने का आरोप है। अदालत ने कांग्रेस विधायक के आरोपों को सही पाया और उन्हें सजा के तौर पर 99 रुपए जुर्माने का आदेश दिया।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वीए धधल की अदालत ने वंसदा (अनुसूचित जाति) सीट से विधायक अनंत पटेल को भारतीय दंड संहिता की धारा 447 के तहत आपराधिक अतिचार के लिए दोषी पाया। पटेल और युवा कांग्रेस के सदस्यों सहित छह अन्य पर आईपीसी की धारा 143 (गैरकानूनी विधानसभा), 353 (हमला), 427 (शरारत से 50 रुपये से ऊपर की हानि), 447 (आपराधिक अतिचार) और 504 (जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह रिपोर्ट मई 2017 में जलालपुर पुलिस थाने में लिखी गई थी।

क्या था आरोप
अनंत पटेल और अन्य पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के कार्यालय में प्रवेश करने, खराब व्यवहार करने और वीसी की मेज पर रखे पीएम मोदी की तस्वीर को फाड़ने का आरोप लगा था। अदालत ने मामले में पटेल समेत तीन अभियुक्तों को आपराधिक अतिचार का दोषी पाया और उन्हें 99 रुपये का जुर्माना जमा करने का आदेश दिया। जुर्माना नहीं भरने की सूरत में उन्हें सात दिन कारावास की सजा सुनाई जाएगी।

पटेल को 3 महीने कैद की थी मांग
अभियोजन पक्ष की ओर से अनंत पटेल पर आईपीसी की धारा 447 के तहत अधिकतम सजा की मांग की गई। जिसमें तीन महीने तक की जेल और 500 रुपये का जुर्माना है। हालांकि, बचाव पक्ष के वकील ने मामले में दलील पेश की कि प्राथमिकी राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है क्योंकि आरोपी विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्य हैं।

राजस्थान के बीकानेर में तड़के भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

0

राजस्थान के बीकानेर में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह लगभग 6.30 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की है।

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में भी रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह लगभग 2.18 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई।

नेशनल जियो फिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने चेताया

  • हैदराबाद स्थित एनजीआरआई के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. पूर्णचंद्र राव का कहना है कि धरती की परत कई प्लेट्स से मिलकर बनी है और इन प्लेट्स में लगातार विचलन होता रहता है। भारतीय प्लेट्स हर साल पांच सेंटीमीटर तक खिसक गई हैं और इसकी वजह से हिमालय क्षेत्र में काफी तनाव बढ़ गया है। इसी के चलते हिमालय क्षेत्र में भारी भूकंप आ सकता है।  
  • डॉ. पूर्णचंद्र राव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, नेपाल के पश्चिमी हिस्से और उत्तराखंड में भूकंप आ सकता है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 8 रह सकती है।
  • इस बीच नेशनल जियो फिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (NGRI) के वैज्ञानिक ने दावा किया है कि हिमालय क्षेत्र में जल्द ही बड़ा भूकंप आ सकता है। उन्होंने कहा कि भूकंप की तीव्रता काफी हो सकती है, जो क्षेत्र में भारी तबाही ला सकता है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि संरचनाओं को मजबूत करके  जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। 

राजपुरोहित समाज गुजरात का स्नेह मिलन समारोह आज

1

अहमदाबाद. राजपुरोहित समाज गुजरात का स्नेह मिलन समारोह शनिवार को आयोजित होगा। समाज के सद्गुरुदेव खेतेश्वर भगवान की असीम अनुकंपा एवं सद्प्रेरणा से अनन्त विभुषित ब्रह्म ऋषि ब्रह्माचार्य ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर सदगुरुदेव श्री श्री 1008 तुलछारामजी महाराज ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा भी उपस्थित रहेंगे। समाज के जगदीश राजपुरोहित ने बताया कि इस दौरान शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो वैष्णो देवी सर्कल से एस के पार्टी प्लॉट तक आयोजित होगी। समाज की बच्चियों द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

राहुल गांधी को 2 साल की जेल, अब आगे क्या क्या सांसदी जाएगी और चुनाव लड़ने पर भी रोक लगेगी

सूरत: गुजरात की सूरत जिला अदालत ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2019 में उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी को लेकर मानहानि के मामले में दोषी ठहराया। उन्हें आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया गया। इस धारा के तहत अधिकतम सजा दो साल की सजा है। हालांकि कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दे दी और उनकी सजा पर तीस दिन की रोक लगा दी।

2 मिनट बाद ही जज ने सुना दी सजा
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के अदालत में दाखिल होने के दो मिनट बाद ही कोर्ट ने उन्हें सजा सुना दी। जज ने सजा सुनाते से पहले राहुल गांधी एक सवाल पूछा था कि आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत उन्हें दोषी करार दिया गया है। उन्हें अपनी सजा पर क्या कहना है? जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि एक राजनेता के हैसियत से देश में भ्रष्टाचार का खुलासा करना उनका पहला फर्ज है। इसके अलावा उन्होंने कुछ नहीं कहा

क्या है मामला
राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला उनकी उस टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था, ‘सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही कैसे होता है?’
राहुल गांधी की इस टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज कराई थी। वायनाड से लोकसभा सदस्य गांधी ने यह कथित टिप्पणी 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में की थी।

राजस्थान BJP के नए अध्यक्ष बने सीपी जोशी: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, सतीश पूनिया को हटाया

राजस्थान में भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में प्रदेश संगठन में बदलाव किया है। पार्टी अध्यक्ष सतीश पूनिया की जगह चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजनीति के जानकारों की मानें तो पिछले 3 साल में सतीश पूनिया ने जीतोड़ मेहनत कर संगठन को मजबूत किया। लेकिन मुख्यमंत्री पद की दावेदारी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से पंगा लेना पूनिया को भारी पड़ गया। इससे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संघ में नाराजगी बढ़ती चली गई। जिसका खामियाजा सतीश पूनिया को उठाना पड़ा। इस बदलाव के साथ ही प्रदेश में संगठन महामंत्री को बदले जाने की चर्चा पर भी विराम लग गया है। माना जा रहा है कि अब प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति के साथ ही प्रदेश में भाजपा चुनाव में उतर जाएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश भर में दौरे कर जमीनी कार्यकर्ताओं पर अपनी पकड़ मजबूत की। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी को मजबूत करने के हरसंभव प्रयास किए। प्रदेश में आंदोलनों के जरिए पूनिया के नेतृत्व में पार्टी ने विपक्ष के तौर पर अपनी जगह बनाए रखी। जानकार बताते हैं कि जन आक्रोश यात्रा के दौरान सतीश पूनिया ने पूरे प्रदेश में पार्टी का माहौल तैयार किया। लेकिन सतीश पूनिया के समर्थकों द्वारा बार-बार मुख्यमंत्री पद की दावेदारी और वसुंधरा राजे के विरोध के चलते पार्टी हाईकमान के सामने पूनिया की सभी कमजोर हुई। यही वजह रही कि सतीश पूनिया को रिप्लेस कर सीपी जोशी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

सतीश पूनिया समर्थकों का दावा है कि पार्टी पूनिया को नेता प्रतिपक्ष बनाएगी। इसलिए उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया गया है। अगर पार्टी ऐसा नहीं करती है तो इससे जाट समुदाय में नाराजगी बढ़ जाएगी। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि विधानसभा में राजेंद्र राठौड़ जैसे नेता भी मौजूद हैं। जिन्हें विधायिका का लंबा अनुभव है। राजेंद्र राठौड़ भी नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में शामिल है। राठौड़ राजपूत समुदाय से आते हैं। विधानसभा की कार्यवाही का अच्छा अनुभव भी रखते हैं। ऐसे में पार्टी ने अगर राजेंद्र राठौड़ जैसे नेताओं की अनदेखी की तो राजपूत समाज में भी नाराजगी बढ़ना भी स्वाभाविक है।